Category: समाचार

  • Shubman Gill : भारतीय क्रिकेट का भविष्य और नंबर 1 ODI बल्लेबाज!

    Shubman Gill : भारतीय क्रिकेट का भविष्य और नंबर 1 ODI बल्लेबाज!

    Shubman Gill, जन्म 8 सितंबर 1999, पंजाब, भारत में, एक डोमिनेंट राइट हाथ के top order बल्लेबाज हैं जो इंटरनेशनल  cricket में India  को रिप्रेजेंट करते हैं। वह भारत की सभी 3  cricket फॉर्मेट (Test, ODI, T20) में खेलते हैं और ODI टीम के voice-captain के रूप में काम करते हैं।

    अभी 20 फरवरी को चैंपियनशिप ट्रॉफी 2025 पहली मैच में सतक (101 रन) 129 गेंदों  में बनाया। 

    घरेलू क्रिकेट में, वह पंजाब की ओर से खेलते हैं और Indian Premier League (IPL) में गुजरात टाइटंस (GT) के Captain हैं। गिल की cricket के सफर को 2018 के ICC अंडर-19 क्रिकेट world cup के दौरान सम्मानजनक  पहचान मिली, जहां उन्होंने voice-captain  के रूप में भूमिका निभाई और टूर्नामेंट के best player of the series बने। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 104.50 की औसत से 418 रन बनाए। इस शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें जनवरी 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के लिए इंटरनेशनल cricket  में डेब्यू करने का मौका मिला।

    IPL  में, गिल ने 2018 में Kolkata Knight Rider के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन बाद में वह गुजरात टाइटंस(GT) में शामिल हो गए। उनकी continuity और शानदार प्रदर्शन उनकी टीम को आगे ले जाने में सफल रहे हैं। 

    Shubman gill
    Shubman gill

    पर्सनल इनफार्मेशन 

    • पूरा नाम: Shubman Gill
    • जन्म तिथि: 8 सितंबर 1999
    • जन्मस्थान: पंजाब, भारत
    • बैटिंग स्टाइल: राइट हैंडेड बैट्समैन 
    • रोल : टॉप-ऑर्डर बैट्समैन 

    Shubman Gill – का परिवार

    • पिता: लखविंदर सिंह गिल – अग्रिकल्चरिस्ट , जिन्होंने Shubman Gill की cricket के सफर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उनके लिए खेत में एक प्रैक्टिस पिच बनाई।
    • माता: कीर्त गिल – हाउसवाइफ, जिन्होंने उनके विकास के लिए एक नरिश्ड वातावरण प्रदान दिया ।
    • बहन: शहनील कौर गिल – बड़ी बहन, जो हमेशा Shubman Gill  का समर्थन करती रही हैं।

    Gill परिवार पंजाब के जट्ट सिख समूह से है और Shubman Gill के cricket करियर को ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए उन्होंने कई त्याग किए हैं।

    Shubman gill's Family
    Shubman gill’s Family

    Shubman Gill Net Worth

    Shubman Gill, भारत के top cricketrs में से एक, की कुल properties ₹40-50 करोड़ ($5-6 मिलियन) (2025 तक) estimate है। उनकी income के मुख्यsource BCCI कॉन्ट्रैक्ट, IPL सैलरी, ब्रांड endorsement  और personal निवेश हैं।

    • IPL सैलरी (2025): ₹15-18 करोड़ (गुजरात टाइटंस के captain)
    • BCCI कॉन्ट्रैक्ट: ₹5 करोड़ (year रिटेनर फीस)
    • ब्रांड endorsement : ₹10+ करोड़ (Adidas, CEAT, Gillette आदि)
    • लक्ज़री properties : महंगी गाड़ियां, रियल एस्टेट और हाई-एंड लाइफस्टाइल इन्वेस्टमेंट्स के मालिक

    शुभमन गिल की लगातार बढ़ती लोकप्रियता और शानदार खेल के वजह से आने वाले वर्षों में उनकी properties में और भी वृद्धि होने की संभावना है।

    इंटरनेशनल  करियर

    • Team : भारत (सभी फॉर्मेट  – Test, ODI, T20)
    • ODI डेब्यू: 31 जनवरी 2019 vs  न्यूजीलैंड
    • Test डेब्यू: 26 दिसंबर 2020 vs ऑस्ट्रेलिया
    • T20 डेब्यू: 3 जनवरी 2023 vs श्रीलंका
    • Position : भारतीय वनडे टीम के उप-कप्तान(voice-captain)

    घरेलू और IPL करियर

    • घरेलू टीम: पंजाब
    • IPL टीम: गुजरात टाइटंस (Captain)
    • पिछली IPL टीम: कोलकाता नाइट राइडर्स (2018-2021)
    All Format
    All Format

    मेजर अचीवमेंट 

    • 2018 अंडर-19 world cup : भारत की विजेता टीम के उप-कप्तान(voice-captain) और टूर्नामेंट के best player (418 रन, औसत 104.50)
    • सबसे बड़ा वनडे स्कोर: 208 रन बनाम न्यूजीलैंड (2023, हैदराबाद)
    • ICC  वनडे रैंकिंग: फरवरी 2025 में बाबर आज़म को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के नंबर 1 वनडे बल्लेबाज बने
    • शानदार प्रदर्शन: इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में हुई ODI सीरीज में लगातार तीन 50+ स्कोर बनाए

    खेलने की टेक्निक  और ताकत

    • मजबूत टेक्निक  कौशल और धैर्य
    • तेज गेंदबाजों और स्पिनरों के खिलाफ शानदार खेल
    • भरोसेमंद top-order बल्लेबाज जो मैच जिताने वाली पारियां खेलते हैं
    • घरेलू और IPL क्रिकेट में लीडरशिप क्षमता

    Also Read This: Delhi CM Rekha Gupta : छात्र नेता से दिल्ली की पहली भाजपा महिला CM तक का सफर 2025

    Shubman Gill भारतीय cricket का एक चमकता सितारा हैं और भविष्य में उनसे और भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है!

