Category: समाचार

  • Foreign Minister S. Jaishankar on Europe Visit : कई एहम बैठकों की तैयारी!

    Foreign Minister S. Jaishankar on Europe Visit : कई एहम बैठकों की तैयारी!

    S. Jaishankar on Europe Visit ब्रुसेल्स में एहम बैठके

    भारत के विदेश मंत्री Subrahmanyam Jaishankar आज से दो दिन के लिए Brussles (Belgium) के दौरे पर है! इस यात्रा के दौरान वह यूरोपीय देशो के विदेश मंत्रियो और वरिष्ठ अधिकारियो के साथ कई जरूरी बैठकों में भाग लेंगे! इन बैठकों में India- EU realtions ,diplomatic realtions,Trade coopeartions ,Security partnership, strategic partnership, Global issues जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की सम्भावना हैं!

    साथ- ही इस दौरे में Indian- European Union strategic partnership, Economic Cooperation International realtions और Global Diplomacy को मजबूत करने पर भी विचार – विमर्श होगा! !माना जा रहा है की इस यात्रा से भारत और यूरोप के बीच सहयोग के नए अवसर खुल सकते हैं और दोनों पक्षों के सम्बन्ध  और मजबूत हो सकते हैं!

    भारत – EU सम्बन्ध पर फोकस

    S. Jaishankar on Europe Visit इस यात्रा का ख़ास उदेश्य India -EU diplomatic Realtions,Economic Partnership और , Strategic cooperation को मजबूत करना हैं! पिछले कुछ सालों मे भारत और यूरोप संघ के बीच व्यापार, तकनीक, ऊर्जा,और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों मे सहयोग लगातार बढ़ा हैं, इसलिए यह दौरा दोनों  पक्षों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा हैं!

    Foreign Minister S. Jaishankar on Europe Visit
    Foreign Minister S. Jaishankar on Europe Visit

    इसके अलावा दोनों पक्ष Free Trade Agreement (FTA) को आगे बढ़ाने और व्यापारिक बाधाओं  को कम करने पर भी विचार कर सकते हैं, ताकि भारत और यूरोप के बीच व्यापार को और गति मिल सके!

    S. Jaishankar on Europe Visit  : वैश्विक  हालात पर चर्चा

    आज के समय में दुनिया कई चुनौतीयों का सामना कर रही हैं, Global Security Crisis, Economic  instability, Geopolitical, tensions और International, conflitics ऐसे में भारत और European Union के बीच इन मुद्दों पर सहयोग और संवाद को काफ़ी महत्वपूर्ण माना जा रहा हैं !

    बैठकों में ख़ास तौर पर West Asia situations Global energy supply, Maritime security, International peace और Global stability जैसे विषयों पर विचार विमर्श हो सकता हैं!इसके आलावा वैश्विक अर्थव्यवस्था पड़ रहे प्रभाव, सप्लाई चैन की स्थिरता और अंतरराष्ट्रीय व्यापार को सुचारु बनाये रखने जैसे मुद्दे भी चर्चा का भाग बन सकते हैं!

    विशेषज्ञों का मानना हैं की भारत और यूरोपीय देशो के बीच इस तरह की बातचीत से वेश्विक चुनौतीयों से निपटने के लिए  सामूहिक रणनीति बनाने में सहायता मिलेगी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहयोग को और मजबूत बनाया जा सकेगा!

    Also Read This : Gas Cylinder Booking में बड़ा परिवर्तन : अब बुकिंग के लिए 25 दिन  का इंतजार

    व्यापार और निवेश बढ़ाने पर जोर

    S. Jaishankar on Europe Visit : विदेश मंत्री  Subrahmanyam Jaishankar की यूरोप यात्रा के दौरान India- EU trade realtion,Foreign Investment, economic cooperation और Bussiness Partnership को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा! भारत और यूरोपीय संघ के बीच पहले से ही मजबूत Economic realtion और trade parternship हैं लेकिन दोनों पक्ष इन्हे और विस्तार देने की दिशा में काम कर रहे हैं!साथ ही भारत और यूरोप के बीच व्यापार को आसान बनाने, नई व्यापार नीतियों को प्रोत्साहन देने और आर्थिक सांझेदारी को आगे बढ़ाने के उपायों पर भी चर्चा की जा सकती हैं!विशेषज्ञों का मानना हैं की भारत और यूरोपीय देशो के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ने से वेश्विक सप्लाई चैन मजबूत होगी नई निवेश सम्भावनाए खुलेंगी और दोनों अर्थव्यवस्थाओ को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा! इसलिए इस दौरे को भारत – यूरोप आर्थिक सम्बन्धों के लिहाज से काफ़ी जरुरी माना जा रहा हैं!

    Written by :- Tanya Singh 

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by AVSPOST (@avspost)

  • Inflation Rate Increased In February : आम लोगो के खर्चो पर पड़ सकता हैं असर!

    Inflation Rate Increased In February : आम लोगो के खर्चो पर पड़ सकता हैं असर!

    Inflation Rate Increased In February : भारत में महंगाई को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है, सरकारी आंकड़ों के अनुसार फरवरी 2026 में महंगाई दर बढ़कर लगभग 3. 21% हो गई है, यह आंकड़ा पिछले महीने की तुलना में थोड़ा अधिक है! महंगाई दर बढ़ने का सीधा असर आम लोगों के रोजमर्रा के खर्चो पर पड़ता है, क्योंकि जब महंगाई बढ़ती है तो खाने पीने की चीजे, ईंधन और अन्य जरूरी सामानों की कीमतें बढ़ने लगती है!

