Category: मुख्य समाचार

  • Loksabha election 2024: यूपी में चुनाव की तारीखें, चरण और वोटरों की संख्या

    Loksabha election 2024: यूपी में चुनाव की तारीखें, चरण और वोटरों की संख्या

    Loksabha election 2024:लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तारीखों का एलान हो गया है और यूपी की 80 सीटों के लिए सात चरणों में मतदान होगा। वहीं सातवें चरण में पीएम मोदी के गढ़ वाराणसी सहित 13 सीटों पर वोटिंग होगी।

    सातवें चरण में 13 सीटों पर होने वाले चुनाव की तारीख:

    • 1 जून 2024

    यूपी में सातवें चरण के चुनाव की अन्य महत्वपूर्ण तारीखें:

    • अधिसूचना: 7 मई 2024
    • नामांकन की आखिरी तारीख: 14 मई 2024
    • नामांकन की स्क्रूटनी: 15 मई 2024
    • नामांकन वापसी: 17 मई 2024
    • चुनाव: 1 जून 2024
    • नतीजे: 4 जून 2024

    सातवें चरण में होने वाले चुनाव की सीटें:

    • महाराजगंज
    • गोरखपुर
    • कुशीनगर
    • देवरिया
    • बांसगांव
    • घोसी
    • सलेमपुर
    • बलिया
    • गाजीपुर
    • चंदौली
    • वाराणसी
    • मिर्जापुर
    • रॉबर्ट्सगंज

    यूपी में सात चरणों में होने वाला लोकसभा चुनाव का तारीखों का विवरण:

    • पहला चरण: 19 अप्रैल 2024
    • दूसरा चरण: 26 अप्रैल 2024
    • तीसरा चरण: 7 मई 2024
    • चौथा चरण: 13 मई 2024
    • पांचवा चरण: 20 मई 2024
    • छठा चरण: 25 मई 2024
    • सातवां चरण: 1 जून 2024

    यूपी में साढ़े 15 करोड़ वोटर्स करेंगे मतदान:

    • यूपी की अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी निधि श्रीवास्तव ने बताया कि चुनाव के लिए पूरी तैयारी है।
    • देश के सबसे बड़े राज्य यूपी में 80 लोकसभा सीटें हैं।
    • साढ़े 21 लाख 18 से 19 वर्ष के नए वोटर हैं।
    • यूपी में 8 करोड़ पुरुष और 7 करोड़ महिला मतदाता हैं।
    • एक लाख 62 हजार पोलिंग बूथ हैं।
    • लक्ष्य है कि कोई भी मतदाता न छूटे, सभी मतदान करें।
  • गौतमबुद्ध नगर: मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम का आयोजन

    गौतमबुद्ध नगर: मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम का आयोजन

    गौतमबुद्ध नगर: मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह की अध्यक्षता में आज कम्पोजिट विद्यालय इटहैड़ा ब्लॉक बिसरख में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें डाइट प्राचार्य राज सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार, ब्लाक अधिकारी मोहम्मद राशिद, चंद्रभूषण, नरेन्द्र सिंह श्रीवास्तव की उपस्थिति रही।
    जिला समन्वयक अर्चना शिरोमणि ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक से लगभग 100 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में विज्ञान मॉडल पर आधारित तथा अन्य विषयों पर बनाए गए मॉडल की प्रदर्शनी लगाई गई। उन्होंने बताया कि जनपद से 400 बच्चों को साइंस सेंटर दिल्ली में भ्रमण करने के लिए भी ले जाया जाएगा।
    इस अवसर पर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से इंदू गुर्जर ने मतदान जागरूकता पर कविता सुनाई और सभी लोगो ने मतदान जागरूकता की शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम का सफल संचालन रती गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महेश कुमार (दादरी), अर्चना शिरोमणि, धीरज कुमारी, बबीता यादव व ममता कुमारी की सहभागिता रही।

  • Loksabha Election 2024:  आजमगढ़ में प्रधानमंत्री ने की ‘मनी की बौछार’, पहले नाम से लोग भयभीत होते थे, आज विकास की इबारत लिखी जा रही

    Loksabha Election 2024: आजमगढ़ में प्रधानमंत्री ने की ‘मनी की बौछार’, पहले नाम से लोग भयभीत होते थे, आज विकास की इबारत लिखी जा रही