  • Yuzvendra Chahal & Dhanashree Verma का रिश्ता: शादी से तलाक ? तक की पूरी कहानी

    Yuzvendra Chahal & Dhanashree Verma का रिश्ता: शादी से तलाक ? तक की पूरी कहानी

    Yuzvendra Chahal और  Dhanashree Verma

    कपल की लगभग 5 साल पुरानी शादी के खत्म होने की खबरें तेज हो गई हैं। अफवाहें तब और ज्यादा बढ़ गईं जब दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया।

    Yuzvendra Chahal  का करियर

    Yuzvendra Chahal एक भारतीय क्रिकेटर हैं, जो अपनी शानदार लेग-स्पिन गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। उनका जन्म 23 जुलाई 1990 को हरियाणा में हुआ था। उन्होंने शुरुआत में राष्ट्रीय स्तर पर शतरंज खेला, लेकिन बाद में पूरी तरह से क्रिकेट पर ध्यान दिया। चहल ने 2016 में भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया और तब से लिमिटेड ओवरों के फॉर्मेट में भारत के प्रमुख गेंदबाजों में से एक बने हुए हैं।

    Yuzvendra Chahal ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) को  रिप्रेजेंट किया है और हाल ही में उन्हें IPL 2025 से पहले पंजाब किंग्स ने ₹18 करोड़ में खरीदा है। उनकी कुल संपत्ति लगभग ₹45 करोड़ अनुमान लगाई गई है।

    उन्होंने 2020 में धनश्री वर्मा से शादी की थी, लेकिन हाल ही में दोनों का तलाक हो गया। व्यक्तिगत चुनौतियों के बावजूद, चहल भारत और IPL में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बने हुए हैं।

    Yuzvendra Chahal
    Yuzvendra Chahal

    Dhanashree Verma का करियर

    Dhanashree Verma, जो मूल रूप से एक डेंटिस्ट के रूप में प्रशिक्षित थीं, ने डांस और सोशल मीडिया की दुनिया में कदम रखकर तेजी से प्रसिद्धि हासिल की। उनकी Youtube चैनल पर 2.5 Million  से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं, जिससे उन्हें अच्छा खासा मुनाफा होता है। ब्रांड एंडोर्समेंट्स और कोरियोग्राफी प्रोजेक्ट्स से भी उनकी कमाई काफी अच्छी होती है। उनके वर्सटाइल करियर ने उन्हें डांस कम्युनिटी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक प्रभावशाली व्यक्तित्व बना दिया है।

    इसके अलावा, धनश्री को रियलिटी TV के जरिए भी काफी प्रसिद्धि मिली, खासतौर पर झलक दिखला जा में, जहां उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने 22 दिसंबर 2020 को क्रिकेटर Yuzvendra Chahal  से शादी की, जो उनके जीवन का एक नया और चर्चित अध्याय बना। शादी के बाद भी उन्होंने डांसिंग को जारी रखा और अपनी लोकप्रियता को बनाए रखा।

    Dhanashree Verma
    Dhanashree Verma

    धनश्री वर्मा की कुल संपत्ति

    28 साल की उम्र में ही धनश्री वर्मा ने नोटेबल  सफलता हासिल कर ली है। उनकी कुल संपत्ति करीब $3 मिलियन (लगभग 24 करोड़ रुपये) अनुमान लगाई गई है। सोशल मीडिया से मिली प्रसिद्धि के अलावा, उन्होंने एंटरप्रेन्योरशिप में भी कदम रखा है और कई ब्रांड्स के साथ मिलकर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है।

    Yuzvendra Chahal  की कुल संपत्ति

    आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के लिए खेलने जा रहे युजवेंद्र चहल को 18 करोड़ रुपये में खरीदा गया है। क्रिकेट के मैदान पर उनकी सफलता ने उन्हें आर्थिक रूप से भी काफी सशक्त बना दिया है। उनकी कुल संपत्ति करीब 45 करोड़ रुपये बताई जाती है।

    Also Read This: Delhi CM Rekha Gupta : छात्र नेता से दिल्ली की पहली भाजपा महिला CM तक का सफर 2025

    Yuzvendra Chahal और  Dhanashree Verma का तलाक?

    युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने आखिरकार तलाक ले लिया और सारी अटकलें सच साबित हुईं। दोनों को बांद्रा फैमिली कोर्ट बुलाया गया, जहां सभी कानूनी फॉर्मलिटीज पूरी कर दी गईं।

  • सुप्रीम कोर्ट ने Ranveer Allahabadia की गिरफ्तारी पर लगाई रोक, लेकिन शो करने पर प्रतिबंध लगाया

    सुप्रीम कोर्ट ने Ranveer Allahabadia की गिरफ्तारी पर लगाई रोक, लेकिन शो करने पर प्रतिबंध लगाया

    Ranveer Allahabadia  की  गिरफ्तारी पर रोक और FIR  पर रोक

    सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को Youtuber Ranveer Allahabadia उर्फ़ बीयर बाइसेप्स की महाराष्ट्र, असम और राजस्थान में दर्ज FIR  में गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। अदालत ने आदेश दिया कि Ranveer Allahabadia के खिलाफ इस विवादित एपिसोड और उसके बयान को लेकर कोई नई FIR दर्ज नहीं की जाएगी।

    Ranveer Allahabadia : जांच में सहयोग की शर्त

    न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह की पीठ ने यह आदेश पारित किया और कहा कि गिरफ्तारी से बचने के लिए अल्लाहबादिया को सभी मामलों की जांच में पूरा सहयोग करना होगा।

    कोर्ट का आदेश:

