Category: समाचार

  • Chhath Puja: नहाए खाए के साथ शुरु हुआ छठ पर्व, नोएडा के घाटों पर जोरशोर से चल रही हैं तैयारियां

    Chhath Puja: नहाए खाए के साथ शुरु हुआ छठ पर्व, नोएडा के घाटों पर जोरशोर से चल रही हैं तैयारियां

    नोएडा:  #ChhathPujaलोक आस्था का महापर्व छठ बिहार, झारखंड समेत पूरे पूर्वांचल में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. उत्तर प्रदेश के नोएडा में भी छठ महापर्व की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. नोएडा भर में 80 स्थानों पर कृत्रिम तरीके से घाट बनाकर छठ पूजा की तैयारी चल रही है साथ ही नोएडा सेक्टर 110 छठ घाट पर भी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है.नोएडा के सेक्टर 110 स्थित छठ घाट पर छठ पर्व बड़े धूम धाम से मनाया जाता है.  प्रवासी छठ पूजा समिति नोएडा के अध्यक्ष जेपी मंडल ने बताया कि हमने दिवाली के बाद से घाट निर्माण शुरू कर दिया था. यहां पर आसपास की सोसायटी और श्रमिक कुंज में रहने वाले लोग पूजा करने आते हैं. 

    28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक होगी पूजा

    सूर्योपासना का महान छठ पर्व 28 अक्टूबर को कार्तिक शुक्ल चतुर्थी के दिन नहाय-खाय के साथ शुरू हो रहा है। 29 अक्टूबर को कार्तिक शुक्ल पंचमी के दिन खरना की पूजा होगी। 30 अक्टूबर को कार्तिक शुक्ल षष्ठी के सायंकाल अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। 31 अक्टूबर को कार्तिक शुक्ल सप्तमी के सुबह उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। 

    सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन 

    प्रवासी छठ पूजा समिति नोएडा के अध्यक्ष जेपी मंडल ने बताया कि यहां पर पूजा के दौरान दूर-दराज से भी लोग आते हैं इसलिए उनके रहने की भी व्यवस्था की जाएगी. पूरी रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा. यह सब सुविधा लोगों के लिए मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी. मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर 110 के छठ घाट पर प्रसिद्ध भोजपुरी गायिका क्षमा पांडेय, प्रीति प्रकाश और विकास पांडे सहित कई गायकों और गायिकाओं द्वारा भोजपुरीऔर हिंदी में गीत-संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। 

     

     

     

  • रविशंकर छबी को मिली नोएडा के एडिशनल सीपी की जिम्मेदारी

    रविशंकर छबी को मिली नोएडा के एडिशनल सीपी की जिम्मेदारी

    नोएडा:  गौतमबुद्ध नगर को एक शानदार पुलिस ऑफिसर मिला है नाम है रविशंकर छबी। इस ऑफिसर के बारे में कहा जाता है कि वो जितने सख्त हैं उतने ही शालीन भी। योगी सरकार ने  2007 बैच के आईपीएस अफसर रविशंकर छबि को गौतमबुद्ध नगर का अपर पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है। रविशंकर छबि उत्तर प्रदेश पुलिस कैडर में उपमहानिरीक्षक हैं। 

    बिहार के रहने वाले हैं रविशंकर छबि

    रविशंकर छबि मूल रूप से बिहार में रोहतास जिले के रहने वाले हैं। वह भारतीय पुलिस सेवा में उत्तर प्रदेश कैडर के 2007 बैच के अधिकारी हैं। गौतमबुद्ध नगर में तैनाती से पहले वो लखनऊ में कारागार प्रशासन विभाग में उपमहानिरीक्षक थे। इससे पहले कई जिलों में बतौर पुलिस अधीक्षक काम कर चुके हैं। वर्ष 2007 में भारतीय पुलिस सेवा में आने के बाद उन्हें लखनऊ, जौनपुर, बगपत, संभल और मुरादाबाद में तैनाती मिल चुकी है। रविशंकर छबि बेहद ही मिलनसार स्वभाव के है लेकिन कानून व्यवस्था के मामले में बेहद ही सख्त हैं। वो बहुत ही सधे अंदाज में काम करते हैं। बिहार के रोहतास जिले के एक सधारण परिवार से आने वाले इस सुपरकॉप ने अर्थशास्त्र और समाजशास्त्र विषय के साथ बीए ऑनर्स किया है साथ ही उन्होंने मास्टर्स भी किया हुआ है।

