Author: Nimmi Chaudhary

  • HPV vaccine से सर्वाइकल कैंसर पर प्रहार: बेटियों को मिला सुरक्षा कवच: राज्यपाल 

    HPV vaccine से सर्वाइकल कैंसर पर प्रहार: बेटियों को मिला सुरक्षा कवच: राज्यपाल 

    -विभिन्न सरकारी स्कूलों की  छात्राओं का हुआ (HPV vaccine) टीकाकरण 

    नोएडा। सेक्टर 91 के पंचशील बालक इंटर कॉलेज में बुधवार को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के तहत बच्चियों को गर्डासिल वैक्सीन लगाई गई।यह अभियान आकांक्षा समिति गौतम बुद्ध नगर, रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली ओखला सिटी, फेलिक्स हॉस्पिटल और खूबसूरत डी, जिला प्रशासन  और  पुलिस प्रशासन  के सहयोग से हुआ। इसका उद्देश्य बेटियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना है।इस अभियान के तहत 9 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की  500 से अधिक बालिकाओं को नि:शुल्क HPV vaccine लगाई गई । 

    HPV vaccine पर राज्यपाल की अपील

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद मा० श्रीमती आनंदीबेन  पटेल राज्यपाल (उत्तर प्रदेश) ने दो साल पहले की स्मृति साझा करते हुए कहा जब मुझे HPV vaccine के बारे में जानकारी मिली तो इसकी कीमत 2500 रुपए थी। लेकिन सरकार की पहल के चलते अब यह 1500 रुपए में उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन जीवन रक्षक है और इंडस्ट्री को भी अपने सीएसआर फंड का एक हिस्सा बेटियों के टीकाकरण पर खर्च करना चाहिए। 

    श्रीमती आनंदीबेन  पटेल राज्यपाल
    श्रीमती आनंदीबेन  पटेल राज्यपाल

    राज्यपाल ने कानपुर, गोरखपुर और नोएडा में हुए प्रयासों की सराहना की और कहा कि बच्चियों को गोद लेकर टीकाकरण कराना भी पुण्य का काम है। उन्होंने कहा कि अगर आप मंदिर नहीं जाते तो कोई बात नहीं। अपने बच्चों को स्वस्थ रखिए, क्योंकि बच्चे ही असली भगवान हैं। इस अवसर पर फेलिक्स अस्पताल के चेयरमैन डॉ. डी.के. गुप्ता ने जानकारी दी कि HPV vaccine सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करता है, जो महिलाओं में पाया जाने वाला एक खतरनाक कैंसर है। हर साल लगभग 1.20 लाख महिलाएं सर्वाइकल कैंसर की शिकार होती हैं। जिनमें से करीब 70 हजार की मौत हो जाती है। उन्होंने बताया कि वैक्सीन दो डोज में दी जाती है। दूसरी डोज पहली डोज के छह महीने बाद। 15 साल से अधिक आयु की बालिकाओं को तीन डोज लेना अनिवार्य है। 

    बेटियों की ढाल : HPV  टीकाकरण

    सर्वाइकल कैंसर से लड़ाई में HPV vaccine एक बड़ा हथियार है। यह न केवल एक वैक्सीन है, बल्कि बेटियों को स्वस्थ जीवन और बेहतर भविष्य की सौगात भी है। समाज, सरकार, संस्थाएं और माता-पिता यदि मिलकर काम करें, तो वह दिन दूर नहीं जब कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां भारत की बेटियों को छू भी नहीं सकेंगी।

    सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में तेजी से बढ़ने वाली बीमारियों में से एक है, लेकिन समय पर जागरूकता और HPV vaccine से इसे पूरी तरह से रोका जा सकता है। किशोरियों को समय पर यह टीका लगवाना न केवल उनके भविष्य को सुरक्षित करता है बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदारी का भी उदाहरण प्रस्तुत करता है। 

    HPV vaccine
    HPV vaccine : UP Governor

    एक टीका, कई ज़िंदगियों की सुरक्षा

    आकांक्षा समिति की जिलाध्यक्ष अंकिता राज ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि बेटियों को समय रहते इस बीमारी से सुरक्षित करें। वह खास तौर पर डॉ. अजय राणा का आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने उनकी आठ साल की बेटी को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बेटा-बेटी भेदभाव की मानसिकता को जड़ से समाप्त करने की अपील भी की। यह टीकाकरण अभियान न केवल किशोरियों को सुरक्षित करने की दिशा में एक प्रयास है, बल्कि पूरे समाज में एक सकारात्मक स्वास्थ्य चेतना विकसित करने का माध्यम भी है। इस कार्यक्रम में  सरकारी इंटर कॉलेजों की 500 से अधिक छात्राओं को टीका लगाया गया।

     मंच संचालन कक्षा आठवीं की छात्रा हैप्पी खुशी ने किया। जिन्होंने खुद भी टीका लगवाया और अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है। वह बिल्कुल सामान्य महसूस कर रही है। कार्यक्रम का आयोजन आकांक्षा समिति, रोटरी क्लब और फेलिक्स अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। 

    Also Read This: What is PCOD? : Causes, Symptoms, Treatment. What Happens and How to Manage It.