    क्या होती हैं रिटेल महंगाई?(CPI)

    रिटेल महंगाई को Consumer Price Index(CPI) के आधार पर मापा जाता है! इसमें आम लोगों द्वारा खरीदे जाने वाले सामान और सेवाओं की कीमतों का हिसाब लगाया जाता है! इसमें खाद्य पदार्थ,कपड़े,ईंधन दवाइयां शिक्षा और अन्य आवश्यक चीज शामिल होती हैं!

    Inflation Rate Increased In February
    Inflation Rate Increased In February

    CPI  यह दिखाता है कि बाजार में जरूरी चीजे पहले की तुलना में कितनी महंगी या सस्ती हुई हैं, सरकार और आर्थिक संस्थान CPI के आंकड़ों का इस्तेमाल यह समझने के लिए करते हैं की आम लोगों की जीवन यापन लागत बढ़ रही है या फिर कम हो रही है! इसलिए इन आंकड़ों पर सरकार और Reserve Bank Of India दोनों की करीबी नजर रहती है, ताकि जरूरत पड़ने पर आर्थिक नीतियों में परिवर्तन किया जा सके!

    खाद्य पदार्थो की कीमतों पर बड़ा असर

    महंगाई दर बढ़ने के पीछे सबसे बड़ा कारण खाने पीने की चीजों में बदलाव माना जा रहा है! सब्जियां अनाज और अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतों में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है! जब इन चीजों की कीमतें पड़ती है तो इसका सीधा असर महंगाई दर पर पड़ता है, क्योंकि आम लोग इन चीजों का रोज इस्तेमाल करते हैं

    Inflation Rate Increased In February : अभी RBI के लक्ष्य के अंदर

    हालांकि महंगाई दर में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन यह अभी भी Reserve Bank Of India  के लक्ष्य के भीतर है!  RBI ने महंगाई को नियंत्रित रखने के लिए एक समय तय की हुई है!  अगर महंगाई बहुत ज्यादा बढ़ जाती है तो RBI  ब्याज दरों में परिवर्तन कर सकता है ताकि अर्थव्यवस्था को संतुलित रखा जा सके!

    Inflation Rate Increased In February
    Inflation Rate Increased In February

    भविष्य में महंगाई की स्थिति

    आर्थिक विशेषज्ञयो की माने तो आने वाले महंगाई दर कई महत्वपूर्ण कारकों पर निर्भर होंगे ! सबसे ज्यादा असर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों पर हो सकता है! अगर वैश्विक स्तर पर तेल के दाम बढ़ते हैं, तो इसका असर परिवहन लागत पर पड़ेगा और धीरे-धीरे खाद्य पदार्थ व अन्य जरूरी सामान की कीमते भी बढ़ने लगती है! इससे महंगाई दर में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है!

    इसके अलावा मौसम की स्थिति भी महंगाई को प्रभावित करती है, बारिश सामान्य रहती है और फसलों का उत्पादन अच्छा होता है, तो बाजार में खाद्य पदार्थों की आपूर्ति बढ़ती है और कीमतें स्थिर रहती है ! लेकिन यदि सूखा या बाढ़ जैसी प्राकृतिक स्थिति आती है तो फसल उत्पादन प्रभावित होता हैं खाद्य पदार्थों की कीमत बढ़ सकती है  और महंगाई दर ऊपर जा सकती!

    Also Read This : Gas Cylinder Booking में बड़ा परिवर्तन : अब बुकिंग के लिए 25 दिन  का इंतजार

    Reserve Bank Of India लगातार आर्थिक आंकड़ों पर नजर बनाए रखती है, ताकि जरूरत पड़ने पर समय रहते नीतियों में बदलाव करके महंगाई को नियंत्रित किया जा सके!

    Written by :- Tanya Singh 

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by AVSPOST (@avspost)

  • Delhi Uttamnagar Nagar Murdered Case : कई गिरफ्तारियां और बुलडोजर एक्शन

    Delhi Uttamnagar Nagar Murdered Case : कई गिरफ्तारियां और बुलडोजर एक्शन

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by AVSPOST (@avspost)

    Delhi Uttamnagar Nagar Murdered Case : दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन 4 मार्च को हुई एक गंभीर मारपीट और हत्या के मामले में पुलिस प्रशासन ने अब तक की बड़ी कार्यवाही की है! मामूली झगड़े से शुरू हुआ यह मामला  बाद में हिंसक रूप ले गया जिसमे एक युवक तरुण (उम्र 26)  की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में तनाव फैल गया!

    कैसे भड़की झगड़े की चिंगारी?

    होली के दिन उत्तम नगर के JJ कॉलोनी में एक छोटी बच्ची के द्वारा पानी का गुब्बारा फेके जाने से शुरू हुआ मामला , पानी पड़ने पर एक महिला नाराज हुई और बात बढ़ गई! पहले बहस, फिर हाथापाई और अंत में तरुण की पीट पीट कर हत्या कर दी गई!

    पुलिस द्वारा बताया गया कि यह झगड़ा महज पानी के गुब्बारे से नहीं, बल्कि पिछले कई सालों से चली आ रही पारिवारिक और रंजिश जैसी लड़ाई की वजह से भड़क गया था !

