Category: Noida News

  • Greater Noida Dowry Death Case : 17 महीने में ही दुल्हन दीपिका की निर्मम हत्या? पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने खोला खौफनाक सच

    Greater Noida Dowry Death Case : 17 महीने में ही दुल्हन दीपिका की निर्मम हत्या? पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने खोला खौफनाक सच

    Greater Noida Dowry Death Case ने एक बार फिर पूरे देश को झकझोर दिया है। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नॉएडा में मात्र 25 वर्षीय दीपिका नगर की शादी के सिर्फ 17 महीने बाद हुई मौत अब हत्या का रूप ले चुकी है। शुरुआत में छत से गिरने की खबर आई थी, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आए सबूत इस मामले को बेहद सनसनीखेज बना रहे हैं।

    शादी पर खर्चा एक करोड़, फिर भी नहीं रुकी दहेज की मांग

    दीपिका नगर का विवाह दिसंबर 2024 में रितिक तंवर के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ था। परिवार के अनुसार शादी में करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए गए। कार, सोना-चांदी, नकद राशि और अन्य सामान सहित भव्य आयोजन किया गया।

    लेकिन शादी के बाद भी ससुराल पक्ष की दहेज की मांगें थमने का नाम नहीं ले रही थीं। दीपिका के पिता संजय नगर का आरोप है कि ससुराल वाले लगातार 50-51 लाख रुपये और एक Toyota Fortuner की मांग करते रहे। जब ये मांगें पूरी नहीं हुईं तो दीपिका के साथ मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना शुरू हो गई।

    17 मई 2026 की वो काली रात

    17 मई 2026 की रात दीपिका की मौत हो गई। ससुराल की तीन मंजिला इमारत की छत से “गिरकर” हुई मौत को परिवार अब हत्या बता रहा है। उनका कहना है कि दीपिका को बुरी तरह पीटा गया और फिर छत से धक्का देकर फेंका गया, ताकि मामला आत्महत्या या एक्सीडेंट का लगे।

    Greater Noida Dowry Death Case
    Greater Noida Dowry Death Case

    पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट: गंभीर हमले के सबूत

    Greater Noida Dowry Death Case की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट है। रिपोर्ट में दर्ज चोटें सामान्य गिरावट से कहीं ज्यादा गंभीर बताई जा रही हैं:

    • दिमाग में ब्लड क्लॉट (ब्रेन हेMAToma)
    • तिल्ली का फटना (Ruptured Spleen)
    • लीवर और दाहिने किडनी को नुकसान
    • पूरे शरीर पर गहरी-उथली कई चोटें, खरोंच और कटाव
    • चेहरा, जांघों, पेट, पीठ और बाजुओं पर निशान
    • अत्यधिक आंतरिक रक्तस्राव, दिल के चैंबर खाली मिले
    • नाक और मुंह से खून बहना

    मेडिकल विशेषज्ञों का कहना है कि ये चोटें severe physical assault (गंभीर शारीरिक हमला) से ज्यादा मिलती-जुलती हैं। सिर्फ छत से गिरने से इतनी गंभीर आंतरिक चोटें होना संदिग्ध माना जा रहा है।

    पुलिस की कार्रवाई

    दीपिका के पिता की लिखित शिकायत पर ग्रेटर नॉएडा पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया।

    • पति रितिक तंवर
    • ससुर मनोज तंवर

    को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में दहेज मौत (304B), क्रूरता (498A) और दहेज निषेध कानून की धाराएं लगाई गई हैं। अन्य परिवार सदस्यों की भी तलाश जारी है। जांच में CCTV फुटेज, कॉल रिकॉर्ड और गवाहों के बयान अहम भूमिका निभाएंगे।

    Greater Noida Dowry Death Case
    Greater Noida Dowry Death Case

    करोड़ों खर्च के बाद भी बेटी सुरक्षित नहीं!

    Greater Noida Dowry Death Case कोई अलग घटना नहीं है। देशभर में हर साल हजारों महिलाएं दहेज के कारण प्रताड़ना और मौत का शिकार होती हैं। पढ़ी-लिखी, आर्थिक रूप से सक्षम लड़कियां भी ससुराल में असुरक्षित महसूस करती हैं।

    शादी को अब भी “सौदा” समझा जाता है। लाखों-करोड़ों खर्च करने के बावजूद बेटी की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं मिलती। शिक्षा और आधुनिकता के इस दौर में भी यह सामाजिक कुरीति जिंदा है।

    न्याय की मांग

    Greater Noida Dowry Death Case में दीपिका के परिवार को पूर्ण न्याय मिलना चाहिए। अगर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आई चोटें दहेज प्रताड़ना का नतीजा हैं, तो दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

    Also Read This : Twisha Sharma Case : फरार पति समर्थ सिंह पर ₹10,000 का इनाम, पासपोर्ट रद्द!

    Greater Noida Dowry Death Case : दीपिका जैसी युवा और शिक्षित बेटियों की मौत समाज के लिए सवाल बन जाती है। जरूरत है जागरूकता फैलाने की, सख्त कानूनी अमल की और सबसे जरूरी — मानसिकता बदलने की।

    दहेज मुक्त समाज की दिशा में यह एक और चेतावनी है।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by AVSPOST (@avspost)

  • Noida Sector 91 में RSS का भव्य युवा सम्मेलन आयोजित, युवाओं ने लिया राष्ट्र सेवा का संकल्प

    Noida Sector 91 में RSS का भव्य युवा सम्मेलन आयोजित, युवाओं ने लिया राष्ट्र सेवा का संकल्प

    Noida Sector 91 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आज बालक इंटर कॉलेज, सेक्टर-91 नोएडा में युवा सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग डेढ़ सौ युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, संगठन भावना एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना रहा।

