Author: AVS POST Bureau

  • National Injury Prevention Week 2026: डॉ. हरविंदर सिंह छाबड़ा ने कहा- चोट से बचाव जरूरी, समय पर इलाज और रिहैबिलिटेशन से बदल सकती है जिंदगी

    National Injury Prevention Week 2026: डॉ. हरविंदर सिंह छाबड़ा ने कहा- चोट से बचाव जरूरी, समय पर इलाज और रिहैबिलिटेशन से बदल सकती है जिंदगी

    नई दिल्ली, 4 सितंबर 2026: #NationalInjuryPreventionWeek2026 स्पाइनल कॉर्ड इंजरी यानी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट सिर्फ शरीर को ही प्रभावित नहीं करती, बल्कि इसके बाद व्यक्ति की पूरी जिंदगी बदल सकती है। हालांकि, सही समय पर इलाज, बेहतर रिहैबिलिटेशन और परिवार व समाज के सहयोग से स्पाइनल कॉर्ड इंजरी के बाद भी एक खुशहाल और आत्मनिर्भर जिंदगी जी जा सकती है।

    इसी संदेश के साथ राजधानी दिल्ली में National Injury Prevention Week 2026 के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 1 से 7 सितंबर तक चल रहे इस अभियान में डॉक्टरों, स्पाइनल कॉर्ड इंजरी से जूझ रहे लोगों, व्हीलचेयर यूजर्स, केयरगिवर्स, छात्रों और स्वयंसेवकों को जोड़ा गया है।

    अभियान का आयोजन Directorate General of Health Services (DGHS), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में किया जा रहा है। इसके तहत देशभर की 22 राष्ट्रीय स्पाइन केयर सोसायटी भी जागरूकता गतिविधियों में शामिल हैं।

    डॉ. हरविंदर सिंह छाबड़ा ने बताया- रोकथाम पर सबसे ज्यादा जोर जरूरी

    श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट के Spine and Rehabilitation Centre के Chief और Spinal Cord Society के President डॉ. हरविंदर सिंह छाबड़ा ने कहा कि कई तरह की चोटों, खासकर स्पाइनल कॉर्ड इंजरी को काफी हद तक रोका जा सकता है।

    उन्होंने कहा कि अगर चोट हो भी जाए तो समय पर मेडिकल केयर, व्यापक रिहैबिलिटेशन और लगातार सामाजिक सहयोग के जरिए व्यक्ति अपनी जिंदगी को दोबारा बेहतर तरीके से आगे बढ़ा सकता है।

    डॉ. छाबड़ा के मुताबिक, स्पाइनल कॉर्ड इंजरी डे का उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि ऐसी चोटों से बचाव संभव है और चोट लगने के बाद भी सही इलाज और पुनर्वास के साथ व्यक्ति एक खुशहाल, सार्थक और आत्मनिर्भर जीवन जी सकता है।

    उन्होंने स्पाइनल कॉर्ड इंजरी से जूझ रहे लोगों के साहस और जज्बे को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था और समाज की जिम्मेदारी है कि ऐसे लोगों को सम्मान, स्वतंत्रता और अपनी क्षमता के मुताबिक जीवन जीने का अवसर मिले।

    डॉ. हरविंदर सिंह छाबड़ा
    डॉ. हरविंदर सिंह छाबड़ा

    5 सितंबर को निकलेगी व्हीलचेयर रैली

    अभियान के तहत 5 सितंबर को दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस में व्हीलचेयर रैली निकाली जाएगी।

    रैली श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से सुबह 10:30 बजे शुरू होकर सेंट स्टीफंस कॉलेज तक जाएगी। आयोजकों के मुताबिक इसमें करीब 350 लोग शामिल होंगे। इनमें लगभग 100 व्हीलचेयर यूजर्स और 250 अन्य प्रतिभागी होंगे।

    रैली के जरिए लोगों को समावेश, समानता, बेहतर पहुंच और चोटों से बचाव का संदेश दिया जाएगा।

    6 सितंबर को खेलेंगे व्हीलचेयर यूजर्स, होगा हेल्थ चेकअप

    National Injury Prevention Week के तहत 6 सितंबर को NCDC Auditorium में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें 500 से ज्यादा लोग, जिनमें 100 से अधिक व्हीलचेयर यूजर्स शामिल होंगे।

    सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक Inclusive Health Check-up Camp लगाया जाएगा। इसमें व्हीलचेयर यूजर्स और दूसरे प्रतिभागियों की स्वास्थ्य जांच और जरूरी परामर्श किया जाएगा।

    इसके बाद दोपहर 2 बजे से 3:30 बजे तक व्हीलचेयर स्पोर्ट्स होंगे। इनमें:

    • व्हीलचेयर टेबल टेनिस
    • Boccia
    • व्हीलचेयर रेसिंग
    • व्हीलचेयर हर्डल्स

    जैसी प्रतियोगिताएं शामिल रहेंगी।

    खेल के बाद दिखेगा हुनर, होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

    शाम 3:30 बजे से 5:30 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें व्हीलचेयर डांस परफॉर्मेंस के साथ प्रोफेशनल व्हीलचेयर स्टंट भी दिखाए जाएंगे।

    आयोजकों का कहना है कि इन कार्यक्रमों का मकसद सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि यह दिखाना भी है कि व्हीलचेयर का इस्तेमाल करने वाले लोग खेल, कला और सामाजिक गतिविधियों में पूरी तरह भाग ले सकते हैं।

    कार्यक्रम को ऑनलाइन भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जुड़ सकें।

