Category: सोशल मीडिया

  • Lawrence Bishnoi गैंग ने रविवार को NCP नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली। 

    Lawrence Bishnoi गैंग ने रविवार को NCP नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली। 

    Lawrence Bishnoi: सिद्दीकी हत्याकांड में अब एक नया मोड़ आ गया है, बिश्नोई गैग जिम्मेदारी ली है। मामले की पेचीदा बढ़ाने वाला उसके गैंग के सदस्य का एक फेसबुक पोस्ट वायरल हो रहा है, उसे पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि वे सलमान खान से कोई युद्ध नहीं चाहते थे, लेकिन बाबा की हत्या की वजह उनके दाऊद इब्राहिम और अनुज थापन के साथ जुड़ा था पुलिस अभी तक तीन सूटरो की पहचान कर चुकी है, और अब वह मास्टरमाइंड की तलाश में लगी है। 

    Lawrence Bishnoi gang, Baba Siddique

    Lawrence Bishnoi गैंग ने एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के जिम्मेदारी की ली गैंग ने इस घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं किया लेकिन उनकी तरफ से धमकियां पहले भी दी जा चुकी थी बाबा सिद्ध की महाराष्ट्र की राजनीति में एक प्रमुख कैरेट और उनकी हत्या में राजनीतिक हल को में हड़कंप मच गया है।

    Also Read This: Salman Khan: सलमान खान ने बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद उनके परिवार से मिलने के लिए बिग बॉस 18 की शूटिंग रद्द की।

    पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है और सुरक्षा एजेंसी से बात कर रही है कि कि वह पता लगाने की कोशिश करें कि इस गैंग के साथ उनके कोई और पुराने विवाद थे या नहीं महाराष्ट्र के कई नेता इस हत्या की कड़ी की निंदा कर रहे हैं और जल्द से जल्द दोषियों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं 

  • दिल्ली के लाल किला मैदान में दशहरे का महोत्सव : PM Narendra Modi ने बढ़ाई शोभा

    दिल्ली के लाल किला मैदान में दशहरे का महोत्सव : PM Narendra Modi ने बढ़ाई शोभा

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और PM Narendra Modi  ने विजयदशमी के अवसर पर लाल किले मैदान, माधव दास पार्क में श्री धार्मिक रामलीला समिति द्वारा आयोजित रावण दहन के कार्यक्रम में शामिल हुए।

    PM Narendra Modi

    दिल्ली,कोलकाता,मुंबई नोएडा,up समेत पूरे देश में आज विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। जहां रावण दहन का शुभ मुहूर्त आज शाम 5:53 से शुरू होकर 7:27 बजे तक है राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजयदशमी के अवसर पर लाल किले के ग्राउंड में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए, मुंबई में भी शिवसेना के दोनों गुट दशहरा रैली का आयोजन कर रहे हैं, उधर ठाकरे की गुट वाली शिवसेना की दशहरा रैली शिवाजी पार्क में आयोजित होगी, जबकि एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना अपनी पहली दशहरी रैली आजाद मैदान में आयोजित करेंगे इन रेलिया के साथ ही महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का विगुल भी बज जाएगा, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल चिराग दिल्ली में शाम 6:30 बजे के करीब रावण दहन करेंगे देश भर में विजयदशमी का उत्सव मनायाजा रहा है।

    Also Read This: RSS is dedicated to serving the country: PM Narendra Modi congratulation RSS volunteers

    अधर्म पर धर्म के विजय का प्रतिक विजयदशमी का पर्व अहमदाबाद में आज और कल कई मंदिर संगठन द्वारा धूम धाम से मनाया जाएगा शहर में 10 से ज्यादा जगह पर 10 फीट से 60 फीट तक के रावण के पुतले का दहन आतिशबाजी के साथ किया जा रहा है, अहमदाबाद के इस्कॉन मंदिर कर्णावती क्लब साबरमती स्थित रेलवे मैदान में आज रावण के पुतले का दहन होगा और भी कई सारे राज्यों में भी विजयदशमी का पर मनाया जा रहा है।

  • Ratan Tata: देश में नाम आंखों से रतन टाटा जी को मुंबई में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

    Ratan Tata: देश में नाम आंखों से रतन टाटा जी को मुंबई में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

