Category: समाचार

  • Noida Authority: अतिक्रमणकर्ता हो जाएं सावधान, करने वालों पर होगी कार्रवाई -वर्क सर्किल को मिलेगा सम्मान

    Noida Authority: अतिक्रमणकर्ता हो जाएं सावधान, करने वालों पर होगी कार्रवाई -वर्क सर्किल को मिलेगा सम्मान

    Noida Authority: नोएडा प्राधिकरण के सीईओ, डॉ. लोकेश एम., ने अतिक्रमण को रोकने के लिए कदम उठाया है और इसके तहत हर पखवाड़े समीक्षा करने की आवश्यकता को बताया है। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए हैं कि जहां कार्रवाई की गई है, वहां पर दोबारा अतिक्रमण न हो। इसके साथ ही, उन्होंने बताया कि बेहतर कार्यवाही करने वाले वर्क सर्किल को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। नोएडा अथॉरिटी के उच्च अधिकारियों ने AVS POST को बताया कि अथॉरिटी अतिक्रमण के मामले में कोई कोताही नहीं बरतेगी जो अतिक्रमण करेगा उस पर कार्रवाई होगी साथ ही अतिक्रमण को हटाया भी जाएगा। खाली कराई गई जगह पर फिर से अतिक्रमण ना हो इसकी जवाबदेही अधिकारियो की होगी अगर कोई अथॉरिटी का स्टाफ अपने काम में लापरवाही दिखाता है या किसी तरह की शिकायत पाई जाती हो तो स्टाफ के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी वही शानदार काम करने वाले वर्क सर्कल को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित करने की भी योजना है।

    सीईओ लोकेश एम. ने अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय कुमार खत्री, प्रभास कुमार, विशेष कर अधिकारी वंदना त्रिपाठी के अलावा प्राधिकरण के महाप्रबंधक सिविल विद्युत, जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि अतिक्रमण संबंधित शिकायतों के साथ हो रहे हैं और इसे निपटाने के लिए कार्रवाई की जानी चाहिए।

    उद्योग मार्ग को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने की योजना

    नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने कहा कि उद्योग मार्ग को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने की योजना है और इसके लिए सिविल, विद्युत, ट्रैफिक, सीवर, आदि के पहलुओं को ध्यान में रखा जाएगा। उन्होंने योजना को ऐसे कार्य करने के लिए बताया है कि सेक्टर 14ए से सेक्टर 11 तक मार्ग में कैरेजवे को एक लाइन में होने का अनुभव हो। फुटपाथ पर टाइल्स लगाए जाएंगे और पतली सेंट्रल वर्ज बनाई जाएगी, इसके साथ ही यहां पर अत्यधिक स्ट्रीट लाइट लगाए जाएंगे।

    सीईओ ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क मार्ग पर अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों को हटाया जाए और वरिष्ठ प्रबंधक विशेष कर औद्योगिक सेक्टरों में सड़कों के किनारे गाड़ियां नहीं खड़ी हो, इसका ध्यान रखें।

    50 करोड़ रुपए की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त

    इसके अलावा, नोएडा प्राधिकरण ने वर्क सर्किल-10 के तहत गुलावली में 50 करोड़ रुपए की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त किया है। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि गुलावली में खसरा संख्या 834 पर कुछ माफियाओं ने अवैध कब्जा कर रखा था और उसे पर अवैध निर्माण बना लिया था। यहां पर 8 भूखंड की जमीन पर भूमाफियाओं ने कब्जा कर निर्माण कर लिया था। नोएडा प्राधिकरण की टीम पुलिस दस्ते के साथ भारी संख्या में कर्मचारियों को लेकर सेक्टर-162 में पहुंची और अवैध निर्माण को तोड़ने का कार्रवाई शुरू किया। यह दौरान कुछ लोगों ने इसका विरोध किया, लेकिन भारी पुलिस बल के आगे उनकी नहीं चली। यहां पर बिल्डरों ने अवैध रूप से प्लाटिंग भी काट रखी थी। नोएडा प्राधिकरण ने भूलेख विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस बल ने 3 घंटे चली कार्रवाई में 50 करोड़ रुपए मूल्य की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त किया।

  • Greater Noida Authority: हमारे देश की प्रतिभा आज भी गांवों में बसती है: एनजी रवि कुमार

    Greater Noida Authority: हमारे देश की प्रतिभा आज भी गांवों में बसती है: एनजी रवि कुमार

    Greater Noida : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रांगण में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने तिरंगा फहराया। समारोह में सावित्रीबाई फूले बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देशभक्ति कार्यक्रमों से समां बांध दिया। प्राधिकरण के जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से ग्रेटर नोएडा में तिरंगा यात्रा निकाली गई। सीईओ एनजी रवि कुमार ने इस तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह तिरंगा यात्रा ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों व गांवों से होकर गुजरी।

    सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ देशभक्ति पर आधारित समूह गान शांति के मशाल से…..हुआ। इसके बाद आजादी के मतवालों का देखा जब से चोला……सारे जहां से अच्छा पर बांसुरी की धुन, इक तेरा नाम सांचा जैसे कई बेहतरीन कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रा अवनी और गुंजन का नृत्य देख सीईओ भी भाव विभोर हो गए। जलियांवाला बाग की घटना पर नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद अपने संबोधन में सीईओ एनजी रवि कुमार ने कहा कि टैलेंट आज भी हमारे देश के गांव में बसता है। यह बात सावित्रीबाई फूले बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम को देखकर उन्होंने कही। उन्होंने कहा कि हमें अपने पूर्वजों से जो समाज मिला है, हमें उसे और बेहतर बनाकर आने वाली पीढ़ियों को सौंपना चाहिए। आजादी के 75 साल में हमने बहुत कुछ पाया है फिर भी अभी काफी चीजों में और बेहतर करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमें सोचना चाहिए कि हमने अब तक क्या हासिल किया है और क्या कमियां रह गई हैं। उनको दूर किया जाना चाहिए। एनजी रवि कुमार ने कहा कि जाति धर्म, खान-पान, वेश-भूषा आदि में जितनी विविधता हमारे देश में है, उतनी दुनियां में कहीं नहीं है, फिर भी हम मजबूत लोकतंत्र के साथ आगे बढ़ रहे हैं। सीईओ ने कहा कि सीईओ ने जल प्रदूषण की ओर इशारा करते हुए कहा कि आज हम बोतल का पानी पी रहे हैं, पहले ऐसा नहीं था। आप किसी भी गांव में जाकर स्वच्छ पानी पी सकते थे। हमें पानी को सुरक्षित करना होगा। महिला सुरक्षा पर सीईओ ने कहा कि हम सबको हमारी बच्चियों, महिलाओं के लिए सुरक्षित समाज देने के लिए प्रयास करना होगा। सीईओ ने राष्ट्रीय पर्व को मिलकर मनाने की अपील करते हुए कहा कि हम लोग अपनी दिनचर्या में बहुत व्यस्त हो गए हैं। राष्ट्रीय पर्व बनाने के लिए भी हम समय नहीं निकाल पाते। यह गलत है। उन्होंने कहा कि हम सबको गर्व होना चाहिए कि हम ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण जैसे संस्थान में काम करते हैं। हमें कोशिश करनी चाहिए कि जो भी व्यक्ति हमारे पास अपनी पीड़ा लेकर आए, वह यहां से खुश होकर जाए। हमें और अधिक संवेदनशील बनकर यहां के किसानों, अवंटियों, उद्यमियों व सभी निवासियों के दर्द को समझना होगा। अपने व्यवहार से कार्यप्रणाली से प्राधिकरण के प्रति परसेप्शन को बदलना होगा। सीईओ ने कहा कि दुनिया में कोई भी चीज स्थाई नहीं है। हमारा आपका यह पद भी नहीं। इसलिए जब तक हम यह जिम्मेदारी मिली हुई है, उसे बखूबी निभाएं। हमारे परिवार और हमारे बच्चों पर गर्व हो कि हम लोग ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में काम करते हैं। उन्होंने ग्रेटर नोएडा को और बेहतर शहर बनाने के लिए सभी से आगे आने की अपील की। प्राधिकरण के एसीईओ आनंद वर्धन ने कहा कि भारत के लोकतंत्र जैसा सुंदर और मजबूत लोकतंत्र दुनिया में कहीं नहीं है। एसीईओ अमनदीप डुली ने आजादी के बलिदानियों को याद करते हुए हमारे देश की सभी सेनाओं के प्रति भी आभार जताया। उन्होंने ग्रेटर नोएडा को सुंदर शहर बनाने के लिए यहां के किसने निवासियों आवासीय व सामाजिक संस्थाओं उद्यमियों किसानों सभी के प्रति भी आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन ओएसडी विशु राजा और ओएसडी अर्चना दिवेदी ने किया। इस दौरान प्राधिकरण ओएसडी हिमांशु वर्मा, जीएम वित्त विनोद कुमार, जीएम आरके देव, ओएसडी रजनीकांत पांडेय, ओएसडी नवीन कुमार सिंह सहित सभी अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे।

  • Greater Noida Authority: ग्रेनो प्राधिकरण में अमृत काल के पंचप्रण पर शपथ का आयोजन

    Greater Noida Authority: ग्रेनो प्राधिकरण में अमृत काल के पंचप्रण पर शपथ का आयोजन

    Greater Noida Authority: मैं शपथ लेता हूं कि विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाऊंगा। मैं शपथ लेता हूं कि गुलामी की मानसिकता से मुक्ति के लिए हर संभव प्रयास करूंगा….। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ऑडिटोरियम में शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ मेधा रूपम ने एसीईओ अमनदीप डुली और एसीईओ आनंद वर्धन के साथ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सभी कर्मियों को पंच-प्रण की शपथ दिलाई गई। विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी के हर अंश से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता और नागरिकों में कर्तव्य की भावना पर बने पंच-प्रण पर समस्त स्टाफ ने षपथ लिया। एसीईओ अमनदीप डुली ने प्राधिकरण के सभी स्टाफ से हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 1.25 लाख तिरंगा बांटने और उसे फहराने के लिए निवासियों को जागरूक करने पर जोर-शोर से जुट जाने के निर्देश दिए। शपथ कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

  • Bhojpuri Icons Real and Real Stars Award : फिल्मफेयर और फेमिना ने मनोज भावुक को किया सम्मानित

    Bhojpuri Icons Real and Real Stars Award : फिल्मफेयर और फेमिना ने मनोज भावुक को किया सम्मानित