  • भगवान की मूर्ति छूने पर लगा 60 हजार का जुर्माना, इस रिपोर्ट के जरिए जानिए पूरा मामला

    भगवान की मूर्ति छूने पर लगा 60 हजार का जुर्माना, इस रिपोर्ट के जरिए जानिए पूरा मामला

    कर्नाटक के कोलार जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनने के बाद लगता है कि हमारा समाज आज भी अपनी दकियानूसी विचार से बाहर नहीं निकला है। यहां पर दलित लड़के के मूर्ति छू देने मात्र से उसे 60 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इस सजा से दुखी दलित महिला ने अब जीवन में कभी भी मंदिर नहीं जाने का फैसला लिया है। महिला का कहना है कि वह अब जीवनभर अंडेकर की पूजा करेगी। दलित परिवार से आने वाले शोबम्मा का कहना है कि अगर भगवान हमे पसंद नहीं करते हैं, हम डॉक्टर बीआर अंबेडकर की पूजा करेंगे। बता दें कि शोबम्मा को 1 अक्टूबर तक 60 हजार रुपए का जुर्माना भरने का समय दिया गया है। दरअसल शोबमा के बेटे ने अपने गांव में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान एक पिलर को छू दिया था। शोबम्मा कोलरा जिले के मलूर तालुक में स्थित उल्लेरहल्ली में रहती हैं। जोकि बेंगलुरू से तकरीबन 60 किलोमीटर दूर है। 9 सितंबर को उन्हें उनके बेटे की वजह से यह सजा सुनाई गई है।

    छूने से मूर्ति हुई अपवित्र !

    यह पूरा मामला उस वक्त सामने आया जब शोबम्मा ने इस पूरे वाकये को कोलार स्थित एक दलित संगठन के सामने बताया। 8 सितंबर को ग्रामीण भूतयम्मा मेला का आयोजन कर रहे थे, इस कार्यक्रम में दलितों के आने पर पाबंदी थी, पूरे गांव में स्थित देवी के मंदिर में दलितों के आने की अनुमति नहीं थी। जब यह कार्यक्रम हो रहा था तो शोबम्मा का 15 साल का बेटा बाहर था। इसी दौरान उसने सिदिरन्ना की मूर्ति से जुड़े एक पिलर को छू दिया। बता दें कि दक्षिण भारत के गांवों में सिदिरन्ना देवी की काफी मान्यता है। वेंकटेशप्पा जोकि एक ग्रामीण हैं उन्हें बच्चे को देख लिया और कहा कि वह गांव के बुजुर्गों के सामने पेश हो।

    60 हजार जमा करने का फरमान

    अगले दिन जब शोबम्मा गांव के बुजुर्गों के सामने आईं तो वह बहुत नाराज थीं क्योंकि उन्हें 1 अक्टूबर तक 60 हजार रुपए का जुर्माना भरने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि अगर वह जुर्माना नहीं देती हैं तो उन्हें गांव से बाहर कर दिया जाएगा। स्थानीय लोगों के अनुसार गांव में 75-80 घर हैं और अधिकतर परिवार वोक्कलिगा समुदाय से जुड़ा है। गांव में 10 शेड्यूल कास्ट के परिवार हैं। शोबम्मा का घर गांव के बाहरी इलाके में है, जहां वह अपने लड़के के साथ रहती हैं, उनका लड़का कक्षा 10वीं का छात्र है और तेकल गांव स्थित स्कूल में पढ़ता है।

    वहीं कोलार के डिप्टी कमिश्नर वेंकट राजा ने बताया कि मैं बुधवार को गांव गया, परिवार से मिला। हमने उन्हें घर बनाने के लिए एक प्लॉट दिया है, हमने उन्हें कुछ पैसे भी दिए हैं। हम शोबम्मा को रोजगार देंगे। मैंने पुलिस को भी इसकी जानकारी दी है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य नारायणस्वामी, प्रधान के पति वेंकटेशप्पा व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि कर्नाटक में इस तरह की घटनाएं नई नहीं हैं। पिछले साल कोप्पल जिले के मियापुर गांव में दलित परिवार पर 25 हजार का जुर्माना लगाया गया था क्योंकि दलित परिवार का लड़का मंदिर में चला गया था।

     

  • Noida में आशियाना बनाने की चाह रखने वालों के लिए खुशखबरी, उठाइये इस शानदार मौके का फायदा!