    टीकाकरण अभियान को मिला सामूहिक समर्थन

    इस मौके पर सांसद डॉ. महेश शर्मा, नोएडा विधायक पंकज सिंह, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह, डीएम मनीष कुमार वर्मा, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधि, उद्यमी, फोनरवा, शिक्षाविद उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में HPV vaccine को बेटियों के जीवन की सुरक्षा के लिए जरूरी बताया और इसे जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। टीकाकरण अभियान में रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली ओखला सिटी और फेलिक्स हॉस्पिटल के साथ-साथ खूबसूरत डी जैसे संस्थानों का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

  • RBI Policy : आज मोनेटरी पॉलिसी कमिटी का निर्णय करेगी घोषित – क्या गवर्नर संजय मल्होत्रा घटाएंगे रेपो रेट?

    RBI Policy : आज मोनेटरी पॉलिसी कमिटी का निर्णय करेगी घोषित – क्या गवर्नर संजय मल्होत्रा घटाएंगे रेपो रेट?

      RBI Policy

    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) आज फाइनेंसियल ईयर 2025-26 की पहली मोनेटरी पॉलिसी का ऐलान करेगा। गवर्नर Sanjay Malhotra की अध्यक्षता में  Monetary Policy Committee (MPC) से 25 बेसिस प्वाइंट की रेपो रेट कटौती की उम्मीद है, क्योंकि महंगाई कम हो रही है और आर्थिक विकास की रफ्तार धीमी है। साथ ही, नीति रुख को ‘न्यूट्रल’ से ‘अकोमोडेटिव’ किए जाने की भी संभावना है। ग्लोबल व्यापार तनाव के बावजूद भारतीय शेयर बाजार में मजबूती बनी हुई 

    रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की उम्मीद

    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) आज, 9 अप्रैल को फाइनेंसियल ईयर 2025-26 के लिए अपनी पहली  मोनेटरी पॉलिसी का निर्णय घोषित करने जा रहा है। गवर्नर संजय मल्होत्रा के नेतृत्व वाली मोनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) से उम्मीद की जा रही है कि वह रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती करेगी, क्योंकि महंगाई दर में कमी और आर्थिक विकास की गति धीमी होने के संकेत मिल रहे हैं।

    RBI Governer Sanjay Malhotra : RBI Policy
    RBI Governor Sanjay Malhotra : RBI Policy

     RBI Policy : तीन दिनों तक चली MPC की बैठक

    RBI की मोनेटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक 7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक चली, और RBI Policy  निर्णय की घोषणा आज सुबह की जाएगी। इसके बाद, गवर्नर संजय मल्होत्रा दोपहर 12 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसे RBI के ऑफिसियल Youtube चैनल  पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।

    ग्लोबल  व्यापार तनाव और भारत पर प्रभाव

    यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिका द्वारा टैरिफ बढ़ाने के बाद ग्लोबल मंदी की आशंका और अधिक बढ़ गई है। यह उभरते बाजारों पर प्रभाव डाल सकता है, जिनमें भारत भी शामिल है। इस संदर्भ में गवर्नर मल्होत्रा के भारत की टोटली आर्थिक स्थिति और ग्लोबल  व्यापारिक जोखिमों पर दिए गए बयान पर खास नजर रखी जाएगी।

    पॉलिसी स्टांस ‘न्यूट्रल’ से ‘अकोमोडेटिव’ में बदलाव संभव

    Livemint की रिपोर्ट के अनुसार, एक्सपर्ट का मानना है कि  RBI केवल रेपो रेट में कटौती नहीं करेगा, बल्कि अपनी मोनेटरी पॉलिसी के रुख को ‘न्यूट्रल’ से ‘अकोमोडेटिव’ की ओर बदल सकता है, जिससे आगे और दर कटौती के लिए रास्ता खुल सकता है।

     RBI Policy
    RBI Policy

    पिछली बार की गई थी 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती

    पिछली नीति रिव्यु  में RBI ने लगभग पांच वर्षों में पहली बार रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती करते हुए इसे 6.25 % कर दिया था, जबकि नीति रुख ‘न्यूट्रल’ रखा गया था।