    कार्यक्रम का शुभारंभ संघ स्थल शाखा से हुआ, जो लगभग डेढ़ घंटे तक चला। इस दौरान युवाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यायाम, खेल, कबड्डी एवं अन्य शारीरिक गतिविधियों में सहभागिता की गई। शाखा के समापन पर संघ प्रार्थना संपन्न हुई।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by AVSPOST (@avspost)

    इसके उपरांत सभागार में बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अनिल त्यागी ने युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में युवाओं से ऊर्जावान रहने, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने तथा अपनी प्रतिभा और क्षमता का उपयोग देश एवं समाज की सेवा में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की वास्तविक शक्ति है और संगठित युवा समाज परिवर्तन का आधार बन सकते हैं।

    कार्यक्रम में हर्षवर्धन शुक्ला द्वारा प्रस्तुत एकल गीत विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। उनके प्रेरणादायी गीत ने उपस्थित युवाओं में राष्ट्रभक्ति एवं उत्साह का संचार किया, जिसे सभी ने अत्यंत सराहा।

    भाग विद्यार्थी प्रमुख श्री अंकित जी द्वारा मंच संचालन का क्रम रहा मंच का परिचय नगर शाह विद्यार्थी प्रमुख श्री शिवम् जी द्वारा रहा।

    Also Read This : Delhi Bus Horror : दिल्ली मंगोलपुरी स्लीपर बस गैंगरेप मामला, निर्भया की याद ताजा, ड्राइवर और कंडक्टर गिरफ्तार

    कार्यक्रम का समापन राष्ट्र एवं समाज के प्रति समर्पण भाव के साथ हुआ। सम्मेलन में उपस्थित युवाओं ने समाज जीवन में सकारात्मक योगदान देने एवं राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

  • Narco Coordination Centre की समीक्षा बैठक : नशा मुक्ति अभियान को मिला नया जोर एवं जनजागरूकता अभियान तेज

    Narco Coordination Centre की समीक्षा बैठक : नशा मुक्ति अभियान को मिला नया जोर एवं जनजागरूकता अभियान तेज

    अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में Narco Coordination Centre की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    अवैध नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई एवं जनजागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश

    अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभागार में Narco Coordination Centre की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी एवं नशे से संबंधित गतिविधियों की रोकथाम के लिए विभिन्न विभागों द्वारा संचालित अभियानों एवं प्रवर्तन कार्रवाइयों की विस्तृत समीक्षा की गई।

    बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने कहा कि जनपद में अवैध नशे के विरुद्ध अभियान को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए सभी संबंधित विभागों को पूर्ण समन्वय, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि अवैध शराब, मादक पदार्थों एवं अन्य नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सघन अभियान चलाते हुए कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

    Narco Coordination Centre Review Meeting: Anti-Drug Campaign Gets New Momentum
    Narco Coordination Centre Review Meeting: Anti-Drug Campaign Gets New Momentum

    बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा विगत माह में की गई प्रवर्तन कार्रवाई, विशेष अभियानों एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों की प्रगति से समिति को विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आबकारी विभाग द्वारा पुलिस विभाग के सहयोग से जनपद में निरंतर प्रवर्तन अभियान संचालित किए जा रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

    अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने निर्देशित किया कि अप्रैल माह में संचालित जनजागरूकता अभियानों एवं प्रवर्तन कार्रवाइयों की विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र समिति को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में अवैध नशा मुक्ति अभियान को और अधिक व्यापक एवं प्रभावी स्तर पर संचालित किया जाए, ताकि समाज विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा सके।

    उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को अवैध नशे के विरुद्ध जागरूक किया जाए तथा नशा मुक्त समाज निर्माण के लिए प्रेरित किया जाए। इसके साथ ही विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के आसपास गुटखा, सिगरेट एवं अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए नियमित निरीक्षण एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

    Narco Coordination Centre Review Meeting: Anti-Drug Campaign Gets New Momentum
    Narco Coordination Centre Review Meeting: Anti-Drug Campaign Gets New Momentum

    Also Read This : PM Modi Gold Appeal : एक साल तक सोना न खरीदें, क्यों दिया यह आह्वान?

    Narco Coordination Centre : आयोजित बैठक में सहायक आयुक्त राज्य कर विभाग शिखा सिंह, जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की श्वेता खुराना, स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के उप निरीक्षक कन्हैया लाल गुप्ता, पुलिस विभाग के निरीक्षक अरविंद कुमार, डीआरएस विभाग से दीपक सहित आईबी, वन एवं आबकारी विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by AVSPOST (@avspost)

  • AVS POST ग्राउंड रिपोर्ट: ‘क्लीन नोएडा, ग्रीन नोएडा’ सिर्फ नारा नहीं, जमीन पर दिख रहा असर, ग्राउंड जीरो से दिखी बदलते नोएडा की तस्वीर, Authority को लेकर लोगों को नजरिया हुआ चेंज

    AVS POST ग्राउंड रिपोर्ट: ‘क्लीन नोएडा, ग्रीन नोएडा’ सिर्फ नारा नहीं, जमीन पर दिख रहा असर, ग्राउंड जीरो से दिखी बदलते नोएडा की तस्वीर, Authority को लेकर लोगों को नजरिया हुआ चेंज

    AVS POST ग्राउंड रिपोर्ट: नोएडा की पहचान सिर्फ ऊंची इमारतों और एक्सप्रेसवे तक सीमित नहीं रही, अब शहर की हरियाली भी चर्चा में है। AVS POST टीम ने ग्राउंड जीरो पर अलग-अलग सेक्टरों और प्रमुख पार्कों का दौरा किया तो “क्लीन नोएडा, ग्रीन नोएडा” अभियान का असर कई जगह नजर आया। पार्कों की सूरत बदली दिखी, ग्रीन बेल्ट में सुधार दिखा और लोगों के बीच इसको लेकर सकारात्मक चर्चा भी सुनने को मिली।

