Category: समाचार

  • Noida RWA Election: सेक्टर 82-पॉकेट 07 का चमकता सितारा नाम है राघवेंद्र दुबे,

    Noida RWA Election: सेक्टर 82-पॉकेट 07 का चमकता सितारा नाम है राघवेंद्र दुबे,

    सेक्टर के निवासियों ने दिया ‘विजयश्री’का आशीर्वाद

    Noida RWA Election

    Noida RWA Election: सेक्टर 82 के पॉकेट 7 में हुए आरडब्ल्यूए चुनाव में राघवेंद्र दुबे पैनल ने बाजी मार ली है। राघवेंद्र दुबे पैनल ने नंद किशोर सोलंकी पैनल को सभी पदों पर हराया है । अध्यक्ष  पर राघवेंद्र दुबे, महासचिव पद पर श्रीमती बंटी कुमारी, उपाध्यक्ष पद पर रवि राघव, कोषाध्यक्ष पद पर सुशील पाल, उपसचिव पद पर पप्पू सिंह विजई हुए हैं। सदस्य पद पर रमेश चंद, दीपक तिवारी, विकास कुमार,  उत्तम कुमार चंद , धीरज कन्याल विजयी हुए हैं।

    राघवेंद्र दुबे पैनल की एकतरफा जीत पर पॉकेट वासियों ने ढोल नगाड़े के साथ नाचते गाते जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया है। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने उनकी पूरी टीम को जिताने के लिए पॉकेट वासियों का धन्यवाद दिया है साथ ही निवासियों को होली की बधाई भी दी है।

    राघवेंद्र दुबे ने जीत की घोषणा के बाद कहा कि वह पॉकेट के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। इस अवसर संजय शुक्ला, देवमणि शुक्ला, प्रमोद तिवारी, राजेश पाठक, विष्णु शर्मा, रेखा प्रधान, देवेंद्र गुप्ता सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

  • गौतमबुद्ध नगर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हीट वेब से बचाव की तैयारी

    गौतमबुद्ध नगर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हीट वेब से बचाव की तैयारी

    गौतमबुद्ध नगर: जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जनपद के जन सामान्य को हीट वेब से बचाने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट के सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी द्वारा सभी विभागों के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने विभागों की कार्य योजना बनाकर से ससमय पूर्ण कर लिया जाये, जिससे जनपद में संभावित हीट वेब/लू की तैयारी विभागवार शत् प्रतिशत पूर्ण हो सके और हीट वेब आपदा से आम जनमानस को बचाया जा सके।
    अपर जिलाधिकारी वित्त/ राजस्व अतुल कुमार द्वारा निर्देशित किया गया कि उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा दी गई पैंपलेट, जिसमें हीट वेब में क्या करें क्या न करें एवं हीट वेब के प्रभाव से कैसे बचा जा सके संबंधित जागरूकता कार्यक्रम कराकर अपने-अपने विभाग एवं क्षेत्र अंतर्गत सभी जनमानस को जागरूक करें और समय-समय पर व्यापक प्रचार प्रसार द्वारा हीट वेब में क्या करें क्या ना करें, हीट वेब के दुष्प्रभाव के बारे में लोगों को बताया जाए। आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, अपर पुलिस आयुक्त ट्रैफिक, अग्निशमन अधिकारी, पुलिस डिपार्टमेंट, वन विभाग, सिंचाई विभाग, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार, जिला आपदा विशेषज्ञ ओमकार चतुर्वेदी व सी0आर0ए0 विभाग कुलदीप खन्ना एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

  • यूपी : बदायूं में दो मासूमों की हत्या, पुलिस ने एनकाउंटर में मारा गया आरोपी; इलाके में फोर्स तैनात

    यूपी : बदायूं में दो मासूमों की हत्या, पुलिस ने एनकाउंटर में मारा गया आरोपी; इलाके में फोर्स तैनात

    Budaun Double Murder: बदायूं में दो बच्‍चों की हत्‍या के बाद मौके पर तनाव व्‍याप्‍त हो गया और आक्रोशित लोगों ने जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की. वहीं पुलिस ने इस घटना के आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है.

    उत्तर प्रदेश: बदायूं में मंगलवार शाम को दो मासूमों की हत्‍या कर दी गई. बच्‍चों की हत्‍या की घटना के बाद मौके पर तनाव व्‍याप्‍त हो गया और भीड़ ने बदायूं शहर में जमकर हंगामा और आगजनी की. घटना की सूचना मिलने के बाद बदायूं के डीएम मनोज कुमार और बरेली आईजी डॉ. राकेश सिंह सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. तनाव की स्थिति देखते हुए मौके पर भारी संख्‍या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. बदायूं डीएम के मुताबिक, स्थिति अभी नियंत्रण में है.