    Global तनाव के बावजूद भारतीय बाजारों में तेजी

    मंगलवार को भारतीय शेयर बाजारों में जोरदार तेजी देखने को मिली। Nifty 50 इंडेक्स 1.69 % की बढ़त के साथ 22,535.85 पर बंद हुआ, जबकि BSE सेंसेक्स 1.49 प्रतिशत चढ़कर 74,227.08 पर बंद हुआ।

    Also Read This : 10 Hidden Signs of Dehydration in Your Body You Might Miss

    तेल की कीमतों में गिरावट से मिल सकती है राहत

    आदित्य बिड़ला सन Life AMC  के CEO  ए. बालासुब्रमण्यम के अनुसार, “भारत की ग्लोबल टैरिफ एक्सपोजर सीमित है, जिससे देश को तुलनात्मक रूप से कम असर होगा। इसके अलावा, तेल की कीमतों में गिरावट महंगाई को कम कर सकती है, जिससे RBI Policy को आगे और दरों में कटौती का अवसर मिल सकता है।”

  • SBI PO Prelims result 2025 जल्द जारी: डायरेक्ट लिंक, कट ऑफ, स्कोरकार्ड और सैलरी की पूरी जानकारी

    SBI PO Prelims result 2025 जल्द जारी: डायरेक्ट लिंक, कट ऑफ, स्कोरकार्ड और सैलरी की पूरी जानकारी

    भारतीय स्टेट बैंक (SBI) जल्द ही SBI PO Prelims result 2025 घोषित करेगा। परीक्षा 8, 16 और 24 मार्च 2025 को आयोजित की गई थी। SBI PO Prelims result 2025 डाउनलोड करने का लिंक ऑफिसियल वेबसाइट पर एक्टिव  किया जाएगा। हालांकि, हम इस पेज पर SBI PO Prelims result की जांच के लिए डायरेक्ट लिंक भी दे देंगे । रिजल्ट के साथ-साथ SBI PO Prelims कट ऑफ और स्कोरकार्ड भी जारी किया जाएगा। कैंडिडेट्स अपने रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और डेट ऑफ़ बर्थ (Dob) या पासवर्ड  से लॉगिन करकेSBI PO Prelims result  2025 डाउनलोड कर सकते हैं। इस रिजल्ट के बेस पर कैंडिडेट्स को Mains Exam के लिए चुना जाएगा। SBI PO Mains Admit Card 2025 रिजल्ट घोषित होने के बाद जारी किया जाएगा। Mains Exam की डेट एग्जामिनेशन अथॉरिटी द्वारा सूचित की जाएगी।

    SBI PO Prelims result 2025 कैसे जांचें?

    SBI PO प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 जांचने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स  का पालन करें:

    1. SBI की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं
    2. होम पेज पर ‘SBI PO Prelims Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें
    3. आवश्यक डिस्क्रिप्शन नोट करें (Registration number  / Roll number और DOB / Password)
    4. SBI PO प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर दिखेगा 
    5. इसे डाउनलोड करें और सेव कर लें   
    SBI PO Prelims result
    SBI PO Prelims result

    SBI PO की इन-हैंड सैलरी कितनी होती है?

    SBI PO की इन-हैंड सैलरी लगभग ₹52,000 से ₹55,000 प्रति माह होती है। बेसिक पे ₹41,960 है। कुल इयरली पैकेज ₹8.20 लाख (minimum) से लेकर ₹13.08 लाख (maximum) तक हो सकता है। इसके अलावा, SBI PO को लीज़ रेंटल / HRA, DA, मेडिकल, CCA और अन्य भत्ते भी मिलते हैं।

    Component Amount (INR)
    Basic Pay ₹41,960
    Dearness Allowance (DA) ₹12,000 – ₹14,000 (approx., varies)
    House Rent Allowance (HRA) ₹3,000 – ₹8,000 (based on posting location)
    Special Allowance ₹6,881
    City Compensatory Allowance (CCA) ₹870 – ₹1,400 (location-based)
    Gross Salary ₹65,000 – ₹70,000 (approx.)
    In-Hand Salary ₹52,000 – ₹55,000 (after deductions)
    Annual Compensation (CTC) ₹8.20 LPA – ₹13.08 LPA
    SBI PO Prelims cut off
    SBI PO Prelims cut off

    SBI PO का जॉब प्रोफाइल क्या होता है?