    Loksabha Election 2024: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज से सात साल पहले जो आजमगढ़ अपराध व माफिया गतिविधियों का गढ़ था, आज उसी आजमगढ़ में प्रधानमंत्री ‘मनी की बौछार’ कर रहे हैं। वे यहां हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देने आए हैं। सीएम ने आजमगढ़ को 10 वर्ष के अंदर न केवल सुरक्षा का बेहतर वातावरण देने, बल्कि विकास-आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर व लोककल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए पीएम का आभार भी जताया। सीएम ने विश्वास दिलाया कि 2024 में ‘फिर एक बार-मोदी सरकार’ की आवाज के साथ आजमगढ़, लालगंज व घोसी भी जुड़ेगा।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को आजमगढ़ के मंदुरी एयरपोर्ट परिसर में 34,700 करोड़ रुपये से 782 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास अवसर पर अपनी बात रख रहे थे।

    पूर्वी उप्र की अर्थव्यवस्था को नई पहचान दे रहा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे
    सीएम ने कहा कि 22 हजार करोड़ से अधिक की लागत से बना पूर्वांचल एक्सप्रेसवे आजमगढ़ के विकास की धुरी बन चुका है। इसने पूर्वी उप्र की अर्थव्यवस्था को नई पहचान देने का कार्य किया है। आजमगढ़वासी मात्र दो घंटे में लखनऊ पहुंचते हैं। प्रधानमंत्री जी के द्वारा आजमगढ़ के एयरपोर्ट का उद्घाटन होने जा रहा है, इसके साथ ही वायुसेवा भी प्रारंभ हो जाएगी। पीएम के करकमलों से आज उप्र को पांच नए एयरपोर्ट प्राप्त होने जा रहे हैं, डबल इंजन सरकार ने प्रयास किया है कि यहां बेहतरीन सुविधा प्राप्त हो। प्रधानमंत्री जी ने कहा था कि हवाई चप्पल पहनने वाला हवाई जहाज की यात्रा करेगा, आज उप्र व देश के अंदर यह दिख रहा है। जिस यूपी में इससे पहले मात्र दो एयरपोर्ट क्रियाशील थे, आज उसी उप्र में 9 एयरपोर्ट क्रियाशील हैं और पांच नए एयरपोर्ट का आज पीएम शुभारंभ करने जा रहे हैं। सीएम ने कहा कि कई दशकों से मांग थी कि आजमगढ़ का अपना विश्वविद्यालय हो, हजार वर्ष पहले अपने शौर्य व पराक्रम से विदेशी आक्रांताओं की चूलें हिलाने वाले महाराजा सुहेल देव के नाम पर बने विश्वविद्यालय का उद्घाटन भी पीएम के करकमलों से होने जा रहा है।

    पहले नाम से लोग भयभीत होते थे, आज विकास के लिए जाना जा रहा आजमगढ़
    सीएम ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने आजमगढ़ की कला को नई पहचान देने के लिए हरिहरपुर में संगीत महाविद्यालय के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया है तो आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए स्थानीय उत्पादों को एक जिला, एक उत्पाद के रूप में देश-दुनिया में पहचान दी है। ब्लैक पॉटरी और मुबारकपुर की रेशमी साड़ियों को भी सात वर्ष के अंदर नई पहचान प्राप्त हो रही है। श्रमिकों के बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालय भी बनकर तैयार हुआ है। पहले आजमगढ़ के नाम पर लोग भयभीत होते थे, वही आजमगढ़ आज कला, शिक्षा-साहित्यकारों व विकास के लिए देश-दुनिया के अंदर पहचान बना रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के योग्य मार्गदर्शन व नेतृत्व के कारण आजमगढ़ को पुरातन पहचान मिली है।

    होली के पहले हजारों करोड़ रुपये का उपहार दे रहे पीएम
    सीएम ने कहा कि देश नए भारत का दर्शन कर रहा है। प्रदेश के अंदर रेल व राष्ट्रीय राजमार्गों की नई सौगात भी प्राप्त हो रही है। होली के पहले उप्रवासियों को हजारों करोड़ रुपये का उपहार मिल रहा है। सीएम ने कहा कि आजमगढ़ काशी व गोरखपुर के बीच महत्वपूर्ण स्थल के रूप में उभरा है। आजमगढ़ को विकास की महत्वपूर्ण योजनाओं के माध्यम से नई पहचान मिल सके। पिछले 10 वर्ष में पीएम के मार्गदर्शन व प्रदेश में सात वर्षों में डबल इंजन की सरकार के कारण विकास और लोककल्याण की योजनाएं तेजी से बढ़ी हैं।