    Bhojpuri Icons Real and Real Stars Award : लखनऊ के रमादा में 16 जुलाई को फिल्मफेयर एवं फेमिना द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित ‘ भोजपुरी आइकॉन्स- रील एंड रीयल स्टार्स ‘ समारोह में भोजपुरी के जाने-माने लेखक, फिल्म समीक्षक और भोजपुरी सिनेमा के इतिहासकार मनोज भावुक को भोजपुरी साहित्य और सिनेमा के इतिहास पर किये गए उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

    यह एक ऐतिहासिक कार्यक्रम हैं, जब दो प्रतिष्ठित ब्रांड फिल्मफेयर और फेमिना पहली बार भोजपुरी आइकॉन का सम्मान करने और जश्न मनाने के लिए एकजुट हुए। इस अवसर पर पद्मभूषण शारदा सिन्हा को लोक संगीत के लिए, संजय मिश्रा को प्राइड ऑफ भोजपुरी मिट्टी, मनोज तिवारी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड और रवि किशन को ओटीटी और सिनेमा के लिए सम्मानित किया गया।

    मनोज भावुक को भोजपुरी साहित्य व सिनेमा में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान फेमिना की प्रधान संपादक अंबिका मट्टू व दक्षिण के निर्देशक विक्रम वासुदेव द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।

    मनोज भावुक 1998 से लिख रहे हैं भोजपुरी सिनेमा का इतिहास …

    तस्वीर जिदंगी के (भोजपुरी गजल संग्रह) व चलनी में पानी (भोजपुरी कविता-संग्रह) मनोज भावुक की चर्चित पुस्तकें हैं। मनोज भोजपुरी सिनेमा के इतिहास पर पिछले 25 वर्षों से लिख रहें हैं। वर्ष 2000 में ही भोजपुरी सिनेमा के प्राचीन इतिहास (1962-2000) पर किताब लिख ली थी। इनेक लेख धारावाहिक रूप में कई पत्र-पत्रिकाओं में छपते रहे। कई लोगों ने सिनेमा पर किये अपने शोध व पीएचडी में मनोज भावुक के रिसर्च को ही आधार बनाया है। पेंग्विन से भोजपुरी सिनेमा पर छपी अभिजीत घोष की अंग्रेजी किताब में भी भावुक के तमाम सिनेमा-लेखों व शोध-पत्रों का जिक्र है। ‘भोजपुरी सिनेमा के संसार’ नाम की साढ़े चार सौ पृष्ठों की यह किताब पिछले साढ़े तीन साल से भोजपुरी-मैथिली अकादमी, दिल्ली के पास प्रकाशनाधीन है। इसमें मनोज ने 1931 से लेकर 2019 तक के भोजपुरी सिनेमा के सफर पर बात की है।

    मनोज भावुक ने फिल्मों में अभिनय भी किया है, गीत भी लिखे हैं …

    सौगंध गंगा मईया के और रखवाला नामक फिल्म में मनोज भावुक ने अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज की है। इसके अलावा बहुत सारे टीवी सीरियल और डॉक्यूमेंटरीज में भी काम किया है। मनोज बिहार आर्ट थियेटर, कालिदास रंगालय, पटना के टॉपर रहे हैं। मेंहदी लगा के रखना नामक एक फिल्म में मनोज का गीत खूब वाइरल हुआ – अँचरा छोड़ा के चल काहे दिहले एतना दूर ए माई ‘। मनोज ने भोजपुरी के लगभग सभी चैनलों में वरिष्ठ पदों पर काम किया है और विविध विषयों कार्यक्रम बनायें हैं।

    सपना हुआ साकार…

    मनोज भावुक कहते हैं कि भोजपुरी इंडस्ट्री फ़िल्म फेयर और फेमिना तक पहुँच गई। यही आपने आप में बड़ी उपलब्धि है। फिल्मफेयर एवं फेमिना द्वारा सम्मान मिलना बड़ी बात है। मैं अपने आप को सौभाग्यशाली समझता हूँ।भोजपुरी साहित्य और सिनेमा, खासकर इतिहास लेखन के लिए पहली बार किसी फिल्म अवार्ड शो में मुझे सम्मानित किया गया है जबकि दो दशक से भी अधिक समय से मै इस इंडस्ट्री से जुड़ा हूँ और सभी आयोजक व स्टार्स मेरे काम को जानते हैं लेकिन यहाँ कलम की कीमत नहीं है। हालाँकि मै तो कलम के साथ कैमरा वाला भी हूँ। भोजपुरी इंडस्ट्री का शायद ही कोई बड़ा कलाकार होगा जिसका मैंने साक्षात्कार नहीं किया हो।इस सम्मान के लिए फिल्मफेयर एवं फेमिना के प्रति शुक्रगुजार हूँ और यह सम्मान भोजपुरी भाषा व भोजपुरी भाषियों को समर्पित है।

    कौन हैं मनोज भावुक ?