    Delhi Uttamnagar Nagar Murdered Case
    CM Rekha Gupta : Delhi Uttamnagar Nagar Murdered Case

    Delhi Uttamnagar Nagar Murdered Case : जांच में सख़्ती – कई गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच को तेजी से जारी रखा और अभी तक कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है :

    अब तक कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, इनमें कुछ महिलाएं और दो नाबालिक शामिल है, जिन लोगों को पकड़ा गया है उनमें सायरा (उर्फ़ काली ) सरिफान, सलमा सहित कई पुरुष आरोपी शामिल हैं! इसमें पुलिस और कुछ वरिष्ठ नेताओं ने बयान दिया है कि किसी को भी कानून के अंतर्गत नहीं छोड़ा जाएगा,और दोषियो को सख्त सजा मिलेगी!

    इलाके में सुरक्षा स्थिति और माहौल

    Delhi Uttamnagar Nagar Murdered Case : दिल्ली के उत्तमनगर इलाके में हालत अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं, पुलिस ने पूरे इलाके में  सख्त सुरक्षा प्रबंध किये हैं! स्थानीय पुलिस ने गस्त तेज कर दी हैं! साथ ही,पुलिस और नगर निगम ने  अवैध निर्माणों पर बुलडोजर कार्रवाई भी की है, जिससे इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके!

    पुलिस ने हत्या के अलावा FIR  में गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, न्याययिक पूछताछ और साक्ष्य एकत्र करने के लिए पुलिस आरोपियों को विरासत में लेकर पूछताछ कर रही है!

    Delhi Uttamnagar Nagar Murdered Case
    Delhi Uttamnagar Nagar Murdered Case

    बुलडोजर और प्रशासनिक कार्रवाई

    • भारी पुलिस और RAF ( Rapid Action Force) की तैनाती के बीच बुलडोजर कारवाही की गई, दिल्ली नगर निगम ( MCD) ने आरोपी से जुड़े एक घर के “ अवैध हिस्से “को बुलडोजर से  ध्वस्त कर दिया गया!
    •  यह कारवाही उन घरों पर की गई हैं, जो सड़क, नालियों या फिर सार्वजनिक जगहों पर अवैध तरीके से बने थे!  स्थानीय लोगो और मीडिया कर्मियों के अनुसार, बुलडोजर से कई तीन -मंजिला और अर्धनिर्मित भवनो को हटाया गया!

    Also Read This : India IT Rules Social Media और Deepfake विवाद : लोकतंत्र बनाम इंटरनेट आज़ादी

    Delhi Uttamnagar Nagar Murdered Case : उत्तमनगर  हत्या मामले में प्रशासन और पुलिस द्वारा की गई बुलडोजर और अन्य कारवाही स्पष्ट रूप से यह सन्देश देती हैं की कानून का उलंघन बर्दास्त नहीं किया जाएगा! कुछ पड़ोसियों ने प्रशासन की  कार्यवाही का समर्थन किया और कहा की यह शांति बहाल करने और भविष्य में हिंसा रोकने के लिए जरूरी कदम हैं!

    Written by :- Tanya Singh 

  • US submarine strike on Iran ship : 87 लोगों की मौत, भारतीय नौसेना अभ्यास के बाद हुआ हादसा

    US submarine strike on Iran ship : 87 लोगों की मौत, भारतीय नौसेना अभ्यास के बाद हुआ हादसा

    US submarine strike on Iran ship : हाल ही में हिंद महासागर में एक बड़ा naval घटनाक्रम सामने आया है, जहां अमेरिकी नौसेना की एक सबमरीन  ने ईरानी युद्धपोत IRIS Dena को टॉरपीडो से डुबो दिया। इस हमले में कम से कम 87 लोग मारे गए हैं। यह घटना अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का हिस्सा मानी जा रही है, जो मार्च 2026 में तेज हो गया है। ईरानी फ्रिगेट IRIS Dena भारत में हुए बहुपक्षीय नौसेना अभ्यास MILAN 2026 में हिस्सा लेने के बाद वापस लौट रहा था, जब यह हमला हुआ।

    US submarine strike on Iran ship : घटना का विवरण

    US submarine strike on Iran ship : ईरानी नौसेना का Moudge क्लास फ्रिगेट IRIS Dena (जिसे कभी-कभी IRIS Dena 75 भी कहा जाता है) भारत में MILAN 2026 एक्सरसाइज में शामिल हुआ था। यह एक्सरसाइज इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में interoperability, maritime domain awareness और collective response capabilities को मजबूत करने के लिए आयोजित किया गया था। एक्सरसाइज के harbor और sea phases में anti-submarine warfare, air defence, search and rescue जैसी जटिल ऑपरेशंस पर फोकस था।

    एक्सरसाइज खत्म होने के कुछ दिनों बाद, जहाज श्रीलंका के साउथ कोस्ट से लगभग 40 किमी दूर अंतरराष्ट्रीय जल में था, तभी अमेरिकी फास्ट-अटैक सबमरीन ने एक Mark 48 टॉरपीडो से हमला किया। पेंटागन ने इस हमले की पुष्टि की और एक ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो जारी किया, जिसमें पनडुब्बी के पेरिस्कोप से जहाज पर विस्फोट दिखाया गया। यह WWII के बाद अमेरिकी सबमरीन  द्वारा किसी दुश्मन जहाज को टॉरपीडो से डुबोने का पहला मामला है।

    US submarine strike on Iran ship
    US submarine strike on Iran ship

    अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “कल हिंद महासागर में एक अमेरिकी सबमरीन  ने ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया, जो सोचता था कि वह अंतरराष्ट्रीय जल में सुरक्षित है। इसके बजाय, इसे टॉरपीडो से ‘quiet death’ दी गई।” उन्होंने इसे WWII के बाद दुश्मन जहाज को टॉरपीडो से डुबोने का पहला मामला बताया और कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ युद्ध जीतने के लिए लड़ रहा है।