    Noida Authority
    Noida Authority

    Noida Authority

    सेक्टर-21A नोएडा स्टेडियम, सेक्टर-91 बायोडायवर्सिटी पार्क, वेद वन पार्क, बॉटनिकल गार्डन, सेक्टर-50, 62, 78, 100, 104, 137, 82, 93 और 150 में AVS POST टीम ने मौके पर जाकर हालात देखे। कई जगह वॉकिंग ट्रैक बेहतर हालत में मिले, पार्कों में फूलों की सजावट, ओपन जिम, बच्चों के प्ले जोन और बैठने की सुविधाएं लोगों को आकर्षित करती दिखीं।

    Noida Authority

    Noida Authority

    सेक्टरों में क्या-क्या बदला

    सेक्टर-50 और 78 के रेजिडेंशियल पार्कों में हरियाली और मेंटेनेंस बेहतर नजर आया।
    सेक्टर-91 का बायोडायवर्सिटी पार्क लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
    सेक्टर-100 और 104 में ग्रीन बेल्ट और चौराहों पर फ्लोरल डिस्प्ले शहर की खूबसूरती बढ़ाते दिखे।
    सेक्टर-137 और 150 में बड़े ओपन ग्रीन स्पेस और पार्कों में काम दिखाई दिया।

    सुबह टहलने वाले, बच्चे, वरिष्ठ नागरिक—हर वर्ग की मौजूदगी पार्कों में बढ़ी हुई दिखी। कई लोगों ने कहा कि अब पार्कों में समय बिताने का मन करता है।

    Noida Authority

    हॉर्टिकल्चर विभाग के काम की चर्चा

    ग्राउंड विजिट के दौरान लोगों के बीच हॉर्टिकल्चर निदेशक आनंद मोहन सिंह की कार्यशैली को लेकर भी सकारात्मक चर्चा सुनने को मिली। लोगों का कहना था कि पार्कों और ग्रीन बेल्ट में काम सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं लग रहा, जमीन पर असर दिखता है। पौधारोपण, मेंटेनेंस और ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस महसूस होता है।

    Noida Authority

    सीईओ नेतृत्व की भी हो रही बात

    नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश की मॉनिटरिंग और “क्लीन नोएडा, ग्रीन नोएडा” को लेकर प्रशासनिक फोकस भी चर्चा में रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई और हरियाली को लेकर अब गंभीरता दिखती है।

    लोगों की जुबानी, कैसा दिख रहा बदलाव

    राकेश शर्मा, सेक्टर-50
    “सच बताऊं तो पहले इतना ध्यान नहीं दिखता था। अब पार्क में सफाई भी है, पौधे भी अच्छे लगे हैं। मॉर्निंग वॉक में मजा आता है।”

    नीलम गुप्ता, सेक्टर-93
    “बच्चों को लेकर आते हैं तो अच्छा लगता है। पहले बस पार्क था, अब ठीक-ठाक डेवलप स्पेस जैसा लगता है।”

    विनोद त्यागी, सेक्टर-78
    “लगता है ऊपर से मॉनिटरिंग हो रही है। छोटी-छोटी चीजों पर भी ध्यान दिया गया है, यही फर्क ला रहा है।”

    सविता मिश्रा, सेक्टर-137
    “फूलों की सजावट और ग्रीन बेल्ट देखकर अच्छा लगता है। शहर में पॉजिटिव फील आता है।”

    Noida Authority

    योगी सरकार के विजन की दिख रही झलक

    स्थानीय स्तर पर लोग यह भी कहते दिखे कि योगी सरकार के शहरी विकास और स्वच्छता फोकस का असर नोएडा में दिखता है। हरित विकास, साफ-सफाई, सार्वजनिक सुविधाओं और शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर जो प्राथमिकता बनी, उसका असर जमीन पर महसूस होता है।

    सांसद-विधायक भी कर रहे सराहना

    स्थानीय सांसद और विधायक स्तर पर भी इन पहलों को लेकर सकारात्मक फीडबैक की चर्चा रही। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि हरियाली, पार्क उन्नयन और स्वच्छता पर काम नोएडा को अलग पहचान दे रहा है।

    ‘ग्रीन नोएडा’ अब विजन से आगे की कहानी

    AVS POST की ग्राउंड रिपोर्ट में यह साफ दिखा कि यह सिर्फ पार्क सुंदर बनाने की कहानी नहीं है, बल्कि शहरी जीवन को बेहतर बनाने की कोशिश है। सेक्टरों में ग्रीन स्पेस बढ़े हैं, लोगों की भागीदारी बढ़ी है और शहर की तस्वीर बदली-बदली नजर आ रही है। विशेषज्ञ भी मानते हैं कि अगर यही गति बनी रही तो नोएडा ग्रीन अर्बन मॉडल के रूप में और मजबूत पहचान बना सकता है।

    ग्राउंड जीरो पर महसूस हुआ कि ‘क्लीन नोएडा, ग्रीन नोएडा’ अब सिर्फ सरकारी टैगलाइन नहीं, बल्कि सेक्टरों, पार्कों और लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में उतरती कहानी बन रहा है—और इस बदलाव के केंद्र में विभागीय मेहनत, प्रशासनिक नेतृत्व, सरकार का विजन और जनता की भागीदारी चारों साथ दिखते हैं।

  • Noida Violence Case : आरोपी आदित्य आनंद ने कबूला गुनाह, पहले इंजीनियरिंग फिर की रिपोर्टिंग और ऐसे बना मास्टर, बिहार से है डायरेक्ट कनेक्शन

    Noida Violence Case : आरोपी आदित्य आनंद ने कबूला गुनाह, पहले इंजीनियरिंग फिर की रिपोर्टिंग और ऐसे बना मास्टर, बिहार से है डायरेक्ट कनेक्शन

    Noida Violence case ने हाल ही में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को चुनौती दी थी। 13 अप्रैल 2026 को नोएडा के फेज-2 क्षेत्र (सेक्टर 60, 62 आदि) में मजदूरों के वेतन और श्रम संबंधी मांगों को लेकर शुरू हुआ प्रदर्शन हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान सैकड़ों फैक्टरियों में तोड़फोड़, आगजनी और हिंसा की घटनाएं हुईं। अब इस नोएडा प्रोटेस्ट वायलेंस केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने मुख्य आरोपी आदित्य आनंद (उर्फ रस्ती) को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है।