    Noida में आशियाना बनाने की चाह रखने वालों के लिए खुशखबरी, उठाइये इस शानदार मौके का फायदा!

    Noida: नोएडा अथॉरिटी सितंबर महीने के दूसरे सप्ताह से आवासीय और औद्योगिक भूखंड योजना  को लॉन्च करने वाला है। नोएडा के 13 सेक्टर में लोग आवासीय भूखंड खरीद सकेंगे। इन सेक्टर में 243 भूखंड हैं। भूखंडों का आवंटन ई-नीलामी के जरिए होगा।

    सेक्टर-151 में सबसे ज्यादा भूखंड

    नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि पहली बार आम लोगों के लिए सेक्टर-151 में भूखंडों की योजना लाई गई है। यहां पर 93 भूखंड हैं। सेक्टर-151 में 56 हजार 620 रुपये प्रति वर्ग मीटर भूखंड का रिजर्व प्राइज होगा। इसके अधिक कीमत पर भूखंड लेने के लिए बोली लगानी होगी।

    लेफ्ट ओवर के तहत निकाली गई स्कीम

    अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-151 के अलावा सेक्टर-31, 33, 34, 35, 43, 44, 47, 51, 52, 105, 108, 93 बी में भी भूखंडों की योजना लाई जा रही है। इन सेक्टर में 150 भूखंड हैं। ये योजना लेफ्ट ओवर स्कीम के तहत चलाई जा रही है।

    आवेदन की तारीख जानिए

    यह योजना पांच सितंबर को लाई जा रही है जिसमें 26 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। जिस सेक्टर में भूखंड होगा, उस सेक्टर का आवासीय भूखंड का रेट रिजर्व प्राइज के रूप में होगा। अभी हाल ही में नोएडा में आवासीय भूखंडों के रेट में बढ़ोतरी की गई है।

    ई नीलामी के जरिए होगा आवंटन

    भूखंड लेने के लिए रिजर्व प्राइज से अधिक की बोली लगानी होगी। आवासीय के अलावा प्राधिकरण औद्योगिक भूखंड योजना ला रहा है। यह भूखंड सेक्टर-67, 80, 145, 158 और 164 में लाई जाएगी।

  • अपने दांतों को कैसे रखें Fit And Fine बता रहे हैं डॉक्टर ए.एस.मलिक

    अपने दांतों को कैसे रखें Fit And Fine बता रहे हैं डॉक्टर ए.एस.मलिक

    नोएडा: दांतों को कैसे रखें Fit And Fine ओरल हेल्‍थ एक गंभीर समस्‍या है ज‍िसे आपको नजरअंदाज नहीं करना चाह‍िए इसका बुरा असर लोगों पर पड़ता है। अगर आप दांतों की सफाई अच्‍छी तरह से नहीं करते हैं तो आपको दांत में कैव‍िटी होने पर तेज दर्द की समस्‍या हो सकती है और ज्‍यादा लंबे समय तक अगर आप इसे टालेंगे तो आपको रूट कैनाल करवाना पड़ सकता है वहीं और देरी करने में दांत न‍िकालने की नौबत आ सकती है, ऐसा न हो उसके ल‍िए आपको दांतों का खास ख्‍याल रखना चाह‍िए।