    • चयनित कैंडिडेट्स को जॉइनिंग से पहले बेसिक बैंकिंग ज्ञान की ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जाती है
    • यह कोर्स जॉइनिंग से पहले पूरा करना अनिवार्य होता है
    • जॉइनिंग के समय उम्मीदवारों को ₹2 लाख का बॉन्ड साइन करना होता है
    • उन्हें minimum तीन इयर्स  तक बैंक में जॉब करना अनिवार्य होता है
    • अधिकारी दो इयर्स की प्रोबेशन टाइम में रहते हैं
    • प्रोबेशन टाइम के दौरान लगातार मूल्यांकन किया जाता है
    • जिन कैंडिडेट्स का प्रदर्शन अच्छा होता है, जॉब में स्थायी रूप से नियुक्त किया जाता है
    • बेहतर प्रदर्शन करने वालों को सीधे मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-II (MMGS-II) में प्रमोशन मिल सकता है
  • SBI Clerk Mains Admit Card 2025, यहां जानें पूरी जानकारी

    SBI Clerk Mains Admit Card 2025, यहां जानें पूरी जानकारी

    परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट ऑफिसियल वेबसाइट sbi.co.in से SBI Clerk Mains Admit Card 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
      ऑफिसियल  कार्यक्रम के अनुसार, SBI Clerk Mains परीक्षा 10 और 12 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।

    Admit Card Release 

    State Bank of India  (SBI) ने जूनियर एसोसिएट या SBI Clerk Mains Exam 2025 के लिए Admit Card जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार sbi.co.in से अपना Admit Card  डाउनलोड कर सकते हैं।

    ऑफिसियल कार्यक्रम के अनुसार, SBI Clerk Mains Exam 10 और 12 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी। इसका Admit Card 12 अप्रैल 2025 तक वेबसाइट पर अवलेबल रहेगा।  कैंडिडेट को सुनिश्चित करना चाहिए कि लॉगिन विंडो में रिकार्डेड जन्म तिथि वही हो, जो रजिस्ट्रेशन के समय दी गई थी।

    Download Admit Card
    Download Admit Card

    Vacancies and Eligibility

    यह भर्ती अभियान कुल 14,191 पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। केवल वही कैंडिडेट Mains Exam में शामिल हो सकते हैं जिन्होंने SBI Clerk Prelims Exam

    क्लियर किया है।

    Also Read This: What is PCOD? : Causes, Symptoms, Treatment. What Happens and How to Manage It.

    SBI Clerk Mains Admit Card 2025: डाउनलोड करने के स्टेप्स 

    1. ऑफिसियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।

    2. होमपेज पर SBI Clerk Mains Admit Card 2025 के लिंक पर क्लिक करें।

    3. आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करें।

    4. SBI Clerk Mains Admit Card 2025  स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

    5.  Admit Card डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें।

  • Stock Market Holiday : 31 मार्च 2025 को बाजार बंद, जानिए अपकमिंग ट्रेडिंग शेड्यूल और बाजार का परफॉरमेंस 

    Stock Market Holiday : 31 मार्च 2025 को बाजार बंद, जानिए अपकमिंग ट्रेडिंग शेड्यूल और बाजार का परफॉरमेंस 

    Stock Market Holiday

    बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) सोमवार, 31 मार्च 2025 को ईद उल-फितर के उपलक्ष्य में ट्रेडिंग के लिए बंद रहेंगे। इससे पहले, रेगुलर वीकेंड हॉलिडे के कारण 29 मार्च (शनिवार) और 30 मार्च (रविवार) को भी बाजार बंद रहेगा। ट्रेडिंग एक्टिविटीज मंगलवार, 1 अप्रैल से दुबारा शुरू होंगी।

    इस हॉलिडे के दौरान सभी बाजार ऑपरेट, जिनमें इक्विटी, डेरिवेटिव, मुद्रा बाजार, सिक्योरिटीज लेंडिंग और बॉरोइंग (SLB) और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स (EGR) शामिल हैं, बंद रहेंगे। इन्वेस्टर्स और व्यापारियों को अपने ट्रेडिंग शेड्यूल को अकोर्डिंगली वेल एडजस्ट करना चाहिए।

    मार्च-अप्रैल 2025 का Stock Market Holiday शेड्यूल

    भारतीय स्टॉक एक्सचेंज सप्ताह के दिनों में संचालित होते हैं, लेकिन वीकेंड और निर्धारित सार्वजनिक हॉलिडे पर बंद रहते हैं। अपकमिंग बाजार हॉलिडे निम्न हैं:

