Author: AVS POST Bureau

  • जानिए कौन हैं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेशनल मीडिया कार्डिनेटर Navin Kumar, कैसा है इनके काम करने का स्टाइल

    जानिए कौन हैं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेशनल मीडिया कार्डिनेटर Navin Kumar, कैसा है इनके काम करने का स्टाइल

    नई दिल्ली। #NavinKumar चुनौतियां चाहे जितनी भी बड़ी हो उससे लड़ना और जीतना कुछ ऐसी ही अंदाज होता है राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेशनल मीडिया कार्डिनेटर नवीन कुमार का। जीत या हार इनके लिए मायने नहीं रखता है इन्होंने हमेशा से राजनीति में समाज के विकास की बात की है और वंचितों के आवाज बनते रहे हैं और अभी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में मीडिया कार्डिनेटर की जिम्मेदारी को शानदार तरीके से निभा रहे हैं।

    बिहार के रहने वाले नवीन कुमार का राजनैतिक जीवन संघर्षो से भरा रहा है। ये छात्र जीवन में बिहार विश्वविधालय के छात्र अध्यक्ष रहे। उन्हो्ने साल 1999 में संसदीय चुनाव बिहार के बेगूसराय से सीट से लड़ा था इसके बाद साल 2004 में MLC का चुनाव लड़ा था।

    बिहार यूनिवर्सिटी में मनोविज्ञान के टॉपर रहे नवीन कुमार NCP की टिकट पर साल 2020 में विधायक का चुनाव भी लड़ चुके हैं। प्रचार -प्रसार के कार्य को नवीन कुमार बखूबी करना जानते हैं इसी को देखते हुए रांकपा अध्यक्ष शरद पवार ने इनको मीडिया कार्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी है।

  • Noida में देव दीपावली की धूम, 1100 दीयों की रोशनी से जगमगाया सेक्टर 82 का ये मंदिर

    Noida में देव दीपावली की धूम, 1100 दीयों की रोशनी से जगमगाया सेक्टर 82 का ये मंदिर

    नोएडा: #Noida सेक्टर 82 के पॉकेट 7 स्थित शिव मंदिर परिसर में विगत वर्ष की भांति देव दीपावली बड़ी धूम धाम से मनाई गई। रवि राघव के संयोजन में भक्तों ने मंदिर परिसर में दिये जलाकर परिसर को 1100 दीपों की रोशनी से जगमग किया। लक्ष्मी नारायण भगवान एवं भगवान शिव की आराधना के बाद आरती हुई और प्रसाद वितरित किया गया।


    इस अवसर पर राघवेंद्र दुबे ने बताया कि देव दीपावली का विशेष महत्व है। मंगलवार को चंद्र ग्रहण होने के कारण एक दिन पहले ही देव दीपावली मनाई जा रही है । पौराणिक मान्यता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध कर उसके अत्याचारों से देवताओं को मुक्त किया था इसी खुशी में देवताओं ने दीप जलाये थे। ऐसी मान्यता भी है कि भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं तब देवताओं ने खुशी में दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें प्रसन्न किया इसलिए इसे देव दीपावली के नाम से जाना जाता है। इस दिन विशेषकर गंगा घाटों पर दीपदान की परंपरा है। कार्तिक पूर्णिमा को तुलसी पूजा,व्रत , दान का विशेष महत्व है।

     

    इस अवसर पर रवि राघव, अंगद सिंह तोमर, हरि शंकर सिंह, संजय पाण्डेय , रमेश दास, संगम प्रसाद मिश्रा,देव मणि शुक्ल, सीमा सिंह, रश्मि राघव, भावना पांडे, ललिता तोमर,गौरी,कृष्ण, रीता मिश्रा,सीमा शुक्ला, पुष्पा दास सहित तमाम भक्तजन मौजूद रहे।

  • Noida Police: जानलेवा हमला करने के आरोपी को नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Noida Police: जानलेवा हमला करने के आरोपी को नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