    नोएडा के भंगेल में अपना डेंटल क्लिनिक चलाने वाले डॉक्टर ए.एस मलिक ने दांतों को स्वस्थ रखने के कई टिप्स दिए हैं। पायरिया या पीरियोडोंटाइटिस मसूड़ों का गंभीर संक्रमण है, जो लोगों के बीच काफी सामान्य है। दुनिया में 90 प्रतिशत लोग पायरिया से जूझ रहे हैं, लेकिन समस्या ये है कि लोगों को इसके इलाज की बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है। डॉक्टर ए.एस मलिक  के अनुसार, हमारे दांतों में बैक्टीरिया की कई प्रजातियां होती हैं। जब ये बैक्टीरिया धीरे-धीरे हमारे दांतों के आसपास जमना शुरू हो जाते हैं, तो जो खाना हम खाते हैं, उससे इन्हें न्यूट्रिशन मिलता है और ये हमारे दांतों के आसपास जमकर मसूड़े और जबड़े की हड्डी को नुकसान पहुंचाते हैं। धीरे-धीरे हड्डी गलना शुरू हो जाती है, तो इस बीमारी को पायरिया कहते हैं। समय रहते इस बीमारी पर ध्यान नहीं दिया गया , तो यह बढ़कर इतना फैल जाती है कि दांत हिलना शुरू हो जाते हैं। एक बार दांत निकल गए तो , इन्हें रिप्लेस कराना न केवल टाइम कंज्यूमिंग है, बल्कि बहुत मुश्किल भी है। डॉक्टर्स के अनुसार हड्डी और दातों के डैमेज को रोकने के लिए मौखिक स्वच्छता बनाए रखना जरूरी है।

    पायरिया का इलाज

    • टैटार को नियमित रूप से ब्रश करने से या घर पर नहीं हटाया जा सकता, इसके लिए आपको डॉक्टर के पास जाना जरूरी है।
    • आपका डॉक्टर स्केलिंग ऑर पॉलिशिंग प्रोसेस की मदद से दातों पर जमा मैल को हटा सकता है।
    • डॉक्टर आपको  ब्रश करने के सही तरीके के बारे में बताएंगे, जो ओरल हाइजीन रखने में आपकी मदद करेगा।
    • स्वस्थ मसूड़ों के लिए दिन में दो से तीन बार मुंह धोने के लिए हल्के गर्म पानी में 1 चम्मच नमक डालकर कुल्ला करें।
    • कुछ मामलों में डेंटिस्ट मसूडों को संक्रमण से बचाने के लिए एंटीबायोटिक लिख सकता है। एंटीबायोटिक एक माउथवॉश, जेल, ओरल टैबलेट या कैप्सूल के रूप में हो सकता है।
    • यदि उन जगहों पर सूजन लगातार बनी रहे, जहां ब्रश नहीं पहुंच सकता, तो डॉक्टर मसूडों के नीचे जमाव को साफ करने के लिए फ्लैप सर्जरी के लिए कह सकता है। इसमें एनेस्थिशिया की मदद से आपके मसूड़े हटा दिए जाते हैं और दांतों की जड़े एकदम साफ हो जाती हैं। इसके बाद मसूडों को फिर से सिल दिया जाता है।

    आपको बता दें कि डॉक्टर ए एस मलिक नोएडा के अच्छे डेंटिस्टों में से एक है उनको करीब 43 साल का अनुभव है। डॉक्टर मलिक का क्लिनिक  गेझा रोड भंगेल नियर टीवीएस शोरूम के पास है। वह रूट कैनाल उपचार सहित रूटीन सर्जिकल प्रक्रियाओं और पुनर्स्थापनात्मक दंत चिकित्सा में विशेषज्ञता रखते हैं। वे सर्वोत्तम और नवीनतम तकनीकों और उपकरणों का उपयोग करते हैं।

  • Election Results 2022: बीजेपी को 255 सीटों पर मिली जीत, सपा के खाते में 111 सीटें

    Election Results 2022: बीजेपी को 255 सीटों पर मिली जीत, सपा के खाते में 111 सीटें

    नई दिल्ली: Election Results 2022: भाजपा ने राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जाने वाले राज्य उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में अपनी सत्ता बरकरार रखी, जबकि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने तीन चौथाई बहुमत के साथ पंजाब में ‘‘प्रचंड जीत” हासिल की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की बदौलत ‘नया इतिहास’ रचते हुए करीब तीन दशकों बाद उत्तर प्रदेश में निवर्तमान सरकार की सत्ता में वापसी हुई है.

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग ने देर रात राज्य की 403 सीटों में 402 सीटों पर चुनाव परिणाम घोषित कर दिए, जिनमें भारतीय जनता पार्टी ने अपने सहयोगियों के साथ 273 सीटों पर जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है.  चुनाव आयोग के मुताबिक, अब तक हुई मतगणना में बीजेपी को 41.29 प्रतिशत मत हासिल हुए हैं, जबकि समाजवादी पार्टी को 32.03 फीसदी और बहुजन समाज पार्टी को 12.88 प्रतिशत मत प्राप्त हुए हैं. 

