Author: AVS POST Bureau

  • Diwali 2023: दिवाली पर्व का महत्व, विधि विधान और कब मनाई जाएगी, जानिए पूरी डिटेल

    Diwali 2023: दिवाली पर्व का महत्व, विधि विधान और कब मनाई जाएगी, जानिए पूरी डिटेल

    Diwali 2023: दिवाली हिंदू धर्म का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण त्योहार है। यह त्योहार हर साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। दिवाली को दीपावली, दीपोत्सव, या धनतेरस के नाम से भी जाना जाता है। यह साल भर का सबसे बड़ा त्यौहार होता है। दिवाली आने से पहले ही लोग अपने घरों की साफ सफाई, साज सजावट और खरीदारी में जुट जाते हैं। दिवाली के लिए देशभर में अलग ही उत्साह और उल्लास देखने को मिलता है।

    दिवाली का महत्व

    दिवाली को प्रकाश का पर्व माना जाता है। इस दिन लोग अपने घरों को रंग-बिरंगे रोशनी से सजाते हैं और दीपक जलाते हैं। दिवाली का पर्व अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। इस दिन लोग अपने घरों की साफ-सफाई करते हैं और नए सामान खरीदते हैं। दिवाली को धन-धान्य, सुख-समृद्धि और खुशियों का प्रतीक माना जाता है।

    दिवाली की पूजा विधि

    दिवाली के दिन सुबह-सुबह उठकर स्नान कर लें। फिर घर की साफ-सफाई करें और दीपक जलाएं। इसके बाद मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करें। पूजा में रोली, चंदन, अक्षत, फूल, माला, घी का दीपक, मिठाई और दक्षिणा अर्पित करें। पूजा के बाद आरती करें।

    दिवाली की पूजा सामग्री

    • रोली
    • चंदन
    • अक्षत
    • फूल
    • माला
    • घी का दीपक
    • मिठाई
    • दक्षिणा

    दिवाली की तारीख 2023

    2023 में दिवाली 12 नवंबर, रविवार को मनाई जाएगी। इस दिन शाम को 5:38 बजे से लेकर 7:35 बजे तक लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा।

    दिवाली के दिन कुछ महत्वपूर्ण बातें

    • दिवाली के दिन अपने घर के दरवाजे और खिड़कियों पर रोली और चंदन से स्वास्तिक बनाएं।
    • दिवाली के दिन नए कपड़े पहनें और अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं।
    • दिवाली के दिन जरूरतमंदों को दान करें।

    दिवाली एक ऐसा त्योहार है जो लोगों को एक साथ लाता है और खुशियां बांटने का अवसर देता है। यह त्योहार हमें अंधकार पर प्रकाश की विजय का संदेश देता है।

  • UP News: श्रीअन्न रेसिपी विकास व उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम पर योगी सरकार का जोर, मिलेट्स वर्ष में मोटे अनाजों को प्रोत्साहन

    UP News: श्रीअन्न रेसिपी विकास व उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम पर योगी सरकार का जोर, मिलेट्स वर्ष में मोटे अनाजों को प्रोत्साहन

    UP News: योगी सरकार का श्रीअन्न रेसिपी विकास व उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम पर विशेष जोर है। कृषि विभाग की तरफ से श्रीअन्न महोत्सव (27 से 29 अक्टूबर) का आयोजन किया जा रहा है। एक अनूठी पहल के तहत शनिवार को श्रीअन्न पकवान प्रतियोगिता कराकर कृषि विभाग आमजन को मिलेट्स उत्पादों के प्रति जागरूक भी करेगा। अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के अंतर्गत निरंतर मोटे अनाजों को प्रोत्साहित कर इसे जरिया बनाया गया है। महोत्सव में एक ओऱ होटल व रेस्तरां उद्योगों के जरिए मिलेट्स की संभावनाओं पर कार्य होगा तो वहीं मिलेट्स के रेडी टू ईट उत्पाद, लाइव काउंटर्स और बेकरी तीन श्रेणियों में भी इनकी तरफ से प्रतिभाग भी किया जाएगा। शनिवार को चटोरी गली में इस पर होटल-रेस्तरां के प्रतिनिधि भाग लेंगे। रविवार को सर्वश्रेष्ठ तीन प्रतिभागियों को तीनों श्रेणियों में पुरस्कृत भी किया जाएगा।

