Author: AVS POST Bureau

  • IVPL: रेड कार्पेट दिल्ली ने छत्तीसगढ़ वॉरियर्स को 22 रन से हराया, रिचर्ड लेवी रहे जीत के हीरो

    IVPL: रेड कार्पेट दिल्ली ने छत्तीसगढ़ वॉरियर्स को 22 रन से हराया, रिचर्ड लेवी रहे जीत के हीरो

    IVPL: इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग (आईवीपीएल) 2024 के दूसरे मैच में रेड कार्पेट दिल्ली ने छत्तीसगढ़ वॉरियरर्स को 22 रन से हराया। यह मुकाबला शनिवार को ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पाठिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला गया। इस मैच में रिचर्ड लेवी ने शानदार शतक लगाया और दिल्ली की जीत में अहम भूमिका निभाई।

    रेड कार्पेट दिल्ली ने इस मैच में पहले खेलते हुए 20 ओवर में 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। रिचर्ड लेवी ने शानदार शतक लगाया और अंत में थिसारा परेरा ने आतिशी पारी खेली। उसके बाद छत्तीसगढ़ के लिए नमन ओझा और सौरभ तिवारी ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम का स्कोर 233 तक पहुंचा दिया। लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। छत्तीसगढ़ वॉरियर्स की टीम 20 ओवर में 233 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

    आपको बता दें कि यह हाई स्कोरिंग मुकाबला रहा। चेज करते हुए छत्तीसगढ़ वॉरियर्स को आखिरी दो ओवर में 45 रन जीत के लिए चाहिए थे। लेकिन टीम 22 रन ही बना सकी और 22 रन से मुकाबला गंवा दिया। टीम 233 रन बनाकर ऑलआउट हो घई। रेड कार्पेट दिल्ली के लिए समीउल्लाह बेग ने 4 विकेट लिए और बिपुल शर्मा को तीन सफलताएं मिलीं।

    छत्तीसगढ़ के कप्तान मुनफ पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत तेजतर्रार रही और 7 ओवर में टीम ने 72 रन बना लिए। मुनफ पटेल ने दिल्ली के कप्तान हर्शेल गिब्स को 8वें ओवर में आउट कर दिया और दिल्ली को पहला झटका लगा।

    फिर दिल्ली का स्कोर था 72 रन पर 1 विकेट तब यहां से मोर्चा संभाला रिचर्ड लेवी ने। उन्होंने अगले 8 ओवर में ही टीम का स्कोर 190 तक पहुंचा दिया। उन्होंने 52 गेंदों पर ही 133 रन ठोक दिए। इस पारी में लेवी ने 6 चौके और 15 छक्के लगाए। फिर अंत में परेरा ने 14 गेंदों में 38 रन बनाकर टीम का स्कोर 250 पार पहुंचा दिया। 256 रन चेज करने उतरी छत्तीसगढ़ वॉरियर्स को समीउल्लाह बेग ने जतिन सक्सेना को आउट करते हुए पहले झटका दिया। जतिन डक पर आउट हो गए। वॉरियर्स ने पॉवरप्ले में अपना दूसरा विकेट गुरकीरत सिंह मान के रूप में गंवा दिया।

    इसके बाद नमन ओझा क्रीज पर टिके रहे और टीम की उम्मीदें बरकरार रखीं। उन्होंने जैसे-तैसे स्कोर 10 ओवर में ही 100 पार पहुंचा दिया। लेकिन रनों का पहाड़ सामने था और प्रेशर के बीच 10वें ओवर में बिपुल शर्मा ने ओझा को पवेलियन भेज दिया। अगले ओवर में एश्ले नर्स ने वॉरियर्स को बड़ा झटका दिया और अश्गर अफगान को भी आउट कर दिया।

    यहां से सौरभ तिवारी ने चार छक्के और सात चौके लगाए और उम्मीदों को बरकरार रखा। उन्होंने वॉरियर्स को 45 पर 2 से 196 पर 8 तक पहुंचाया। फिर आखिरी दो ओवर में 45 रन चाहिए थे लेकिन दिल्ली की मजबूत किफायती गेंदबाजी के सामने छत्तीसगढ़ वॉरियर्स की टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई।

    छत्तीसगढ़ वॉरियर्स की टीम अब अपने दूसरे मुकाबले में सोमवार को मुंबई चैंपियंस का सामना करेगी। मुंबई ने पहले मैच में तेलंगाना टाइगर्स को हराया था। तो रेड कार्पेट दिल्ली की टीम रविवार को पहले मैच में वीवीआईपी उत्तर प्रदेश का सामना करेगी। रविवार को ही एक मुकाबला दोपहर में राजस्थान लेजेंड्स और तेलंगाना टाइगर्स के बीच भी खेला जाएगा।

