Author: AVS POST Bureau

  • कैंसर के खतरे को कम करेंगी ये चीजे

    कैंसर के खतरे को कम करेंगी ये चीजे

    दुनियाभर में लोगों के हो रही मौत के कारणों में कैंसर प्रमुख कारणों में से एक है. ये 100 से भी अधिक तरह की होती है. दुनियाभर की एक बड़ी आबादी कैंसर के चपेट में है. इसके होने वाले तमाम कारणों में खानपान प्रमुख है. आप जो भी खाते पीते हैं इसका सीधा असर आपकी सेहत पर होता है.

    अखरोट में कई तरह के स्वास्थवर्धक तत्व पाए जाते हैं… अखरोट खाने से ब्रेस्ट कैंसर नहीं होता है… इसके अलाव प्रोस्टेट कैंसर में भी ये काफी असरदार होता है… साथ ही इसके साथ ही डीएनए की सुरक्षा में भी ये काफी असरदार होता है… साथ ही सेब कई तरह की बीमारियों में बेहद लाभकारी होता है… इसके एंटीऔक्सिडेंट और एंटी इंफ्लामेट्री गुण कैंसर के खतरे को काफी कम कर देते हैं… खासकर के कोलोरक्टल कैंसर में ये काफी प्रभावी है… अधिकतर लोग सेब के छिलके को छील कर खाते हैं, पर इससे आपका काफी नुकसान हो जाता है… अगर आप अपनी ये आदत बदल लें तो आपकी सेहत के लिए ये काफी फायदेमंद हो जाता है… इसके छिलके में बहुत से गुणकारी तत्व होते हैं… कोलोरेक्टल कैंसर के अलावा सेब फेफड़ों, ब्रेस्ट और पेट के कैंसर से भी बचाव करता है.

    पुराने समय में कई तरह के रोगों का इलाज करने के लिए चाय का सहारा लिया जाता था. आपको बता दें कि ग्रीन टी और ब्लैक टी में कई तरह के फायदेमंद तत्व पाए जाते हैं… ग्रीन टी के सेवन से शरीर में कोलोन, लिवर, ब्रेस्ट और प्रोस्टेट कैंसर की कोशिकाएं बन नहीं पाती हैं. वहीं कई दूसरी स्टडी में बताया गया है कि ग्रीन टी फेफड़ों, स्किन और पेट के कैंसर से भी सुरक्षित रखता है… कैंसर में अपने खाने पीने का खास ख्याल रखना चाहिए… सिर्फ खाने पीने के ख्याल से ना सिर्फ कैंसर ब्लकि और भी बिमारियों से बचे रहेंगे.

  • दिल्ली- प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, अब 8 साल पुराने वाहन पर देना पड़ेगा ग्रीन टैक्स

    दिल्ली- प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, अब 8 साल पुराने वाहन पर देना पड़ेगा ग्रीन टैक्स

    -आठ साल से ज्यादा पुराने वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट के रिन्यूअल के दौरान ग्रीन टैक्स देना पड़ेगा।

    इसके अलावा 15 साल पुराने निजी वाहनों के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के रिन्यूअल पर भी ग्रीन टैक्स देना होगा।

    -यह टैक्स रोड टैक्स का 10-25 प्रतिशत का अनुमान लगाया जा रहा है।

    इस प्रस्ताव को अधिसूचित करने से पहले इस मामले में राज्यों से राय ली जाएगी. राज्यों के पास इस प्रस्ताव को भेजा जा रहा है।

    -15 साल पुराने सरकारी वाहन होंगे कबाड़-

    वहीं पर्यावरण सुरक्षा को लेकर केंद्रीय सड़क मंत्रालय ने एक और अहम फैसला लिया।

    -जिसके तहत 15 साल से अधिक पुराने सभी सरकारी वाहनों का रजिस्ट्रेशन एक अप्रैल 2022 से रद्द कर दिया जाएगा और ये वाहन कबाड़ घोषित कर दिए जाएंगे।