    क्या हैं पूरा मामला, विस्तार

    बदायूं शहर के मझिया रोड पर मंडी समिति पुलिस चौकी के पास बाबा कालोनी औऱ गौरीशंकर मन्दिर के मध्य मोहल्ला सुंदरनगर में दो मासूम बच्चों की हत्या हुई है।
    सुंदरनगर मोहल्ले में तीन मंजिला मकान में विनोद कुमार का परिवार रहता है। उसके तीन बेटे है, तीनो बच्चों की आयु आठ से 15 साल के बीच है। इसी मकान के पास गली में नाई की दुकान है,यह नाई सखानु कस्बे का मूल निवासी है और इस मोहल्ले में नाई की दुकान चलाता है,इसका एक साथी भी दुकान पर काम करता है।
    आज शाम 5-6 के आसपास नाई इन तीनो बच्चों को बहला फुसला कर मकान की तीसरी मंजिल पर ले गया वहा विनोद कुमार के पुत्र 15 वर्षीय आयुष औऱ 08 वर्षीय पीयूष दोनो भाइयों की धारदार हथियार से गर्दन काट कर हत्या कर दी, इनका तीसरा भाई 10 वर्षीय हनी भी इस हमले में घायल हुआ, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनो मृतक बच्चों व तीसरे घायल बच्चों की आयु 8-10 की है।

    हत्‍या के बाद बदायूं में हंगामा और आगजनी

    दो बच्‍चों की हत्‍या के बाद बदायूं में तनाव व्‍याप्‍त हो गया और आक्रोशित लोग सड़कों पर उतर आए. गुस्‍साए लोगों ने जमकर हंगामा और जगह-जगह आगजनी की. लोगों ने आक्रोशित भीड़ ने एक दुकान और बाइक में जमकर तोड़फोड़ की.

    आक्रोशित भीड़ ने सड़क के किनारे मौजूद कुछ थड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया. घटना की गंभीरता को देखते हुए बदायूं में भारी संख्‍या में पुलिस बल को तैनात किया गया.

    बच्‍चों के शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा

    बदांयू के डीएम मनोज कुमार ने कहा कि पुलिस ने दोनों बच्‍चों के शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा है. साथ ही उन्‍होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है. अभी तक हत्‍या के कारण का पता नहीं चल सका है. यह जांच का विषय है. साथ ही उन्‍होंने कहा कि आक्रोशित भीड़ को मौके से हटा दिया गया है.

  • बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एल्विश यादव पर NDPS एक्ट लगा, सांपों के जहर की तस्करी के मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत

    बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एल्विश यादव पर NDPS एक्ट लगा, सांपों के जहर की तस्करी के मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत

    Elvish Yadav Arrested: यूट्यूबर एल्विश यादव को सांप के जहर की तस्करी करने के मामले में नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एल्विश यादव को पूछताछ के लिए बुलाया गया, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई। यह मामला लंबे समय से चल रहा है।

    नोएडा पुलिस ने रविवार, 17 मार्च को बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव को सांपों के जहर की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया। एल्विश यादव को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

    मामला:

    यह मामला पिछले साल नवंबर का है जब पीपुल्स फॉर एनिमल (PFA) संस्थान ने एल्विश यादव समेत छह लोगों पर सांपों के जहर सप्लाई करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने चार सपेरे और एक अन्य को गिरफ्तार किया था।

    गिरफ्तारी और न्यायिक हिरासत:

    17 मार्च को एल्विश यादव को पूछताछ के लिए बुलाया गया था और पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें जिला एवं सत्र न्यायालय सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा में पेश किया गया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने एल्विश यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

    NDPS एक्ट:

    एल्विश यादव पर NDPS (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस) एक्ट भी लगाया गया है।

    NDPS एक्ट क्या है?

    नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, जिसे NDPS एक्ट भी कहा जाता है, भारत में नशीले पदार्थों और मनोदैहिक पदार्थों के उत्पादन, वितरण, बिक्री, उपयोग और कब्जे को नियंत्रित करने वाला एक कानून है। यह कानून 1985 में लागू हुआ था और इसका उद्देश्य भारत में नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकना और नियंत्रित करना है।

    NDPS एक्ट के मुख्य प्रावधान:

    • नशीले पदार्थों और मनोदैहिक पदार्थों की सूची: NDPS एक्ट में नशीले पदार्थों और मनोदैहिक पदार्थों की दो अनुसूचियाँ हैं। इन सूचियों में उन पदार्थों को शामिल किया गया है जिन्हें भारत में अवैध माना जाता है।
    • उत्पादन और वितरण: NDPS एक्ट के तहत, नशीले पदार्थों और मनोदैहिक पदार्थों के उत्पादन और वितरण के लिए लाइसेंस की आवश्यकता होती है।
    • बिक्री और उपयोग: NDPS एक्ट के तहत, नशीले पदार्थों और मनोदैहिक पदार्थों की बिक्री और उपयोग को प्रतिबंधित किया गया है।
    • कब्ज़ा: NDPS एक्ट के तहत, नशीले पदार्थों और मनोदैहिक पदार्थों के कब्जे को प्रतिबंधित किया गया है।
    • दंड: NDPS एक्ट का उल्लंघन करने पर जुर्माना और/या कारावास की सजा हो सकती है।

    NDPS एक्ट के तहत अपराधों की कुछ श्रेणियां:

