Author: Nimmi Chaudhary

  • Gas Cylinder Booking में बड़ा परिवर्तन : अब बुकिंग के लिए 25 दिन  का इंतजार

    Gas Cylinder Booking में बड़ा परिवर्तन : अब बुकिंग के लिए 25 दिन  का इंतजार

    Gas cylinder Booking : सरकार ने गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर एक बड़ा बदलाव किया हैं , अब गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए उपभोगताओं को कम से कम 25 दिन का इंतजार करना होगा! सरकार का कहना है कि यह कदम, कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए उठाया गया है! कई जगहों पर देखा गया कि लोग जल्दी-जल्दी सिलेंडर बुक कर लेते हैं और फिर उन्हें उचित दामों पर बेचने की कोशिश करते हैं!

    साथ ही,अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे तनाव का भी गैस सिलेंडर की उपलब्धता पर पड़ सकता है! इसलिए सरकार चाहती है कि गैस की सप्लाई संतुलित रहे और सभी उपभोक्ताओं तक समय पर सिलेंडर पहुंच सके!

    Gas Cylinder Booking : उपभोगताओं पर क्या असर पड़ेगा

    Gas Cylinder Booking : इस नियम का सीधा असर अब उपभोगताओं की जेब पर पड़ेगा यदि अब किसी घर में गैस जल्दी खत्म हो जाती है, तो उन्हें अगली बुकिंग के लिए पूरे 25 दिन का इंतजार करना पड़ेगा! इसलिए अब लोगों को गैस का इस्तेमाल संभलकर करना होगा ताकि बीच में परेशानी ना हो! पहले लोग कम समय में ही दोबारा बुकिंग कर लेते थे लेकिन अब यह संभव नहीं होगा! ऐसे में लोगों को अब गैस का इस्तेमाल सोच समझ कर करना होगा ताकि सिलेंडर लंबे समय तक चल सके!

    Gas Cylinder Booking में बड़ा परिवर्तन
    Gas Cylinder Booking में बड़ा परिवर्तन

    सरकार द्वारा गैस कंपनियों को निर्देश

    सरकार ने गैस तेल कंपनियों को निर्देश दिया हैं की एलपीजी की सप्लाई को लगातार बनाये रखे ! साथ ही यह भी कहा है कि किसी भी क्षेत्र में गैस की आपूर्ति न होने दी जाए और उपभोक्ताओं तक निर्धारित समय पर सिलेंडर पंहुचाया जा सके! इस विषय पर पेट्रोलियम मंत्रालय का भी कहना है कि, किसी भी इलाके में गैस की कमी नहीं होनी चाहिए और उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर मिलना आवश्यक है! इसलिए गैस कंपनियों को वितरण व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है! सरकार का मानना है कि अगर गैस कंपनियां सही तरीके से सप्लाई और वितरण व्यवस्था संभालती है, तो नए नियमों के बावजूद उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी!

    क्या हैं इसपर लोगो की प्रतिक्रियाए?

    इस फैसले के बाद लोगों की अलग अलग प्रतिक्रियाए सामने आ रही हैं! कुछ लोग इसे सही कदम मान रहे हैं वहीं कुछ लोगों का कहना है कि 25 दिन का इंतजार थोड़ा ज्यादा हैं और इससे आम परिवारों को परेशानी हो सकती है ! सोशल मीडिया पर स्पेशली को लेकर चर्चा तेज हो गई! लोगों का कहना है कि यदि किसी के घर मेहमान आ जाए  या किसी कारण से गैस जल्दी खत्म हो जाती है उन्हें अगला सिलेंडर लेने में परेशानी हो सकती! कुल मिलाकर, इस फैसले पर लोगों की राय बटी हुई नजर आ रही है!

    Also Read This : Delhi Uttamnagar Nagar Murdered Case : कई गिरफ्तारियां और बुलडोजर एक्शन

    कब से लागू होगा यह नियम ?

    Gas Cylinder Booking : रिपोर्ट्स के मुताबिक,कई जगहों पर तेल कंपनियों ने पहले ही बुकिंग के बीच 25 दिन का अंतर लागू करना शुरू कर दिया है!अलग -अलग क्षेत्रों में नियम लागू होने की स्तिथि थोड़ी अलग हो सकती हैं!क्योंकि गैस वितरण का काम विभिन्न कंपनियों और स्थानीय एजेंसियों के द्वारा किया जाता हैं!

    सरकार का कहना है कि इस नियम को क्रमबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा! ताकि गैस सप्लाई और वितरण प्रणाली पर किसी तरह का दवाब न पड़े! अब देखना यह हैं की इस नियम के पूरी तरह से लागू होने के बाद गैस वितरण में कितना सुधार आता है और आम लोगो को इससे कितनी सुविधाएं मिलती हैं!

    Written by :- Tanya Singh 

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by AVSPOST (@avspost)

  • Uttar Pradesh land registration new rules : उत्तर प्रदेश में जमीन की रजिस्ट्री को लेकर बड़ा बदलाव, विवाद कम करने की तैयारी

    Uttar Pradesh land registration new rules : उत्तर प्रदेश में जमीन की रजिस्ट्री को लेकर बड़ा बदलाव, विवाद कम करने की तैयारी

    Uttar Pradesh land registration new rules : उत्तर प्रदेश सरकार अब जमीन और संपत्ति से जुड़े विवादों को कम करने के लिए बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रही हैं! कई रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार रजिस्ट्रेशन एक्ट में नयी धाराएं जोड़ने की तैयारी कर रही हैं!

