Author: AVS POST Bureau

  • Noida Authority News: IGRS–RTI में लापरवाही पर नोएडा प्राधिकरण की सख्ती, एक लेखपाल बर्खास्त, दूसरे का वेतन रोका, एक्शन मोड में CEO

    Noida Authority News: IGRS–RTI में लापरवाही पर नोएडा प्राधिकरण की सख्ती, एक लेखपाल बर्खास्त, दूसरे का वेतन रोका, एक्शन मोड में CEO

    Noida Authority News: नोएडा प्राधिकरण ने कार्य में ढिलाई और सार्वजनिक शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। CEO ने दो लेखपालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए एक को नौकरी से मुक्त कर दिया और दूसरे का वेतन रोकने का आदेश दिया। यह कदम एक कड़े संदेश के रूप में सामने आया है कि प्रशासनिक शिथिलता अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    शिकायतें और लापरवाही का आरोप
    भूलेख विभाग में कार्यरत लेखपाल श्री शुभम भारद्वाज और श्रीमती सीमा यादव पर आरोप था कि उन्होंने माननीय न्यायालय से आच्छादित प्रकरणों, शासकीय कार्यों, IGRS (Integrated Grievance Redressal System) और RTI (Right to Information) से जुड़ी शिकायतों का समय पर समाधान नहीं किया। इसके अलावा, उनके कार्यक्षेत्र में अधिसूचित क्षेत्र एवं अर्जित भूमि पर अवैध अतिक्रमण को लेकर लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, जिनका सही तरीके से निस्तारण नहीं किया गया।

    कड़े नियमों का उल्लंघन
    उक्त दोनों कर्मियों ने उत्तर प्रदेश सरकारी आचरण नियमावली 1956 और नोएडा सेवा नियमावली 1981 में निहित सरकारी कर्मचारी के कर्तव्यों का घोर उल्लंघन किया है। उनके द्वारा अपने पदीय दायित्वों की अवहेलना और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवज्ञा की गई, जो कि प्राधिकरण के लिए बेहद गंभीर मसला था।

    CEO की कड़ी कार्रवाई
    मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) ने इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए तुरंत कड़ा कदम उठाया। लेखपाल श्री शुभम भारद्वाज को तत्काल प्रभाव से नोएडा प्राधिकरण से बर्खास्त कर दिया गया और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इस मामले को उत्तर प्रदेश शासन के पास प्रेषित कर आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया है। वहीं, श्रीमती सीमा यादव का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया गया है।

    संदेश – ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति
    CEO ने इस कड़ी कार्रवाई के माध्यम से सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि अब कोई भी लापरवाही, भ्रष्टाचार या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी द्वारा जनता की शिकायतों, विशेषकर IGRS और RTI मामलों को नजरअंदाज करने पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, CEO ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण को रोकने में विफल रहने वाले संबंधित बीट या क्षेत्र के जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ जवाबदेही तय की जाएगी। ऐसे कर्मियों को प्राधिकरण से बाहर किया जाएगा।

    नोएडा से दीपू जैन की रिपोर्ट

  • Melhores Sites de Roleta Giros Grátis: Desfrute do Jogo Sem Gastar!

    A roleta é um dos jogos mais populares em casinos online, oferecendo emoção e diversão para os jogadores. Para aqueles que procuram uma maneira de jogar sem arriscar dinheiro, os melhores sites de roleta giros grátis são a opção perfeita. Neste artigo, vamos explorar onde encontrar os melhores giros grátis, como jogar e dicas para aumentar suas chances (more…)

  • Noida Excise: अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, आबकारी विभाग का बड़ा अभियान, निरीक्षक शिखा ठाकुर की टीम ने दो तस्कर दबोचे

    Noida Excise: अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, आबकारी विभाग का बड़ा अभियान, निरीक्षक शिखा ठाकुर की टीम ने दो तस्कर दबोचे

    Noida Excise: गौतमबुद्ध नगर में अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज हो गया है। आबकारी आयुक्त के आदेश और जिलाधिकारी व पुलिस आयुक्त के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव की टीम लगातार प्रवर्तन कर रही है। 07 दिसंबर 2025 को आबकारी निरीक्षक शिखा ठाकुर की टीम ने थाना 135 एक्सप्रेस वे पुलिस के साथ संयुक्त दबिश देकर ग्राम नगली पुस्ता कट से दो अभियुक्त—रोहित अवाना और रूपेश कुमार—को गिरफ्तार किया।

    Noida Excise:
    Noida Excise:

    मौके से गाड़ी संख्या DL1ZD0429 में संतरा मसालेदार देशी शराब (180 ml) के 131 पौव्वे बरामद किए गए। दोनों के खिलाफ थाना 135 एक्सप्रेस वे में मुकदमा दर्ज हुआ। निरीक्षक शिखा ठाकुर ने कहा, “अवैध शराब के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है। जहाँ भी अवैध बिक्री या परिवहन की सूचना मिलेगी, तत्काल कार्रवाई की जाएगी। किसी भी कीमत पर ऐसे नेटवर्क को पनपने नहीं दिया जाएगा।”

    Noida Excise:
    Noida Excise:

    06 दिसंबर को, जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर जनपद की देशी-विदेशी शराब दुकानों, मॉडल शॉप, प्रीमियम रिटेल शॉप, बार और कैंटीन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। टीमों ने गोपनीय टेस्ट परचेज, CCTV की रियल टाइम मॉनिटरिंग, और POS से 100% बिक्री अनिवार्य कराई। आबकारी विभाग का कहना है कि अवैध शराब पर पूरी तरह नकेल कसने तक अभियान लगातार जारी रहेगा।

  • Feel The Change Foundation ने शुरू किया नि:शुल्क विद्यालय, मजदूर और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए नई उम्मीद

    Feel The Change Foundation ने शुरू किया नि:शुल्क विद्यालय, मजदूर और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए नई उम्मीद