    हानि और बचाव कार्य

    श्रीलंका की नौसेना ने distress call मिलने पर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। उन्होंने 87 शव बरामद किए और 32 सर्वाइवर्स को बचाया। जहाज पर लगभग 180 लोग सवार थे, जिसमें से कई अभी भी लापता हैं। श्रीलंका पुलिस और नौसेना के अनुसार, तेल का रिसाव, लाइफ राफ्ट और कई शव पानी में मिले। यह घटना श्रीलंका के तट से दूर हुई, लेकिन रेस्क्यू में उनकी बड़ी भूमिका रही।

    रणनीतिक महत्व

    US submarine strike on Iran ship : यह हमला अमेरिका-इजराइल के ईरान के खिलाफ युद्ध (जिसे Operation Epic Fury कहा जा रहा है) का हिस्सा है, जिसका मुख्य उद्देश्य ईरानी नौसेना को खत्म करना है। विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिकी पनडुब्बी ने जहाज को भारत से ईरान की वापसी के दौरान ट्रैक किया हो सकता है, क्योंकि intelligence gathering के लिए ऐसी tracking आम है। IRIS Dena ईरान की आधुनिक warships में से एक था, जो heavy guns, surface-to-air missiles, anti-ship missiles और helicopter से लैस था।

    US submarine strike on Iran ship
    US submarine strike on Iran ship

    यह घटना भारत के पड़ोस में युद्ध के विस्तार को दिखाती है और क्षेत्रीय सुरक्षा पर सवाल उठाती है। भारत ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन MILAN अभ्यास में शामिल होने के कारण यह मुद्दा दिल्ली के लिए संवेदनशील है।

    Also Read This : Nitish Kumar : सुशासन बाबू से राज्यसभा तक का ऐतिहासिक सफर

    US submarine strike on Iran ship ने ग्लोबल स्तर पर तनाव बढ़ा दिया है। ईरान ने इसे ‘atrocity’ बताया है और बदला लेने की धमकी दी है। वहीं, अमेरिका इसे अपनी military superiority का प्रमाण बता रहा है। यह घटना दिखाती है कि आधुनिक युद्ध कितने silent और lethal हो सकते हैं, जहां पनडुब्बियां बिना पता चले हमला कर सकती हैं। स्थिति पर नजर रखना जरूरी है, क्योंकि यह Indo-Pacific क्षेत्र की stability को प्रभावित कर सकती है।

  • Iran Israel war latest news : सुप्रीम लीडर खामेनेई मारे गए, ट्रंप बोले – 4 हफ्ते में खत्म होगा ऑपरेशन 

    Iran Israel war latest news : सुप्रीम लीडर खामेनेई मारे गए, ट्रंप बोले – 4 हफ्ते में खत्म होगा ऑपरेशन 

    Iran Israel war latest news : Middle East में तनाव अब पूर्ण युद्ध में बदल चुका है। अमेरिका और इज़राइल की संयुक्त कार्रवाई से ईरान पर हमले शुरू हुए हैं, और यह संघर्ष अब तीसरे दिन में प्रवेश कर चुका है। यह युद्ध इतना गंभीर हो गया है कि इसमें ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो चुकी है, और क्षेत्रीय स्तर पर हमले फैल रहे हैं।

    Iran Israel war : मुख्य घटनाक्रम

    • खामेनेई की मौत: 28 फरवरी 2026 को अमेरिका-इज़राइल की संयुक्त हवाई कार्रवाई में तेहरान में खामेनेई सहित दर्जनों वरिष्ठ अधिकारी मारे गए। ईरानी मीडिया और सरकार ने इसकी पुष्टि की है। ईरान में 40 दिनों का शोक मनाया जा रहा है।
    • ईरान में मौतें: ईरानी रेड क्रिसेंट के अनुसार, अब तक 555 से अधिक लोग मारे गए हैं। हमले 131 काउंटियों में हुए, जिसमें सैन्य ठिकाने, परमाणु सुविधाएं और नेतृत्व से जुड़े स्थान शामिल हैं। कुछ रिपोर्टों में एक लड़कियों के स्कूल पर हमले की बात कही गई है, जिसमें दर्जनों बच्चे मारे गए।
    Iran Israel war latest news
    Iran Israel war latest news
    • ईरान की जवाबी कार्रवाई: ईरान ने इज़राइल, अमेरिकी ठिकानों और खाड़ी देशों (दुबई, अबू धाबी, दोहा, बहरीन आदि) पर सैकड़ों मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। सऊदी अरामको रिफाइनरी पर भी हमला हुआ, जिससे कुछ जगहों पर उत्पादन प्रभावित हुआ। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों को निशाना बनाने की धमकी दी है।
    • अमेरिकी नुकसान: कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमलों में 3 अमेरिकी सैनिक मारे गए और 5 गंभीर रूप से घायल हुए। कुछ रिपोर्टों में अमेरिकी F-15 विमानों के क्रैश होने की खबर है, हालांकि क्रू सुरक्षित बचे।
    • लेबनान में विस्तार: ईरान समर्थित हिजबुल्लाह ने खामेनेई की मौत का बदला लेने के लिए इज़राइल पर रॉकेट और ड्रोन हमले किए। इज़राइल ने लेबनान (बेरूत के पास) में बड़े हमले किए, जिसमें कम से कम 31 लोग मारे गए। इज़राइली सेना का कहना है कि यह लड़ाई “कई दिनों” तक चल सकती है।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by AVSPOST (@avspost)