  • IVPL At Greater Noida: पहले सीजन के लिए वेटरन खिलाड़ी पहुंचे, क्रिकेट प्रेमियों के बीच रोमांच

    IVPL At Greater Noida: पहले सीजन के लिए वेटरन खिलाड़ी पहुंचे, क्रिकेट प्रेमियों के बीच रोमांच

    IVPL At Greater Noida: साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज हर्शेल गिब्स, श्रीलंका के पूर्व ऑलराउंडर थिसारा परेरा, मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना, भारतीय स्विंग गेंदबाजी के स्टार रहे प्रवीण कुमार, रजत भाटिया और वर्ल्ड कप विनिंग गेंदबाज मुनफ पटेल के साथ वेटरन खिलाड़ी गुरुवार को ग्रेटर नोएडा पहुंच गए हैं। शुक्रवार से इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग (आईवीपीएल) का आयोजन होगा और एक दिन पहले खिलाड़ी ग्रेटर नोएडा पहुंचे।

    23 फरवरी से यहां शहीद विजय सिंह पाठिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इस टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। वेटरन खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग, सुरेश रैना और हर्शेल गिब्स समेत कई स्टार्स फैंस को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं। पहले मैच में सहवाग की मुंबई चैंपियन चैंपियन और क्रिस गेल की तेलंगाना टाइगर्स के बीच शुक्रवार को कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

    आईवीपीएल का फाइनल मुकाबला 3 मार्च को खेला जाएगा। गुरुवार को खिलाड़ी लीग से एक दिन पहले ग्रेटर नोएडा पहुंचे और प्रैक्टिस के दौरान रनिंग करते हुए भी दिखे। इस दौरान लीग में रेड कार्पेट दिल्ली की कप्तानी करने वाले हर्शेल गिब्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी और इस लीग के स्क्वॉड में जुड़ने पर उत्सुकता जताई।

    उन्होंने कहा,”यहां वापस आकर अच्छा लग रहा है। अगले 10 दिन की ओर देखें तो काफी रोमांचक लम्हे आने वाले हैं। इस टीम में मौजूद एक या दो खिलाड़ियों को मैंने कोचिंग भी दी है। उनके साथ खेलना काफी शानदार है। हमारे पास एक शानदार स्क्वॉड है।”

    हर्शेल गिब्स दोबारा से फील्ड पर लौटते हुए बड़े मंच पर अपना टैलेंट दिखाने के लिए तैयार हैं। इस लीग का आयोजन बोर्ड फॉर वेटरन क्रिकेट इन इंडिया (BVCI) द्वारा किया जा रहा और 100 स्पोर्ट्स इसे मैनेज कर रहा है। इस लीग के सभी मुकाबले ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पाठिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ही होंगे। 23 फरवरी 2024 से 3 मार्च 2024 तक यह लीग खेली जाएगी।

    इस टूर्नामेंट में कुल छह टीमें हिस्सा ले रही हैं और उनके बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।। इसमें हिस्सा लेने वाली टीमें हैं, वीवीआईपी उत्तर प्रदेश, राजस्थान लेजेंड्स, रेड कार्पेट दिल्ली, छत्तीसगढ़ वॉरियर्स, तेलंगाना टाइगर्स और मुंबई चैंपियन्स।

    सभी टीमें इस टूर्नामेंट के लीग स्टेज में सेमीफाइनल से पहले 5-5 मैच खेलेंगी। 2 मार्च को सेमीफाइनल मैच होगा जिसमें चार टीमें जगह बनाएंगी। मैचों का ब्रॉडकास्ट भारत में यूरोस्पोर्ट, डीडी स्पोर्ट्स और फैनकोड पर होगा। इसके लिए टिकटों की सेल जारी है और फैंस जल्द से जल्द bookmyshow पर जाके अपनी सीट पक्की कर सकते हैं।

  • Ground Breaking Ceremony: पीएम मोदी ने किया प्रदर्शनी का शुभारंभ, विकास के रोडमैप की ली जानकारी

    Ground Breaking Ceremony: पीएम मोदी ने किया प्रदर्शनी का शुभारंभ, विकास के रोडमैप की ली जानकारी