    मनोज भावुक यूके और अफ्रीका में इंजीनियरिंग की नौकरी को छोड़कर पूरी तरह से भोजपुरी हेतु प्रतिबद्ध एवं समर्पित हो चुके हैं। आपको भारतीय भाषा परिषद सम्मान (2006), पंडित प्रताप नारायण मिश्र सम्मान (2010), भिखारी ठाकुर सम्मान (2011), राही मासूम रज़ा सम्मान (2012), परिकल्पना लोक भूषण सम्मान, नेपाल (2013 ), अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी गौरव सम्मान, मॉरिशस (2014), गीतांजलि साहित्य एवं संस्कृति सम्मान, बर्मिंघम, यूके (2018 ), बिहारी कनेक्ट ग्लोबल सम्मान, दुबई (2019 ), कैलाश गौतम काव्यकुंभ लोकभाषा सम्मान (2022) जैसे अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है।

    अभिनय, संचालन एवं पटकथा लेखन आदि विधाओं में आपकी गहरी रुचि है। भोजपुरी जंक्शन नामक पत्रिका (ई-पत्रिका) का आप संपादन भी करते हैं। आप एक सुप्रसिद्ध कवि, कार्यक्रम प्रस्तोता व लोक मर्मज्ञ हैं। विश्व भोजपुरी सम्मेलन की दिल्ली और इंग्लैंड इकाई के अध्यक्ष रहे हैं। विश्व के लीजेंड्स को समर्पित अचीवर्स जंक्शन के निदेशक हैं। कई पुस्तकों के प्रणेता हैं। भोजपुरी भाषा और साहित्य के प्रचार-प्रसार हेतु विश्व के कई देशों की यात्रा की है। आप जी टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो सारेगामापा (भोजपुरी) के प्रोजेक्ट हैड रहे हैं। आपने कई टीवी शोज, फिल्मों और धारावाहिकों में अभिनय किया है।

    मनोज बिहार के सिवान जिले के कौसड़ गाँव के रहने वाले हैं। इनके पिताजी स्वर्गीय रामदेव सिंह हिंडाल्को रेणुकूट, उत्तर प्रदेश के प्रथम मजदूर नेता रहे हैं और बड़े पिताजी जंग बहादुर सिंह आजादी के तराने गाने के लिए जेल जाने वाले 103 वर्षीय सुप्रसिद्ध देशभक्त लोक गायक हैं।

    Video Link भी देखें

  • बैंकों का मुनाफा बढ़ाने वाले कर्मचारियों का मुनाफा कब होगा?

    बैंकों का मुनाफा बढ़ाने वाले कर्मचारियों का मुनाफा कब होगा?

    #When will the employees who increase the profits of the banks get the profit:वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि सरकार की पहल के कारण सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का मुनाफा पिछले नौ साल में तीन गुना बढ़कर 1.04 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2023 में लगभग तीन गुना बढ़कर 1.04 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जो वित्त वर्ष 2014 में 36,270 करोड़ रुपये था। सरकार की ओर से की गई विभिन्न पहलों के कारण सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रदर्शन में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि उन राज्यों में ऋण मिलने पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए जहां ऋण लेने की गति राष्ट्रीय औसत से कम है, विशेष रूप से देश के पूर्वोत्तर और पूर्वी हिस्सों मेंयह सही है कि सरकार की नीतियों के कारण आज सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की स्थिति काफी हद तक अच्छी हुईं है। लेकिन इसमें और भी बहुत से कारण और कर्मचारियों का योगदान है जिसे नकारा नहीं जा सकता। और यदि इन सभी कारणों पर ध्यान दिया जाए तो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की स्थिति और बेहतर हो सकती है। बैंकों के इस तरह हो रहे सुधार और लाभ के बढ़ने के बाद सरकार को इन बैंकों के निजीकरण का विचार भी छोड़ देना चाहिएबैंकों में आज कर्मचारियों और अधिकारियों की संख्या में काफी कमी आयी है। जहाँ 2014 में 8.50 लाख वर्कफोर्स थी जो घटकर आज 7.70 लाख रह गई है। इसके विपरीत बैंकों का बिजनेस बढ़ा है, बैंक आज अच्छा खासा लाभ कमाने की स्थिति में हैं। क्या सरकार की सोच बैंको में वर्कफोर्स को कम करके एस्टेब्लिशमेंट कॉस्ट को कम करके प्रॉफिट बढ़ाना चाहती है, तो यह सरासर गलत है। यदि नहीं तो फिर बैंकों में नई भर्ती सही तरीके से क्यों नहीं हो रही। लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में सरकार ने माना कि जुलाई 2022 तक 12713 अधिकारी वर्ग के, 14226 क्लर्क और 11208 सब स्टाफ के पद खाली हैं। इसके विपरीत 2022 में अधिकारी वर्ग के 6615 और क्लर्कों के 6036 पदों के लिए आवेदन मांगे गए। बैंक कर्मचारी आज जिन परिस्थितियों और दबाव में काम कर रहे हैं उससे जहां उनके स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है वहीं सैंकड़ों बैंक कर्मचारी अभी तक आत्महत्या कर चुके हैंबैंकों की वर्कफोर्स के अनुपात में भी बहुत ज्यादा अंतर है। बैंकों का टॉप भारी होता जा रहा है और निचले लेवल पर वर्कफोर्स (क्लर्क और सब स्टाफ) की बहुत कमी है। बैंकों में सफाई कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मचारियों की भर्ती तो बिलकुल बंद है और इन कामों को आउटसोर्स किया जा रहा है । यदि वर्कफोर्स के अनुपात को ठीक किया जाए तो जहां एक और ग्राहक सेवा में सुधार हो सकता है, ऋण देने और रिकवरी प्रक्रिया में तेजी आ सकती है और एस्टेब्लिशमेंट कॉस्ट भी कम हो सकती है जिससे बैंकों का प्रॉफिट और बढ़ सकता है।