    • मुंबई और गुवाहाटी में दर्ज FIR में गिरफ्तारी पर रोक, लेकिन जांच में सहयोग करना होगा।
    • भारत के “India’s got Latent” शो को लेकर कोई नई FIR दर्ज नहीं होगी।
    • यदि अल्लाहबादिया को महाराष्ट्र और असम में अपनी सुरक्षा को लेकर कोई खतरा महसूस होता है, तो वे स्थानीय पुलिस से सुरक्षा की मांग कर सकते हैं।
    • यदि जयपुर में कोई नई FIR  दर्ज होती है, तो उसमें भी गिरफ्तारी पर रोक रहेगी।
    • Ranveer Allahabadia को अपना पासपोर्ट ठाणे पुलिस के पास जमा करना होगा।
    • बिना सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के वे देश छोड़कर नहीं जा सकते।
    • अल्लाहबादिया और उनके सहयोगी तब तक कोई अन्य शो नहीं कर सकते।
    Ranveer Allahabadia
    Ranveer Allahabadia

    सुप्रीम कोर्ट की कड़ी रिमार्क 

    कोर्ट ने Ranveer Allahabadia की भाषा और शो में उनके व्यवहार को लेकर कड़ी टिप्पणी की।

    “आपकी भाषा से माता-पिता को शर्म महसूस होगी। बेटियां और बहनें शर्मिंदा होंगी। पूरी समाज शर्मिंदा होगी। यह आपकी और आपके साथियों की गिरावट की हद है। कानून और व्यवस्था का पालन करना होगा। उसे खुद पर शर्म आनी चाहिए कि उसने अपने माता-पिता के लिए यह सब किया।”

    विवादित एपिसोड और FIR

    यह विवादित एपिसोड 14 नवंबर 2024 को खार हैबिटेट में शूट किया गया था लेकिन हाल ही में प्रसारित हुआ। इस शो में रणवीर अल्लाहबादिया, कॉमेडियन समय रैना, यूट्यूबर आशीष चंचलानी और अन्य लोग शामिल थे, जिन्होंने अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। इसके चलते महाराष्ट्र, असम और राजस्थान में अल्लाहबादिया के खिलाफ FIR दर्ज की गईं।

    सुनवाई के दौरान कोर्ट की सख्ती

    Ranveer Allahabadia की ओर से पेश हुए वकील अभिनव चंद्रचूड़ ने दलील दी कि Youtuber  को 10 सेकंड की क्लिप के लिए मौत की धमकियां मिल रही हैं।

    “याचिकाकर्ता को जान से मारने की धमकी मिल रही है… उसकी जीभ काटने वाले को 5 लाख का इनाम दिया गया है। पूर्व पहलवान ने कहा कि जहां भी वह मिले, उसे नहीं छोड़ा जाएगा,” चंद्रचूड़ ने कोर्ट को बताया।

    हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस पर सहानुभूति दिखाने से इनकार कर दिया और अल्लाहबादिया की भाषा और उनके व्यवहार पर सवाल उठाए।

    “क्या आप इस भाषा का बचाव कर रहे हैं?”

    “एक वकील के तौर पर मैं इस भाषा से घिन महसूस कर रहा हूं,” चंद्रचूड़ ने जवाब दिया।

    Ranveer Allahabadia
    Ranveer Allahabadia

    अश्लीलता और समाज के मूल्यों पर सवाल

    कोर्ट ने कहा कि यह भाषा अश्लीलता की श्रेणी में आती है।

    “अगर यह अश्लील नहीं है, तो फिर अश्लीलता क्या है? कोई भी व्यक्ति इस भाषा को पसंद नहीं करेगा। यह समाज को हल्के में लेने जैसा है,” कोर्ट ने कहा।

    लोकप्रियता का फायदा नहीं उठाया जा सकता

    कोर्ट ने स्पष्ट किया कि कोई भी व्यक्ति केवल अपनी लोकप्रियता के कारण समाज को हल्के में नहीं ले सकता।

    “सिर्फ इसलिए कि आप लोकप्रिय हैं, इसका मतलब यह नहीं कि आप समाज को हल्के में लें। यह किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं है।”

    Also Read This: Ranveer Allahabadia का माफीनामा: ‘इंडिया’ज गॉट लेटेंट’ विवाद और कॉमेडी कंटेंट पर बहस

    धमकियों पर कोर्ट का रुख

    Ranveer Allahabadia के वकील ने कोर्ट को बताया कि उन्हें और उनके साथियों को एसिड अटैक की धमकियां मिली हैं।

    लेकिन कोर्ट ने इसे कोई राहत देने का आधार मानने से इनकार कर दिया।

    “धमकियां तो हर दिन मिलती हैं। राज्य इस पर कोई भी कार्रवाई कर सकता है,” कोर्ट ने कहा।

    चंद्रचूड़ ने कोर्ट को यह भी बताया कि एक व्यक्ति ने घोषणा की है कि जो भी रणवीर अल्लाहबादिया की जीभ काटेगा, उसे 5 लाख रुपये दिए जाएंगे।

    इस पर कोर्ट ने कोई सहानुभूति नहीं दिखाई और कहा:

    “आपने यह सब लोकप्रियता के लिए किया और अब आपको धमकियां भी उसी वजह से मिल रही हैं।”

  • Kangana Ranaut का ड्रीम कैफ़े ‘The Mountain Story’ होगा 14 फरवरी को लॉन्च!

    Kangana Ranaut का ड्रीम कैफ़े ‘The Mountain Story’ होगा 14 फरवरी को लॉन्च!