    सीट बेल्ट नहीं लगाने से 2021 में 16,397 मौतें

    अभियान में सड़क सुरक्षा को भी खास महत्व दिया गया है। Ministry of Road Transport and Highways (MoRTH) के आंकड़ों के मुताबिक, 2021 में सीट बेल्ट नहीं लगाने की वजह से सड़क हादसों में 16,397 लोगों की मौत हुई थी। इनमें 8,438 ड्राइवर और 7,959 यात्री शामिल थे।

    ये आंकड़े बताते हैं कि सड़क पर छोटी-सी सावधानी भी जिंदगी बचाने में बड़ी भूमिका निभा सकती है। सीट बेल्ट लगाना और ट्रैफिक नियमों का पालन करना चोटों को रोकने की दिशा में सबसे आसान कदमों में से एक है।

    1 सितंबर से चल रहे जागरूकता कार्यक्रम

    National Injury Prevention Week की शुरुआत 1 सितंबर को ऑनलाइन पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता से हुई। पोस्टर प्रतियोगिता का विषय “Prevention of Spinal Cord Injuries”, जबकि स्लोगन प्रतियोगिता का विषय “Yes, We Can” रखा गया।

    2 सितंबर को श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट की Spine Team ने नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को चोटों से बचाव और स्पाइनल कॉर्ड इंजरी के बारे में जागरूक किया।

    3 सितंबर को स्पाइनल कॉर्ड इंजरी जागरूकता से जुड़े व्याख्यान, इनक्लूसिव डांस परफॉर्मेंस, नुक्कड़ नाटक और व्हीलचेयर गतिविधियां आयोजित की गईं। शाम को ऑनलाइन पैनल डिस्कशन में स्पाइनल कॉर्ड इंजरी के बाद मेडिकल केयर, रिहैबिलिटेशन, मानसिक स्वास्थ्य, सामाजिक भागीदारी और जीवन की गुणवत्ता पर चर्चा हुई।

    4 सितंबर को “The Power of the Mind” विषय पर वेबिनार रखा गया, जिसमें चोट के बाद मानसिक मजबूती, रिकवरी और परिस्थितियों के साथ खुद को ढालने जैसे पहलुओं पर चर्चा की जा रही है।

    7 सितंबर को अभियान का समापन

    सप्ताहभर चलने वाला यह अभियान 7 सितंबर को इंजरी प्रिवेंशन पर केंद्रित वेबिनार के साथ समाप्त होगा।

    पूरे अभियान का मुख्य संदेश साफ है—चोटों को रोकना सबसे बेहतर उपाय है, लेकिन अगर चोट हो जाए तो समय पर इलाज, सही रिहैबिलिटेशन और लगातार सहयोग किसी की जिंदगी को फिर से पटरी पर ला सकता है। National Injury Prevention Week 2026 के जरिए आयोजक मेडिकल इलाज से आगे बढ़कर सम्मान, आत्मनिर्भरता, समान अवसर और सामाजिक भागीदारी पर जोर दे रहे हैं, ताकि स्पाइनल कॉर्ड इंजरी के साथ जी रहे लोग समाज में अपनी जिंदगी पूरी गरिमा के साथ जी सकें।

  • Yogi Adityanath Mid Day Meal Announcement: राजेन्द्रसिंह बी. चूड़ासमा ने योगी सरकार के फैसले का किया स्वागत, 3.53 लाख मिड डे मील रसोइयों को बड़ी राहत

    Yogi Adityanath Mid Day Meal Announcement: राजेन्द्रसिंह बी. चूड़ासमा ने योगी सरकार के फैसले का किया स्वागत, 3.53 लाख मिड डे मील रसोइयों को बड़ी राहत

    नई दिल्ली/लखनऊ, 23 अगस्त 2026। Yogi Adityanath Mid Day Meal Announcement: उत्तर प्रदेश की करीब 3.53 लाख मिड डे मील रसोइया बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रसोइयों के मानदेय में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी समेत कई महत्वपूर्ण सुविधाओं की घोषणा की है।

    इस फैसले पर अखिल भारतीय मिड डे मील कर्मचारी महासंघ, नई दिल्ली (भारतीय मजदूर संघ-BMS) के अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह बी. चूड़ासमा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश सरकार का आभार जताया है।

    राजेन्द्रसिंह बी. चूड़ासमा ने कहा कि मिड डे मील रसोइया कर्मचारी लंबे समय से अपने मानदेय, स्वास्थ्य सुरक्षा और दुर्घटना सहायता जैसी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे थे। भारतीय मजदूर संघ के देशव्यापी आह्वान पर 17 अगस्त 2026 को देशभर में जिला कलेक्टरों के माध्यम से मांग-पत्र सौंपे गए थे। इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने रसोइया कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर तेजी से फैसला लिया।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से की गई घोषणाओं के अनुसार, रसोइयों के मानदेय में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी। साथ ही कार्य के दौरान दुर्घटना होने पर रसोइया के परिवार को 2 लाख रुपये तक की सहायता मिलेगी।

    इसके अलावा रसोइया और उनके परिवार के लिए 5 लाख रुपये तक की वार्षिक चिकित्सा सुविधा देने की भी व्यवस्था की गई है। सरकार ने रसोइया बहनों को हर साल साड़ी के लिए 1,000 रुपये देने और काम के दौरान स्वच्छता व सुरक्षा के लिए दो जोड़ी एप्रन और कैप उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया है।

    अखिल भारतीय मिड डे मील कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह बी. चूड़ासमा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का यह फैसला सिर्फ आर्थिक मदद तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के लिए रोज भोजन बनाने वाली लाखों महिलाओं के सम्मान से भी जुड़ा है।

    उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने जिस तरह रसोइया कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए फैसला किया है, उससे देश के दूसरे राज्यों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। महासंघ ने अन्य राज्य सरकारों से भी मिड डे मील कर्मचारियों की लंबित मांगों पर जल्द सकारात्मक फैसला लेने की अपील की है।