    यूपी के मुखिया ने गिनाई आजमगढ़ के विकास की गाथा
    सीएम ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव शासन की योजनाओं का लाभ हर गांव-गरीब, नौजवान-किसान समेत हर तबके को उपलब्ध करा रही है। डबल इंजन की सरकार पीएम मोदी के नेतृत्व में नौजवानों की आजीविका की चिंता कर रही है तो आस्था को सम्मान भी दे रही है। सुरक्षा का बेहतर वातावरण भी बना रही है तो समृद्धि के मार्ग पर भी आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। आजमगढ़ जनपद में 11.30 लाख आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि में साढ़े सात लाख किसानों को 1940 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। उज्ज्वला योजना में तीन लाख लाभार्थियों को निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन मिले। पीएम आवास (ग्रामीण) 1.10 लाख व शहरी क्षेत्र में 17 हजार लाभार्थियों को आजमगढ़ में आवास उपलब्ध कराया गया। जल जीवन मिशन में 4.20 लाख से अधिक घरों को हर घर जल योजना से जोड़ा गया। स्वच्छ भारत मिशन में 5.20 लाख परिवारों को शौचालय प्राप्त हुआ। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत आजमगढ़ के एक लाख युवाओं को टैबलेट-लैपटॉप देने का कार्य हुआ।

    इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, एके शर्मा, ओमप्रकाश राजभर, योगेंद्र उपाध्याय, दारा सिंह चौहान, आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ आदि मौजूद रहे।

  • पांच सौ रुपये में काशी दर्शन, जानिए योगी सरकार का प्लान

    पांच सौ रुपये में काशी दर्शन, जानिए योगी सरकार का प्लान

    वाराणसी, 12 फरवरी: काशी की नई तस्वीर दुनिया के पर्यटन के मानचित्र पर आने के बाद पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में योगी सरकार पर्यटकों की बढ़ती संख्या और उनकी सहूलियत के लिए काशी दर्शन सेवा शुरू करने जा रही है। इसके लिए योगी सरकार इलेक्ट्रिक एसी बस का संचालन करेगी, जो महज पांच सौ रुपये में पांच महत्वपूर्ण स्थानों के दर्शन कराएगी। वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की ओर से शुरू होने वाली इस योजना को काशी पास से भी जोड़ा जायेगा, जिससे यात्रियों को टिकट बुक कराने में कोई समस्या न हो। मालूम हो कि काशी पास का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के अपने पिछले दौरे में किया था।

    योगी सरकार मूलभूत सुविधाओं को विकसित करते हुए काशी का कायाकल्प कर रही है। धार्मिक स्थलों और घाटों का पुनरुद्धार किया जा रहा है। इसी के तहत मंडलायुक्त की अध्यक्षता में वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की 28वीं बैठक में काशी दर्शन बस सेवा शुरू करने की योजना पर सहमति बनी है, जिसका लोकार्पण जल्दी ही किया जाएगा। इसके अलावा ऐसी बसों से सफर में सहूलियत के लिए कस्टमर केयर नंबर जारी करने पर भी सहमति दी गयी।काशी दर्शन के लिए कैंट रेलवे स्टेशन से बस सेवा शुरू होगी, जो काशी विश्वनाथ मंदिर, काल भैरव, नमो घाट, दुर्गा मंदिर, संकट मोचन आदि पांच स्थानों के दर्शन कराएगी। बताया जा रहा है आगे चलकर और स्थानों को जोड़ा जा सकता है।

  • इनोवेशन डिजाइन एंड एंटरप्रेन्योरशिप के पांच दिवस बूट कैंप कार्यक्रम का फेलिक्स अस्पताल के चेयरमैन ने किया उद्घाटन

    इनोवेशन डिजाइन एंड एंटरप्रेन्योरशिप के पांच दिवस बूट कैंप कार्यक्रम का फेलिक्स अस्पताल के चेयरमैन ने किया उद्घाटन