    नोएडा।  समाज में शिक्षा का उजाला फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए Feel The Change Foundation ने 6 दिसंबर 2025 को नोएडा सेक्टर-110 स्थित रवि प्रधान मार्केट परिसर में अपना नि:शुल्क विद्यालय शुरू किया। संस्था ने शुरुआत में 20 बच्चों को कॉपी, जूते, बैग, पेंसिल और गर्म कपड़े वितरित किए। लक्ष्य है कि जल्द ही इस संख्या को बढ़ाकर सौ से अधिक बच्चों को पढ़ाई के दायरे में लाया जाए। उद्घाटन समारोह में फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. विकास राज तिवारी ने पूजा-अर्चना कर स्कूल का शुभारंभ किया। सचिव जेपी मंडल ने आयोजन की तैयारियों में अहम भूमिका निभाई। नोएडा के भाजपा नेता और समाजसेवी रवि प्रधान ने विद्यालय शुरू करने में सहयोग देते हुए अपने मार्केट परिसर में स्थान मुहैया कराया। स्थानीय समाजसेवी अजित सिंह, दीपू जैन, महिला समाजसेवी किरण झा, महिला समाजसेवी गौरी, और कई अन्य लोग भी समारोह में शामिल रहे। गौतमबुद्ध नगर के डीआईओएस राजेश सिंह उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने फ़ाउंडेशन की इस पहल की प्रशंसा की।

    फ़ाउंडेशन की यात्रा और सामाजिक प्रभाव

    फ़ील द चेंज फ़ाउंडेशन की शुरुआत वर्ष 2015 में हुई थी। स्थापना के बाद से यह संस्था देश के कई राज्यों में सक्रिय रूप से शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और कल्याण के काम कर रही है। दिल्ली में वंचित बच्चों की शिक्षा को लेकर संस्था ने कई सफल मॉडल लागू किए, जिनकी सराहना सरकारी और निजी स्तर पर हुई। फ़ाउंडेशन का “फ़ील हैप्पी कैंपेन” देशभर में चल रहा है, जिसमें कई राजनेता, बुद्धिजीवी, समाजसेवी और सेवानिवृत्त नौकरशाह शामिल होकर जागरूकता अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं।

    Feel The Change Foundation
    Feel The Change Foundation

    डॉ. विकास राज तिवारी—पत्रकारिता से समाज सेवा तक

    फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. विकास राज तिवारी देश के नामचीन पत्रकारों में गिने जाते हैं। डिजिटल मीडिया इनोवेशन के क्षेत्र में उनका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम रहा है और उन्होंने दुनिया के पाँच देशों में भारत की ओर से मीडिया मंचों पर प्रतिनिधित्व किया है। कई प्रतिष्ठित पत्रकार संगठनों से जुड़े रहने के साथ-साथ वे सामाजिक मामलों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके नेतृत्व में संस्था तेजी से बढ़ी और हजारों लोगों तक मदद पहुँची।

    शाम की कक्षाएँ—मजदूर बच्चों के लिए विशेष व्यवस्था

    संस्था ने उन बच्चों के लिए विशेष शाम की कक्षाएँ शुरू की हैं जो दिनभर मजदूरी या कामकाज में व्यस्त रहते हैं और नियमित स्कूल नहीं जा पाते।
    इन कक्षाओं में बच्चों को पढ़ाई के लिए ज़रूरी सारी सामग्री—किताबें, कॉपियाँ, पेन-पेंसिल, बैग और अन्य अध्ययन सामग्री—पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही बच्चों को छात्रवृत्ति, सरकारी योजनाएँ, स्किल ट्रेनिंग, करियर मार्गदर्शन और बुनियादी डिजिटल शिक्षा जैसी सुविधाओं से भी जोड़ा जाएगा ताकि उनका भविष्य सुरक्षित और मजबूत बन सके।

    मज़दूरों के अधिकारों के लिए बड़ा अभियान

    फ़ाउंडेशन ने शिक्षा के अलावा मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब तक संस्था की मदद से करीब 5000 मजदूरों के मजदूर कार्ड बन चुके हैं, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं और आर्थिक सहायता का सीधा लाभ मिला है। संस्था नियमित रूप से जागरूकता शिविर लगाकर मजदूर परिवारों को उनके अधिकारों की जानकारी भी देती है।

    स्थानीय समर्थन और आगे की दिशा

    स्थानीय निवासियों और समाजसेवियों ने इस विद्यालय को क्षेत्र में सामाजिक परिवर्तन की दिशा में बड़ा कदम बताया है। आने वाले समय में फ़ाउंडेशन—
    स्किल डेवलपमेंट,
    डिजिटल लर्निंग,
    महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण कार्यक्रम,
    करियर काउंसलिंग,
    और स्वास्थ्य जागरूकता अभियान
    जैसी गतिविधियाँ शुरू करने की तैयारी कर रहा है।

    डॉ. विकास राज तिवारी का संदेश

    डॉ. तिवारी ने कहा,
    “हमारा संकल्प है कि कोई भी बच्चा गरीबी, अभाव या परिस्थितियों की वजह से शिक्षा से वंचित न रहे। यही असली बदलाव है और यही हमारे अभियान का उद्देश्य है।” फ़ील द चेंज फ़ाउंडेशन का यह प्रयास उन परिवारों के लिए नई रोशनी लेकर आया है जो अपने बच्चों की पढ़ाई का सपना देखते तो हैं, लेकिन संसाधनों की कमी उन्हें रोक देती है। यह विद्यालय उन बच्चों के भविष्य में एक मजबूत उम्मीद की तरह उभर रहा है।

  • नोएडा सेक्टर-82 के एकता कुंज पॉकेट 12 में रामकथा का सातवां दिन रहा भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत, डीसीपी ट्रैफिक डॉ. प्रवीन रंजन सिंह बने आकर्षण का केंद्र

    नोएडा सेक्टर-82 के एकता कुंज पॉकेट 12 में रामकथा का सातवां दिन रहा भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत, डीसीपी ट्रैफिक डॉ. प्रवीन रंजन सिंह बने आकर्षण का केंद्र

    Noida Ram Katha 2025: नोएडा के सेक्टर-82 स्थित एकता कुंज पॉकेट-12 में चल रही भव्य श्रीमद् रामकथा के सातवें दिन का आयोजन श्रद्धा और आस्था से सराबोर रहा। कथा व्यास अनंत श्री विभूषित महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी पंचमानंद जी महाराज के दिव्य वचनों से संपूर्ण परिसर गूंज उठा। दूर-दूर से आए भक्तगण मंत्रमुग्ध होकर प्रभु श्रीराम के जीवन संदेश और मर्यादा पुरुषोत्तम के आदर्शों का श्रवण करते रहे।