    नोएडा प्रोटेस्ट वायलेंस केस क्या था? (Noida Violence Case)

    13 अप्रैल को नोएडा के इंडस्ट्रियल एरिया में मजदूरों का प्रदर्शन शुरू हुआ। शुरू में यह शांतिपूर्ण लग रहा था, लेकिन जल्द ही यह हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों ने लगभग 350 फैक्टरियों और औद्योगिक इकाइयों में तोड़फोड़ की, आग लगाई और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने फेज-2 थाने में मामला दर्ज किया, जिसमें दंगा, चोट पहुंचाना, आपराधिक षड्यंत्र, धमकी और अन्य गंभीर धाराएं शामिल हैं।

    पुलिस के अनुसार, यह कोई सामान्य मजदूर आंदोलन नहीं था बल्कि एक पूर्व नियोजित साजिश थी। नोएडा प्रोटेस्ट वायलेंस केस में आदित्य आनंद को मुख्य षड्यंत्रकारी (मास्टरमाइंड) बताया जा रहा है।

    आदित्य आनंद कौन है?

    आदित्य आनंद NIT जमशेदपुर से Btech इंजीनियर है। मूल रूप से झारखंड के हजारीबाग का रहने वाला, वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करता था, लेकिन बाद में श्रमिक संगठनों से जुड़ गया। पुलिस का दावा है कि उसने 2022 में फेसबुक के जरिए मजदूर बिगुल संगठन से संपर्क किया। 2023 में भगत सिंह जन अधिकार यात्रा के दौरान अन्य आरोपियों से मुलाकात हुई। वह दिशा स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन, RWPI और नवजवान भारत सभा जैसी संगठनों से भी जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

    Noida Violence Case : Accused Aditya Anand confessed his crime
    Noida Violence Case : Accused Aditya Anand confessed his crime

    उसकी भागीदारी

    • 9-10 अप्रैल को कई व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर QR कोड के जरिए मजदूरों को जुटाया।
    • भड़काऊ और उत्तेजक भाषण दिए।
    • नोएडा में प्रदर्शन के दौरान मौजूद था।
    • हिंसा को भड़काने और फैलाने की साजिश रची।

    पुलिस ने उसके खिलाफ नॉन-बेलेबल वारंट जारी किया था और गिरफ्तारी पर ₹1 लाख का इनाम घोषित किया गया था।

    गिरफ्तारी कैसे हुई?

    Noida Violence Case की जांच में STF और नोएडा पुलिस की टीम ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में छापेमारी की। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और टेक्निकल इंटेलिजेंस की मदद से आदित्य आनंद को ट्रैक किया गया। 18 अप्रैल 2026 की रात करीब 1:40 बजे तिरुचिरापल्ली रेलवे स्टेशन से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान वह चेन्नई की ओर भागने की कोशिश कर रहा था।

    गिरफ्तारी के कुछ घंटों के अंदर ही उसने पूछताछ में अपनी भूमिका कबूल कर ली। वह अब ट्रांजिट रिमांड पर नोएडा लाया जा रहा है। पुलिस बड़े नेटवर्क, फंडिंग और अन्य सहयोगियों की जांच कर रही है।

    Noida Violence Case : Accused Aditya Anand confessed his crime
    Noida Violence Case : Accused Aditya Anand confessed his crime

    Also Read This : TCS Corporate Jihad Case : नाशिक बीपीओ सेंटर में संगठित यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण का चौंकाने वाला खुलासा

    Noida Violence case  में अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि यह सिर्फ शुरुआत है। जांच में बड़े षड्यंत्र और बाहरी तत्वों की भूमिका भी सामने आ सकती है। कुछ रिपोर्ट्स में पाकिस्तान से चलाए गए फेक वीडियो और मिसइनफॉर्मेशन की भी जांच हो रही है।

    यह मामला नोएडा जैसे औद्योगिक क्षेत्र में मजदूर मुद्दों की संवेदनशीलता को भी उजागर करता है। कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए वैध मांगों का समाधान जरूरी है, लेकिन हिंसा और साजिश बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by AVSPOST (@avspost)

  • Noida Workers Salary Hike: योगी सरकार ने घोषणा की 21% अंतरिम बढ़ोतरी, अब कितना मिलेगा वेतन?

    Noida Workers Salary Hike: योगी सरकार ने घोषणा की 21% अंतरिम बढ़ोतरी, अब कितना मिलेगा वेतन?

    Noida Workers Salary Hike इन दिनों नोएडा और गाजियाबाद के औद्योगिक क्षेत्रों में सबसे चर्चित मुद्दा बन गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने मजदूरों के बड़े और हिंसक प्रदर्शन के बाद नोएडा-गाजियाबाद में न्यूनतम मजदूरी में 21 प्रतिशत की अंतरिम बढ़ोतरी कर दी है। यह फैसला 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी माना जाएगा।

    Noida Workers Salary Hike क्यों हुआ?

    नोएडा फेज-2 के होजियरी कॉम्प्लेक्स और आसपास के कई फैक्टरियों में हजारों मजदूर कई दिनों से वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। मजदूरों ने पड़ोसी राज्य हरियाणा में हुई ज्यादा बढ़ोतरी का हवाला देते हुए यूपी में कम वेतन का मुद्दा उठाया। सोमवार 13 अप्रैल को यह प्रदर्शन हिंसक हो गया, जिसमें पथराव और वाहनों को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं हुईं।

    प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत उच्चस्तरीय कमेटी गठित की। कमेटी की सिफारिश पर देर रात सरकार ने Noida Workers Salary Hike का बड़ा ऐलान कर दिया।

    सरकार ने साफ किया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ₹20,000 न्यूनतम वेतन वाली खबर पूरी तरह भ्रामक और फर्जी है।

    Noida Workers Salary Hike: Yogi government announces 21% interim hike, how much salary will be given now?
    Noida Workers Salary Hike: Yogi government announces 21% interim hike, how much salary will be given now?