    • 31 मार्च 2025 (सोमवार): ईद उल-फितर

    • 10 अप्रैल 2025 (गुरुवार): श्री महावीर जयंती

    • 14 अप्रैल 2025 (सोमवार): डॉ. बी.आर. अंबेडकर जयंती

    • 18 अप्रैल 2025 (शुक्रवार): गुड फ्राइडे

    Stock Market Holiday
    Stock Market Holiday

    2025 में अन्य मेन बाजार हॉलिडे 

    एक्सचेंज महाराष्ट्र दिवस (1 मई), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त), और गणेश चतुर्थी (27 अगस्त) को भी बंद रहेंगे।
    वर्ष की अंतिम तिमाही में गांधी जयंती और दशहरा (2 अक्टूबर), दिवाली (21-22 अक्टूबर), प्रकाश गुरपुरब (5 नवंबर), और क्रिसमस (25 दिसंबर) के अवसर पर भी अवकाश रहेगा।

    बाजार ऑपरेशन 

    रेगुलर ट्रेडिंग एक्टिविटीज  मंगलवार, 1 अप्रैल से दुबारा सुरु होंगी, जो सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे (IST) तक चलेगी।

    2024-25 फाइनेंसियल ईयर में बाजार का परफॉरमेंस 

    दलाई स्ट्रीट के इन्वेस्टर्स  ने 2024-25 के वित्तीय वर्ष में 25.90 लाख करोड़ रुपये का बड़ा लाभ अर्जित किया, क्योंकि BSE बेंचमार्क सेंसेक्स 5 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज करने में सफल रहा।

    stock market holiday
    stock market holiday

    2023-24 में शानदार प्रदर्शन के बाद, FY25 के दौरान स्टॉक मार्केट में उतार-चढ़ाव देखने को मिले। 

    • BSE सेंसेक्स 3,763.57 अंकों की बढ़त के साथ 5.10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

    • NSE निफ्टी 1,192.45 अंकों की बढ़त के साथ 5.34 प्रतिशत की वृद्धि पर पहुंचा।

    Also Read This: Best free AI tools for Ghibli-Style Art for Free with These AI Tools 2025

    BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 25,90,546.73 करोड़ रुपये बढ़कर 4,12,87,646.50 करोड़ रुपये (लगभग 4.82 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर) हो गया।

  • बदलने वाली है Delhi की सवारी ! CNG ऑटो हटेंगे, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स आएंगे

    बदलने वाली है Delhi की सवारी ! CNG ऑटो हटेंगे, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स आएंगे

    Delhi की सड़कों पर आम लोगों के सफर को आसान बनाने वाले हरे-पीले रंग के CNG ऑटो जल्द ही इतिहास बन सकते हैं। इनकी जगह पर जल्द ही नीले और सफेद रंग के इलेक्ट्रिक ऑटो दौड़ते नजर आ सकते हैं। दिल्ली सरकार इस संबंध में एक बड़ा और अहम फैसला लेने की तैयारी में है, जिससे शहर की परिवहन व्यवस्था में बड़ा बदलाव आ सकता है।

    New Delhi इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2.0

    Delhi Government अगले महीने ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2.0’ जारी कर सकती है। इस नई नीति के तहत राजधानी में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ाने की महत्वाकांक्षी योजना बनाई जा रही है। सरकार का उद्देश्य प्रदूषण कम करना और अधिक eco friendly transportation साधनों को बढ़ावा देना है।

    CNG ऑटो को फेज्ड तरीके से हटाने की योजना

    नई नीति के तहत सरकार 10 साल से ज्यादा पुराने सभी CNG ऑटो रिक्शा, टैक्सी और लाइट कमर्शियल व्हीकल (LCVs) को धीरे-धीरे सड़कों से हटाने का निर्णय ले सकती है। सरकार का मानना है कि यह कदम दिल्ली की हवा को साफ़ और स्वच्छ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और लोगों को आधुनिक परिवहन ऑप्शन अवलेबल कराएगा।

    इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की रणनीति
    इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की रणनीति

    इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की रणनीति

    CNG वाहनों की जगह पर इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा, इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर्स, लाइट कमर्शियल व्हीकल, इलेक्ट्रिक बस और ट्रक को शामिल करने की व्यापक योजना बनाई जा रही है। सरकार चाहती है कि अधिक से अधिक लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाएं, ताकि दिल्ली को प्रदूषण मुक्त और टिकाऊ शहर बनाया जा सके।

    इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर आकर्षक इंसेंटिव

    सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष सब्सिडी और इंसेंटिव भी ऑफर कर सकती है। इससे लोग अधिक संख्या में इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने के लिए प्रेरित होंगे। इसके अलावा, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूत किया जाएगा, ताकि इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग सुगम और सुविधाजनक हो।

    Also Read This: DC IPL Schedule 2025: Complete Schedule, Venues & Match Details

    क्या होगा इस फैसले का असर?