    महासंघ के महामंत्री लीला नगपूरे और आदर्श रसोइया संघ, उत्तर प्रदेश की ओर से भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश सरकार का आभार जताया गया है।

    महासंघ का कहना है कि बच्चों के लिए भोजन बनाने वाले हाथों का सम्मान करना ही सच्चे अर्थों में श्रम का सम्मान है।

  • एलीट महिलाएं : आधुनिक जीवनशैली पर व्यंग्य करती विद्या त्रिपाठी की स्वरचित कविता

    एलीट महिलाएं : आधुनिक जीवनशैली पर व्यंग्य करती विद्या त्रिपाठी की स्वरचित कविता

    AVS Post | साहित्य डेस्क

    समकालीन समाज में बदलती जीवनशैली, सामाजिक व्यवहार और आधुनिक सोच पर व्यंग्य साहित्य हमेशा से अपनी अलग पहचान रखता है। इसी क्रम में लेखिका विद्या त्रिपाठी की स्वरचित कविता “एलीट महिलाएं” आधुनिक शहरी जीवन के कुछ पहलुओं को व्यंग्यात्मक शैली में प्रस्तुत करती है।

    कविता में लेखिका ने समाज के एक वर्ग की जीवनशैली, दिखावे, सामाजिक गतिविधियों और बदलती प्राथमिकताओं को अपने दृष्टिकोण से शब्द दिए हैं। यह रचना एक साहित्यिक अभिव्यक्ति है, जिसका उद्देश्य पाठकों को सोचने और चर्चा करने का अवसर देना है।

    नीचे प्रस्तुत है कविता, जैसी लेखिका ने लिखी है—


    एलीट महिलाएं

    ना हंसती है न कहती है,
    कही चुपके से तकती है,
    जो मिल गई नज़र से नज़र,
    नज़रो से फिर तौलती रहती हैं,

    सभ्य होने का हौसला लिए,
    असभ्य दुनिया को समझती है,
    चटकीले रंगों से खुद को दूर,
    काले लिबासों में ज्यादा दिखती है,

    कभी जुल्फे कभी पलके,
    सजाती, संवारती रहती है,
    जो कमतर दिख ना जाए कही,
    मन में मुसलसल सोचती रहती है,

    जो बल पड़ जाए माथे पर,
    सिकन ना आने देती है,
    ये मेंहदी क्या, क्या है आलता,
    जिरह ये करती रहती है,

    क्या है करवा की ये रस्में,
    हंसती पूछती रहती है,
    क्लबों को काबा से क्या कम,
    किटी को मक्का समझती है,

    जो मिल जाए मयखाना,
    फिर देखो कैसे झूमती रहती है,
    इन्हें फुर्सत नहीं खुद से,
    ना फुर्सत इनकी सखियों को,

    एलीट महिलाएं है जी ये,
    बड़ा ही व्यस्त रहती है,
    एलीट महिलाएं है जी ये,
    बड़ा ही व्यस्त रहती है।

    — स्वरचित : विद्या त्रिपाठी

    एलीट महिलाएं
    एलीट महिलाएं

    संपादकीय टिप्पणी

    यह कविता लेखिका के व्यक्तिगत विचारों और साहित्यिक अभिव्यक्ति पर आधारित है। कविता में व्यक्त भाव, पात्र और विचार लेखक के अपने हैं। AVS Post इन्हें साहित्यिक रचना के रूप में प्रकाशित कर रहा है।

  • Vishal Singh NCCF Chairman honored in Delhi: सियासत के ‘पावरहाउस’ और NCCF चेयरमैन विशाल सिंह दिल्ली में सम्मानित, नामचीन जर्नलिस्ट डॉ. विकास राज तिवारी ने सौंपा मोमेंटो

    Vishal Singh NCCF Chairman honored in Delhi: सियासत के ‘पावरहाउस’ और NCCF चेयरमैन विशाल सिंह दिल्ली में सम्मानित, नामचीन जर्नलिस्ट डॉ. विकास राज तिवारी ने सौंपा मोमेंटो

    Vishal Singh NCCF Chairman honored in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में इस हफ्ते सहकारिता और डिजिटल मीडिया जगत की दो बड़ी हस्तियों के बीच एक बेहद खास और दिलचस्प मुलाकात देखने को मिली। भारत सरकार के उपक्रम NCCF और बिहार की प्रतिष्ठित संस्था BISCOMAUN के चेयरमैन विशाल सिंह को सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान देश के नामचीन डिजिटल मीडिया जर्नलिस्ट और ‘फील द चेंज फाउंडेशन’ (Feel The Change Foundation) के अध्यक्ष डॉ. विकास राज तिवारी ने अपने हाथों से एक खूबसूरत स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर दिया। विशाल सिंह को यह सम्मान उनके बेमिसाल राजनीतिक, सामाजिक और जनसेवा के कार्यों के लिए दिया गया है।
    सियासत और सहकारिता के ‘पावरहाउस’ हैं विशाल सिंह, जानिए उनका रसूख
    अगर आप विशाल सिंह के पारिवारिक और राजनीतिक रसूख को समझेंगे, तो आपको अंदाजा होगा कि वे भारतीय राजनीति के कितने बड़े ‘पावरहाउस’ हैं:
      • माता-पिता दोनों रह चुके हैं बिहार से सांसद: विशाल सिंह का नाता एक ऐसे कद्दावर राजनीतिक परिवार से है जिसकी जड़ें बिहार की जनता से बेहद गहराई से जुड़ी हैं। इनके पिता (दिवंगत अजीत सिंह) और माता (मीना सिंह) दोनों ही बिहार से सांसद रहकर देश की संसद में अपनी धाक जमा चुके हैं।
      • पूर्व केंद्रीय मंत्री बृजभूषण शरण सिंह के दामाद: विशाल सिंह का ससुराल भी भारतीय राजनीति का एक बहुत बड़ा केंद्र है। वे देश के सबसे चर्चित और कद्दावर नेताओं में शुमार पूर्व केंद्रीय मंत्री बृजभूषण शरण सिंह के दामाद हैं। उनकी शादी बृजभूषण शरण सिंह की सुपुत्री शालिनी सिंह से हुई है।
      • दादा की विरासत को दे रहे हैं नई ऊंचाई: विशाल सिंह देश के दिग्गज सहकारी नेता दिवंगत तपेश्वर बाबू के पोते हैं। अपने दादा और माता-पिता की विरासत को संभालते हुए विशाल सिंह ने बेहद कम उम्र में कॉर्पोरेट गवर्नेंस और सहकारिता (Cooperative Sector) के क्षेत्र में देश भर में अपनी एक अलग और मजबूत पहचान बनाई है। आज वे NCCF के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उपभोक्ताओं और किसानों के हक की बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं।