    लखनऊ:  Ground Breaking Ceremony 4.0 के शुभारंभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उत्तर प्रदेश में औद्योगिक समेत विभिन्न सेक्टर्स में जारी विकास की बड़ी परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आदि भी मौजूद रहे। पीएम ने ऑल्ट स्वानटेक्स के टेक्सटाइल्स पवेलियन में जाकर ऐपरल व लेदर टेक्निक्स से संबंधित स्लाइड्स देखी और चमड़ा व वस्रोद्योग क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के बढ़ते कदम की जानकारी ली। ईटीएच एआई सेंटर में देश व उत्तर प्रदेश में एआई के बढ़ते परिदृश्य के बारे में जानकारी ली। एआई के बड़े हब के रूप में उत्तर प्रदेश विकसित हो रहा है। ऐसे में लखनऊ में भी एआई सिटी की स्थापना प्रस्तावित है। प्रदर्शनी में रोबोटिक्स सेक्शन के स्टॉल भी लगे थे, जिसमें अडवांस इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स आर्म तथा ड्राइड रोबोट की जानकारी लेने आमजन भी पहुंचे।

    डिफेंस उपकरणों की रिप्लिका का हुआ प्रदर्शन
    डिफेंस सेक्टर से संबंधित लगे पवेलियन में भी पीएम ने जानकारी ली। यहां पर डिफेंस उपकरणों की रिप्लिका आदि को भी प्रदर्शित किया गया था। डिफेंस सेक्टर का मुख्य आकर्षण एडवांस बुलेट प्रूफ मिलिट्री व्हीकल रहा। जिसके वर्किंग प्रोटोटाइप को प्रदर्शनी में शोकेस किया गया था। पर्यटन, स्वच्छ ऊर्जा आदि के बारे में उत्तर प्रदेश के बढ़ते कदम की जानकारी ली। श्रीराम मंदिर के थ्री डी रिप्लिका मॉडल और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के प्रवेश द्वार की प्रतिकृति आदि की आमजन ने भी तारीफ की। यूपी में हुए मोटो जीपी रेस में लगी पांच सुपर बाइक्स को भी प्रदर्शित किया गया था। जिसमें डुकाटी, ड्यूक, यामाहा, केटीएम आदि की सुपर बाइकें शामिल थीं।

    एआई डेवलपमेंटर सेंटर स्थापित करेगा एचसीएल
    एचसीएल सॉफ्टवेयर नोएडा के बिजनेस स्ट्रेटजी लीड मोहित शर्मा ने बताया कि यूपी सरकार लखनऊ व नोएडा में एआई डवलपमेंट सेंटर बनाएगी। यूपी के ग्रेनो के गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में इसे बनाया जाएगा। कंपनी एआई सॉल्यूशन देगी। साथ ही एआई के जरिए कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि के प्रयोग के बारे में जागरूकता विकसित करेगी। शर्मा ने बताया कि यहां टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन बनाएंगे। एआई स्किलिंग प्रोग्राम ड्राइव करेंगे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों को भी एआई ट्रेनिंग देंगे।

    26 फरवरी को होगा सीएम योगी के हाथों बड़ी एम्यूनिशन फैसिलिटी का उद्घाटन
    उत्तर प्रदेश डिफेंस कॉरिडोर के अंतर्गत क्रियान्वित हुई परियोजनाओं में में खासतौर पर साउथ एशिया के सबसे बड़े एम्यूनिशन फैसिलिटी के बारे में जानकारी देते हुए अडाणी डिफेंस व एरोस्पेस के सीनियर मैनेजर, बिजनेस डपलपमेंट वरुण दुग्गल ने कहा कि 26 फरवरी को सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा इसका उद्घाटन होगा। इस फैसिलिटी में 400 राउंड प्रति मिनट (छोटा कैलिबर) की एम्यूनिशन का उत्पादन हो सकेगा। यह अपने आप में एक ऐसा विशिष्ट प्लांट होगा, जिसका 100 एकड़ में प्रसार है। यहां बड़े स्तर पर एम्यूनिशन प्रोडक्शन फैसिलिटी का संचालन सुनिश्चित होगा तथा मीडियम व लार्ज कैलिबर राउंड्स का भी यहां बड़े स्तर पर प्रोडक्शन का मार्ग प्रशस्त होगा। यह संयंत्र पूरी तरह ग्रीन एनर्जी बेस्ड होगा। यहां सोलर पैनल व प्लांट्स के जरिए ऊर्जा उत्पादन होगा, जिससे यह संयंत्र कार्य करेगा।

  • Noida: सरस्वती पूजा का धूमधाम से आयोजन, बच्चों ने डांस कर सबका मन मोह लिया

    Noida: सरस्वती पूजा का धूमधाम से आयोजन, बच्चों ने डांस कर सबका मन मोह लिया

    Noida : बुधवार को नोएडा में वसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सेक्टर और सोसायटियों स्थित मंदिरों में विद्या और ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की सामूहिक पूजा-अर्चना की गई। लोगों ने पीले वस्त्र धारण किए और हवन भी किया। दिनभर लोगों ने पतंग उड़ाई और उत्सव का आनंद लिया।