    राज्‍य के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ गोरखपुर शहर विधानसभा सीट पर करीब एक लाख से अधिक मतों के अंतर से चुनाव जीत गये हैं. हालांकि, उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी जिले की सिराथू सीट पर सात हजार से अधिक मतों से चुनाव हार गये. वहीं, राज्‍य की मुख्‍य विपक्षी समाजवादी पार्टी ने 111 सीटों पर जीत दर्ज की है. सपा के सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल ने आठ और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने छह सीटों पर जीत दर्ज की है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मैनपुरी जिले की करहल सीट पर केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार प्रोफेसर एस पी सिंह बघेल को 67 हजार से अधिक मतों से पराजित कर दिया है. 

    हालांकि, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी बलिया की बांसडीह सीट से बीजेपी की केतकी सिंह से चुनाव हार गये. केतकी सिंह को 1,03,305 मत और चौधरी को 81,953 मत मिले. जसवंतनगर सीट पर समाजवादी पार्टी के शिवपाल सिंह यादव 1,59,718 मत पाकर चुनाव जीत गए और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के विवेक शाक्य को 68,739 मतों से संतोष करना पड़ा. राज्य सरकार के गन्ना मंत्री सुरेश राणा (थाना भवन), ग्राम्‍य विकास मंत्री राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह (पट्टी), खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी (फेफना) और बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी (इटवा) समेत राज्य सरकार के 11 मंत्री चुनाव हार गये हैं. 

    मथुरा में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने गाजियाबाद में एक लाख से अधिक मतों के अंतर से चुनाव जीतने का रिकॉर्ड बनाया है. राज्य सरकार के मंत्री सतीश महाना (महराजपुर), आशुतोष टंडन (लखनऊ पूर्व), सिद्धार्थनाथ सिंह (इलाहाबाद पश्चिम), नंद गोपाल गुप्ता नंदी (इलाहाबाद दक्षिण), सूर्य प्रताप शाही (पथरदेवा), मथुरा में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने गाजियाबाद में एक लाख से अधिक मतों के अंतर से चुनाव जीतने का रिकॉर्ड बनाया है. 

    उनके अलावा, रमापति शास्त्री (मनकापुर) जय प्रताप सिंह (बांसी) राम नरेश अग्निहोत्री (भोगांव), अनिल राजभर (शिवपुर), राज्‍य मंत्री रविंद्र जायसवाल (वाराणसी उत्तरी) नीलकंठ तिवारी (वाराणसी दक्षिणी), पल्‍टू राम (बलरामपुर) अजीत पाल (सिकंदरा), भी चुनाव जीत गये हैं. 

    उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए कम से कम 202 सीटों की जरूरत है. निर्वाचन आयोग द्वारा बृहस्पतिवार रात करीब डेढ़ बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश की सभी 403 सीटों में 402 सीटों के परिणाम घोषित किये जा चुके हैं और इनमें बीजेपी ने 255 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है.

  • PunjabElectionsResult: ‘आइ लव यू पंजाब’, आपने कमाल कर दिया, जीत के बाद बोले अरविंद केजरीवाल

    PunjabElectionsResult: ‘आइ लव यू पंजाब’, आपने कमाल कर दिया, जीत के बाद बोले अरविंद केजरीवाल

