Category: समाचार

  • मेघालय का सिलग्राक, एम.पी. की रिदम व कोलकत्ता की डॉ. सौरवी बने “मिस्टर, मिस एंड मिसेज प्राइड ऑफ भारत 2021”

    मेघालय का सिलग्राक, एम.पी. की रिदम व कोलकत्ता की डॉ. सौरवी बने “मिस्टर, मिस एंड मिसेज प्राइड ऑफ भारत 2021”

    जयपुर/कोलकत्ता/शिलॉन्ग/मध्य प्रदेश। “मिस्टर, मिस एंड मिसेस प्राइड ऑफ भारत” के सीजन 1 की क्राउनिंग सेरेमनी का गत सोमवार को आयोजन हुआ।

    शो की डायरेक्टर मिताली सोनी ने बताया कि यह शो प्राइड ऑफ भारत का एक इनिशिएटिव है एवं कोरोना के कारण इस वर्ष यह शो पूरी तरह से वर्चुअल रूप में ही आयोजित किया गया।

    Dr. Souravi Haldar Winner
    Dr. Souravi Haldar Winner

    इस शो की एक सबसे खास बात यह रही कि शो के ऑडिशन राउंड में प्रतिभागियों को पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने सम्बन्धी टास्क दिए गए।

    शो के फिनाले से पहले सभी फाइनलिस्ट को ग्रूमिंग एक्सपर्ट्स द्वारा दो दिन की ग्रूमिंग सेशन भी दिए गए, जिसके बाद फिनाले में जनरल क्विज, रैम्पवॉक, लाइव क्वेश्चन – आंसर एवं टैलेंट राउंड को क्लियर करते हुए शो के विनर्स का चयन हुआ।

    Miss. Rhythm Jain Winner
    Miss. Rhythm Jain Winner

    प्राइड ऑफ भारत के फाउंडर महावीर कुमार सोनी ने बताया कि मिस कैटेगरी से एम.पी. की रिदम जैन, मिसेस कैटेगरी से कोलकत्ता की डॉ. सौरवी हालदार व मिस्टर कैटेगरी से मेघालय का सिलग्राक मारक विनर्स रहे। इनके अलावा मिस केटेगरी से याचिका जैन, सुप्रिया पसलकर व अशनूर कौर ने 1st रनर अप, 2nd रनर अप व 3rd रनर अप, मिसेस केटेगरी से नेहा बंद्योपाध्याय व पूजा रामचंदानी ने 1st रनर अप व 2nd रनर अप का एवं मिस्टर कैटेगरी से रोहित कुमार व सात्यकि बनर्जी ने 1st व 2nd रनर अप का खिताब अपने नाम किया।

    शो में जूरी के रूप में सुपरमॉडल एन्ड एक्ट्रेस शुभि अग्रवाल, सुपरमॉडल एन्ड एक्ट्रेस दीप्ति कौशिक व युथ आइकॉन ऑफ राजस्थान व एक्टर ऋषी मिगलानी, एक्टर संजय सरदाना एवं सेलेब्रिटी फैशन डिज़ाइनर प्रज्ञा टिबरेवाल रहे।

    Mr. Silgrak Marak winner
    Mr. Silgrak Marak winner

    उल्लेखनीय है कि इस शो में फेमस बॉलीवुड एन्ड टीवी ऐक्ट्रेस एन्ड दीप्रा फैशन स्टूडियो की फाउंडर डायरेक्टर दीप्ति सैनी ने ग्रूमिंग डायरेक्टर की भूमिका निभाई, मिस इंडिया यूनिवर्स डॉ. शिखा तिवारी ने मेंटर के रूप में भूमिका निभाई। सपोर्टिंग पार्टनर के रूप में सृष्टि द वीमेनस् क्लब, दीप्रा फैशन स्टूडियो, गोपयम, प्रेशा क्रिएशन रहे। शो की क्राउनिंग सेरेमनी में गेस्ट ऑफ ओनर के रूप में मिसेज क्वीन ऑफ इंडिया डॉ. परीन सोमानी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

    साथ ही देश की कई बड़ी बड़ी शख्सियतों ने हिस्सा लिया, जिनमें फेमस एक्टर व डायरेक्टर रविन्द्र अरोरा, हिंदुस्तान चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पैट्रन डॉ. उत्तम जैन, कमलेश सोनी, योगाचार्य डॉ. रेखा सोनी, फिक्की के चेयरमैन नरेंद्र कुमार जैन, अंकिता जैन, मधु सोनी, भावना शर्मा, बसन्त जैन, नीलम जैन, समाज रत्न अवार्डी लक्की चंदवानी, अनिल अरोरा, संजीव चौधरी आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर शो डायरेक्टर