    नेताओं के बयान

    • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ऑपरेशन “सभी उद्देश्यों की प्राप्ति तक” जारी रहेगा। उन्होंने अनुमान लगाया कि यह “चार सप्ताह या उससे कम” समय में खत्म हो सकता है। उन्होंने अधिक अमेरिकी हताहतों की आशंका जताई, लेकिन कहा कि प्रगति “शेड्यूल से आगे” है।
    • ईरान के अधिकारियों (जैसे अली लारिजानी) ने अमेरिका से बातचीत से इनकार कर दिया है और बदला लेने की कसम खाई है।
    • इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे “अस्तित्व का खतरा” खत्म करने की कार्रवाई बताया और ईरानी लोगों से “तानाशाही की जंजीरों से आजाद होने” की अपील की।
    Iran Israel war latest news
    Iran Israel war latest news

    वर्तमान स्थिति(Current Situation)

    Iran Israel war latest news : युद्ध अब बहु-मोर्चा बन चुका है – ईरान, इज़राइल, लेबनान, खाड़ी देश और अमेरिकी ठिकाने सब प्रभावित हैं। तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं, और ग्लोबल अर्थव्यवस्था पर असर पड़ सकता है। विश्लेषकों का कहना है कि अगले कुछ दिन निर्णायक होंगे – या तो संघर्ष और फैलेगा या कोई बड़ा डिप्लोमैटिक ब्रेकथ्रू आएगा।

    Also Read This : 100+ holi wishes in hindi 2026 | सबसे खूबसूरत होली विशेज, मैसेज और शायरी

  • Noida Authority में प्रशासनिक ‘सर्जरी’: नए CEO कृष्णा करुणेश का बड़ा एक्शन, कई अफसरों के प्रभार बदलाव

    Noida Authority में प्रशासनिक ‘सर्जरी’: नए CEO कृष्णा करुणेश का बड़ा एक्शन, कई अफसरों के प्रभार बदलाव

    नोएडा: Noida Authority  में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। नए सीईओ कृष्णा करुणेश ने कार्यभार संभालते ही साफ कर दिया है कि काम में ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। पारदर्शिता, तेजी और जवाबदेही—इन तीन बिंदुओं पर फोकस करते हुए प्राधिकरण के अंदर जिम्मेदारियों का बड़ा फेरबदल किया गया है।

    क्या है बड़ा बदलाव?

    सूत्रों के मुताबिक, कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभाग बदल दिए गए हैं ताकि रुके हुए प्रोजेक्ट्स को रफ्तार मिल सके और जनता की शिकायतों का निपटारा तेजी से हो।

    • अतुल सिंह को अब डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और प्रोसेसिंग प्लांट की अहम जिम्मेदारी दी गई है। साफ-सफाई व्यवस्था सुधारना उनकी प्राथमिकता होगी।

    • रजनीश कुमार को सर्किल-8 का नया प्रभार सौंपा गया है।

    • वैभव नागर और दीपक कुमार समेत कई अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया गया है, ताकि काम का बेहतर बंटवारा हो सके।

    भवन और बिजली शाखा में भी बदलाव

    भवन प्रकोष्ठ में भी नई तैनातियां हुई हैं। विनय कुमार, प्रेम चंद और प्रदीप साहू को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। माना जा रहा है कि निर्माण और नक्शा पास कराने से जुड़े मामलों में अब तेजी देखने को मिल सकती है।

    वहीं, इलेक्ट्रिकल ऑडिट की जिम्मेदारी शशांक सिंह को सौंपी गई है। अशोक अरोड़ा अब विद्युत शाखा का काम देखेंगे। बिजली से जुड़े प्रोजेक्ट्स और मेंटेनेंस पर खास नजर रहेगी।

    अन्य अधिकारियों को भी नई भूमिकाएं

    संजीव कुमार बेदी, पवन बरनवाल, उमेश कुमार शर्मा और अजय कुमार यादव को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। यह बदलाव इस संकेत के तौर पर देखा जा रहा है कि सीईओ काम की गति और गुणवत्ता दोनों में सुधार चाहते हैं।

    प्राधिकरण के अंदर यह साफ संदेश गया है कि अब फाइलें रुकी नहीं रहेंगी। लंबित प्रोजेक्ट्स, सड़क और सफाई से जुड़े मुद्दों पर तेज कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ये बदलाव जमीनी स्तर पर असर दिखाते हैं तो शहर के विकास कार्यों में तेजी आएगी। नए सीईओ कृष्णा करुणेश ने साफ कर दिया है कि नोएडा में अब प्रशासनिक ‘सर्जरी’ के जरिए सिस्टम को चुस्त-दुरुस्त किया जाएगा। आने वाले दिनों में इसका असर साफ दिखाई दे सकता है।

    नोएडा से दीपू जैन की रिपोर्ट

  • Ayesha Khan की क्लासी वार्निंग: पैपराजी की बदतमीजी पर “Please ऐसा मत करिए” – धुरंधर स्टार का स्टैंड

    Ayesha Khan की क्लासी वार्निंग: पैपराजी की बदतमीजी पर “Please ऐसा मत करिए” – धुरंधर स्टार का स्टैंड

    बॉलीवुड में नई पीढ़ी की एक्ट्रेसेस में Ayesha Khan का नाम तेजी से उभर रहा है। ‘धुरंधर’ फिल्म के गाने ‘शरारत’ में उनके डांस और स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें लाखों फैंस दिलाए। यह गाना 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज क्रॉस कर चुका है और सोशल मीडिया पर हर तरफ उनकी तारीफ हो रही है। लेकिन फेम के साथ आती चुनौतियां भी कम नहीं होतीं। हाल ही में एक रेड कार्पेट इवेंट में पैपराजी के साथ हुई घटना ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by AVSPOST (@avspost)