    बैंक आजकल व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा आधारित होते जा रहे हैं जबकि कोई भी बैंक व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा आधारित न होकर बैंक की दीर्धकालीन पालिसी और विकास की योजनाओं के अनुरूप होना चाहिए। बैंकों में प्रबंध निदेशक, कार्यकारी निदेशक और बोर्ड के सदस्य बहुत कम समय के लिए रहते हैं और किसी भी व्यक्ति की व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा बैंकों के दीर्धकालीन पालिसी और विकास की योजनाओं पर असर करती है। एक प्रबंध निदेशक के जाने के बाद जो भी नया प्रबंध निदेशक आता है वो अपना व्यक्तिगत एजेंडा लागू करना चाहता है । जिससे बैंक की विकास प्रक्रिया में बाधा आती है और बार बार बैंक की सरंचना को बदलने से बैंकों का काफी खर्चा भी होता है । यदि वित् मंत्रालय का सभी बैंकों में एक जैसी सरंचना का आदेश है तो कोई भी बैंक कैसे इसका उलंघन करता है। सरकार इस पर ध्यान देकर भी बैंकों के प्रॉफिट को और बढ़ा सकती है ।

    बैंक कर्मचारी लम्बे समय से बैंकों में 5 दिन की बैंकिंग की मांग कर रहे हैं। जोकि आज के टेक्लोनोजी के युग के अनुसार भी आवश्यक है। इससे जहाँ कर्मचारियों को भी राहत मिलेगी, पर्यावरण को भी इसका लाभ होगा वहीं बैंकों की एस्टेब्लिशमेंट कॉस्ट कम होगी और बैंकों का प्रॉफिट भी बढ़ेगा।

    बैंकों में एक और बड़ी समस्या है, हर वर्ष बड़े पैमाने में होने वाले ट्रांसफर्स। बैंकों में हर वर्ष देश के एक कोने से दूसरे कोने में हजारों ट्रांसफर होते हैं जिससे जहां बैंकों का बड़ा खर्चा होता है वहीं ट्रांसफर्स होने के कारण वर्कफोर्स भी परेशान होती है। कई बार तो बैंक सरकार द्वारा निर्धारित पति पत्नी को एक स्थान पर ट्रांसफर के नियम का भी उलंघन करते हैं जिससे कई परिवार टूटने की सीमा तक पहुँच जाते हैं। बहुत बार बैंकों में उच्च अधिकारी ट्रान्सफर को टूल की तरह भी इस्तेमाल करते हैं, और उनके गलत आदेश न मानने वाले कर्मचारियों अधिकारीयों को दूर दूर ट्रान्सफर की धमकी देते हैं और ट्रान्सफर भी क्र देते हैं । सभी बैंकों में उचित यूनिफॉर्म ट्रांसफर्स पालिसी बनाकर एक बड़े खर्चे को कम करके भी प्रॉफिट को बढ़ाया जा सकता है।

    आज लगभग 5 लाख से ज्यादा बैंक पेंशनर्स हैं जिन्होंने बैंकों के लिए अपना पूरा जीवन दिया और अपने जीवन की जमा पूंजी इन्ही बैंकों में रखी हुई है। ये लोग आज भी बैंकों के ब्रैंड एम्बेसडर की भूमिका में हैं, लेकिन सरकार का इनकी तरफ ध्यान नहीं है। पेंशनर्स की न तो पेंशन रिवाइज़ होती है और न ही इनके लिए अच्छी मेडिकल सुविधाएं हैं। मेडिकल के नाम पर मेडिक्लेम है जोकि बहुत ही महँगा है। यदि सरकार और बैंक इन पेंशनर्स की तकलीफ को समझें और उनकी मांगों पर विचार करें तो आज भी बैंकों के रिटायर्ड और पेंशनर्स बैंकों के विकास में और अच्छी तरह से अपना सहयोग कर सकते हैं ।

    वॉयस ऑफ़ बैंकिंग ने वित् मंत्री जी को पत्र लिखकर इन सभी बिन्दुओं से अवगत कराया है। वॉयस ऑफ़ बैंकिंग का मानना है की यदि सरकार इन सुझावों पर सकारत्मक विचार करती है तो निश्चित रूप से बैंकों के प्रॉफिट में और वृद्धि होगी । सरकार को बैंकों के निजीकरण के फेसले को भी वापिस लेना चाहिए ।

    लेखक
    अशवनी राणा
    फाउंडर,
    वॉयस ऑफ बैंकिंग

  • ‘भारत एक्सप्रेस’ वाले उपेंद्र राय को मिला सौरभ सिन्हा का साथ, मार्केट में चैनल स्थापित करेगा नया बेंचमार्क!

    ‘भारत एक्सप्रेस’ वाले उपेंद्र राय को मिला सौरभ सिन्हा का साथ, मार्केट में चैनल स्थापित करेगा नया बेंचमार्क!

    भारतीय टेलीविजन मीडिया इंडस्ट्री की दिग्गज शख्सियत सौरभ सिन्हा भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के बढ़ते कारवां में शामिल होकर बतौर मेंटॉर और एडवाइजर जुड़ गए हैं. सौरभ सिन्हा आजतक, जी न्यूज, स्टार, सीएनबीसी आवाज़, स्टार स्पोर्ट्स की लॉन्चिंग में अहम भूमिका निभा चुके हैं.