    Noida Workers Salary Hike के बाद नई मजदूरी दरें

    मजदूर की श्रेणी पुराना वेतन (₹) नया वेतन (₹) बढ़ोतरी
    अकुशल मजदूर (Unskilled) 11,313 13,690 ~21%
    अर्ध-कुशल मजदूर (Semi-skilled) 12,445 15,059 ~21%
    कुशल मजदूर (Skilled) 13,940 16,868 ~21%

    ये दरें मूल वेतन और महंगाई भत्ता (DA) सहित हैं। नोएडा और गाजियाबाद में यह बढ़ोतरी सबसे ज्यादा है।

    अन्य क्षेत्रों में बढ़ोतरी:

    • नगर निगम/नगर पालिका वाले जिलों में — लगभग 15%
    • बाकी जिलों में — लगभग 9-10%

    Noida Workers Salary Hike का मजदूरों और उद्योग पर क्या असर पड़ेगा?

    इस Noida Workers Salary Hike से नोएडा-गाजियाबाद के लाखों अकुशल, अर्ध-कुशल और कुशल मजदूरों को सीधा फायदा होगा। प्रति माह ₹2,000 से ₹3,000 तक की अतिरिक्त राशि मिलने से महंगाई के इस दौर में उन्हें राहत मिलेगी।

    हालांकि कुछ मजदूर समूह अभी भी प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं और वे ₹20,000 से ₹30,000 तक मासिक वेतन, ओवरटाइम भुगतान और बेहतर काम की स्थितियों की मांग कर रहे हैं।

    सरकार ने उद्योगपतियों और मजदूरों दोनों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और उत्पादन बाधित न होने दें। जल्द ही पूर्ण न्यूनतम मजदूरी की समीक्षा के लिए वेज बोर्ड गठित किए जाने की संभावना है।

    नियोक्ताओं और मजदूरों के लिए जरूरी बातें

    • नियोक्ता (Employers) को 1 अप्रैल 2026 से नई दरों के अनुसार सैलरी अपडेट करनी होगी। न्यूनतम मजदूरी से कम भुगतान करने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
    • मजदूरों को अपनी सैलरी चेक करनी चाहिए। अगर नई दरें लागू न हों तो श्रम विभाग में शिकायत की जा सकती है।
    • ओवरटाइम, साप्ताहिक अवकाश और बोनस के नियमों का भी पालन अनिवार्य है।

    Noida Workers Salary Hike योगी आदित्यनाथ सरकार का मजदूर हितैषी फैसला है, जो औद्योगिक क्षेत्र में शांति बनाए रखने और मजदूरों की आय बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह अंतरिम बढ़ोतरी है, इसलिए पूरी तरह नई न्यूनतम मजदूरी अधिसूचना बाद में आ सकती है।

    अगर आप नोएडा, गाजियाबाद या यूपी के किसी अन्य क्षेत्र में काम करते हैं, तो अपनी सैलरी की नई गणना जरूर कर लें।

    ऑफिसियल अधिसूचना के लिए उत्तर प्रदेश श्रम विभाग की वेबसाइट चेक करें।

    Also Read This : CRPF Constable Tradesman Recruitment 2026 : 9195 पदों पर सुनहरा अवसर, 20 अप्रैल से शुरू होगा आवेदन

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by AVSPOST (@avspost)

  • Mission 2027:  दादरी में सपा का शक्ति प्रदर्शन, अखिलेश यादव का सरकार पर बड़ा हमला—युवा ब्रिगेड के साथ अनिल पाल ने दिखाया दम

    Mission 2027: दादरी में सपा का शक्ति प्रदर्शन, अखिलेश यादव का सरकार पर बड़ा हमला—युवा ब्रिगेड के साथ अनिल पाल ने दिखाया दम

    Mission 2027:  गौतमबुद्ध नगर के दादरी में रविवार को आयोजित समाजवादी पार्टी की ‘समता-भाईचारा रैली’ ने उत्तर प्रदेश की सियासत में जोरदार हलचल पैदा कर दी। Akhilesh Yadav के नेतृत्व में हुई इस रैली को सीधे तौर पर 2027 विधानसभा चुनाव के लिए सपा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। भारी भीड़ और नारेबाजी के बीच सपा ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं।

    अखिलेश का सीधा वार: “सरकार पर संकट, संविधान खतरे में”

    रैली के मंच से अखिलेश यादव ने मौजूदा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में संविधान, रोजगार और सामाजिक न्याय खतरे में हैं। उन्होंने भाजपा सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है। उनके भाषण के दौरान भीड़ का जोश और समर्थन यह दिखा रहा था कि सपा इस बार आक्रामक रणनीति के साथ मैदान में उतर चुकी है।

    दादरी बना सियासी अखाड़ा, बड़े नेताओं का जमावड़ा

    रैली में समाजवादी पार्टी के कई बड़े चेहरे, स्थानीय नेता और अलग-अलग जिलों से आए हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिहाज से इस रैली को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि यहां की राजनीतिक जमीन 2027 चुनाव में निर्णायक भूमिका निभा सकती है। सपा ने इस मंच से साफ संदेश दिया कि वह अब हर स्तर पर मुकाबले के लिए तैयार है।

    अनिल पाल की एंट्री ने बढ़ाया जोश, युवाओं का बड़ा प्रदर्शन

    इस रैली में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव अनिल पाल की मौजूदगी खास चर्चा में रही। अनिल पाल हजारों युवा कार्यकर्ताओं के साथ रैली स्थल पर पहुंचे और उनकी अगुवाई में युवाओं का उत्साह चरम पर नजर आया। उनके साथ आए समर्थकों की भीड़, नारेबाजी और ऊर्जा ने यह साफ कर दिया कि सपा का युवा संगठन अब केवल दर्शक नहीं, बल्कि चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा बनने की ओर बढ़ रहा है। रैली के दौरान उनके कई वीडियो सोशल मीडिया और YouTube पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें उनका जमीनी प्रभाव साफ दिखाई देता है।