    घटना का पूरा विवरण

    ‘Tu Yaa Main’ फिल्म की मुंबई प्रीमियर (Adarsh Gourav और Shanaya Kapoor की फिल्म, निर्देशक Bejoy Nambiar) के दौरान आयशा खान रेड कार्पेट पर पोज दे रही थीं। तभी कुछ पैपराजी ने उन्हें पीछे से फोटो/वीडियो लेने की कोशिश की और बार-बार “turn around” कहकर पुकारा। यह व्यवहार आयशा को असहज लगा। उन्होंने तुरंत रुककर, शांत लेकिन दृढ़ स्वर में जवाब दिया:

    “आप लोग पहले इज्जत कमाते हैं और फिर गंवाते हैं… प्लीज ऐसा मत करिए, ये मुझे अच्छा नहीं लगता। अपनी इज्जत खुद ही गंवाएंगे।”

    उनका रिस्पॉन्स क्लियर, सम्मानजनक और बिल्कुल पॉइंट पर था। वीडियो में साफ दिख रहा है कि वे कितनी परेशान थीं, लेकिन उन्होंने अपनी बात बिना गुस्से या ड्रामा के रखी। कुछ अन्य पैपराजी ने भी उस व्यक्ति को रोकने की कोशिश की। इसके बाद आयशा ने कुछ सेकंड और पोज दिए और फिर वेन्यू के अंदर चली गईं।

    Ayesha Khan vs Paparazzi
    Ayesha Khan vs Paparazzi

    सोशल मीडिया का रिएक्शन

    यह क्लिप वायरल होते ही लोगों की राय दो हिस्सों में बंट गई। ज्यादातर यूजर्स ने आयशा की तारीफ की:

    • “बाउंड्री सेट करना सीखना चाहिए हर किसी को”
    • “क्लासी और कॉन्फिडेंट तरीके से जवाब दिया”
    • “पैपराजी कल्चर की असली समस्या को हाइलाइट किया”

    कुछ लोगों ने इसे ओवररिएक्शन बताया, लेकिन ओवरऑल पॉजिटिव सपोर्ट ही ज्यादा रहा। X पर #AyeshaKhan और #PaparazziCulture जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे। कई महिलाओं ने अपनी समान अनुभव शेयर किए और कहा कि ऐसी घटनाएं रोज होती हैं।

    Ayesha Khan का सफर और मजबूती

    Ayesha Khan ने ‘धुरंधर’ से पहले भी कई प्रोजेक्ट्स किए हैं, लेकिन ‘शरारत’ गाने ने उन्हें ब्रेकआउट स्टार बना दिया। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि शूटिंग के दौरान पीरियड्स पर होने के बावजूद उन्होंने फुल एनर्जी से परफॉर्मेंस दी – जो उनकी डेडिकेशन और प्रोफेशनलिज्म को दिखाता है।

    इसके अलावा, उन्होंने AI-जनरेटेड फेक इमेजेस और डीपफेक वीडियो की समस्या भी कई बार उठाई है, जहां उनकी तस्वीरें बिना परमिशन के गलत तरीके से इस्तेमाल होती हैं। पैपराजी वाली घटना को उन्होंने कंसेंट और रिस्पेक्ट के मुद्दे से जोड़ा।

    Ayesha Khan vs Paparazzi
    Ayesha Khan vs Paparazzi

    Paparazzi culture : बदलाव की जरूरत

    भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पैपराजी अक्सर लिमिट क्रॉस कर जाते हैं। कई एक्ट्रेसेस – पुरानी और नई दोनों – ऐसी घटनाओं का सामना कर चुकी हैं। आयशा का यह स्टैंड कई महिलाओं के लिए इंस्पिरेशनल है। यह याद दिलाता है कि फेम के साथ अपनी वैल्यूज और बॉउंड्रीज पर खड़े रहना भी जरूरी है।

    Also Read This : Up Budget 2026 : किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए खुला खजाना!

    Ayesha Khan न सिर्फ एक बेहतरीन डांसर और एक्ट्रेस हैं, बल्कि एक मजबूत और जागरूक महिला भी, जो अपनी आवाज बुलंद करने से नहीं डरतीं। उम्मीद है कि ऐसी घटनाएं इंडस्ट्री में सम्मान और प्रोफेशनल बिहेवियर के प्रति ज्यादा जागरूकता लाएंगी।

  • Noida Hindu Sammelan: सेक्टर-82 में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन, सनातन एकता और गौ रक्षा पर दिया गया जोर

    Noida Hindu Sammelan: सेक्टर-82 में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन, सनातन एकता और गौ रक्षा पर दिया गया जोर

    Noida Hindu Sammelan: नोएडा के सेक्टर-82, पॉकेट-12 में रविवार 8 फरवरी 2026 को एक भव्य हिंदू सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम “हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति” के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें पॉकेट-7 और पॉकेट-12 के निवासियों सहित सर्व समाज के सैकड़ों लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता को मजबूत करना था।

    Noida Hindu Sammelan
    Noida Hindu Sammelan

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनंत श्री विभूषित महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी पंचमानंद जी महाराज उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में भारतीय धरोहर के कार्याध्यक्ष श्री प्रवीण शर्मा एवं प्रसिद्ध सिंगर लावली चौहान शामिल रहीं। सभी अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति द्वारा पूरे सम्मान और गरिमा के साथ किया गया।