    जल्द ही इसको लेकर अधिसूचना जारी की जाएगी।

  • जानिए गाजर में छुपे फायदे, सर्दियों में गाजर है सेहत के लिए खास

    जानिए गाजर में छुपे फायदे, सर्दियों में गाजर है सेहत के लिए खास

    सर्दियों में गाजर को लोग बड़े ही चाव से खाते हैं और इसे कई तरीके से खाया जा सकता है कुछ लोग इसे कच्चा खाना पसंद करते हैं तो वहीं कुछ लोग इसका हलवा बना के खाते हैं…. हेल्दी डाइट में गाजर को एक बेहतरीन विकल्प के रूप में शामिल किया जा सकता है…  तो वंही गाजर का इस्तेमाल सलाद बनाने के लिए भी किया जाता है…. गाजर से बनी हर डिश हमारे दिल को खुश कर देती है…  गर्म-गर्म गाजर के हलवे का नाम सुनकर ही सभी के मुंह में पानी आ जाता है…. मेवे, घी, शक्कर और मावे से तैयार हलवा स्वाद में लाजवाब होता है… सर्दियों में गाजर स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है… गाजर ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए भी काफी अच्छा है… सर्दियों में गाजर सेहत के लिए फायदेमंद होता है…  गाजर में पोटैशियम भरपूर रूप से होता है, जो ब्‍लड प्रेशर को घटने या बढ़ने नहीं देता है…  ऐसे में सर्दियों में गाजर आपके लिए हेल्दी है… तो साथ ही साथ गाजर में विटामिन ए होता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद है… साथ ही , गाजर में बीटा कैरोटीन होता है, जो मोतियाबिंद जैसी आंखों की परेशानी को दूर करने में असरदार होता है…. कमजोर नजर वाले  लोगों के लिए गाजर का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है… तो वंही इसका एक और चौका देने वाला फायदा है… गाजर के सेवन से स्किन से जुड़ी परेशानी को दूर किया जा सकता है…  इससे कील मुंहासे की परेशानी से राहत पा सकते हैं… स्वस्थ और हेल्दी बने रहने के लिए गाजर को अपने खाने में जरूर शामिल करें..

  • मिडल क्लास को नाराज कर सीतारमण ने किसानों को खुश किया

    मिडल क्लास को नाराज कर सीतारमण ने किसानों को खुश किया

    हेल्थकेयर, इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर पर रहा वित्त मंत्री का जोर

    आम बजट को लेकर मैं दिन भर आज टीवी चैनलों और रेडियो के लिए बहुत व्यस्त रहा। इस वजह से बजट पर अब लिख रहा हूं। वर्ष 2021-22 का आम बजट पेश होने से पहले मिडल क्लास के लोगों को इनकम टैक्स को लेकर बड़ी घोषणा की उम्मीदें थीं, लेकिन बजट पेश होने के बाद लोगों को निराशा हाथ लगी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हेल्थकेयर, इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में निवेश के जरिए रोजगार सृजन पर जोर दिया है। नया एग्री इन्फ्रा डेवलपमेंट सेस दो फरवरी, 2021 से प्रभावी हो जाएगा।

    एक बार फिर से मिडिल क्लास को मायूसी हाथ लगी। इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं हुआ और न ही निवेश पर छूट की सीमा बढ़ी लेकिन कुछ झटके जरूर लगे हैं। दूसरी तरफ मिडिल क्लास को दिए इन्हीं जख्मों से सरकार ने किसानों को मरहम लगाने की कोशिश की है। पेट्रोल, डीजल और सोने पर सरकार की ओर एग्रिकल्चर सेस लगाया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल पर 2.5 रुपये और डीजल पर 4 रुपये कृषि सेस लगाने का प्रस्ताव बजट में पेश किया है। इसके अलावा सोने पर भी 2.5 पर्सेंट कृषि सेस लगेगा।

    उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत में कहा कि कोविड-19 संकट के बाद से अबतक सरकार कई मिनी बजट ला चुकी है। सीतारमण द्वारा पेश किया गया यह बजट छह प्रमुख स्तंभों पर आधारित है। कोरोना महामारी की वजह से इस बार का बजट पेपरलेस हो गया। वित्त मंत्री ने अपन बजट में भले ही टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया, लेकिन बजट में टैक्स को लेकर पांच बड़ी घोषणा भी हुई है।

