Category: लाइफस्टाइल

  • दिल्ली-एनसीआर में 10 दिन बाद गहरा सकता है सीएनजी का संकट, जानिए वजह

    दिल्ली-एनसीआर में 10 दिन बाद गहरा सकता है सीएनजी का संकट, जानिए वजह

    नई दिल्ली। दिल्ली में 10 दिन बाद से कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) का संकट गहरा सकता है। गैस पंप संचालकों ने गैस प्रदाता कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आइजीएल) को चेतावनी दी है कि उनकी मांगों को न माने जाने की स्थिति में वे 10 दिन बाद से सीएनजी की बिक्री बंद कर देंगे। राष्ट्रीय राजधानी में 160 सीएनजी स्टेशन है, जहां से प्रतिमाह करीब ढाई करोड़ किलो सीएनजी की बिक्री होती है। इन पंपों से दिल्ली के साथ ही एनसीआर के शहरों के लोग भी अपने वाहनों में ईंधन भरवाते हैं। ऐसे में अगर पंपों ने बिक्री बंद की तो मुश्किल तय है। संचालकों की मांग सीएनजी की बिक्री पर कमीशन बढ़ाने और पंपों पर लगे आइजीएल के उपकरणों को चलाने में हो रहे बिजली खर्च के भरपाई की है।
    इस संबंध में दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को आइजीएल के उच्चाधिकारियों से भी मिला तथा मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग नारायण, महासचिव तनय गुप्ता महासचिव व पूर्व अध्यक्ष निश्चल सिंघानिया के साथ ही 70 के करीब पंप संचालक थे।

    इस संबंध में निश्चल सिंघानिया ने बताया कि वर्ष 2016 में आइजीएल ने कहा था कि पंपों पर लगाए गए उपकरणों को चलाने का खर्च वह मीटर के आधार पर देगा, जबकि पहले उन्हें बिजली के बिल का भुगतान प्रति किलो सीएनजी पर 2.03 रुपये के रूप में हो रहा था। जब पंप संचालकों ने उपकरणों के लिए अलग से विशेष बिजली के मीटर लगाए तो उन्हें चलाने का होने वाला खर्च औसतन 2.70 पैसे प्रति किलो आ रहा है। ऐसे में प्रति किलो सीएनजी पर बिजली खर्च मद में तकरीबन 60 से 70 जोड़ने की मांग हो रही है।

    इसी तरह पेट्रोलियम मंत्रालय ने आइजीएल से पंप संचालकों को प्रति किलो 2.28 रुपये की जगह 2.53 प्रति किलो कमीशन देने का सुझाव दिया था। इस तरह हर पंप का हजारों रुपये का बकाया आइजीएल पर निकल रहा है। इन दोनों मामलों को लेकर पिछले तीन सालाें से पंप संचालकों और गैस कंपनी से बातचीत चल रही है, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल रहा है। महासचिव तनय गुप्ता ने कहा कि कंपनी के उच्चाधिकारी से हुई मुलाकात में 10 दिन का अल्टीमेटल दिया गया है। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी गई है। इसमें पंपों से सीएनजी की बिक्री रोकने और केवल पेट्रोल व डीजल की ही बिक्री करने को लेकर चेताया गया है।
    (सौ. जागरण.काम)

  • साल 2022 में सिर्फ 94 दिन बजेगी शहनाई, जानिए किस महीने और कब-कब है शादी के लिए शुभ मुहूर्त

    नई दिल्ली। वर्ष 2022 का आगाज हो चुका है और एक सप्ताह बीत भी गया है। साल के 365 दिनों में इस बार 94 दिनों में बैंड-बाजा-बारात का शुभ योग्य बन रहा है। जुलाई और अगस्त में सबसे अधिक 17-17 दिनों का शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। हालांकि कोरोना के नए वैरिएंट ने बैंक्वट हाल संचालकों की नींद उड़ाने का काम कर दिया है। क्योंकि प्रदेश् सरकार ने भी कोविड के नियमों के तहत शादियों में लोगों की संख्या भी निर्धारित कर दी है। ज्योतिषाचार्य पंडित दुर्गा प्रसाद ने बताया कि वर्ष 2022 में सिर्फ तीन महीने ऐसे हैं। जिनमें एक भी शुभ मुहूर्त नहीं है। त्योहारी महीने मार्च, अक्तूबर और नवंबर में इस वर्ष एक भी शुभ मुहूर्त नहीं है। हालांकि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ उपाय करने पर मुहूर्त निकाले जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस साल 94 दिन शहनाइयां बजेंगी। इस दौरान 94 शुभ मुहूर्त हैं।