    Kangana Ranaut अपना सपना साकार करते हुए The Mountain Story Cafe 14 फरवरी, वैलेंटाइन डे को मनाली में लॉन्च करने जा रही हैं। इस कैफ़े का रस्टिक इंटीरियर लकड़ी के फर्नीचर, चिनार प्रिंट, फ़ायरप्लेस और ट्रेडिशनल कशीदे  से सजा है। अपने हिमाचली मूल से प्रेरित होकर, कंगना ने मेन्यू में ट्रेडिशनल पहाड़ी व्यंजनों के साथ-साथ पिज़्ज़ा, पास्ता और केक्स जैसी आधुनिक डिशेज़ भी शामिल की हैं। उन्होंने बताया कि फान्सिअल प्रॉब्लम  से यह प्रोजेक्ट पहले पूरा नहीं हो पाया था, लेकिन अब उनका बचपन का सपना पूरा हो रहा है। कंगना ने इसे “एक प्रेम कहानी” बताया, जहाँ स्वादिष्ट खाना और हिमालय की खूबसूरती साथ मिलेंगे।

    कैफ़े का खूबसूरत इंटीरियर

    The Mountain Story Cafe का इंटीरियर बेहद रस्टिक और खूबसूरत है। इसमें लकड़ी का फ़र्नीचर, दीवारों पर चिनार के प्रिंट, एक गर्माहट भरा फ़ायरप्लेस और ट्रेडिशनल  डिज़ाइन वाली कशीदे शामिल हैं।

    Kangana Ranaut : The Mountain Story Cafe का इंटीरियर
    Kangana Ranaut : The Mountain Story Cafe का इंटीरियर

    Kangana ranaut  का सपना हुआ साकार

    Kangana ranaut  ने अब फ़िल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ कुकिंग और कैफ़े बिज़नेस में भी कदम रख दिया है। हिमाचल प्रदेश से गहरा नाता रखने वाली Kangana के लिए यह सिर्फ एक बिज़नेस नहीं, बल्कि उनके बचपन का सपना साकार होने जैसा है।

    वैलेंटाइन डे पर होगा भव्य उद्घाटन

    क्या आप रोमांचक खबर के लिए तैयार हैं? The Mountain Story 14 फ़रवरी, यानी वैलेंटाइन डे के दिन आधिकारिक रूप से खुलेगा। आखिर, प्यार का जश्न मनाने के लिए खूबसूरत नज़ारे, स्वादिष्ट भोजन और आरामदायक माहौल से बेहतर क्या हो सकता है?

    कैफ़े की झलक इंस्टाग्राम पर

    The Mountain Story के ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट ने कैफ़े के प्रवेश द्वार की एक तस्वीर साझा की और उद्घाटन की घोषणा की। कैप्शन में लिखा था, “बस एक दिन और… 14 फ़रवरी को ओपनिंग।” लकड़ी के दरवाजे के फ्रेम को रंगीन ज़िग-ज़ैग पैटर्न से सजाया गया है, जबकि हल्की रोशनी वाले झूमर और लैम्प इसे एक गर्मजोशी भरा माहौल देते हैं।

    Kangana Ranaut
    Kangana Ranaut

    मनाली में स्थित है यह खूबसूरत कैफ़े

    रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कैफ़े मनाली में स्थित है। एक वीडियो में इसका खूबसूरत इंटीरियर दिखाया गया है, जहां लकड़ी के फर्नीचर, चिनार के डिज़ाइन वाली दीवारें, ट्रेडिशनल कशीदेऔर एक गर्म फ़ायरप्लेस इसे बेहद खास बनाते हैं।

    ट्रेडिशनल पहाड़ी खाने का स्वाद

    कैफ़े का मेन्यू हिमाचल प्रदेश के ट्रेडिशनल व्यंजनों की आत्मा को संजोए हुए है। यहाँ मिलने वाले व्यंजन खास हैं क्योंकि ये वही स्वाद हैं जिन्हें Kangana Ranaut ने अपने बचपन में चखा और पसंद किया था। वीडियो में चावल, करी, दाल और हिमाचली मिठाइयों की झलक देखने को मिलती है।

    कैफ़े में मॉडर्न और क्लासिक डिशेज़ का मेल

    खाने के शौकीनों के लिए यहाँ सिर्फ पहाड़ी व्यंजन ही नहीं, बल्कि कैफ़े-स्टाइल फ़ूड भी मिलेगा। मेन्यू में पास्ता, पिज़्ज़ा, सलाद और टेस्टी केक्स जैसी चीज़ें भी शामिल हैं।

    Kangana ranaut  की खास पोस्ट

    Kangana ranaut ने इस खास मौके पर लिखा, “एक बचपन का सपना साकार हुआ, हिमालय की गोद में मेरा छोटा सा कैफ़े – The Mountain Story यह एक प्रेम कहानी है।”

    फाइनेंसियल  कारणों से हुई थी देरी

    मार्च 2023 में, कंगना ने खुलासा किया था कि वह पहले ही अपना कैफ़े खोलना चाहती थीं, लेकिन कुछ फिनान्सिअल  प्रॉब्लम के कारण इसमें देरी हुई। उन्होंने कहा था, “कुकिंग हमेशा मेरे एजेंडा में रही है… पिछले साल कुछ फिनान्सिअल प्रॉब्लम आईं, वरना मैं पहले ही अपना रेस्टोरेंट खोल देती, लेकिन अब यह सपना पूरा हो रहा है।”

    Also Read This: Zero-Waste Lifestyle अपनाएं: कचरा कम करने और प्रकृति को संवारने के आसान तरीके 2025

    खूबसूरत नज़ारे और स्वादिष्ट खाने का संगम

    अब बस इंतजार है इस कैफ़े में मिलने वाले लज़ीज़ व्यंजनों की अनोखी कहानी को अनुभव करने का!

  • Samay Raina कौन हैं? कॉमेडियन, शतरंज प्रेमी या विवादों के बादशाह?

    Samay Raina कौन हैं? कॉमेडियन, शतरंज प्रेमी या विवादों के बादशाह?