    Noida Ram Katha 2025
    Noida Ram Katha 2025

    इस शुभ अवसर पर नोएडा के डीसीपी ट्रैफिक डॉ. प्रवीन रंजन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। उन्होंने कथा व्यास स्वामी पंचमानंद जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया और श्रद्धालुओं के बीच बैठकर कुछ समय तक कथा श्रवण किया। डॉ. सिंह के आगमन से कार्यक्रम में विशेष ऊर्जा और उत्साह का वातावरण बन गया।

    Noida Ram Katha 2025
    Noida Ram Katha 2025

    वरिष्ठ पत्रकार डॉ. विकास राज तिवारी ने डॉ. प्रवीन रंजन सिंह के स्वागत में कहा कि, “डॉ. सिंह एक अत्यंत सरल, सज्जन और संवेदनशील अधिकारी हैं। वे न केवल एक कुशल प्रशासक हैं, बल्कि समाज और धर्म के प्रति गहरी निष्ठा रखने वाले अधिकारी भी हैं।” डॉ. तिवारी ने बताया कि नोएडा में ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में डॉ. प्रवीन रंजन सिंह का योगदान अनुकरणीय रहा है, और उनका आम जन से जुड़ाव उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बनाता है।

    Noida Ram Katha 2025
    Noida Ram Katha 2025

    कथा के दौरान मंच पर कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नोएडा महानगर अध्यक्ष श्री महेश चौहान, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त कैप्टन विकास गुप्ता, तथा नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष पत्रकार आलोक द्विवेदी ने भी कथा व्यास महाराज जी के चरणों में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर नोएडा मीडिया क्लब से जुड़े लगभग 30 वरिष्ठ पत्रकारों का भी सम्मान किया गया, जिससे मीडिया समुदाय में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई।

    Noida Ram Katha 2025
    Noida Ram Katha 2025

    भाजपा के अनेक कार्यकर्ता और बजरंग दल नोएडा के अध्यक्ष श्री ललित शर्मा अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। सभी ने भक्तिभाव से कथा का श्रवण किया और धर्म व संस्कृति की रक्षा के संकल्प को दोहराया।

    स्वामी पंचमानंद जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि “रामकथा सुनना केवल धर्म का पालन नहीं, बल्कि आत्मा का शुद्धिकरण है। प्रभु श्रीराम का जीवन हमें मर्यादा, समर्पण और समाजसेवा का मार्ग दिखाता है।” उन्होंने आए हुए सभी अतिथियों, पत्रकारों और भक्तों का ससम्मान स्वागत किया और उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।

    कथा स्थल पर पूरे क्षेत्र का वातावरण आध्यात्मिक रंगों में रंगा हुआ दिखाई दिया। हर ओर भक्ति, अनुशासन और आनंद की झलक देखने को मिली। श्रद्धालु “जय श्रीराम” के उद्घोष के साथ कथा में तल्लीन थे। कार्यक्रम का संचालन उत्कृष्ट रूप से किया गया, जिसमें स्थानीय निवासियों की सहभागिता उल्लेखनीय रही। श्रद्धालुओं के लिए  प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई, जिससे सभी भक्तों ने धार्मिक और सामूहिक सौहार्द का अनुभव किया।

    Noida Ram Katha 2025

    कार्यक्रम के अंत में डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और नैतिकता का संचार करते हैं। उन्होंने आयोजकों और कथा व्यास महाराज को धन्यवाद देते हुए कहा कि “रामकथा जैसी घटनाएं हमें हमारी संस्कृति से जोड़े रखती हैं और समाज में एकता का भाव जगाती हैं।”

    वरिष्ठ पत्रकार डॉ. विकास राज तिवारी ने अंत में कहा कि नोएडा में इस प्रकार के आध्यात्मिक आयोजन समाज के उत्थान के प्रतीक हैं और यह प्रसन्नता की बात है कि पुलिस और प्रशासन भी ऐसे आयोजनों से जुड़कर समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। इस भव्य आयोजन ने न केवल सेक्टर-82 बल्कि पूरे नोएडा क्षेत्र में श्रद्धा और संस्कार की नई लहर प्रवाहित की।

    Noida Ram Katha 2025
    Noida Ram Katha 2025

    (समाचार प्रतिनिधि – विशेष संवाददाता, नोएडा)

  • Happy Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर सेक्टर-110 सुपर मार्केट में गूंजा देशभक्ति का जज्बा

    Happy Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर सेक्टर-110 सुपर मार्केट में गूंजा देशभक्ति का जज्बा

    Happy Independence Day: आज़ादी का पर्व यानी स्वतंत्रता दिवस जब भी आता है तो हर गली, हर मोहल्ले और हर दिल में तिरंगे की शान और देशप्रेम का रंग घुल जाता है। इसी कड़ी में सेक्टर-110, नोएडा के सुपर मार्केट प्रांगण में भी इस बार स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। बाज़ार में मौजूद दुकानदार, आस-पास के रहवासी, छोटे-बड़े बच्चे, महिलाएं और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि – सभी ने मिलकर देश के प्रति अपनी निष्ठा और प्रेम व्यक्त किया। कार्यक्रम की शोभा तब और बढ़ गई जब फील द चेंज फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. विकास राज तिवारी ने तिरंगा फहराया।

    तिरंगे संग गूंजे राष्ट्रगान की आवाज़ें

    झंडा फहराते ही पूरा माहौल “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से गूंज उठा। राष्ट्रीय गान गाते समय वहां मौजूद हर शख्स की आंखों में गर्व और उत्साह साफ झलक रहा था। बच्चे तिरंगे झंडे और तिरंगे वाली टोपी पहने हुए थे, जिससे माहौल और भी रंगीन और देशभक्तिमय हो गया।

    डॉ. विकास राज तिवारी का संदेश

    फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. विकास राज तिवारी ने अपने संबोधन में कहा –
    “सच्ची देशभक्ति यही है कि हम अपने काम को ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करें। जब हर नागरिक अपने कर्तव्यों को सही ढंग से निभाएगा तभी देश आगे बढ़ेगा। देश को बदलने के लिए पहले हमें खुद को बदलना होगा।”उनकी इस बात पर लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।