    तीन श्रेणियों में मिलेट्स उत्पाद की बिखरेगी खुशबू
    कृषि विभाग की देखरेख में होने वाले श्रीअन्न महोत्सव में होटल-रेस्तरां के प्रतिनिधि इस उद्योग में मिलेट्स के उत्पादों की संभावनाओं पर विचार रखेंगे। श्रीअन्न पकवान प्रतियोगिता में आमजन के लिए बाजरा, कुट्टू, रामदाना, ज्वार, कोदो, सावां, ज्वार आदि मिलेट्स व्यंजन भी रहेंगे। कार्यक्रम को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। मिलेट्स के रेडी टू ईट उत्पाद, लाइव काउंटर्स और बेकरी तीन श्रेणियों में प्रदर्शन होगा। फिलहाल इसमें 25 स्टाल प्रतिभागियों का पंजीकरण किया गया है।

    मिलेट्स के प्रोत्साहन के लिए अनूठी पहल
    मिलेट्स के प्रोत्साहन के लिए योगी सरकार की तरफ से इस तरह की अनूठी पहल की गई है। कृषि कुंभ 2.0 के पहले चटोरी गली में न सिर्फ यह आयोजन किया जाएगा, बल्कि श्रीअन्न पकवान प्रतियोगिता में सर्वेश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले होटल-रेस्तरां को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इसका उद्देश्य श्रीअन्न रेसिपी विकास व उपभोक्ता जागरूकता से जुड़ा है। कृषि विभाग के साथ लखनऊ विकास प्राधिकरण की भी इसमें सहभागिता रहेगी।

  • CM YOGI ने की सख्ती,अनियमितता पर दो चकबंदी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर

    CM YOGI ने की सख्ती,अनियमितता पर दो चकबंदी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर

    लखनऊ, 20 अक्टूबर: चकबंदी संबंधी मामलों के निपटारे में लेटलतीफी, लापरवाही, अनियमितता पर CM YOGI आदित्यनाथ की सख्त नाराजगी का असर दिखने लगा है। सीएम योगी के कड़े रुख के बाद चकबंदी विभाग में एक के बाद एक लापरवाह अधिकारियों पर गाज गिरने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में राजस्व आयुक्त ने शुक्रवार को काम में शिथिलता बरतने पर एक चकबंदी अधिकारी, दो बंदोबस्त अधिकारी को निलंबित कर दिया है जबकि चकबन्दी अधिकारी सम्प्रति सहायक चकबन्दी अधिकारी पर विभागीय कार्यवाही करने के साथ बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं अनियमितता पर दो चकबन्दी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गयी है।

    इन पर गिरी गाज
    चकबंदी आयुक्त जीएस नवीन ने चकबंदी कार्यों में शिथिलता बरतने एवं मानक के अनुसार काम न करने पर बलिया, सीतापुर के बंदोबस्त अधिकारी अनिल कुमार और सन्तोष कुमार को निलंबित कर विभागीय कार्यवाही के लिए शासन को पत्र लिया है। इसी तरह मानक के अनुसार कार्य न करने एवं शिथिलता बरतने पर मऊ के चकबंदी अधिकारी अशफाक आलम अंसारी को निलंबित कर विभागीय कार्यवाही की संस्तुति की गयी है। इसी तरह तत्कालीन चकबंदी अधिकारी सम्प्रति सहायक चकबन्दी अधिकारी कामता प्रसाद को सिद्धार्थनगर के ग्राम गढावर में शासकीय भूमि को क्षति पहुंचाने में दोषी पाये जाने विभागीय कार्यवाही की संस्तुति के साथ आरोप सिद्ध होने पर बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं चकबंदी अधिकारी, अलीगढ़ बृजेश कुमार शर्मा व महराजगंज ऐश मुहम्मद को चकबन्दी क्रियाओं के दौरान गम्भीर अनियमितता पर दो पर एफआईआर दर्ज करायी गयी है।

    अब नहीं लगेगा चकबंदी के कामों में तीन से पांच वर्ष का समय
    अपर मुख्य सचिव राजस्व सुधीर गर्ग ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप चकबंदी विभाग को पारदर्शी तथा जन सामान्य के प्रति उत्तरदायी बनाने के उद्देश्य से चकबन्दी प्रक्रिया में गुणात्मक सुधार के निर्देश दिये गये हैं। इसी के तहत चकबंदी प्रक्रिया को पूरी तरह से कम्प्यूटरीकृत करते हुए इसके लिए कार्यदायी संस्था को चयनित तथा कम समय में पूरी पारदर्शिता और जन सहभागीदारी के साथ चकबंदी कार्य पूरे करने को कहा गया है ताकि वर्तमान में चकबंदी में अपनायी जाने वाली प्रक्रिया को सहज, सरल व प्रक्रिया को न्यूनतम कर इसकी कमियों को दूर किया जा सके। साथ ही चकबंदी कार्यों में व्याप्त व्यापक त्रुटियों/कमियों को तकनीकी सहायता के माध्यम से दूर कर सभी आकड़ों एवं भू-चित्र को ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाए। ऐसे में चकबंदी आयुक्त जीएस नवीन ने सभी कामों के लिए नवीनतम तकनीक जैसे एआई/एमएल/ब्लाॅक चेन/ड्रोन रोवर आधारित सर्वेक्षण के आधार पर ई टेंडर जारी किए जाएंगे। इसी के आधार पर टेस्टिंग के रूप में एक-एक ग्राम आवंटित किया जाएगा। इससे चकबन्दी प्रक्रिया में लगने वाला समय तीन से पांच वर्ष से घट कर एक से डेढ़ वर्ष हो जाएगा।

  • Assembly Election 2023: चुनाव आयोग ने 2023 विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया

    Assembly Election 2023: चुनाव आयोग ने 2023 विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया

    Assembly Election 2023:भारतीय निर्वाचन आयोग ने सोमवार को मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, और मिजोरम के लिए विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा की। इस चुनाव का संचालन मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, और मिजोरम में एक ही चरण में होगा, जबकि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होगा।

    मतदान की तारीखें:

    • मिजोरम, मध्य प्रदेश, और छत्तीसगढ़ (चरण 1): 7 नवंबर 2023.
    • छत्तीसगढ़ (चरण 2): 17 नवंबर 2023.
    • राजस्थान: 23 नवंबर 2023.
    • तेलंगाना: 30 नवंबर 2023.

    मतगणना:

    • सभी राज्यों में मतगणना 3 दिसंबर 2023 को होगी।

    मतदाता सांख्यिकी:

    • मिजोरम: 8.52 लाख मतदाता.
    • छत्तीसगढ़: 2.03 करोड़ मतदाता.
    • मध्य प्रदेश: 5.6 करोड़ मतदाता.
    • राजस्थान: 5.25 करोड़ मतदाता.
    • तेलंगाना: 3.17 करोड़ मतदाता.

    युवा भागीदारी:

    • 18-19 वर्षीय लगभग 60 लाख पहली बार के मतदाता इन चुनावों में भाग लेंगे।
    • “युवाओं को प्रेरित करने के लिए, 2900 से अधिक पोलिंग स्टेशन्स को युवा द्वारा प्रबंधित किया जाएगा,” चुनाव आयोग ने कहा।

    महत्व:

    • चुनाव आयोग के प्रमुख चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि इन राज्यों के चुनाव एक अद्वितीय महत्व रखते हैं, क्योंकि ये 2024 के राष्ट्रीय चुनाव के ग्रैंड मंच से पहले आखिरी विधायक सभा चुनाव होंगे। उन्होंने और भी बताया कि इस बार के चुनावों में भारतीय निर्वाचन आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष, और प्रोत्साहन-मुक्त चुनाव सुनिश्चित करेगा।

    वर्तमान शासन:

    • मध्य प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
    • राजस्थान: कांग्रेस पार्टी
    • छत्तीसगढ़: कांग्रेस पार्टी
    • तेलंगाना: भारत राष्ट्र समिति (BRS)
    • मिजोरम: मिजो
  • Airport In Ayodhya: दिसंबर में शुरू हो जाएगा Maryada Purushottam Shriram International Airport, 85 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूरा

    Airport In Ayodhya: दिसंबर में शुरू हो जाएगा Maryada Purushottam Shriram International Airport, 85 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूरा

    Airport In Ayodhya: भगवान श्रीराम की नगरी मोदी-योगी सरकार की प्राथमिकताओं के केंद्र में है। भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के साथ-साथ अयोध्या में तमाम विकास कार्यों को तेज गति से पूरा किया जा रहा है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इसे ध्यान में रखते हुए Maryada Purushottam Shriram International Airport के निर्माण का कार्य भी तेज गति से पूरा किया जा रहा है। जनवरी माह में भव्य श्रीराम मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले दिसंबर माह तक अयोध्या में हवाई यातायात सेवाएं प्रारंभ हो जाएंगी। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का 85 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

    जिलाधिकारी नितीश कुमार ने श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अयोध्या के विभिन्न कार्यों के प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तीव्र गति से कार्य चल रहा है। फेज वन के सभी कार्यों को दिसंबर 2023 तक पूर्ण कर इसी कैलेंडर ईयर में एयरपोर्ट पर एयरक्राफ्ट का संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट के समस्त कार्यों को तीन फेजों में किया जाना है। इसके लिए परियोजना में सम्मिलित कुल 821 एकड़ भूमि अर्जन का शतप्रतिशत कार्य पूर्ण कर एयरपोर्ट अथॉरिटी को सौंप दिया गया है। एयरपोर्ट के फेज–वन के 2200 मीटर लंबे व 45 मीटर चौड़े रनवे का कार्य शत–प्रतिशत पूर्ण है। भविष्य में रनवे को 3750 मी तक बढ़ाए जाने की योजना है। इसके लिए भी भूमि अर्जन का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है।

    उन्होंने बताया कि नाइट लैंडिंग तथा कोहरे एवं धुंध में लैंडिंग के लिए कैट–वन एवम् रेसा सुविधाओं का कार्य भी शत–प्रतिशत पूर्ण हो गया है। एयरक्राफ्टों के लैंडिंग के लिए लगाई गई लाइटिंग का कार्य पूर्ण है। एटीसी टॉवर का भी शत–प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। जिलाधिकारी के अनुसार एयरपोर्ट के संचालन के लिए आने वाली रुकावटों को दूर कर दिया गया है। भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण के एयरक्राफ्ट के परिचालन से पूर्व एयरपोर्ट पर इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) में शामिल विभिन्न घटकों यथा लोकलाइजर, ग्लाइड पथ, मार्कर, डीएमई आदि के समस्त चरणों का कैलिब्रेशन भी किया जा चुका है।

    उन्होंने निर्माणाधीन टर्मिनल बिल्डिंग एवम् एप्रन आदि की प्रगति के संबंध में बताया कि एक एप्रेन (चार एयरक्राफ्टों के पार्किंग की सुविधा) का कार्य पूर्ण है तथा दूसरे एप्रेन (चार एयरक्राफ्टों के पार्किंग की सुविधा) के कार्य को भी तेजी से पूरा किया जा रहा है जिसे इसी माह पूर्ण कर लिया जाएगा। डीएम के अनुसार एयरपोर्ट के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी आ गई हैं। एयरपोर्ट के संचालन के लिए लाइसेंसिंग की प्रक्रिया प्रगति पर है, जिसके पूर्ण होते ही इसी कैलेंडर ईयर में एयरपोर्ट का संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा। इसके साथ ही अयोध्या धाम तक आने जाने के लिए श्रद्धालुओं के आवागमन की उच्च स्तर की सुविधा उपलब्ध होगी। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर संचालन प्रारंभ होने से एयरबस ए320 जैसे एयरक्राफ्ट के लैंडिंग की सुविधा अयोध्या धाम के एयरपोर्ट पर उपलब्ध हो जाएंगी।

    बता दें कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बिल्कुल उसी तरह बनाया जा रहा है जिस तरह श्रीराम मंदिर का निर्माण हो रहा है। यहां तक कि उसमें भी वही पत्थर लगाए जा रहे हैं और वैसी ही नक्काशी की जा रही है। एयरपोर्ट पर उतरने के साथ ही यात्रियों को अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का एहसास ही नहीं होगा बल्कि उसकी झलक भी दिखाई देगी।

  • Noida: फेस 2 पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अपराधी को किया गिरफ्तार, 30 से अधिक मामलों में है आरोपी

    Noida: फेस 2 पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अपराधी को किया गिरफ्तार, 30 से अधिक मामलों में है आरोपी

    Noida: नोएडा फेज 2 पुलिस ने जिला बदर अपराधी को सेक्टर 93 से गिरफ्तार किया है जिस पर करीब 30 से अधिक मामले दर्ज है उसको जून महीने में ही जिला बदर किया गया था। थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश प्रवीण एस के 2 सोसायटी स्थित अपने घर आया हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बताए गए फ्लैट पर छापा मारा। जब पुलिस वहां पहुंची उस दौरान पुलिस को प्रवीण अपने घर में हुक्‍का गुड़गुड़ाता हुआ मिला। पुलिस ने आरोपी प्रवीण पुत्र करतार निवासी गली नं0 02 ग्राम गेझा तिलपताबाद थाना फेस 02 नोएडा को गिरफ्तार कर लिया। गौतमबुद्धनगर थाना प्रभारी ने बताया कि प्रवीण को धारा 2/3 गुंडा अधिनियम के तहत 16 जून को जिला बदर किया था। जिला बदर किए जाने के आदेश को प्रवीण के भाई राकेश को तामील कराया गया था।

    मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर 93 के तहत आने वाले चौकी इंचार्ज राहुल राठी को अभियुक्त प्रवीण के इलाके में मौजूद होने की सूचना मिली थी। जिला बदर किए जाने के बावजूद भी आरोपी आदेश की अवहेलना करते हुए अपने घर पर रह रहा था। सूचना के आधार पर  चौकी इंचार्ज राहुल राठी ने अपनी टीम के साथ दबीश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसके क्षेत्र में होने की सूचना काफी दिनों से मिल रही थी। और जब पुख्‍ता सूचना मिली तो पुलिस ने कार्रवाई की है।