    Delhi Government के इस बड़े फैसले से राजधानी की परिवहन व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिल सकता है। एक ओर जहां प्रदूषण को कम करने में यह पहल मददगार साबित होगी, वहीं दूसरी ओर इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते चलन से आधुनिक और पर्यावरण अडाप्टिव ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम  विकसित हो सकेगी। अब देखना होगा कि सरकार कब और कैसे इस योजना को लागू करती है, और इससे आम जनता को कितनी सुविधाएं मिलती हैं।

  • JEE Main 2025 सेशन 2: अपना अलॉटेड  परीक्षा शहर यहां देखें!

    JEE Main 2025 सेशन 2: अपना अलॉटेड परीक्षा शहर यहां देखें!

    National Testing Agency (NTA) ने 20 मार्च को JEE Main 2025 सेशन 2 के लिए शहर सूचना स्लिप जारी कर दी है। Joint Entrance Examination (JEE) मेन 2025 सत्र 2 में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपनी अलॉटेड परीक्षा शहर की जानकारी official वेबसाइट  पर देख सकते हैं।

    JEE Main 2025  सेशन 2 परीक्षा डेट और समय-सारणी

    ऑफिसियल कार्यक्रम के अनुसार, JEE Main सत्र 2 परीक्षाएं 2, 3, 4, 7, 8 और 9 अप्रैल को आयोजित की जाएंगी।

    BE /Btech  परीक्षा:

    परीक्षा 2, 3, 4, 7 और 8 अप्रैल को आयोजित होगी, जिसमें पहले चार दिनों में दो शिफ्ट होंगी:

    • पहली शिफ्ट: सुबह 9 बजे – दोपहर 12 बजे
    • दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे – शाम 6 बजे

    8 अप्रैल को परीक्षा केवल दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक एक ही शिफ्ट में होगी।

    B Arch  (पेपर 2A):

    • 9 अप्रैल को सुबह 9 बजे – दोपहर 12 बजे तक।

    B.Arch और B.Planning (पेपर 2A और 2B):

    • 9 अप्रैल को सुबह 9 बजे – दोपहर 12:30 बजे तक।
    JEE Main 2025
    JEE Main 2025

    JEE Main 2025 सत्र 2 शहर सूचना स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

    उम्मीदवार निम्न स्टेप्स का पालन करके अपनी परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं:

    • ऑफिसियल  JEE Main वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
    • होमपेज पर “JEE Mains 2025 Session 2 City Intimation Slip” के लिंक पर क्लिक करें।
    • आवश्यक लॉगिन इनफार्मेशन  दर्ज करें और सबमिट करें।
    • स्क्रीन पर शहर सूचना स्लिप दिख जाएगी।
    • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट लें।

    यदि शहर स्लिप  डाउनलोड करने में कोई समस्या हो तो उम्मीदवार jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।

    Also Read This: UPPSC RO ARO Exam Date : Exam Date Announced, Exam to be Held on This Day

    शहर सूचना स्लिप और एडमिट कार्ड में अंतर

    उम्मीदवारों को यह समझना आवश्यक है कि शहर सूचना स्लिप और एडमिट कार्ड में क्या अंतर है।

    शहर सूचना स्लिप : उम्मीदवार को किस शहर में परीक्षा देनी है, यह जानकारी देती है।
    एडमिट कार्ड : इसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट का समय, रोल नंबर औरपूरी केटेगरी की जानकारी रहती है।

    परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है, इसके बिना प्रवेश नहीं मिलेगा।

  • IPL 2025 से पहले lucknow Super Giants (LSG) की CM Yogi Adityanath से मुलाकात

    IPL 2025 से पहले lucknow Super Giants (LSG) की CM Yogi Adityanath से मुलाकात

    लखनऊ। Indian Premier League (IPL) 2025 के रोमांचक मुकाबलों से पहले lucknow Super Giants (LSG) की टीम ने सोमवार को टीम ओनर संजीव गोयनका और कप्तान ऋषभ पंत के साथ CM Yogi Adityanath से शिष्टाचार भेंट की।

    CM Yogi ने टीम को दी शुभकामनाएं

    इस दौरान CM ने टीम के खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और मैनेजमेंट से जुड़े सीनियर अधिकारियों को आगामी IPL सीजन में बहुत अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि lucknow Super Giants ने बीते वर्षों में शानदार प्रदर्शन किया है और यह टीम प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का अद्भुत उदाहरण है।

    IPL 2025:  lucknow Super Giants (LSG) , CM Yogi Adityanath
    IPL 2025: lucknow Super Giants (LSG) , CM Yogi Adityanath

    lucknow Super Giants से CM की उम्मीदें

    CM Yogi Adityanath ने उम्मीद जताई कि IPL 2025 में सभी खिलाड़ी अपने खेल कौशल से ट्रॉफी जीतने के लिए बेस्ट प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने टीम को संबोधित करते हुए कहा कि Uttar Pradesh आज खेल के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत कर रहा है।