    • मादक पदार्थों की तस्करी: किसी भी नशीले पदार्थ या मनोदैहिक पदार्थ को अवैध रूप से भारत में लाना या ले जाना।
    • मादक पदार्थों का उत्पादन: किसी भी नशीले पदार्थ या मनोदैहिक पदार्थ का अवैध रूप से उत्पादन करना।
    • मादक पदार्थों का वितरण: किसी भी नशीले पदार्थ या मनोदैहिक पदार्थ का अवैध रूप से वितरण करना।
    • मादक पदार्थों की बिक्री: किसी भी नशीले पदार्थ या मनोदैहिक पदार्थ का अवैध रूप से बिक्री करना।
    • मादक पदार्थों का उपयोग: किसी भी नशीले पदार्थ या मनोदैहिक पदार्थ का अवैध रूप से उपयोग करना।
    • मादक पदार्थों का कब्ज़ा: किसी भी नशीले पदार्थ या मनोदैहिक पदार्थ का अवैध रूप से कब्ज़ा करना।

    जांच:
    इस मामले की जांच कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस कर रही है। नोएडा जोन के एडीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस एल्विश यादव से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

  • Suhani Bhatnagar Dies: 19 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गईं सुहानी, ‘दंगल’ फिल्म में आमिर के साथ किया था काम

    Suhani Bhatnagar Dies: 19 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गईं सुहानी, ‘दंगल’ फिल्म में आमिर के साथ किया था काम

    फिल्म ‘दंगल’: सुहानी ने 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘दंगल’ में युवा बबीता फोगाट का किरदार निभाया था। फिल्म में आमिर खान मुख्य भूमिका में थे।

    आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में बबिता फोगाट के बचपन का किरदार निभाने वाली सुहानी भटनागर दुनिया को अलविदा कह गई। ऐसी जानकारी मिल रही थी की वह लम्बे समय से बीमार चल रही थी और दिल्ली के ही एम्स अस्पताल में भर्ती थी। महज़ 19 साल की उम्र में उनका जाना उनके परिवार वालों के लिए दुखों का पहाड़ बना गया है। बताया जाता है की उनका अंतिम संस्कार आज फरीदाबाद में किया जाएगा। उनके निधन से सम्बंधित खबरें सोशल मीडिया में फ़ैल रही हैं और उनके निधन के कारण को लेकर लोग अलग-अलग दावे कर रहे हैं।

    दवाओं के साइड इफेक्ट्स से निधन ?

    कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ ऐसी खबरें आ रही हैं की कुछ समय पहले उनके पैर में चोट आई थी। उसी के इलाज के दौरान वह दवाएं ले रही थी। ऐसा बताया जाता है उन्ही दवाओं का साइड इफेक्ट्स उन पर हुआ है। दवाई के उलटे परिणाम के रूप में उनके शरीर के अंदर एक तरल पदार्थ जमा होने लगा था और बताया जाता है की यही मुख्य कारण है जिसकी वजह से उन्हें असमय हमेशा के लिए जाना पड़ा।

    साल 2016 में एक फिल्म आई थी जिसका नाम ‘दंगल’ था। इसी फिल्म के ज़रिये सुहानी भटनागर ने बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म ‘दंगल’ में उन्होंने आमिर के साथ स्क्रीन शेयर की थी और छोटी बबिता फोगाट का किरदार निभाया था। इस किरदार में उन्हें लोगों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म में आमिर, साक्षी तंवर और ज़ायरा वसीम के साथ काम करने के बाद सुहानी ने कई विज्ञापन भी किये थे। लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने फिल्मो से ब्रेक लेकर अपनी पढाई पर ध्यान देना शुरू कर दिया।


    Image Credit- https://www.instagram.com/p/BOhtttCAbnO/?utm_source=ig_embed&ig_rid=97f3492e-4fa1-4801-b6fb-a7be307ecc13

  • गौतम बुद्ध नगर: जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के साथ बैठक संपन्न

    गौतम बुद्ध नगर: जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के साथ बैठक संपन्न