    मिताली सोनी ने जल्द ही ऑफलाइन रूप में होने जा रहे शो के दूसरे सीजन के आयोजन की भी घोषणा की।
    शो में इशिता भट्ट द्वारा सशक्त एंकरिंग की गई।

  • नोएडा के पॉकेट 12 को सुंदर बनाने की मुहिम, सोसाइटी निवासियों को मिल रहा स्थानीय नेताओं का साथ

    नोएडा के पॉकेट 12 को सुंदर बनाने की मुहिम, सोसाइटी निवासियों को मिल रहा स्थानीय नेताओं का साथ

    नोएडा। नोएडा को स्वच्छ और सुंदर बनाने को लेकर जमकर काम किया जा रहा है इस काम में नोएडा अथॉरिटी के साथ-साथ RWA के लोग भी लगे हुए हैं। सेक्टर -82  के पॉकेट 12 सोसायटी में बीते हफ्ते आरडब्ल्यूए ने लोगों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया। सोसायटी के लोगों ने पार्क का कचरा बाहर निकाला और पार्क को साफ-सुथरा रखने की शपथ ली। आरडब्ल्यूए का कहना है कि निगम की ओर से पार्कों में रेगुलर साफ-सफाई नहीं कराई जाती है। इससे सोसायटी के पार्क और अन्य जगहों पर गंदगी जमा हो जाती है। इसलिए हर माह स्थानीय लोगों की मदद से सोसायटी को साफ-सुथरा रखने के लिए अभियान चलाया जाता है। आरडब्ल्यूए ने स्वच्छता अभियान के तहत लोगों को सफाई के लिए अवेयर भी किया। 

    नोएडा सेक्टर 82 के पॉकेट 12 के साफ सफाई के कार्य में सोसाइटी के निवासी के साथ साथ कुछ समाजसेवी और स्थानीय नेताओं ने भी सहयोग देना शुरू कर दिया है। काफी दिनों से अधूरे पड़े मलवा और नाली की सफाई के काम में  समाजवादी पार्टी के नेता सुनील चौधरी भी सहयोग कर रहे है। समाजवादी पार्टी के नेता राजीव श्रीवास्तव ने बताया की सोसाइटी को स्वच्छ बनाने के लिए उनकी तरफ से पूरी कोशिश की जा रही है। इस काम में  नोएडा अथॉरिटी के प्रोजेक्ट इंजीनियर  आर के शर्मा जी हेल्थ डिपार्टमेंट का सहयोग भी मिल रहा है। वहीं सोसाइटी निवासी जसवीर चौहान और मनोज तिवारी सोसाइटी को साफ रखने में सहयोग कर रहे हैं।

    वहीं पॉकेट सोसायटी के एडवाइजर केमटी के उपाध्यक्ष सी के शर्मा के मुताबिक सोसायटी के लोगों ने साफ-सफाई की कमान खुद संभाली है यहीं नहीं, सोशल मीडिया aपर भी इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया, ताकि अन्य सोसायटी के लोग भी प्रेरित होकर साफ-सफाई पर ध्यान दें। सीके शर्मा ने बताया की सोसायटी में रहने वाले लोगों के लिए नोएडा अथॉरिटी की तरफ से बड़े पार्क में जिम की व्यवस्था भी शुरू कर दी गई है।

    नोएडा को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए प्राधिकरण (Noida Authority) ने स्वच्छता रैंकिंग अवार्ड्स, 2021-22 कार्यक्रम फिर से शुरू किया है। आगामी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर विजेताओं के नामों की घोषणा की जाएगी। 15 सितंबर तक शहर के सभी एसोसिएशन, आरडब्ल्यूए, स्कूल, समेत अन्य कैटेगरी में इसमें इसमें रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 16 – 30 सितंबर के बीच प्राधिकरण के अफसर मौके पर जाकर स्वच्छता का जायजा लेंगे। उसके बाद रैंकिंग तय की जाएगी और की घोषणा की जाएगी। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ऋतु महेश्वरी शहर की सफाई को लेकर लगातार सक्रिय हैं। नए-नए अभियान के जरिए स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ा रही है।

     

  • ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने मुंबई में वड़ा पाव आजमाया। इंटरनेट प्रतिक्रिया

    ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने मुंबई में वड़ा पाव आजमाया। इंटरनेट प्रतिक्रिया

    भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त, एलेक्स एलिस, फिर से चर्चा में हैं और इस बार प्रसिद्ध महाराष्ट्रीयन व्यंजन वड़ा पाव को आजमाने के लिए।