    Noida Hindu Sammelan
    Noida Hindu Sammelan

    सम्मेलन का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद स्वामी पंचमानंद जी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में हिंदू समाज को संगठित रहने की सबसे अधिक आवश्यकता है। उन्होंने सनातन धर्म की महानता, हिंदू संस्कृति के मूल्यों और नई पीढ़ी को धर्म से जोड़ने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि जब तक समाज एकजुट नहीं होगा, तब तक हमारी संस्कृति और परंपराएं सुरक्षित नहीं रह सकतीं।

    Noida Hindu Sammelan
    Noida Hindu Sammelan

    सम्मेलन में मुख्य रूप से तीन विषयों पर विशेष चर्चा की गई—सनातन धर्म से जुड़ाव, हिंदू एकता और गौ रक्षा। वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि हिंदू समाज को आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर आना होगा। गौ रक्षा को भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग बताते हुए इसके संरक्षण पर भी विशेष जोर दिया गया।

    Noida Hindu Sammelan
    Noida Hindu Sammelan

    कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। सिंगर लावली चौहान द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीतों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और हिंदू एकता के संदेश को मजबूती से अपनाने का संकल्प लिया।

    सम्मेलन के समापन के बाद सभी भक्तों के लिए प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई थी। आयोजन समिति द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की। पॉकेट-12 के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे समर्पण भाव से किया गया यह आयोजन पूर्ण रूप से सफल रहा।

    Noida Hindu Sammelan
    Noida Hindu Sammelan

    इस भव्य आयोजन की सफलता में मुख्य रूप से आयोजन समिति के प्रमुख कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। प्रमुख रूप से महेंद्र शर्मा , मुकेश शुक्ला , सी.के. शर्मा , पी.के. सिंह, विजय सचान, संजय पांडेय,  गोरेलाल, अरविंद परिहार, प्रमोद दीक्षित, मनीष मिश्रा, कृष्णा दुबे तथा भाजपा महिला नेत्री संतोष सिंह सहित पॉकेट-7 एवं पॉकेट-12 के सभी निवासियों और कार्यकर्ताओं ने कंधे से कंधा मिलाकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन समिति ने सभी सहयोगियों को उनकी मेहनत और समर्पण के लिए बधाई दी और आभार व्यक्त किया। स्थानीय निवासियों का कहना था कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को अपनी संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं। उपस्थित लोगों ने भविष्य में भी ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।  यह हिंदू सम्मेलन सामाजिक समरसता, सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार और हिंदू एकता का सशक्त संदेश देने में पूरी तरह सफल रहा। आयोजकों ने विश्वास जताया कि आगे भी इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से समाज को संगठित और सशक्त बनाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।

    नोएडा से दीपू जैन की रिपोर्ट

  • Ajit Pawar plane crash : अजित पवार के विमान हादसे में निधन,एक दुखद राजनीतिक क्षति

    Ajit Pawar plane crash : अजित पवार के विमान हादसे में निधन,एक दुखद राजनीतिक क्षति

    Ajit Pawar plane crash : 28 जनवरी 2026, महाराष्ट्र की राजनीति के लिए एक काला दिन साबित हुआ। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख नेता श्री अजित पवार का निजी चार्टर्ड विमान बारामती में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में अजित पवार सहित विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। यह खबर पूरे देश को हैरान कर गई है।

    Ajit Pawar plane crash : हादसे का विवरण

    सूत्रों और समाचार एजेंसियों के अनुसार, यह Learjet 45 विमान (रजिस्ट्रेशन VT-SSK), जो VSR कंपनी द्वारा संचालित था, मुंबई से बारामती की ओर जा रहा था। सुबह करीब 8:45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश के दौरान विमान रनवे से फिसल गया, नियंत्रण खो बैठा और खेतों में गिरकर टुकड़ों में बंट गया। विमान में भीषण आग लग गई, जिससे मलबा दूर-दूर तक बिखर गया और धुआं उठता दिखाई दिया।

    Ajit Pawar plane crash
    Ajit Pawar plane crash

    DGCA (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) ने पुष्टि की है कि विमान में कुल 5 लोग सवार थे:

    • अजित पवार (महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री)
    • उनके पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) विदीप जाधव
    • सहायक/अटेंडेंट पिंकी माली
    • पायलट कैप्टन सुमित कपूर
    • को-पायलट/क्रू मेंबर संभवी पाठक

    दुर्भाग्यवश, कोई भी जीवित नहीं बचा। प्रारंभिक रिपोर्ट्स में घने कोहरे को एक संभावित कारण बताया जा रहा है, जिससे विमान दिशा भटक गया। हालांकि, DGCA ने जांच शुरू कर दी है और तकनीकी खराबी या अन्य कारकों की जांच की जा रही है।

    राजनीतिक जीवन और योगदान

    Ajit Pawar passes away, अजित पवार महाराष्ट्र की राजनीति के एक मजबूत स्तंभ थे। वे शरद पवार के भतीजे थे और बारामती से कई बार विधायक चुने गए। उन्होंने कई बार उपमुख्यमंत्री पद संभाला और सहकारी क्षेत्र, सिंचाई, कृषि तथा ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 2023 में एनसीपी में विभाजन के बाद उन्होंने अपनी अलग धड़ा बनाया और महाराष्ट्र सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    उनकी मौत से महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा शून्य पैदा हो गया है। वे जनता से सीधे जुड़े हुए नेता थे, जिन्हें “मिस्टर डिपेंडेबल” कहा जाता था।

    Ajit Pawar plane crash
    Ajit Pawar plane crash

    देशभर से शोक संवेदनाएं

    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, “बारामती में दुखद विमान हादसे से बहुत दुख हुआ। अजित पवार जी का जन-सम्पर्क मजबूत था। उनके परिवार और शोक संतप्तों के साथ संवेदनाएं।”
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी सहित कई नेताओं ने गहरा दुख जताया।
    • पवार परिवार के सदस्य शरद पवार, सुप्रिया सुले, सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार दिल्ली से बारामती के लिए रवाना हो चुके हैं। अंतिम संस्कार बारामती में ही होने की संभावना है।

    Also Read This : Indian Navy SSC Officer Recruitment 2026 : Join the Elite Force – Apply Now!