    उत्तर प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा

    CM ने बताया कि स्टेट  में खेल संस्कृति को विकसित करने के लिए सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसका परिणाम यह हुआ है कि आज Uttar Pradesh के युवा राष्ट्रीय और इंटरनेशनल  खेल कॉम्पिटिशन में अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वे संघर्ष, अनुशासन और खेल भावना के साथ खेलें और प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा बनें।

    lucknow Super Giants ने उत्तर प्रदेश सरकार की सराहना की

    lucknow Super Giants टीम ने Uttar Pradesh में खेल संस्कृति के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। टीम ने कहा कि सरकार के निरंतर प्रयासों के कारण ही आज प्रदेश से बड़ी संख्या में खिलाड़ी राष्ट्रीय और इंटरनेशनल लेवल  पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।

    IPL 2025:  lucknow Super Giants (LSG) , CM Yogi Adityanath
    IPL 2025: lucknow Super Giants (LSG) , CM Yogi Adityanath

    LSG टीम के खिलाड़ियों और स्टाफ की मौजूदगी

    CM Yogi Adityanath से मुलाकात के दौरान lucknow Super Giants की पूरी टीम और कोचिंग स्टाफ मौजूद था। इस बैठक में टीम के कप्तान ऋषभ पंत के अलावा ये खिलाड़ी उपस्थित रहे:

    • आर्यन जुयाल, हिम्मत सिंह, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, युवराज चौधरी, एचआर सुहास, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, सिद्धार्थ एम, दिग्वेश राठी, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई, शार्दूल ठाकुर, शिवम मावी, डेविड मिलर, एडन मार्करम, मैथ्यू पॉल, निकोलस पूरन, शामर माल्वर्न।

    इसके अलावा कोचिंग स्टाफ से ज़हीर खान (मेंटॉर), जस्टिन लैंगर, विजय दहिया, लांस क्लूजनर भी मौजूद रहे। साथ ही LSG के COO विनय चोपड़ा और टीम मैनेजर सौम्यदीप भी बैठक में शामिल हुए।

    Also Read This: आमिर खान की 60वीं सालगिरह और Gauri Spratt से प्यार की शुरुआत

    Final में जीत की उम्मीद

    CM Yogi Adityanath ने विश्वास जताया कि lucknow Super Giants इस बार IPL में शानदार प्रदर्शन करेगी औfinal  में जीत दर्ज करेगी। उन्होंने टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे पूरी मेहनत और समर्पण के साथ खेलें और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करें।

  • आमिर खान की 60वीं सालगिरह और Gauri Spratt से प्यार की शुरुआत

    आमिर खान की 60वीं सालगिरह और Gauri Spratt से प्यार की शुरुआत

    सुपरस्टार आमिर खान ने अपनी Live-in पार्टनर Gauri spratt को पिछले सप्ताह अपने 60वें जन्मदिन पर मीडिया से मिलवाया और उन्होंने बताया कि वे एक-दूसरे को दो साल से डेट कर रहे हैं।

    Gauri Spratt  का प्यार की वजह – आमिर की दयालुता

    Gauri spratt, जो एक 6 साल की बच्ची की माँ हैं, ने मीडिया से कहा कि आमिर खान की दयालुता ने उन्हें उनसे प्यार करने पर मजबूर किया। उन्होंने कहा, “मुझे ऐसा कोई चाहिए था जो दयालु हो, एक सज्जन हो और बस देखभाल करने वाला हो।” इस पर आमिर हंसी में बोले, “और इसके बाद, तुम मुझे ही मिल गईं?”

    आमिर की फिल्मों से परिचित नहीं थीं गौरी

    आमिर ने मीडिया से कहा कि Gauri spratt ने उनकी बहुत सारी फिल्मों को नहीं देखा क्योंकि उनकी फिल्म sensibilities अलग हैं, क्योंकि वह बेंगलुरू में रहती हैं। “वह बेंगलुरू में पली-बढ़ी हैं, और उनकी फिल्म्स और कला के प्रति सोच अलग है। तो वह शायद मेरी ज़्यादातर फिल्में नहीं देख पाई हैं,” उन्होंने कहा।

    amir khan and gauri spratt
    amir khan and gauri spratt

    25 साल पुराना रिश्ता, लेकिन दो साल पहले फिर से शुरू हुआ

    आमिर और Gauri spratt एक-दूसरे को 25 साल से जानते हैं, लेकिन यह केवल 2 साल पहले था जब वे फिर से मिले और फिर एक नया रिश्ता शुरू किया।