    क्या आपको याद है कि कैसे भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने दक्षिण भारतीय स्वादिष्ट डोसा का स्वाद चखा था? अगस्त में उनका हाथों से डोसा खाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वह इसके हर हिस्से को पसंद करते थे और उनकी प्रतिक्रिया ने नेटिज़न्स का दिल जीत लिया। हालाँकि, इस बार, हाथ में वड़ा पाव लिए उनकी एक तस्वीर ऑनलाइन वायरल हो गई है और हम सुरक्षित रूप से कह सकते हैं कि उन्हें भी यह बहुत पसंद था।

    एलिस, जो इस समय महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री और शीर्ष प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रही हैं, को गेटवे ऑफ इंडिया के बाहर हाथ में वड़ा पाव लिए खड़े देखा गया। महाराष्ट्र का एक शाकाहारी फास्ट फूड वड़ा पाव एक डीप फ्राइड आलू की पकौड़ी है जिसे पाव के बीच भरकर चटनी और हरी मिर्च के साथ खाया जाता है।

    उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, “मुंबई-लाई भारी में वड़ा पाव खाने का हमेशा समय होता है।” उन्होंने ‘लाई भारी’ का इस्तेमाल किया, जो एक देशी महाराष्ट्रीयन वाक्यांश है जिसका अर्थ है ‘इतना महान’।

    यहां पोस्ट देखें:

    उन्होंने अपनी मुंबई यात्रा की शुरुआत गणेश चतुर्थी से पहले एक गणेश कार्यशाला में जाकर की।

    ट्विटर पर अपलोड होने के बाद, उनकी तस्वीर 20,000 से अधिक लाइक्स के साथ वायरल हो गई। नेटिज़न्स ने भारत को पूरी तरह से तलाशने के लिए राजनयिक की भावना को पसंद किया और सिफारिशों के साथ टिप्पणियों की बाढ़ आ गई।

    एक यूजर ने कहा, “खुशी है कि आपको यह पसंद आया। मुंबई में खाने की अद्भुत वैरायटी है।” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “बॉन भूख।”

    एलेक्स एलिस ने भारत के प्रति अपने पूर्ण प्रेम के कारण सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रियता हासिल की है। मुंबई में डब्बावालों से मिलने से लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के बाद पूरे वीडियो के लिए हिंदी बोलने तक, कमिश्नर के पोस्ट ने नेटिज़न्स को खुश कर दिया है।

    वड़ा पाव, कोई भी?

  • दरभंगा एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट  का दर्जा देने की मांग, गिरीश कुमार ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    दरभंगा एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा देने की मांग, गिरीश कुमार ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    दरभंगा व उत्तर बिहार में विभिन्न मुदों पर कार्य करने वाली संगठन नोबल कॉज फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ गिरीश कुमार ने नागरिक उड्डयन मंत्री माननीय श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व बिहार के मुख्यमंत्री माननीय श्री नीतीश कुमार से पत्र लिखकर मांग किया है कि दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा दिया जाए और सिंगापुर व दुबई की उड़ान की अनुमति दी जाए। संस्था ने ये भी अनुरोध किया कि मलेशिया व सिंगापुर में काफी भारतीय मूल के लोग रहते हैं जिस वजह से मिथिलांचल में रह रहे कई परिवार के बच्चे पढ़ने व नौकरी करने वहां जाते हैं। इसके अलावा काफी मात्रा में मिथिलांचल के लोग दुबई में भी कार्यरत हैं।इस संदर्भ में नोबल कॉज फाउंडेशन ने दरख्वास्त की , की दरभंगा एयरपोर्ट जो ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर पर स्थित है को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का दर्जा मिलने से दक्षिणी नेपाल के लोग भी काठमांडू न जाकर दरभंगा से हवाई यात्रा करेंगे जिससे मिथिलांचल में रोजगार बढ़ेगा। इस आग्रह पत्र को माननीय मुख्यमंत्री ने तुरंत मुख्य सचिव व दरभंगा डी एम को संज्ञान लेने के लिए प्रेषित किया है। ज्ञातव्य हो कि दरभंगा एयरपोर्ट भारत सरकार के उड़ान स्कीम के तहत पूरे देश में शीर्ष पर है। सीधी हवाई सेवा से न बस इन्हें आवा जाही में सुविधा होगी , इससे विभिन्न तरीकों से नौकरी भी बढ़ेगी । मखाना के निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।