    नई दिल्ली: #PunjabElectionsResult: ‘आइ लव यू पंजाब’, आपने कमाल कर दिया, जीत के बाद बोले अरविंद केजरीवालपंजाब में ऐतिहासिक जीत पर आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बृहस्पतिवार को पार्टी मुख्यालय में जीत के जश्न में शामिल हुए और समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने कमाल कर दिया, आइ लव यू पंजाब। उन्होंने सरदार भगवंत मान को पंजाब का सीएम बनने की बधाई देते हुए कहा कि पहले दिल्ली में इंकिलाब हुआ, आज पंजाब में इंकिलाब हुआ, अब पूरे देश में इंकिलाब होगा। अपने इस नजरिए से केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्तर पर राजनीति करने के भी संकेत दे दिए। इसके साथ ही मन को व्यथित करने वाले दूसरे दलों के आरोपों पर भी अपनी बात कही। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में मुझे रोकने के लिए विरोधी दलों ने खूब षड्यंत्र रचे, मुझे आतंकी तक कह दिया, लेकिन आज जनता ने बता दिया कि केजरीवाल आतंकी नहीं है। केजरीवाल ने आरोप लगाने वालों के लिए कहा कि आतंकवादी तुम लोग हो, जो सारे मिलकर देश को लूट रहे हो।
    केजरीवाल ने कहा कि पिछले 75 साल से अंग्रेजों वाला सिस्टम चल रहा था। आम आदमी पार्टी ने पिछले सात साल में यह सिस्टम बदला है। अब गरीबों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलने लगी है और बाबा साहब व भगत सिंह का सपना पूरा होने लगा है। आज हम लोगों को संकल्प लेना है कि हम नया भारत बनाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि सारी महिलाएं, युवा, किसान, श्रमिक, व्यापारी और उद्योगपति सभी लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हों। हम एक ऐसा भारत बनाएंगे, जहां कोई भूखा नहीं सोएगा और सभी सुरक्षित होंगे। आने वाला समय भारत का है और भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनने से अब कोई नहीं रोक सकता है।
    आप संयोजक ने कहा कि एक आम आदमी को लगता है कि मैं क्या कर सकता हूं। मैं तो बहुत छोटा हूं, लेकिन आपको पता है कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को आज भदौड़ से लाभ सिंह ने हराया है। लाभ सिंह मोबाइल रिपेयर करने वाली दुकान में नौकरी करते हैं। उनकी माता जी एक सरकारी स्कूल में सफाई कर्मचारी का काम करती हैं। उनके पिता जी खेतों में मजदूरी करते हैं। नवजोत सिंह सिद्धू और विक्रम सिंह मजीठिया को हमारी एक महिला वालंटियर जीवन ज्योत कौर ने हरा दिया। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी में बड़ी ताकत है। मैं बार-बार कहता हूं कि इस आम आदमी को चुनौती मत दो, यह जिस दिन खड़ा हो गया, बड़े-बड़े इंकिलाब आ जाएंगे, बड़ी-बड़ी कुर्सियां हिल जाएंगी। सुखबीर सिंह बादल, कैप्टन अमरिंदर सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी, प्रकाश सिंह बादल साहब, नवजोत सिंह सिद्धू व विक्रम सिंह मजीठिया हार गए।
    केजरीवाल ने पूरे देश के लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि आप अपनी ताकत को पहचानो। खड़े हो जाओ, अब देश के अंदर इंकिलाब लाना है। अब और समय खराब नहीं करना है। आम आदमी पार्टी कोई पार्टी नहीं है, बल्कि यह इंकिलाब का नाम है। उन्होंने कहा कि लोगों ने बड़ा विश्वास किया है। इस विश्वास को हमें टूटने नहीं देना है। इसके साथ ही केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं से अहंकार और गालीगलौज की राजनीति न कर शालीनता के साथ जनता के लिए काम करने का आह्वान किया। वहीं, पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज केजरीवाल के काम करने का जो माडल है, वो अब राष्ट्रीय हो गया है। बाबा साहब और भगत सिंह के सपने को पूरा करने का जो काम केजरीवाल जी ने शुरू किया है, उस पर आज पंजाब की जनता ने मुहर लगा दी है।

  • उपराष्ट्रपति ने मीडिया संगठनों में विश्वसनीयता की जरूरत बताई और मीडिया को खबरों में विचार को मिश्रित नहीं करने का सुझाव दिया

    उपराष्ट्रपति ने मीडिया संगठनों में विश्वसनीयता की जरूरत बताई और मीडिया को खबरों में विचार को मिश्रित नहीं करने का सुझाव दिया

    नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडु ने कहा है कि मीडिया को ’खबरों में विचारों को नहीं मिलाना चाहिए’ और तथ्यों को लोगों तक पहुंचाने में निष्पक्षता बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग समाचार और प्रसारण मीडिया की सामग्री को विश्वसनीय मानते हैं और मीडिया संगठनों को उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना चाहिए। उन्होंने कहा, ’पत्रकारिता को एक मिशन के रूप में लिया जाना चाहिए।’
    हैदराबाद में आज ’मुत्तनुरी कृष्णा राव सम्पदाकेयालु’ शीर्षक से संपादकीय संग्रह का विमोचन करते हुए, श्री नायडु ने लोकतंत्र की रक्षा और संरक्षण में ’लोकतंत्र के चौथे स्तंभ’ के रूप में मीडिया की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मीडिया संचार का महत्वपूर्ण माध्यम है जो लोगों के समस्याओं को सरकार और सरकार की योजनाओं और नीतियों को लोगों तक ले जा सकता है।

    श्री नायडु ने जोर देकर कहा कि मीडिया को सरकार पर सवाल उठाने और आलोचना करने एवं वैकल्पिक समाधान सुझाने का अधिकार होने के साथ-साथ उसकी जिम्मेदारी भी है। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया संगठनों को तुच्छ मुद्दों को नहीं उठाना चाहिए और लोगों में दहशत नहीं फैलानी चाहिए।
    लोगों पर मीडिया के जबरदस्त प्रभाव को देखते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि पत्रकारों को उनके द्वारा प्रकाशित व प्रसारित समाचार के प्रत्येक शब्द का समाज पर पड़ने वाले प्रभाव का आकलन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ’उन्हें याद रखना चाहिए कि वे भी समाज का हिस्सा हैं।’
    श्री नायडु ने महामारी के दौरान पत्रकारों के लचीलेपन और साहस की सराहना की और कहा कि उन्होंने जमीनी स्तर पर रिपोर्ट लाने में बहुत साहस और संकल्प दिखाया है।
    इस अवसर पर, श्री नायडू ने अग्रणी तेलुगु पत्रकार और राष्ट्रवादी समाचार पत्र ’कृष्ण पत्रिका’ के 1907 से 1945 तक संपादक रहे श्री मुत्तनुरी कृष्ण राव को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने तेलुगु युवाओं में देशभक्ति और उस दौरान पत्रकारिता में उच्च मानक स्थापित करने में श्री कृष्ण राव के काम और कृष्णा पत्रिका दोनों के स्थायी प्रभाव का उल्लेख किया।

    स्वतंत्रता आंदोलन में समाचार पत्रों की भूमिका का उल्लेख करते हुए श्री नायडु ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के जोश को जमीनी स्तर पर ले जाने और देशभर में हो रहे परिवर्तनों से लोगों को अवगत कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    उपराष्ट्रपति ने पुस्तक के प्रकाशन के लिए श्री मरुममुला दत्तात्रेय शर्मा की सराहना की और आशा व्यक्त की कि यह वर्तमान पीढ़ी को श्री कृष्ण राव द्वारा स्थापित पत्रकारिता के मूल्यों के उच्च मानकों से अवगत कराएगी।
    कार्यक्रम में तेलंगाना सरकार के सलाहकार डॉ के वी रमनाचारी, शांता बायोटेक के चेयरमैन डॉ वरप्रसाद रेड्डी, रचना टेलीविजन प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक अध्यक्ष श्री तुम्माला नरेंद्र चैधरी, वरिष्ठ पत्रकार श्री के रामचंद्र मूर्ति, श्री वल्लेश्वर, लेखक श्री दत्तात्रेय शर्मा, संपादक श्री एमवीआर सरमा, दर्शनम व अन्य ने भाग लिया।

  • Actor-Singer Amogh का पहला ऑफिसियल म्यूजिक वीडियो “खुदा” लॉन्च, ‘यंगिस्तान’ को पसंद आया , पहले दिन Views पहुंचा 1 मिलियन के पार

    Actor-Singer Amogh का पहला ऑफिसियल म्यूजिक वीडियो “खुदा” लॉन्च, ‘यंगिस्तान’ को पसंद आया , पहले दिन Views पहुंचा 1 मिलियन के पार