    साल में 2.5 लाख रुपये से ज्यादा PF जमा किया तो…

    टैक्स बचाने का एक ‘जुगाड़’ खत्म हो गया है। इसका इस्तेमाल ऊंची सैलरी पाने वाले एंप्लॉयीज करते रहे हैं। असल में आम बजट 2021 में एंप्लॉयीज प्रोविडेंट फंड (EPF) और वॉलन्टरी प्रोविडेंट फंड (VPF) पर मिलने वाली ब्याज के लिए टैक्स छूट की सीमा तय करने का प्रावधान है। मतलब यह है कि एक साल में 2.5 लाख रुपये से ऊपर के प्रोविडेंट फंड कंट्रीब्यूशन पर मिलने वाली ब्याज पर अब नॉर्मल रेट्स से टैक्स लिया जाएगा। यह केवल एंप्लॉयीज के कंट्रीब्यूशन पर लागू होगा, एंप्लॉयर (कंपनी) के योगदान पर नहीं।

    75 से ऊपर के बुजुर्गों को आयकर रिटर्न भरने से राहत

    सीतारमण ने वित्त वर्ष 2021-22 के अपने बजट भाषण में यह घोषणा भी की कि केवल पेंशन और ब्याज आय वाले 75 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की आवश्यकता नहीं होगी।

    आयकर आकलन पुन: खोलने के लिए समय सीमा घटाकर आधी की गयी

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आयकर आकलन मामलों को फिर से खोले जाने की समय सीमा छह साल से घटा कर तीन साल कर दी। उन्होंने कहा कि आकलन संबंधी मामलों को फिर से खोले जाने को लेकर करदाताओं के मन में बनी अनिश्चितता को दूर करने के लिए इसकी समय सीमा पहले की छह साल से कम कर तीन साल होगी‌

    करदाताओं के लिए एक विवाद समाधान समिति बनेगी

    बजट प्रस्ताव के अनुसार 50 लाख रुपये तक की कर योग्य आमदनी वाले छोटे करदाताओं के लिए एक विवाद समाधान समिति गठित की जाएगी।‌ वित्त मंत्री ने कहा कि 1.10 लाख करदाताओं ने कर विवादों के हल के लिए प्रत्यक्ष कर विवाद से विश्वास योजना का लाभ उठाया है।

    फेसलेस इनकम टैक्स अपीलेट ट्राइब्यूनल की शुरुआत

    बजट में ‘फेसलेस इनकम टैक्स अपीलेट ट्राइब्यूनल’ शुरू करने का भी प्रस्ताव किया गया है।‌ इसके तहत एक नेशनल इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्युनल सेंटर बनाया जा रहा है। सारा कम्युनिकेशन डिजिटल तरीके से होगा।

    कर ऑडिट छूट की सीमा अब 10 करोड़ रुपये

    डिजिटल तरीके से अपना ज्यादातर काम करने वाली कंपनियों के लिये कर ऑडिट छूट की सीमा 5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर दोगुना कर 10 करोड़ रुपये किया गया।

  • 50,100,200 के कटे-फटे नोट बदलने पर कितने मिलते हैं पैसे यहां जाने सब कुछ

    50,100,200 के कटे-फटे नोट बदलने पर कितने मिलते हैं पैसे यहां जाने सब कुछ

    ऐसा कई बार होता है कि आपको कोई कटे-फटे नोट देकर चला जाए ऐसे में आप परेशान ना हों इसे लेकर आप अपने किसी भी नजदीकी बैंक ब्रांच (Bank Branch) में ले जाकर उन नोटों को आसानी से बदल सकते हैं।

    अगर आपके पास 200 रुपये का नोट है तो आपको बता दें कि  इस नोट का कुल एरिया 96.36 वर्ग सेंटीमीटर है अगर आप 78 वर्ग सेंटीमीटर हिस्सा देने पर नोट का पूरा रिफंड मिलेगा. इसके साथ हीं अगर आप 200 का आधा रिफंड पाना चाहते है तो नोट का कम से कम 39 वर्ग सेंटीमीटर एरिया आपको देना होगा।

    100 रुपये के कटे-फटे नोट के बदले पूरा रिफंड तब मिलेगा जब नोट का 93.72 वर्ग सेंटीमीटर का एरिया में से 75 वर्ग सेंटीमीटर आप बैंक में जमा कराएंगे।

    50 रुपये के कटे-फटे नोट के बदले आगर आपके पास नोट का आकार 89.10 वर्ग सेंटीमीटर में से 72 वर्ग सेंटीमीटर हिस्सा देने पर नोट का पूरा रिफंड मिल सकता है।

  • मार्च से नहीं चलेंगे 5, 10 और 100 रुपये के पुराने नोट

    मार्च से नहीं चलेंगे 5, 10 और 100 रुपये के पुराने नोट

    भारतीय रिजर्व बैंक के असिस्टेंट जनरल मैनेजर बी महेश ने कुछ पुराने नोटों के चलन को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है. RBI भारतीय बाजार से 5, 10 और 100 रुपये के पुराने नोट वापस ले सकती है.

    RBI के एजीएम बी महेश ने कहा कि RBI 5, 10 और 100 रुपये के पुराने नोटों की सीरीज को वापस लेने की योजना पर विचार कर रही है.

    क्या होंगे पुराने नोट:RBI के एजीएम बी महेश के 5, 10 और 100 रुपये के पुराने नोटों का चलन बंद होने की घोषणा के बाद कई लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि इन पुराने नोटों का क्या होगा.

    RBI पुराने नोटों को चलन से बाहर करने से पहले उसी कीमत के नए नोट बाजार में जारी करती है. जब बाजार में नए नोट Circulation में आ जाते हैं, तब पुराने नोटों को वापस लिया जा सकता है. दो साल पहले देश में फेक करेंसी पर रोक लगाने के लिहाज से कई कीमतों के नए नोट जारी किए गए थे. अब नए नोट बाजार में चलन में आ चुके हैं,

    इसलिए फेक करेंसी पर रोक लगाने के लिए RBI पुरानी सीरीज के कई नोट वापस ले सकती है. जब भी इन पुराने नोटों के चलन पर रोक लगेगी, तब लोगों को ये पुराने नोट बैंक में जमा करने का समय दिया जाएगा.

    इन पुराने नोटों की कुल कीमत व्यक्ति के बैंक अकाउंट में जमा कर दी जाएगी अथवा उसे उसी कीमत के नए नोट दे दिए जाएंगे.

  • इस दिन रिलीज होगी Akshay Kumar की ‘बच्चन पांडे’, खूंखार लुक के साथ पर्दे पर नजर आएंगे अक्षय कुमार

    इस दिन रिलीज होगी Akshay Kumar की ‘बच्चन पांडे’, खूंखार लुक के साथ पर्दे पर नजर आएंगे अक्षय कुमार

    बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर फिल्म बच्चन पांडे से अपना एक नया फर्स्ट लुक शेयर कर लिखा, ‘उसकी सिर्फ एक ही झलक काफी है। बच्चन पांडे 26 जनवरी 2020 को रिलीज हो रही है।’

    अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग के एक शिड्यूल को उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में पूरा किया था। जिसे लेकर बीते दिनों खासा बज रहा। अब खिलाड़ी कुमार ने एक और धांसू ऐलान कर अपने फैंस को खुश होने का मौका दे दिया है।

    अक्षय कुमार में कृति सेनॉन लीड रोल में नजर आने वाली हैं। जबकि फिल्म में पहली बार अक्षय कुमार, अरशद वारसी के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। अक्षय कुमार की ओर से शेयर किया गया फिल्म का नया फर्स्ट लुक आप यहां देख सकते हैं।

  • दुनियां भर में मिल रहा यह अनजान खंबा, रात के अंधेरे में ना जाने कौन रख जाता है इसे

    दुनियां भर में मिल रहा यह अनजान खंबा, रात के अंधेरे में ना जाने कौन रख जाता है इसे

    दुनियां भर में बीते कुछ हफ्तों से एक अनजान खंबा विरानों में रात के अंधेरे में इसी कोई रख जाता है। मोनोलिथ (एक प्रकार का खंभा) से जुड़ी काफी खबरें सामने आ रही थीं. दुनिया के कई देशों में मोनोलिथ के गायब होने और अचानक प्रकट होने की तस्वीरें भी सामने आई थीं. माना जा रहा था कि एलियंस (Aliens) धरती पर कब्जा करने आ गए हैं. हालांकि, इससे जुड़ी कई बातें सामने आ रही हैं.

    सबसे पहले नवंबर में धातु से बना एक मोनोलिथ अमेरिका (America) के उटाह स्थित दूर-दराज के इलाके में दिखा था. इसके बाद यही चीज रोमानिया में भी दिखी. इसके बाद यह क्रम जारी रहा और एक मोनोलिथ कैलिफोर्निया और नीदरलैंड्स में भी नजर आया. हाल ही में सोने का एक मोनोलिथ कोलंबिया में पाया गया है. सोशल मीडिया पर इस मोनोलिथ के फोटो जमकर शेयर किए जा रहे हैं।

  • भारत के हर राज्यों का खाने में अलग है स्वाद, यहां जाने आपके राज्य में क्या है खास

    भारत के हर राज्यों का खाने में अलग है स्वाद, यहां जाने आपके राज्य में क्या है खास

    दोस्तों हमारा देश भारत विविधताओं का देश है जहां हर राज्य की अपनी अलग सभ्यता और संस्कृति है.ऐसे में खाने को लेकर भी हर राज्य एक दूसरे से बिल्कुल अलग है. और सभी राज्यों के खाने का अपना अलग स्वाद है. हमारे देश के हर राज्यों अपने अपने खाने की डिश के नाम से भी जाने जाते है. ऐसे में हम आपको बताने जा रहें है कि कौन सा राज्य किस डिश के लिए मशहूर है.

    बिहार- लिट्टी चोखा सत्तू के परांठे, खाजा, खूबी का लाई, अनरसे, तिलकुट, बालूशाही, पेरुकिया, बैंगन का भर्ता

    हिमाचल प्रदेश- पहाड़ी सीदू, अकटोरी, धाम, तुड़किया भात, माद्रा, खट्टा हिमाचल का मशहूर खाना है.

    उत्तराखंड-  गर्मागरम आलू के गुटके, कापा, जंगूरा की खीर, गहत की दाल के परांठे, भांग की चटनी लोग खूब खाते हैं.

    पंजाब– दाल मखनी, मक्के दी रोटी सरसों दा साग, चना भटूरे, अमृतसरी मच्छी और कुल्चा

    चंडीगढ़-  बटर चिकन, तंदूरी चिकन, मटन पुलाव

    हरियाणा–  कचरी की सब्जी, छोलिया (हरे चने), छाछ, लस्सी, बाजरे की रोटी

    दिल्ली-  चांदनी चौक की चांट, तंदूरी चिकन, परांठे, नागौरी हलवा, छोले भटूरे

    उत्तर प्रदेश– बिरयानी, बेडमी आलू, कचौड़ी, हलवा, बनारसी चांट, मथुरा का पेडा, आगरा का पेठा

    कश्मीर– कश्मीरी दम आलू, तबाक माज, रिश्ता गोश्ताबा, हाक और करम का साग, चावल की रोटी

  • आधी दुनिया को चाहिए मेड इन इंडिया वैक्सीन, 92 देशों ने भारत से किया संपर्क

    आधी दुनिया को चाहिए मेड इन इंडिया वैक्सीन, 92 देशों ने भारत से किया संपर्क

    भारत में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद अन्य देशों में भी इसकी मांग जोर पकड़नेलगी है। स्थिति यह है कि दुनिया के 92 देशों ने मेड इन इंडिया वैक्सीन के लिए भारत से संपर्क किया है। इससे वैक्सीन हब के रूप में भारत की साख और मजबूत हुई है। पिछले शनिवार को कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद भारत में निर्मित टीकों के नगण्य साइड इफेक्ट देखे गए हैं।

    ब्राजील ने वैक्सीन लाने के लिए विशेष विमान भारत भेजा है। बोलीविया की सरकार ने 50 लाख डोज कोरोना वैक्सीन के लिए सीरम इंस्टीट्यूट के साथ करार किया है। भारत सरकार सद्भावना के तौर पर नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार समेत कई पड़ोसी देशों को वैक्सीन भेज भी रही है।

    भारत ने पड़ोसी देश बांग्लादेश और नेपाल से दोस्ती निभाते हुए उन्हें कोविड से बचाव के लिए वैक्सीन की 20 लाख और 10 लाख खुराकें भेजीं। महामारी से निपटने के लिए दोनों मित्र देशों को वैक्सीन की ये खुराकें मुफ्त दी गई हैं। भारत जल्द ही म्यांमार और सेशेल्स को भी वैक्सीन की आपूर्ति करेगा।