    Ranveer Allahbadia विवाद: Samay Raina और ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’

    Samay Raina  एक stand-up कॉमेडियन, youtuber और शतरंज उत्साही(enthusiastic) हैं। वह 2019 में ‘कॉमिकस्तान’ के दूसरे सीज़न के विजेता बनकर पहली बार सुर्खियों में आए। COVID-19 के दौरान, उन्होंने online chess स्ट्रीमिंग शुरू की और विश्वनाथन आनंद व मैग्नस कार्लसन जैसे दिग्गजों के साथ सहयोग किया।

    मंगलवार को मुंबई पुलिस ने उन्हें और पॉडकास्टर Ranveer Allahbadia को उनके Youtube शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में किए गए एक विवादास्पद सवाल को लेकर पूछताछ के लिए बुलाया।

    Samay Raina : इंजीनियरिंग से कॉमेडी और शतरंज तक का सफर

    Samay Raina जम्मू के एक पारंपरिक कश्मीरी पंडित परिवार में जन्मे। उन्होंने पुणे में प्रिंट इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, लेकिन इसे intresting न पाकर open mike पर स्टैंडअप कॉमेडी करना शुरू कर दिया।

    2019 में ‘कॉमिकस्तान’ जीतने के बाद, उन्होंने Youtube पर chess स्ट्रीमिंग शुरू की और शतरंज competitions का आयोजन कर कई सामाजिक उद्देश्यों, जैसे असम और पश्चिम बंगाल के बाढ़ पीड़ितों के लिए धन जुटाने में योगदान दिया।

    samay raina
    samay raina

    ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ – शो का फॉर्मेट

    ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ को एक ‘अनावश्यक रियलिटी शो’ के रूप में प्रस्तुत किया गया है। इसका पहला एपिसोड 14 जून 2024 को Youtube पर broadcast  हुआ।

    शो का format कुछ इस तरह  है:

    • देशभर से पार्टिसिपेंट 90 सेकेंड  में अपना टैलेंट (गायन, नृत्य, जादू, कॉमेडी आदि) दिखाते हैं।
    • हर पार्टिसिपेंट खुद को एक रेटिंग देता है।
    • यदि जजों की औसत रेटिंग प्रतियोगी की सेल्फ-डेटर्माइंड  रेटिंग से मेल खाती है, तो वह जीत जाता है और उस दिन की टिकट बिक्री से प्राप्त पूरी राशि प्राप्त करता है।
    ranveer allahbadia india's got talent
    ranveer allahbadia india’s got talent

    Also Read This: Ranveer Allahabadia का माफीनामा: ‘इंडिया’ज गॉट लेटेंट’ विवाद और कॉमेडी कंटेंट पर बहस

    जजों का पैनल और शो की लोकप्रियता

    शो के जजों में मुख्य रूप से कॉमेडियंस और Youtubers  शामिल हैं, साथ ही रैपर रफ़्तार, राखी सावंत और उर्फी जावेद जैसी हस्तियां भी इसका हिस्सा रही हैं।

    शो में डार्क ह्यूमर का प्रयोग किया जाता है, जिसमें किसी भी विषय पर स्क्विड  किया जाता है। Samay Raina पहले भी कुशा कपिला के एक कॉन्ट्रोवर्सी रोस्ट के कारण आलोचनाओं का सामना कर चुके हैं।

    शो की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसके हर एपिसोड को 20-40 मिलियन व्यूज मिलते हैं, खासतौर पर Gen Z ऑडियंस  के बीच यह बेहद चर्चित है।

    Ranveer Allahbadia विवाद – किस वजह से हुआ बवाल?

    शो के एक एपिसोड में Ranveer Allahbadia ने एक कॉम्पिटिटर से बेहद आपत्तिजनक सवाल पूछा:
    “क्या आप अपनी पूरी जिंदगी अपने माता-पिता को रोज़ संबंध बनाते हुए देखना चाहेंगे, या फिर इसे रोकने के लिए एक बार खुद इसमें शामिल होना चाहेंगे?”

    यह क्लिप वायरल होते ही सोशल मीडिया पर भारी निंदा  फैल गयी । राजनेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों ने इसकी कड़ी निंदा की।

    राष्ट्रीय महिला आयोग और महाराष्ट्र महिला आयोग ने शो पर माता-पिता, महिलाओं और उनके शरीर को लेकर अश्लील कमैंट्स  करने का आरोप लगाया।

    Ranveer Allahabadia
    Ranveer Allahabadia

    पुलिस कार्रवाई और FIR 

    • Controversial एपिसोड को Youtube  से हटा दिया गया है।
    • गुवाहाटी पुलिस ने Ranveer Allahbadia, Samay Raina , आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह और अपूर्वा मखीजा के खिलाफ FIR दर्ज की है।
    • Mumbai  पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
  • PM Modi 5 फरवरी को आये प्रयागराज, महाकुंभ में किया पवित्र स्नान

    PM Modi 5 फरवरी को आये प्रयागराज, महाकुंभ में किया पवित्र स्नान

    PM Modi 5 फरवरी को पवित्र संगम नगरी प्रयागराज का दौरा करेंगे। इस दौरान वह महाकुंभ में पवित्र स्नान किये और कुंभ मेले की तैयारियों का जायजा लेंगे। उनके इस दौरे को लेकर प्रशासन ने कड़े सुरक्षा का इंतजाम किया हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री का प्रयागराज आगमन धार्मिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    PM Modi का प्रयागराज आगमन

    प्रधानमंत्री सुबह लगभग 10 बजे वायुसेना के विशेष विमान से प्रयागराज एयरपोर्ट पर पहुंचें। यहां से वह हेलिकॉप्टर के माध्यम से DPS हेलीपैड गए। प्रयागराज में प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए एयरपोर्ट और हेलीपैड पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

    महाकुंभ पहुंचने की यात्रा

    DPS हेलीपैड से प्रधानमंत्री सुबह 10:45 बजे सीधे अरेल घाट के लिए रवाना हुए। अरेल घाट पहुंचने के बाद वह नाव के जरिए महाकुंभ मेले तक यात्रा किये। संगम तक की इस यात्रा को बेहद शानदार और दिव्य बनाने की तैयारी चल रही है। नाव को पारंपरिक तरीके से सजाया गया, और गंगा नदी के किनारे हजारों श्रद्धालु प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए उमड़ सकते हैं।