    नोएडा: नोएडा के रहने वाले अमोघ अपने सॉन्ग से धूम मचा रहे हैं। उनका पहला उनका पहला पंजाबी-हिंदी गाना  “खुदा” लॉन्च होते ही ऑडियंस की जुबां पर चढ़ने लगा है। अभी तक केवल यूटयूब उनके गाने को 10 लाख से ऊपर व्यूज मिल चुके हैं।  अमोघ बचपन से ही काफी टैलेंटेड हैं “खुदा” उनका पहला पंजाबी-हिंदी गाना है जिसको पंजाब के नामी चैनल जस रिकार्ड्स  वर्ल्डवाइड के द्वारा दुनियाभर में रिलीज किया गया है और गाना यूट्यूब के अलावा सभी ओ टी टी प्लेटफॉर्म्स जैसे-गाना, विंक,spotify,आई ट्यून्स, जिओ सावन और अमेज़न म्यूजिक पर भी उपलब्ध है। इस गाने में अमोघ एक्टर और सिंगर दोनो भूमिकाओं में नज़र आ रहे हैं।

    अमोघ ने अपना पहला गाना चंदा चमके चम चम (मूवी फनाह) ढाई साल की उम्र में 800 लोगों की ऑडियंस के सामने गाया था और और पूरी सभा ने उन्हें स्टैंडिंग ओबेशन दिया था। अमोघ ने शैक्षिक उपलब्धियों के अलावा विभिन्न सह पाठ्यक्रमों में भी ढेरों पुरस्कार जीते हैं। अमोघ  राज्य स्तरीय बैंडमिंटन खिलाड़ी भी है और अपने स्कूल जेपी पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा के लिए कई प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

    इस गाने की तैयारी अमोघ और उनके परिवार के लिए किसी प्रोजेक्ट से कम नहीं थी 2 सालो की रिसर्च, घंटों की रिहर्सल और कड़ी मेहनत के बाद आप सब के लिए अमोघ अपना पहला गाना प्रस्तुत कर पाए। इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर- Rox-A , वीडियो डायरेक्टर Reg-D, लिरिसिस्ट-Farman और फीमेल लीड-Charvi Dutta हैं।

  • उपराष्ट्रपति ने सफलता हासिल करने के लिए युवाओं को मजबूत संकल्प के साथ कड़ी मेहनत करने की सलाह दी

    नई दिल्ली।  उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडु ने आज युवाओं को प्रतिस्‍पर्धा का सामने करने और सफलता प्राप्त करने के लिए अपने चुने हुए क्षेत्रों में ज्ञान अर्जित करने और विशेषज्ञता हासिल करने के लिए मजबूत संकल्प के साथ कड़ी मेहनत करने की सलाह दी।

    स्वर्ण भारत ट्रस्ट, विजयवाड़ा में विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए, उपराष्‍ट्रपति ने युवाओं से बड़े सपने देखने और अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए व्यवस्थित तरीके से अनुशासन और समर्पण के साथ काम करने के लिए कहा।

    उन्‍होंने कहा कि अकेले सरकार ही युवाओं को रोजगार उपलब्‍ध कराने में सक्षम नहीं होगी, उन्होंने निजी क्षेत्र और गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) से युवाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करने और उन्हें स्‍वनियोजित बनाने या रोजगार प्राप्‍त करने में सक्षम बनाने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करके सशक्त बनाने का आह्वान किया।

    यह देखते हुए कि युवाओं की ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण की दिशा में लगाना बहुत महत्वपूर्ण है, उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी युवाओं को कुशल और सशक्त बनाने पर बहुत जोर दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘कुशल भारत’ के विजन को हासिल करने के लिए सरकार द्वारा अलग से कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय की स्थापना की गई है।

    उपराष्ट्रपति ने प्रशिक्षुओं को महापुरुषों और महिलाओं के जीवन के बारे में पढ़ने और उनसे प्रेरणा लेने की भी सलाह दी। इसके साथ ही, युवाओं को सही मूल्यों को अपनाना चाहिए और दूसरों के प्रति सहानुभूति विकसित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘शेयर एंड केयर’ की भावना भारतीय संस्कृति के मूल में है।

    भारतीय संस्कृति की रक्षा और संरक्षण की जरूरत पर जोर देते हुए श्री नायडु ने युवाओं को अपनी जड़ों की ओर लौटने की सलाह दी। उन्‍होंने युवाओं को जंक फूड से दूर रहने और स्वस्थ आहार लेने का सुझाव देते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन शैली को बनाए रखने के लिए योग जैसी नियमित शारीरिक गतिविधि करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर स्वर्ण भारत ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. कामिनेनी श्रीनिवास और अन्य गणमान्‍य व्‍यक्ति भी उपस्थित थे।