     2027 का एलान-ए-जंग, सपा ने भरी हुंकार

    इस रैली के जरिए समाजवादी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए खुलकर हुंकार भर दी है। अखिलेश यादव ने सरकार बदलने का सीधा आह्वान करते हुए कार्यकर्ताओं से अभी से जुट जाने को कहा। मंच से बार-बार यह संदेश दिया गया कि आने वाला चुनाव “सिर्फ चुनाव नहीं, बल्कि विचारधारा की लड़ाई” होगा।

    विपक्ष भी सतर्क, मुकाबला होगा सीधा

    जहां सपा इस रैली को जनसमर्थन और बदलाव की शुरुआत बता रही है, वहीं विपक्ष इसे केवल भीड़ जुटाने की राजनीति करार दे रहा है। हालांकि, दादरी में उमड़ी भीड़ और सपा के आक्रामक तेवर यह संकेत दे रहे हैं कि आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति और भी गरमाने वाली है। दादरी की ‘समता-भाईचारा रैली’ ने यह साफ कर दिया है कि उत्तर प्रदेश की राजनीति अब सीधे टकराव की ओर बढ़ चुकी है। बड़े नेताओं के साथ-साथ अनिल पाल जैसे युवा चेहरों की सक्रियता यह दिखा रही है कि सपा जमीनी स्तर पर अपनी ताकत को तेजी से बढ़ाने में जुटी है।  2027 की लड़ाई का बिगुल बज चुका है, और दादरी की यह रैली उसी की पहली तेज गूंज मानी जा रही है।

  • Noida International Airport Inauguration Highlights : पीएम मोदी ने किया प्रथम चरण का उद्घाटन

    Noida International Airport Inauguration Highlights : पीएम मोदी ने किया प्रथम चरण का उद्घाटन

    Noida International Airport Inauguration Highlights : विकसित उत्तर प्रदेश की ‘उड़ान’ का प्रतीक है नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण का भव्य शुभारंभ

    कार्गो टर्मिनल का लोकार्पण और 40 एकड़ में बनने वाली एमआरओ सुविधा का भी किया शिलान्यास

    पीएम ने कहा, पश्चिमी यूपी के किसानों, उद्योगों और युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by AVSPOST (@avspost)

    जेवर, 28 मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल का लोकार्पण करने के साथ ही 40 एकड़ क्षेत्र में विकसित होने वाली अत्याधुनिक एमआरओ (मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहॉल) सुविधा का शिलान्यास भी किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह एयरपोर्ट केवल एक बुनियादी ढांचा परियोजना नहीं, बल्कि “विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश” अभियान का नया अध्याय है। यह एयरपोर्ट उत्तर भारत के लिए लॉजिस्टिक गेटवे बनकर निवेश, व्यापार और निर्यात को नई गति देगा।

    पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास को मिलेगा बड़ा बूस्ट

    प्रधानमंत्री ने कहा कि यह एयरपोर्ट आगरा, मथुरा, अलीगढ़, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर सहित पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए विकास का नया द्वार खोलेगा। इससे किसानों, छोटे और लघु उद्योगों तथा युवाओं को व्यापक अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने विशेष रूप से स्थानीय किसानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी जमीन के योगदान से ही यह परियोजना साकार हो पाई है, जिससे अब कृषि उत्पाद वैश्विक बाजारों तक आसानी से पहुंच सकेंगे।

    Noida International Airport Inauguration Highlights
    Noida International Airport Inauguration Highlights
    Noida International Airport Inauguration Highlights
    Noida International Airport Inauguration Highlights

    मल्टी मोडल कनेक्टिविटी और कार्गो हब से बढ़ेगा निर्यात

    प्रधानमंत्री ने बताया कि जेवर एयरपोर्ट मल्टी मोडल कनेक्टिविटी का उत्कृष्ट उदाहरण है, जहां सड़क, रेल और हवाई परिवहन का निर्बाध एकीकरण होगा। एयरपोर्ट का कार्गो हब प्रारंभिक चरण में 2.5 लाख मीट्रिक टन वार्षिक क्षमता के साथ कार्य करेगा, जिसे भविष्य में 18 लाख मीट्रिक टन तक बढ़ाने की योजना है। इससे उत्तर प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजार में नई पहचान मिलेगी।

    एमआरओ सुविधा से आत्मनिर्भर बनेगा एविएशन सेक्टर
    प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में अब तक 85% विमान एमआरओ सेवाओं के लिए विदेश भेजे जाते थे, जिससे भारी खर्च होता था। जेवर में बनने वाली एमआरओ सुविधा देश को इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगी और हजारों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करेगी।

    Noida International Airport Inauguration Highlights
    Noida International Airport Inauguration Highlights

    यूपी बना एविएशन हब

    प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एयरपोर्ट नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ है और अब यह देश के सर्वाधिक एयरपोर्ट वाले राज्यों में शामिल हो गया है। जेवर एयरपोर्ट डबल इंजन सरकार की कार्यसंस्कृति का उदाहरण है। वर्ष 2003 में इस परियोजना को मंजूरी मिली थी, लेकिन वर्षों तक यह फाइलों में अटकी रही। केंद्र और राज्य में समन्वय बनने के बाद ही इस परियोजना ने गति पकड़ी और आज यह धरातल पर उतर सकी है।