    संगम में पवित्र स्नान

    PM Modi
    PM Modi

    PM Modi सुबह 11 बजे संगम तट पर पहुंचकर पवित्र स्नान किये। महाकुंभ में उनके स्नान के लिए 11:00 से 11:30 बजे तक का समय आरक्षित किया गया। माना जा रहा है कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री स्नान के बाद कुछ महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान भी कर सकते हैं। संगम में डुबकी लगाकर वह भारत की सनातन परंपरा और आस्था को और मजबूती देने का संदेश दिया।

    अरेल घाट वापसी और प्रयागराज से प्रस्थान

    संगम में पवित्र स्नान के बाद, पीएम मोदी सुबह 11:45 बजे नाव के माध्यम से अरेल घाट लौटे। वहां से वह हेलिकॉप्टर द्वारा DPS हेलीपैड पहुंचे और फिर सीधे प्रयागराज एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए ।

    वायुसेना के विमान से दिल्ली वापसी

    PM Modi दोपहर 12:30 बजे वायुसेना के विशेष विमान से प्रयागराज से रवाना हो गए माना जा रहा है कि उनके इस दौरे के दौरान कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं भी हो सकती हैं, जो आगामी महाकुंभ 2025 की तैयारियों को लेकर होंगी।

    Also Read This: Delhi Assembly Election 2025 : दिल्ली में चुनावी जंग शुरू सरकारी और निजी कर्मचारियों को अवकाश

    महाकुंभ 2025 की तैयारियों को लेकर PM Modi का यह दौरा अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनकी इस यात्रा से संगम नगरी प्रयागराज को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक पहचान मिलेगी और श्रद्धालुओं के बीच उत्साह और श्रद्धा और भी बढ़ जाएगी। यह दौरा भारत की संस्कृति, आध्यात्मिकता और परंपराओं को दुनिया के सामने प्रदर्शित करने का एक बड़ा अवसर भी होगा।

  • Saraswati Pooja 2025: नोएडा में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई सरस्वती पूजा, भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ मूर्ति विसर्जन

    Saraswati Pooja 2025: नोएडा में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई सरस्वती पूजा, भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ मूर्ति विसर्जन

    Saraswati Pooja 2025: नोएडा के सेक्टर 82, एकता कुंज, पॉकेट 12 स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में इस वर्ष 3 फरवरी को बड़े धूमधाम से माँ सरस्वती की पूजा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में पूरे पॉकेट के निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने श्रद्धा के साथ माँ सरस्वती की आराधना की और ज्ञान, विद्या एवं बुद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया।

    Saraswati Pooja 2025:
    Saraswati Pooja 2025:

    भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ विसर्जन 

    4 फरवरी को मूर्ति विसर्जन का आयोजन किया गया। विसर्जन से पहले माँ सरस्वती की प्रतिमा को पूरे सोसाइटी में भव्य शोभायात्रा के साथ घुमाया गया। भक्तों ने ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के साथ नाच-गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने विशेष रूप से इस मौके पर खूब आनंद लिया और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद विधिपूर्वक यमुना नदी के किनारे माँ सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

    संपूर्ण आयोजन में पुलिस प्रशासन और निवासियों का योगदान

    सरस्वती पूजा समिति, पॉकेट 12 के सदस्य यशवंत मिश्रा ने बताया कि इस भव्य आयोजन में पूरे सोसाइटीवासियों और पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग मिला, जिससे पूजा और विसर्जन का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा, जिससे श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के इस उत्सव का हिस्सा बन सके।

    Saraswati Pooja 2025:
    Saraswati Pooja 2025:

    विद्या और ज्ञान की देवी सरस्वती पूजा का महत्व

    माँ सरस्वती को विद्या, ज्ञान, संगीत और कला की देवी माना जाता है। वसंत पंचमी के अवसर पर माँ सरस्वती की पूजा करने से बुद्धि, स्मरण शक्ति और सृजनशीलता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यह पर्व विशेष रूप से विद्यार्थियों और कलाकारों के लिए महत्वपूर्ण होता है, जो अपनी पढ़ाई और रचनात्मकता में प्रगति के लिए माँ सरस्वती का आशीर्वाद मांगते हैं।

    इस वर्ष का सरस्वती पूजा उत्सव पूरे पॉकेट 12 के लिए एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक बना। आयोजन समिति और स्थानीय निवासियों ने अगले वर्ष इससे भी भव्य आयोजन करने का संकल्प लिया।

  • GI-PKL : ग्लोबल इंडियन प्रवासी कबड्डी लीग ने की सभी 12 फ्रेंचाइजी के कप्तानों की घोषणा

    GI-PKL : ग्लोबल इंडियन प्रवासी कबड्डी लीग ने की सभी 12 फ्रेंचाइजी के कप्तानों की घोषणा

    GI-PKL  गुरुग्राम (हरियाणा), 30 जनवरी: बहुप्रतीक्षित ग्लोबल इंडियन प्रवासी कबड्डी लीग (जीआई-पीकेएल) ने गुरुवार को पुरुषों और महिला फ्रेंचाइजी के लिए कप्तानों की घोषणा कर दी है। कबड्डी को वैश्विक स्तर पर एक पहचान दिलाने वाली इस लीग में मिस्र, केन्या, अर्जेंटीना, ताइवान और पोलैंड जैसे कई देशों की भागीदारी देखी जा सकेगी।

    GI-PKL के उद्घाटन

    GI-PKL के उद्घाटन सत्र में छह महिला और छह पुरुष टीमों को शामिल किया गया है। सभी टीमें भारत की संस्कृति और भाषाई समृद्धि का प्रतिनिधित्व करती हैं। टीमों को उनकी क्षेत्रीय पहचान के हिसाब से नामित किया गया है।