    नोएडा: सैक्टर 62 जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी में 29 जनवरी से 2 फरवरी 2024 तक इनोवेशन डिजाइन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (आईडीई) पर पांच दिवस बूट कैंप कार्यक्रम शुरू किया। जिसे अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) और शिक्षा मंत्रालय का इनोवेशन सेल (एमआईसी) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। सोमवार को एआईसीटीई के चेयरमैन प्रोफेसर टी.जी सीथाराम और फेलिक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ डीके गुप्ता ने संयुक्त रुप से इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवर्तनक छात्रों, शिक्षकों और उच्च शिक्षा संस्थानों और स्कूलों के संकाय सदस्यों को डिजाइन सोच, उत्पाद डिजाइन, एर्गोनॉमिक्स, बिजनेस मॉडलिंग और उद्यम योजना पर गहन अनुभवात्मक प्रशिक्षण प्राप्त करवाना है।
    कार्यक्रम में फेलिक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ डीके गुप्ता ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि देश में उद्यमशीलता संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इस आवश्यक गतिविधि का हिस्सा होने पर गर्व है। युवा इनोवेटर्स को उद्यमियों में बदलने के लिए उनके नवीन विचारों को आकार देने में समर्थन देने के केन्द्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत मिशन के दृष्टिकोण के आधार पर संकल्पित यह कार्यक्रम उन नव प्रवर्तकों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो उद्यमिता का मार्ग तलाशना चाहते हैं और नौकरी चाहने वालों की तुलना में नौकरी निर्माता बनना चाहते हैं। कार्यक्रम के जरिए प्रतिभागियों को डिजाइनिंग सोच और उसकी रणनीतियों, उत्पाद डिजाइन और इंजीनियरिंग, उत्पाद डिजाइन और विकास में एर्गोनॉमिक्स, स्थायी व्यापार मॉडल, मूल्य प्रस्ताव और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के निर्माण पर अनुभवात्मक प्रशिक्षण मिलेगा। इस बूट कैंप का एक अन्य मुख्य आकर्षण मेंटरिंग और पिचिंग राउंड होगा जहां प्रतिभागियों को संस्थान से संभावित मेंटरिंग समर्थन के लिए अपने विचारों को पेश करने का अवसर मिलेगा

  • हमारी राष्ट्रीयता भारतीय और धर्म सनातन है: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    हमारी राष्ट्रीयता भारतीय और धर्म सनातन है: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    जोधपुर/लखनऊ। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने कहा कि हमारी राष्ट्रीयता भारतीय और धर्म सनातन है। उन्होंने कहा कि धर्म सिर्फ सनातन है बाकी सब उपासना विधियां हैं। सनातन हर काल और परिस्थित में बिना डिगे, बिना हटे और बिना झुके अपनी जीवंतता को बनाए रखा है इसलिए दुनिया के अंदर बहुत सारे लोग आए और चले गए। लेकिन, सनानत धर्म सम और विषम हालातों का सामना करते हुए लगातार आगे बढ़ा है। सनातन का स्वरूप विराट है, जो सबको अपने में समाहित कर लेता है। इसका मार्ग हमारे संतों और योगियों ने हमें दिखाया है।

    हमारे यहां सिद्ध योगियों की एक लंबी परंपरा : योगी
    सीएम योगी ने बुधवार को श्री श्री 1008 श्री ब्रह्मलीन आयस जी श्री योगी कैलाशनाथ जी महाराज का विशाल भण्डारा महोत्सव को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे यहां सिद्ध योगियों की एक लंबी परंपरा है, जिन्होंने विज्ञान को चुनौती दी। भौतिकता के बंधनों से ऊपर उठकर के जिन्होंने हमें जीने का एक नई राह दिखाई। हमारे योगियों और संतों ने सनातन धर्म के वास्तविक मूल्यों का हमें साक्षात दर्शन करवाया है। सीएम योगी ने कहा कि कुछ कालखंड में सनातन के समक्ष चुनौतियां जरूर आईं, लेकिन जब सनातन धर्मावलंबियों के साथ एक स्वर में पूरा भारत खड़ा हो गया तो सारी समास्याएं समाप्त हो गईं।

    राम मंदिर बनने से दबी-कुचली और शोषित सभ्यता को मिला नया जीवन : योगी
    सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। 500 वर्षों के अंतराल के बाद इसी वर्ष 22 जनवरी को प्रभु राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। हर भारतवासी प्रफुल्लित है। दुनिया के अंदर जहां कहीं भी सनातनी है, आज वह अपनी इस गौरवशाली परंपरा पर गौरवान्वित हो रहा है। यही नहीं राम मंदिर के बन जाने से दुनिया में हर दबी, कुचली और शोषित सभ्यता को एक नया जीवन मिला है। दुनिया की तमाम परंपराएं अब यह सोचने लगी हैं कि अगर 500 वर्षों के बाद अयोध्या में प्रभु श्री राम का मंदिर बन सकता है तो दुनिया के अंदर हर कार्य संभव हो सकता है।