    Shot of a happy young couple on their wedding day

    शुभ मुहूर्त में शादी, विवाह सहित सभी शुभ कार्य किए जा सकते हैं। बरसात के महीनों जुलाई और अगस्त दो ऐसे माह हैं, जिनमें सबसे अधिक शादी के मुहूर्त
    हैं। इन दोनों महीनों में सबसे अधिक शादियां होंगी। दोनों महीनों में 17-17 दिनों तक शहनाइयां बजेंगी और शुभ कार्य भी होंगे।
    सभी माह के शुभ मुहूर्त
    जनवरी : 15, 22, 23, 24 और 25।
    फरवरी : 5, 6, 7, 8, 9, 10, 18, 19,20।
    मार्च : इस माह कोई मुहूर्त नहीं।
    अप्रैल : 15, 16, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 27।
    मई : 2, 3, 4, 9, 10, 11, 12, 16, 17, 18, 20, 21, 26, 27, 31।
    जून : 1, 6, 8, 10, 11,13, 20, 21, 23।
    जुलाई : 3, 4 ,5 ,6 7,8,9, 14, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 25, 30, 31।
    अगस्त : 1, 2, 3, 5, 9, 11, 14, 15, 19, 20, 21, 28।
    सितंबर : 1, 4, 5, 6, 7, 8, 26, 27।
    अक्तूबर : कोई मुहूर्त नहीं।
    नवंबर : कोई मुहूर्त नहीं।
    दिसंबर : 2, 4, 7, 8, 9 और 14।
    कोरोना में साए ने बैंक्वट हाल संचालकों की नींद उड़ाई कोरोना के नए वैरिएंट में होने वाली शादियों में भीड़ भाड़ कम रहेगी। ऐसे में बैंक्वट हाल संचालकों की नींद उड़ गई है। बैंक्वट हाल संचालकों का कहना है कि यदि संक्रमण इस प्रकार से बढ़ता रहा तो काफी नुकसान होगा।

  • मेघालय का सिलग्राक, एम.पी. की रिदम व कोलकत्ता की डॉ. सौरवी बने “मिस्टर, मिस एंड मिसेज प्राइड ऑफ भारत 2021”

    मेघालय का सिलग्राक, एम.पी. की रिदम व कोलकत्ता की डॉ. सौरवी बने “मिस्टर, मिस एंड मिसेज प्राइड ऑफ भारत 2021”

    जयपुर/कोलकत्ता/शिलॉन्ग/मध्य प्रदेश। “मिस्टर, मिस एंड मिसेस प्राइड ऑफ भारत” के सीजन 1 की क्राउनिंग सेरेमनी का गत सोमवार को आयोजन हुआ।

    शो की डायरेक्टर मिताली सोनी ने बताया कि यह शो प्राइड ऑफ भारत का एक इनिशिएटिव है एवं कोरोना के कारण इस वर्ष यह शो पूरी तरह से वर्चुअल रूप में ही आयोजित किया गया।

    Dr. Souravi Haldar Winner
    Dr. Souravi Haldar Winner

    इस शो की एक सबसे खास बात यह रही कि शो के ऑडिशन राउंड में प्रतिभागियों को पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने सम्बन्धी टास्क दिए गए।

    शो के फिनाले से पहले सभी फाइनलिस्ट को ग्रूमिंग एक्सपर्ट्स द्वारा दो दिन की ग्रूमिंग सेशन भी दिए गए, जिसके बाद फिनाले में जनरल क्विज, रैम्पवॉक, लाइव क्वेश्चन – आंसर एवं टैलेंट राउंड को क्लियर करते हुए शो के विनर्स का चयन हुआ।