    Ajit Pawar plane crash : अजित पवार की अचानक विदाई राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। एक ऐसे नेता का जाना, जो विकास और जनसेवा के लिए जाना जाता था, पूरे देश को झकझोर गया है। ईश्वर उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें।

    ओम शांति।

    श्री अजित पवार जी को भावभीनी श्रद्धांजलि।

  • 77th Republic Day 2026 : वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ और ऑपरेशन सिंदूर की गर्जना से गूंजा कर्तव्य पथ

    77th Republic Day 2026 : वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ और ऑपरेशन सिंदूर की गर्जना से गूंजा कर्तव्य पथ

    77th Republic Day 2026 : आज 26 जनवरी 2026 को भारत ने अपना 77वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और गौरव के साथ मनाया। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित भव्य परेड ने न केवल भारत की सांस्कृतिक विविधता और विकास यात्रा को प्रदर्शित किया, बल्कि हालिया सैन्य सफलता ऑपरेशन सिंदूर की ताकत को भी पूरी दुनिया के सामने रखा। इस बार की थीम थी ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने की, जो स्वाधीनता संग्राम के उस अमर गान की याद दिलाती है जिसने लाखों भारतीयों को आजादी की लड़ाई में प्रेरित किया।

    77th Republic Day 2026
    77th Republic Day 2026

    77th Republic Day 2026 : समारोह की शुरुआत और मुख्य अतिथि

    कार्यक्रम की शुरुआत सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी पारंपरिक बग्घी में मुख्य अतिथियों के साथ कर्तव्य पथ पहुंचीं। इस वर्ष मुख्य अतिथि के रूप में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन उपस्थित रहे। यह भारत-यूरोपीय संघ संबंधों की मजबूती का प्रतीक था, खासकर जब दोनों पक्ष एक बड़े व्यापार समझौते की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

    परेड सुबह 10:30 बजे शुरू हुई और लगभग दो घंटे तक चली। राष्ट्रपति जी ने सलामी ली, और पूरा वातावरण ‘वंदे मातरम’ की धुन से गूंजायमान हो उठा।

    77th Republic Day 2026
    77th Republic Day 2026

    ऑपरेशन सिंदूर : परेड का सबसे बड़ा आकर्षण

    इस वर्ष परेड का सबसे चर्चित हिस्सा रहा ऑपरेशन सिंदूर का प्रदर्शन। 2025 में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी हमले (पहलगाम हमला) के जवाब में भारतीय सेना द्वारा चलाया गया यह संयुक्त सैन्य अभियान बेहद सफल रहा। परेड में त्रि-सेना (थलसेना, नौसेना, वायुसेना) की झांकियों में इस ऑपरेशन में इस्तेमाल हुए अत्याधुनिक हथियारों जैसे ब्रह्मोस मिसाइल, एस-400 सिस्टम के मॉडल प्रदर्शित किए गए।

    वायुसेना का फ्लाईपास्ट तो अविस्मरणीय था – राफेल, सुखोई और अन्य लड़ाकू विमानों ने ‘सिंदूर’ फॉर्मेशन बनाकर आकाश में लाल रंग की धारा बिखेरी, जो बहादुरी और विजय का प्रतीक बनी। अपाचे हेलीकॉप्टरों की गर्जना और ड्रोन प्रदर्शन ने भारत की सैन्य तैयारियों को रेखांकित किया। पूरी दुनिया ने देखा कि भारत अब किसी भी चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।

    77th Republic Day 2026
    77th Republic Day 2026
    77th Republic Day 2026
    77th Republic Day 2026

    वंदे मातरम थीम और सांस्कृतिक झांकियां

    परेड की थीम ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पर केंद्रित थी। संस्कृति मंत्रालय की झांकी ने इस राष्ट्रीय गान की यात्रा को जीवंत किया – बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित इस गीत की 1875 में पहली प्रस्तुति से लेकर स्वाधीनता आंदोलन में इसके योगदान तक। विभिन्न राज्यों की झांकियां भारत की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाती रहीं, जबकि नौसेना की झांकी में आईएनएस विक्रांत जैसे स्वदेशी युद्धपोतों पर जोर था।

    77th Republic Day 2026
    77th Republic Day 2026
    77th Republic Day 2026
    77th Republic Day 2026
    77th Republic Day 2026
    77th Republic Day 2026

    Also Read This : Indian Navy SSC Officer Recruitment 2026 : Join the Elite Force – Apply Now!

    एकजुट और आत्मनिर्भर भारत

    77th Republic Day 2026 : यह गणतंत्र दिवस सिर्फ परेड नहीं, बल्कि भारत के संकल्प का घोष था – संविधान की रक्षा, सैन्य मजबूती और सांस्कृतिक गौरव। कर्तव्य पथ पर गूंजा ‘वंदे मातरम’ और ऑपरेशन सिंदूर की गर्जना ने हर भारतीय के मन में गर्व की लहर दौड़ा दी।