    गौतम बुद्ध नगर: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पूर्ण पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होते ही जनपद के समस्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं प्रचार सामग्री छापने वाले प्रिंटिंग प्रेसों के स्वामियों के साथ बैठक की गई, जिसमें राजनीतिक दलों को आदर्श आचार संहिता, उम्मीदवारों का चुनावी व्यय तथा चुनाव संबंधी शिकायतों के तुरंत निस्तारण के लिए बनाई गई ऑनलाइन व्यवस्था को लेकर तथा प्रिंटिंग प्रेस स्वामियों को प्रचार सामग्री छापने से संबंधित निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई गाइडलाइन की जानकारी दी गई।
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में आदर्श आचार संहिता के मुख्य बिंदुओं से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराते हुए बताया कि कोई दल या अभ्यर्थी ऐसी किसी गतिविधि में शामिल नहीं होगा, जिससे भिन्न जातियों और धार्मिक या भाषाई समुदायों के बीच विद्यमान मतभेद अधिक गंभीर हो सकते हैं या परस्पर नफरत हो सकती है या तनाव पैदा हो सकता है। यदि राजनीतिक दलों की आलोचना की जाए तो यह उनकी नीतियों और कार्यक्रमों, गत रिकॉर्ड और कार्य तक ही सीमित रखी जाएगी, मत प्राप्त करने के लिए जाति, संप्रदाय की भावनाओं के आधार पर कोई अपील नहीं की जाएगी। मस्जिदों, चर्च, मंदिरों और पूजा के अन्य स्थलों को निर्वाचन प्रचार के मंच के रूप में प्रयुक्त नहीं किया जाएगा। सभी दल और अभ्यर्थी ऐसी सभी गतिविधियों से ईमानदारी से परहेज करेंगे जो निर्वाचन विधि के अधीन भ्रष्ट आचरण एवं अपराध है। कोई भी राजनीतिक दल या अभ्यर्थी अपने अनुयायियों को किसी भी व्यक्ति की अनुमति के बिना उसकी भूमि, भवन, परिसर की दीवारों इत्यादि पर झंडा लगाने, बैनर लटकाने, सूचना चिपकाने, नारा लिखने आदि की अनुमति नहीं देगा। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सभाएं, जुलूस, मतदान दिवस की गतिविधियों को लेकर विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई। साथ ही बताया कि मतदान बूथ पर मतदाताओं को छोड़कर ऐसा कोई व्यक्ति मतदान बूथ के भीतर प्रवेश नहीं करेगा, जिसके पास निर्वाचन आयोग का कोई मान्य पास नहीं है। उन्होंने बताया भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा प्रेक्षकों को नियुक्त किया जाता है, यदि अभ्यर्थियों या उनके अभिकर्ताओं को निर्वाचन के संचालन के संबंध में कोई विशेष शिकायत या समस्या होती है तो उसे प्रेक्षक के ध्यान में ला सकते हैं। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित एक उम्मीदवार अधिकतम 95 लाख रुपए की राशि खर्च कर सकेगा।
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी कि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की शिकायत के लिए अधिकतम सी-विजिल ऐप का उपयोग करें, जिससे तत्काल कार्रवाई होगी तथा पारदर्शिता बनी रहेगी। चुनाव प्रचार में रैली, कार्यालय वाहन, कार्मिक, नेट, भवन किराया, बिजली, प्रचार-प्रसार सामग्री इत्यादि पर आयोग द्वारा निर्धारित खर्च किया जा सकता है। प्रलोभन तथा लिकर इत्यादि विधि मान्य नहीं है। चुनाव के दौरान उम्मीदवार को तीन रजिस्टर ए.बी.सी. का संधारण करना होगा तथा उसी के अनुरूप लेखे किए जाएंगे। चुनाव के दौरान व्यय लेखों का तीन बार निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने बताया प्रचार सामग्री पर प्रकाशक, मुद्रक का नाम अंकित करना जरूरी है एवं प्रचार के दौरान प्रचार सामग्री के मुख पृष्ठ पर प्रकाशक व मुद्रक का नाम, मोबाइल नंबर एवं क्वांटिटी अंकित करना जरूरी होगा।
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 127क का पालन हर हाल में करना होगा। प्रकाशक की पहचान के लिए घोषणा पत्र प्रस्तुत करना होगा। मुद्रित सामग्री की प्रति निर्धारित सेल में जमा करवानी होगी तथा मुद्रित सामग्री की संख्या व राशि बतानी होगी। उम्मीदवार की सहमति के बिना कोई समर्थक प्रचार सामग्री मुद्रित नहीं करवा सकेगा। उम्मीदवार की असहमति होने पर ऐसे व्यक्ति के विरूद्ध विधि सम्मत कार्यवाही का प्रावधान है।
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अपराधिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवार को निर्धारित समय के अनुसार तीन बार अपराध की जानकारी प्रिन्ट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में देनी होगी। चुनाव के दौरान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में दिए जाने वाले विज्ञापनों का अधिप्रमाणन करवाना जरूरी होगा। समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रसारित करने के लिए मतदान दिवस व उससे एक दिन पूर्व छपने वाले विज्ञापनों का अधिप्रमाणन आवश्यक होगा।
    जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के उपरांत निर्वाचन हेतु प्रचार सामग्री छापने वाले प्रिंटिंग प्रेस के स्वामियों के साथ बैठक करते हुए बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के प्रचार में प्रयोग की जाने वाली प्रचार सामग्री पर प्रिंटिंग प्रेस व पब्लिशर की पूरी जानकारी होनी जरूरी है। ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। चुनाव के दौरान प्रिंटिंग से संबंधित सभी प्रकार के नियमों का जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 127क में उल्लेख किया गया है। उन्होंने कहा कि नियम के अनुसार कोई भी प्रिंटिंग प्रेस संचालक बिना शपथ पत्र के चुनाव के संबंध प्रचार सामग्री नहीं छाप सकता, इसके लिए उसे संबंधित उम्मीदवार से एक शपथ पत्र लेना है, जिस पर प्रचार सामग्री छपवाने वाले के हस्ताक्षर होंगे साथ ही दो गवाहों के हस्ताक्षर भी शपथ पत्र पर होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी प्रिंटिंग प्रेस संचालक चुनाव आयोग की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करें, धारा 127क के प्रावधानों तथा आयोग के अनुदेशक के किसी भी प्रकार के उल्लंघन को बहुत ही गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित के विरुद्ध नियम अनुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
    इस अवसर पर समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, जॉइंट पुलिस कमिश्नर शिवहरी मीणा, डीसीपी राम बदन सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक भैरपाल सिंह, डिप्टी कलेक्टर चारुल यादव, उप जिलाधिकारी सदर वेद प्रकाश पांडेय, उप जिलाधिकारी जेवर अभय सिंह, उप जिलाधिकारी दादरी विवेकानंद मिश्र, अन्य संबंधित अधिकारी गण एवं प्रिंटिंग प्रेस संचालक उपस्थित रहे।

