Author: AVS POST Bureau

  • BIHAR POLICE: जितनी सख्त उतनी ही दयालु, ऐसी हैं बगहा की एसपी ‘लेडी सिंघम’ IPS निर्मला कुमारी

    BIHAR POLICE: जितनी सख्त उतनी ही दयालु, ऐसी हैं बगहा की एसपी ‘लेडी सिंघम’ IPS निर्मला कुमारी

    BIHAR POLICE: बिहार पुलिस में कुछ अधिकारी ऐसे होते हैं जिनका नाम सुनते ही अपराधियों में खौफ और आम जनता में भरोसा पैदा हो जाता है। बगहा पुलिस जिले की कमान संभाल रहीं आईपीएस अधिकारी निर्मला कुमारी भी ऐसे ही अधिकारियों में शामिल हैं। प्रभारी एसपी के रूप में पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने अपनी कार्यशैली से यह साबित कर दिया है कि वे कानून के प्रति जितनी सख्त हैं, उतनी ही संवेदनशील भी।

    डिजिटल पुलिसिंग का दम, अपराधियों में खौफ कायम
    निर्मला कुमारी के नेतृत्व में बगहा पुलिस का डिजिटल रूप भी काफी मजबूत हुआ है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से पुलिस न केवल जनता से सीधा संवाद स्थापित कर रही है, बल्कि पारदर्शिता भी बढ़ा रही है। नियमित रूप से आयोजित जनता दरबार में एसपी स्वयं लोगों की शिकायतें सुनती हैं और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश देती हैं। इन कार्रवाइयों की जानकारी भी तुरंत सार्वजनिक की जाती है, जिससे लोगों का भरोसा और मजबूत हो रहा है।

    IPS Nirmala Kumari

    हर वार सटीक: अपराधियों पर कड़ी नजर, तुरंत कार्रवाई
    जिले में होने वाली छापेमारी और बड़ी कार्रवाइयों की जानकारी अब तुरंत साझा की जाती है। हाल ही में जमीन विवाद से जुड़े एक हत्याकांड में एसआईटी द्वारा छह आरोपियों की गिरफ्तारी इसका उदाहरण है। इस तरह की त्वरित कार्रवाई और उसकी पारदर्शी जानकारी से अपराधियों में डर और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना बनी हुई है।

    जागरूकता भी, सख्ती भी: हर मोर्चे पर सक्रिय पुलिस
    बगहा पुलिस द्वारा यातायात नियमों, साइबर अपराध और नशा मुक्ति को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। पोस्टर और वीडियो के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है, जो सोशल मीडिया पर भी तेजी से प्रसारित हो रहे हैं।

    IPS Nirmala Kumari

    आधी रात की दस्तक: थानों में मचा हड़कंप
    निर्मला कुमारी की कार्यशैली का एक अहम पहलू उनकी जमीनी सक्रियता है। उन्होंने पदभार संभालने के तुरंत बाद आधी रात को सादे लिबास में निजी वाहन से कई थानों का औचक निरीक्षण किया। अचानक निरीक्षण से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। लापरवाही बरतने वालों को कड़ी फटकार लगाई गई, जबकि मुस्तैद जवानों की सराहना की गई। इस सख्त रवैये से पूरे पुलिस महकमे में अनुशासन और सजगता बढ़ी है।

    IPS NIrmala Kumari

    ‘स्कूल गोद’ पहल: पुलिस की नई सख्त-संवेदनशील छवि
    निर्मला कुमारी की एक सराहनीय पहल ‘स्कूल गोद लेना’ भी है। इस योजना के तहत जिले के 22 थानों के प्रभारी एक-एक सरकारी स्कूल को गोद लेंगे। स्वयं एसपी ने कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय, परसा को गोद लेकर इसकी शुरुआत की है। पुलिस अधिकारी इन स्कूलों में मेंटर की भूमिका निभाते हुए बच्चों को सुरक्षा, अनुशासन और आत्मरक्षा के गुर सिखाएंगे, जिससे पुलिस के प्रति उनका नजरिया सकारात्मक बने।

    IPS NIrmala Kumari

    वर्दी में सख्ती, व्यक्तित्व में रचनात्मकता
    वर्दी के पीछे निर्मला कुमारी का एक रचनात्मक पक्ष भी है। वे एक कुशल गायिका और चित्रकार के रूप में भी जानी जाती हैं। यही संवेदनशीलता उनके प्रशासनिक निर्णयों में भी झलकती है, जो उन्हें एक अलग पहचान देती है। आज बगहा  पुलिस जिले की जनता खुद को अधिक सुरक्षित महसूस कर रही है, क्योंकि जिले की सुरक्षा एक ऐसी अधिकारी के हाथों में है जो अपराधियों के लिए सख्त और आम लोगों के लिए भरोसे की ढाल बनकर सामने आई हैं।

  • Mission 2027:  दादरी में सपा का शक्ति प्रदर्शन, अखिलेश यादव का सरकार पर बड़ा हमला—युवा ब्रिगेड के साथ अनिल पाल ने दिखाया दम

    Mission 2027: दादरी में सपा का शक्ति प्रदर्शन, अखिलेश यादव का सरकार पर बड़ा हमला—युवा ब्रिगेड के साथ अनिल पाल ने दिखाया दम

    Mission 2027:  गौतमबुद्ध नगर के दादरी में रविवार को आयोजित समाजवादी पार्टी की ‘समता-भाईचारा रैली’ ने उत्तर प्रदेश की सियासत में जोरदार हलचल पैदा कर दी। Akhilesh Yadav के नेतृत्व में हुई इस रैली को सीधे तौर पर 2027 विधानसभा चुनाव के लिए सपा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। भारी भीड़ और नारेबाजी के बीच सपा ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं।

    अखिलेश का सीधा वार: “सरकार पर संकट, संविधान खतरे में”

    रैली के मंच से अखिलेश यादव ने मौजूदा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में संविधान, रोजगार और सामाजिक न्याय खतरे में हैं। उन्होंने भाजपा सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है। उनके भाषण के दौरान भीड़ का जोश और समर्थन यह दिखा रहा था कि सपा इस बार आक्रामक रणनीति के साथ मैदान में उतर चुकी है।

    दादरी बना सियासी अखाड़ा, बड़े नेताओं का जमावड़ा

    रैली में समाजवादी पार्टी के कई बड़े चेहरे, स्थानीय नेता और अलग-अलग जिलों से आए हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिहाज से इस रैली को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि यहां की राजनीतिक जमीन 2027 चुनाव में निर्णायक भूमिका निभा सकती है। सपा ने इस मंच से साफ संदेश दिया कि वह अब हर स्तर पर मुकाबले के लिए तैयार है।

    अनिल पाल की एंट्री ने बढ़ाया जोश, युवाओं का बड़ा प्रदर्शन

    इस रैली में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव अनिल पाल की मौजूदगी खास चर्चा में रही। अनिल पाल हजारों युवा कार्यकर्ताओं के साथ रैली स्थल पर पहुंचे और उनकी अगुवाई में युवाओं का उत्साह चरम पर नजर आया। उनके साथ आए समर्थकों की भीड़, नारेबाजी और ऊर्जा ने यह साफ कर दिया कि सपा का युवा संगठन अब केवल दर्शक नहीं, बल्कि चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा बनने की ओर बढ़ रहा है। रैली के दौरान उनके कई वीडियो सोशल मीडिया और YouTube पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें उनका जमीनी प्रभाव साफ दिखाई देता है।

     2027 का एलान-ए-जंग, सपा ने भरी हुंकार

    इस रैली के जरिए समाजवादी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए खुलकर हुंकार भर दी है। अखिलेश यादव ने सरकार बदलने का सीधा आह्वान करते हुए कार्यकर्ताओं से अभी से जुट जाने को कहा। मंच से बार-बार यह संदेश दिया गया कि आने वाला चुनाव “सिर्फ चुनाव नहीं, बल्कि विचारधारा की लड़ाई” होगा।

    विपक्ष भी सतर्क, मुकाबला होगा सीधा

    जहां सपा इस रैली को जनसमर्थन और बदलाव की शुरुआत बता रही है, वहीं विपक्ष इसे केवल भीड़ जुटाने की राजनीति करार दे रहा है। हालांकि, दादरी में उमड़ी भीड़ और सपा के आक्रामक तेवर यह संकेत दे रहे हैं कि आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति और भी गरमाने वाली है। दादरी की ‘समता-भाईचारा रैली’ ने यह साफ कर दिया है कि उत्तर प्रदेश की राजनीति अब सीधे टकराव की ओर बढ़ चुकी है। बड़े नेताओं के साथ-साथ अनिल पाल जैसे युवा चेहरों की सक्रियता यह दिखा रही है कि सपा जमीनी स्तर पर अपनी ताकत को तेजी से बढ़ाने में जुटी है।  2027 की लड़ाई का बिगुल बज चुका है, और दादरी की यह रैली उसी की पहली तेज गूंज मानी जा रही है।

  • स्टेशन पर छूट जाता है एक पिता – दिल छू लेने वाली कविता हुई Viral

    स्टेशन पर छूट जाता है एक पिता – दिल छू लेने वाली कविता हुई Viral

    नई दिल्ली | विशेष लेख
    कभी-कभी जिंदगी के सबसे बड़े एहसास बहुत छोटे-छोटे पलों में छुपे होते हैं। ऐसा ही एक भावुक दृश्य तब सामने आता है जब एक बेटा या बेटी पहली बार घर से दूर जाने के लिए ट्रेन में बैठता है — और पीछे रह जाता है एक पिता, जो अपने जज्बात शब्दों में नहीं कह पाता।

    सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मार्मिक कविता तेजी से VIRAL हो रही है, जिसे पढ़कर हजारों लोग भावुक हो रहे हैं। इस कविता में एक पिता की चुपचाप छुपी चिंता, प्रेम और बिछड़ने का दर्द बेहद सजीव तरीके से उभरकर सामने आता है।

    पढ़िए यह भावुक कविता:

    ट्रेन पर बैठ जाने के बाद ,
    थोड़ा झुक कर जब मैने अपने बाबा को देखा ,
    अब तक जो कठोर ,निर्भीक से दिखते थे,
    थोड़ा कोमल थोड़ा डरा हुआ सा देखा,
    मेरी खिड़की पर आ सामान कुछ छूटा तो नहीं,
    कहने के बहाने मुझे निहारते देखा ,
    बार–बार अपना ख्याल रखना कह,
    घबराहट में चश्मे को साफ करते देखा,
    अपनी पैंट की जेब टटोल रहे थे ,
    की याद आया शर्ट की जेब में है,
    कुछ नोट कुछ सिक्के निकालते देखा,
    मेरे हाथों पर उन सिक्कों और नोटो को दे,
    घबराना मत कह ढाढ़स देते देखा,
    पहुंच कर फोन करना ,समान को देखना जैसी हिदायत तो दे दी,
    मगर ये ना कह सके कैसे रहूंगा तेरे बिना,
    ऐसा कभी किसी पिता को नहीं कहते देखा,
    चुप अपने हर ग़म को मुस्कुराते छुपाते देखा,
    मैने मेरे पिता को…….!!
    स्टेशन पर मुझे ,मुझ में ही कहीं खुद को छोड़ ,
    पिता को घर जाते देखा….!!

    — स्वरचित : विद्या त्रिपाठी

    भावनाओं से भरी यह कविता क्यों छू रही है दिल?

    यह कविता सिर्फ शब्दों का संग्रह नहीं, बल्कि हर उस इंसान की कहानी है जिसने कभी अपने घर, अपने पिता को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की है।

    इसमें पिता का वह रूप दिखता है जो अक्सर दिखाई नहीं देता —

    • जो मजबूत दिखता है, पर अंदर से बेहद भावुक होता है

    • जो अपने डर और अकेलेपन को छुपाकर सिर्फ हिम्मत देता है

    • जो विदा के समय खुद को पीछे छोड़ देता है

    सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

    इस कविता को पढ़कर कई यूज़र्स ने कमेंट किया कि उन्हें अपने जीवन के वही पल याद आ गए जब उनके पिता उन्हें स्टेशन छोड़ने आए थे।

    कई लोगों ने इसे “हर बेटे-बेटी की सच्चाई” और “पिता के प्रेम का सबसे सटीक चित्रण” बताया।

    Also Read This : Indian rupee record low ! डॉलर के मुकाबले 93.94 के ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंचा

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by AVSPOST (@avspost)

  • Eid-ul-Fitr 2026 : भारत में ईद-उल-फितर 21 मार्च को मनाई जाएगी

    Eid-ul-Fitr 2026 : भारत में ईद-उल-फितर 21 मार्च को मनाई जाएगी

    भारत में ed-ul-Fitr 2026 अब 21 मार्च ( शनिवार) को मनाई जाएगी! आज चांद ( शव्वाल का चांद ) दिखाई नहीं दिया,इसलिए रमजान का आखरी रोजा ( 30 वा ) रोजा रखा जा रहा हैं! दरसल इस्लामिक कैलेंडर पूरी तरह Luner Calendar ( चंद्रमा) पर आधारित होता है, और हर नए महीने की शुरुआत चांद दिखने के बाद ही होती है!
    20 मार्च की शाम को देश के अलग-अलग हिस्सों में चांद देखने की कोशिश की गई, परंतु अधिकतर जगहों पर चांद नजर नहीं आया! इसके बाद धार्मिक संस्थाओं और चांद देखने वाली कमेटी ने यह घोषणा कि की रमजान का महीना अभी खत्म नहीं हुआ है और एक और रोजा रखा जाएगा! साथ ही यह भी साफ हो गया कि ईद अब अगले दिन यानी 21 मार्च को मनाई जाएगी!

    चांद ना दिखने की वजह

    इस बार 20 मार्च की शाम को देशभर में शव्वाल का चांद देखने की कोशिश की गई, लेकिन कई वैज्ञानिक और प्राकृतिक कारणों की वजह से चांद दिखाई नहीं दे सका!
    सबसे बड़ी वजह यही रही कि उस दिन ( New moon phase ) बहुत देर से शुरू हुआ जिससे सूर्यास्त के समय चंद क्षितिज (Horizon) के काफी करीब और बेहद पतला था! ऐसे में उसे नंगी आंखों से देख पाना काफी मुश्किल हो जाता है!

    साथ ही इसके अलावा कई इलाकों में मौसम पूरी तरह साफ नहीं था! हल्के बादल धूल और प्रदूषण की ( Air pollution impact) वजह से आसमान धुंधला रहा जिसे चांद देखने की संभावना है, और कम हो गई!
    Eid-ul-Fitr का महत्व
    (Importance of Eid festival)

    Eid- ul- Fitr Festival इस्लाम धर्म का सबसे बड़ा और खास त्योहार माना जाता है! जोकि रमजान के पूरे महीने रोजा रखने के बाद मनाया जाता है! रमजान के दौरान मुसलमान रोजा रखकर अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण रखना सीखते हैं और अल्लाह की इबादत में समय बिताते हैं! ऐसे मैं ईद का दिन उनके लिए इनाम और शुक्रिया का दिन होता है, जिसमें वह अल्लाह का धन्यवाद करते हैं कि उन्हें रोजा रखने की ताकत और सब्र मिले! इस दिन –

    ● लोग नमाज अदा करते हैं
    ● एक दूसरे को गले लगा कर मुबारकबाद देते हैं
    ● गरीबों को zakat / Fitra( दान )दिया जाता है
    ● घरों में सेवइयां और खास पकवान बनाए जाते हैं

    Eid-ul-Fitr इस्लाम धर्म के सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र त्योहार में से एक माना जाता है! यह त्योहार पूरे रमजान महीने के बाद मनाया जाता है, जिसमें मुसलमान रोजा रखते हैं, अपने व्यवहार में संयम लाते हैं और अल्लाह की इबादत में अधिक समय बिताते हैं!

    लोगों में उत्साह ( Eid celebration In India )

    Eid-ul-Fitr celebration India को लेकर पूरे देश में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है! ईद का दिन करीब आ रहा है, वैसे-वैसे लोगों की तैयारी भी तेज होती जा रही है! खासकर दिल्ली, मुंबई,लखनऊ, हैदराबाद जैसे बड़े शहरो के बाजारों में रौनक साफ नजर आ रही है! मस्जिदों में भी ईद की नमाज की तैयारी शुरू हो चुकी है, साफ सफाई सजावट और व्यवस्था को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि ईद के दिन नमाज शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से अदा की जा सके!
    चांद ना दिखाने के कारण इस साल भारत में Eid- ul- Fitr एक दिन बाद मनाई जाएगी! कल पूरे देश भर में यह त्यौहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाएगा !अंत में Eid – ul- Fitr हमें यही सिखाती है कि हम अपने जीवन में प्यार(love),शांति( peace ), समानता (Equality )और दया( kindness )को अपनाये और एक बेहतर समाज के निर्माण में अपना योगदान दे!

    Written By : Tanya Singh

  • Noida Authority में प्रशासनिक ‘सर्जरी’: नए CEO कृष्णा करुणेश का बड़ा एक्शन, कई अफसरों के प्रभार बदलाव

    Noida Authority में प्रशासनिक ‘सर्जरी’: नए CEO कृष्णा करुणेश का बड़ा एक्शन, कई अफसरों के प्रभार बदलाव

    नोएडा: Noida Authority  में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। नए सीईओ कृष्णा करुणेश ने कार्यभार संभालते ही साफ कर दिया है कि काम में ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। पारदर्शिता, तेजी और जवाबदेही—इन तीन बिंदुओं पर फोकस करते हुए प्राधिकरण के अंदर जिम्मेदारियों का बड़ा फेरबदल किया गया है।

    क्या है बड़ा बदलाव?

    सूत्रों के मुताबिक, कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभाग बदल दिए गए हैं ताकि रुके हुए प्रोजेक्ट्स को रफ्तार मिल सके और जनता की शिकायतों का निपटारा तेजी से हो।

    • अतुल सिंह को अब डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और प्रोसेसिंग प्लांट की अहम जिम्मेदारी दी गई है। साफ-सफाई व्यवस्था सुधारना उनकी प्राथमिकता होगी।

    • रजनीश कुमार को सर्किल-8 का नया प्रभार सौंपा गया है।

    • वैभव नागर और दीपक कुमार समेत कई अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया गया है, ताकि काम का बेहतर बंटवारा हो सके।

    भवन और बिजली शाखा में भी बदलाव

    भवन प्रकोष्ठ में भी नई तैनातियां हुई हैं। विनय कुमार, प्रेम चंद और प्रदीप साहू को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। माना जा रहा है कि निर्माण और नक्शा पास कराने से जुड़े मामलों में अब तेजी देखने को मिल सकती है।

    वहीं, इलेक्ट्रिकल ऑडिट की जिम्मेदारी शशांक सिंह को सौंपी गई है। अशोक अरोड़ा अब विद्युत शाखा का काम देखेंगे। बिजली से जुड़े प्रोजेक्ट्स और मेंटेनेंस पर खास नजर रहेगी।

    अन्य अधिकारियों को भी नई भूमिकाएं

    संजीव कुमार बेदी, पवन बरनवाल, उमेश कुमार शर्मा और अजय कुमार यादव को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। यह बदलाव इस संकेत के तौर पर देखा जा रहा है कि सीईओ काम की गति और गुणवत्ता दोनों में सुधार चाहते हैं।

    प्राधिकरण के अंदर यह साफ संदेश गया है कि अब फाइलें रुकी नहीं रहेंगी। लंबित प्रोजेक्ट्स, सड़क और सफाई से जुड़े मुद्दों पर तेज कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ये बदलाव जमीनी स्तर पर असर दिखाते हैं तो शहर के विकास कार्यों में तेजी आएगी। नए सीईओ कृष्णा करुणेश ने साफ कर दिया है कि नोएडा में अब प्रशासनिक ‘सर्जरी’ के जरिए सिस्टम को चुस्त-दुरुस्त किया जाएगा। आने वाले दिनों में इसका असर साफ दिखाई दे सकता है।

    नोएडा से दीपू जैन की रिपोर्ट

  • Gautambuddh Nagar Police: ग्रेटर नोएडा को मिला सख्त और तेज-तर्रार DCP, डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने संभाली कमान

    Gautambuddh Nagar Police: ग्रेटर नोएडा को मिला सख्त और तेज-तर्रार DCP, डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने संभाली कमान

    Gautambuddh Nagar Police: कानून-व्यवस्था को धार देने के लिए बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया गया है। डॉ. प्रवीण रंजन सिंह को ग्रेटर नोएडा का नया डीसीपी नियुक्त किया गया है। गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में हुए इस फेरबदल को रणनीतिक कदम माना जा रहा है। संदेश साफ है—अपराध पर सख्ती, जनता को सुरक्षा। डॉ. प्रवीण रंजन सिंह की पहचान एक ऐसे अधिकारी की है जो सीधे और कड़े फैसलों के लिए जाने जाते हैं। नोएडा में डीसीपी ट्रैफिक रहते हुए उन्होंने नियम तोड़ने वालों पर लगातार कार्रवाई की। हेलमेट न पहनने वालों से लेकर ओवरस्पीडिंग तक—हर मोर्चे पर सख्त अभियान चलाए गए। उनकी कार्यशैली का मूल मंत्र रहा है—“कानून से कोई समझौता नहीं।”

    Dr Praveen Ranjan Singh
    Dr Praveen Ranjan Singh

    मैदान में उतरने वाले अफसर

    प्रवीण रंजन सिंह सिर्फ दफ्तर में बैठकर निर्देश देने वाले अधिकारी नहीं माने जाते। कई मौकों पर वे खुद मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लेते रहे हैं। ट्रैफिक जाम हो या कानून-व्यवस्था की स्थिति—वे सीधे टीम के साथ खड़े नजर आए हैं। अधिकारियों का कहना है कि उनकी प्राथमिकता “रिस्पॉन्स टाइम कम करना और पीड़ित को तुरंत राहत देना” रही है। डॉ. सिंह ने स्नातकोत्तर (M.A.) और एलएल.बी. की पढ़ाई की है। यही वजह है कि वे हर केस को कानूनी नजरिए से गहराई में जाकर समझते हैं। विभागीय सूत्र बताते हैं कि वे मामलों का विश्लेषण तथ्यों और वैज्ञानिक तरीके से करते हैं, जिससे फैसले मजबूत और टिकाऊ हों।

    Dr Praveen Ranjan Singh
    Dr Praveen Ranjan Singh

    समाज से सीधा जुड़ाव

    डॉ. सिंह सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में भी सक्रिय भागीदारी रखते हैं। वे स्थानीय लोगों से मिलते-जुलते रहते हैं और सामाजिक संगठनों के साथ संवाद बनाए रखते हैं। इससे उनकी छवि एक सख्त लेकिन संवेदनशील अधिकारी की बनी है। वरिष्ठ पत्रकार डॉ. विकास राज तिवारी बताते हैं “डॉ. प्रवीण रंजन सिंह का ट्रैक रिकॉर्ड शानदार है। हमने नोएडा में उनके काम को लंबे समय तक देखा है। वे हर मुद्दे को गंभीरता से लेते हैं, पीड़ित की मदद को प्राथमिकता देते हैं और वैज्ञानिक तरीके से केस का विश्लेषण कर न्याय दिलाने की कोशिश करते हैं। नए प्रभार के लिए उन्हें शुभकामनाएं।”

    ग्रेटर नोएडा में अगला कदम?

    ग्रेटर नोएडा आज तेजी से बढ़ता शहर है। इंडस्ट्रियल बेल्ट, बड़ी सोसायटी और बढ़ती आबादी के बीच अपराध नियंत्रण और ट्रैफिक प्रबंधन बड़ी चुनौती है। सूत्रों के मुताबिक, नए डीसीपी गश्त बढ़ाने, संवेदनशील इलाकों में निगरानी तेज करने और पुलिस-जनता संवाद मजबूत करने की तैयारी में हैं। संकेत साफ हैं—ग्रेटर नोएडा में अब पुलिसिंग का अंदाज और सख्त होने वाला है। डॉ. प्रवीण रंजन सिंह के नेतृत्व में अपराध पर लगाम और सुरक्षा व्यवस्था को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

    नोएडा से सत्यवीर सिंह के साथ दीपू जैन की रिपोर्ट

  • Noida Hindu Sammelan: सेक्टर-82 में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन, सनातन एकता और गौ रक्षा पर दिया गया जोर

    Noida Hindu Sammelan: सेक्टर-82 में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन, सनातन एकता और गौ रक्षा पर दिया गया जोर

    Noida Hindu Sammelan: नोएडा के सेक्टर-82, पॉकेट-12 में रविवार 8 फरवरी 2026 को एक भव्य हिंदू सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम “हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति” के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें पॉकेट-7 और पॉकेट-12 के निवासियों सहित सर्व समाज के सैकड़ों लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता को मजबूत करना था।

    Noida Hindu Sammelan
    Noida Hindu Sammelan

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनंत श्री विभूषित महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी पंचमानंद जी महाराज उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में भारतीय धरोहर के कार्याध्यक्ष श्री प्रवीण शर्मा एवं प्रसिद्ध सिंगर लावली चौहान शामिल रहीं। सभी अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति द्वारा पूरे सम्मान और गरिमा के साथ किया गया।

    Noida Hindu Sammelan
    Noida Hindu Sammelan

    सम्मेलन का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद स्वामी पंचमानंद जी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में हिंदू समाज को संगठित रहने की सबसे अधिक आवश्यकता है। उन्होंने सनातन धर्म की महानता, हिंदू संस्कृति के मूल्यों और नई पीढ़ी को धर्म से जोड़ने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि जब तक समाज एकजुट नहीं होगा, तब तक हमारी संस्कृति और परंपराएं सुरक्षित नहीं रह सकतीं।

    Noida Hindu Sammelan
    Noida Hindu Sammelan

    सम्मेलन में मुख्य रूप से तीन विषयों पर विशेष चर्चा की गई—सनातन धर्म से जुड़ाव, हिंदू एकता और गौ रक्षा। वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि हिंदू समाज को आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर आना होगा। गौ रक्षा को भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग बताते हुए इसके संरक्षण पर भी विशेष जोर दिया गया।

    Noida Hindu Sammelan
    Noida Hindu Sammelan

    कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। सिंगर लावली चौहान द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीतों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और हिंदू एकता के संदेश को मजबूती से अपनाने का संकल्प लिया।

    सम्मेलन के समापन के बाद सभी भक्तों के लिए प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई थी। आयोजन समिति द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की। पॉकेट-12 के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे समर्पण भाव से किया गया यह आयोजन पूर्ण रूप से सफल रहा।

    Noida Hindu Sammelan
    Noida Hindu Sammelan

    इस भव्य आयोजन की सफलता में मुख्य रूप से आयोजन समिति के प्रमुख कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। प्रमुख रूप से महेंद्र शर्मा , मुकेश शुक्ला , सी.के. शर्मा , पी.के. सिंह, विजय सचान, संजय पांडेय,  गोरेलाल, अरविंद परिहार, प्रमोद दीक्षित, मनीष मिश्रा, कृष्णा दुबे तथा भाजपा महिला नेत्री संतोष सिंह सहित पॉकेट-7 एवं पॉकेट-12 के सभी निवासियों और कार्यकर्ताओं ने कंधे से कंधा मिलाकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन समिति ने सभी सहयोगियों को उनकी मेहनत और समर्पण के लिए बधाई दी और आभार व्यक्त किया। स्थानीय निवासियों का कहना था कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को अपनी संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं। उपस्थित लोगों ने भविष्य में भी ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।  यह हिंदू सम्मेलन सामाजिक समरसता, सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार और हिंदू एकता का सशक्त संदेश देने में पूरी तरह सफल रहा। आयोजकों ने विश्वास जताया कि आगे भी इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से समाज को संगठित और सशक्त बनाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।

    नोएडा से दीपू जैन की रिपोर्ट

  • Delhi Weather News: लोहड़ी पर टूटा सर्दी का रिकॉर्ड, गुरुग्राम में 90 साल की सबसे ठंडी सुबह

    Delhi Weather News: लोहड़ी पर टूटा सर्दी का रिकॉर्ड, गुरुग्राम में 90 साल की सबसे ठंडी सुबह

    नई दिल्ली | 13 जनवरी, शाम, Delhi Weather News: दिल्ली-एनसीआर में सर्दी ने इस साल सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। लोहड़ी के दिन राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हरियाणा के गुरुग्राम में पारा 0.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो पिछले 90 वर्षों का सबसे निचला स्तर माना जा रहा है।

    भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली के सफदरजंग और लोधी रोड इलाकों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले 11 जनवरी को आयानगर में तापमान 2.9 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं 12 जनवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3 से 4.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया।

    मकर संक्रांति पर भी ठंड से राहत नहीं

    मौसम विभाग का अनुमान है कि 14 जनवरी (मकर संक्रांति) को भी सर्दी का असर बना रहेगा। उस दिन न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
    हालांकि 15 जनवरी के बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के संकेत हैं।

    • न्यूनतम तापमान 5–6 डिग्री

    • 18 जनवरी तक 8–10 डिग्री

    • अधिकतम तापमान 20 से बढ़कर 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

    इन शहरों में दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान

    • सीकर: 0.4 डिग्री

    • गुरुग्राम: 0.6 डिग्री

    • दिल्ली: 3 डिग्री

    • नोएडा: 3.3 डिग्री

    • फरीदाबाद: 4 डिग्री

    • गाजियाबाद: 4 डिग्री

    • देहरादून: 4.5 डिग्री

    IMD के मुताबिक दिल्ली में तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री कम रहा। नमी का स्तर लगभग 100 फीसदी दर्ज किया गया, जिससे गलन और ठिठुरन ज्यादा महसूस हुई।

    शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट

    उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में अगले 2–3 दिनों तक शीतलहर से भीषण शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है। वहीं बिहार और उत्तर भारत में अगले 5 दिनों तक सुबह घना कोहरा छाने की आशंका जताई गई है। कोहरे के कारण दिल्ली-एनसीआर में सुबह के समय दृश्यता कम रही और आवागमन प्रभावित हुआ।

    ठंड में कैसे बचकर रहें, IMD और विशेषज्ञों की सलाह

    मौसम विभाग और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इस भीषण ठंड के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है—

    • सुबह और देर रात अनावश्यक बाहर निकलने से बचें

    • परतदार गर्म कपड़े, टोपी, मफलर और दस्ताने पहनें

    • बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखें

    • गर्म पेय और सुपाच्य भोजन का सेवन करें

    • कोहरे में वाहन चलाते समय फॉग लाइट और धीमी गति रखें

    • खुले में रहने वाले लोगों के लिए अस्थायी शेल्टर और अलाव की व्यवस्था जरूरी

    दिल्ली से दीपू जैन की रिपोर्ट

  • Noida News : नोएडा में मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस की सक्रिय कार्रवाई, पीड़ितों को मिला त्वरित सहयोग

    Noida News : नोएडा में मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस की सक्रिय कार्रवाई, पीड़ितों को मिला त्वरित सहयोग

    Noida News: महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर मिशन शक्ति – नारी सुरक्षा, नारी सम्मान अभियान के अंतर्गत आज नोएडा में पुलिस टीमों द्वारा सक्रिय और सराहनीय कार्य किया गया। अभियान के पांचवें चरण के तहत नोएडा पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा, सहायता और संरक्षण को लेकर ज़मीनी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की।

    आज नोएडा के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गठित मिशन शक्ति पुलिस टीमों ने महिलाओं से सीधे संवाद किया, उनकी समस्याएँ सुनीं और प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। मिशन शक्ति केंद्रों के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को शिकायत दर्ज कराने से लेकर विधिक कार्रवाई तक हर स्तर पर सहयोग प्रदान किया गया।

    नोएडा पुलिस द्वारा प्रशिक्षित महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों की मदद से पीड़ित महिलाओं को मानसिक, सामाजिक एवं भावनात्मक सहायता दी गई। इसके साथ ही आवश्यकता अनुसार उन्हें महिला हेल्प डेस्क, काउंसलिंग, विधिक सहायता और अन्य संबंधित विभागों से जोड़ा गया।

    मिशन शक्ति अभियान के तहत आज सार्वजनिक स्थानों, आवासीय क्षेत्रों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा जागरूकता अभियान भी चलाया गया। महिलाओं को उनके अधिकारों, हेल्पलाइन नंबरों और आपातकालीन सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

    नोएडा पुलिस कमिश्नरेट द्वारा स्पष्ट किया गया कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की उत्पीड़न, हिंसा या असुरक्षा की स्थिति में त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाएगी। मिशन शक्ति के माध्यम से पुलिस का उद्देश्य न केवल अपराध के बाद कार्रवाई करना है, बल्कि अपराध की रोकथाम और महिलाओं में सुरक्षा का भरोसा पैदा करना भी है।

    मिशन शक्ति – नारी सुरक्षा, नारी सम्मान अभियान के पांचवें चरण में नोएडा पुलिस की यह सक्रियता यह संदेश देती है कि महिला सुरक्षा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली जिम्मेदारी है।

    नोएडा से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट

  • Team Shakti Mohan Awasthi के नेतृत्व में Noida Police ने किया शानदार काम: यूपी–बिहार से जुड़े अन्तर्राज्यीय मोबाइल चोरी गैंग का पर्दाफोड़, 821 मोबाइल बरामद

    Team Shakti Mohan Awasthi के नेतृत्व में Noida Police ने किया शानदार काम: यूपी–बिहार से जुड़े अन्तर्राज्यीय मोबाइल चोरी गैंग का पर्दाफोड़, 821 मोबाइल बरामद

    Noida Police News : डीसीपी नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी के प्रभावी नेतृत्व में नोएडा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना फेस-2 नोएडा पुलिस ने एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल फोन चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि 02 बाल अपचारियों को पुलिस संरक्षण में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के कुल 821 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 06 से 08 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

    सुनियोजित चेकिंग से मिली बड़ी सफलता

    पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 06 जनवरी 2026 को थाना फेस-2 क्षेत्र के ग्राम ककराला में नियमित चेकिंग के दौरान की गई। स्थानीय इनपुट और लगातार निगरानी के आधार पर संदिग्धों को रोका गया, जिसके बाद पूछताछ में मोबाइल चोरी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ। इस अभियान को थाना फेस-2 प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह द्वारा जमीनी स्तर पर प्रभावी तरीके से मॉनिटर किया जा रहा था, जिससे पुलिस टीम को सटीक कार्रवाई करने में सफलता मिली।

    भीड़भाड़ वाले बाजारों को बनाते थे निशाना

    जांच में सामने आया है कि यह गिरोह विशेष रूप से सब्जी मंडियों, फल मंडियों और साप्ताहिक बाजारों में सक्रिय रहता था। आरोपी सर्दियों के मौसम में लोगों की जैकेट और जेब से मोबाइल फोन बड़ी सफाई से चोरी कर लेते थे।
    गिरोह समूह में काम करता था—एक व्यक्ति चोरी करता, दूसरा निगरानी रखता और खतरे की स्थिति में मोबाइल तुरंत किसी अन्य साथी को सौंप दिया जाता था।

    झारखंड और बिहार तक फैला नेटवर्क

    पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि चोरी के मोबाइल फोन बड़ी संख्या में एकत्र होने के बाद आरोपी ट्रेन के जरिए झारखंड और बिहार पहुंचते थे, जहां इन्हें कम दामों में बेचकर आर्थिक लाभ कमाया जाता था। इस गिरोह से जुड़े कई आरोपी अनपढ़ हैं, जबकि कुछ ने 12वीं तक शिक्षा प्राप्त की है।

    पुलिस कमिश्नर ने दिया पुरस्कार

    इस बड़ी सफलता पर पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने गिरफ्तारी और भारी बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है। उन्होंने इसे नोएडा पुलिस की सतर्कता, समन्वय और मजबूत अपराध नियंत्रण रणनीति का परिणाम बताया।

    पुलिस का सख्त संदेश

    डीसीपी नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि अन्तर्राज्यीय अपराध गिरोहों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में अपने मोबाइल और कीमती सामान को लेकर सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। फिलहाल सभी अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है और बरामद मोबाइल फोन को उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने की प्रक्रिया भी तेज़ी से शुरू कर दी गई है।

    नोएडा से  पत्रकार दीपू जैन की रिपोर्ट