    संस्था के अध्यक्ष डॉ गिरीश कुमार ने मुख्यमंत्री जी से आग्रह किया कि यथाशीघ्र दरभंगा एयरपोर्ट के भूमि अधिग्रहण के मामले में सुनवाई की जाए और जल्द से जल्द ये काम पूरा ही जिससे नए टर्मिनल बनाने के काम शुरू हो। हम आपको बता दें कि नोबेल कॉज फाउंडेशन के प्रयासों से अब तक लगभग 2200 विद्यार्थियों को कौशल विकाश का प्रशिक्षण दिया है , 10,000 से ज्यादा पेड़ लगाया और फुटूरिंग स्पोर्ट्स कंपनी के साथ मिलकर लगभग 5000 बच्चों को खेल कूद का प्रशिक्षण दे रहा है।नोबल कॉज फाउंडेशन , के अध्यक्ष डॉ गिरीश कुमार जो दरभंगा के निवासी हैं और उनको समाज सेवा में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से भारत के राष्ट्रपति द्वारा संम्मानित किया जा चुका है।

  • अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का ग्राहक सेवा केन्द्र का उद्घाटन रविवार को होगा

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का ग्राहक सेवा केन्द्र का उद्घाटन रविवार को होगा

    पटना। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के दक्षिण बिहार प्रांत का ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन रविवार को 11 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर दक्षिण बिहार प्रांत के प्रांत सचिव प्रोफेसर अरुण सिन्हा जी, पंचायत के उपाध्यक्ष CA सतीश कुमार जी समेत अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहेंगे।

    ग्राहक सेवा केंद के बारे में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रवक्ता रवि आनंद ने बताया कि कोरोना काल में जहां लोग स्वास्थ्य की समस्या के साथ जूझ रहे थे, तब कुछ मुनाफाखोरों ने ग्राहकों के अधिकारों को वंचित कर उनका शोषण किया। अस्पताल, बैंक, मोबाइल कंपनियों के अलावा दवा विक्रेताओं के साथ गल्ला, ज्वेलरी व्यापारियों को होने वाली समस्याओं के समाधान के लिए यह केंद शुरू किया जा रहा है। यहाँ ग्राहकों की समस्या के समाधान के लिए हरसम्भव प्रयास के साथ श्री नागेंद्र कुमार जी से कानूनी मदद भी ले सकेंगे।

  • कायस्थ समाज के हितों पर कुठाराघात के खिलाफ सकारात्मक कार्यक्रम शीघ्र : राजीव रंजन प्रसाद

    कायस्थ समाज के हितों पर कुठाराघात के खिलाफ सकारात्मक कार्यक्रम शीघ्र : राजीव रंजन प्रसाद

    चित्रगुप्त के वंशजों को संगठित, एवं सशक्त करने के लिए जीकेसी प्रतिबद्ध : डा. नम्रता

    पद्मश्री डॉ मानस बिहारी वर्मा की स्मृति में कायस्थ विज्ञान सम्मान के पांच विजेताओं की घोषणा

    पटना, 30 जुलाई । आजादी की लड़ाई के अलावा हर क्षेत्र में अपना विशिष्ट योगदान देने वाले कायस्थ समुदाय की लगातार की जा रही उपेक्षा तथा उनके हितों पर किए जा रहे कुठाराघात के विरोध में देश की दो महान विभूतियों डॉ राजेंद्र प्रसाद एवं लोकनायक जयप्रकाश नारायण की धरती बिहार से शीघ्र ही सकारात्मक और रचनात्मक अभियान की शुरुआत की जाएगी । इस आशय का निर्णय आज यहां ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की प्रदेश कार्यकारिणी की हुई बैठक में लिया गया । कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद के नेतृत्व में हुई इस बैठक की अध्यक्षता डॉ नम्रता आनंद ने की ।

    कायस्थ समुदाय के हितों की रक्षा के लिए भारत ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर कार्यरत संस्था ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) बिहार ईकाई की कार्यकारिणी की बैठक में हाल के वर्षों में राजनीतिक तथा सामाजिक क्षेत्र में और उनके हकों से वंचित किए जाने का मामला जोरदार ढंग से उठा । लगभग सभी वक्ताओं ने कहा कि अब समय चुप बैठने का नहीं है बल्कि राजनीति सामाजिक प्रशासनिक व्यापारिक तथा अन्य क्षेत्रों में अपने हक को लेकर आवाज को बुलंद करने की जरूरत है ।