    नोएडा: #NoidaPolice दिनांक 06.11.2022 को थाना फेस-1 नोएडा पुलिस द्वारा जानलेवा हमला करने वाला 01 अभियुक्त जितेन्द्र सिंह पुत्र विश्वनाथ सिंह निवासी फुलुई, थाना घनघटा, जिला सन्तकबीर नगर, उत्तर प्रदेश वर्तमान पता सतपाल गुर्जर का मकान, हरौला, सेक्टर-5, थाना फेस-1, नोएडा को थाना क्षेत्र के नोएडा अथोरिटी पार्क सेक्टर-6 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध चाकू(छूरी) बरामद की गई है। अभियुक्त व वादी मुजम्मिल पुत्र सलीम निवासी बिशनपुरा, थाना सेक्टर-58, नोएडा 06 माह पूर्व एक ही जगह पर काम करते थे, जहां से अभियुक्त को काम पर से निकालने के कारण वह वादी से रंजिश रखने लगा था। आज दिनांक 06/11/2022 अभियुक्त द्वारा वादी के ऊपर जाने से मारने की नियत से चाकू से हमला किया गया था जिसके सम्बन्ध में वादी की तहरीर पर मु0अ0सं0 551/22 धारा 307 भादवि पंजीकृत किया गया है।

    अभियुक्त का विवरणः

    जितेन्द्र सिंह पुत्र विश्वनाथ सिंह निवासी फुलुई, थाना घनघटा, जिला सन्तकबीर नगर, उत्तर प्रदेश वर्तमान पता सतपाल गुर्जर का मकान, हरौला, सेक्टर-5, थाना फेस-1, नोएडा।

    पंजीकृत अभियोग का विवरणः

    मु0अ0सं0 551/22 धारा 307 भादवि थाना फेस-1, नोएडा।

    बरामदगी का विवरणः

    01 अवैध चाकू(छूरी)

    #NoidaPolice दिनांक 06.11.2022 को थाना फेस-1 नोएडा पुलिस द्वारा जानलेवा हमला करने वाला 01 अभियुक्त जितेन्द्र सिंह पुत्र विश्वनाथ सिंह निवासी फुलुई, थाना घनघटा, जिला सन्तकबीर नगर, उत्तर प्रदेश वर्तमान पता सतपाल गुर्जर का मकान, हरौला, सेक्टर-5, थाना फेस-1, नोएडा को थाना क्षेत्र के नोएडा अथोरिटी पार्क सेक्टर-6 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध चाकू(छूरी) बरामद की गई है। अभियुक्त व वादी मुजम्मिल पुत्र सलीम निवासी बिशनपुरा, थाना सेक्टर-58, नोएडा 06 माह पूर्व एक ही जगह पर काम करते थे, जहां से अभियुक्त को काम पर से निकालने के कारण वह वादी से रंजिश रखने लगा था। आज दिनांक 06/11/2022 अभियुक्त द्वारा वादी के ऊपर जाने से मारने की नियत से चाकू से हमला किया गया था जिसके सम्बन्ध में वादी की तहरीर पर मु0अ0सं0 551/22 धारा 307 भादवि पंजीकृत किया गया है।

    अभियुक्त का विवरणः

    जितेन्द्र सिंह पुत्र विश्वनाथ सिंह निवासी फुलुई, थाना घनघटा, जिला सन्तकबीर नगर, उत्तर प्रदेश वर्तमान पता सतपाल गुर्जर का मकान, हरौला, सेक्टर-5, थाना फेस-1, नोएडा।

    पंजीकृत अभियोग का विवरणः

    मु0अ0सं0 551/22 धारा 307 भादवि थाना फेस-1, नोएडा।

    बरामदगी का विवरणः

    01 अवैध चाकू(छूरी)

  • Noida Police: नोएडा पुलिस ने 25000 के ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद

    Noida Police: नोएडा पुलिस ने 25000 के ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद

    नोएडा: Noida Police को बड़ी सफलता हाथ लगी है दिनांक 31/10/2022 को चेकिंग के दौरान गामा-1 गोल चक्कर पर थाना बीटा-2 पुलिस और नोएडा के चर्चित रितिक रोशन गैंग के सदस्य/शातिर लुटेरा के बीच हुई पुलिस मुठभेड में 25,000 रूपये का इनामी बदमाश आशू उर्फ बिट्टू उर्फ हरेन्द्र पुत्र सुनील कुमार निवासी मैदामई, थाना सिकन्द्राराऊ, जिला हाथरस वर्तमान निवासी झुग्गी झोंपडी, सेक्टर-08, नोएडा को पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ हेतु चलाई गयी गोली पैर में लगने के कारण घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। बदमाश के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल व 01 अवैध तंमचा .315 बोर मय 02 खोखा व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुऐ है। घायल बदमाश को इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। अभियुक्त नोएडा के चर्चित रितिक रोशन गैंग का सदस्य है जो अपने सह-अभियुक्तों रितिक, रोशन, देवदत्त के साथ मिलकर राह चलते लोगों को अपनी कार में बिठाकर या राह चलते-चलते राहगीरों के साथ लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे। अभियुक्तों द्वारा दिनांक 18.07.2019 को थाना बीटा-2 क्षेत्र में गामा-1 गेट नम्बर 03 के पास से एक व्यक्ति से वैगनार कार में आकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था और उस व्यक्ति से एक मोबाइल फोन, आधार कार्ड व 2200 /- रूपये लूटकर ले गये। अभियुक्त के गैंग के अन्य सदस्य पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं अभियुक्त मौका पाकर फरार हो गया था व तब से ही गिरफ्तारी से बचने हेतु खुद को छिपाये हुए था। अभियुक्त पिछले 03 वर्षों से थाना बीटा-2 के मु0अ0सं0-649/2019 धारा 392/411 भादवि में वांछित व 25,000/- रूपये का इनामी अपराधी है। अभियुक्त के विरूद्ध अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

    अभियुक्त का विवरणः

    आशू उर्फ बिट्टू उर्फ हरेन्द्र पुत्र सुनील कुमार निवासी मैदामई, थाना सिकन्द्राराऊ, जिला हाथरस वर्तमान निवासी झुग्गी झोंपडी, सेक्टर-08, नोएडा।

    आपराधिक इतिहास का विवरणः

    1.मु0अ0सं0-0649/2019 धारा 392/411 भादवि थाना बीटा-2, गौतमबुद्धनगर।
    2.मु0अ0सं0-0588/2019 धारा 392/411 भादवि थाना सेक्टर-39, गौतमबुद्धनगर।
    3.मु0अ0सं0-0812/2019 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना सेक्टर-39, नोएडा।
    4.मु0अ0सं0-0703/2019 धारा 411/413/414/482 भादवि थाना सेक्टर-39, नोएडा।
    5.मु0अ0सं0-0286/2019 धारा 394/411 भादवि थाना नॉलेज पार्क, गौतमबुद्धनगर।

    बरामदगी का विवरणः

    01.एक मोटरसाइकिल चोरी की
    02.एक अवैध तंमचा .315 बोर मय 02 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर।

  • Chhath Puja: नहाए खाए के साथ शुरु हुआ छठ पर्व, नोएडा के घाटों पर जोरशोर से चल रही हैं तैयारियां

    Chhath Puja: नहाए खाए के साथ शुरु हुआ छठ पर्व, नोएडा के घाटों पर जोरशोर से चल रही हैं तैयारियां

    नोएडा:  #ChhathPujaलोक आस्था का महापर्व छठ बिहार, झारखंड समेत पूरे पूर्वांचल में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. उत्तर प्रदेश के नोएडा में भी छठ महापर्व की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. नोएडा भर में 80 स्थानों पर कृत्रिम तरीके से घाट बनाकर छठ पूजा की तैयारी चल रही है साथ ही नोएडा सेक्टर 110 छठ घाट पर भी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है.नोएडा के सेक्टर 110 स्थित छठ घाट पर छठ पर्व बड़े धूम धाम से मनाया जाता है.  प्रवासी छठ पूजा समिति नोएडा के अध्यक्ष जेपी मंडल ने बताया कि हमने दिवाली के बाद से घाट निर्माण शुरू कर दिया था. यहां पर आसपास की सोसायटी और श्रमिक कुंज में रहने वाले लोग पूजा करने आते हैं. 