     पुरुष टीमें

    मराठी वल्चर्स, भोजपुरी लेपर्ड, तेलुगु पैंथर्स, तमिल लायंस, पंजाबी टाइगर्स, हरियानवी शार्क

    महिला टीमें

    मराठी फाल्कन्स, भोजपुरी लेपर्ड, तेलुगु चीतास, तमिल लायंस, पंजाबी टाइग्रेस, हरियानवी ईगल्स

    जहां शिव प्रसाद को भोजपुरी लेपर्ड की कमान सौंपी गई है, तो वहीं विकास दहिया हरियाणवी शार्क का नेतृत्व करेंगे। मराठी वल्चर और पंजाबी टाइगर्स ने क्रमशः कपिल नरवाल और साविन नरवाल को कप्तान नामित किया है। सुनील नरवाल तमिल लायंस और संदीप कंदोला तेलुगु पैंथर्स का नेतृत्व करेंगे।

    वहीं महिला टीमों की बात की जाए तो पुष्पा राणा हरियाणवी ईगल्स तो मीना कादियान भोजपुरी लेपर्ड का नेतृत्व करेंगी। मराठी फाल्कन्स और पंजाबी टाइग्रेस ने क्रमशः तनु शर्मा और मीरा को कैप्टन के रूप में चयनित किया है। वहीं जूली भाटी तेलुगु चीता का प्रतिनिधित्व करेंगी, तो सुमन तमिल लायंस की बागडोर संभालती नजर आएंगी। चुने गए सभी कप्तान राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों ही स्तरों पर पहले भी अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुके हैं।

    GI-PKL
    GI-PKL

    GI-PKL : HIPSA लीग टीमों की समान कप्तानी और खिलाड़ियों की कड़ी तैयारी

    कप्तानों के चयन पर बोलते हुए होलिस्टिक इंटरनेशनल प्रवासी स्पोर्ट्स एसोसिएशन (HIPSA) की अध्यक्ष सुश्री कांथी डी सुरेश ने कहा कि, “जैसा समान भाव हम महिला और पुरुष दोनों खिलाड़ियों के लिए रखते हैं, उसी तरह सभी टीमों के कप्तानों की घोषणा कर दी गई है। जिसके बाद से यह खिलाड़ी न केवल अपनी टीमों का नेतृत्व कर रहे हैं, बल्कि उन्हें प्रेरित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। हमारा मानना ​​है कि उनका नेतृत्व और समर्पण एक प्रतिस्पर्धी सीजन को जन्म देगा।”
    प्रत्येक फ्रेंचाइजी मालिक के पास एक पुरुष और एक महिला टीम की बागडोर होगी, जो कि कबड्डी इतिहास में अपनी तरह की पहली व्यवस्था है। लीग की घोषणा के बाद से ही खिलाड़ियों ने कठोर प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। साविन नरवाल, संदीप कंदोला, अजय कुमार, और कपिल नरवाल उन खिलाड़ियों में से हैं, जो अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहा रहे हैं। इसके अलावा एम अनीता, इंद्र रोहिणी, अरुल संथिया और सेल्वारेबिक जैसे राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता ने भी अपने -अपने राज्यों में प्रशिक्षण सत्र शुरू कर दिए हैं।

    GI-PKL
    GI-PKL

    हिप्सा हमेशा से ही पुरुषों और महिला खेल की समानता को बढ़ावा

    हिप्सा हमेशा से ही पुरुषों और महिला खेल की समानता को बढ़ावा देने की लड़ाई लड़ता रहा है। इसी क्रम में हिप्सा ने मार्च 2024 में यह सुनिश्चित कराया था कि पंचकुला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित कबड्डी खेलों को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल कराया जाए। इसके अलावा दिसंबर 2023 में हिप्सा ने विश्व स्तर पर कबड्डी को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा राज्य सरकार के साथ एक ज्ञापन (एमओयू) पर भी हस्ताक्षर किए थे, जिसके अनुसार अनुसार ग्रीष्म कालीन ओलंपिक के मद्देनजर एचआईपीएसए और हरियाणा सरकार मिलकर दुनिया भर में कबड्डी को बढ़ावा देने के लिए सुविधा प्रदान करने का प्रयास करेंगे।

    GI-PKL
    GI-PKL

    पुरुष टीमें और कप्तान:

    मराठी वल्चर्स – कपिल नरवाल
    भोजपुरी लेपर्ड- शिव प्रसाद
    तेलुगु पैंथर्स – संदीप कंदोला
    तमिल लायंस – सुनील नरवाल
    पंजाबी टाइगर्स – सविन नरवाल
    हरियाणवी शार्क – विकश दहिया

    Also Read This : Deep seek AI chat: what is deep seek, it features, problems and tips to use it. What will be the future of deep seek AI Chat?

    महिला टीमें और कप्तान:

    मराठी फाल्कन्स – तनु शर्मा
    भोजपुरी लेपर्ड- मीना कादियान
    तेलुगु चीता – जूली भती
    तमिल लायंस – सुमन
    पंजाबी टाइग्रेस – मीरा
    हरियानवी ईगल्स – पुष्पा राणा

  • Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस पर नोएडा सेक्टर-110 के छठ घाट पर ध्वजारोहण

    Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस पर नोएडा सेक्टर-110 के छठ घाट पर ध्वजारोहण

    Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस के मौके पर नोएडा सेक्टर-110 के छठ घाट पर एक भव्य आयोजन हुआ, जिसमें Feel The Change Foundation के सचिव श्री जे.पी. मंडल जी के नेतृत्व में डॉ. विकास राज तिवारी जी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर श्री जे.पी. मंडल जी ने उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान और अधिकारों के प्रति जागरूक करता है। यह दिन हमें अपनी जिम्मेदारियों का अहसास कराता है और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करता है। सेक्टर 110 के रहवासियों को हमेशा एकजुट रहकर समाज की भलाई के लिए काम करना चाहिए। आज का दिन हमें अपने कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प दिलाता है, जिससे हम देश को एक नई दिशा दे सकें।”