    अभियुक्त प्रवीण पुत्र करतार  माननीय न्यायालय पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर के वाद संख्या 07/2021 धारा 2/3 गुण्डा अधिनियम बनाम प्रवीण उपरोक्त आदेश दिनांक 16/06/2023 को जिला बदर किया गया था, जिस आदेश को दिनांक 23/06/23 को प्रवीण उपरोक्त के भाई राकेश को तामील कराकर अवगत कराया जा चुका था। इसके बावजूद भी अभियुक्त प्रवीण उपरोक्त आदेश की अवहेलना कर एसके-2 फ्लैट नं0- 46सी में मौजूद मिला। अभियुक्त थाना फेस 2 नोएडा का हिस्ट्रीशीटर भी है।

    अभियुक्त का विवरण

    प्रवीण पुत्र करतार निवासी गली नं0 02 ग्राम गेझा तिलपताबाद थाना फेस 02 नोएडा गौतमबुद्धनगर

    पंजीकृत अभियोग का विवरणः

    मु0अ0सं0 0423/23 धारा 10 उ0प्र0 गुन्डागर्दी नियत्रंण अधिनियम, थाना फेस 2 सैन्ट्रल नोएडा गौतमबुद्धनगर

    आपराधिक इतिहास का विवरणः

    1. मु0अ0स0 380/11 धारा 384/373/506 भादवि थाना फेस 2 नोएडा
    2. मु0अ0स0 386/11 धारा 393/302/120बी/34 भादवि थाना सैक्टर-39 नोएडा
    3. मु0अ0स0 509/12 धारा 3/4 गुन्डा एक्ट अधिनियम थाना फेस 2 नोएडा
    4. मु0अ0स0 282/12 धारा 147/148/149/386/504/506/376/511 भादवि थाना फेस 2 नोएडा
    5. मु0अ0स0 06/12 धारा 110 सीआरपीसी थाना फेस 2 नोएडा ,
    6. मु0अ0स0 157/12 धारा 147/148/149/307/504/506 भादवि थाना फेस 2 नोएडा,
    7. मु0अ0स0 509/12 धारा 3/4 गुण्डा अधिनियम थाना फेस 2 नोएडा
    8. मु0अ0स0 916/14 धारा 379/411 भादवि थाना फेस 2 नोएडा
    9. मु0अ0स0 932/14 धारा 411/414/420 भादवि , थाना फेस 2 नोएडा,
    10. मु0अ0स0 1207/14 धारा 379/411 भादवि , थाना सैक्टर-39 नोएडा,
    11. मु0अ0स0 1180/14 धारा 379/411 भादवि , थाना सैक्टर-39 नोएड़ा,
    12. मु0अ0स0 1794/14 धारा 379/411 भादवि थाना सैक्टर 20 नोएडा
    13. मु0अ0स0 1654/14 धारा 379/411 भादवि थाना सैक्टर 20 नोएडा
    14. मु0अ0स0 1682/14 धारा 379/414 भादवि थाना सैक्टर 20 नोएडा
    15. मु0अ0स0 1165/14 धारा 379/414 भादवि थाना सैक्टर 24 नोएडा
    16. मु0अ0स0 783/14 धारा 379/414 भादवि थाना सैक्टर 49 नोएडा
    17. मु0अ0स0 785/14 धारा 379/414 भादवि थाना सैक्टर 49 नोएडा
    18. मु0अ0स0 1794/14 धारा 379/414 भादवि थाना सैक्टर 20 नोएडा
    19. मु0अ0स0 257/15 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना फेस 2 नोएडा, गौतमबुद्धनगर
    20. मु0अ0स0 381/15 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना सैक्टर-49 नोएडा, गौतमबुद्धनगर
    21. मु0अ0स0 797/16 धारा 392 भादवि, थाना सैक्टर-39 नोएडा, गौतमबुद्धनगर
    22. मु0अ0स0 -1164/16 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना सैक्टर 39 नोएडा, गौतमबुद्धनगर
    23. मु0अ0स0 -823/16 धारा 379 भादवि थाना सैक्टर 39 नोएडा, गौतमबुद्धनगर
    24. मु0अ0स0 -856/16 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम व 482 भादवि , थाना सैक्टर 39 नोएडा, गौतमबुद्धनगर
    25. मु0अ0स0 -1026/16 धारा 414/411 भादवि थाना सैक्टर 39 नोएडा, गौतमबुद्धनगर
    26. मु0अ0स0- 660/17 धारा 3/4 गुन्डा अधिनियम थाना फेस 2 नोएडा,
    27. मु0अ0स0 -124/18 धारा-302/394/411 भादवि , थाना फेस 2 नोएडा, गौतमबुद्धनगर
    28. मु0अ0स0 -228/18 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना फेस 2 नोएडा, गौतमबुद्धनगर
    29. मु0अ0स0 -223/20 धारा 323/504 भादवि व 3(1) एससी एसटी एक्ट , थाना फेस 2 नोएडा,
    30. मु0अ0स0 -261/21 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट , थाना फेस 2 नोएडा, गौतमबुद्धनगर

  • भारत में ही नहीं ब्रिटेन में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जलवा, ब्रिटिश सांसद ने एक पोस्ट कार्ड लिखकर दी बधाई

    भारत में ही नहीं ब्रिटेन में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जलवा, ब्रिटिश सांसद ने एक पोस्ट कार्ड लिखकर दी बधाई

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मुरीद ब्रिटेन भी हो गया है। वहां की संसद के सदस्य उत्तर प्रदेश की सुदृढ़ कानून व्यवस्था से प्रदेश में आई शांति की सराहना कर रहे हैं। इस कड़ी में ब्रिटिश सांसद वीरेंद्र शर्मा ने एक पोस्ट कार्ड लिखकर सीएम योगी को उत्तर प्रदेश के बदले हुए परसेप्शन के लिए बधाई दी है। पोस्ट कार्ड में ब्रिटिश सांसद ने लिखा है कि “माननीय योगी आदित्यनाथ, मैं आपको यूपी में बड़ी सफलताएं हासिल करने के लिए और राज्य में शांति लाने के लिए बधाई देना चाहता हूं”।

    बता दें कि पिछले हफ्ते, यूपी के मुख्यमंत्री के जीवनी लेखक, शांतनु गुप्ता को ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कॉन्क्लेव में आमंत्रित किया गया और ग्लोबल गांधी पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शांतनु ने ब्रिटिश सांसद वीरेंद्र शर्मा को अपना बेस्टसेलर ग्राफिक उपन्यास – “अजय टू योगी आदित्यनाथ” उपहार में दिया। उनके प्रत्येक ग्राफिक उपन्यास में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संदेश भेजने के लिए एक पोस्ट कार्ड होता है, जिस पर ब्रिटिश सांसद वीरेंद्र शर्मा ने यूपी सीएम की सराहना करते हुए संदेश लिखा है।

  • Gandhi Jayanti 2023: एक घंटे श्रमदान कर बापू को अर्पित की ‘स्वच्छांजलि’

    Gandhi Jayanti 2023: एक घंटे श्रमदान कर बापू को अर्पित की ‘स्वच्छांजलि’

    Gandhi Jayanti 2023: सेक्टर-137 एवं फेलिक्स अस्पताल के आस पास के एरिया में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने रविवार को सुबह 10 बजे स्वच्छता के लिए 1 घंटे का श्रमदान  किया और महात्मा गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर बापू को ‘स्वच्छांजलि’ अर्पित की। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कहा, “स्वच्छता का महत्व समझना हमारे समाज के लिए गर्व की बात है। क्योंकि स्वच्छता एक स्वस्थ और समृद्ध भारत की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। डॉक्टर डी.के. गुप्ता ने भी स्वच्छता के महत्व को स्वास्थ्य के साथ जोड़कर बताया, “स्वच्छता न केवल हमारे आसपास के पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्वच्छता के माध्यम से हम बीमारियों को दूर रख सकते हैं और एक स्वस्थ और खुशहाल जीवन का आनंद उठा सकते हैं। इसलिए, हम सभी को स्वच्छता के महत्व को समझकर स्वास्थ्य के साथ जोड़ने का संकल्प लेना चाहिए।


    फेलिक्स अस्पताल के संस्थापक डॉ. डी.के. गुप्ता वे बताया कि स्वच्छता बेहतर स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। ऐसे में सभी को स्वच्छता अपनानी होगी और दूसरे लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करना होगा। स्वच्छता यानी आस पास सफाई रखना, जो की अत्यंत महत्वपूर्ण है। सिर्फ घर की सफाई ही नहीं बल्कि अपने आस पड़ोस को स्वच्छ रखना ज़रूरी है। हमारे धर्मो और संस्कृति में भी साफ़ सफाई का विशेष महत्व है। स्वच्छता मनुष्य को शारीरिक और मानसिक स्तर पर स्वस्थ रखती है। अगर हम आस पास सफाई नहीं रखेंगे, तो बीमारियों के फैलने का डर लगा रहता है। जितनी हमारे आस पास गंदगी रहेगी उतना ही हम कभी भी स्वस्थ नहीं रह पाएंगे और उतना ही हमें स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां होगी। हमे स्वंय अपने आस पड़ोस, आंगन, बगीचे को साफ रखना चाहिए और दूसरों को भी सफाई के प्रति जागरूक करना चाहिए। देश के हर नागरिक का कर्त्तव्य है कि वह अपने आस पास कूड़ा, कचरा ना फेंके। महात्मा गांधी जी ने भी स्वच्छता पर काफी ज़ोर दिया था। कोरोना काल के इस कठिन परिस्थिति में लोग सफाई को अधिक प्राथमिकता दे रहे है और हर पल हाथ भी धो रहे है। स्वच्छता की अहमियत लोगो को पता होने के बावजूद, वह छोटी छोटी चीजों का ध्यान नहीं रखते है। जैसे गाड़ी से जाते समय कुछ लोग कचरा बाहर फेंक देते है। यह बहुत गलत है। कई सड़कों पर कूड़ा यूहीं पड़ा रहता है और इससे गंदगी फैलती है।