    सौरभ सिन्हा की पहचान देश में 24 घंटे न्यूज चैनलों के संस्थापक सदस्य के रूप में है. सौरभ सिन्हा को टीवी मीडिया को सजाने-संवारने का एक लंबा अनुभव रहा है. देश के प्रमुख न्यूज चैनलों का संस्थापक सदस्य रहते हुए इन्होंने मील का पत्थर माने जाने वाले कई फैसले लिए. इन्होंने देश के पहले 24 घंटे के समाचार चैनल जी न्यूज को एक मुकाम तक पहुंचाने में अहम किरदार निभाया. इनके नेतृत्व में बने कार्यक्रम आज भी टीवी चैनलों पर बरकरार हैं. ट्रेंड सेटर के तौर पर इनकी पहचान रही है.

    न्यूज चैनलों पर न्यूज 100, कौन बनेगा मुख्यमंत्री सरीखे लोकप्रिय कार्यक्रम और सीएनबीसी आवाज के स्टॉक 20-20 जैसे शो इनके दिमाग की उपज हैं. इसके अलावा प्रो कबड्डी लीग, इंडियन हॉकी लीग, इंडियन सॉकर लीग के साथ अन्य टीवी और डिजिटल दुनिया प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट शुरू करने में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई.

    सौरभ सिन्हा के लिए अपने स्वागत संबोधन में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय ने उनको भारतीय टेलीविजन मीडिया के चंद प्रतिभाशाली लोगों में से एक बताया. उन्होंने कहा, “खुद मैंने सौरभ सिन्हा से बहुत कुछ सीखा है. खबरों को लेकर इनका जुनून इन्हें मीडिया में विशेष पहचान दिलाता है. समूचे टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में सिर्फ दो लोग इनसे सीनियर हैं जो आज भी सक्रिय हैं, वो हैं उदय शंकर और संजय पुगलिया. इनके जुड़ने से चैनल को नई धार मिलेगी और हम लोग जल्द ही देश के सर्वश्रेष्ठ चैनलों में शुमार होंगे.”

    निश्चित रूप से सौरभ सिन्हा जैसे दिग्गज की नई पारी की खबर से मीडिया जगत में चारों तरफ भारत एक्सप्रेस की चर्चा है. जानकारों का मानना है कि सिन्हा के नेतृत्व में भारत एक्सप्रेस जल्द ही स्थापित चैनलों की फेहरिश्त में अपना नाम दर्ज करवा लेगा.

  • Noida: बढ़ रहा है सर्दी का सितम, सांसद महेश शर्मा ने बांटे कंबल

    Noida: बढ़ रहा है सर्दी का सितम, सांसद महेश शर्मा ने बांटे कंबल

    Noida: बीजेपी नोएडा महानगर द्वारा इस ज़बरदस्त ठंड में बेघर और लाचार लोगों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल  बांटे जा रहे हैं। बीजेपी द्वारा  अभी  तक 7 हजार से ज्यादा कंबल बांटे गए हैं। इस मुहिम में जिला अस्पताल चाइल्ड पीजीआई सेक्टर-30 में गौतमबुद्ध सांसद डॉ.महेश शर्मा, जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता और महिला मोर्चा की अध्यक्षा शारदा चतुर्वेदी  ने कंबल और ऊनी स्वेटर वितरण किए।

     

    इस मौके पर सांसद महेश शर्मा ने कहा कि जब इस कड़कड़ाती सर्दी में समाज के एक वर्ग को मदद चाहिए तो हम सभी अपने-अपने स्तर से मदद कर रहे हैं। ज़रूरतमंदों की मदद के लिए हमारी पार्टी, कार्यकर्ता हमेशा आगे रहते है वहीं मनोज गुप्ता ने कहा कि इस कड़कड़ाती ठंढ में असहाय जरूरतमंद को कंबल की जरूरत को देखते हुए नोएडा भाजपा द्वारा कंबल का वितरण किया जाता रहा ताकि जरूरतमंद लोग ठंढ में ठिठुर ना सकें। महिला मोर्चा की अध्यक्षा शारदा चतुर्वेदी ने कहा बीजेपी हमेशा गरीबों और वंचितों की मदद में आगे रहती है।

    इस कार्यक्रम में उमेश त्यागी, गिरजा सिंह,उमेश यादव, शिवानी शरद, विनोद शर्मा, मधु मेहरा, उषा ढाका, नीता वाजपेयी, रवि यादव, उमा मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

  • Fire In Noida: सेक्टर 82 के मकान में लगी आग, लाखों का सामान हुआ खाक, सोसायटी अध्य़क्ष ने की मांग

    Fire In Noida: सेक्टर 82 के मकान में लगी आग, लाखों का सामान हुआ खाक, सोसायटी अध्य़क्ष ने की मांग

    #FireInNoida: नोएडा सेक्टर 82 एकता कुंज पॉकेट 12 सोसाइटी के एक मकान में शनिवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जब आग लगी थी तो उस दौरान घर को कोई सदस्य अंदर मौजूद नहीं था । धुआं निकलता देख आस पास के लोग वहां पहुंचे और शोर मचा दिया। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग लगने सूचना के पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया । मौके पर पहुंचे लोगों ने सबमर्सिबल पंप आदि से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही दमकल विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। आग लगने की जानकारी पर दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आकर लाखों  का सामान जलकर राख हो गया है।