    वक्ताओं ने कहा कि प्रायः सभी राजनीतिक संगठनों द्वारा भगवान चित्रगुप्त के वंशजों को दबाने की कोशिश की जा रही है और उनका वाजिब हक भी देने की बात तो दूर उसे छीन भी लिया जा रहा है ।ऐसी स्थिति में सभी कायस्थ संगठनों तथा चित्रगुप्त के वंशजों को एकजुट होकर इस रचनात्मक तथा सकारात्मक अभियान में अपना सशक्त योगदान देने की जरूरत है । बैठक में 19 दिसंबर को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने वाले विश्व कायस्थ महासम्मेलन की तैयारी, पूरे राज्य में सदस्यता अभियान पर जोर देने का संकल्प लिया गया।बैठक के दौरान विश्व कायस्थ महासम्मेलन ‘उम्‍मीदों का कारवां’ कार्यक्रम की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक में प्रदेश भर में कायस्थों के सामाजिक आर्थिक, शैक्षणिक तथा सांस्कृतिक प्रगति के लिए राज्यव्यापी एकजुटता अभियान चलाये जाने और संगठन को जिला, शहर से लेकर पंचायत स्तर तक मजबूत कर

    राजनीति में भी अपनी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में जीकेसी की बिहार इकाई की ओर से सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए बनाये गये रोड मैप को प्रभावी ढ़ंग से क्रियान्वित किये जाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
    इस अवसर पर जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि विश्व कायस्थ महासम्मेलन की तैयारी के लिए रोडमैप तैयार है और सभी राज्यों को विशेष रुप से तैयारी करने का निर्देश दिया गया है।जीकेसी के गठन के साथ ही धरातल पर काम करने वाले प्रतिभाशाली लोगों की टीम बनायी गयी है, जो सबका साथ और सबका विकास के साथ काम करने में कृत संकल्पित हैं।

    श्री प्रसाद ने बताया कि जीकेसी के सौजन्य से पद्मश्री डॉ मानस बिहारी वर्मा की स्मृति में 29 जुलाई को “कायस्थ विज्ञान सम्मान”का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया इस वर्ष हमने यह सम्मान समारोह प्रसिद्ध वैज्ञानिक, पद्म श्री डॉ. मानस बिहारी वर्मा को समर्पित किया है जिन्होंने तेजस लड़ाकू विमान को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी । यह हमारे राष्ट्र के लिए गर्व की बात है।देश के प्रति डॉ. मानस बिहारी वर्मा का योगदान अविस्मरणीय है। उनके द्वारा विज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में किये गये कार्य लोगों के लिये प्रेरणास्रोत है। डॉक्टर मानस बिहारी वर्मा ने 35 वर्षों तक अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) में एक वैज्ञानिक के रूप में काम किया। तेजस फाइटर जेट विमान की डिज़ाइन बनाने की पूरी जिम्मेदारी उन्होंने संभाली थी।

    इस सम्मान के अंतर्गत देश भर से 11वीं और 12वीं के विज्ञान के छात्रों ने भाग लिया और विज्ञान से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं को प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि गठित कमिटी मंडल ने जिन छात्रों को विजेता घोषित किया उनमें आदर्श दीपक वर्मा, दाविपायन दास, शेरेन रेनी, आर्य अनूप नायर और नैतिक महेश शामिल हैं।

    प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता कमल किशोर ने कहा कि बिहार में सभी 38 जिलों में कमिटी गठित कर दी गयी है और वहां जिला तथा प्रखंड स्तर पर कमेटियां गठित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर जीकेसी की सभी इकाई को विस्तार करने की जरूरत है। संगठन को आगे बढ़ाने के लिए सोच और विचारधारा को ज़मीनी स्तर पर क्रियान्वित करने की जरूरत है। जीकेसी की स्थापना का महत्वपूर्ण उद्देश्य सम्पूर्ण कायस्थ समाज को संगठित, उन्नत एवं सशक्त करना है। कायस्थ समाज के लोगों को एक दूसरे से समन्वय स्थापित करने की जरूरत है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके। जीकेसी सदस्यता अभियान में युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर विशेष जोर दिया ।

    डॉ. आनंद ने बताया कि राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा औरंगाबाद के अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में जीकेसी सदस्यता अभियान की शानदार शुरूआत हुई है।1942 की अगस्त क्रांति में पटना में विधानसभा के सामने शहीद कायस्थ कुल गौरव जगतपति कुमार के सम्मान में औरंगाबाद में 11 अगस्त को एक अनूठे कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है ।

    इस अवसर पर मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार,राष्ट्रीय सचिव रवि आनंद ,बिहार के मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार सिन्हा समेत सभी 38 जिलों से आये प्रतिनिधि के अलावा मौजूद थे।