    नोएडा के सेक्टर 82 के एकता कुंज पॉकेट 12 में सोसाइटी के लोगों और बच्चों ने सरस्वती पूजा धूमधाम से मनाया। बच्चों ने डांस कर सबका मन मोह लिया। उन्होंने सरस्वती मां का पूजन कर पढ़ाई की और पूजा के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

    आयोजक मंडल के मुताबिक, सरस्वती पूजा के कार्यक्रम की तैयारी सोसाइटी में कई दिन पहले से शुरू कर दी गई थी। पूरे सोसाइटी परिसर को साफ-सफाई के अलावा विभिन्न तरीके से फूल मालाओं से सजाया गया था। उत्सव की भावना को बढ़ावा देने के लिए सोसाइटी के हर छोटे-बड़े व्यक्ति ने अपना योगदान दिया।इस अवसर पर आयोजक मंडल और सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि सरस्वती पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, यह हमारी भारतीय संस्कृति, परंपरा और एकजुटता का एक अनूठा उत्सव बन गया है। जो हर साल इसी प्रकार मनाया जाएगा।

    गुरुवार को विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन पूरे भक्तिभाव व पूजा-अर्चना के साथ की गई। महाआरती का आयोजन किया गया और मां की प्रतिमा को लेकर गाजे-बाजे के साथ जुलूस की शक्ल में यमुना नदी तक ले जाया गया। जहां देवी की प्रतिमा को भावपूर्ण तरीके से विसर्जन किया गया।

    मौके पर श्रद्धालुओं द्वारा मां सरस्वती से विद्या व ज्ञान का वर मांगते हुए उन्हें विदा किया गया। विसर्जन जुलूस में शामिल युवकों व बड़े-बुजुर्गों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर एक दूसरे को पूजा की बधाई दी। इस दौरान बच्चों ने खूब सारे फोटो भी खींचे। पॉकेट 12 सोसायटी में रहने वाले स्कूली बच्चे साक्षी, आयुष, आर्यन, शिवांगी, स्नेहा एवं अन्य ने सरस्वती पूजा को धूमधाम से मनाया और एजॉय भी किया।

  • Noida हाट में 16 फरवरी से 04 मार्च तक आयोजित होगा सरस आजीविका मेला 2024, 28 राज्यों के हस्त निर्मित उत्पादों की रहेगी धूम

    Noida हाट में 16 फरवरी से 04 मार्च तक आयोजित होगा सरस आजीविका मेला 2024, 28 राज्यों के हस्त निर्मित उत्पादों की रहेगी धूम

    Noida: नोएडा में चौथी बार पर्यटन, परंपरा, कला एवं संस्कृति का मनोरम माहौल थीम के साथ, 16 फरवरी से लेकर 04 मार्च 2024 तक प्रसिद्ध सरस आजीविका मेला 2024 का आयोजन, सेक्टर 33 के नोएडा हाट में किया जा रहा है।
    उक्त विषय में प्रैस वार्ता के दौरान स्वाति शर्मा , संयुक्त सचिव, ग्रामीण विकास मंत्रालय,भारत सरकार, नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम जिलाधिकारी मनीष वर्मा तथा चिरंजीलाल कटारिया ने विस्तृत जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय और राष्ट्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज संस्थान (एनआईआरडीपीआर) द्वारा आयोजित इस सरस आजीविका मेला 2024 में ग्रामीण भारत की शिल्प कलाओं का मुख्य रूप से प्रदर्शन किया जाएगा। 16 फरवरी से 04 मार्च 2024 तक चलने वाले इस उत्सव में नोएडा के नोएडा हाट में मौजूद क़रीब 28 राज्यों के 400 से अधिक महिला शिल्प कलाकार, जो परंपरा, हस्तकला एवं ग्रामीण संस्कृति तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं, इसके साथ ही 85 से ज्यादा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। सरस मेले वर्ष 1999 से निरंतर आयोजित हो रहे हैं। इन मेलों के माध्यम से लाखों महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। मेले में बच्चों के खेलकूद व मनोरंजन के लिए भी संसाधन मौजूद रहेंगे। मेले में दिल्ली-नोएडा सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लाखों दर्शक व ग्राहक भाग लेंगे। दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तमाम व्यवस्थाएं की जा रही हैं। पारदर्शिता को देखते हुए इस सरस आजीविका मेले में स्वयं सहायता समूहों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन / नोमिनेशन की व्यवस्था की गई है। मेले में बी. सी. सखी व झारखंड की पत्रकार दीदियों की भी भागीदारी रहेगी। स्वाति शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री का सपना 02 करोड़ दीदियों को लखपति घोषित करने का है जबकि लक्ष्य 10 करोड़ दीदियों का है। हम सभी दीदियों को राष्ट्रिय स्तर पर प्लेटफार्म देना चाहते हैं।
    जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने कहा हमारे देश की महिलाओं मैं बहुत सारे हुनर हैं। जो आपको सरस मेले के माध्यम से नोएडा हॉट में देखने को मिलेंगे। महिला सशक्तिकरण के साथ ही उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का सर्कार का उद्देश्य है। इस अवसर पर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने कहा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सभी को सहयोग करना चाहिए नोएडावासियों का सौभाग्य है कि केंद्र सर्कार के सरस मेले का आयोजन नोएडा हॉट में हो रहा है। जिसमे उन्हें 28 राज्यों के महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पाद देखने को मिलेंगे।
    इंडिया फूड कोर्ट सरस आजीविका मेले में इस बार महत्त्वपूर्ण इंडिया फ़ूड कोर्ट में देश भर के 20 राज्यों की 80 (उद्धमी) गृहणियों का समूह अपने प्रदेश के प्रसिद्ध क्षेत्रीय व्यंजनों के स्टाल लगाएंगी जिसमें हर प्रदेश के क्षेत्रीय व्यंजनों के स्वाद का अनोखा आनंद प्राप्त होगा। राजस्थानी कैर सागरी गट्टे की सब्ज़ी से लेकर बंगाल की फ़िश करी, तेलंगाना का चिकन, बिहार की लिट्टी चोखा, पंजाब का सरसों का साग व मक्के की रोटी, प्राकृतिक खाद्य उत्पाद, हरियाणा के बाजरे व ज्वार के लड्डू बिस्कुट, कर्नाटक व जम्मू कश्मीर के ड्राई फ्रूट सहित पूरे भारत के पकवान मौजूद रहेंगे।
    हैंडलूम सरस आजीविका मेला 2024 में कुछ उत्कृष्ट प्रदर्शन जो हैंडलूम, साड़ी और ड्रेस मेटिरियल में विभिन्न राज्यों से हैं वो इस प्रकार हैं- टसर की साड़ियां, बाघ प्रिंट, गुजरात की पटोला साड़ियां, काथा की साड़ियां, राजस्थानी प्रिंट, चंदेरी साड़ियां। हिमाचल उत्तराखंड के ऊनी उत्पाद व हैंडलूम के विभिन्न उत्पाद, झारखंड के पलाश उत्पाद व प्राकृतिक खाद्य सहित मेले में पूरे भारत की ग्रामीण संस्कृति के विविधता भरे उत्पाद प्रदर्शित होंगे।
    हैंडीक्राफ्ट इसके साथ ही हैंडीक्राफ्ट, ज्वैलरी और होम डेकोर के प्रोडक्ट्स के रूप में आंध्र प्रदेश की पर्ल ज्वैलरी, वूडन उत्पाद, आसाम का वाटर हायजिनिथ हैंड बैग और योगामैट, बिहार से लाहकी चूड़ी, मधुबनी पेंटिंग और सिक्की क्राफ्ट्स, छत्तीसगढ़ से बेलमेटल प्रोडक्ट्स, मडमिरर वर्क और डोरी वर्क गुजरात से, हरियाणा, का टेरा कोटा, झारखंड की ट्राइबल ज्वैलरी, कर्नाटक का चन्ननपटना खिलौना, सबाईग्रास प्रोडक्टस, पटचित्र आनपाल्मलीव ओडिशा, तेलंगाना से लेदर बैग, वाल हैंगिंग और लैंप सेड्स, उत्तर प्रदेश से होम डेकोर, और पश्चिम बंगाल से डोकरा क्राप्ट, सितल पट्टी और डायवर्सीफाइड प्रोडक्ट्स ये सभी रहेंगे। साथ ही प्राकृतिक खाद्य पदार्थ भी फूड स्टाल पर मौजूद होंगे। प्राकृतिक खाद्य पदार्थों के रूप्ा में अदरक, चाय, दाल कॉफी, पापड़, एपल जैम और अचार आदि उपलब्ध रहेंगे। साथ ही मेले में बच्चों के मनोरंजन का भी पुख्ता इंतजाम किया जाएगा। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी लोग भरपूर आनंद उठा पाएंगे।
    सरस मेलों के माध्यम से ग्रामीण स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं न केवल आजीविका के अवसर सृजन कर रही हैं, बल्कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बेहतरीन उदाहरण देश के सामने पेश कर रही हैं। यह निश्चित रूप से आजीविका यात्रा में एक मील का पत्थर है। वहीं, मेले मै सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। साथ ही जगह जगह सेनिटाइजेशन का भी इंतजाम किया गया है।

    महिला सशक्तिकरण के लिए मोदी एवं योगी की पहल सराहनीय : अफसाना
    नोएडा। उत्तर प्रदेश के रामपुर से महर्षि स्वयं सहायता समूह की संचालिका अफसाना ने यहां मेले में अपना स्टॉल लगाया है। उनका कहना है कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर देश के प्रधानमंत्री तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की पहल सराहनीय है। उन्होंने बताया कि उनके समूह से 11 महिलाएं जुड़ी हैं, जो अपना खुद का काम कर रही हैं। सरकार ने हमें एक मंच देकर स्वाबलंबी बनाया है, यही महिला सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण है। वहीं दीपा रावत ने बताया की समूह से जुड़ने के बाद आज उनका खुद का मकान बनाने का सपना पूरा हुआ है। हम लोग आत्मनिर्भर हो रहे है।

  • पांच सौ रुपये में काशी दर्शन, जानिए योगी सरकार का प्लान

    पांच सौ रुपये में काशी दर्शन, जानिए योगी सरकार का प्लान

    वाराणसी, 12 फरवरी: काशी की नई तस्वीर दुनिया के पर्यटन के मानचित्र पर आने के बाद पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में योगी सरकार पर्यटकों की बढ़ती संख्या और उनकी सहूलियत के लिए काशी दर्शन सेवा शुरू करने जा रही है। इसके लिए योगी सरकार इलेक्ट्रिक एसी बस का संचालन करेगी, जो महज पांच सौ रुपये में पांच महत्वपूर्ण स्थानों के दर्शन कराएगी। वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की ओर से शुरू होने वाली इस योजना को काशी पास से भी जोड़ा जायेगा, जिससे यात्रियों को टिकट बुक कराने में कोई समस्या न हो। मालूम हो कि काशी पास का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के अपने पिछले दौरे में किया था।

    योगी सरकार मूलभूत सुविधाओं को विकसित करते हुए काशी का कायाकल्प कर रही है। धार्मिक स्थलों और घाटों का पुनरुद्धार किया जा रहा है। इसी के तहत मंडलायुक्त की अध्यक्षता में वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की 28वीं बैठक में काशी दर्शन बस सेवा शुरू करने की योजना पर सहमति बनी है, जिसका लोकार्पण जल्दी ही किया जाएगा। इसके अलावा ऐसी बसों से सफर में सहूलियत के लिए कस्टमर केयर नंबर जारी करने पर भी सहमति दी गयी।काशी दर्शन के लिए कैंट रेलवे स्टेशन से बस सेवा शुरू होगी, जो काशी विश्वनाथ मंदिर, काल भैरव, नमो घाट, दुर्गा मंदिर, संकट मोचन आदि पांच स्थानों के दर्शन कराएगी। बताया जा रहा है आगे चलकर और स्थानों को जोड़ा जा सकता है।

  • ₹2500 करोड़ से महाकुम्भ का महाआयोजन कराएगी योगी सरकार

    ₹2500 करोड़ से महाकुम्भ का महाआयोजन कराएगी योगी सरकार

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश के समेकित विकास का खाका खींच रही योगी सरकार ने वार्षिक वित्तीय बजट 2024-25 में महाकुम्भ के भव्यतम आयोजन की भी नींव रख दी है। उत्तर प्रदेश विधानसभा में सोमवार को पेश हुए बजट में वर्ष 2025 में प्रयागराज में होने वाले महाकुम्भ के भव्य आयोजन को ध्यान में रखकर 2500 करोड़ रुपए की धनराशि प्राविधानित की है। इसके साथ ही, प्रयागराज में कुंभ संग्रहालय की स्थापना के साथ ही नागरिक सुविधाओं में वृद्धि की तमाम परियोजनाओं के गति देने पर योगी सरकार का फोकस रहा। इसमें, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए 100 करोड़ रुपए की धनराशि की स्वीकृति समेत अवस्थापना विकास की तमाम परियोजनाओं के लिए भी बजट आवंटन शामिल है। इसके अतिरिक्त, प्रयागराज में पर्यटक सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए भी तमाम परियोजनाओं को गति देने का मार्ग बजट आवंटन से संभव हो गया है।