    Ratan Tata ने 86 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है 9 अक्टूबर की रात 11:30 बजे मुंबई की ब्रिज कैंडी अस्पताल में ली आखिरी सांस।

    रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को हुआ था वह टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा के परिवार से आते थे और उनका पूरा जीवन Tata group के साथ जुड़ रहा उन्होंने डालकर समूह को वैश्विक मंच पर मजबूती से स्थापित किया और उनकी दृष्टि में समूह को विविध क्षेत्रों में सफलता दिलाई जाए वह Tata motors हो टाटा स्टील या टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज(TCS) Ratan Tata के नेतृत्व में हर शाखा ने अनोखे तरीके की तरक्की की।

    Ratan Tata

    Ratan Tata के निधन की खबर सुनकर देशभर में अशोक किला है दौड़ गए social media पर बड़ी संख्या में लोग अपनी भावनाएं व्यक्त करने लगे प्रधानमंत्री लेकर आम जनता तक सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की उनके निधन को देश के लिए एक बड़ी क्षति मानी जा रही है।

    Tata कान्हा केवल उद्योग जगत में योगदान महत्वपूर्ण था बल्कि उनकी सादगी और विनम्रता ने उन्होंने लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई उन्होंने कभी भी अपने पद और प्रतिष्ठा का दुरुपयोग नहीं किया, और हमेशा एक साधारण जीवन जीने का उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके करीबी लोग बताते हैं कि वह कभी भी अपनी उपलब्धियां का दिखावा नहीं करते थे और हमेशा समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहे।

    Ratan Tata

    Also Read: Ratan Tata की इंसानियत: रतन टाटा और उनके पालतू जानवर के दिल छूने वाली कहानी।

    Ratan Tata: मुंबई में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार 

    मुंबई में रतन टाटा का अंतिम संस्कार राज्य के सम्मान के साथ किया गया है इस अवसर पर देशभर में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित है, महाराष्ट्र सरकार ने रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें राज्यकीय सम्मान देने का फैसला किया था अंतिम यात्रा में कई उद्योगपतियों, नेताओं और फिल्मी सितारों ने हिस्सा लिया।

    Ratan Tata का अंतिम संस्कार मुंबई के वर्ली शमशान घाट पर किया गया जहां उनकी अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए इस मौके पर टाटा समूह के वर्तमान अध्यक्ष और चंद्रशेखर सहित कंपनी के कई बड़े अधिकारी भी मौजूद थे।

  • Ratan Tata की इंसानियत: रतन टाटा और उनके पालतू जानवर के दिल छूने वाली कहानी।

    Ratan Tata की इंसानियत: रतन टाटा और उनके पालतू जानवर के दिल छूने वाली कहानी।

    Ratan Tata: एक ऐसा नाम जिसे न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में एक अत्यधिक सम्मान और प्रतिष्ठा के साथ देखा जाता है। वह टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष और एक प्रमुख व्यापारी है, लेकिन उनकी पहचान न केवल उनकी व्यावसायिक सफलता तक सीमित है रतन टाटा की पहचान उनके दयाल हृदय, समाज सेवा, और दूसरों के प्रति सहानुभूति के रूप में भी होती है। इस दयालुता का एक अनूठा उदाहरण तब देखने को मिला जब उन्होंने अपने पालतू जानवर के लिए एक महत्वपूर्ण यात्रा cancel कर दी।

    Ratan Tata

    यह घटना इस बात की ओर इशारा करती है कि रतन टाटा न केवल व्यावसायिक दृष्टिकोण से ही महान नहीं, बल्कि वह एक गहरी संवेदनशील और देखभाल करने वाले इंसान भी है। उनके जीवन में इंसानियत और पशु प्रेम की एक महत्वपूर्ण जगह है जो इस घटना नहीं है साबित कर दिया कि वह अपने व्यक्तिगत जीवन में भी दिल से जुड़े फैसले रहते हैं।