  • बिहार में नया भूमि नियम : पुश्‍तैनी जमीन का इस तरह होगा बंटवारा, मंत्री बोले-सरकार ला रही कानून

    बिहार में नया भूमि नियम : पुश्‍तैनी जमीन का इस तरह होगा बंटवारा, मंत्री बोले-सरकार ला रही कानून

    पटना. बिहार सरकार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग पारिवारिक बंटवारे को लेकर नया कानून बनाने जा रही है. राजस्व मंत्री रामसूरत राय ने इसका ऐलान किया है. बिहार में राज्य सरकार अब आपसी सहमति के आधार पर भूमि विवाद सुलझाने की कोशिश करेगी।इसको हल करना हमारे विभाग की प्राथमिकता में शामिल है. इसके लिए कानून बनाने पर भी विचार चल रहा है। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामूली बातों को लेकर भूमि विवाद हो रहा है। इससे कानून-व्यवस्था की परेशानी और जमीन का उपयोग भी बाधित हो रहा है।

    राज्य सरकार विचार कर रही है कि सहमति आधारित जमीन बंटवारा को कानूनी रूप दिया जाए। फिलहाल उसके प्रारूप पर विचार हो रहा है। पुश्तैनी जमीन के बंटवारा में अड़चन विवाद का बड़ा कारण है। राजस्व मंत्री ने कहा कि जैसे किसी घर मे 10 लोग हैं और उनमें से ज्यादातर लोग बंटवारा चाहते हैं, लेकिन दो-तीन लोग बंटवारा नहीं चाहते हैं, ऐसी स्थिति में परेशानी होती है. इसके लिए अब बहुमत के आधार पर बंटवारा प्रावधान किया जा रहा है और हम लोग कानून बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, ताकि पारिवारिक बंटवारा हो सके. और उनमें से कम से कम छह सदस्य बंटवारा के किसी एक स्वरूप पर सहमत हैं।

    ऐसे मामलों में सहमति पत्र तैयार कर उसे कानूनी मान्यता दे दी जाएगी। सहमति पत्र पर परिवार के बहुमत सदस्यों के अलावा पंचायत के मुखिया, मुखिया चुनाव के निकटतम प्रतिद्वंद्वी, वार्ड सदस्य और चकबंदी एवं राजस्व विभाग के अधिकारी, कर्मचारी दस्तखत करेंगे।

    भूमि सुधार विभाग बंटवारा की व्यवस्था में बदलाव करने जा रहा है. जिससे जमीनी विवाद को कम किया जा सके. सरकार जो नया कानून बनाने जा रही है इसमे जमीन के बंटवारे में परिवार के सदस्य के साथ साथ पंचायत के लिए गठित समिति में मुखिया, हारे हुए मुखिया और वार्ड सदस्य का होना जारूरी होगा. राज्य सरकार जमीन संबंधी विवादों को कम करने के लिए रोज नया प्रयोग कर रही है.

    दस्तावजों के डिजिटाइजेशन का बड़ा प्रयोग तेजी से चल रहा है. इसी के साथ अंचलों में नये रिकार्ड रूम भी बनाये जा रहे हैं. म्यूटेशन की व्यवस्था ऑनलाइन कर दी गई है. अब नया प्रयोग बंटवारा को लेकर राजस्व व भूमि सुधार विभाग करने जा रहा है. कानून के जानकारों का मानना है कि सरकार की यह पहल बहुत ही अच्छी है लेकिन इस कानून का अनुपालन कराना बड़ी चुनौती होगी. पंचायतों से बंटवारे को कानूनी मान्यता पहले से ही है, लेकिन कहीं कानूनी हक को लेकर बात नहीं बनती है तो कहीं सर्वसम्मति नहीं बनने के कारण मामला फंसता है. ऐसे समस्याओं के निराकरण में सरकार की नई पहल काम आएगी

  • बिकरु कांड : बसपा ने बड़ा ब्राह्मण कार्ड खेला, खुशी दुबे का मुकदमा लड़ेंगे सतीश मिश्रा

    बिकरु कांड : बसपा ने बड़ा ब्राह्मण कार्ड खेला, खुशी दुबे का मुकदमा लड़ेंगे सतीश मिश्रा

    उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। इसके साथ ही दलित और ब्राह्मण वोटर्स को अपनी तरफ साधने की कोशिश में जुट गई हैं। बीते साल हुए बिकरू कांड में पुलिस द्वारा एनकाउंटर में मारे गए अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे का मुकदमा बसपा के राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा लड़ेंगे।

    पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था अमर दुबे

    बीते साल 2 जुलाई 2020 को कुख्यात बिकरू नरसंहार से ठीक तीन दिन पहले खुशी की शादी अमर दुबे (विकास के चचेरे भाई) से हुई थी। बिकरू में नौ पुलिसकर्मी मारे गए थे। फिर पुलिस ने 11 दिन बाद 13 जुलाई को अमर दुबे को मुठभेड़ में मारा दिया था। पुलिस ने खुशी दुबे के उपर विकास दुबे के गिरोह का सदस्य होने का आरोप लगाया गया था। इसे पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। फिर किशोर न्याय बोर्ड ने उसे नाबालिग करार दे दिया था और फिर खुशी कानपुर जेल से बाराबंकी महिला आश्रय गृह भेज दी गई। नाबालिग करार देने के बाद भी खुशी को जमानत नहीं मिली थी।

    शिवकांत दीक्षित लड़ रहे हैं खुशी दुबे का केस

    इस मामले को लेकर खुशी के परिजनों ने कानपुर देहात की विशेष अदालत में हलफनामा पेश कर दावा किया था कि वह नाबालिग है। इस केस को पहले से खुशी दुबे के अधिवक्ता शिवकांत दीक्षित लड़ रहे हैं। अब बसपा के इस बयान के बाद उन्होंने कहा- मुझे किसी पार्टी विशेष में दिलचस्पी नहीं है। खुशी दुबे की रिहाई की लड़ाई में यदि कोई हमारा साथ देना चाहता है तो उसका स्वागत है। हालांकि, मुझसे अभी तक किसी ने संपर्क नहीं किया है

    ब्राह्मण सम्मेलन की तैयारी

    बसपा के ब्राह्मण सम्मेलन की शुरुआत अयोध्या से 23 जुलाई को होगी। बसपा ने अपने ब्राह्मण चेहरे सतीश चन्द्र मिश्रा को लेकर ब्राह्मणों को एकत्र करने कोशिश की है।प्रदेश के 18 मंडलों के अलावा सभी जिलों में भी ब्राह्मण सम्मेलन होगा। अयोध्या में ब्राह्मण सम्मेलन के लिए स्थान अभी तय नहीं है। अयोध्या में आयोजन की जिम्मेदारी बसपा नेता करुणाकर पांडे को दी गई है।

  • भारत को जल्द सौंपा जाएगा 26/11 मुंबई हमले का आरोपी तहव्वुर राणा, बाइडेन प्रशासन ने कोर्ट से प्रत्यर्पण को मंजूरी देने के लिए कहा

    भारत को जल्द सौंपा जाएगा 26/11 मुंबई हमले का आरोपी तहव्वुर राणा, बाइडेन प्रशासन ने कोर्ट से प्रत्यर्पण को मंजूरी देने के लिए कहा

    जो बाइडेन प्रशासन ने 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी पाकिस्तानी मूल के कनाडाई व्यवसायी तहव्वुर राणा को भारत प्रत्यर्पित करने के लिए लॉस एंजिल्स की.

    बाइडन प्रशासन ने कैलिफॉर्निया में एक संघीय अदालत से पाकिस्तानी मूल के कनाडाई कारोबारी तहव्वुर राणा को भारत प्रत्यर्पित करने का अनुरोध किया है। राणा 2008 के मुंबई आतंकी हमले में संलिप्तता को लेकर भारत में वॉन्टेड है। 59 वर्षीय राणा को भारत ने भगोड़ा घोषित कर रखा है। भारत में वह 2008 के मुंबई आतंकी हमले में अपनी संलिप्तता के लिए कई आपराधिक आरोपों का सामना कर रहा है। हमले में छह अमेरिकी समेत 166 लोगों की मौत हो गई थी। राणा को भारत के प्रत्यर्पण अनुरोध पर 10 जून 2020 को लॉस एंजिलिस में फिर से गिरफ्तार किया गया।

    जो बाइडेन प्रशासन ने लॉस एंजिल्स में एक फेडरल कोर्ट से पाकिस्तानी मूल के कनाडाई व्यवसायी तहव्वुर राणा को भारत प्रत्यर्पित करने का आग्रह किया है. तहव्वुर राणा की भारत को लंबे अरसे से तलाश है, मुंबई आतंकी हमलों के पीछे उसी का हाथ है.

    59 वर्षीय तहव्वुर राणा को भारत ने भगोड़ा घोषित किया है. 2008 में हुए आतंकी हमलों के अलावा भी कई अन्य आतंकी वारदात में शामिल होने का तहव्वुर राणा पर आरोप है. मुंबई आतंकी हमले में करीब 166 लोग मारे गए थे, जिनमें 6 अमेरिकी नागरिक भी शामिल थे. भारत ने अमेरिका से तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण की अपील की है, जिसे 10 जून 2020 में लॉस एंजिल्स में फिर से गिरफ्तार किया गया था.

