Category: Uncategorized

  • इस सीट से योगी लड़ेंगे चुनाव, जानिए अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया

    इस सीट से योगी लड़ेंगे चुनाव, जानिए अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया

     

    लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने यूपी चुनान के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने पहले और दूसरे चरण के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की.पहले चरण के 58 में 57 सीटों के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई. दूसरे चरण के 55 में से 48 सीटों की घोषणा भी की गई।

    केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि पहले और दूसरे चरण के लिए जारी प्रत्याशियों की लिस्ट में 21 प्रत्याशियों पहली बार चुनाव लड़ेंगे. 107 सीटों में से 21 विधायकों का टिकट काटा गया है. बता दें कि इससे पहले सपा 29, बसपा 53 और कांग्रेस 125 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर चुकी है। वहीं योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर से लड़ने पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने चुटकी ली है। अखिलेश ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि योगी जी को जनता घर वापस भेजती इसके पहले ही भाजपा ने उन्हें घर वापस भेज दिया है। उन्होंने कहा, ह्लमुझे खुशी है की पार्टी ने उन्हें सीधे उनके घर भेज दिया। पहले उन्हें अयोध्या फिर मथुरा से लड़वाने की बात कही गयी। योगी जी भाजपा के सदस्य नहीं हैं इसलिए उन्हें घर भेज दिया गया। इसके लिये हम भाजपा को धन्यवाद देते हैं।

    प्रत्याशियों की सूची (BJP Candidate List for UP Election 2022) :

    सीएम योगी गोरखपुर शहर से लड़ेंगे चुनाव

    केशव मौर्या कौशाम्बी की सिराथू सीट से लड़ेंगे

    सरगना- संगीत सोम
    हस्तिनापुर- दिनेश खटीक
    मेरठ केंट- अमित अग्रवाल
    किठौर- कपिल शर्मा
    छपरौली- सहेन्द्र रमल
    बड़ौत – केपी मल्लिक
    बागपत – केसी धामा
    साहिबाबाद- सुनील शर्मा
    गाजियाबाद- अतुल गर्ग


    हापुड़- विजयपाल
    गढ़मुक्तेश्वर- हरेंद्र चौधरी
    नोएडा- पंकज सिंह
    जेवर धीरेंद्र सिंह
    सिकंदराबाद- लक्ष्मी नारायन चौधरी
    सयाना- देवेंद्र लोधी
    ढिभाई- सीपी सिंह
    खुर्जा – मीनाक्षी सिंह
    खैर – अनूप बाल्मीकि
    अतरौली- कल्याण सिंह के नाती संदीप सिंह
    मथुरा – श्रीकांत शर्मा
    बलदेव-पुर्णप्रकाश जाटव
    एतमाद पुर- डॉ धर्मपाल
    आगरा कैंट- जिस धर्मेश
    आगरा नार्थ- पुरुषोत्तम
    आगरा ग्रामीण- बेबी रानी मौर्य

    लखनऊ से हार्दिक गुप्ता की रिपोर्ट

  • दुनियां भर में मिल रहा यह अनजान खंबा, रात के अंधेरे में ना जाने कौन रख जाता है इसे

    दुनियां भर में मिल रहा यह अनजान खंबा, रात के अंधेरे में ना जाने कौन रख जाता है इसे

    दुनियां भर में बीते कुछ हफ्तों से एक अनजान खंबा विरानों में रात के अंधेरे में इसी कोई रख जाता है। मोनोलिथ (एक प्रकार का खंभा) से जुड़ी काफी खबरें सामने आ रही थीं. दुनिया के कई देशों में मोनोलिथ के गायब होने और अचानक प्रकट होने की तस्वीरें भी सामने आई थीं. माना जा रहा था कि एलियंस (Aliens) धरती पर कब्जा करने आ गए हैं. हालांकि, इससे जुड़ी कई बातें सामने आ रही हैं.

    सबसे पहले नवंबर में धातु से बना एक मोनोलिथ अमेरिका (America) के उटाह स्थित दूर-दराज के इलाके में दिखा था. इसके बाद यही चीज रोमानिया में भी दिखी. इसके बाद यह क्रम जारी रहा और एक मोनोलिथ कैलिफोर्निया और नीदरलैंड्स में भी नजर आया. हाल ही में सोने का एक मोनोलिथ कोलंबिया में पाया गया है. सोशल मीडिया पर इस मोनोलिथ के फोटो जमकर शेयर किए जा रहे हैं।

  • इस गेम ने PUB-G को भी छोड़ा पीछे, 26 करोड़ लोगों ने किया डाउनलोड

    इस गेम ने PUB-G को भी छोड़ा पीछे, 26 करोड़ लोगों ने किया डाउनलोड

    आज के समय में मोबाइल मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन बन गया है। ऐसे में कई गेम्स ऐसे हैं, जो काफी पॉपुलर हैं। हाल में जारी की गई रिपोर्ट में बताया गया है कि 2020 में कौन सा गेम सबसे ज्यादा लोकप्रिय रहा।

    रिपोर्ट के मुताबिक, मिस्ट्री-पार्टी-एक्शन गेम AmongUs एक ऐसा मोबाइल गेम है, जिसे साल 2020 में एंड्रॉयड और आईओएस एप स्टोर दोनों में ही सबसे अधिक डाउनलोड किया गया। इस गेम ने पबजी मोबाइल और रोबलोक्स जैसे गेम्स को भी पछाड़ दिया है।

    एपटोपिया द्वारा जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक, Among Us को दुनियाभर में 26.4 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया है, जबकि America में इसे 4.1 करोड़ यूजर्स द्वारा डाउनलोड किया गया है।

    17.5 करोड़ डाउनलोड के साथ पबजी (भारत में प्रतिबंधित) चौथे स्थान पर विराजमान है, जबकि 22.7 करोड़ डाउनलोड के साथ सबवे सरफेस दूसरे और 21.8 करोड़ डाउनलोड के साथ गरेना फ्री फायर साल के शीर्ष दस गेमों में तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है।

    ऐसा है Among us गेम रिपोर्ट के अनुसार, ऑनलाइन गेमों में Among Us खेलने वालों की संख्या एक से अधिक है। इसमें स्पेशशिप में क्रू मेंबर्स साथ में मिलकर अपने टास्क को पूरा करते हैं और खुद को अच्छा दिखाने वाले ढोंगियों की पहचान कर उन्हें मार गिराते हैं।

    इस गेम ने पबजी को भी पीछे छोड़ दिया है। बता दे कि पिछले साल पबजी को भारत में बैन कर दिया गया था, लेकिन यह जल्द ही फिर से भारत में लॉन्च होने वाला है।