    मिली जानकारी के मुताबिक प्रमोद दीक्षित जो पेशे से पत्रकार है वह किसी कार्य से गाजियाबाद गए थे वहीं शाम 7 बजे के करीब उनकी पत्नी और बेटी भी किसी कार्य से घर के बाहर थी उसी समय उनके घर  में आग लग गई थी। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

    आग की सूचना मिलने के बाद अगले दिन एसडीएम दादरी ने लेखपाल के माध्यम से स्थिति का जायजा लिया है वहीं लेखपाल ने अपनी सर्वे रिपोर्ट शासन को सौंप दी है ।प्रमोद दीक्षित ने बताया है कि पुलिस प्रशासन की तरफ से सहयोग मिल रहा है वही फायर विभाग ने आग बुझाने में काफी मदद की थी।

    वहीं सोसायटी के महासचिव सीके शर्मा ने बताया कि उन्होंने आग लगने की सूचना जब प्रशासन को दी थी उसके पांच मिनट बाद ही प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर पूरी मदद की। सोसायटी के अध्यक्ष कुलदीप त्यागी ने गौतमबुद्ध नगर के सांसद और विधायक से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करने की मांग की है वहीं सोसाइटी में रहने वाली बीजेपी नेता उमा मिश्रा ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया है। बीजेपी की महिला जिलाध्यक्ष शारदा चतुर्वेदी ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार का हाल चाल जाना था साथ ही आर्थिक मदद भी कर रही हैं।

  • Winter session 2022: शीतकालीन सत्र की शुरुआत, प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा को किया संबोधित

    Winter session 2022: शीतकालीन सत्र की शुरुआत, प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा को किया संबोधित

    #WinterSession2022प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत में राज्यसभा को संबोधित किया और उच्च सदन में उपराष्ट्रपति का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने संसद के सभी सदस्यों के साथ-साथ देश के सभी नागरिकों की ओर से भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति श्री जगदीप धनखड़ को बधाई देकर अपने संबोधन की शुरुआत की। देश के उपराष्ट्रपति के प्रतिष्ठित पद पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पद अपने आप में लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

    राज्यसभा के सभापति को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस है और सदन के सभी सदस्यों की ओर से सशस्त्र बलों को सलामी दी। उपराष्ट्रपति के जन्मस्थान झुंझुनू का उल्लेख करते हुए, प्रधानमंत्री ने राष्ट्र की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले झुंझुनू के कई परिवारों के योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने उपराष्ट्रपति के जवानों एवं किसानों के साथ घनिष्ठ संबंध पर प्रकाश डाला और कहा, “हमारे उपराष्ट्रपति एक किसान पुत्र हैं और उन्होंने एक सैनिक स्कूल में पढ़ाई की है। इस प्रकार, वह जवानों और किसानों के साथ घनिष्ठ रूप से जुड़े हुए हैं।”

    प्रधानमंत्री ने इस तथ्य को रेखांकित किया कि संसद का सम्मानित उच्च सदन ऐसे समय में उपराष्ट्रपति का स्वागत कर रहा है जब भारत दो महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी बना है। श्री मोदी ने कहा कि भारत ने आजादी के अमृत काल में प्रवेश किया है और जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी और अध्यक्षता करने का प्रतिष्ठित अवसर भी प्राप्त किया है। उन्होंने आगे कहा कि भारत आने वाले दिनों में नए भारत के लिए विकास के एक नए युग की शुरुआत करने के अलावा दुनिया की दिशा निर्धारित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा, “इस यात्रा में हमारे लोकतंत्र, हमारी संसद और हमारी संसदीय प्रणाली की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।”

    इस तथ्य को रेखांकित करते हुए कि आज राज्यसभा के सभापति के रूप में उपराष्ट्रपति के कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत हुई है, प्रधानमंत्री ने कहा कि उच्च सदन के कंधों पर निहित जिम्मेदारी आम आदमी की चिंताओं से जुड़ी है। उन्होंने कहा, “भारत इस काल के दौरान अपनी जिम्मेदारियों को समझता है और उसका पालन करता है।” प्रधानमंत्री ने यह भी इंगित किया कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के रूप में भारत का प्रतिष्ठित जनजातीय समाज इस महत्वपूर्ण मोड़ पर देश का मार्गदर्शन कर रहा है। उन्होंने इस तथ्य पर भी प्रकाश डाला कि पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, जो एक बहुत ही हाशिए के समाज से उठे, देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचे।

    आसन की ओर सम्मान से देखते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा, “आपका जीवन इस बात का प्रमाण है कि कोई भी सिर्फ सुविधा-संपन्न संसाधनों से ही नहीं बल्कि अभ्यास और सिद्धियों से कुछ भी हासिल कर सकता है।” तीन दशकों से अधिक समय तक एक वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में उपराष्ट्रपति के अनुभव पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री ने मजाक के स्वर में कहा कि आपको इस सदन में अदालत की याद नहीं आएगी क्योंकि राज्यसभा में बड़ी संख्या में ऐसे लोग मौजूद हैं जो आपसे सुप्रीम कोर्ट में मिला करते थे। उन्होंने आगे कहा, “आपने विधायक से लेकर सांसद, केन्द्रीय मंत्री और राज्यपाल की भूमिका का भी निर्वाह किया है।” उन्होंने आगे कहा कि इन सभी भूमिकाओं के बीच साझा कारक देश के विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति आपकी आस्था है। प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति के चुनाव में उपराष्ट्रपति को मिले 75 प्रतिशत मत को भी याद किया, जो उनके प्रति सभी की आत्मीयता का प्रमाण है। प्रधानमंत्री ने कहा, “मार्गदर्शन करना ही नेतृत्व की वास्तविक परिभाषा है और यह राज्यसभा के संदर्भ में अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि इस सदन पर अधिक परिष्कृत तरीके से लोकतांत्रिक निर्णयों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है।”