    Miss. Rhythm Jain Winner
    Miss. Rhythm Jain Winner

    प्राइड ऑफ भारत के फाउंडर महावीर कुमार सोनी ने बताया कि मिस कैटेगरी से एम.पी. की रिदम जैन, मिसेस कैटेगरी से कोलकत्ता की डॉ. सौरवी हालदार व मिस्टर कैटेगरी से मेघालय का सिलग्राक मारक विनर्स रहे। इनके अलावा मिस केटेगरी से याचिका जैन, सुप्रिया पसलकर व अशनूर कौर ने 1st रनर अप, 2nd रनर अप व 3rd रनर अप, मिसेस केटेगरी से नेहा बंद्योपाध्याय व पूजा रामचंदानी ने 1st रनर अप व 2nd रनर अप का एवं मिस्टर कैटेगरी से रोहित कुमार व सात्यकि बनर्जी ने 1st व 2nd रनर अप का खिताब अपने नाम किया।

    शो में जूरी के रूप में सुपरमॉडल एन्ड एक्ट्रेस शुभि अग्रवाल, सुपरमॉडल एन्ड एक्ट्रेस दीप्ति कौशिक व युथ आइकॉन ऑफ राजस्थान व एक्टर ऋषी मिगलानी, एक्टर संजय सरदाना एवं सेलेब्रिटी फैशन डिज़ाइनर प्रज्ञा टिबरेवाल रहे।

    Mr. Silgrak Marak winner
    Mr. Silgrak Marak winner

    उल्लेखनीय है कि इस शो में फेमस बॉलीवुड एन्ड टीवी ऐक्ट्रेस एन्ड दीप्रा फैशन स्टूडियो की फाउंडर डायरेक्टर दीप्ति सैनी ने ग्रूमिंग डायरेक्टर की भूमिका निभाई, मिस इंडिया यूनिवर्स डॉ. शिखा तिवारी ने मेंटर के रूप में भूमिका निभाई। सपोर्टिंग पार्टनर के रूप में सृष्टि द वीमेनस् क्लब, दीप्रा फैशन स्टूडियो, गोपयम, प्रेशा क्रिएशन रहे। शो की क्राउनिंग सेरेमनी में गेस्ट ऑफ ओनर के रूप में मिसेज क्वीन ऑफ इंडिया डॉ. परीन सोमानी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

    साथ ही देश की कई बड़ी बड़ी शख्सियतों ने हिस्सा लिया, जिनमें फेमस एक्टर व डायरेक्टर रविन्द्र अरोरा, हिंदुस्तान चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पैट्रन डॉ. उत्तम जैन, कमलेश सोनी, योगाचार्य डॉ. रेखा सोनी, फिक्की के चेयरमैन नरेंद्र कुमार जैन, अंकिता जैन, मधु सोनी, भावना शर्मा, बसन्त जैन, नीलम जैन, समाज रत्न अवार्डी लक्की चंदवानी, अनिल अरोरा, संजीव चौधरी आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर शो डायरेक्टर

    मिताली सोनी ने जल्द ही ऑफलाइन रूप में होने जा रहे शो के दूसरे सीजन के आयोजन की भी घोषणा की।
    शो में इशिता भट्ट द्वारा सशक्त एंकरिंग की गई।

  • ब्रिटनी स्पीयर्स के अदालत द्वारा नियुक्त वकील ने इस्तीफा दिया

    ब्रिटनी स्पीयर्स के अदालत द्वारा नियुक्त वकील ने इस्तीफा दिया

    सैमुअल इंघम III ने लॉस एंजिल्स सुपीरियर कोर्ट में दस्तावेज दायर कर अनुरोध किया कि अदालत ब्रिटनी स्पीयर्स को एक नया वकील नियुक्त करे।

    ब्रिटनी स्पीयर्स के अदालत द्वारा नियुक्त वकील ने मंगलवार को अपने संरक्षक पद से इस्तीफा देने के लिए दस्तावेज दायर किए, कई ऐसे कदम जो अदालत में पॉप गायिका की टिप्पणियों के नतीजे में आए हैं, जो कानूनी व्यवस्था को नियंत्रित करते हैं जो उसके पैसे और मामलों को नियंत्रित करती है।

    सैमुअल इंघम III ने लॉस एंजिल्स सुपीरियर कोर्ट में दस्तावेज दायर कर अनुरोध किया कि अदालत ने स्पीयर्स को एक नया वकील नियुक्त किया, और कहा कि उनका इस्तीफा जैसे ही हुआ, प्रभावी होगा।