    अमेरिका ने प्रत्यर्पण पर तैयार किया ड्राफ्ट

    बीते सप्ताह अमेरिकी अटॉर्नी ने कोर्ट में पेश किए गए अपने ड्राफ्ट में कहा था कि प्रत्यर्पण के सर्टिफिकेशन के लिए सभी जरूरी कार्यवाही पूरी हो चुकी है. अदालत विदेश मंत्री को तहव्वुर हुसैन राणा के प्रत्यर्पण के लिए अधिकृत करती है और उसे हिरासत में भेजती है.

  • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ‘डिजिटल मीडिया आचार संहिता’ पर वेबिनार आयोजित किया : सूचना और प्रसारण मंत्रालय

    सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ‘डिजिटल मीडिया आचार संहिता’ पर वेबिनार आयोजित किया : सूचना और प्रसारण मंत्रालय

    सूचना और प्रसारण मंत्रालय

    सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में संयुक्त सचिव विक्रम सहाय ने कहा, ‘आम नागरिक ही डिजिटल मीडिया आचार संहिता के केंद्र में है’

    ‘त्रिस्तरीय शिकायत निवारण व्‍यवस्‍था देश के नागरिकों को सशक्त बनाती है’

    ‘संबंधित नियम पारंपरिक और डिजिटल मीडिया के लिए समान अवसर सुनिश्चित करते हैं’

    सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में संयुक्त सचिव श्री विक्रम सहाय ने कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्मों और डिजिटल समाचारों के प्रकाशकों के लिए बनाई गई डिजिटल मीडिया आचार संहिता में आम नागरिक को शिकायत निवारण व्‍यवस्‍था के केंद्र में रखा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित नियमों के तहत एक अत्‍यंत सरल सह-नियामकीय संरचना सु‍निश्चित की गई है जिसमें डिजिटल मीडिया से जुड़े प्रकाशकों के लिए एक आचार संहिता और एक त्रिस्तरीय शिकायत निवारण व्‍यवस्‍था शामिल है।

    श्री सहाय लद्दाख, जम्मू व कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश जैसे उत्तरी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के हितधारकों के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा ‘डिजिटल मीडिया आचार संहिता’ विषय पर आयोजित एक वेबिनार को संबोधित कर रहे थे। उत्तरी राज्यों के लिए इस वेबिनार का आयोजन दरअसल विभिन्न क्षेत्रों के हितधारकों के लिए पत्र सूचना कार्यालय की क्षेत्रीय इकाइयों के माध्यम से मंत्रालय द्वारा आयोजित किए गए विभिन्‍न वेबिनारों की श्रृंखला के तहत किया गया। इनमें जून और जुलाई, 2020 के दौरान दक्षिणी, पश्चिमी, पूर्वी एवं पूर्वोत्‍तर; और मध्य क्षेत्रों के लिए आयोजित किए गए वेबिनार शामिल हैं।

    श्री सहाय ने संक्षिप्त प्रस्तुति देकर ‘डिजिटल मीडिया आचार संहिता’ के विभिन्न पहलुओं जैसे कि प्रकाशकों के लिए आचार संहिता; त्रि-स्तरीय शिकायत निवारण व्‍यवस्‍था, और डिजिटल मीडिया प्रकाशकों द्वारा विभिन्‍न सूचनाएं प्रस्तुत करने एवं इनके प्रकटीकरण से संबंधित प्रावधानों की व्‍याख्‍या की। उन्होंने बताया कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को 1,800 से भी अधिक प्रकाशकों की ओर से सूचना मिली है और इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि प्रकाशकों के कई निकायों एवं संगठनों ने इन नियमों के तहत स्व-नियमन निकायों के गठन के संबंध में सूचना भेजी है।

    डिजिटल समाचारों के प्रकाशकों, पत्रकारों, ओटीटी प्लेटफॉर्मों, और जनसंचार संस्थानों के शिक्षाविदों ने वर्चुअल परस्‍पर संवादात्‍मक बैठक में सक्रिय रूप से भाग लिया। वेबिनार के दौरान प्रतिभागियों द्वारा उठाए गए कई सवालों, मुद्दों और शंकाओं का निराकरण किया गया। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सूचना एवं जनसंपर्क विभागों के प्रतिनिधि; और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की क्षेत्रीय मीडिया इकाइयों के प्रमुख भी इस बैठक में शामिल हुए।