    इस सदन की गरिमा को बनाए रखने और उसे बढ़ाने के लिए इसके सदस्यों पर निहित जिम्मेदारियों का उल्लेख करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सदन देश की महान लोकतांत्रिक विरासत का वाहक रहा है और यही इसकी ताकत भी रही है। उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि कई पूर्व प्रधानमंत्रियों ने एक समय राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्य किया। प्रधानमंत्री ने सदस्यों को आश्वस्त किया कि उपराष्ट्रपति के मार्गदर्शन में यह सदन अपनी विरासत और गरिमा को आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा, “सदन में गंभीर लोकतांत्रिक चर्चा लोकतंत्र की जननी के रूप में हमारे गौरव को और मजबूती देगी।”

    अपने संबोधन का समापन करते हुए, प्रधानमंत्री ने पिछले सत्र को याद किया जहां पूर्व उपराष्ट्रपति एवं पूर्व सभापति के मुहावरे और उनकी तुकबंदियां सदस्यों के लिए खुशी एवं हंसी का स्रोत होती थीं। प्रधानमंत्री ने अंत में कहा, “मुझे विश्वास है कि आपकी हाजिरजवाबी प्रकृति उस कमी को कभी महसूस नहीं होने देगी और आप सदन को उसका लाभ देते रहेंगे।”

  • Noida Police: नोएडा पुलिस ने 25000 के ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद

    Noida Police: नोएडा पुलिस ने 25000 के ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद

    नोएडा: Noida Police को बड़ी सफलता हाथ लगी है दिनांक 31/10/2022 को चेकिंग के दौरान गामा-1 गोल चक्कर पर थाना बीटा-2 पुलिस और नोएडा के चर्चित रितिक रोशन गैंग के सदस्य/शातिर लुटेरा के बीच हुई पुलिस मुठभेड में 25,000 रूपये का इनामी बदमाश आशू उर्फ बिट्टू उर्फ हरेन्द्र पुत्र सुनील कुमार निवासी मैदामई, थाना सिकन्द्राराऊ, जिला हाथरस वर्तमान निवासी झुग्गी झोंपडी, सेक्टर-08, नोएडा को पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ हेतु चलाई गयी गोली पैर में लगने के कारण घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। बदमाश के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल व 01 अवैध तंमचा .315 बोर मय 02 खोखा व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुऐ है। घायल बदमाश को इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। अभियुक्त नोएडा के चर्चित रितिक रोशन गैंग का सदस्य है जो अपने सह-अभियुक्तों रितिक, रोशन, देवदत्त के साथ मिलकर राह चलते लोगों को अपनी कार में बिठाकर या राह चलते-चलते राहगीरों के साथ लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे। अभियुक्तों द्वारा दिनांक 18.07.2019 को थाना बीटा-2 क्षेत्र में गामा-1 गेट नम्बर 03 के पास से एक व्यक्ति से वैगनार कार में आकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था और उस व्यक्ति से एक मोबाइल फोन, आधार कार्ड व 2200 /- रूपये लूटकर ले गये। अभियुक्त के गैंग के अन्य सदस्य पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं अभियुक्त मौका पाकर फरार हो गया था व तब से ही गिरफ्तारी से बचने हेतु खुद को छिपाये हुए था। अभियुक्त पिछले 03 वर्षों से थाना बीटा-2 के मु0अ0सं0-649/2019 धारा 392/411 भादवि में वांछित व 25,000/- रूपये का इनामी अपराधी है। अभियुक्त के विरूद्ध अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

    अभियुक्त का विवरणः

    आशू उर्फ बिट्टू उर्फ हरेन्द्र पुत्र सुनील कुमार निवासी मैदामई, थाना सिकन्द्राराऊ, जिला हाथरस वर्तमान निवासी झुग्गी झोंपडी, सेक्टर-08, नोएडा।

    आपराधिक इतिहास का विवरणः

    1.मु0अ0सं0-0649/2019 धारा 392/411 भादवि थाना बीटा-2, गौतमबुद्धनगर।
    2.मु0अ0सं0-0588/2019 धारा 392/411 भादवि थाना सेक्टर-39, गौतमबुद्धनगर।
    3.मु0अ0सं0-0812/2019 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना सेक्टर-39, नोएडा।
    4.मु0अ0सं0-0703/2019 धारा 411/413/414/482 भादवि थाना सेक्टर-39, नोएडा।
    5.मु0अ0सं0-0286/2019 धारा 394/411 भादवि थाना नॉलेज पार्क, गौतमबुद्धनगर।

    बरामदगी का विवरणः

    01.एक मोटरसाइकिल चोरी की
    02.एक अवैध तंमचा .315 बोर मय 02 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर।