Category: समाचार

  • GautamBuddh Nagar:अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार की अध्यक्षता में ई-लॉटरी के माध्यम से आबकारी विभाग की दुकानों का हुआ आवंटन

    GautamBuddh Nagar:अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार की अध्यक्षता में ई-लॉटरी के माध्यम से आबकारी विभाग की दुकानों का हुआ आवंटन

    अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार की अध्यक्षता में ई-लॉटरी के माध्यम से आबकारी विभाग की दुकानों का हुआ आवंटन

    ई-लॉटरी के माध्यम से आबकारी विभाग के 3 दुकानों का हुआ आवंटन

    GautamBuddh Nagar: जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर मनीष कुमार वर्मा के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आबकारी विभाग की नवसृजित दुकानों का ई लॉटरी तृतीय चरण के माध्यम से आवंटन किया गया।
    जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में आज जिन आबकारी दुकानों का आवंटन किया गया है, उसमें ग्राम सैनी की 01 मॉडल शॉप, रायपुर यमुना पुस्ता से नीचे बेरी वाला रोड सेक्टर-135 की विदेशी मदिरा की 2 दुकान सम्मिलित हैं। उन्होंने बताया कि शराब की दुकान के लिए कुल 469 सफल आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 3 लोगों का ई-लाटरी के माध्यम से दुकान के लिए आवंटन किया गया। इस अवसर पर डीसीपी राम बदन सिंह, आबकारी आयुक्त द्वारा नामित दौराला अश्वनी के सहायक आबकारी अधिकारी अरविंद सिंह, पुलिस के अधिकारी गण, आबकारी विभाग के संबंधित अधिकारी गण एवं आवेदनकर्ता उपस्थित रहे।

  • Maharshi University Noida: पत्रकारिता के छात्रों का ‘अमर उजाला’ में इंडस्ट्रियल विजिट, छात्रों ने कहा शानदार था प्रशिक्षण

    Maharshi University Noida: पत्रकारिता के छात्रों का ‘अमर उजाला’ में इंडस्ट्रियल विजिट, छात्रों ने कहा शानदार था प्रशिक्षण

    Maharshi University Noida: मीडिया विभाग, महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंफार्मेशन टेक्नालॉजी, सेक्टर 110, नोएडा ने 24 अप्रैल 2024 को बीए-जेएमसी (द्वितीय सेमेस्टर) के छात्र-छात्राओं का अमर उजाला लिमिटेड, नोएडा का इंडस्ट्रियल विजिट कार्यक्रम का आयोजन किया। इस इंडस्ट्रियल विजिट का उद्देश्य छात्रों को समाचार पत्रों की आंतरिक कार्यप्रणाली समाचार संकलन, संपादन से लेकर पेज डिजाइन और मुद्रण प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान करना था। समूह में 30 छात्र-छात्राओं और मीडिया विभाग, एमयूआईटी के दो संकाय सदस्य शामिल थे।


    इंडस्ट्रियल विजिट के दौरान छात्र-छात्राओं को दैनिक समाचार पत्रों की प्रिंटिंग प्रेस तकनीक को देखने का अवसर मिला। सभी छात्र-छात्राएं प्रिंटिंग प्रेस की तकनीक को गहन भाव से देखे। अमर उजाला लिमिटेड द्वारा आयोजित तकनीकी सत्र के माध्यम से छात्र-छात्राओं को प्रेस के बारे में जानकारी दी गई। छात्रों को बताया गया कि अखबार की शेल्फ लाइफ केवल 30 से 40 मिनट है और वितरण बहुत कुशल होना चाहिए। अमर उजाला स्थानीय, राष्ट्रीय और वैश्विक दुनिया के बारे में समाचार भी ऑनलाइन प्रसारित करता है। सत्र में, विद्यार्थियों ने प्रिंट मीडिया से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे, जिनका सूक्ष्मता और सावधानीपूर्वक समाधान किया गया। यह भी बताया कि अमर उजाला अखबार राजनीतिक मुद्दे, खेल, शिक्षा-स्वास्थ्य, करियर, ऑटो, तकनीक, बिजनेस, लाइफस्टाइल, महिला और मनोरंजन आदि से जुड़े मामलों को कवर करता है।


    अमर उजाला प्रिंटिंग पब्लिकेशन, नोएडा का दौरा मीडिया विभाग के सभी विद्यार्थियों के लिए बहुत जानकारीपूर्ण रहा। छात्र-छात्राएं समाचार पत्र की छपाई और प्रकाशन की प्रक्रिया को जानकर और यह समझकर रोमांचित हुए कि समाचार पत्र ग्राहकों के घरों तक समय पर कैसे पहुंचते हैं। मीडिया विभाग, एमयूआईटी के छात्रों के लिए अमर उजाला का यह इंडस्ट्रियल विजिट प्रिंट मीडिया की बारीकियों और सीखने की अद्भुत रूप से भरा रहा। अंत में छात्र-छात्राओं ने अमर उजाला लिमिटेड के सभी स्टाफ को धन्यवाद दिया।

    Maharshi University Journalism students
    गौरतलब है कि अमर उजाला 1948 से भारत में प्रकाशित एक हिंदी भाषा का दैनिक समाचार पत्र है। समाचार पत्र को विभिन्न पुरस्कार और मान्यता प्रदान की गई है। इसके 22 संस्करण हैं जिनमें छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 179 जिले शामिल हैं। इसकी लगभग दो मिलियन प्रतियों का प्रसार है।

  • Noida News: सेक्टर 82 में स्थित ईडब्ल्यूएस पॉकेट 7 में श्रीराम कथा से पहले विशाल कलश यात्रा का आयोजन

    Noida News: सेक्टर 82 में स्थित ईडब्ल्यूएस पॉकेट 7 में श्रीराम कथा से पहले विशाल कलश यात्रा का आयोजन

    यात्रा में शोभा के साथ आगे आए ऊंट, बैंड बाजा, और फिर कथा व्यास महामंडलेश्वर पंचमानंद महाराज का रथ।

    शोभायात्रा में भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, और हनुमान जी भक्तों और ट्रैक्टर पर सवार थे।

    श्रद्धालुओं के जय श्रीराम के उद्घोष ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

    कलश यात्रा ने पूरे सेक्टर 82 और 93 को घूमते हुए पुनः कथा स्थल पहुंचाया।

    जगह फूलों से सजी थी और जलपान की व्यवस्था भी की गई थी।

    कथा व्यास महामंडलेश्वर स्वामी पंचमानन्द महाराज ने राम कथा का महात्म्य बताते हुए कहा कि राम कथा के श्रवण से हमारे पापों का शमन होता है।

    Noida News: सेक्टर 82 स्थित ईडब्ल्यूएस पॉकेट 7 में आयोजित श्रीराम कथा का विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ हुआ। बैंड बाजे व ढोल नगाड़ों साथ 207 महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रखकर पूरे सेक्टर में कलश यात्रा निकाली। शोभा यात्रा में आगे आगे ऊंट फिर बैंड बाजा इसके बाद कथा व्यास महामंडलेश्वर पंचमानंद महाराज का रथ उसके पीछे कलश धारण किए महिलाएं एवं भक्तजन और ट्रेक्टर पर सवार भगवान राम, सीता , लक्ष्मण, हनुमान जी शोभायात्रा को शोभायमान कर रहे थे। बैंड बाजों की थाप पर थिरकते श्रद्धालुओं के जय श्रीराम के उद्घोष ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

    कलश यात्रा पूरे सेक्टर 82 एवं 93 में घूमती हुई पुनः कथा स्थल पहुंची इस दौरान जगह फूलों से कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया और जलपान की भी व्यवस्था की गई। कथा व्यास महामंडलेश्वर स्वामी पंचमानन्द महाराज ने राम कथा का महात्म्य बताते हुए कहा कि जन्म जन्मांतर के पुण्यों के अभ्युदय होने पर हमें राम कथा रूपी अमृत पान करने का शुभ अवसर प्राप्त होता है।

    श्रीराम कथा के श्रवण मात्र से हमारे मेरु समान पापों का शमन हो जाता है। राम कथा संस्कारों का बीजारोपण करती है। सती चरित्र एवं पार्वती विवाह का रोचक प्रसंग व्यास जी द्वारा सुनाया गया

    इस अवसर पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने बताया कि सभी पॉकेट वासियों के सहयोग से यह श्रीराम का आयोजन हो रहा है। श्रीराम कथा नित्य 4 बजे से 8 बजे तक होगी। 6 मई को नारद मोह, श्रीराम जन्म, अहिल्या उद्धार आदि कथाओं का वर्णन किया जाएगा। सभी श्रद्धालु भक्तों से अनुरोध है कि कथामृत का रसपान कर पुण्यलाभ अवश्य अर्जित करें।
    इस अवसर पर देवमणि शुक्ला, संजय पांडे, गोरे लाल, रवि राघव, देवेंद्र गुप्ता, सुशील पाल, हरी सिंह, अंगद तोमर, रमेश दास, रमेश चंद्र शर्मा, विष्णु शर्मा, रमेश वर्मा, हंसमणि शुक्ला, राजेश गुप्ता, अनूप सिंह, जयंत शाहू, संगम प्रसाद मिश्र, राजवीर सिंह, विकास शर्मा, रमेश गुप्ता, विजय जी, प्रकाश जोशी सहित भारी संख्या में भक्त मौजूद रहे।

  • Noida Police: प्रभारी निरीक्षक विन्ध्याचल तिवारी की टीम ने की कार्रवाई, मोबाइल फोन के पार्ट्स चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 02 अभियुक्त गिरफ्तार

    Noida Police: प्रभारी निरीक्षक विन्ध्याचल तिवारी की टीम ने की कार्रवाई, मोबाइल फोन के पार्ट्स चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 02 अभियुक्त गिरफ्तार

    Noida Police: थाना फेस-2 के द्वारा सैमसंग मोबाइल फोन के पार्ट्स चोरी मामले में 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी, 666 चोरी हुए पार्ट्स रियर कवर  बरामद

    Noida Police: दिनांक 02.05.2024 को थाना फेस-2 पुलिस टीम द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व लोकल इन्टेलिजेन्स की सहायता से सैमसंग मोबाईल फोन के पार्ट्स चोरी करने वाले अभियुक्त 1.करन पुत्र होरीलाल 2.अवनीश पुत्र शैतान सिंह को थाना क्षेत्र के एसएमसी कम्पनी सेक्टर-88 के पास खण्डहर से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 666 मोबाइल फोन पार्ट्स रियर कवर(कीमत लगभग 02 लाख रूपये) बरामद हुए है।

    अभियुक्तों का विवरणः

    1.करन पुत्र होरीलाल निवासी करतला, थाना बागवाला, जिला एटा उम्र 21 वर्ष।
    2.अवनीश पुत्र शैतान सिंह निवासी रामपुर, थाना बागवाला, जिला एटा उम्र 23 वर्ष।

    पंजीकृत अभियोग का विवरणः

    Noida Police: मु0अ0सं0 216/2024 धारा 408/411/120बी/34 भा0द0वि0 थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर।

    बरामदगी का विवरणः

    सैमसंग मोबाईल के रियर पार्टस कुल 106 ट्रे (666) जिसकी कुल कीमत लगभग 02 लाख रूपये।

    Noida Police: गिरफ्तारी करने वाली टीमः

    1.प्रभारी निरीक्षक विन्ध्याचल तिवारी, थाना फेस-2, नोएडा।
    2.उ0नि0 अमित कुमार पटेल, थाना फेस-2, नोएडा।
    3.उ0नि0 ब्रह्म कुमार, थाना फेस-2, नोएडा।
    4.है0का0 प्रमोद कुमार, थाना फेस-2, नोएडा।
    5.है0 का0 विकास राणा, थाना फेस-2, नोएडा।
    6.है0 का0 आशीष कुमार, थाना फेस-2, नोएडा।
    7.का0 कुशलपाल, थाना फेस-2, नोएडा।
    8.का0 भूदेव, थाना फेस-2, नोएडा।

     

  • Loksabha Election 2024: 13 राज्य 89 सीट पर वोटिंग, आपका वोट ही आपकी ताकत है जरूर करें मतदान, AVS POST की अपील

    Loksabha Election 2024: 13 राज्य 89 सीट पर वोटिंग, आपका वोट ही आपकी ताकत है जरूर करें मतदान, AVS POST की अपील

    Loksabha Election 2024: 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण की वोटिंग होने जा रही है। इस चरण में 13 राज्यों में 89 सीटों के लिए मतदान होगा। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को हुई थी, जिसमें 102 सीटों के लिए मतदान हुआ था।

    Loksabha Election 2024:लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के मतदान के लिए समय आ गया है, और देश के हर नागरिक का यह एक महत्वपूर्ण कर्तव्य है। हमारे वोट का महत्व समझकर हमें अपने लोकतंत्र में योगदान करना चाहिए। यह वह अवसर है जब हम अपनी आवाज़ को सुनाने का समय पाते हैं और अपने देश के भविष्य को समृद्ध बनाने में योगदान कर सकते हैं।

    Loksabha Election 2024:लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में वोटिंग के लिए Voter Helpline App का इस्तेमाल करें। इस ऐप के माध्यम से आप अपने पोलिंग बूथ की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और अपना मतदान कर सकते हैं। यह ऐप हमें आसानी से अपने मतदान केंद्र की जानकारी प्राप्त करने में मदद करता है, जिससे हम बिना किसी परेशानी के अपना मतदान कर सकें।

    Loksabha Election 2024:आपके वोट का महत्व बहुत अधिक है। यह न केवल एक व्यक्ति के अधिकार का प्रतीक है, बल्कि एक सशक्त समाज और एक मजबूत लोकतंत्र की नींव भी है। तो कृपया आपका योगदान दें, वोट करें और देश के भविष्य को समृद्ध बनाने में अपना हिस्सा बनाएं।
    मालूम हो कि पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को हुई थी। पहले चरण में 102 सीटों के लिए 21 राज्यों में मतदान हुए। इस बार भी पिछली बार की तरह आम चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के लिए कुल 7 चरणों में वोटिंग होगी। इस साल के आम चुनाव की वोटिंग 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को रखी गई है। इसी के साथ 4 जून को वोट के रिजल्ट जारी होंगे। अगर आप भी दूसरे चरण में वोट डालने जा रहे हैं तो पोलिंग बूथ (Online Search Polling Booth) की जानकारी होना जरूरी है। Voter Helpline App का करें इस्तेमाल भारतीय नागरिकों की सहूलियल के लिए ही इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया (Election Commission Of India) ने Voter Helpline App की सुविधा पेश की है। इस ऐप (Voter Helpline App) के साथ आप अपने पोलिंग बूथ की जानकारी सेकेंडों में पा सकते हैं। इस आर्टिकल में Voter Helpline ऐप की मदद से पॉलिंग बूथ चेक करने का पूरा प्रॉसेस बता रहे हैं सबसे पहले अगर आपने Voter Helpline ऐप डाउनलोड नहीं किया है तो इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लें। अब ऐप का इस्तेमाल करने के लिए अकाउंट लॉग-इन करना होगा। अगर अकाउंट नहीं बनाया है तो साइन करें, इसके बाद मोबाइल नंबर और पासवर्ड एंटर कर अकाउंट लॉग-इन प्रॉसेस पर आना होगा। मोबाइल नंबर एंटर करने के साथ फोन पर एक OTP मिलता है। इसे एंटर करना होगा। अकाउंट लॉग-इन करने के बाद Voter Services पर टैप करना होगा। अब Know Your Polling Station Details पर टैप करना होगा। अब EPIC नंबर की जानकारी दर्ज करनी होगी। अब Search Polling Station पर टैप करना होगा। जैसे ही इस ऑप्शन पर टैप करते हैं स्क्रीन पर आपके पोलिंग बूथ की जानकारी नजर आएगी।

  • Loksabha Election 2024: नोएडा में मतदान तैयारियों का चेक, जिला मजिस्ट्रेट ने हाईराइज सोसाइटी और सुपरकेप टाउन के बूथों का निरीक्षण किया

    Loksabha Election 2024: नोएडा में मतदान तैयारियों का चेक, जिला मजिस्ट्रेट ने हाईराइज सोसाइटी और सुपरकेप टाउन के बूथों का निरीक्षण किया

    जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी ने आज हाईराइज सोसाइटी एल्डिको आमंत्रण सेक्टर-116 एवं सुपरकेप टाउन सेक्टर-74 नोएडा में बनाए गए बूथों का किया निरीक्षण

    बूथों का निरीक्षण कर वहां की गई व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सम्बन्धित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

    Loksabha Election 2024: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान के दिन बूथों पर सभी सुविधाएं व कानून व्यवस्था मानकों के अनुरूप बनाए रखने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी गौतमबुद्धनगर मनीष कुमार वर्मा द्वारा आज हाईराइज सोसाइटी एल्डिको आमंत्रण सेक्टर-119 एवं सुपरकेप टाउन सेक्टर-74 नोएडा में पहुंचकर बनाये गये मतदान बूथों का निरीक्षण किया गया।
    #Loksabha Election 2024 जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम हाईराइज सोसाइटी एल्डिको आमंत्रण सेक्टर-119 में पहुंचकर एल्डिको आमंत्रण, गौर ग्रांडेयर, प्रतीक लॉरेल एवं आर डब्ल्यू ए के पदाधिकारीयों से वार्ता करते हुए सभी को मतदाता की शपथ दिलाई गई एवं 26 अप्रैल 2024 मतदान दिवस पर बढ़ चढ़कर मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।
    इसके उपरांत जिलाधिकारी सुपरटेक केप टाउन सेक्टर-74 नोएडा में पहुंच कर बूथों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बीएलओ से बनाए गए बूथों से संबंधित मतदाता पर्ची के डोर-टू-डोर वितरण के उपरांत संबंधित हाउस पर स्टीकर चस्पा के संबंध में जानकारी ली।
    उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि बूथों सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ रखी जाएं एवं आने जाने वाले रास्ते एवं बूथों के अंदर प्रकाश आदि की व्यवस्था को पूर्व में ही सुनिश्चित करा लें।

    Loksabha Election 2024:
    Loksabha Election 2024:

    #Loksabha Election 2024 जिलाधिकारी ने माननीय भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित की गयी सभी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जिन मतदान कार्मिकों की ड्यूटी मतदान केन्द्रों व बूथों पर लगाई जाएगी, उनके लिए भी बिजली, पानी आदि की समस्त सुविधाएं मुहैया कराई जाए। उन्होंने मतदान केन्द्रों व बूथों पर साइन बोर्ड, रैंप, बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिये, ताकि मतदान के दिन आने वाले मतदाताओं को कोई समस्या न हो।
    इस अवसर पर डीसीपी नोएडा विद्या सागर मिश्र, उप जिलाधिकारी दादरी विवेकानंद मिश्र, हाईराइज सोसाइटी के समस्त पदाधिकारीगण, पुलिस एवं जिला प्रशासन के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

  • Painkillers Side Effects:अब बिना पर्चे के केमिस्ट नहीं बेच सकेंगे दवा, दिल्ली सरकार का मेडिकल स्टोर्स को आदेश

    Painkillers Side Effects:अब बिना पर्चे के केमिस्ट नहीं बेच सकेंगे दवा, दिल्ली सरकार का मेडिकल स्टोर्स को आदेश

    डिपार्टमेंट ऑफ ड्रग कंट्रोल ने केमिस्ट को पेनकिलर्स दवाओं का रिकॉर्ड रखने की भी सलाह दी है. अगर कोई इस नियम को नहीं मानेगा तो उसपर कार्रवाई की जाएगी

    Painkillers Side Effects:आजकल की भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी में, लोग अक्सर अपने आप को दर्द से जूझते हुए पाते हैं। माइग्रेन, सिरदर्द, पेट दर्द, या किसी और कारण से होने वाले दर्द को कम करने के लिए अक्सर लोग बिना किसी डॉक्टर की सलाह के ही पेनकिलर्स का सहारा लेते हैं। इसका नतीजा यह होता है कि दवा की बेतरतीब खपत और गलत इस्तेमाल होता है, जो अक्सर नुकसानदायक होता है।

    Painkillers Side Effects: इस समस्या को समझते हुए, दिल्ली सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब से, दिल्ली में केमिस्ट्स को निर्देश दिया गया है कि वे डॉक्टर की पर्ची के बिना किसी भी पेनकिलर्स की बिक्री न करें। यह निर्णय दवाओं के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए है और लोगों को सही सलाह की ओर प्रोत्साहित करने के लिए है।

    Painkillers Side Effects: इस निर्णय के पीछे की कहानी कुछ इस तरह है। दिल्ली में अनेक लोग दर्द से पीड़ित होते हैं, लेकिन बहुत से लोग अपने डॉक्टर के पास जाने का समय नहीं निकाल पाते। इसलिए वे केमिस्ट्स के पास जाकर बिना किसी परेशानी के पेनकिलर्स लेते हैं। लेकिन ऐसा करने से जो नुकसान होता है, वह कितना बड़ा हो सकता है, यह किसी को नहीं पता होता।

    इस समस्या को ध्यान में रखते हुए, दिल्ली सरकार ने केमिस्ट्स को अब सख्त निर्देश दिए हैं कि वे सिर्फ़ डॉक्टर की पर्ची के साथ ही पेनकिलर्स की बिक्री करें। इससे न केवल लोगों की सेहत में संवेदनशीलता बढ़ेगी, बल्कि यह उन्हें सही सलाह के लिए डॉक्टर के पास जाने के लिए भी प्रोत्साहित करेगा।

    इस निर्णय से न केवल दिल्ली में दवाओं के सही उपयोग की चर्चा होगी, बल्कि यह एक महत्वपूर्ण कदम है सार्वजनिक स्वास्थ्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में। आओ, हम सभी इस नए निर्देश का स्वागत करें और अपनी सेहत की देखभाल में सावधानी बरतें। यह हमारे लिए ही नहीं, बल्कि हमारे परिवार और समाज के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है।

  • #LoksabhaElection2024: निर्वाचन आयोग ने सभी राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों एवं केन्‍द्रीय एजेंसियों के प्रमुखों को शांतिपूर्ण और प्रलोभन मुक्त आम चुनाव 2024 सुनिश्चित करने का निर्देश दिया

    #LoksabhaElection2024: निर्वाचन आयोग ने सभी राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों एवं केन्‍द्रीय एजेंसियों के प्रमुखों को शांतिपूर्ण और प्रलोभन मुक्त आम चुनाव 2024 सुनिश्चित करने का निर्देश दिया

    #LoksabhaElection2024:निर्वाचन आयोग ने लोकसभा और राज्‍य  के चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व प्रलोभन मुक्त कराने के लिए कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा तथा उसका आकलन करने, गैर-कानूनी गतिविधियों की रोकथाम, जब्ती और अंतर-राज्यीय और अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर कड़ी निगरानी के लिए आज सभी राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई। संयुक्त समीक्षा का उद्देश्य सीमाओं की रक्षा करने वाली केंद्रीय एजेंसियों के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों के अधिकारियों के बीच बेरोकटोक समन्वय और सहयोग के लिए सभी संबंधित हितधारकों को एक ही मंच पर लाना था। आयोग ने प्रत्येक राज्य/केन्‍द्र शासित प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों की विस्तार से समीक्षा की।

    मुख्य चुनाव आयुक्त श्री राजीव कुमार की अध्यक्षता में चुनाव आयुक्‍त श्री ज्ञानेश कुमार और श्री सुखबीर सिंह संधू के साथ हुई बैठक में राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों एवं सीमाओं की रक्षा करने वाली केन्‍द्रीय एजेंसियों के शीर्ष अधिकारियों ने भाग लिया।

     

    सीईसी राजीव कुमार ने अपनी प्रारंभिक टिप्पणी में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और प्रलोभन मुक्त चुनाव सुनिश्चित करने के लिए आयोग की प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की और सभी हितधारकों से चुनावी प्रक्रिया की अखंडता को बनाए रखने एवं समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि प्रत्येक मतदाता बिना किसी डर या भय के अपने मताधिकार का उपयोग कर सके। सीईसी श्री कुमार ने सभी राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों और एजेंसियों से स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भय-मुक्त चुनाव के लिए अपने ‘संकल्प’ को ठोस ‘कार्रवाई’ में बदलने का आह्वान किया।

    इस बैठक के दौरान विचार किए गए प्रमुख मुद्दों में पड़ोसी राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता, सभी राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में पर्याप्त रूप से प्रदान की गई सीएपीएफ की सावधानीपूर्वक तैनाती; सीमावर्ती राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में सीएपीएफ कर्मियों की आवाजाही और परिवहन के लिए आवश्‍यक सहायता; सीमावर्ती क्षेत्रों में उन फ़्लैशपॉइंटों की पहचान और निगरानी करना जिनका चुनाव प्रक्रिया पर प्रभाव पड़ सकता है; पिछले अनुभवों के आधार पर सांप्रदायिक तनाव को दूर करने के लिए निवारक उपाय, और गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ खुली सीमाओं को सुरक्षित करने की अनिवार्यता।

    आयोग ने अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के पार नशीले पदार्थों, शराब, हथियारों और विस्फोटकों सहित प्रतिबंधित वस्तुओं की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए कड़ी निगरानी के महत्व पर जोर किया। कुछ राज्यों में अवैध गांजे की खेती पर अंकुश लगाने, सीमाओं पर शराब और नकदी की आवाजाही के निकास व प्रवेश बिंदुओं की पहचान करने का निर्देश दिया गया।

    आयोग ने अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र जैसे 11 राज्यों के चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में मतदान टीमों को पहुंचाने के लिए भारतीय वायु सेना और राज्य नागर विमानन विभाग के सहयोग की समीक्षा की। विशेष रूप से छत्तीसगढ़ और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में खतरे की आशंका के आधार पर राजनीतिक पदाधिकारियों व उम्मीदवारों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपायों के निर्देश दिए गए। मणिपुर में हाल की हिंसा और उथल-पुथल एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने की जटिलता पर भी गौर किया गया, साथ ही आयोग ने आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों की सहायता के लिए त्वरित कार्रवाई करने और चुनावी प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

    निम्नलिखित सामान्य निर्देश दिए गए:

    कानून एवं व्यवस्था संबंधी

    1. अंतर्राष्ट्रीय और अंतर-राज्यीय सीमाओं पर कड़ी निगरानी के लिए अनिवार्य जांच चौकियां
    2. सीमावर्ती जिलों के बीच अपराधियों और असामाजिक तत्वों के बारे में खुफिया जानकारी साझा करना
    3. आखिरी 48 घंटों के दौरान फर्जी मतदान रोकने के लिए अंतर-राज्यीय सीमाओं को सील करना
    4. सीमावर्ती जिलों की नियमित अंतर-राज्यीय समन्वय बैठकें
    5. राज्य पुलिस द्वारा अंतर-राज्यीय सीमावर्ती जिलों पर गश्त में तेजी लाई जाएगी
    6. सीमावर्ती राज्यों के समन्वय से रणनीतिक स्थानों पर अतिरिक्त नाके स्थापित किए जाएंगे
    7. मतदान के दिन अंतर-राज्यीय सीमा सील
    8. सीमावर्ती राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों के उत्पाद शुल्क आयुक्त परमिट की प्रामाणिकता की जांच सुनिश्चित करें, विशेष रूप से सीमावर्ती जिलों में शराब की दुकानों की औचक जांच की जाए।
    9. लाइसेंसी हथियारों को समय पर जमा करना और गैर-जमानती वारंट का निष्पादन
    10. भगोड़ों, हिस्ट्रीशीटरों, चुनाव संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई
    11. खतरे की आशंका के आधार पर राजनीतिक पदाधिकारियों/उम्मीदवारों को पर्याप्त सुरक्षा कवर

    खर्च की निगरानी:

    1. अंतर-राज्यीय और अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर अवैध शराब, नकदी, नशीले पदार्थों का प्रवाह रोकना।
    2. चेकपोस्टों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी को मजबूत करना।
    3. पुलिस, आबकारी, परिवहन, जीएसटी एवं वन विभाग द्वारा संयुक्त चेकिंग एवं अभियान ।
    4. हेलीपैड, हवाई अड्डों, बस स्टेशनों और रेलवे स्टेशनों पर कड़ी निगरानी।
    5. शराब और नशीले पदार्थों के सरगनाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई; देशी शराब के प्रवाह में कटौती; इसे प्रणालीगत तरीके से बंद करने के लिए फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज स्थापित करें।
    6. शराब, नकदी, नशीली दवाओं और मुफ्त उपहारों को लाने-ले जाने वाले संवेदनशील मार्गों का मानचित्रण।

    केन्‍द्रीय एजेंसियों को दिशा-निर्देश

    1. भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स द्वारा कड़ी निगरानी; भारत नेपाल सीमा विशेष रूप से नेपाल के साथ खुली सीमा वाले क्षेत्रों में एसएसबी द्वारा निगरानी; भारत-बांग्लादेश सीमा और पश्चिमी सीमाओं पर बीएसएफ द्वारा; भारत-चीन सीमा पर आईटीबीपी द्वारा और तटीय क्षेत्र वाले राज्यों में भारतीय तटरक्षक बल द्वारा कड़ी निगरानी।
    2. असम राइफल्स राज्य पुलिस, सीएपीएफ आदि के साथ नियमित संयुक्त सुरक्षा समन्वय बैठकें आयोजित करेगी।
    3. एसएसबी किसी भी गैर-कानूनी गतिविधि के लिए नेपाल और बांग्लादेश के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखेगी, खासकर मतदान के 72 घंटे पहले।
    4. नागरिक प्रशासन के सहयोग से सीएपीएफ की नव नियुक्‍त कंपनियों के लिए क्षेत्र का परिचित होना सुनिश्चित करें।
    5. राज्य पुलिस के समन्वय से संयुक्त जांच चौकियां स्थापित करें।

    समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव, डीजीपी, प्रमुख सचिव (गृह), प्रधान सचिव (आबकारी), मुख्य निर्वाचन अधिकारी और सभी राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों के राज्य पुलिस नोडल अधिकारी, सीमाओं की सुरक्षा में शामिल केंद्रीय एजेंसियों के प्रमुख, अर्थात् सीमा सुरक्षा बल, असम राइफल्स, सशस्त्र सीमा बल, भारत तिब्बत सीमा पुलिस और तटरक्षक बल प्रमुख, सीआरपीएफ प्रमुख, केन्‍द्रीय सीएपीएफ नोडल अधिकारी, अपर सचिव गृह मंत्रालय और रक्षा तथा रेलवे मंत्रालय के प्रतिनिधि शामिल हुए।

  • Loksabha Election 2024: निर्वाचन आयोग ने आम चुनाव 2024 में गलत सूचना के प्रसार को सक्रिय रूप से रोकने के लिए ‘मिथ वर्सेस रियलिटी रजिस्टर’ की शुरुआत की

    Loksabha Election 2024: निर्वाचन आयोग ने आम चुनाव 2024 में गलत सूचना के प्रसार को सक्रिय रूप से रोकने के लिए ‘मिथ वर्सेस रियलिटी रजिस्टर’ की शुरुआत की

    Loksabha Election 2024: निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान गलत सूचना के प्रसार को रोकने और चुनावी प्रक्रिया की सत्‍यनिष्‍ठा को बनाए रखने के लिए आज ‘मिथक बनाम वास्तविकता (मिथ वर्सेस रियलिटी) रजिस्टर’ लॉन्च किया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजीव कुमार ने निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार और श्री सुखबीर सिंह संधू के साथ आज निर्वाचन सदन, नई दिल्ली में इसका शुभारंभ किया। ‘मिथक बनाम वास्तविकता रजिस्टर’ चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (https://mythvsreality.eci.gov.in/) के माध्यम से जनता के लिए उपलब्ध है। रजिस्टर के तथ्यात्मक मैट्रिक्स को नवीनतम सटीक और सत्‍यापित जानकारी व प्रश्‍नोत्‍तरी को शामिल करने के लिए नियमित रूप से अपडेट किया जाएगा। ‘मिथक बनाम वास्तविकता रजिस्टर’ की शुरुआत चुनाव प्रक्रिया को गलत सूचना से बचाने के लिए निर्वाचन आयोग के जारी प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

     

    मुख्य चुनाव आयुक्त श्री राजीव कुमार ने आम चुनाव 2024 के लिए कार्यक्रम की घोषणा पर एक संवाददाता सम्‍मेलन के दौरान चुनावी सत्‍यनिष्‍ठा के लिए धन, बाहुबल और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के साथ-साथ गलत सूचना को एक चुनौती के रूप में पहचाना है। विश्व स्तर पर कई लोकतंत्रों में गलत सूचना और फर्जी खबरों का प्रसार बढ़ती चिंता का विषय है। इस देखते हुए निर्वाचन आयोग की अभिनव और सक्रिय पहल यह सुनिश्चित करने का एक प्रयास है कि मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया के दौरान सटीक और प्रामाणिक जानकारी मिल सके।

    ‘मिथक बनाम वास्तविकता रजिस्टर’ चुनाव अवधि के दौरान प्रसारित मिथकों और गलत जानकारी को दूर करने के लिए व्‍यापक तथ्यात्मक जानकारी प्रदान करता है ताकि मतदाता को संपूर्ण जानकारी उपलब्‍ध हो और वह चुनाव संबंधी निर्णय ले सके। इसे उपयोगकर्ता के अनुकूल प्रारूप में डिजाइन किया गया है जिसमें व्यापक रूप से ईवीएम/वीवीपीएटी, मतदाता सूची/मतदाता सेवाओं, चुनाव संचालन और अन्य के बारे में मिथकों एवं गलत सूचना के क्षेत्रों को शामिल किया गया है। यह रजिस्टर पहले से ही चुनाव से संबंधित फर्जी जानकारी, सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर प्रसारित संभावित मिथकों, महत्वपूर्ण विषयों पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न और सभी हितधारकों के लिए विभिन्न खंड के तहत संदर्भ सामग्री प्रदान करता है। रजिस्टर को नियमित आधार पर अपडेट किया जाएगा।

    सभी हितधारकों को मिथक बनाम वास्तविकता रजिस्टर में दी गई जानकारी के साथ किसी भी चैनल के माध्यम से उनके द्वारा प्राप्त किसी भी संदिग्ध जानकारी को सत्यापित और पुष्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इस मंच का उपयोग जानकारी को सत्यापित करने, गलत सूचना के प्रसार को रोकने, मिथकों को दूर करने और आम चुनाव 2024 के दौरान प्रमुख मुद्दों के बारे में अवगत रहने के लिए किया जा सकता है। उपयोगकर्ता रजिस्टर से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी भी साझा कर सकते हैं।

  • Loksabha Election 2024: बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पांचवीं उम्मीदवारों की सूची जारी की

    Loksabha Election 2024: बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पांचवीं उम्मीदवारों की सूची जारी की

    Loksabha Election 2024:भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पांचवीं उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस सूची में 111 नाम शामिल हैं, जिसमें कई मौजूदा सांसदों को टिकट मिला है और कई का टिकट कट गया है।

    अब तक, बीजेपी ने 291 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का घोषणा किया है। इन उम्मीदवारों का चयन उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, केरल, तेलंगाना सहित अन्य राज्यों से किए जा रहे हैं।