  • Loksabha Election 2024:  आजमगढ़ में प्रधानमंत्री ने की ‘मनी की बौछार’, पहले नाम से लोग भयभीत होते थे, आज विकास की इबारत लिखी जा रही

    Loksabha Election 2024: आजमगढ़ में प्रधानमंत्री ने की ‘मनी की बौछार’, पहले नाम से लोग भयभीत होते थे, आज विकास की इबारत लिखी जा रही

    Loksabha Election 2024: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज से सात साल पहले जो आजमगढ़ अपराध व माफिया गतिविधियों का गढ़ था, आज उसी आजमगढ़ में प्रधानमंत्री ‘मनी की बौछार’ कर रहे हैं। वे यहां हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देने आए हैं। सीएम ने आजमगढ़ को 10 वर्ष के अंदर न केवल सुरक्षा का बेहतर वातावरण देने, बल्कि विकास-आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर व लोककल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए पीएम का आभार भी जताया। सीएम ने विश्वास दिलाया कि 2024 में ‘फिर एक बार-मोदी सरकार’ की आवाज के साथ आजमगढ़, लालगंज व घोसी भी जुड़ेगा।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को आजमगढ़ के मंदुरी एयरपोर्ट परिसर में 34,700 करोड़ रुपये से 782 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास अवसर पर अपनी बात रख रहे थे।

    पूर्वी उप्र की अर्थव्यवस्था को नई पहचान दे रहा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे
    सीएम ने कहा कि 22 हजार करोड़ से अधिक की लागत से बना पूर्वांचल एक्सप्रेसवे आजमगढ़ के विकास की धुरी बन चुका है। इसने पूर्वी उप्र की अर्थव्यवस्था को नई पहचान देने का कार्य किया है। आजमगढ़वासी मात्र दो घंटे में लखनऊ पहुंचते हैं। प्रधानमंत्री जी के द्वारा आजमगढ़ के एयरपोर्ट का उद्घाटन होने जा रहा है, इसके साथ ही वायुसेवा भी प्रारंभ हो जाएगी। पीएम के करकमलों से आज उप्र को पांच नए एयरपोर्ट प्राप्त होने जा रहे हैं, डबल इंजन सरकार ने प्रयास किया है कि यहां बेहतरीन सुविधा प्राप्त हो। प्रधानमंत्री जी ने कहा था कि हवाई चप्पल पहनने वाला हवाई जहाज की यात्रा करेगा, आज उप्र व देश के अंदर यह दिख रहा है। जिस यूपी में इससे पहले मात्र दो एयरपोर्ट क्रियाशील थे, आज उसी उप्र में 9 एयरपोर्ट क्रियाशील हैं और पांच नए एयरपोर्ट का आज पीएम शुभारंभ करने जा रहे हैं। सीएम ने कहा कि कई दशकों से मांग थी कि आजमगढ़ का अपना विश्वविद्यालय हो, हजार वर्ष पहले अपने शौर्य व पराक्रम से विदेशी आक्रांताओं की चूलें हिलाने वाले महाराजा सुहेल देव के नाम पर बने विश्वविद्यालय का उद्घाटन भी पीएम के करकमलों से होने जा रहा है।

    पहले नाम से लोग भयभीत होते थे, आज विकास के लिए जाना जा रहा आजमगढ़
    सीएम ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने आजमगढ़ की कला को नई पहचान देने के लिए हरिहरपुर में संगीत महाविद्यालय के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया है तो आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए स्थानीय उत्पादों को एक जिला, एक उत्पाद के रूप में देश-दुनिया में पहचान दी है। ब्लैक पॉटरी और मुबारकपुर की रेशमी साड़ियों को भी सात वर्ष के अंदर नई पहचान प्राप्त हो रही है। श्रमिकों के बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालय भी बनकर तैयार हुआ है। पहले आजमगढ़ के नाम पर लोग भयभीत होते थे, वही आजमगढ़ आज कला, शिक्षा-साहित्यकारों व विकास के लिए देश-दुनिया के अंदर पहचान बना रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के योग्य मार्गदर्शन व नेतृत्व के कारण आजमगढ़ को पुरातन पहचान मिली है।