    गंदगी से सिर्फ हम ही नहीं बल्कि पशु भी बीमार पड़ते है। रास्ते पर प्लास्टिक का कचरा पड़ा रहता है और गाय उसे खाना समझ कर खा लेती है, इससे उनकी मौत हो जाती है। जीवन को खूबसूरत और स्वस्थ बनाने के लिए अपने तन, घर और आस पड़ोस की सफाई जरूरी है। हम शरीर को रोद साफ रखते है, जो अनिवार्य भी है। जब मनुष्य स्वच्छ रहेगा तो उसके आस पास का वातावरण बीमारी मुक्त रहेगा। बड़ो को अपने बच्चो को स्वच्छता के महत्व के विषय में अवगत कराना चाहिए। स्वच्छता के महत्व को सभी को समझाना और उसका पालन करना ज़रूरी है। मनुष्य को अपने आस पड़ोस की साफ सफाई करनी चाहिए जैसे हम अपने घरो को साफ रखते है। हर स्थान पर बसे धार्मिक स्थलों की प्रातकाल पूजा की जाती है। ऐसे जगहों पर लोगो को यहां वहां कचरा नहीं फेंकना चाहिए। कचरे को कूड़ेदान में ही फेंकना चाहिए। स्वस्थ मन और तन जीवन में मनुष्य को अपने कार्य में सफल बनाता है और चिंतन मनन में मदद करता है। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले अन्य प्रमुख व्यक्तियों में डॉक्टर रश्मि गुप्ता, अभीष गुप्ता, पायल भयाना, विनोद जोशी, दलजीत चोपड़ा, सतपाल शर्मा, अखिल चतुर्वेदी, हेमंत कुमार, और रीमा चौहान भी शामिल थे, जिन्होंने स्वच्छता के महत्व को समझ कर इस उपक्रम में भाग लिया।

  • Bagaha: समाजसेवी-भाजपा नेता दीपक यादव की शानदार पहल, कला एवं संस्कृति को देंगे बढ़ावा

    Bagaha: समाजसेवी-भाजपा नेता दीपक यादव की शानदार पहल, कला एवं संस्कृति को देंगे बढ़ावा

    Bagaha: कोरोना काल में लाखों परिवारों के लिए भोजन एवं राहत सामग्री का वितरण करने वाले एवं 200 दिव्यांगों का कृत्रिम पैर लगवाने वाले समाजसेवी उद्योगपति एवं भाजपा नेता दीपक यादव अब बगहा के कला एवं संस्कृति मंच के संरक्षण के लिए आगे आए हैं। कला एवं संस्कृति मंच बगहा के कुछ युवाओं द्वारा तैयार किया गया वह संगठन है जो पिछले 7 वर्षों से नृत्य,संगीत,अभिनय आदि की प्रतिभा से संपन्न युवाओं एवं बच्चों को सही मार्गदर्शन और प्रशिक्षण दे रहा है, एवं प्रतिवर्ष उन्हें अपनी कला के प्रदर्शन के लिए मंच भी देता रहा है। जो युवाओं को सही दिशा निर्देश देने के साथ-साथ एक स्वस्थ समाज के निर्माण में भी सराहनीय कदम है। इस मंच का कार्यक्रम प्रतिवर्ष गांधी नगर चौक पर आयोजित किया जाता है जहां हजारों लोग दर्शक बनकर युवाओं का उत्साहवर्धन करते हैं। गौरतलब है कि यह मंच न सिर्फ युवाओं को सही दिशा निर्देश और प्रशिक्षण देता है बल्कि कैसे कोई अपनी कला से जीविकोपार्जन कर सकता है इससे संबंधित प्रशिक्षण भी देता है। जिसका नतीजा है कि आज बगहा में कई युवा अपना यूट्यूब,फेसबुक और इंस्टाग्राम पर चैनल बनाकर अपना जीवीकोपार्जन कर रहे हैं। इस मंच के कार्य के इन्हीं सकारात्मक प्रभावों को देखते हुए श्री दीपक यादव इसके संरक्षण एवं सहायता के लिए सामने आए हैं और दिनांक 1 अक्टूबर को गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर होने वाले कार्यक्रम में उपस्थित होकर युवाओं का उत्साहवर्धन करेंगे जो बगहा एक स्थित गांधीनगर चौक पर आयोजित किया जाना है।

  • सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, देश के सबसे बड़े एयर कॉर्गो टर्मिनल का हुआ भूमिपूजन

    सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, देश के सबसे बड़े एयर कॉर्गो टर्मिनल का हुआ भूमिपूजन

    लखनऊ, 29 सितंबर। उत्तर प्रदेश को लैंड लॉक फ्री स्टेट के रूप में विकसित करते हुए वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी का लक्ष्य हासिल करने में जुटे सीएम योगी के प्रयासों को अब और बल मिला है। एयर इंडिया और सैट्स के ज्वॉइंट वेंचर एयर इंडिया सैट्स (एआईएसएटीएस) की एसपीवी (स्पेशल परपस वेहिकल) एआईएसएटीएस नोएडा कार्गो टर्मिनल प्राइवेट लिमिटेड ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर में अपने अत्याधुनिक मल्टी-मॉडल कार्गो हब (एमएमसीएच) के लिए भूमिपूजन किया है। यह अत्याधुनिक मल्टी-मॉडल कार्गो हब परंपरा और आधुनिकता के सम्मिश्रण के साथ भारतीय एयर कार्गो और लॉजिस्टिक सप्लाई चेन सेक्टर को स्मार्ट, सहज, स्केलेबल और सुरक्षित समाधान प्रदान करने का वादा करता है। उल्लेखनीय है कि नोएडा इंटरनेशल एयरपोर्ट में बन रहा इंटीग्रेटेड कार्गो टर्मिनल और लॉजिस्टिक पार्क सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। यह न केवल राज्य को पूरे देश से जोड़ेगा, बल्कि यह आसियान देशों और प्रस्तावित भारत-यूएई यूरोप इकॉनमिक कॉरिडोर में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    2024 में हो सकता है शुभारंभ
    कंपनी ने फरवरी माह में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रदेश सरकार के साथ 5 हजार करोड़ का एक एमओयू साइन किया था। इसमें एक एमओयू इंटीग्रेटेड कॉर्गो लाइनर के लिए था और दूसरा लॉजिस्टिक पार्क बनाने को लेकर था। इसी में कंपनी ने अपने पहले एमओयू को धरातल पर उतारते हुए एयर कॉर्गो का भूमि पूजन संपन्न किया है। पहले चरण में कंपनी कुल 1200 करोड़ रुपए का निवेश करेगी, जिसमें से कंपनी अब तक 456 करोड़ रुपए का निवेश कर चुकी है। कंपनी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की शुरुआत तक इस मल्टी मॉडल कॉर्गो हब को तैयार करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। संभावना है कि 2024 में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मल्टी मॉडल कॉर्गो हब का भी शुभारंभ कर सकते हैं। भूमिपूजन में एआई सैट्स, वाईआईएपीएल और टाटा प्रोजेक्ट्स के शीर्ष अधिकारियों ने भाग लिया।

    कई गुना तक बढ़ जाएगा यूपी का एक्सपोर्ट
    प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मल्टी मॉडल कॉर्गो टर्मिनल 37 एकड़ में बन रहा है। इससे बड़ा कॉर्गो टर्मिनल अब तक नहीं बना है। इसके जरिए पूरे यूपी का एक्सपोर्ट कई गुना तक बढ़ जाएगा। यूपी का एग्रो मार्केट, ओडीओपी मार्केट, एमएसएमई मार्केट दुनिया के मार्केट से कनेक्ट हो सकेगा। बाहर से लोग यहां से माल मंगा सकेंगे। आसियान देशों को इसका लाभ मिलेगा और वो भी एयर कॉर्गो के माध्यम से यूपी के मार्केट से प्रोडक्ट्स को इंपोर्ट कर सकेंगे। इसके साथ ही भारत-यूएई यूरोप के बीच बनने वाले इकॉनमिक कॉरिडोर से भी काफी लाभ होगा। इसके माध्यम से यूपी को यूएई और यूरोप से भी जुड़ने में मदद मिलेगी। सामान्य शब्दों में कहें तो यूपी की ग्रोथ में यह कॉर्गो ग्रोथ इंजन के रूप में काम करेगा। यह यूपी के लैंड लॉक स्टेट के स्टेटस को तोड़ देगा और प्रदेश का बहुआयामी विकास सुनिश्चित करेगा। यह आसपास के क्षेत्रों जैसे नॉर्थ इंडिया, ईस्ट इंडिया के साथ ही ईस्ट एशिया को भी कवर करेगा।