    28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक होगी पूजा

    सूर्योपासना का महान छठ पर्व 28 अक्टूबर को कार्तिक शुक्ल चतुर्थी के दिन नहाय-खाय के साथ शुरू हो रहा है। 29 अक्टूबर को कार्तिक शुक्ल पंचमी के दिन खरना की पूजा होगी। 30 अक्टूबर को कार्तिक शुक्ल षष्ठी के सायंकाल अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। 31 अक्टूबर को कार्तिक शुक्ल सप्तमी के सुबह उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। 

    सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन 

    प्रवासी छठ पूजा समिति नोएडा के अध्यक्ष जेपी मंडल ने बताया कि यहां पर पूजा के दौरान दूर-दराज से भी लोग आते हैं इसलिए उनके रहने की भी व्यवस्था की जाएगी. पूरी रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा. यह सब सुविधा लोगों के लिए मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी. मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर 110 के छठ घाट पर प्रसिद्ध भोजपुरी गायिका क्षमा पांडेय, प्रीति प्रकाश और विकास पांडे सहित कई गायकों और गायिकाओं द्वारा भोजपुरीऔर हिंदी में गीत-संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। 

     

     

     

  • Noida Police: दीवाली के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, नोएडा पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

    Noida Police: दीवाली के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, नोएडा पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

    नोएडा: #NoidaPolice पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार-4 के अन्तर्गत आगामी पर्व त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने व त्यौहार में अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस के साथ गाजियाबाद पुलिस के संयुक्त प्रयास से सर्च अभियान चलाकर फ्लैग मार्च किया तथा अपराधियों के यहां दबिश दी गयी। प्रायः देखा जाता है कि कुछ लुटेरे बदमाश दिल्ली एनसीआर में लूट अथवा गम्भीर अपराध कर भीड़भाड़ तथा स्लम एरिया में रहने की सुरक्षित जगह तलाशते है, जहां पर कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग निवास करते है। पुलिस कमिश्रर गौतमबुद्धनगर द्वारा वरिष्ठ अधिकारिगणों को ऐसे स्थानों पर सतर्क दृष्टि बनाकर कठोर कार्यवाही करने के लिये सख्त निर्देश दिये गये है, जिसमें पुलिस अधिकारियोें द्वारा समय समय पर गाजियाबाद पुलिस के सहयोग से खोडा में आपरेशन प्रहार के नाम से एक संयुक्त सर्च अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में आज दिनांक 22.10.2022 को पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्री आलोक सिंह के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार-4 के तहत कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस तथा खोडा पुलिस गाजियाबाद के संयुक्त ऑपरेशन से खोडा में रहने वाले ऐसे अपराधियों जो दिल्ली, एनसीआर क्षेत्र व अन्य क्षेत्रों में लूट की घटना कारित करने वाले 07 संदिग्ध अपराधियों निम्न अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी गयी कोई भी दस्तयाब नही हुये सभी फरार चल रहे है।
    1. दानिश पुत्र यूसुफ निवासी शीतल विहार खोडा कालोनी गाजियाबाद
    2. अभिषेक चमारी निवासी गली नं0 4, सरस्वती विहार खोडा कालोनी गाजियाबाद
    3. सचिन रैपर पुत्र ओम प्रकार निवासी सी ब्लाक आजाद विहार खोडा कालोनी गाजियाबाद
    4. दीपक नैनका निवासी प्रगति विहार खोडा कालोनी गाजियाबाद
    5. विक्की उर्फ विकास निवासी सुभाष पार्क नियर प्रीतम बैंकट हौल खोडा कालोनी गाजियाबाद
    6. संजय मराठी निवासी सुभाष पार्क इन्दिरा विहार खोडा कालोनी गाजियाबाद
    7. दीपक मिर्ची निवासी नियर कृष्णा हलवाई इन्दिा विहार खोडा कालोनी गाजियाबाद

    ऑपरेशन प्रहार-4 के अन्तर्गत कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से सहायक पुलिस आयुक्त-2, नोएडा गौतमबुद्धनगर सुशील कुमार गंगा प्रसाद, क्षेत्राधिकारी नगर इन्दिरापुरम जनपद गाजियाबाद स्वतन्त्र कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना सैक्टर-58, नोएडा तथा प्रभारी निरीक्षक थाना खोडा जनपद गाजियाबाद के कुशल नेतृत्व में थाना सैक्टर-58, नोएडा की पुलिस टीम द्वारा साथ ही पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में सभी संदिग्ध लोगों का डोजियर तैयार किया जा रहा है एवं इस प्रकार के गंभीर प्रवृत्ति के अपराधियों के विरूद्ध ऑपरेशन प्रहार भविष्य में भी जारी रहेगा।

