Author: AVS POST Bureau

  • हरिद्वार कुंभ मेला 2021: महाकुंभ के लिए हरिद्वार में जोरों पर तैयारी, जानें- कब होंगे शाही स्नान?

    हरिद्वार कुंभ मेला 2021: महाकुंभ के लिए हरिद्वार में जोरों पर तैयारी, जानें- कब होंगे शाही स्नान?

    फैक्ट:- इस साल हरिद्वार का महाकुम्भ 11 साल पर ही हो रहा है. 82 साल बाद इस बार हरिद्वार कुंभ बारह की बजाय ग्यारह वर्ष बाद पड़ रहा हैं

    हरिद्वार -कुंभ मेला की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं. हिंदुओं का सबसे बड़ा मेला और दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन कुम्भ इस साल हरिद्वार में आयोजित होगा. पावन नदी गंगा में आस्था और मोक्ष की डुबकी लगाने लाखों करोड़ों श्रद्धालु और साधु संत हरिद्वार के घाट पर इकट्ठे होंगे. कुंभ मेले में कुल चार शाही स्नान होंगे. उन्हीं के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं.

    कुंभ मेला 2021 का शुभ मुहूर्त और तिथि

    पहला शाही स्नान: 11 मार्च शिवरात्रि

    दूसरा शाही स्नान: 12 अप्रैल सोमवती अमावस्या

    तीसरा मुख्य शाही स्नान: 14 अप्रैल मेष संक्रांति

    चौथा शाही स्नान: 27 अप्रैल बैसाख पूर्णिमा

    कुम्भ इस साल मात्र डेढ़ महीने का होगा

    कोरोना की वजह से माना जा रहा था कि इस बार कुम्भ का आयोजन नहीं हो पायेगा लेकिन अब तय है कि कुम्भ का आयोजन होगा. साढ़े तीन महीने तक चलने वाला कुम्भ इस साल मात्र डेढ़ महीने का होगा.

  • रांची / सहायक अभियंता नियुक्ति का विज्ञापन हाईकोर्ट ने किया रद्द, झारखंड में कल से होने वाली थी परीक्षा

    रांची / सहायक अभियंता नियुक्ति का विज्ञापन हाईकोर्ट ने किया रद्द, झारखंड में कल से होने वाली थी परीक्षा

    झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने आज गुरुवार को आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण देने के मामले में फैसला सुनाया. दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद सहायक अभियंता की नियुक्ति के विज्ञापन को यह कहते हुए रद्द कर दिया कि वर्ष 2019 में जब कानून को लागू किया गया है तो पिछले वर्षों की वेकेंसी में इस आरक्षण का लाभ नहीं दिया जा सकता. इस मामले में सरकार संशोधित अधियाचना जेपीएससी को भेजे और उसके अनुसार ही जेपीएससी दोबारा विज्ञापन निकाले. आपको बता दें कि कल 22 जनवरी से पूरे राज्य में इसकी मुख्य परीक्षा होनी थी.

  • मुकेश अंबानी फिर दुनिया के 10 अमीरों की सूची में शामिल

    मुकेश अंबानी फिर दुनिया के 10 अमीरों की सूची में शामिल

    देश के सबसे अमीर और एशिया के दूसरे दौलतमंद शख्स मुकेश अंबानी के लिए मौजूदा सप्ताह किसी सपने से कम नहीं है. इस सप्ताह जहां रिलायंस फ्यूचर डील को सेबी की मंजूरी मिल गई है. वहीं दूसरी ओर मुकेश अंबानी अब अपने रिटेल कारोबार को और बेहतर करने की प्लानिंग कर रहे हैं जिसकी वजह से कंपनी के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. मौजूदा सप्ताह में अब तक कंपनी का शेयर 163 रुपए की उछाल ले चुका है. जिसकी बदौलत मुकेश अंबानी दुनिया के टॉप 10 अमीरों की सूचरी में एक बार फिर से आ गए हैं. उनकी संपत्ति में हालिया 3.3 बिलियन डॉलर की तेजी देखने को मिली है. जिसकी वजह से उनकी कुल संपत्ति 81 बिलियन डॉलर पार चली गई है.

  • 8वीं ,10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी की भरमार, 24 फरवरी तक करें आवेदन

    8वीं ,10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी की भरमार, 24 फरवरी तक करें आवेदन

    अगर आप 8वीं और 10वीं पास उम्मीदवार है और नौकरी की तलाश कर रहें है तो ऐसे में आपके लिए भारतीय सेना एक बेहतर विकल्प होगा। भारतीय सेना भर्ती कार्यालय ने 8वीं और 10वीं पास उम्मीदवारों की भर्ती रैली के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

    इंडियन आर्मी भर्ती रैली 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन 11 जनवरी से शुरू हो गए हैं। योग्य उम्मीदवार भारतीय सेना भर्ती रैली 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भारतीय सेना भर्ती रैली 2021 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 फरवरी 2021 तक है।