    केवल सनातन है शांति-शाश्वत कल्याण का मार्ग : योगी
    सीएम योगी ने कहा कि हमें विभाजनकारी शक्तियों से दूरी बनानी पड़ेगी। एकजुट होकर के कार्य करना होगा और अंततः शांति और शाश्वत कल्याण का मार्ग केवल और केवल सनातन धर्म ही दे पाएगा। सनातन धर्म के उन मूल्यों और आदर्शों पर चलकर ही भारत समृद्धि की नए प्रतिमान स्थापित कर पा रहा है। उन्होंने कहा कि 2047 तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत को विकसित देश बनाने का लक्ष्य हम सबके सामने रखा है। इसके लिए उन्होंने पंच प्रण गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, विकसित भारत, विरासत पर गर्व, एकता एवं एकजुटता और नागरिक कर्तव्य दिए हैं। इन्हीं पंच प्रण को आधार बनाकर हमें कार्य करना होगा तभी हम भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बना पाएंगे।

    कार्यक्रम में योगी गिरिवरनाथ महाराज, महंत लक्ष्मनाथ जी महाराज, महंत रामनाथ जी महाराज, महंत प्रतापपुरी जी महाराज, जोधपुर के महाराज श्रीधर सिंह, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, सांसद पीपी चौधरी समेत भारी संख्या में संत और गणमान्य लोग मौजूद थे।

  • Bhartiya Majdoor Sangh: आँगनवाड़ी, आशा, मिड डे मील और एनएचएम कर्मियों ने जंतर-मंतर पर किया प्रदर्शन

    Bhartiya Majdoor Sangh: आँगनवाड़ी, आशा, मिड डे मील और एनएचएम कर्मियों ने जंतर-मंतर पर किया प्रदर्शन

    नई दिल्ली, 11 दिसंबर 2023: Bhartiya Majdoor Sangh के तत्वावधान में आँगनवाड़ी, आशा, मिड डे मील और एनएचएम कर्मियों ने आज जंतर-मंतर पर विशाल प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में हजारों कर्मियों ने हिस्सा लिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

    • सभी स्कीम वर्करों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।
    • आँगनवाड़ी कार्यकर्ता को ₹18,000, मिनी आँगनवाड़ी कार्यकर्ता को ₹15,000, आशा वर्कर को ₹18,000, आशा सहयोगिनी को ₹24,000, ब्लॉक कोर्डीनेटर को ₹24,000, मिड डे मील वर्कर को ₹18,000 और एनएचएम के स्कीम और प्रोग्राम में संविदा और ठेका में कार्यरत कामगारों को राज्य के अस्पताल में कार्यरत स्थाई कर्मचारियों के समतुल्य प्रतिमाह वेतन भुगतान किया जाए।
    • 45वें और 46वें भारतीय श्रम सम्मेलन की सिफारिशों को लागू किया जाए।
    • नई शिक्षा नीति-2020 के तहत आँगनवाड़ी कार्यकर्ता को प्री-प्राईमेरी टीचर और सहायिका को चिल्ड्रन केयर टेकर का नया पदनाम देकर उचित श्रेणी वर्ग में समायोजित किया जाए।
    • आँगनवाड़ी कार्यकर्ता से सुपरवाईजर और आँगनवाड़ी सहायिका से आँगनवाड़ी कार्यकर्ता पद पर पदोन्नति हेतु पात्रता के लिए उम्र का बंधन हटाया जाए।
    • आशा वर्कर की योग्यतानुसार आशा फेसीलीटेटर और एएनएम के पद पर पदोन्नति दी जाए।
    • एनएचएम में कार्यरत संविदा और ठेका कर्मियों को भी निश्चित समय पर योग्यतानुसार क्रमोन्नति (अपग्रेडेशन) दिया जाए।
    • आँगनवाड़ी कर्मियों, आशा कर्मियों, मिड डे मील कर्मियों और एनएचएम कर्मियों को सेवानिवृत्ति लाभ (रिटायरमेंट बेनिफीट) के रूप में ₹10,000,000 (दस लाख) एकमुश्त दिया जाए।
    • सभी स्कीम वर्कर की सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष किया जाए।
    • आशा तथा मिड डे मील कर्मियों को वर्ष में 2 यूनिफार्म (ड्रेस) दिया जाए तथा धुलाई भत्ता (वासिंग एलाऊंस) दिया जाए।
    • दुर्घटना अथवा मृत्यु होने पर स्कीम वर्कर को ₹10,000,000 (दस लाख) दुर्घटना हितलाभ परिवार के निकट आश्रित को दिया जाए।
    • सभी स्कीम वर्कर को सरकारी अवकाश तथा अन्य प्रचलित अवकाश, आकस्मिक अवकाश (केजूअल लीव), चिकित्सा अवकाश (एलओपी लीव) की सुविधा दी जाए।
    • असंगठित कामगार हेतु लागू “श्रम योगी मानधन योजना” में लाभार्थी प्रवेश आयु की सीमा 40 वर्ष से बढ़ाकर 50 वर्ष किया जाए। प्रदर्शन के बाद कर्मियों ने एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने मांग की कि उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
  • Airport In Ayodhya: दिसंबर में शुरू हो जाएगा Maryada Purushottam Shriram International Airport, 85 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूरा

    Airport In Ayodhya: दिसंबर में शुरू हो जाएगा Maryada Purushottam Shriram International Airport, 85 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूरा

    Airport In Ayodhya: भगवान श्रीराम की नगरी मोदी-योगी सरकार की प्राथमिकताओं के केंद्र में है। भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के साथ-साथ अयोध्या में तमाम विकास कार्यों को तेज गति से पूरा किया जा रहा है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इसे ध्यान में रखते हुए Maryada Purushottam Shriram International Airport के निर्माण का कार्य भी तेज गति से पूरा किया जा रहा है। जनवरी माह में भव्य श्रीराम मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले दिसंबर माह तक अयोध्या में हवाई यातायात सेवाएं प्रारंभ हो जाएंगी। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का 85 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

    जिलाधिकारी नितीश कुमार ने श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अयोध्या के विभिन्न कार्यों के प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तीव्र गति से कार्य चल रहा है। फेज वन के सभी कार्यों को दिसंबर 2023 तक पूर्ण कर इसी कैलेंडर ईयर में एयरपोर्ट पर एयरक्राफ्ट का संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट के समस्त कार्यों को तीन फेजों में किया जाना है। इसके लिए परियोजना में सम्मिलित कुल 821 एकड़ भूमि अर्जन का शतप्रतिशत कार्य पूर्ण कर एयरपोर्ट अथॉरिटी को सौंप दिया गया है। एयरपोर्ट के फेज–वन के 2200 मीटर लंबे व 45 मीटर चौड़े रनवे का कार्य शत–प्रतिशत पूर्ण है। भविष्य में रनवे को 3750 मी तक बढ़ाए जाने की योजना है। इसके लिए भी भूमि अर्जन का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है।

    उन्होंने बताया कि नाइट लैंडिंग तथा कोहरे एवं धुंध में लैंडिंग के लिए कैट–वन एवम् रेसा सुविधाओं का कार्य भी शत–प्रतिशत पूर्ण हो गया है। एयरक्राफ्टों के लैंडिंग के लिए लगाई गई लाइटिंग का कार्य पूर्ण है। एटीसी टॉवर का भी शत–प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। जिलाधिकारी के अनुसार एयरपोर्ट के संचालन के लिए आने वाली रुकावटों को दूर कर दिया गया है। भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण के एयरक्राफ्ट के परिचालन से पूर्व एयरपोर्ट पर इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) में शामिल विभिन्न घटकों यथा लोकलाइजर, ग्लाइड पथ, मार्कर, डीएमई आदि के समस्त चरणों का कैलिब्रेशन भी किया जा चुका है।

    उन्होंने निर्माणाधीन टर्मिनल बिल्डिंग एवम् एप्रन आदि की प्रगति के संबंध में बताया कि एक एप्रेन (चार एयरक्राफ्टों के पार्किंग की सुविधा) का कार्य पूर्ण है तथा दूसरे एप्रेन (चार एयरक्राफ्टों के पार्किंग की सुविधा) के कार्य को भी तेजी से पूरा किया जा रहा है जिसे इसी माह पूर्ण कर लिया जाएगा। डीएम के अनुसार एयरपोर्ट के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी आ गई हैं। एयरपोर्ट के संचालन के लिए लाइसेंसिंग की प्रक्रिया प्रगति पर है, जिसके पूर्ण होते ही इसी कैलेंडर ईयर में एयरपोर्ट का संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा। इसके साथ ही अयोध्या धाम तक आने जाने के लिए श्रद्धालुओं के आवागमन की उच्च स्तर की सुविधा उपलब्ध होगी। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर संचालन प्रारंभ होने से एयरबस ए320 जैसे एयरक्राफ्ट के लैंडिंग की सुविधा अयोध्या धाम के एयरपोर्ट पर उपलब्ध हो जाएंगी।