    सचिव जे.पी. मंडल का योगदान

    कार्यक्रम के सफल आयोजन की जिम्मेदारी फाउंडेशन के सचिव व प्रवासी छठ पूजा समिति अध्यक्ष जे.पी. मंडल ने संभाली। उन्होंने व्यवस्था से लेकर लोगों को एकजुट करने तक हर स्तर पर मेहनत की। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा –“सरकार के अच्छे कार्यों में सहयोग करना और समाज को जागरूक करना ही असली देशभक्ति है। तिरंगे की शान तभी बढ़ती है जब हम एक-दूसरे का हाथ पकड़कर आगे बढ़ते हैं।”

    अखिलेश पांडे ने भरा जोश

    कार्यक्रम के दौरान अखिलेश पांडे ने अपने जोशीले उद्बोधन से माहौल को पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग दिया। उन्होंने शहीदों की कुर्बानी और आज़ादी के संघर्ष की याद दिलाई। उनके शब्दों ने वहां मौजूद युवाओं और बच्चों के दिलों में नई ऊर्जा भर दी।

    गणमान्य लोगों की मौजूदगी

    इस अवसर पर कई समाजसेवी और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। इनमें –पी.डी. सिंह, सुधामा महतो, दिलीप तिवारी, गुलाब राय, एन.के. सिंह, संजय कुमार, मनोज कुमार, अखिलेश्वर पांडे, मनोज सिंह, श्रीमान त्यागी (पतंजलि वाले),  महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष ज्योति सक्सेना, गौरी और नीतू राय शामिल रहे। इन सभी ने कार्यक्रम में शिरकत कर न केवल अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, बल्कि बच्चों और युवाओं को प्रेरित भी किया कि वे देश की तरक्की में सक्रिय योगदान दें।

    बच्चों की उमंग- बाजार का जज़्बा

    कार्यक्रम में शामिल बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। उन्होंने देशभक्ति से जुड़ी कविताएं और गाने सुनाए। कई बच्चों ने छोटे-छोटे नाटक और भाषण भी प्रस्तुत किए, जिनसे साफ झलक रहा था कि नई पीढ़ी भी तिरंगे और देश के प्रति गहरा सम्मान रखती है। सुपर मार्केट परिसर में हर ओर रंग-बिरंगे झंडों की सजावट थी। दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर तिरंगे लगाए और मिठाइयां बांटी। मोहल्ले की महिलाओं ने तिरंगे की रंगोली बनाई और छोटे बच्चों के हाथों में गुब्बारे थमाए। बाजार के वासी और सेक्टर-82 व 110 के लोग जब एकसाथ “जय हिंद” के नारे लगाते तो पूरा इलाका देशभक्ति से सराबोर हो जाता। इस कार्यक्रम की खासियत यह रही कि इसमें सिर्फ तिरंगा फहराने की औपचारिकता नहीं थी, बल्कि हर भाषण और हर गतिविधि से यही संदेश निकल कर आया कि – “देशभक्ति सिर्फ झंडा फहराने तक सीमित नहीं है। यह हमारे रोज़मर्रा के जीवन में, हमारे काम करने के ढंग में और समाज के लिए किए गए योगदान में छिपी होती है।”

    नये भारत की ओर कदम

    डॉ. विकास राज तिवारी और जे.पी. मंडल के विचारों से लोगों ने प्रेरणा ली कि आज़ादी के अमृतकाल में हर भारतीय को अपने हिस्से की जिम्मेदारी उठानी होगी। साफ सफाई, ईमानदारी, आपसी भाईचारा और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने जैसे छोटे-छोटे काम ही बड़े परिवर्तन की नींव रखते हैं। 15 अगस्त का यह आयोजन सिर्फ एक परंपरा निभाने का माध्यम नहीं था, बल्कि यह एक जीवंत उदाहरण था कि किस तरह मोहल्ले और बाजार मिलकर भी आज़ादी का पर्व धूमधाम से मना सकते हैं। कार्यक्रम ने यह साबित किया कि चाहे बड़े-बड़े आयोजन हों या छोटे-छोटे मोहल्ले के कार्यक्रम, देशभक्ति की लौ हर जगह उतनी ही प्रखर जलती है।

  • बही कविता की रसधार, शब्दों के सुरों से गूंजी वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की ऑनलाइन गोष्ठी

    बही कविता की रसधार, शब्दों के सुरों से गूंजी वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की ऑनलाइन गोष्ठी

    गाज़ियाबाद, 10 अगस्त 2025 (रविवार) — शब्दों की मृदुल ध्वनि, कविताओं की मधुर लय और भावनाओं की अविरल धारा… ठीक इसी माहौल में वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ऑनलाइन कवि गोष्ठी संपन्न हुई। दोपहर 12 बजे शुरू हुई यह साहित्यिक संध्या न केवल कविताओं के रंग में रंगी, बल्कि इसमें शामिल हुए हर कवि और श्रोता के हृदय में सृजन की नई ऊर्जा भी भर गई।

    इस गोष्ठी का आयोजन वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. नरेश नाज की प्रेरणा और मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात साहित्य साधक मृत्युंजय साधक ने की, जिनकी उपस्थिति ने पूरे आयोजन को गंभीरता और गरिमा से भर दिया।

    मुख्य अतिथि की ओजस्वी उपस्थिति

    गोष्ठी के मुख्य अतिथि के रूप में वनकाम के राष्ट्रीय महासचिव एवं चंडीगढ़ व बिहार के प्रभारी हरेंद्र सिन्हा ने शिरकत की। अपनी प्रभावशाली रचनाओं के माध्यम से उन्होंने न केवल मंच की शोभा बढ़ाई, बल्कि उपस्थित सभी साहित्यप्रेमियों के हृदय को छूने वाले शब्द भी दिए। उनके काव्य-पाठ में समाज के बदलते स्वरूप, संवेदनाओं के उतार-चढ़ाव और जीवन के गहरे अनुभव झलकते रहे।

    विशिष्ट अतिथि की काव्य-गंगा

    कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि, महाकवयित्री प्रो. (डॉ.) मधु चतुर्वेदी ने गीत और ग़ज़लों की सुगंध से पूरी गोष्ठी को महका दिया। उनके गीतों में जीवन के विविध रंगों की झलक थी—कहीं प्रेम की कोमल अनुभूति, तो कहीं समाज के प्रति सजग दृष्टि। श्रोताओं ने उनके हर एक शब्द को मन ही मन आत्मसात किया।

    संचालन में रचनात्मकता का संगम

    कार्यक्रम का संचालन वनकाम पश्चिमी यूपी की अध्यक्ष डॉ. अंजु सुमन साधक ने किया। उन्होंने अपने आत्मीय और सहज शब्दों से कार्यक्रम की गति को संतुलित रखते हुए, हर कवि को सम्मानपूर्वक प्रस्तुत किया। उनके संचालन में साहित्यिक गरिमा और अपनापन दोनों का सुंदर मेल दिखाई दिया।

    शुभारंभ में गूंजी सरस्वती वंदना

    गोष्ठी की शुरुआत कवि डीपी सिंह की मधुर सरस्वती वंदना से हुई, जिसने वातावरण को भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। उनकी वाणी में मां शारदा के प्रति अटूट श्रद्धा और सृजनशीलता के प्रति समर्पण की झलक साफ दिखाई दी।

    कवियों ने बिखेरे शब्दों के मोती

    इसके बाद एक-एक कर मंच पर विभिन्न कवियों ने अपनी रचनाओं से गोष्ठी को रंगों से भर दिया।

    • विनय विक्रम सिंह ‘मनकही’ — जिनके काव्य में ग्रामीण जीवन की सादगी और मानवीय रिश्तों की मिठास बिखरी रही।

    • डॉ. ईश्वर सिंह तेवतिया — जिनकी पंक्तियों में समाज की सच्चाइयों को गहराई से उकेरा गया।

    • शिव कुमार त्यागी ‘शिवा’ — जिन्होंने अपनी कविताओं में प्रेम और अध्यात्म का सुंदर संगम प्रस्तुत किया।

    • डॉ. सरिता गर्ग ‘सरि’ — जिन्होंने महिला दृष्टिकोण से सामाजिक मुद्दों पर गहन चिंतन प्रस्तुत किया।

    • नरेश शर्मा ‘केदार’ — जिनकी रचनाओं में लोक-संस्कृति और देशप्रेम का अद्भुत मिश्रण देखने को मिला।

    • सरिता शर्मा — जिन्होंने संवेदनाओं से भरी कविताओं से सभी का मन मोह लिया।

    प्रत्येक कवि की प्रस्तुति ने श्रोताओं को बांधे रखा और चैट बॉक्स में ताली और सराहना के संदेश लगातार आते रहे।

    बही कविता की रसधार
    बही कविता की रसधार

    ऑनलाइन मंच पर भी महसूस हुई आमने-सामने की निकटता

    हालांकि यह गोष्ठी ऑनलाइन आयोजित की गई थी, लेकिन कविताओं का जादू ऐसा था कि सभी को लगा जैसे वे एक ही स्थान पर बैठे हों। कवियों के भाव, श्रोताओं की प्रतिक्रिया और संचालक के आत्मीय शब्द—सबने मिलकर एक अद्भुत साहित्यिक वातावरण का निर्माण किया।

    अध्यक्ष का प्रेरक संबोधन

    गोष्ठी के अंत में अध्यक्ष मृत्युंजय साधक ने सभी कवियों और श्रोताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच केवल रचनात्मक अभिव्यक्ति का मंच नहीं, बल्कि यह एक भावनात्मक परिवार है, जहां शब्दों के माध्यम से दिल से दिल का संवाद होता है। उन्होंने कहा कि ऐसी गोष्ठियां न केवल साहित्यकारों को मंच देती हैं, बल्कि नए कवियों को भी प्रेरणा प्रदान करती हैं।

    धन्यवाद और भविष्य की योजनाएं

    समापन अवसर पर डॉ. अंजु सुमन साधक ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, अध्यक्ष और सभी प्रतिभागियों को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंच की आगामी गोष्ठियों में और भी नए विषयों व कवियों को जोड़ा जाएगा, ताकि साहित्य की यह धारा और भी व्यापक रूप से बहे।

    साहित्यिक जगत में वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच का योगदान

    वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, लंबे समय से साहित्यिक गतिविधियों में सक्रिय है। यह मंच न केवल वरिष्ठ रचनाकारों को अपनी रचनाएं साझा करने का अवसर देता है, बल्कि युवा पीढ़ी को भी अनुभवी कवियों के अनुभव से सीखने का अवसर प्रदान करता है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से इस मंच ने सैकड़ों कवियों को एक साथ जोड़ा है और साहित्य प्रेमियों के बीच संवाद का मजबूत पुल बनाया है।

    कविता की ताकत

    यह गोष्ठी एक बार फिर साबित करती है कि कविता समय, स्थान और तकनीक की सीमाओं को पार कर सकती है। शब्दों का असर चाहे स्क्रीन पर हो या सभागार में, वह दिलों तक पहुंचता ही है। इस आयोजन ने एक बार फिर साहित्य जगत में यह विश्वास जगाया कि जब तक कवि और श्रोता जीवित हैं, तब तक कविता की रसधार बहती रहेगी।

  • IAS Laxman Tiwari:  बेतिया को नया चेहरा देने में लगा है यह ‘युवा कमांडर’, जनता बोली – “सिस्टम में दिल लगने लगा है”

    IAS Laxman Tiwari: बेतिया को नया चेहरा देने में लगा है यह ‘युवा कमांडर’, जनता बोली – “सिस्टम में दिल लगने लगा है”

    IAS Laxman Tiwari:  कभी सरकारी फाइलों के ढेर में उलझे बेतिया को आज फिर उम्मीद की नई हवा महसूस हो रही है। यह हवा आई है एक नए अफसर के साथ — नाम है IAS लक्ष्मण तिवारी। तिवारी न केवल कुर्सी संभालने आए हैं, बल्कि सिस्टम को झकझोरने और जनता से जोड़ने की नई शैली लाए हैं। वे बेतिया के नए नगर आयुक्त हैं, लेकिन उनसे मिलने पर कोई भी कहेगा — “यह सिर्फ अफसर नहीं, बदलाव की भावना हैं।”

    IAS Laxman Tiwari
    IAS Laxman Tiwari

     पहले दिन से बदला काम का तरीका, बेतिया को मिला नया विज़न

    IAS लक्ष्मण तिवारी ने कार्यभार ग्रहण करते ही बेतिया नगर निगम में एक बात स्पष्ट कर दी — अब सिर्फ आदेश नहीं, एक्शन होगा। उन्होंने सबसे पहले नगर के जमीनी हालात का जायज़ा लिया, खुद सड़कों पर उतरकर जलनिकासी व्यवस्था देखी, सफाई कर्मचारियों से बात की, और हर एक वार्ड की बारीकी से समीक्षा शुरू कर दी। उनकी सीधी, स्पष्ट और तेज़ रफ्तार कार्यशैली देखकर एक कर्मी ने मुस्कराते हुए कहा, “साहब तो जैसे फील्ड में रहने आए हैं… अब दफ्तर में झपकी नहीं, जवाब देना होगा।”

      GPS, जियोमैपिंग और मोबाइल से मॉनिटरिंग — डिजिटल इंडिया के सही अफसर

    लक्ष्मण तिवारी ने बेतिया में स्मार्ट प्रशासन की नींव रख दी है। उन्होंने जनता और सिस्टम के बीच तकनीक को पुल बना दिया है:

    • मोबाइल से फोटो व लोकेशन के साथ शिकायत दर्ज की जा सकती है

    • नालियों की जियो-मैपिंग करवाई जा रही है ताकि हर बारिश से पहले संवेदनशील इलाकों की सफाई तय हो सके

    • सोशल मीडिया और WhatsApp पर बनी जनता रिपोर्ट लाइन

            Live Hindustan के हवाले से उन्होंने कहा:

    “बेतिया को स्वच्छ, हरित और सुंदर शहर बनाना है — लेकिन इसके लिए जनता और सिस्टम दोनों को एक साथ खड़ा होना होगा।”

     जनता बोली – “अब लगता है शहर का अफसर शहर में ही रहता है”

    IAS तिवारी की सबसे बड़ी खासियत यही है कि वे जनता से मिलते हैं, सुनते हैं और तुरंत कार्रवाई करते हैं।
    विकास चौधरी, स्थानीय युवा कहते हैं,

    “पहली बार कोई अफसर है जो शिकायत का जवाब घंटों में देता है, और अगले दिन फील्ड पर भी दिखता है।”

    रीता देवी, गृहिणी बताती हैं,

    “अब बच्चे स्कूल से लौटते वक्त कह रहे हैं कि हमारी गली साफ है — पहले ऐसा सपना था।”

    IAS Laxman Tiwari
    IAS Laxman Tiwari

     #IAS Laxman Tiwari  अफसर हैं, लेकिन दिखते हैं ‘डैशिंग रोल मॉडल’ की तरह

    IAS तिवारी की एक और बात जो युवाओं को खूब पसंद आ रही है — वह है उनका स्टाइल, आत्मविश्वास और सोशल मीडिया प्रजेंस।
    वे Instagram पर एक्टिव रहते हैं, जहां उनका स्मार्ट ड्रेसिंग, शांत मुस्कान और जमीन से जुड़े पोस्ट उन्हें एक युवाओं के रोल मॉडल में तब्दील कर रहे हैं।

    वो चमक-धमक वाले सेलिब्रिटी IAS नहीं हैं, लेकिन फिर भी उनके इंस्टा फॉलोअर्स कहते हैं:

    “सर जैसे दिखते हैं, वैसे ही सोचते भी हैं — क्लासिक, साफ और क्लियर।”

    उनका अंदाज़ बताता है कि आज का अफसर किताबों से नहीं, क्लास और करेक्टर से पहचाना जाता है।

    IAS Laxman Tiwari
    IAS Laxman Tiwari

     #IAS Laxman Tiwari  IPS दिव्यांजलि के साथ जीवन में भी बैलेंस की मिसाल

    IAS लक्ष्मण तिवारी की शादी हुई है IPS अधिकारी दिव्यांजलि से — जो खुद तेज-तर्रार और ईमानदार अफसर मानी जाती हैं।
    दोनों ही अपने-अपने कार्यक्षेत्र में व्यस्त रहते हुए भी एक-दूसरे को समय देना, साथ निर्णय लेना और एक-दूसरे के विचारों को समझना — आज के युवा वर्ग के लिए प्रेरणा बन रहा है।

    ये जोड़ी दिखाती है कि प्रोफेशन और पर्सनल दोनों को साथ कैसे निभाया जा सकता है।

     #IAS Laxman Tiwari सिवान के गांव से बेतिया की कमान तक — सपना, संघर्ष और सफलता

    सिवान जिले के छोटे से गांव सैदपुरा से निकलकर IAS बनने की कहानी में सिर्फ किताबें नहीं, संघर्ष है।
    लक्ष्मण तिवारी ने सरकारी स्कूल से पढ़ाई की, दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया और UPSC की कठिन परीक्षा 2020 में 71वीं रैंक के साथ पास की।

    वे खुद कहते हैं, “गांव में जन्म लेकर सिस्टम का हिस्सा बन जाना कोई चमत्कार नहीं, यह तो मेहनत का हक है।”

     #IAS Laxman Tiwari बेतिया का भविष्य अब प्लान के साथ — “ग्रीन, क्लीन और स्मार्ट सिटी”

    IAS तिवारी सिर्फ आज के मुद्दों पर नहीं, भविष्य की तैयारी पर भी काम कर रहे हैं:

    • ‘ग्रीन बेतिया मिशन’ के तहत स्कूलों और कॉलेजों को पौधारोपण से जोड़ा गया है

    • जलजमाव वाले क्षेत्रों की अंडरग्राउंड ड्रेनेज डिजाइन पर काम शुरू

    • स्मार्ट रोडलाइट्स और सड़क रिपेयर ऐप योजना पर काम

    • हर वार्ड में जनता संवाद शिविर और युवा भागीदारी बढ़ाने का मिशन

    • वेंडरों, सफाईकर्मियों और लाइन स्टाफ के लिए समाज में सम्मान अभियान

     #IAS Laxman Tiwari जब अफसर सिस्टम का हिस्सा नहीं, बदलाव का चेहरा बन जाए

    IAS लक्ष्मण तिवारी ने बेतिया में यह दिखा दिया है कि सिर्फ कुर्सी पर बैठकर नहीं, चलकर और सुनकर भी प्रशासन चलाया जा सकता है।
    उनकी कार्यशैली पारदर्शिता, तकनीक, संवाद और संकल्प की मिसाल बन रही है।

    IAS Laxman Tiwari, Bettiah Nagar Ayukt, IPS Divyanjali, Young IAS Officer Bihar, Swachh Bettiah, Smart City Bihar, Bihar IAS Couple, UPSC Topper 2020

  • सीएम नायब सिंह सैनी के नायाब व्यक्तित्व और जीवन यात्रा का दस्तावेज़ है तरुण झा की पुस्तक ‘नायाब नायब’

    सीएम नायब सिंह सैनी के नायाब व्यक्तित्व और जीवन यात्रा का दस्तावेज़ है तरुण झा की पुस्तक ‘नायाब नायब’

    चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की राजनीतिक यात्रा और उनके जीवन के संघर्षों को बेहद दिलचस्प अंदाज़ में प्रस्तुत करने वाली पुस्तक ‘नायाब नायब – स्वयंसेवक से मुख्यसेवक तक’ हाल ही में प्रकाशित हुई है। इस पुस्तक को लिखा है वरिष्ठ टीवी पत्रकार तरुण झा ने, जो स्वयं मुख्यमंत्री सैनी के गृह क्षेत्र से आते हैं और पिछले कई वर्षों से उनकी राजनीतिक गतिविधियों की क़रीबी तौर पर रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

    यह किताब मात्र 128 पन्नों में सिमटी हुई है, लेकिन इसकी गहराई और विषयवस्तु किसी महाकाव्य से कम नहीं है। पुस्तक को तीन अध्यायों में बाँटा गया है, जिनमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जीवन के विभिन्न पहलुओं को क्रमबद्ध तरीके से रखा गया है। किताब की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह केवल राजनीतिक घटनाओं की सूची नहीं है, बल्कि यह एक साधारण स्वयंसेवक से लेकर राज्य के मुख्य सेवक बनने तक की संघर्ष, निष्ठा और सेवा भावना से भरी जीवन यात्रा को बेहद संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करती है।

    तरुण झा की पुस्तक ‘नायाब नायब’

    पुस्तक की शुरुआत नायब सिंह सैनी के शुरुआती जीवन, पारिवारिक पृष्ठभूमि और सामाजिक परिवेश से होती है। इसके बाद संगठन में उनकी भूमिका, भारतीय जनता पार्टी के साथ उनका जुड़ाव, पार्टी में किए गए कार्य, और धीरे-धीरे उनका राजनीतिक उभार – विधायक, राज्य मंत्री, सांसद, प्रदेश अध्यक्ष और अंततः मुख्यमंत्री बनने तक का सफर विस्तार से बताया गया है।

    तरुण झा की पुस्तक ‘नायाब नायब’

    सबसे खास बात यह है कि इसमें सीएम बनने की इनसाइड स्टोरी भी है – वो घटनाएं और चर्चाएं जो आमतौर पर जनता के सामने नहीं आतीं। लेखक ने एक पत्रकार की दृष्टि से उन पर्दे के पीछे की कहानियों को भी सामने लाने का प्रयास किया है, जो इस यात्रा को और अधिक रोचक बनाती हैं।

    किताब में सिर्फ सैनी के राजनीतिक सफर का ही नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व, विचारधारा, कार्यशैली, और जनता से जुड़े रहने की उनकी कोशिशों का भी वर्णन है। उनके कामकाज की शैली, फैसले लेने का तरीका, आम जनता और कार्यकर्ताओं के साथ उनका संवाद – इन सब पर भी प्रकाश डाला गया है। साथ ही, हरियाणा भाजपा की चार दशक की यात्रा और उसमें सैनी की भूमिका को भी पुस्तक में समाहित किया गया है।

    पुस्तक में कई दुर्लभ तस्वीरें भी दी गई हैं, जो नायब सिंह सैनी के जीवन के अनछुए पलों को उजागर करती हैं। साथ ही, कुछ नायाब किस्से – जो उनके साथ काम करने वाले लोगों ने साझा किए – पाठकों को भावनात्मक रूप से जोड़ते हैं।

    लेखक तरुण झा की भाषा सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली है। उनका पत्रकारिता का अनुभव किताब के हर पन्ने में झलकता है। चूंकि वे स्वयं मुख्यमंत्री के क्षेत्र से हैं और लंबे समय से उन्हें करीब से जानते हैं, इसलिए यह किताब अधिक प्रामाणिक, सजीव और विश्वसनीय बन जाती है।

    ‘नायाब नायब – स्वयंसेवक से मुख्यसेवक तक’ न सिर्फ एक राजनेता की जीवनी है, बल्कि यह एक प्रेरणादायक दस्तावेज़ है, जो यह बताता है कि किस प्रकार निष्ठा, मेहनत और सेवा के संकल्प के साथ कोई भी व्यक्ति जनता का सेवक बन सकता है।

    पुस्तक – नायाब नायब – स्वयंसेवक से मुख्यसेवक तक
    लेखक – तरुण झा
    मूल्य – ₹200 मात्र
    समीक्षक – नागेंद्र परमार

    यह पुस्तक राजनीति, समाज सेवा और नेतृत्व में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए एक बेहतरीन संग्रहणीय सामग्री है।

  • Good Job Noida Police! 10 साल बाद खोया चिराग वापस दिलाकर DCP शक्ति मोहन की टीम ने किया बेस्ट काम

    Good Job Noida Police! 10 साल बाद खोया चिराग वापस दिलाकर DCP शक्ति मोहन की टीम ने किया बेस्ट काम

    Good Job Noida Police: आमतौर पर पुलिस का काम सिर्फ अपराधियों को पकड़ना और कानून व्यवस्था बनाए रखना माना जाता है लेकिन थाना फेस-2 की टीम ने  दिखा दिया  है कि पुलिस की भूमिका इससे कहीं बड़ी है। डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी और थाना प्रभारी विन्ध्याचल तिवारी की अगुवाई में पुलिस ने 10 साल से लापता एक बच्चे को उसके परिवार से मिलवाकर सच्ची मानवता की मिसाल पेश की। यह मामला साबित करता है कि पुलिस सिर्फ सख्त चेहरा नहीं, बल्कि दिल भी रखती है। इतने सालों की मेहनत, धैर्य और लगन ने आखिरकार रंग लाया। नोएडा पुलिस ने न सिर्फ एक परिवार को खुशी दी, बल्कि पूरे समाज को यकीन दिलाया कि अच्छे कामों का कोई विकल्प नहीं होता।

    Good Job Noida Police!

    Good Job Noida Police: 2015 का वो दिन जब सब कुछ बदल गया था

    6 नवंबर 2015 का वह दिन  नोए़़डा के  गेझा गांव के एक परिवार के लिए कभी न भूलने वाला दिन बन गया। महज 7 साल का एक मासूम बच्चा अपने घर के पास मंदिर के आसपास खेल रहा था जब अचानक वह गायब हो गया। परिवार ने दो दिन तक स्वयं खोजबीन की और फिर 8 नवंबर 2015 को थाना फेस-2 में मामला दर्ज कराया। थाने ने धारा 363 (अपहरण) के तहत एफआईआर दर्ज की और तत्काल जांच शुरू की। हालांकि, बच्चे का कोई सुराग न मिलने के कारण 20 दिसंबर 2022 को इस मामले में अंतिम रिपोर्ट दाखिल कर दी गई थी। परिवार ने भी धीरे-धीरे हार मान ली थी, लेकिन नोएडा पुलिस ने इस मामले को पूरी तरह से बंद नहीं किया था।

    Good Job Noida Police!
    Good Job Noida Police!

    Good Job Noida Police: हरियाणा पुलिस से मिली महत्वपूर्ण सूचना

    इस मामले में नया मोड़ तब आया जब 28 मई 2025 को हरियाणा के सूरजकुंड थाने में एक बच्चे के अपहरण की एफआईआर दर्ज हुई। 2 जून 2025 को सूरजकुंड पुलिस ने अभियुक्त मंगल कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक बच्चे को बरामद किया। पूछताछ के दौरान मंगल कुमार ने स्वीकार किया कि उसके पास एक और बच्चा है जिसे वह करीब 10 साल पहले नोएडा से लाया था। हरियाणा पुलिस ने यह जानकारी नोएडा पुलिस को साझा की।

    नोएडा पुलिस की अथक मेहनत: 6 घंटे की निरंतर जांच

    इस जानकारी के बाद थाना फेस-2 की पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। बच्चे से पूछताछ की गई, लेकिन समस्या यह थी कि उसका नाम बदल दिया गया था और वह अपने वास्तविक परिवार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे पा रहा था। थाना प्रभारी विन्ध्याचल तिवारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने 10 साल पुराने रिकॉर्ड्स की जांच शुरू की।

    टीम ने 2015 से अब तक के सभी गुमशुदा बच्चों के रिकॉर्ड, याददाश्त रजिस्टर और एफआईआर की फाइलों का बारीकी से अध्ययन किया। लगातार 6 घंटे तक चली इस जांच के बाद पुलिस ने पुष्टि की कि यह वही बच्चा है जिसकी 2015 में एफआईआर दर्ज हुई थी। इस पूरी प्रक्रिया में पुलिस की सूझबूझ और धैर्य की भूमिका अहम थी।

    परिवार से मिलन का भावुक पल

    बच्चे को उसके माता-पिता का नाम तो याद था, लेकिन वर्तमान पता नहीं पता था। पुलिस ने एफआईआर में दर्ज मोबाइल नंबर से संपर्क किया, जो बच्चे के पिता के एक दोस्त का था। उससे पता चला कि परिवार अब मैनपुरी में रहता है। जब पुलिस ने माता-पिता को फोन किया, तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ। उन्होंने बच्चे की पहचान के लिए कुछ विशेष निशान बताए – दाएं हाथ की कटी उंगली और बाईं आंख के नीचे चोट का निशान। जब यह मिलान हो गया, तो परिवार के सदस्य तुरंत थाने पहुंचे।

    वह दृश्य अत्यंत भावुक था जब बच्चे ने अपने बड़े भाई को देखते ही पहचान लिया और सभी एक-दूसरे से लिपटकर रो पड़े। माता-पिता के लिए यह ऐसा पल था जिसकी उन्होंने 10 साल तक कल्पना की थी। थाने में मौजूद सभी लोग इस भावुक मिलन को देखकर गदगद हो उठे।

    Good Job Noida Police: डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी और थाना प्रभारी विन्ध्याचल तिवारी का नेतृत्व

    इस सफलता के पीछे डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी और थाना प्रभारी विन्ध्याचल तिवारी के नेतृत्व को विशेष रूप से सराहा जा रहा है। डीसीपी अवस्थी ने इस मामले में व्यक्तिगत रुचि ली और टीम को निरंतर मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने इस सफलता पर पुलिस टीम को 25,000 रुपये के इनाम से सम्मानित भी किया है। थाना प्रभारी विन्ध्याचल तिवारी ने इस पूरे मामले में अहम भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने न केवल 10 साल पुराने रिकॉर्ड्स की गहन जांच की बल्कि बच्चे और परिवार के बीच भरोसा कायम करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। तिवारी ने बताया कि “यह सफलता हमारी टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। हमें खुशी है कि हम एक परिवार को फिर से जोड़ पाए।”

    Good Job Noida Police: पुलिस की सूझबूझ और तकनीकी कौशल

    इस मामले में नोएडा पुलिस ने अपने तकनीकी कौशल और जांच क्षमताओं का भी परिचय दिया है। पुलिस ने न केवल पुराने रिकॉर्ड्स का सही तरीके से विश्लेषण किया बल्कि बच्चे की पहचान सुनिश्चित करने के लिए वैज्ञानिक तरीकों का भी उपयोग किया। इस पूरी प्रक्रिया में पुलिस की पारदर्शिता और जवाबदेही भी सराहनीय रही।

    Good Job Noida Police!
    Good Job Noida Police!

    Good Job Noida Police: इस तरीके से मिली पुलिस को सफलता

    1. कभी हार न मानने की भावना: पुलिस ने 10 साल बाद भी इस मामले को नहीं छोड़ा और अंततः सफलता प्राप्त की।

    2. अंतर-राज्यीय सहयोग: हरियाणा और उत्तर प्रदेश पुलिस के बीच बेहतर समन्वय ने इस सफलता को संभव बनाया।

    3. तकनीकी कौशल का महत्व: पुराने रिकॉर्ड्स का सही तरीके से विश्लेषण कर पुलिस ने अपनी क्षमताओं का परिचय दिया।

    4. मानवीय पहलू: यह मामला दर्शाता है कि पुलिस का कार्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं बल्कि जनसेवा भी है।

    नोएडा पुलिस की यह सफलता पूरे देश के लिए एक मिसाल है। डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जिस तरह का समर्पण और मानवीय दृष्टिकोण दिखाया है, वह वास्तव में सराहनीय है। यह मामला न केवल पुलिस की क्षमताओं को दर्शाता है बल्कि उनके जज्बे और जनसेवा भावना को भी उजागर करता है।

     #NoidaPolice #DCPShaktiMohan #VindhyachalTiwari #HumanPolicing #SuccessStory