    भारतीय सेना 12 से 24 मार्च, 2021 तक सेना भर्ती कार्यालय, कटक में एक भर्ती रैली आयोजित करेगी। भर्ती रैली के लिए ऑनलाइन पजीकरण 11 जनवरी 2021 से शुरू हुआ था। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 24 फरवरी 2021 को या उससे पहले indianarmy.nic.in पर भर्ती रैली के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    भारतीय सेना भर्ती रैली 2021 महत्वपूर्ण तिथिया/समय सेना भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड उम्मीदवार की पंजीकृत ईमेल आईडी पर रैली शुरू होने से 15 दिन पहले भेज देगी।

    रेली 20 मार्च, 2021 से 30 मार्च, 2021 तक कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम देवास (मध्य प्रदेश) में आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है और 20 जनवरी 2021 से 05 मार्च 2021 तक खुला रहेगा।

    रैली के लिए एडमिट कार्ड 06 मार्च 2021 से 15 मार्च 2021 तक पंजीकृत ई मेल के माध्यम से भेजे जाएंगे। उम्मीदवारों को दी गई तारीख और समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना होगा, जैसा कि एडमिट कार्ड में बताया गया है कि गेट को 00:30 बजे खोला जाएगा और रोजाना 05:00 बजे बंद कर दिया जाएगा।

  • इस गेम ने PUB-G को भी छोड़ा पीछे, 26 करोड़ लोगों ने किया डाउनलोड

    इस गेम ने PUB-G को भी छोड़ा पीछे, 26 करोड़ लोगों ने किया डाउनलोड

    आज के समय में मोबाइल मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन बन गया है। ऐसे में कई गेम्स ऐसे हैं, जो काफी पॉपुलर हैं। हाल में जारी की गई रिपोर्ट में बताया गया है कि 2020 में कौन सा गेम सबसे ज्यादा लोकप्रिय रहा।

    रिपोर्ट के मुताबिक, मिस्ट्री-पार्टी-एक्शन गेम AmongUs एक ऐसा मोबाइल गेम है, जिसे साल 2020 में एंड्रॉयड और आईओएस एप स्टोर दोनों में ही सबसे अधिक डाउनलोड किया गया। इस गेम ने पबजी मोबाइल और रोबलोक्स जैसे गेम्स को भी पछाड़ दिया है।

    एपटोपिया द्वारा जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक, Among Us को दुनियाभर में 26.4 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया है, जबकि America में इसे 4.1 करोड़ यूजर्स द्वारा डाउनलोड किया गया है।

    17.5 करोड़ डाउनलोड के साथ पबजी (भारत में प्रतिबंधित) चौथे स्थान पर विराजमान है, जबकि 22.7 करोड़ डाउनलोड के साथ सबवे सरफेस दूसरे और 21.8 करोड़ डाउनलोड के साथ गरेना फ्री फायर साल के शीर्ष दस गेमों में तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है।

    ऐसा है Among us गेम रिपोर्ट के अनुसार, ऑनलाइन गेमों में Among Us खेलने वालों की संख्या एक से अधिक है। इसमें स्पेशशिप में क्रू मेंबर्स साथ में मिलकर अपने टास्क को पूरा करते हैं और खुद को अच्छा दिखाने वाले ढोंगियों की पहचान कर उन्हें मार गिराते हैं।

    इस गेम ने पबजी को भी पीछे छोड़ दिया है। बता दे कि पिछले साल पबजी को भारत में बैन कर दिया गया था, लेकिन यह जल्द ही फिर से भारत में लॉन्च होने वाला है।

  • बेदाग त्वचा के लिए कपूर का करें इस्तेमाल, इस टेक्निक को जरूर अपनाएं

    बेदाग त्वचा के लिए कपूर का करें इस्तेमाल, इस टेक्निक को जरूर अपनाएं

    महिलाएं अपने चेहरे पर एक्ने और मुंहासे को लेकर परेशान रहती है। चेहरे पर एक बार मुंहासे और एक्ने हो जाते है तो जल्दी से जाने का नाम नहीं लेते है। चेहरे के साथ साथ एक्ने गले, पीठ और कंधे पर भी हो जाते है। एक्ने होने के कई कारण होते है। कई बार धूल मिट्टी, प्रदूषण के कारण भी एक्ने होते है। एक्ने और मुंहासे किसी भी महिला की खूबसूरती को कम कर देते है। इनसे छुटाकारा पाने के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती है लेकिन इसके बाद भी पिंपल नहीं कम होते हैं। ऐसे में आप पूजा में इस्तेमाल की जाने वाली कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। कपूर के इस्तेमाल से पिंपल को कम किया जा सकता है। चलिए जानते हैं कैसे कपूर का इस्तेमाल करने का सही तरीका।

    फेस पैक बनाने का तरीका

    इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले कपूर और मुल्तानी मिट्टी लें। दो चम्मच मिट्टी में एक टूकड़ा कपूर डाले, इसके बाद इस पेस्ट में गुलाब जल मिलाएं। पेस्ट को अच्छे से मिक्स कर लें। कपूर की जगह आप कपूर के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तैयार पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद अपना चेहरा साफ पानी से धो। चेहरे पर पैक लगाने से पहले अपना चेहरा अच्छे से धोना चाहिए।

    कपूर और मुल्तानी मिट्टी के लाभ

     कपूर में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते है जो कि स्किन से कील मुंहासे और बैक्टीरिया निकालने का काम करती है। मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करने से चेहरे की झुर्रियां कम हो जाती है। मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करने से सनबर्न भी कम होता है।