    Ratan Tata: रतन टाटा का पालतू जानवरों के प्रति प्रेम 

    रतन टाटा के बारे में जो लोग अच्छी तरह जानते हैं वह इस बात से भी परिचित है कि उन्हें पालतू जानवरों से कितना गहरा लगाव था। वह पशु प्रेमी है और अक्सर उन्होंने अपने जीवन में जानवरों के प्रति दया और करुणा का प्रदर्शन किया है, उनके मुंबई स्थित आवास में कई पालतू जानवर रहते हैं जिन्हें वह अपने परिवार के सदस्यों की तरह मानते हैं।

    उनके पालतू जानवर सिर्फ उनके साथ ही नहीं, बल्कि उनके लिए एक भावनात्मक सहारा भी थे। कई बार जीवन में जब व्यक्ति व्यवस्थाओं और चुनौतियों से गिरा रहता है, तब पालतू जानवर एक प्रकार का सुकून और शांति प्रदान करते हैं, Ratan Tata के लिए भी उनके पालतू जानवर इस भावनात्मक संबंध का प्रतीक है।

    Ratan Tata कि लंदन यात्रा cancel करने की घटना

    यह घटना तब की है जब रतन टाटा की एक महत्वपूर्ण लंदन यात्रा निर्धारित की गई थी। यह यात्रा Tata group के लिए व्यापारिक दृष्टिकोण से अत्यधिक महत्वपूर्ण थी, और इसमें कई बड़े बैठकों और निर्णय की योजना के लिए की गई थी। लेकिन ठीक उसी समय रतन टाटा के पास तो जानवर की तबीयत अचानक खराब हो गई, और जानवर की तबीयत इतनी खराब थी कि उसे तुरंत देखभाल और उपचार की बहुत ही आवश्यकता थी।

    Ratan Tata

    ऐसे समय में Rata Tata जी के सामने एक बहुत कठिन फैसला था, क्या वह अपनी यात्रा पर जाएं ,और अपने व्यावसायिक हीतो को प्राथमिकता दें या फिर अपने पालतू जानवरों के लिए उनके पास रुके उनकी देखभाल करें? सम्मानित एक बड़े व्यवसाय के लिए व्यापारिक यात्रा को प्राथमिकता देना समझदारी भरा फैसला होता है, लेकिन Ratan Tata ने अपने दिल की सुनी उन्होंने अपने पालतू जानवर के साथ रहना पसंद किया और लंदन जाने की यात्रा रद्द की।

    Ratan Tata की दयालुता भरा फैसला 

    Ratan Tata का यह फैसला यह दर्शाता है कि उनके लिए प्यार और देखभाल केवल इंसानों तक ही सीमित नहीं है बल्कि वह अपने पास तो जानवरों के प्रति भी उतनी ही संवेदनशीलता और करुणा रखते हैं। उनके इस फैसले ने लोगों के दिलों को छू लिया और social media पर यह घटना काफी चर्चा में रही, बहुत से लोगों ने उनकी इस दयालुता और संवेदनशीलता की सराहना की जो की सराहना के लायक थी।

    यह घटना यह भी बताती है की सफलता प्रतिष्ठा के शिखर पर होने के बावजूद रतन टाटा ने कभी अपने मानवीय मूल्य को नहीं छोड़ा उनके लिए पैसे और व्यवसाय से ज्यादा महत्वपूर्ण उनके लिए रिश्ते और उनकी जिम्मेदारियां है चाहे वह इंसानों के प्रति हो या जानवरों के प्रति हो या फिर किसी भी चीज के लिए हो।

  • Son files case against mother: 20 साल के बेटे ने अपनी मां को केस में फंसाया, वजह जानकर आपका सिर चकरा जाएगा!

    Son files case against mother: 20 साल के बेटे ने अपनी मां को केस में फंसाया, वजह जानकर आपका सिर चकरा जाएगा!

    ताइवानी युवक ने मां पर बिना अनुमति के ‘अटैक ऑन टाइटन’ कॉमिक्स कलेक्शन कूड़े में फेंकने का लगाया आरोप, कोर्ट ने किया जुर्माना

    Son files case against mother: ताइवान के चियाई शहर से एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां 20 वर्षीय बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां के खिलाफ कोर्ट में शिकायत दर्ज करवाई। मां का गुनाह था कि उसने बेटे के ‘अटैक ऑन टाइटन’ कॉमिक्स कलेक्शन को बिना उसकी इजाजत के कूड़े में फेंक दिया। इस मामले ने न सिर्फ सोशल मीडिया पर हलचल मचाई, बल्कि बेटे की सख्त नाराजगी के चलते सुलह का कोई रास्ता भी नहीं निकला।