    होली के पहले हजारों करोड़ रुपये का उपहार दे रहे पीएम
    सीएम ने कहा कि देश नए भारत का दर्शन कर रहा है। प्रदेश के अंदर रेल व राष्ट्रीय राजमार्गों की नई सौगात भी प्राप्त हो रही है। होली के पहले उप्रवासियों को हजारों करोड़ रुपये का उपहार मिल रहा है। सीएम ने कहा कि आजमगढ़ काशी व गोरखपुर के बीच महत्वपूर्ण स्थल के रूप में उभरा है। आजमगढ़ को विकास की महत्वपूर्ण योजनाओं के माध्यम से नई पहचान मिल सके। पिछले 10 वर्ष में पीएम के मार्गदर्शन व प्रदेश में सात वर्षों में डबल इंजन की सरकार के कारण विकास और लोककल्याण की योजनाएं तेजी से बढ़ी हैं।

    यूपी के मुखिया ने गिनाई आजमगढ़ के विकास की गाथा
    सीएम ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव शासन की योजनाओं का लाभ हर गांव-गरीब, नौजवान-किसान समेत हर तबके को उपलब्ध करा रही है। डबल इंजन की सरकार पीएम मोदी के नेतृत्व में नौजवानों की आजीविका की चिंता कर रही है तो आस्था को सम्मान भी दे रही है। सुरक्षा का बेहतर वातावरण भी बना रही है तो समृद्धि के मार्ग पर भी आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। आजमगढ़ जनपद में 11.30 लाख आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि में साढ़े सात लाख किसानों को 1940 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। उज्ज्वला योजना में तीन लाख लाभार्थियों को निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन मिले। पीएम आवास (ग्रामीण) 1.10 लाख व शहरी क्षेत्र में 17 हजार लाभार्थियों को आजमगढ़ में आवास उपलब्ध कराया गया। जल जीवन मिशन में 4.20 लाख से अधिक घरों को हर घर जल योजना से जोड़ा गया। स्वच्छ भारत मिशन में 5.20 लाख परिवारों को शौचालय प्राप्त हुआ। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत आजमगढ़ के एक लाख युवाओं को टैबलेट-लैपटॉप देने का कार्य हुआ।

    इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, एके शर्मा, ओमप्रकाश राजभर, योगेंद्र उपाध्याय, दारा सिंह चौहान, आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ आदि मौजूद रहे।

  • MIUT Noida में ‘मेकिंग ए रेडियो जिंगल’ कार्यशाला, पत्रकारिता के छात्रों नें सीखें गुर

    MIUT Noida में ‘मेकिंग ए रेडियो जिंगल’ कार्यशाला, पत्रकारिता के छात्रों नें सीखें गुर

    MIUT Noida: महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंफार्मेशन टेक्नॉलोजी, नोएडा और आई क्यू ए सी (IQAC) के समन्वय से मीडिया विभाग द्वारा ‘मेकिंग ए रेडियो जिंगल’ पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यशाला में पत्रकारिता एवं जनसंचार के स्नातक और स्नातकोत्तर के छात्र-छात्राओं ने रेडियो जिंगल बनाने के गुर सीखें। कार्यशाला के मुख्य अतिथि डॉ. उमेश चंद्र पाठक, विभागाध्यक्ष, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली (संबद्ध- गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, दिल्ली) थे। डॉ. पाठक ने छात्रों को कार्यशाला के दौरान जिंगल मेकिंग से जुड़े अपने अनुभव और विचार साझा किए। रेडियो जिंगल्स और टैगलाइन का महत्व समझाते हुए दो दशकों के कुछ प्रासंगिक विज्ञापन दिखाए। उन्होंने कहा कि जिंगल एक उत्पाद पर एक गीतात्मक संगीतमय विज्ञापन-स्पॉट था और अक्सर एक व्यावसायिक प्रयास था और उन्होंने कहा कि इसे रचनात्मकता से भरा होना चाहिए और आकर्षक होना चाहिए। अपनी बात को अमिताभ बच्चन और रेडियो प्रस्तोता अमीन सयानी सहित कई सेल्युलाइड सितारों की मिमिक्री के साथ जोड़ते हुए डॉ. पाठक ने कहा कि जिंगल बनाना कड़ी मेहनत रचनात्मकता की एक प्रक्रिया है और इसे एक समय सीमा के भीतर किया जाता है।


    कार्यशाला में छात्रों के साथ अपना व्याख्यान जारी रखते हुए डॉ. पाठक ने कहा कि जिंगल्स विपणन अभियानों की धड़कन हैं, जो आकर्षक धुनों और यादगार गीतों के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। एक प्रभावी जिंगल तैयार करने के लिए रचनात्मकता, रणनीतिक सोच और संगीत कौशल के मिश्रण की आवश्यकता होती है। जिंगल निर्माण की यात्रा शुरू करते समय विचार करने योग्य कुछ प्रमुख बिंदु यहां दिए गए हैं।
    महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंफार्मेशन टेक्नालॉजी की डीन अकादमिक डॉ. ट्रैप्टी अग्रवाल और डॉ. उमेश चंद्र पाठक के बीच बात-चीत के दौरान डॉ. पाठक ने कि वेदों और अन्य पवित्र ग्रंथों की सामग्री भगवत गीता का आधार बनी, जिसमें मानव के संपूर्ण जीवन के प्रबंधन का इतना शक्तिशाली संदेश था जो आज तक प्रासंगिक है।