  • अंजली कुमारी का नया रोमांटिक गाना “भीगे भीगे जिस्म” के डांस मूव्स हुए वायरल

    अंजली कुमारी का नया रोमांटिक गाना “भीगे भीगे जिस्म” के डांस मूव्स हुए वायरल

    #Bheege Bheege Jism: गायक शाहिद मालिया द्वारा गाया हुआ रोमांटिक गीत “कतरा कतरा अगेन” में अपने बोल्ड अवतार से दर्शको का दिल जितने वाली छोटे शहर की लड़की अंजली कुमारी इन दिनों फिर चर्चो का कारण बनी। वीडियो को कुछ ही महीनों में पी जे म्यूजिक लेबल के यूट्यूब चैनल पर 2,500,000 हिट्स मिले। सफलता का दावा करते हुए, पूरी कास्ट और क्रू एक और रोमांटिक गीत “भीगे भीगे जिस्म” के साथ दर्शको का दिल जितने आए हैं ।

    अंजली कुमारी ने सह-कलाकार राघव वोहरा के साथ अपने हॉट और बोल्ड डांस मूव्स से अपने प्रशंसकों को फिर से खुश कर दिया है। लोकप्रिय गायक राजा हसन और खुशबू जैन द्वारा गाए गए इस खूबसूरत रोमांटिक गीत में दोनों को केमिस्ट्री साझा करते देखा जा सकता है। संगीत और गीत के आर वाही उर्फ करण वाही द्वारा रचित हैं। कुणाल जेना छायाकार हैं जबकि कोरियोग्राफर आमिर शेख ने कुछ अद्भुत कोरियोग्राफी बनाई हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल होना निश्चित है।

    पी जे म्यूजिक और पी जे फिल्म्स प्रोडक्शन के संस्थापक हरीश जायसवाल ने इस गाने का निर्माण और निर्देशन किया है। जब गीत पर उनकी राय पूछा गया तो वे बस कहते हैं- “भीगे भीगे जिस्म” प्यार के पहले पल के बारे में एक गीत है, जिसे मेरे कलाकारों, अंजली कुमारी और राघव वोहरा ने खूबसूरती से प्रस्तुत किया है। दर्शकों को यह पसंद आता है, जिसे हमारे पिछले हिट गानों, “कतरा कतरा अगेन” और “आ भी जा” में देखा जा सकता है। इस गाने के लिए राजा हसन और खुशबू जैन बेहतरीन आवाज हैं। मुझे सभी पर, मेरी क्रू टीम, गायकों और दर्शकों पर बहुत गर्व है – कड़ी मेहनत के बाद, हम आखिरकार एक अच्छी लय में आ रहे हैं और आगामी संगीत वीडियो पर लगातार काम कर रहे हैं। आइए इसे जारी रखें और इसे प्रशंसकों के लिए अब तक का सबसे अच्छा गाना बनाएं!”

    यह गाना दर्शकों के बीच लोकप्रियता हासिल कर रहा है। उन्होंने इस गाने की तुलना कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार के ‘सूर्यवंशी’ के ‘टिप टिप बरसा पानी’ और ‘दे दना दन’ के ‘गले लग जा’ से की है। इस विषय पर पूछे जाने पर आर्टिस्ट अंजली कुमारी कहती है, “मुझे खुशी है कि मेरे प्रशंसकों ने इन मशहूर हिट गानों के साथ मेरे इस गाने की तुलना की है और मुझे पूरा विश्वास है कि वे अपने दिलों में ‘भीगे भीगे जिस्म’ के लिए भी एक खास जगह बनाएंगे।”

    रचनाकारों ने सभी सोशल मीडिया प्रभावितों को #BheegeBheegeJismReels का उपयोग करके गाने की हुक लाइन “तेरे भीगे भीगे जिस्म को चुम लू” और “तेरी बाहों में आ के मैं झूम लू” पर अपनी रचनात्मकता साझा करने के लिए आमंत्रित किया है।

    यह गीत सभी प्रमुख ऑडियो साइटों जैसे जिओसावन, गाना, एप्पल म्यूजिक, प्राइम म्यूजिक, स्पॉटीफाई और रेसो पर उपलब्ध है। आधिकारिक संगीत वीडियो पी जे म्यूजिक लेबल के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

     

     

     

  • रविशंकर छबी को मिली नोएडा के एडिशनल सीपी की जिम्मेदारी

    रविशंकर छबी को मिली नोएडा के एडिशनल सीपी की जिम्मेदारी

    नोएडा:  गौतमबुद्ध नगर को एक शानदार पुलिस ऑफिसर मिला है नाम है रविशंकर छबी। इस ऑफिसर के बारे में कहा जाता है कि वो जितने सख्त हैं उतने ही शालीन भी। योगी सरकार ने  2007 बैच के आईपीएस अफसर रविशंकर छबि को गौतमबुद्ध नगर का अपर पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है। रविशंकर छबि उत्तर प्रदेश पुलिस कैडर में उपमहानिरीक्षक हैं। 

    बिहार के रहने वाले हैं रविशंकर छबि

    रविशंकर छबि मूल रूप से बिहार में रोहतास जिले के रहने वाले हैं। वह भारतीय पुलिस सेवा में उत्तर प्रदेश कैडर के 2007 बैच के अधिकारी हैं। गौतमबुद्ध नगर में तैनाती से पहले वो लखनऊ में कारागार प्रशासन विभाग में उपमहानिरीक्षक थे। इससे पहले कई जिलों में बतौर पुलिस अधीक्षक काम कर चुके हैं। वर्ष 2007 में भारतीय पुलिस सेवा में आने के बाद उन्हें लखनऊ, जौनपुर, बगपत, संभल और मुरादाबाद में तैनाती मिल चुकी है। रविशंकर छबि बेहद ही मिलनसार स्वभाव के है लेकिन कानून व्यवस्था के मामले में बेहद ही सख्त हैं। वो बहुत ही सधे अंदाज में काम करते हैं। बिहार के रोहतास जिले के एक सधारण परिवार से आने वाले इस सुपरकॉप ने अर्थशास्त्र और समाजशास्त्र विषय के साथ बीए ऑनर्स किया है साथ ही उन्होंने मास्टर्स भी किया हुआ है।

  • भगवान की मूर्ति छूने पर लगा 60 हजार का जुर्माना, इस रिपोर्ट के जरिए जानिए पूरा मामला

    भगवान की मूर्ति छूने पर लगा 60 हजार का जुर्माना, इस रिपोर्ट के जरिए जानिए पूरा मामला

    कर्नाटक के कोलार जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनने के बाद लगता है कि हमारा समाज आज भी अपनी दकियानूसी विचार से बाहर नहीं निकला है। यहां पर दलित लड़के के मूर्ति छू देने मात्र से उसे 60 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इस सजा से दुखी दलित महिला ने अब जीवन में कभी भी मंदिर नहीं जाने का फैसला लिया है। महिला का कहना है कि वह अब जीवनभर अंडेकर की पूजा करेगी। दलित परिवार से आने वाले शोबम्मा का कहना है कि अगर भगवान हमे पसंद नहीं करते हैं, हम डॉक्टर बीआर अंबेडकर की पूजा करेंगे। बता दें कि शोबम्मा को 1 अक्टूबर तक 60 हजार रुपए का जुर्माना भरने का समय दिया गया है। दरअसल शोबमा के बेटे ने अपने गांव में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान एक पिलर को छू दिया था। शोबम्मा कोलरा जिले के मलूर तालुक में स्थित उल्लेरहल्ली में रहती हैं। जोकि बेंगलुरू से तकरीबन 60 किलोमीटर दूर है। 9 सितंबर को उन्हें उनके बेटे की वजह से यह सजा सुनाई गई है।

    छूने से मूर्ति हुई अपवित्र !

    यह पूरा मामला उस वक्त सामने आया जब शोबम्मा ने इस पूरे वाकये को कोलार स्थित एक दलित संगठन के सामने बताया। 8 सितंबर को ग्रामीण भूतयम्मा मेला का आयोजन कर रहे थे, इस कार्यक्रम में दलितों के आने पर पाबंदी थी, पूरे गांव में स्थित देवी के मंदिर में दलितों के आने की अनुमति नहीं थी। जब यह कार्यक्रम हो रहा था तो शोबम्मा का 15 साल का बेटा बाहर था। इसी दौरान उसने सिदिरन्ना की मूर्ति से जुड़े एक पिलर को छू दिया। बता दें कि दक्षिण भारत के गांवों में सिदिरन्ना देवी की काफी मान्यता है। वेंकटेशप्पा जोकि एक ग्रामीण हैं उन्हें बच्चे को देख लिया और कहा कि वह गांव के बुजुर्गों के सामने पेश हो।

    60 हजार जमा करने का फरमान

    अगले दिन जब शोबम्मा गांव के बुजुर्गों के सामने आईं तो वह बहुत नाराज थीं क्योंकि उन्हें 1 अक्टूबर तक 60 हजार रुपए का जुर्माना भरने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि अगर वह जुर्माना नहीं देती हैं तो उन्हें गांव से बाहर कर दिया जाएगा। स्थानीय लोगों के अनुसार गांव में 75-80 घर हैं और अधिकतर परिवार वोक्कलिगा समुदाय से जुड़ा है। गांव में 10 शेड्यूल कास्ट के परिवार हैं। शोबम्मा का घर गांव के बाहरी इलाके में है, जहां वह अपने लड़के के साथ रहती हैं, उनका लड़का कक्षा 10वीं का छात्र है और तेकल गांव स्थित स्कूल में पढ़ता है।

    वहीं कोलार के डिप्टी कमिश्नर वेंकट राजा ने बताया कि मैं बुधवार को गांव गया, परिवार से मिला। हमने उन्हें घर बनाने के लिए एक प्लॉट दिया है, हमने उन्हें कुछ पैसे भी दिए हैं। हम शोबम्मा को रोजगार देंगे। मैंने पुलिस को भी इसकी जानकारी दी है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य नारायणस्वामी, प्रधान के पति वेंकटेशप्पा व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि कर्नाटक में इस तरह की घटनाएं नई नहीं हैं। पिछले साल कोप्पल जिले के मियापुर गांव में दलित परिवार पर 25 हजार का जुर्माना लगाया गया था क्योंकि दलित परिवार का लड़का मंदिर में चला गया था।

     

  • यूपी की सिदरा नाज को बिहार के कैलाश से हुआ प्यार, अब ‘समाज’ की दीवार ने किया ये हाल

    यूपी की सिदरा नाज को बिहार के कैलाश से हुआ प्यार, अब ‘समाज’ की दीवार ने किया ये हाल

    Love Marriage: यूपी की रहने वाली एक मुस्लिम युवती सिदरा नाज को बिहार के रहवे वाले कैलाश से प्यार हो गया. युवती ने अपने प्यार को पाने के लिए मजहब की दीवार को तोड़ते हुए बिहार के सम्स्तीपुर के सिंधिया थाना क्षेत्र के बिहट गांव निवासी हिंदू लड़के कैलाश के साथ शादी कर ली. मुस्लिम लड़की और हिंदू लड़के की शादी अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. शादी के बाद युवती ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है. युवती ने अपने परिजनों से किसी को परेशान नहीं करने की अपील भी की है.

    जानिए पूरा मामला

    दरअसल, यूपी की सिदरा नाज और बिहार के कैलाश के बीच बीते ढ़ाई साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. जब दोनों के प्यार के बीच मजहब की दीवार आई तो युपी निवासी युवती अपने प्रेमी कैलाश को पाने के लिए अपने घर से एक हजार किमी दूर भागकर समस्तीपुर आ गई. इसके बाद युवती ने स्थानीय मनोकामना मंदिर में शादी कर ली. हालांकि शादी के एक दिन बाद ही यूपी पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

    युवती बोली- हम बालिग हैं, जीने दो हमें

    बता दें कि सिदरा नाज और कैलाश ने बीते बुधवार को समस्तीपुर के ही स्थानीय मनोकामना मंदिर में शादी की थी. शादी के एक दिन बाद गुरुवार को यूपी पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अपने साथ बिजनौर लेकर चली गई. पुलिस ने बताया कि सिदरा के परिजनों ने बिहार निवाली कैलाश के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. वहीं, गिरफ्तारी से पूर्व युवती सिदरा नाज ने कहा कि वे दोनों बालिग हैं. अपनी जिंदगी का फैसला खुद कर सकते हैं. उसने हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी की है.