    पुलिस को बुलाया और मां को कोर्ट में घसीटा

    रिपोर्ट के मुताबिक, 64 वर्षीय महिला ने अपने बेटे के कॉमिक्स कलेक्शन को घर में नमी और जगह की कमी के कारण कूड़े में फेंक दिया। जब बेटा घर लौटा और अपने कॉमिक्स कलेक्शन के गायब होने का पता चला, तो उसने तुरंत अपनी मां से सवाल किया। जवाब में मां ने बताया कि उसने कॉमिक्स को कूड़े में फेंक दिया है। यह सुनते ही बेटे का गुस्सा फूट पड़ा और उसने तुरंत पुलिस बुला ली।

    कोर्ट में बेटे ने रखे अपने तर्क

    मामला यहीं नहीं रुका। बेटे ने अपनी मां पर बिना अनुमति के उसकी निजी संपत्ति को नष्ट करने का आरोप लगाते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। युवक का कहना था कि ‘अटैक ऑन टाइटन’ कॉमिक्स का पूरा कलेक्शन अब दुर्लभ है, और इसके कई संस्करण अब प्रिंट में उपलब्ध नहीं हैं। इस वजह से इसे एक कलेक्टर की अमूल्य वस्तु माना जाता है।

    सुलह से इंकार, कोर्ट ने लगाया जुर्माना

    कोर्ट में सुनवाई के दौरान युवक की मां ने कहा कि कॉमिक्स में नमी आ गई थी और वह घर में काफी जगह ले रही थी, इसलिए उसने इसे फेंकना सही समझा। महिला ने बेटे से सुलह करने की भी कोशिश की, लेकिन बेटा अपनी नाराजगी से पीछे नहीं हटा। अंततः कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए महिला पर 5,000 ताइवानी डॉलर (करीब 13,200 रुपये) का जुर्माना लगाया और कहा कि बेटे के संपत्ति अधिकारों का सम्मान न करना अनुचित था।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला

    इस घटना ने ताइवान और सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरी। कॉमिक्स के प्रति बेटे की दीवानगी और मां-बेटे के इस कानूनी विवाद ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।

  • #MissingPerson:बुलंदशहर के अकबरपुर बूढ़ा गांव से 19 वर्षीय युवक लापता, मानसिक स्थिति कमजोर

    #MissingPerson:बुलंदशहर के अकबरपुर बूढ़ा गांव से 19 वर्षीय युवक लापता, मानसिक स्थिति कमजोर

    #MissingPerson: बुलंदशहर जिले के अकबरपुर बूढ़ा गांव निवासी अंकुश पाल (19 वर्ष), पिता उदयवीर पाल, 19 सितंबर 2024 से लापता है। युवक सुबह 8 बजे घर से निकला और तब से उसका कोई पता नहीं चल सका है। परिवार ने बताया कि अंकुश मानसिक रूप से कमजोर है, जिससे उनके परिवार की चिंता और बढ़ गई है।

    परिजनों ने आसपास के इलाकों में उसकी काफी तलाश की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। अब परिवार ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है और आम जनता से भी मदद की गुहार लगाई है।

    Missing

    अगर किसी को इस युवक के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है, तो कृपया निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क करें: 8130638210, 8376844757।

    अंकुश पाल के लापता होने की घटना से पूरे गांव में चिंता का माहौल है। उनकी मानसिक स्थिति को देखते हुए यह मामला और भी संवेदनशील हो जाता है। ऐसे मामलों में लापता व्यक्ति का जल्दी से जल्दी पता लगाना आवश्यक होता है, क्योंकि मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति खुद से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर पाते। इस स्थिति में पुलिस की सक्रियता और स्थानीय लोगों का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है।

    मानसिक रूप से अस्थिर लोगों की सुरक्षा एक अहम मुद्दा है, और इस तरह की घटनाओं से जागरूकता फैलाना आवश्यक है ताकि भविष्य में इस तरह के मामलों को रोकने के लिए परिवार और समाज के स्तर पर प्रयास किए जा सकें।
    #MissingPerson #FindAnkushPal #BulandshahrMissing #HelpFindAnkush #MentalHealthAwareness #UrgentHelp #BringAnkushHome