    हर दो मिनट में एक विमान के उड़ान भरने की क्षमता

    पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज सबसे अधिक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों वाले राज्यों में शामिल हो गया है। जिस उत्तर प्रदेश ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना और सांसद बनाया, आज उसी प्रदेश की पहचान एक भव्य एयरपोर्ट के साथ जुड़ गई है। यहां से न केवल दुनिया के विभिन्न हिस्सों के लिए विमान उड़ान भरेंगे, बल्कि यह विकसित उत्तर प्रदेश की नई उड़ान का प्रतीक भी बनेगा। जेवर एयरपोर्ट पूरे उत्तर भारत को दुनिया से जोड़ने का कार्य करेगा। यह एक अत्याधुनिक एयरपोर्ट होगा, जहां हर दो मिनट में एक विमान के उड़ान भरने की क्षमता विकसित की जा रही है।

    Noida International Airport Inauguration Highlights
    Noida International Airport Inauguration Highlights
    Noida International Airport Inauguration Highlights
    Noida International Airport Inauguration Highlights

    Noida International Airport Inauguration : जनता से कराया अनोखा उद्घाटन

    Noida International Airport Inauguration : अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने एक अनोखी पहल करते हुए उपस्थित लोगों से मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट जलाकर एयरपोर्ट का उद्घाटन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह एयरपोर्ट आपकी अमानत है, आपका भविष्य है, आपका पुरुषार्थ है, इसलिए इसका उद्घाटन भी आपके हाथों से होना चाहिए। इस पर पूरा परिसर “भारत माता की जय” के नारों और रोशनी से जगमगा उठा, जो इस ऐतिहासिक क्षण का प्रतीक बना।

    Also Read This : Ayodhya Ram Navami : रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य सूर्य तिलक

  • Nari Shakti Mahotsav : फेलिक्स हॉस्पिटल के आयोजन में हजारों महिलाओं की भागीदारी

    Nari Shakti Mahotsav : फेलिक्स हॉस्पिटल के आयोजन में हजारों महिलाओं की भागीदारी

    Nari Shakti Mahotsav

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब,
    एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा,
    जागरूकता और सशक्तिकरण का दिया संदेश

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेक्टर-137 स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में फेलिक्स हॉस्पिटल की ओर से आयोजित ‘नारी शक्ति महोत्सव उत्साह, ऊर्जा और महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ सम्पन्न हुआ। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को केंद्र में रखकर आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों महिलाओं, युवाओं और परिवारों ने भाग लिया। कार्यक्रम “मिशन शक्ति अभियान” के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें स्वास्थ्य जागरूकता, फिटनेस और प्रतिभा प्रदर्शन से जुड़ी कई गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह एथनिक वॉक से हुई, जो सेक्टर-137 स्थित फेलिक्स हॉस्पिटल से शुरू होकर बायोडायवर्सिटी पार्क तक पहुंची। गुलाबी एथनिक ड्रेस कोड में शामिल हज़ारो महिलाओं ने उत्साह के साथ इस वॉक में भाग लिया और महिला एकता तथा सशक्तिकरण का संदेश दिया।
    कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री अमित किशोर (IAS), माननीय रक्षा मंत्री के निजी सचिव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण आज के समय की सबसे महत्वपूर्ण सामाजिक जरूरत है। महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी क्षमता और नेतृत्व का परिचय दे रही हैं। ऐसे आयोजन न केवल महिलाओं को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच और समानता का संदेश भी देते हैं। जब समाज महिलाओं की प्रतिभा और अधिकारों को स्वीकार करता है, तभी सच्चे अर्थों में प्रगति संभव होती है। उन्होंने डॉ डीके गुप्ता, डॉ रश्मि गुप्ता एवं फेलिक्स हॉस्पिटल के सभी कर्मचारियों को इस सफल आयोजन की हार्दिक बधाई दी

    Nari Shakti Mahotsav
    Nari Shakti Mahotsav

    कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीमती वंदना त्रिपाठी (IAS), ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना किसी भी समाज का संतुलित विकास संभव नहीं है। आज महिलाएं प्रशासन, शिक्षा, विज्ञान, खेल और उद्यमिता सहित हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं और समाज में उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता को जोड़ना एक सराहनीय पहल है।
    कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि और गौतमबुद्ध नगर की एडिशनल डीसीपी व स्टाफ ऑफिसर श्रीमती ट्विंकल जैन (आईपीएस) ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना समाज और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी है। पुलिस विभाग महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार संवेदनशील और सक्रिय है। मिशन शक्ति जैसे अभियान महिलाओं को जागरूक और आत्मविश्वासी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। महिला अपनी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति सजग रहें तथा किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस से संपर्क करने में संकोच न करें।

    Nari Shakti Mahotsav
    Nari Shakti Mahotsav

    ऑपरेशन सिंदूर में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका और पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की जानकारी साझा करने वाली विशिष्ट अतिथि कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि महिलाएं केवल परिवार और समाज की शक्ति नहीं हैं, बल्कि देश की सुरक्षा और सम्मान की भी मजबूत आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि जब अवसर और विश्वास मिलता है, तो महिलाएं किसी भी चुनौती का सामना पूरी क्षमता और साहस के साथ कर सकती हैं। नारी सशक्तिकरण केवल एक विचार नहीं, बल्कि राष्ट्र की प्रगति का मार्ग है।
    इस अवसर पर समाज की विशिष्ट महिलाओं को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने शिक्षा, मीडिया और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपने महत्वपूर्ण योगदान से एक प्रेरणा प्रस्तुत की है। इनमें अंकिता राज , सीमा गुप्ता , स्नेहा राय , प्रमिला दीक्षित , सुचेरिता कुकरेती , एलीना दयाल , सुप्रिया द्विवेदी , नेहा रघुवंशी और डॉ. रचना राय सहित अन्य कई महिलाओं को सम्मानित किया गया।
    फेलिक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. डी.के. गुप्ता ने बताया कि अस्पताल का उद्देश्य केवल इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में स्वास्थ्य जागरूकता और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देना भी है। ‘नारी शक्ति महोत्सव’ के माध्यम से महिलाओं को स्वास्थ्य, फिटनेस और आत्मविश्वास के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी यह दर्शाती है कि समाज में महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता लगातार बढ़ रही है। वहीं फेलिक्स हॉस्पिटल की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. रश्मि गुप्ता ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को एक ऐसा मंच देना था, जहां वे अपनी प्रतिभा दिखा सकें और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सकें। कार्यक्रम में शहर की बड़ी संख्या में महिलाओं, परिवारों और युवाओं ने भाग लिया, जो इस बात का संकेत है कि समाज में महिला सशक्तिकरण को लेकर सकारात्मक सोच विकसित हो रही है। महिला दिवस के अवसर पर आयोजित ‘नारी शक्ति महोत्सने न केवल महिलाओं की प्रतिभा और ऊर्जा को मंच दिया, बल्कि स्वास्थ्य, फिटनेस और सामाजिक भागीदारी का मजबूत संदेश भी दिया। यह आयोजन शहर में महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता के लिए एक प्रेरणादायक पहल के रूप में याद किया जाएगा।