    डॉ. पाठक ने कहा कि सिर्फ गीत लिखने से पहले ब्रांड या उत्पाद को समझना बहुत जरूरी है। यह समझना आवश्यक था कि उत्पाद को क्या संदेश देना चाहिए और जिंगल को किस प्रकार का भावनात्मक संदेश उत्पन्न करना चाहिए। यदि यह युवा पीढ़ी के लिए होता, तो ‘हर दोस्त जरूरी होता है’ उपयुक्त हो सकता था, जबकि घर का काम करने वाली गृहिणी के लिए जिंगल ‘निरमा… निरमा वॉशिंग पाउडर निरमा…’ एकदम सही हो सकता था। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि जिंगल बनाया जाए और लक्षित दर्शकों तक पहुंचाया जाए।


    कार्यशाला का समापन छात्रों के साथ एक इंटरैक्टिव प्रश्नोत्तरी सत्र के साथ हुआ। महर्षि यूनिवर्सिटी के डॉ. मुदिता अग्रवाल (डीन) और श्री गौरव ठाकुर, फैकल्टी (एसओसी) और मीडिया विभाग के डॉ. शंभू शरण गुप्ता (एचओडी), एसोसिएट प्रोफेसर, नितिन सक्सेना, प्रोफेसर, डॉ. मिथिलेश कुमार, डॉ. सुरमीत सिंह, असिटेंट प्रोफ़ेसर, श्री शिवम यादव, श्री सुनील कुमार यादव, अरविन्द सिंह और श्री मोहन सिंह रावत उपस्थित थे।

  • IVPL: मुनफ पटेल ने बिखेरा जलवा, छत्तीसगढ़ वॉरियर्स ने राजस्थान लेजेंड्स को 7 विकेट से हराया

    IVPL: मुनफ पटेल ने बिखेरा जलवा, छत्तीसगढ़ वॉरियर्स ने राजस्थान लेजेंड्स को 7 विकेट से हराया

    IVPL: इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग (आईवीपीएल) के दसवें मैच में छत्तीसगढ़ वॉरियर्स ने राजस्थान लेजेंड्स को 7 विकेट से मात दी। यह मुकाबला भी ग्रेटर नोएडा के के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला गया। इस मैच में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज मुनफ पटेल छत्तीसगढ़ की जीत के हीरो रहे। उन्होंने शानदार पांच विकेट लिए और राजस्थान के बल्लेबाजी लाइन-अप को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा उन्होंने एक रनआउट भी किया।

    पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान लेजेंड्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में महज 110 रन पर ढेर हो गई। उनकी पारी किसी भी वक्त स्थिर नहीं हुई और नियमित अंतराल पर टीम के विकेट गिरते रहे। मैन ऑफ द मैच मुनफ पटेल ने अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाते हुए सिर्फ तीन ओवर में 9 रन देकर पांच विकेट झटक लिए। उन्होंने इसके अलावा शानदार फील्डिंग की और श्रीलंकाई ऑलराउंडर सीकुगे प्रसन्ना को रन आउट किया।

    मुनफ के अलावा कप्तान शादाब जकाती, अमित मिश्रा, मिलिंदा सिरिवर्धना और जितेंद्र गिरी ने एक-एक विकेट लेकर राजस्थान को सामान्य स्कोर से नीचे रोक दिया। 111 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए, छत्तीसगढ़ वॉरियर्स की टीम को कोई परेशानी नहीं हुई। टीम ने 12.3 ओवर में आसानी से जीत हासिल कर ली। वॉरियर्स के सलामी बल्लेबाज नमन ओझा (20 गेंदों पर 27) और जतिन सक्सेना (8) ने आउट होने से पहले टीम को अच्छी शुरुआत दी थी। गौरव सचदेवा ने दोनों का विकेट लिया था।

    इसके बाद टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज और आईपीएल का अपार अनुभव रखने वाले सौरभ तिवारी ने 34 गेंदों पर 47 नाबाद की पारी खेली। उन्होंने ओझा के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी करते हुए टीम के लिए चीजों को और आसान बनाया। ओझा के जाने के बाद, गुरकीरत सिंह मान (10 गेंदों पर 23 रन) ने तेज पारी खेलकर लक्ष्य तक टीम को जल्द से जल्द पहुंचाने की कोशिश की। 10वें ओवर में मान का विकेट गिरा लेकिन इसके बावजूद तिवारी ने असगर अफगान (6 गेंदों पर 8*) के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ वॉरियर्स को आसान जीत दिला दी।