    इंटरनेशनल मंचों पर भारत का डंका बजाने वाले जर्नलिस्ट हैं डॉ. विकास राज तिवारी
    विशाल सिंह को सम्मानित करने वाले डॉ. विकास राज तिवारी भी मीडिया और सोशल सेक्टर का एक ऐसा चेहरा हैं, जिनकी साख सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है:
      • दुनिया के 5 देशों में रख चुके हैं भारत का पक्ष: डॉ. विकास राज तिवारी देश के बेहद नामचीन और प्रखर डिजिटल मीडिया जर्नलिस्ट हैं। एक बेबाक पत्रकार के रूप में उन्होंने दुनिया के 5 अलग-अलग देशों के इंटरनेशनल मंचों पर भारत का पक्ष बेहद मजबूती और गर्व के साथ रखा है।
      • बदलाव के ब्रांड एंबेसडर: पत्रकारिता के साथ-साथ वे सामाजिक सरोकारों से भी गहराई से जुड़े हैं। वे ‘फील द चेंज फाउंडेशन’ के जरिए समाज के हर तबके में एक पॉजिटिव चेंज (सकारात्मक बदलाव) लाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।

    क्या है ‘Feel Happy’ कैंपेन, जिसके तहत मिल रहा है दिग्गजों को सम्मान?
    डॉ. विकास राज तिवारी के नेतृत्व में उनकी संस्था ‘फील द चेंज फाउंडेशन’ इस समय पूरे देश में एक बेहद अनूठा और सकारात्मक अभियान चला रही है, जिसका नाम है— ‘Feel Happy’ कैंपेन।
    इस कैंपेन का सीधा फंडा है— देश के लोगों को सकारात्मक बदलाव को ‘फील’ (महसूस) कराना। इसके तहत संस्था देश भर में घूम-घूमकर जमीनी स्तर पर धाकड़ काम करने वाले अलग-अलग क्षेत्रों के दिग्गजों को शॉर्टलिस्ट कर सम्मानित कर रही है। इस लिस्ट में ये लोग शामिल हैं:
      • लीडर्स (राजनेता): जो जनता के विकास के लिए नीतियां बनाते हैं।
      • ब्यूरोक्रेट्स (IAS/IPS अधिकारी): जो सरकारी योजनाओं को जमीन पर कड़ाई से लागू करते हैं।
      • सोशल एक्टिविस्ट: जो बिना किसी स्वार्थ के समाज सेवा में जुटे हैं।
      • बिजनेसमैन: जो देश की इकोनॉमी को गति दे रहे हैं और युवाओं को रोजगार दे रहे हैं।
      • जजेस: जो समाज में न्याय और कानून व्यवस्था का भरोसा बनाए रखते हैं।

    मुलाकात के बाद डॉ. विकास तिवारी ने क्या कहा?
    इस सम्मान समारोह के बाद AVS POST से बात करते हुए वरिष्ठ पत्रकार डॉ. विकास राज तिवारी ने कहा, “विशाल सिंह जैसे दूरदर्शी और जमीन से जुड़े युवा लीडर आज के नए भारत की असली ताकत हैं। इतना मजबूत राजनीतिक और पारिवारिक बैकग्राउंड होने के बावजूद उन्होंने सहकारिता के जरिए किसानों और आम उपभोक्ताओं की सेवा का जो रास्ता चुना है, वह वाकई तारीफ के काबिल है। हमारी संस्था उन्हें सम्मानित कर गर्व महसूस कर रही है।”
    इस खास मुलाकात के दौरान दोनों दिग्गजों के बीच देश के सहकारी संगठनों को और डिजिटल बनाने, युवाओं को मुख्यधारा की राजनीति व सामाजिक कार्यों में आगे लाने और देश के विकास की रफ्तार बढ़ाने को लेकर भी काफी देर तक बेहद सकारात्मक चर्चा हुई।

  • यूपी में फिर चली ‘स्थानांतरण एक्सप्रेस’, नोएडा-ग्रेटर नोएडा समेत कई प्राधिकरणों के अधिकारियों का तबादला

    यूपी में फिर चली ‘स्थानांतरण एक्सप्रेस’, नोएडा-ग्रेटर नोएडा समेत कई प्राधिकरणों के अधिकारियों का तबादला

    नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक और औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना प्राधिकरण (यीडा), यूपीसीडा, ट्रॉनिका सिटी और बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीड़ा) के कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

    तबादलों के इस दौर में नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। कई नए अधिकारियों की तैनाती की गई है, जबकि कई अधिकारियों को अन्य औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में भेजा गया है।

    #Noida Authority Transfer News- नोएडा प्राधिकरण में आए ये अधिकारी

    • धर्मेंद्र कुशवाहा को यूपीसीडा से नोएडा में प्रबंधक बनाया गया है।
    • बृजेश कुमार कश्यप को यूपीसीडा से नोएडा में प्रबंधक के पद पर तैनाती मिली है।
    • प्रभात यादव को यूपीसीडा से नोएडा में प्रबंधक (सिविल) बनाया गया है।
    • नरोत्तम को ग्रेटर नोएडा से नोएडा में प्रबंधक (सिविल) के पद पर भेजा गया है।
    • सुरेंद्र सिंह को बीड़ा (झांसी) से नोएडा में प्रबंधक नियुक्त किया गया है।
    • संतोष कुमार को यूपीसीडा से नोएडा में ओएसडी (विशेष कार्याधिकारी) बनाया गया है।
    • बुद्ध विलास को ग्रेटर नोएडा से नोएडा में सहायक निदेशक (उद्यान) की जिम्मेदारी दी गई है।

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में मिली नई तैनाती

    • राजीव कुमार को यूपीसीडा से ग्रेटर नोएडा में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर भेजा गया है।
    • ज्ञानेंद्र यादव को यूपीसीडा से ग्रेटर नोएडा में सहायक निदेशक (उद्यान) नियुक्त किया गया है।
    • विजय रावल को भी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    Noida Authority Transfer News- नोएडा से बाहर भेजे गए अधिकारी

    • वरिष्ठ प्रबंधक सत्येंद्र गिरी को नोएडा से यमुना प्राधिकरण (यीडा) में वरिष्ठ प्रबंधक (सिविल) बनाया गया है।
    • कुलदीप कुमार को नोएडा से ट्रॉनिका सिटी, गाजियाबाद स्थानांतरित किया गया है।
    • सुषमा को नोएडा से बीड़ा, झांसी में प्रबंधक (सिस्टम) के पद पर भेजा गया है।
    • प्रेमचंद सेन को नोएडा से यूपीसीडा, कानपुर भेजा गया है।
    • अंकित राजपूत को भी नोएडा से यूपीसीडा, कानपुर स्थानांतरित किया गया है।

    ग्रेटर नोएडा से भी हुए तबादले

    • योगेंद्र पाल सिंह को ग्रेटर नोएडा से बीड़ा, झांसी में प्रबंधक के पद पर भेजा गया है।
    • विवेक कुमार को ग्रेटर नोएडा से यूपीसीडा में प्रबंधक के पद पर तैनात किया गया है।

    प्रदेश सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में कार्यकुशलता बढ़ाने और परियोजनाओं की निगरानी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में चल रही बड़ी विकास परियोजनाओं को देखते हुए इन तबादलों को विशेष महत्व दिया जा रहा है।

    नोएडा से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट

  • PM Modi Gold Appeal : एक साल तक सोना न खरीदें, क्यों दिया यह आह्वान?

    PM Modi Gold Appeal : एक साल तक सोना न खरीदें, क्यों दिया यह आह्वान?

    PM Modi Gold Appeal : हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक अहम अपील की है। 10 मई 2026 को हैदराबाद के सिकंदराबाद में आयोजित एक जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि देश की मौजूदा आर्थिक चुनौतियों को देखते हुए कम से कम एक साल तक सोना न खरीदें।
    पीएम मोदी का गोल्ड अपील क्या था?

    प्रधानमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शादियाँ हों या कोई अन्य त्योहार-समारोह, इस साल सोने की खरीदारी टाल दें। उन्होंने इसे राष्ट्रीय हित और आर्थिक संकट के समय देश के प्रति कर्तव्य बताया।

    “सोने की खरीदारी में विदेशी मुद्रा का बहुत अधिक उपयोग होता है। राष्ट्रीय हित में हम सबको संकल्प लेना चाहिए कि एक साल तक घर में कितने भी फंक्शन हों, सोना न खरीदें।”

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by AVSPOST (@avspost)

    क्यों किया पीएम मोदी ने यह अपील?

    भारत दुनिया के सबसे बड़े सोने के आयातकों में से एक है। हर साल शादियों, त्योहारों और आभूषणों की वजह से अरबों डॉलर विदेश जाते हैं। पीएम मोदी के गोल्ड

    अपील के पीछे मुख्य कारण निम्नलिखित हैं:

    • विदेशी मुद्रा भंडार की बचत सोने का आयात भारतीय अर्थव्यवस्था पर बड़ा बोझ है। डॉलर का खर्च बढ़ने से रुपया कमजोर हो सकता है।
    • पश्चिम एशिया संकट और तेल की महंगाई मध्य पूर्व (वेस्ट एशिया) में चल रहे तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गई हैं। भारत पहले ही तेल आयात पर बहुत खर्च करता है। ऐसे में सोने का अतिरिक्त आयात देश की विदेशी मुद्रा स्थिति को और दबाव में डाल सकता है।
    • आर्थिक संकट का समय (संकट का काल) पीएम ने इसे “संकट का काल” बताया और कहा कि इस समय हर नागरिक को अपनी छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाकर देश की मदद करनी चाहिए।

    सिर्फ सोना ही नहीं, अन्य अपीलें भी

    पीएम मोदी की इस अपील के साथ-साथ उन्होंने अन्य सुझाव भी दिए: पेट्रोल-डीजल की खपत कम करें (कार풪लिंग, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, वर्क फ्रॉम होम) विदेश यात्राएं टालें, खासकर डेस्टिनेशन वेडिंग जहां तक हो सके, आयातित खाद्य तेल और रासायनिक खाद का उपयोग कम करें

    क्या यह बैन है?

    नहीं। PM Modi Gold Appeal कोई कानूनी प्रतिबंध नहीं है। यह एक स्वैच्छिक अपील है जो देशवासियों से राष्ट्रहित में सहयोग मांगती है। सरकार उम्मीद करती है कि जनता अपनी समझदारी से इस अपील को आगे बढ़ाएगी।

    PM Modi Gold Appeal अभी ग्लोबल परिवर्तन के बीच एक बहुत बड़ा और दूरदर्शी कदम है। अगर हम सब मिलकर एक साल तक सोने की खरीदारी में संयम बरतें तो देश की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।

  • अँधेरा जानलेवा था” : आत्मचेतना और अस्तित्व की खोज को स्वर देती विद्या त्रिपाठी की कविता

    अँधेरा जानलेवा था” : आत्मचेतना और अस्तित्व की खोज को स्वर देती विद्या त्रिपाठी की कविता

    अँधेरा जानलेवा था” : हिंदी साहित्य में आत्ममंथन, चेतना और अस्तित्व की अनुभूतियों को अभिव्यक्त करने वाली कविताएं हमेशा पाठकों के मन को गहराई से छूती रही हैं। ऐसी ही संवेदनशील भावनाओं को शब्द देती हैं कवयित्री विद्या त्रिपाठी, जिनकी कविता “अँधेरा जानलेवा था” भीतर के संघर्ष, घुटन और आत्मबोध की यात्रा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है।

    कविता में कवयित्री ने उस मानसिक अंधेरे को चित्रित किया है, जो व्यक्ति को भीतर ही भीतर तोड़ता रहता है। लेकिन जब आत्मचेतना का दीप जलता है, तब वही व्यक्ति अपने अस्तित्व और अस्मिता को पहचान पाता है। कविता की पंक्तियां जीवन के उस मोड़ को दर्शाती हैं, जहां बाहरी भीड़ और शोर के बीच दब चुकी आत्मा फिर से उजाले में लौटती है।

    विद्या त्रिपाठी की लेखनी की खासियत यह है कि वे सरल शब्दों में गहरे मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक भावों को व्यक्त करती हैं। उनकी यह कविता निराशा से आशा, अंधेरे से प्रकाश और खोए हुए अस्तित्व से आत्मपहचान तक की यात्रा का सशक्त चित्रण करती है।

    मूल कविता

    अँधेरा जानलेवा था

    जब दीप नहीं जला था,
    अंतर्मन का,
    जब नहीं मिली थी मैं,
    चेतना से,
    एक घुटन, एक कड़वाहट,
    रहती थी अस्तित्व की धारा पर,
    ये अंधियारा मार ही डालता,
    अपने निराशा वाले नाखूनों से,
    नोच-नोच कर,
    हर रात और घने अंधेरे में धकेलता था,
    तब जब मैं सब के साथ थी,
    अब मैंने खुद को पाया,
    अपनी अस्मिता को सहलाया,
    और मध्यम रोशनी चेतना की,
    आत्मा के मंदिर में जलाया,
    उस रोशनी में जगमगा उठा,
    मेरा अस्तित्व जो चुप हो गया था,
    बाहरी भीड़ की तेज आवाज में।


    लेखिका परिचय

    नाम: विद्या त्रिपाठी
    शिक्षा:

    • स्नातक (हिंदी)
    • परास्नातक M.A. (हिंदी)
    • B.Ed (हिंदी)

    विद्या त्रिपाठी हिंदी साहित्य की गंभीर अध्येता और संवेदनशील रचनाकार हैं। उनकी रचनाओं में आत्मचिंतन, सामाजिक संवेदनाएं और स्त्री-अस्मिता के स्वर प्रमुखता से दिखाई देते हैं।

  • Summer में कैसे करें दातों की केयर: डॉ. ए. एस. मलिक की टिप्स जान लिजिए

    Summer में कैसे करें दातों की केयर: डॉ. ए. एस. मलिक की टिप्स जान लिजिए

    Summer Teeth Care Tips: गर्मी का मौसम आते ही दांतों की देखभाल और भी जरूरी हो जाती है। इस मौसम में दांतों पर अधिक प्रभाव पड़ता है, जिससे दांतों में सेंसिटिविटी, सूखापन और अन्य समस्याएं हो सकती हैं। नोएडा के भंगेल क्षेत्र के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. ए. एस. मलिक ने AVS POST के साथ एक खास बातचीत में गर्मियों में दांतों की सही देखभाल के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए हैं। आइए जानते हैं डॉ. मलिक से उन खास सुझावों के बारे में जो आपके दांतों को इस गर्मी में स्वस्थ बनाए रखने में मदद करेंगे।

    गर्मी में दांतों की समस्याएं

    गर्मी के दिनों में दांतों में सेंसिटिविटी बढ़ सकती है। ठंडे पानी या आइस कूल्ड ड्रिंक्स का सेवन करने से दांतों में अचानक दर्द हो सकता है। इसके अलावा, गर्मी में मुँह का सूखापन भी एक बड़ी समस्या बन सकता है। डॉ. मलिक का कहना है, “गर्मी में जूस और ठंडी चीज़ों का सेवन दांतों के लिए नुकसानदेह हो सकता है। इससे दांतों में सेंसिटिविटी बढ़ती है और सूखापन भी महसूस होता है।”

    सेंसेटिविटी से बचने के उपाय

    अगर आपको ठंडे या गर्म खाद्य पदार्थों से दांतों में असहजता महसूस होती है, तो आपको सेंसेटिविटी टूथपेस्ट का उपयोग करना चाहिए। डॉ. मलिक कहते हैं, “सेंसेटिविटी वाले टूथपेस्ट दांतों को सुरक्षित रखते हैं और सर्दी-गर्मी से बचाने में मदद करते हैं।”

    मुँह का सूखापन और दांतों की सफाई

    गर्मी में मुँह का सूखापन दांतों के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है। इससे बैक्टीरिया पनपते हैं, जो दांतों को कमजोर और खराब कर सकते हैं। डॉ. मलिक का कहना है, “इस मौसम में मुँह का सूखापन कम करने के लिए अधिक से अधिक पानी पिएं और माउथवॉश का इस्तेमाल करें।”

    आहार का ख्याल रखें

    गर्मी में मीठी चीजों का सेवन बढ़ जाता है, जो दांतों के लिए नुकसानकारी हो सकता है। डॉ. मलिक का कहना है, “गर्मियों में ताजे फल और हरी सब्जियां खाएं, जो दांतों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।” साथ ही, जंक फूड और अधिक मीठे पेय पदार्थों से बचने की सलाह देते हैं।

    ब्रशिंग और फ्लॉसिंग

    गर्मी के मौसम में दांतों की सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। डॉ. मलिक का कहना है, “दिन में दो बार ब्रश करें और एक बार फ्लॉस का इस्तेमाल करें। इससे दांतों के बीच जमा हुआ खाना बाहर निकल जाता है और बैक्टीरिया पनपने से बचते हैं।” डॉ. ए. एस. मलिक का कहना है, “गर्मी के मौसम में दांतों की देखभाल पर खास ध्यान देना चाहिए। सही ब्रशिंग, सही आहार और अधिक पानी पीना दांतों के लिए फायदेमंद होता है।” साथ ही, “अगर दांतों में कोई समस्या महसूस हो, तो तुरंत डेंटिस्ट से संपर्क करें।”

  • AVS POST ग्राउंड रिपोर्ट: ‘क्लीन नोएडा, ग्रीन नोएडा’ सिर्फ नारा नहीं, जमीन पर दिख रहा असर, ग्राउंड जीरो से दिखी बदलते नोएडा की तस्वीर, Authority को लेकर लोगों को नजरिया हुआ चेंज

    AVS POST ग्राउंड रिपोर्ट: ‘क्लीन नोएडा, ग्रीन नोएडा’ सिर्फ नारा नहीं, जमीन पर दिख रहा असर, ग्राउंड जीरो से दिखी बदलते नोएडा की तस्वीर, Authority को लेकर लोगों को नजरिया हुआ चेंज

    AVS POST ग्राउंड रिपोर्ट: नोएडा की पहचान सिर्फ ऊंची इमारतों और एक्सप्रेसवे तक सीमित नहीं रही, अब शहर की हरियाली भी चर्चा में है। AVS POST टीम ने ग्राउंड जीरो पर अलग-अलग सेक्टरों और प्रमुख पार्कों का दौरा किया तो “क्लीन नोएडा, ग्रीन नोएडा” अभियान का असर कई जगह नजर आया। पार्कों की सूरत बदली दिखी, ग्रीन बेल्ट में सुधार दिखा और लोगों के बीच इसको लेकर सकारात्मक चर्चा भी सुनने को मिली।

    Noida Authority
    Noida Authority

    Noida Authority

    सेक्टर-21A नोएडा स्टेडियम, सेक्टर-91 बायोडायवर्सिटी पार्क, वेद वन पार्क, बॉटनिकल गार्डन, सेक्टर-50, 62, 78, 100, 104, 137, 82, 93 और 150 में AVS POST टीम ने मौके पर जाकर हालात देखे। कई जगह वॉकिंग ट्रैक बेहतर हालत में मिले, पार्कों में फूलों की सजावट, ओपन जिम, बच्चों के प्ले जोन और बैठने की सुविधाएं लोगों को आकर्षित करती दिखीं।

    Noida Authority

    Noida Authority

    सेक्टरों में क्या-क्या बदला

    सेक्टर-50 और 78 के रेजिडेंशियल पार्कों में हरियाली और मेंटेनेंस बेहतर नजर आया।
    सेक्टर-91 का बायोडायवर्सिटी पार्क लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
    सेक्टर-100 और 104 में ग्रीन बेल्ट और चौराहों पर फ्लोरल डिस्प्ले शहर की खूबसूरती बढ़ाते दिखे।
    सेक्टर-137 और 150 में बड़े ओपन ग्रीन स्पेस और पार्कों में काम दिखाई दिया।

    सुबह टहलने वाले, बच्चे, वरिष्ठ नागरिक—हर वर्ग की मौजूदगी पार्कों में बढ़ी हुई दिखी। कई लोगों ने कहा कि अब पार्कों में समय बिताने का मन करता है।

    Noida Authority

    हॉर्टिकल्चर विभाग के काम की चर्चा

    ग्राउंड विजिट के दौरान लोगों के बीच हॉर्टिकल्चर निदेशक आनंद मोहन सिंह की कार्यशैली को लेकर भी सकारात्मक चर्चा सुनने को मिली। लोगों का कहना था कि पार्कों और ग्रीन बेल्ट में काम सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं लग रहा, जमीन पर असर दिखता है। पौधारोपण, मेंटेनेंस और ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस महसूस होता है।

    Noida Authority

    सीईओ नेतृत्व की भी हो रही बात

    नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश की मॉनिटरिंग और “क्लीन नोएडा, ग्रीन नोएडा” को लेकर प्रशासनिक फोकस भी चर्चा में रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई और हरियाली को लेकर अब गंभीरता दिखती है।

    लोगों की जुबानी, कैसा दिख रहा बदलाव

    राकेश शर्मा, सेक्टर-50
    “सच बताऊं तो पहले इतना ध्यान नहीं दिखता था। अब पार्क में सफाई भी है, पौधे भी अच्छे लगे हैं। मॉर्निंग वॉक में मजा आता है।”

    नीलम गुप्ता, सेक्टर-93
    “बच्चों को लेकर आते हैं तो अच्छा लगता है। पहले बस पार्क था, अब ठीक-ठाक डेवलप स्पेस जैसा लगता है।”

    विनोद त्यागी, सेक्टर-78
    “लगता है ऊपर से मॉनिटरिंग हो रही है। छोटी-छोटी चीजों पर भी ध्यान दिया गया है, यही फर्क ला रहा है।”

    सविता मिश्रा, सेक्टर-137
    “फूलों की सजावट और ग्रीन बेल्ट देखकर अच्छा लगता है। शहर में पॉजिटिव फील आता है।”

    Noida Authority

    योगी सरकार के विजन की दिख रही झलक

    स्थानीय स्तर पर लोग यह भी कहते दिखे कि योगी सरकार के शहरी विकास और स्वच्छता फोकस का असर नोएडा में दिखता है। हरित विकास, साफ-सफाई, सार्वजनिक सुविधाओं और शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर जो प्राथमिकता बनी, उसका असर जमीन पर महसूस होता है।

    सांसद-विधायक भी कर रहे सराहना

    स्थानीय सांसद और विधायक स्तर पर भी इन पहलों को लेकर सकारात्मक फीडबैक की चर्चा रही। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि हरियाली, पार्क उन्नयन और स्वच्छता पर काम नोएडा को अलग पहचान दे रहा है।

    ‘ग्रीन नोएडा’ अब विजन से आगे की कहानी

    AVS POST की ग्राउंड रिपोर्ट में यह साफ दिखा कि यह सिर्फ पार्क सुंदर बनाने की कहानी नहीं है, बल्कि शहरी जीवन को बेहतर बनाने की कोशिश है। सेक्टरों में ग्रीन स्पेस बढ़े हैं, लोगों की भागीदारी बढ़ी है और शहर की तस्वीर बदली-बदली नजर आ रही है। विशेषज्ञ भी मानते हैं कि अगर यही गति बनी रही तो नोएडा ग्रीन अर्बन मॉडल के रूप में और मजबूत पहचान बना सकता है।

    ग्राउंड जीरो पर महसूस हुआ कि ‘क्लीन नोएडा, ग्रीन नोएडा’ अब सिर्फ सरकारी टैगलाइन नहीं, बल्कि सेक्टरों, पार्कों और लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में उतरती कहानी बन रहा है—और इस बदलाव के केंद्र में विभागीय मेहनत, प्रशासनिक नेतृत्व, सरकार का विजन और जनता की भागीदारी चारों साथ दिखते हैं।

  • Ramnagar Municipal Council: Feel The Change Foundation के अध्यक्ष डॉ. विकास राज तिवारी ने कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार को किया सम्मानित

    Ramnagar Municipal Council: Feel The Change Foundation के अध्यक्ष डॉ. विकास राज तिवारी ने कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार को किया सम्मानित

    Ramnagar Municipal Council: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर में एक अच्छी और सराहनीय पहल देखने को मिली है। अच्छे काम करने वाले अधिकारियों को सम्मान देने की कड़ी में, वरिष्ठ पत्रकार एवं Feel The Change Foundation के अध्यक्ष Dr. Vikas Raj Tiwari ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) Mukesh Kumar को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

    यह सम्मान मुकेश कुमार को उनके द्वारा किए जा रहे अच्छे काम और बिहार के विकास में योगदान के लिए दिया गया। कार्यक्रम रामनगर स्थित उनके कार्यालय में ही सादगी के साथ आयोजित किया गया, जहाँ कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी भी रही। इस मौके पर डॉ. विकास राज तिवारी ने कहा कि नगर विकास, सफाई व्यवस्था, जन सुविधाओं को बेहतर बनाने और काम में पारदर्शिता लाने के मामले में मुकेश कुमार का काम काफी अच्छा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारी दूसरों के लिए उदाहरण बनते हैं और सिस्टम में पॉजिटिव माहौल तैयार करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि “फील हैप्पी कैंपेन” के तहत Feel The Change Foundation देशभर में ऐसे अधिकारियों को सम्मानित कर रही है, जो जमीन पर काम करके लोगों की जिंदगी में बदलाव ला रहे हैं।

    अगर नगर परिषद के काम की बात करें, तो आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरतें जैसे—सफाई, कचरा उठाव, नालियों की सफाई, सड़क की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, पानी की व्यवस्था और शहर को साफ-सुथरा रखना—ये सब जिम्मेदारी नगर परिषद की होती है। ऐसे में जब इन कामों में सुधार दिखता है, तो उसका सीधा फायदा आम जनता को मिलता है। वहीं, सम्मान मिलने के बाद मुकेश कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि सिर्फ उनकी नहीं है, बल्कि उनकी पूरी टीम और रामनगर के लोगों के सहयोग का नतीजा है। उन्होंने कहा कि बिना टीमवर्क और जनता के साथ के कोई भी काम सफल नहीं हो सकता।

    उन्होंने आगे कहा कि वे आगे भी जनहित के कामों को प्राथमिकता देंगे और रामनगर को साफ, व्यवस्थित और विकसित शहर बनाने के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे। इस तरह के सम्मान से न सिर्फ अधिकारियों का हौसला बढ़ता है, बल्कि बाकी लोगों को भी अच्छा काम करने की प्रेरणा मिलती है। साथ ही समाज में एक पॉजिटिव मैसेज जाता है कि मेहनत और ईमानदारी से किया गया काम कभी बेकार नहीं जाता।