    अदालत में अपने 23 जून के भाषण के दौरान, जिसमें उन्होंने रूढ़िवाद की निंदा की और न्यायाधीश ब्रेंडा पेनी को इसे समाप्त करने के लिए कहा, स्पीयर्स ने इंघम की आलोचना की, और कहा कि वह चाहती हैं कि अदालत उसे अपनी पसंद के वकील को नियुक्त करने की अनुमति दे।

    पिछले हफ्ते, बेसेमर ट्रस्ट, एस्टेट-मैनेजमेंट कंपनी, जिसे स्पीयर्स ने अपने पिता को उसके वित्त के संरक्षक के रूप में बदलने का अनुरोध किया था, ने मामले से वापस लेने वाले अपने दस्तावेज़ दायर किए। फाइलिंग में कहा गया है कि 23 जून को अदालत में स्पीयर्स की टिप्पणियों के बाद परिस्थितियां बदल गई थीं।

    नवंबर में एक सुनवाई में, पेनी ने अपने पिता को पूरी तरह से बदलने के लिए स्पीयर्स के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया, लेकिन कहा कि जेम्स स्पीयर्स और बेसेमर ट्रस्ट उसके वित्त के सह-संरक्षक के रूप में एक साथ काम कर सकते हैं।

    और सोमवार को, मनोरंजन उद्योग प्रकाशन डेडलाइन द्वारा प्राप्त एक पत्र में, ब्रिटनी स्पीयर्स के लंबे समय तक प्रबंधक लैरी रूडोल्फ ने भी इस्तीफा दे दिया, यह कहते हुए कि उनका 2 1/2 साल के अंतराल के बाद अपने करियर को फिर से शुरू करने का कोई इरादा नहीं था, जिसके कारण उनके पास करने के लिए कोई काम नहीं था। उसके।

    एक वयोवृद्ध प्रोबेट वकील, इंघम, कम से कम सार्वजनिक रूप से, कई वर्षों तक रूढ़िवादिता में एक बड़े पैमाने पर मूक व्यक्ति थे, लेकिन पिछले साल से ब्रिटनी स्पीयर्स के लिए एक अधिक मुखर वकील बन गए। अदालत में उनके बयान कि वह अपने पिता से डरती हैं और अपने करियर को फिर से शुरू नहीं करेंगी, जब तक कि उनके पास सत्ता है, रूढ़िवाद में शामिल आंकड़ों के बीच अनुमानित आम सहमति में एक प्रारंभिक दरार थी।

    23 जून की सुनवाई में, इंघम ने कहा कि ब्रिटनी स्पीयर्स ने उन्हें रूढ़िवादिता समाप्त करने के लिए एक याचिका दायर करने के लिए नहीं कहा था, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द ही ऐसा कर सकती हैं। इंघम की आलोचनात्मक टिप्पणी में, स्पीयर्स ने सुनवाई के दौरान कहा कि उन्हें नहीं पता था कि वह इस तरह की याचिका दायर कर सकती हैं, और उन्होंने अभी भी नहीं किया है।

     

  • मुकेश अंबानी फिर दुनिया के 10 अमीरों की सूची में शामिल

    मुकेश अंबानी फिर दुनिया के 10 अमीरों की सूची में शामिल

    देश के सबसे अमीर और एशिया के दूसरे दौलतमंद शख्स मुकेश अंबानी के लिए मौजूदा सप्ताह किसी सपने से कम नहीं है. इस सप्ताह जहां रिलायंस फ्यूचर डील को सेबी की मंजूरी मिल गई है. वहीं दूसरी ओर मुकेश अंबानी अब अपने रिटेल कारोबार को और बेहतर करने की प्लानिंग कर रहे हैं जिसकी वजह से कंपनी के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. मौजूदा सप्ताह में अब तक कंपनी का शेयर 163 रुपए की उछाल ले चुका है. जिसकी बदौलत मुकेश अंबानी दुनिया के टॉप 10 अमीरों की सूचरी में एक बार फिर से आ गए हैं. उनकी संपत्ति में हालिया 3.3 बिलियन डॉलर की तेजी देखने को मिली है. जिसकी वजह से उनकी कुल संपत्ति 81 बिलियन डॉलर पार चली गई है.