    आमिर खान का तीसरी बार प्यार में पड़ने के बारे में बयान

    जब आमिर से पूछा गया कि तीसरी बार प्यार में क्यों पड़े, तो बॉलीवुड के इस लोकप्रिय अभिनेता ने कहा, “मैं ऐसा कोई चाहता था जिससे मैं शांति पा सकूं, जो मुझे शांति दे। और वह वहीं थी।”

    शादी की कोई योजना नहीं, लेकिन रिश्ते में पूरी commitment

    हालाँकि आमिर और गौरी खुशहाल रिश्ते में हैं, लेकिन शादी के बारे में कोई योजना नहीं है। सुपरस्टार ने मीडिया से कहा कि 60 साल की उम्र में शादी करना उनके लिए ‘सुनहरा’ नहीं होगा। उन्होंने कहा, “देखो, हम पूरी तरह से commitment हैं। और मैंने दो बार शादी की है। पर अब 60 साल की उम्र में शादी शायद मुझे शोभा नहीं देती (अब 60 साल की उम्र में शादी शायद मुझे शोभा नहीं देगी)। लेकिन देखो।”

    amir khan and gauri spratt
    amir khan and gauri spratt

    मीडिया के ध्यान के लिए तैयार कर रहे हैं गौरी को

    इसी बातचीत के दौरान, आमिर ने यह भी खुलासा किया कि वह अपनी पार्टनर को मीडिया के ध्यान के लिए पहले से तैयार कर रहे हैं, जो अब उनकी रिलेशनशिप के बारे में जान चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने पहले ही उनकी सुरक्षा के लिए इंतजाम कर दिए हैं, और गौरी को ‘मीडिया पागलपन’ से निपटने के लिए ट्रेनिंग दिया जा रहा है।

    आमिर खान का 60वां जन्मदिन और आगामी फिल्म

    आमिर खान 14 मार्च को 60 साल के हो गए। वह इस साल 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर अपनी नई फिल्म ‘सीतारे ज़मीन पर’ में नजर आएंगे।

    Also Read  This : चीन ने व्यापार रहस्यों की सुरक्षा के लिए DeepSeek कर्मचारियों की यात्रा पर प्रतिबंध लगाया

  • चीन ने व्यापार रहस्यों की सुरक्षा के लिए DeepSeek कर्मचारियों की यात्रा पर प्रतिबंध लगाया

    चीन ने व्यापार रहस्यों की सुरक्षा के लिए DeepSeek कर्मचारियों की यात्रा पर प्रतिबंध लगाया

    DeepSeek : कुछ हफ्ते पहले, चीनी सरकार ने एआई शोधकर्ताओं और पेशेवरों को अमेरिका यात्रा करने से रोकने का आदेश दिया था, क्योंकि उसे व्यापार रहस्यों के लीक होने का डर था।

    DeepSeek पर यात्रा प्रतिबंध

    चीनी AI स्टार्टअप DeepSeek ने अपनी कुछ प्रमुख कर्मचारियों को देश से बाहर यात्रा करने से रोकने की रिपोर्ट दी है, और सरकार potential investors की स्क्रीनिंग में गहरी रुचि ले रही है, जैसा कि द इंफॉर्मेशन द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट में बताया गया है, जिसमें nominated सरकारी सूत्रों का हवाला दिया गया है। स्टार्टअप की मूल कंपनी, क्वांट फंड हाई-फ्लायर ने कर्मचारियों के पासपोर्ट भी रोक लिए हैं, जैसा कि आउटलेट ने नोट किया।

    DeepSeek

    नए Shareholders को लेकर संकोच

    कुछ हफ्ते पहले, चीनी सरकार ने AI researchers और पेशेवरों को अमेरिका यात्रा करने से रोकने का आदेश दिया था, क्योंकि उसे व्यापार रहस्यों के लीक होने का डर था।

    Also Read This : DeepSeek का असर: अमेरिकी AI Industry पर मंडरा रहा संकट ? शेयरों में सोमवार को 16.8% की गिरावट

    कंपनी के भविष्य पर फोकस

    एक हफ्ते पहले, रिपोर्ट्स में यह सामने आया कि कंपनी के फाउंडर लियांग वेनफेंग को नए शरहोल्डर्स को लाने में संकोच था, जो कंपनी के मैनजमेंट को प्रभावित कर सकते थे। श्री लियांग ने यह भी कहा कि DeepSeek अब अपनी उत्पादों से लाभ कमाने के बजाय AI रिसर्च पर ध्यान रहेगा, जैसा कि सिलिकॉन वैली की AI कंपनियाँ करती हैं।