    छत्तीसगढ़ वॉरियर्स की टीम इस शानदार जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में और ज्यादा मजबूत हो गई है। अब टीम वीवीआईपी उत्तर प्रदेश से अगले मुकाबले में भिड़ेगी और अपना जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी। इसके अलावा राजस्थान लेजेंड्स की टीम इस हार के बाद रेड कार्पेट दिल्ली का अगले मैच में सामना करेगी। टीम को वहां हर हाल में जीतना होगा। यह दोनों मुकाबले गुरुवार को खेले जाएंगे।

  • IVPL: रेड कार्पेट दिल्ली ने छत्तीसगढ़ वॉरियर्स को 22 रन से हराया, रिचर्ड लेवी रहे जीत के हीरो

    IVPL: रेड कार्पेट दिल्ली ने छत्तीसगढ़ वॉरियर्स को 22 रन से हराया, रिचर्ड लेवी रहे जीत के हीरो

    IVPL: इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग (आईवीपीएल) 2024 के दूसरे मैच में रेड कार्पेट दिल्ली ने छत्तीसगढ़ वॉरियरर्स को 22 रन से हराया। यह मुकाबला शनिवार को ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पाठिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला गया। इस मैच में रिचर्ड लेवी ने शानदार शतक लगाया और दिल्ली की जीत में अहम भूमिका निभाई।

    रेड कार्पेट दिल्ली ने इस मैच में पहले खेलते हुए 20 ओवर में 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। रिचर्ड लेवी ने शानदार शतक लगाया और अंत में थिसारा परेरा ने आतिशी पारी खेली। उसके बाद छत्तीसगढ़ के लिए नमन ओझा और सौरभ तिवारी ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम का स्कोर 233 तक पहुंचा दिया। लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। छत्तीसगढ़ वॉरियर्स की टीम 20 ओवर में 233 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

    आपको बता दें कि यह हाई स्कोरिंग मुकाबला रहा। चेज करते हुए छत्तीसगढ़ वॉरियर्स को आखिरी दो ओवर में 45 रन जीत के लिए चाहिए थे। लेकिन टीम 22 रन ही बना सकी और 22 रन से मुकाबला गंवा दिया। टीम 233 रन बनाकर ऑलआउट हो घई। रेड कार्पेट दिल्ली के लिए समीउल्लाह बेग ने 4 विकेट लिए और बिपुल शर्मा को तीन सफलताएं मिलीं।

    छत्तीसगढ़ के कप्तान मुनफ पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत तेजतर्रार रही और 7 ओवर में टीम ने 72 रन बना लिए। मुनफ पटेल ने दिल्ली के कप्तान हर्शेल गिब्स को 8वें ओवर में आउट कर दिया और दिल्ली को पहला झटका लगा।

    फिर दिल्ली का स्कोर था 72 रन पर 1 विकेट तब यहां से मोर्चा संभाला रिचर्ड लेवी ने। उन्होंने अगले 8 ओवर में ही टीम का स्कोर 190 तक पहुंचा दिया। उन्होंने 52 गेंदों पर ही 133 रन ठोक दिए। इस पारी में लेवी ने 6 चौके और 15 छक्के लगाए। फिर अंत में परेरा ने 14 गेंदों में 38 रन बनाकर टीम का स्कोर 250 पार पहुंचा दिया। 256 रन चेज करने उतरी छत्तीसगढ़ वॉरियर्स को समीउल्लाह बेग ने जतिन सक्सेना को आउट करते हुए पहले झटका दिया। जतिन डक पर आउट हो गए। वॉरियर्स ने पॉवरप्ले में अपना दूसरा विकेट गुरकीरत सिंह मान के रूप में गंवा दिया।

    इसके बाद नमन ओझा क्रीज पर टिके रहे और टीम की उम्मीदें बरकरार रखीं। उन्होंने जैसे-तैसे स्कोर 10 ओवर में ही 100 पार पहुंचा दिया। लेकिन रनों का पहाड़ सामने था और प्रेशर के बीच 10वें ओवर में बिपुल शर्मा ने ओझा को पवेलियन भेज दिया। अगले ओवर में एश्ले नर्स ने वॉरियर्स को बड़ा झटका दिया और अश्गर अफगान को भी आउट कर दिया।

    यहां से सौरभ तिवारी ने चार छक्के और सात चौके लगाए और उम्मीदों को बरकरार रखा। उन्होंने वॉरियर्स को 45 पर 2 से 196 पर 8 तक पहुंचाया। फिर आखिरी दो ओवर में 45 रन चाहिए थे लेकिन दिल्ली की मजबूत किफायती गेंदबाजी के सामने छत्तीसगढ़ वॉरियर्स की टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई।

    छत्तीसगढ़ वॉरियर्स की टीम अब अपने दूसरे मुकाबले में सोमवार को मुंबई चैंपियंस का सामना करेगी। मुंबई ने पहले मैच में तेलंगाना टाइगर्स को हराया था। तो रेड कार्पेट दिल्ली की टीम रविवार को पहले मैच में वीवीआईपी उत्तर प्रदेश का सामना करेगी। रविवार को ही एक मुकाबला दोपहर में राजस्थान लेजेंड्स और तेलंगाना टाइगर्स के बीच भी खेला जाएगा।