  • Gautam Buddh Nagar:राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार हेतु न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन किया रवाना

    Gautam Buddh Nagar:राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार हेतु न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन किया रवाना

    Gautam Buddh Nagar: आगामी 14 सितंबर 2024 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से, आज गौतम बुद्ध नगर जिला न्यायालय में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश अवनीश सक्सेना ने जिला न्यायालय से प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    जनसामान्य को जागरूक करने के लिए जिला न्यायालय से रवाना हुए प्रचार वाहन

    इन प्रचार वाहनों का उद्देश्य जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में व्यापक स्तर पर जागरूकता फैलाना है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस पहल में भाग ले सकें और अपने लंबित मुकदमों का निस्तारण करवा सकें।

    इस अवसर पर, अपर जिला जज और सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऋचा उपाध्याय, सहित अन्य न्यायिक अधिकारीगण, एनपीसीएल के विधि परामर्शदाता कपिल शर्मा, मनोज भाटी और विभिन्न विश्वविद्यालयों के विधि छात्र भी उपस्थित रहे।

  • बांग्लादेश में बिगड़े हालात, Noida को मिल सकता हैं बड़ा ऑर्डर, इनको होगा बड़ा फायदा!

    बांग्लादेश में बिगड़े हालात, Noida को मिल सकता हैं बड़ा ऑर्डर, इनको होगा बड़ा फायदा!

    Noida: बांग्लादेश के बिगड़े राजनीतिक हालात और हिंसा पर नोएडा के रेडीमेड गारमेंट्स के निर्यातक कड़ी नजर बनाए हुए हैं। इन निर्यातकों का मानना है कि बांग्लादेश की अस्थिरता उनके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। वर्तमान में, बांग्लादेश राजनीतिक संकट और हिंसा के दौर से गुजर रहा है, जिसमें देश की प्रधानमंत्री ने देश छोड़ दिया है। व्यापार लगभग ठप पड़ा है और नोएडा के निर्यातकों को उम्मीद है कि इस संकट के चलते उन्हें बांग्लादेश के विदेशी ऑर्डर्स मिल सकते हैं।

    उद्यमियों की उम्मीदें और संभावनाएं

    नोएडा के उद्यमियों का मानना है कि अगले तीन महीनों में उन्हें 8 से 10 अरब डॉलर (लगभग 839 अरब रुपये) के रेडीमेड गारमेंट्स के ऑर्डर मिल सकते हैं। बांग्लादेश दुनिया के प्रमुख टैक्सटाइल निर्यातक देशों में से एक है, जहां हर माह करीब 3.5 से 3.8 बिलियन डॉलर के कपड़े एक्सपोर्ट किए जाते हैं। वहां की अस्थिरता के कारण भारत की टैक्सटाइल इंडस्ट्री को बड़ा फायदा हो सकता है।

    अंतरराष्ट्रीय खरीदारों की नजर भारत पर

    बांग्लादेश के संकट के चलते अंतरराष्ट्रीय खरीदार नए विकल्प तलाश रहे हैं और उनकी नजर भारत पर है। अगर बांग्लादेश के एक्सपोर्ट का 10 से 11% भारत के तिरुपुर जैसे केंद्रों में आता है तो भारत को हर महीने 8 से 10 बिलियन डॉलर के ऑर्डर मिल सकते हैं। नोएडा परिधान निर्यात क्लस्टर के अध्यक्ष ललित ठुकराल का मानना है कि जारा और मैंगो जैसे बड़े ब्रांड्स भी इन हालातों में भारत की ओर लौट सकते हैं।

    भारत में उत्पादन महंगा

    हालांकि, भारत में उत्पाद तैयार करना महंगा है क्योंकि यहाँ पर ड्यूटी 9% है और जीएसटी और अन्य टैक्स भी लागू होते हैं। इसके बावजूद, अगर सरकार टैक्स में छूट देती है, तो भारत को अधिक ऑर्डर मिल सकते हैं।