    बता दें कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बिल्कुल उसी तरह बनाया जा रहा है जिस तरह श्रीराम मंदिर का निर्माण हो रहा है। यहां तक कि उसमें भी वही पत्थर लगाए जा रहे हैं और वैसी ही नक्काशी की जा रही है। एयरपोर्ट पर उतरने के साथ ही यात्रियों को अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का एहसास ही नहीं होगा बल्कि उसकी झलक भी दिखाई देगी।

  • Gandhi Jayanti 2023: एक घंटे श्रमदान कर बापू को अर्पित की ‘स्वच्छांजलि’

    Gandhi Jayanti 2023: एक घंटे श्रमदान कर बापू को अर्पित की ‘स्वच्छांजलि’

    Gandhi Jayanti 2023: सेक्टर-137 एवं फेलिक्स अस्पताल के आस पास के एरिया में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने रविवार को सुबह 10 बजे स्वच्छता के लिए 1 घंटे का श्रमदान  किया और महात्मा गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर बापू को ‘स्वच्छांजलि’ अर्पित की। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कहा, “स्वच्छता का महत्व समझना हमारे समाज के लिए गर्व की बात है। क्योंकि स्वच्छता एक स्वस्थ और समृद्ध भारत की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। डॉक्टर डी.के. गुप्ता ने भी स्वच्छता के महत्व को स्वास्थ्य के साथ जोड़कर बताया, “स्वच्छता न केवल हमारे आसपास के पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्वच्छता के माध्यम से हम बीमारियों को दूर रख सकते हैं और एक स्वस्थ और खुशहाल जीवन का आनंद उठा सकते हैं। इसलिए, हम सभी को स्वच्छता के महत्व को समझकर स्वास्थ्य के साथ जोड़ने का संकल्प लेना चाहिए।


    फेलिक्स अस्पताल के संस्थापक डॉ. डी.के. गुप्ता वे बताया कि स्वच्छता बेहतर स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। ऐसे में सभी को स्वच्छता अपनानी होगी और दूसरे लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करना होगा। स्वच्छता यानी आस पास सफाई रखना, जो की अत्यंत महत्वपूर्ण है। सिर्फ घर की सफाई ही नहीं बल्कि अपने आस पड़ोस को स्वच्छ रखना ज़रूरी है। हमारे धर्मो और संस्कृति में भी साफ़ सफाई का विशेष महत्व है। स्वच्छता मनुष्य को शारीरिक और मानसिक स्तर पर स्वस्थ रखती है। अगर हम आस पास सफाई नहीं रखेंगे, तो बीमारियों के फैलने का डर लगा रहता है। जितनी हमारे आस पास गंदगी रहेगी उतना ही हम कभी भी स्वस्थ नहीं रह पाएंगे और उतना ही हमें स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां होगी। हमे स्वंय अपने आस पड़ोस, आंगन, बगीचे को साफ रखना चाहिए और दूसरों को भी सफाई के प्रति जागरूक करना चाहिए। देश के हर नागरिक का कर्त्तव्य है कि वह अपने आस पास कूड़ा, कचरा ना फेंके। महात्मा गांधी जी ने भी स्वच्छता पर काफी ज़ोर दिया था। कोरोना काल के इस कठिन परिस्थिति में लोग सफाई को अधिक प्राथमिकता दे रहे है और हर पल हाथ भी धो रहे है। स्वच्छता की अहमियत लोगो को पता होने के बावजूद, वह छोटी छोटी चीजों का ध्यान नहीं रखते है। जैसे गाड़ी से जाते समय कुछ लोग कचरा बाहर फेंक देते है। यह बहुत गलत है। कई सड़कों पर कूड़ा यूहीं पड़ा रहता है और इससे गंदगी फैलती है।

    गंदगी से सिर्फ हम ही नहीं बल्कि पशु भी बीमार पड़ते है। रास्ते पर प्लास्टिक का कचरा पड़ा रहता है और गाय उसे खाना समझ कर खा लेती है, इससे उनकी मौत हो जाती है। जीवन को खूबसूरत और स्वस्थ बनाने के लिए अपने तन, घर और आस पड़ोस की सफाई जरूरी है। हम शरीर को रोद साफ रखते है, जो अनिवार्य भी है। जब मनुष्य स्वच्छ रहेगा तो उसके आस पास का वातावरण बीमारी मुक्त रहेगा। बड़ो को अपने बच्चो को स्वच्छता के महत्व के विषय में अवगत कराना चाहिए। स्वच्छता के महत्व को सभी को समझाना और उसका पालन करना ज़रूरी है। मनुष्य को अपने आस पड़ोस की साफ सफाई करनी चाहिए जैसे हम अपने घरो को साफ रखते है। हर स्थान पर बसे धार्मिक स्थलों की प्रातकाल पूजा की जाती है। ऐसे जगहों पर लोगो को यहां वहां कचरा नहीं फेंकना चाहिए। कचरे को कूड़ेदान में ही फेंकना चाहिए। स्वस्थ मन और तन जीवन में मनुष्य को अपने कार्य में सफल बनाता है और चिंतन मनन में मदद करता है। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले अन्य प्रमुख व्यक्तियों में डॉक्टर रश्मि गुप्ता, अभीष गुप्ता, पायल भयाना, विनोद जोशी, दलजीत चोपड़ा, सतपाल शर्मा, अखिल चतुर्वेदी, हेमंत कुमार, और रीमा चौहान भी शामिल थे, जिन्होंने स्वच्छता के महत्व को समझ कर इस उपक्रम में भाग लिया।

  • Greater Noida: उत्तर प्रदेश का पहला इंटरनेशनल ट्रेड फेयर, दिखेगी सांस्कृतिक विरासत की झलक

    Greater Noida: उत्तर प्रदेश का पहला इंटरनेशनल ट्रेड फेयर, दिखेगी सांस्कृतिक विरासत की झलक

    Greater Noida: उत्तर प्रदेश का पहला इंटरनेशनल ट्रेड फेयर ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में 21 से 25 सितंबर के बीच आयोजित होगा। इस ट्रेड फेयर मेें प्रदेश की सामाजिक व सांस्कृतिक विरासत, खान-पान, वेश-भूषा, पर्यटन व प्रमुख उत्पादों की झलक देखने को मिलेगी। मंगलवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह, जिलाधिकारी मनीष वर्मा, ईपीसीएच के चेयरमैन राकेश कुमार और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ आनंद वर्धन, ओएसडी सौम्य श्रीवास्तव समेत सभी वरिष्ठ अधिकारियों संग एक्सपो मार्ट में बैठक की और संबंधित महकमों को आवश्यक निर्देश दिए।
    सीईओ एनजी रवि कुमार ने ईपीसीएच से कहा कि आधुनिक उत्तर प्रदेश की झलक दिखाने के लिए इससे बढ़िया प्लेटफॉर्म नहीं हो सकता। इसलिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश हो या फिर, पूर्वांचल, अवध क्षेत्र हो या फिर ब्रज क्षेत्र, सभी जगहों की सामाजिक व सांस्कृतिक विरासत, खान-पान, वेश-भूषा, पर्यटन व प्रमुख उत्पादों की प्रस्तुति इस इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में दिखनी चाहिए। अलग-अलग टीमें बनाकर इन लोगों से संपर्क करने और ट्रेड फेयर में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित करने को कहा है। सीईओ ने एनसीआर के सभी शिक्षण संस्थानों, जिनमें स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय सभी शामिल हैं, संपर्क करने को कहा है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद व एनसीआर के अन्य शहरों की आरडब्ल्यूए व सामाजिक संगठनों को ट्रेड फेयर में बुलाने को कहा है। ट्रेड फेयर में जन सहभागिता के लिए सभी मेट्रो स्टेशनों, प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर होर्डिंग-बैनर लगाए जाएंगे। ट्रेड फेयर में नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण के खुद के स्टाल होंगे, जिन पर तीनों प्राधिकरणों की उपलब्धियां, वर्तमान में चल रहे प्रोजेक्ट व भावी परियोजनाओं के बारे में जानकारी साझा की जाएगी। ट्रेड फेयर के दौरान लोक कलाकार प्रतिदिन सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी कलाओं को प्रदर्शित करेंगे। सीईओ ने ट्रेड फेयर से युवाओं को जोड़ने पर विशेष जोर दिया है। ट्रेड फेयर में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश भर से उद्यमियों व व्यापारिक संगठनों को भी आमंत्रित किया जाएगा। मंगलवार को बैठक में मेहमानों के ठहराने, सुरक्षा, परिवहन, ट्रैफिक व्यवस्था आदि विषयों पर भी चर्चा की गई।