    Nari Shakti Mahotsav
    Nari Shakti Mahotsav

    बड़ी संख्या में महिलाएं इस वॉक में शामिल हुईं, जिससे पूरा माहौल उत्साह से भर गया। इसके बाद पार्क में जुम्बा सेशन, हेल्थ टॉक, कपल वॉक, फन एक्टिविटीज और अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण टैलेंट हंट प्रतियोगिता रही, जिसमें महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जबकि प्रतिभागियों ने सिंगिंग, डांसिंग, शायरी, पुश-अप्स सहित कई रचनात्मक और फिटनेस आधारित प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बच्चों के साथ बड़ों ने अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाया। आयोजन स्थल पर प्रतिभागियों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई थी, जिससे सभी लोगों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।

    Also Read This : UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026 : 560 पदों पर सुनहरा मौका! आवेदन कैसे करें, योग्यता और पूरी जानकारी

  • Noida BJP Holi Celebration : फूलों और गुलाल से सजा भाईचारे का उत्सव

    Noida BJP Holi Celebration : फूलों और गुलाल से सजा भाईचारे का उत्सव

    Noida BJP Holi Celebration : होली भारत की सबसे रंग भरा और प्रेमपूर्ण परंपराओं में से एक है। यह त्योहार न केवल रंगों से खेलने का अवसर देता है, बल्कि आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ मिलने-जुलने, भाईचारे को मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव का संदेश फैलाने का भी माध्यम बनता है। इसी भावना को जीवंत करते हुए नोएडा में सांसद महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह के कार्यालय में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by AVSPOST (@avspost)

    Noida BJP Holi Celebration : उत्साह और उल्लास से भरा माहौल

    कार्यक्रम के दौरान सभी ने पारंपरिक होली गीतों पर आनंद लिया, जिसके बाद फूलों की होली, गुलाल लगाने और पारंपरिक होली गीतों पर ठुमके लगाने का सिलसिला शुरू हुआ। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। मिठाइयों का लड्डू-गुजिया बांटने का दौर चला और पूरा परिसर रंगों, हंसी-ठिठोली तथा भाईचारे की मधुर भावना से गूंज उठा।

    यह आयोजन केवल एक त्योहारी उत्सव नहीं था, बल्कि संगठनात्मक एकता, समर्पण और समाज के प्रति जिम्मेदारी को दोहराने का भी अवसर बना।

    प्रमुख नेताओं की मौजूदगी ने दी नई ऊर्जा

    इस खास होली मिलन में कई गणमान्य अतिथि और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए, जिनमें शामिल थे:

    • डॉ. महेश शर्मा (गौतम बुद्ध नगर सांसद)
    • पंकज सिंह (नोएडा विधायक)
    • महेश चौहान (नोएडा महानगर अध्यक्ष)
    • अमित त्यागी (मीडिया प्रभारी)
    • गौतम शर्मा (मंडल अध्यक्ष)
    • राकेश प्रसाद (महामंत्री)
    • उमेश भाटी (उपाध्यक्ष)
    • राजीव उपाध्याय (महामंत्री)

    इन नेताओं के साथ युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, महिला मोर्चा की सदस्याएं और स्थानीय BJP समर्थक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    विधायक पंकज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि होली का त्योहार प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का सबसे सुंदर प्रतीक है। ऐसे आयोजन न केवल कार्यकर्ताओं के बीच जुड़ाव बढ़ाते हैं, बल्कि समाज में भी सद्भाव और सकारात्मकता का संचार करते हैं।

    सांसद डॉ. महेश शर्मा ने भी सभी को सुरक्षित, पर्यावरण-अनुकूल और खुशहाल होली मनाने की अपील की।

    Noida BJP Holi Celebration
    Noida BJP Holi Celebration

    होली का संदेश : रंगों से आगे बढ़कर प्रेम और सद्भाव

    Noida BJP Holi Celebration : भाजपा नोएडा के इस आयोजन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि राजनीति केवल चुनाव और सत्ता तक सीमित नहीं होती। यह समाज को जोड़ने, एकजुट करने और सकारात्मक बदलाव लाने का भी माध्यम बन सकती है। फूलों और गुलाल से सजी इस होली ने न केवल रंग बिखेरे, बल्कि कार्यकर्ताओं के बीच नई ऊर्जा, विश्वास और संगठनात्मक मजबूती भी पैदा की।

    Also Read This : India petrol diesel stock : 25 दिन का क्रूड ऑयल + 25 दिन का पेट्रोल-डीजल — पश्चिम एशिया संकट में क्या है असली स्थिति? 

    Noida BJP Holi Celebration : होली का यह मिलन समारोह नोएडा भाजपा की सक्रियता और जन-समर्पण का जीता-जागता प्रमाण था। जब त्योहार और संगठन एक साथ आते हैं, तो परिणाम हमेशा यादगार होते हैं।

    नोएडा से दीपू जैन की रिपोर्ट