    Republic Day 2025 Celebrations in Noida 110
    Republic Day 2025 Celebrations in Noida 110

    Republic Day 2025: श्री जे.पी. मंडल जी, जो रहवासी कल्याण संघ (RWA) सेक्टर 110 के अध्यक्ष हैं, साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के नेता और प्रवासी छठ पूजा समिति के अध्यक्ष भी हैं, ने इस अवसर पर समाजसेवा के महत्व को रेखांकित किया। उनके नेतृत्व में इस आयोजन को और भी भव्यता मिली।

    Republic Day 2025 Celebrations in Noida 110
    Republic Day 2025 Celebrations in Noida 110

    इस मौके पर डॉ. विकास राज तिवारी जी ने अपने संबोधन में कहा, “गणतंत्र दिवस हमें हमारे कर्तव्यों का अहसास कराता है। यह दिन हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ जिम्मेदारियों का भी बोध कराता है। हम सभी को संविधान के तहत अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए और देश सेवा में अपना योगदान देना चाहिए।”

    Republic Day 2025 Celebrations in Noida 110
    Republic Day 2025 Celebrations in Noida 110

    समारोह में 50 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए और 30 से अधिक लोगों ने Feel The Change Foundation की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही, समाज में विशेष योगदान देने वालों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

    Republic Day 2025: इस आयोजन में अखिलेश पांडे जी, पी.डी. सिंह जी, सुदामा जी, रमेश्वर जी, सत्येंद्र मणि तिवारी जी, पवन मिश्रा जी, संजय जी, फूलेश्वर जी, अमित त्यागी जी, दिलीप तिवारी जी, गुलाब जी, दयाशंकर जी, मनोज राय जी, के. सिंह जी, रामवीर जी, उदय शंकर जी, पिंटू जी, विष्णु शर्मा जी, अरविंद जी और नवल किशोर सिंह जी सहित कई सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

    जितेंद्र पांडे की रिपोर्ट, नोएडा

  • Virender Sehwag और आर्ति के रिश्ते पर उठे सवाल सोशल मीडिया पर हलचल!

    Virender Sehwag और आर्ति के रिश्ते पर उठे सवाल सोशल मीडिया पर हलचल!

    Virender Sehwag 

    भारतीय क्रिकेट के सबसे बेहतरीन ओपनरों में से एक, Virender Sehwag , हाल ही में खबरों में बने हुए हैं। गुरुवार को सोशल मीडिया पर इस पूर्व क्रिकेटर को लेकर हलचल मच गई, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में दो तिहरे शतक लगाए हैं। एक रिपोर्ट में सहवाग और उनकी पत्नी आर्ति के निजी जीवन को लेकर बड़ा दावा किया गया, जिससे सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गईं।

    Virender Sehwag , जिन्होंने 104 टेस्ट और 251 वनडे मैच खेले हैं, ने दिसंबर 2004 में आर्ति से शादी की थी। इस दंपति के दो बेटे हैं – आर्यवीर (जन्म 2007) और वेदांत (जन्म 2010)। हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार, उनके रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

    रिपोर्ट के मुताबिक, Virender Sehwag और आर्ति पिछले कुछ महीनों से अलग रह रहे हैं, और उनके तलाक की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इस मामले में अभी तक दोनों में से किसी की भी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। जैसे ही इस पर कोई आधिकारिक बयान आता है, यह खबर अपडेट की जाएगी।

    Virender Sehwag
    Virender Sehwag

    सोशल मीडिया पर यह खबर आते ही हलचल मच गई। वीरेंद्र सहवाग ने हाल के दिनों में अपनी पत्नी आर्ति के साथ कोई नई तस्वीर पोस्ट नहीं की है, हालांकि उनके प्रोफाइल पर पुराने फोटो मौजूद हैं। इसके अलावा, सहवाग अपनी पत्नी आर्ति को इंस्टाग्राम पर फॉलो भी नहीं कर रहे हैं, जबकि आर्ति का इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट है।

    Also Read This: Chhava Film 2025 में महारानी येसुबाई भोंसले की भूमिका निभाकर गर्व महसूस कर रही हैं रश्मिका मंदाना

    Virender Sehwag के बेटे को फरारी गिफ्ट न करने की मजेदार पोस्ट

    हाल ही में सहवाग ने अपने बेटे को एक पुरानी बात याद दिलाते हुए सोशल मीडिया पर मजेदार पोस्ट की। उनके बेटे आर्यवीर ने कूच बिहार ट्रॉफी में दिल्ली के लिए खेलते हुए मेघालय के खिलाफ शानदार 297 रन बनाए। हालांकि, वह अपने पिता वीरेंद्र सहवाग के करियर के सर्वश्रेष्ठ स्कोर 319 से मात्र 23 रन पीछे रह गए।

    Virender Sehwag and his sons
    Virender Sehwag and his sons

    इस पर वीरेंद्र सहवाग ने नवंबर 2024 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा:
    “बहुत बढ़िया खेला आर्यवीर। 23 रन से फरारी चूक गए। लेकिन अच्छा किया, जुनून बनाए रखो और आगे चलकर और भी कई शतक, दोहरे और तिहरे शतक लगाओ।”

    Also Read This: #SaveDaivik Urgent Plea to PM Modi: Save 4-Year-Old Fighting Rare Brain Tumor – Treatment Only Available Abroad

    यह पोस्ट दरअसल एक पुराने वादे की याद दिलाती है, जो सहवाग ने 2015 में प्रसिद्ध क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले के साथ एक इंटरव्यू के दौरान किया था। उस समय सहवाग ने कहा था कि अगर उनके बेटे कभी उनका सर्वोच्च स्कोर 319 रन पार कर लेंगे, तो वह उन्हें एक फरारी गिफ्ट करेंगे।