    1. उजि या रपुर – नि त्या नंद रा य

    2. बेगुसरा य – गि रि रा ज सिं ह

    3. पटना सा हि ब- रवि शंकर प्रसा द
    4. मंडी – कंगना रनौ त
    5. कुरूक्षेत्र – नवी न जिं दल.
    6. दुमदु का – सी ता सो रेनरे
    7. बेलगा म – जगदी श शेट्टा र
    8. चि क्का बल्ला पुर- के सुधा करन
    9. संबलपुर- धर्मेंद्र प्रधा न
    10. बा ला सो र- प्रता प सा रंगीरं गी
    11. पुरी – संबि त पा त्रा
    12. मेरठ – अरुण गो वि ल
    13. पी ली भी त-जि ति न प्रसा द
    14. बर्धमा न-दुर्गादु र्गापुर – दि ली प घो ष
    15. तमलुक- न्या यमूर्ति अभि जी त गंगो पा ध्या य
    16. दा र्जि लिं ग – रा जू बि स्ता
    17. सुल्ता नपुर – मेनका गां धी
    18. सहा रनपुर – रा घव लखनपा ल
    19. बदा यूं -दुर्विदुर्विजय शा क्य
    20. हा थरस – अनूप वा ल्मि की
    21. अली गढ़ – सती श गौ तम
    22. गा जि या बा द – अतुल गर्ग
    23. मुरा दा बा द – सर्वेश सिं ह
    24. बरेलीरे ली – छत्रपा ल सिं ह गंगवा र
    25. बहरा इच – अरविं द गों ड
    26. बा रा बंकी – रा जरा नी रा वत
    27. का नपुर – रमेश अवस्थी
    28. केंद्रपा ड़ा – बैजयंत जय पां डा
    29. हि सा र- रंजीरं जीत चौ टा ला
    30. सो नी पत- अरविं द कुमा र शर्मा
    31. रो हतक-मो हन ला ल बडो ली
    32. टों क-सवा ई मा धो पुर – सुखबी र सिं ह जौ ना पुरि या
    33. रा जसमंद-महि मा वि श्वेश्वर सिं ह
    34. जयपुर- मंजू शर्मा
    35. गंगा नगर- प्रि यंका बा लन
    36. झुंझुनू – शुभकरण चौ धरी
    37. जयपुर ग्रा मी ण स- रा व रा जेंद्र सिं ह
    38. अजमेर – भा गी रथ चौ धरी
    39. उजि या रपुर – नि त्या नंद रा य
    40. आरा -आर के सिं ह
    41. पा टलि पुत्र – रा मकृपा ल या दव
    42. औरंगारं गाबा द- सुशी ल कुमा र सिं ह
    43. नवा दा – वि वेक ठा कुर
    44. पूर्वी चम्पा रण – रा धा मो हन सिं ह
    45. पश्चि मी चम्पा रण- संजय जा यसवा ल
    46. वा यना ड- के सुरेंद्ररेंन
    47. रा जा मुंदरी से डी . पुरंदेरं देश्‍वरी
    48. सि क्कि म से दि नेश चंद्र नेपा ल
    49. कां गड़ा से रा जी व भा रद्वा ज
    50. सा रण से रा जी व प्रता प रूडी
    51. महरा जगंज से जना र्दन सिं ह सि ग्री वा ल
    52. रा जमपेट से एन कि रण कुमा र रेड्डीरे ड्डी
    53. अरा कु (एसटी ) – को था पल्ली गी ता
    54. सा सा रा म (अ.जा .) – शि वेश रा म
    55. बक्सर – मि थि लेश ति वा री ,बक्सर
    56. मुजफ़्फरपुर- रा ज भूषण नि षा द
    57. दरभंगा – गो पा ल जी ठा कुर
    58. अररि या – प्रदी प कुमा र सिं ह
    59. मधुबनी – अशो क कुमा र या दव
    60. पश्चि म चम्पा रण डॉ . संजय जयसवा ल
    61. ति रूपति (एससी ) – वरप्रसा द रा व
    62. नरसा पुरम- बुपति रा जू श्री नि वा स वर्मा
    63. अना का पल्ले- सी .एम.रमेश
    64. दक्षि ण गो वा – पल्लवी श्री नि वा स डेम्पो
    65. उत्तर कन्नड- वि श्वेश्वर हेगड़े कगेरी
    66. रा यचूर- रा जा अमरेश्वरे र ना यक
    67. धनबा द- ढुलू महतो
    68. चतरा – का ली चरण सिं ह
    69. वडो दरा – हेमंग यो गेशचंद्र जो शी
    70. अमरेलीरे ली- भरतभा ई मनुभा ई सुता रि या
    71. जूना गढ़- रा जेशभा ई चुडा समा
    72. सुरेंद्ररें नगर- चंदूभादू भाई छगनभा ई शि हो रा
    73. सा बरकां ठा – शो भना बेन महेंद्रसिं ह
    74. महेसा णा – हरि भा ई पटेल
    75. आलत्तूर – टी एन सरा सू
    76. मि जो रम- वनला लहमुअका
    77. बा रगढ़- प्रदी प पुरो हि त
    78. सुंदरगढ़- जुएल ओरा म
    79. क्यों झर- अनंत ना यक
    80. मयूरभंज- ना बा चरण मा झी
    81. भद्रक- अभि मन्यु सेठी
    82. ढेंकना ल- रूद्र ना रा यण पा णी
    83. बलां गी र – संगी ता कुमा री सिं ह देव
    84. का ला हां डी – मा लवि का केशरी देव
    85. नबंरंगरं पुर- बलभद्र मा झी
    86. जगतसिं हपुर – बि भू प्रसा द तरा ई
    87. भुवनेश्वर- अपरा जि ता सा रंगीरं गी
    88. अस्का – अनि ता शुभदर्शि नी
    89. ब्रह्मपुर- प्रदी प कुमा र पा णि ग्रही
    90. को रा पुट- का लेरा मा झी
    91. वा रंगरं ल- अरूरी रमेश
    92. खम्मम- तन्द्रा वि नो द रा व
    93. जलपा ईगुड़ी – जयंत रॉ य
    94. रा यगंज- का र्ति क पॉ ल
    95. कृष्णा नगर- रा जमा ता अमृता रॉ य
    96. बैरकपुर- अर्जुन सिं ह
    97. दम दम – शि लभद्र दत्त
    98. बा रा सा त- स्वपन मजूमदा र
    99. मथुरा पुर- अशो क पुरकैत
    00. को लका ता दक्षि ण- देबा श्री चौ धरी
    01. को लका ता उत्तर- ता पस रॉ य
    02. उलूबेरि या – अरुण उदय पॉ ल चौ धरी
    03. श्री रा मपुर- कबी र शंकर बो स
    04. आरा मबा ग- अरूप कां ति दी गर
    05. बर्धमा न- अशी म कुमा र सरका र
    06. मेदि नी पुर- अग्नि मि त्र पॉ ल
    07. सो ला पुर- रा म सा तपुते
    08. गढ़चि रौ ली चि मूर- अशो क महा देव रा व नेते
    09. भंडा रा – गों दि या – सुनी ल बा बूरा व मेंढे
    10. को ल्लम् – जी कृष्णकुमा र
    111. एर्ना कुलम्- केएस रा धा कृष्णन