    प्रतिद्वंद्वी देशों की चुनौती

    भारत के लिए चुनौती यह है कि चीन और इंडोनेशिया भी इन ऑर्डर्स पर नजर रखे हुए हैं। सरकारी सुविधाओं के चलते वहां के उत्पाद सस्ते होते हैं। एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैन्यूफैक्चरर्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुलमणि गुप्ता का कहना है कि बांग्लादेश के हालात का सीधा लाभ नोएडा के निर्यातकों को हो सकता है।

    भारतीय कारोबारियों को नुकसान भी

    रेडीमेड गारमेंट्स की प्रमुख निर्यातक शशि नागिया का मानना है कि बांग्लादेश की अस्थिरता का नुकसान भी भारतीय कारोबारियों को हो सकता है। बांग्लादेश में कॉटन और अन्य कपड़े भारत से ही भेजे जाते हैं, जिससे भारत को नुकसान होगा। इसके अलावा, वियतनाम भी इन ऑर्डर्स का बड़ा दावेदार है, क्योंकि वहां गारमेंट्स सस्ते और उच्च गुणवत्ता के होते हैं।

    नोएडा के निर्यातकों को बांग्लादेश के राजनीतिक संकट से बड़े लाभ की उम्मीद है, लेकिन उन्हें चीन, इंडोनेशिया और वियतनाम जैसे प्रतिद्वंद्वी देशों से भी सतर्क रहना होगा। अगर भारतीय सरकार उचित कदम उठाती है, तो भारतीय टैक्सटाइल इंडस्ट्री को बड़ा फायदा मिल सकता है।

  • Cyber Crime: आपका बैंक भी खाली कर सकते हैं ये Educated अपराधी, बचना है तो अभी करो ये उपाय!

    Cyber Crime: आपका बैंक भी खाली कर सकते हैं ये Educated अपराधी, बचना है तो अभी करो ये उपाय!

    Cyber Crime:आजकल, मोबाइल फोन हमारे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बन गया है। हम अपने फोन पर बैंकिंग करते हैं, सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं, और अपनी व्यक्तिगत जानकारी स्टोर करते हैं। लेकिन, इस डिजिटल युग में, हमारे मोबाइल फोन साइबर हमलावरों के लिए एक आकर्षक लक्ष्य बन गए हैं। पिछले कुछ वर्षों में, मोबाइल हैकिंग की घटनाओं में तेजी से वृद्धि हुई है। साइबर अपराधी लगातार नए-नए तरीकों से लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में देश में हुई कुछ घटनाओं ने इस समस्या की गंभीरता को उजागर किया है।

    हालिया घटनाएं:

    • पंजाब नेशनल बैंक में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी: हाल ही में, पंजाब नेशनल बैंक में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया था, जिसमें हजारों ग्राहकों के खातों से पैसे निकाले गए थे। जांच में पता चला कि हैकर्स ने ग्राहकों के मोबाइल फोन को हैक करके उनके बैंकिंग ऐप्स में घुसपैठ की थी।
    • सोशल मीडिया पर फिशिंग हमले: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फिशिंग हमलों में भी वृद्धि हुई है। हैकर्स फर्जी वेबसाइटों या लिंक्स का उपयोग करके लोगों को उनके व्यक्तिगत जानकारी और पासवर्ड बताने के लिए मजबूर कर रहे हैं।
    • एंड्रॉइड और आईओएस डिवाइसों में मैलवेयर: एंड्रॉइड और आईओएस डिवाइसों में मैलवेयर के हमले भी बढ़ रहे हैं। ये मैलवेयर आपके फोन की जानकारी चुरा सकते हैं और आपके डेटा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

    इन घटनाओं से हम क्या सीख सकते हैं?

    • कोई भी सुरक्षित नहीं है: चाहे आप कितने भी सावधान रहें, साइबर अपराधियों से पूरी तरह सुरक्षित रहना मुश्किल है।
    • साइबर अपराधी लगातार नए तरीके खोज रहे हैं: उन्हें एक कदम आगे रहने के लिए हमेशा अलर्ट रहना जरूरी है।
    • अपनी व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा सबसे पहले है: अपनी व्यक्तिगत जानकारी को गोपनीय रखें और उसे किसी के साथ साझा न करें।

    अपने मोबाइल को सुरक्षित रखने के लिए आप क्या कर सकते हैं?

    • मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें: अपने फोन और सभी ऐप्स के लिए अलग-अलग और मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें।
    • दो-कारक प्रमाणीकरण (Two-Factor Authentication) को सक्षम करें: यह एक अतिरिक्त सुरक्षा परत प्रदान करता है।
    • अपने फोन को नियमित रूप से अपडेट करें: सॉफ्टवेयर अपडेट में सुरक्षा पैच होते हैं जो आपके फोन को हैकर्स से बचाते हैं।
    • अज्ञात स्रोतों से ऐप्स डाउनलोड न करें: केवल Google Play Store या Apple App Store से ऐप्स डाउनलोड करें।
    • पब्लिक वाई-फाई का सावधानीपूर्वक उपयोग करें: पब्लिक वाई-फाई पर संवेदनशील जानकारी जैसे कि बैंकिंग या ऑनलाइन शॉपिंग न करें।
    • एंटीवायरस सॉफ्टवेयर का उपयोग करें: एक अच्छा एंटीवायरस सॉफ्टवेयर आपके फोन को मैलवेयर और अन्य खतरों से बचा सकता है।

    मोबाइल फोन हमारे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बन गए हैं, लेकिन उन्हें सुरक्षित रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उपरोक्त टिप्स का पालन करके, आप अपने मोबाइल फोन को हैक होने से बचा सकते हैं और अपनी व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रख सकते हैं। याद रखें, थोड़ी सी सावधानी आपको बड़ी मुसीबत से बचा सकती है।

  • Noida Authority ने “बृहद वृक्षारोपण अभियान 2024” के तहत 2.25 लाख पौधे लगाए, नोएडा को हरा-भरा बनाने का संकल्प!

    Noida Authority ने “बृहद वृक्षारोपण अभियान 2024” के तहत 2.25 लाख पौधे लगाए, नोएडा को हरा-भरा बनाने का संकल्प!

    Noida Authority: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित “बृहद वृक्षारोपण अभियान 2024” के तहत नोएडा प्राधिकरण द्वारा युद्ध स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा सांसद नोएडा, श्री मुकेश मेश्राम (आईएएस) प्रमुख सचिव पर्यटन उत्तर प्रदेश शासन, श्री मनीष वर्मा जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर, श्रीमती वंदना त्रिपाठी (आईएएस) अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, श्री प्रमोद श्रीवास्तव डीएफ़ओ, श्री मनोज गुप्ता जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, आनंद मोहन सिंह निदेशक (उद्यान) , श्री राजेंद्र सिंह उप निदेशक (उद्यान) ,श्री योगेन्द्र शर्मा अध्यक्ष फोनरवा साथ ही साथ RWA के सदस्य एवं निवासियों द्वारा सेक्टर 112 की ग्रीन बेल्ट में पेड़ लगाए गए।

    नोएडा को हरा-भरा बनाने का संकल्प:

    इस वृक्षारोपण अभियान के तहत बरगद, नीम, आम, लार्जेस्टोमिया आदि प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर नोएडा को पूरी तरह हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया गया। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने कहा कि वे शहर में हर जगह पेड़ लगाने का काम करेंगे और नोएडा को एक स्वच्छ और हरा-भरा शहर बनाएंगे।

    पूरे नोएडा में चला वृक्षारोपण अभियान:

    आज नोएडा के अन्य सेक्टरों में भी पूरे दिन वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। विभिन्न पार्कों, सड़कों और ग्रीन बेल्ट में पौधे लगाए गए। अनुमान है कि आज लगभग 2.25 लाख पौधे रोपित किए गए।

    वृक्षारोपण का महत्व:

    पेड़-पौधे हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। वे हमें ऑक्सीजन देते हैं, प्रदूषण को कम करते हैं और धरती को हरा-भरा बनाते हैं। इसलिए, हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए और उनका संरक्षण करना चाहिए। नोएडा प्राधिकरण द्वारा आयोजित यह वृक्षारोपण अभियान एक सराहनीय पहल है। इससे न केवल नोएडा शहर को हरा-भरा बनाने में मदद मिलेगी, बल्कि यह लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी करेगा। नोएडा प्राधिकरण इसी तरह से भविष्य में भी वृक्षारोपण अभियान चलाता रहेगा और नोएडा को एक स्वस्थ और पर्यावरण के अनुकूल शहर बनाने में योगदान देगा।