    भारतीय ही नहीं, विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी हुआ इजाफा
    उत्तर प्रदेश विधानसभा में योगी सरकार द्वारा पेश किए गए वार्षिक बजट 2024-25 में उल्लेखित आंकड़ों के अनुसार, राज्य में वर्ष-2023 में जनवरी से अक्टूबर तक 37 करोड़ 90 लाख से अधिक पर्यटक आए थे। इनमें भारतीय पर्यटकों की संख्या लगभग 37 करोड़ 77 लाख व विदेशी पर्यटकों की संख्या लगभग 13 लाख 43 हजार रही। इसमें वाराणसी-अयोध्या के साथ ही प्रयागराज में भी पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा हुआ। वहीं, महाकुम्भ 2025 के दृष्टिगत करोड़ों पर्यटकों के जुटने की संभावना है। यही कारण है कि महाकुम्भ की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए परियोजनाओं को गति देने के साथ ही संपूर्ण प्रयागराज मंडल में तीर्थ व पर्यटन क्षेत्रों के समेकित विकास की प्रक्रिया को 2024-25 में लक्षित करने पर फोकस किया गया है। इसके फलस्वरूप, महाकुम्भ के लिए विशाल टेंट सिटी, कुम्भ म्यूजियम समेत तमाम परियोजनाओं को पूर्ण करने की प्रक्रिया को अब योगी सरकार प्रमुख प्राथमिकता पर रखते हुए पूरा करेगी।

    इन प्रोजेक्ट्स पर प्रयागराज में रहेगा मुख्य फोकस

    ● महाकुम्भ, 2025 के अन्तर्गत विभिन्न कार्यो के लिए 2500 करोड़ समेत संस्कृति विभाग के लिए 100 करोड़ रूपये की बजट व्यवस्था प्रस्तावित है।

    ● जनपद प्रयागराज में निर्माणाधीन राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के लिए 100 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है।

    ● निषाद राज गुहा सांस्कृतिक केन्द्र, श्रृंगवेरपुर की स्थापना के लिए 14.68 करोड़ रुपए, तथा महर्षि वाल्मीकि सांस्कृतिक केन्द्र चित्रकूट की स्थापना के लिए 10.53 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है।

    ● ‘‘मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना‘‘ के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में एक पर्यटन स्थल को विकसित किए जाने की योजना है। इसके अंतर्गत प्रयागराज मंडल के तमाम जिलों में भी तीर्थ व पर्यटन क्षेत्रों का विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

    ● प्रयागराज में कुंभ संग्रहालय की स्थापना का मार्ग भी योगी सरकार करेगी प्रशस्त।

    ● प्रयागराज समेत प्रदेश में अयोध्या, वाराणसी, चित्रकूट, लखनऊ, विन्ध्याचल, नैमिषारण्य, गोरखपुर, मथुरा, बटेश्वर धाम, गढ़मुक्तेश्वर, शुकतीर्थ धाम, माँ शाकुम्भरी देवी, सारनाथ व अन्य महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों के विकास व सौन्दर्यीकरण कार्यों में तेजी लाने की प्रक्रिया प्रावधानित की है।

  • इनोवेशन डिजाइन एंड एंटरप्रेन्योरशिप के पांच दिवस बूट कैंप कार्यक्रम का फेलिक्स अस्पताल के चेयरमैन ने किया उद्घाटन

    इनोवेशन डिजाइन एंड एंटरप्रेन्योरशिप के पांच दिवस बूट कैंप कार्यक्रम का फेलिक्स अस्पताल के चेयरमैन ने किया उद्घाटन

    नोएडा: सैक्टर 62 जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी में 29 जनवरी से 2 फरवरी 2024 तक इनोवेशन डिजाइन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (आईडीई) पर पांच दिवस बूट कैंप कार्यक्रम शुरू किया। जिसे अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) और शिक्षा मंत्रालय का इनोवेशन सेल (एमआईसी) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। सोमवार को एआईसीटीई के चेयरमैन प्रोफेसर टी.जी सीथाराम और फेलिक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ डीके गुप्ता ने संयुक्त रुप से इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवर्तनक छात्रों, शिक्षकों और उच्च शिक्षा संस्थानों और स्कूलों के संकाय सदस्यों को डिजाइन सोच, उत्पाद डिजाइन, एर्गोनॉमिक्स, बिजनेस मॉडलिंग और उद्यम योजना पर गहन अनुभवात्मक प्रशिक्षण प्राप्त करवाना है।
    कार्यक्रम में फेलिक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ डीके गुप्ता ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि देश में उद्यमशीलता संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इस आवश्यक गतिविधि का हिस्सा होने पर गर्व है। युवा इनोवेटर्स को उद्यमियों में बदलने के लिए उनके नवीन विचारों को आकार देने में समर्थन देने के केन्द्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत मिशन के दृष्टिकोण के आधार पर संकल्पित यह कार्यक्रम उन नव प्रवर्तकों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो उद्यमिता का मार्ग तलाशना चाहते हैं और नौकरी चाहने वालों की तुलना में नौकरी निर्माता बनना चाहते हैं। कार्यक्रम के जरिए प्रतिभागियों को डिजाइनिंग सोच और उसकी रणनीतियों, उत्पाद डिजाइन और इंजीनियरिंग, उत्पाद डिजाइन और विकास में एर्गोनॉमिक्स, स्थायी व्यापार मॉडल, मूल्य प्रस्ताव और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के निर्माण पर अनुभवात्मक प्रशिक्षण मिलेगा। इस बूट कैंप का एक अन्य मुख्य आकर्षण मेंटरिंग और पिचिंग राउंड होगा जहां प्रतिभागियों को संस्थान से संभावित मेंटरिंग समर्थन के लिए अपने विचारों को पेश करने का अवसर मिलेगा

  • बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न, सीएम योगी ने की फैसले की तारीफ

    बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न, सीएम योगी ने की फैसले की तारीफ

    लखनऊ, 23 जनवरी। केंद्र सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने का ऐलान किया है। केंद्र के इस निर्णय की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सम्मान को वंचितों, शोषितों और उपेक्षितों के लिए किए गए उनके योगदान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया है। सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, “महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सामाजिक न्याय के अग्रदूत, जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को (मरणोपरांत) ‘भारत रत्न’ से विभूषित किए जाने का निर्णय अभिनंदनीय है। सामाजिक न्याय को समृद्ध करता यह निर्णय लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी सच्ची श्रद्धा तथा वंचितों, शोषितों व उपेक्षितों के उन्नयन हेतु उनके योगदानों के प्रति देश वासियों की ओर से समेकित श्रद्धांजलि है।” उल्लेखनीय है कि यह ऐलान तब किया गया है जब बुधवार को ही कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जन्म जयंती है।

  • Bihar Crime: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन हनुमान मंदिर के गेट पर चला ‘खूनी’ खेल, 20 के झुंड में आए अपराधियों ने एक व्यक्ति को किया ‘लहूलुहान’ और हुए फरार

    Bihar Crime: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन हनुमान मंदिर के गेट पर चला ‘खूनी’ खेल, 20 के झुंड में आए अपराधियों ने एक व्यक्ति को किया ‘लहूलुहान’ और हुए फरार

    बगहा: जब पूरा देश अयोध्या में  रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को देख रहा था ठीक उसी समय बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में अपराधी अपने “खूनी” मंसूबे को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहे थे और शाम होते ही उन्होंने अपने “खूनी” मंसूबे को अंजाम दे भी दिया। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के अंतर्गत आने वाले रामनगर थाना क्षेत्र के हरिनगर में सोमवार को अपराधी करीब 30 की संख्या में आए और करीब 100 लोगों की मौजूदगी में खूनी घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। यह पूरी घटना सोमवार शाम की है अपराधी झुंड बनाकर आए और एक व्यक्ति को उनके घर से बाहर बुलाया और लहूलुहान करके चले गए। अपराधियों ने इस पूरी घटना को करीब 100 लोगों के सामने अंजाम दिया ये घटना हरिनगर स्टेशन के सामने स्थित हनुमान मंदिर के गेट के पास की है जहां रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूजा पाठ चल रहा था और भारी संख्या में लोग वहां मौजूद थे घटना स्थल से मात्र 20 कदम की दूरी पर हरिनगर स्टेशन स्थित है जो पुलिस की टीम भी मौजूद रहती है। इस घटना को जानने को बाद ऐसा लग रहा है कि बिहार में अपराधियों को अंदर पुलिस का खौफ बिल्कुल ही नहीं है।

    ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है और जांच कर रही है। पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार भी किया है और बाकी अपराधियो को पकड़ने के लिए धरपकड़ जारी है। जिस व्यक्ति पर हमला हुआ है उनका नाम रवि तिवारी है और हरिनगर स्टेशन के सामने उनका घर है जहां पर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद से रवि तिवारी की हालत सामान्य है और उनका इलाज चल रहा है।

    अपराधियों की पहचान शत्रुघ्न ठाकुर, मनीष पांडे और अन्य के रूप में हुई है जो कि इस घटना के मास्टर माइंड है उन्होंने इस घटना को क्यों अंजाम दिया और किसके इशारे पर दिया इस बात का खुलासा अभी तक नहीं पाया है। बगहा के एसपी के मुताबिक वो इस मामले पर स्वंय नजर बनाए हुए है और जल्दी ही सभी अपराधियों को सलाखों को पीछे भेज दिया जाएगा।