    इसका उद्देश्य जमीन की रजिस्ट्री से पहले मालिकाना हक़ और जरुरी दस्तावेजों की सही तरीके से जांच हो सके! साथ ही इसका उद्देश्य राज्य में बढ़ते जमीनी विवादों को कम करना और रजिस्ट्री प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाना है! सरकार का मानना है कि इससे जमीन से जुड़े फर्जीवाडे और धोखाधड़ी के मामलों में भी कमी आएगी!

    जमीनी विवाद कम करने पर सरकार का फोकस

    प्रदेश में जमीन से जुड़े मामलों की संख्या काफी अधिक है, कई बार लोग ऐसी जमीन बेच देते हैं जिन पर उनका पूरा हक नहीं होता! फिर यही मामला कोर्ट तक पहुंच जाता है और लोगों को लंबे समय तक कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ती है! इसलिए इस समस्या को कम करने के लिए सरकार नए नियम लाने की तैयारी कर रही है! सरकार की कोशिश है की रजिस्ट्री प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जाए, ताकि भविष्य में जमीन से जुड़े विवाद कम हो सके ताकि लोगों को कोर्ट कचहरी के लंबे चक्करों से राहत मिल सके!

    Uttar Pradesh land registration new rules
    Uttar Pradesh land registration new rules

    दस्तावेजों की होगी सख्त जांच

    नई  व्यवस्था के तहत जमीन की रजिस्ट्री से पहले सभी दस्तावेजों की अच्छी तरह से जांच की जाएगी! इसमें खतौनी मालिकाना हक से जुड़े कागजात और जमीन की स्थिति से जुड़ी जानकारी शामिल होगी, यदि किसी की जमीन पर विवाद या कानूनी मुश्किलें पाई जाती है तो उसका रजिस्ट्रेशन नहीं होगा!

    जमीन की धोखाधड़ी पर सरकार सख्त

    सरकार का मानना है कि नए नियम लागू होने से जमीन से जुड़े  फर्जीवाड़े काफी हद तक रोके जा सकते हैं! सरकार का यह भी कहना है कि इस कदम से जमीन के अवैध लेनदेन और ठगी की घटनाओं में कमी आएगी! जिससे आम लोगों का भरोसा रजिस्ट्री प्रक्रिया पर बढ़ेगा! इस कदम से भविष्य में जमीन विवाद और कोर्ट केसों की संख्या  को कम करने में मदद मिलेगी जिससे लोगों को लम्बे समय तक चलने वाले कानूनी झंझटों से भी राहत मिलेगी!

    आम लोगों को मिल सकती है बड़ी राहत

    यदि यह बदलाव लागू हो जाता है तो जमीन खरीदने वाले लोगों को ज्यादा सुरक्षा मिलेगी सटीक जांच और बेहतर प्रक्रिया से भविष्य में जमीन से जुड़े विवाद काम हो सकते हैं और और लोगों को कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने से भी राहत मिल सकती है!

    अब कोई भी नकली दस्तावेज या अवैध सौदा  आसानी से नहीं हो पाएगा! खासकर नए निवेशक, युवा परिवार और छोटे व्यवसाय जिनके पास कम अनुभव है, वे अब जमीन खरीदते वक्त भरोसेमंद और सुरक्षित महसूस करेंगे!

    Uttar Pradesh land registration new rules
    Uttar Pradesh land registration new rules

    Also Read This : Delhi Uttamnagar Nagar Murdered Case : कई गिरफ्तारियां और बुलडोजर एक्शन

    Uttar Pradesh land registration new rules : कब लागू होगा नियम?

    Uttar Pradesh land registration new rules : उत्तर प्रदेश सरकार ने जमीन से जुड़े नियम लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है! कई जिलों में नियम पहले टेस्टिंग मोड में लागू होंगे, मतलब वहां रजिस्ट्री से पहले दस्तावेजों की सख्त जांच शुरू होगी! और जल्द ही पूरे प्रदेश में विस्तार से लागू किया जाएगा!  सरकार ने बताया है कि यह बदलाव आगामी नियमों में पूरे प्रदेश में लागू हो जाएगा, ताकि लोग भविष्य में जमीन खरीदते समय किसी भी तरह की चिंता या जोखिम महसूस ना करें!

    Written by :- Tanya Singh 

  • Delhi Uttamnagar Nagar Murdered Case : कई गिरफ्तारियां और बुलडोजर एक्शन

    Delhi Uttamnagar Nagar Murdered Case : कई गिरफ्तारियां और बुलडोजर एक्शन

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by AVSPOST (@avspost)

    Delhi Uttamnagar Nagar Murdered Case : दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन 4 मार्च को हुई एक गंभीर मारपीट और हत्या के मामले में पुलिस प्रशासन ने अब तक की बड़ी कार्यवाही की है! मामूली झगड़े से शुरू हुआ यह मामला  बाद में हिंसक रूप ले गया जिसमे एक युवक तरुण (उम्र 26)  की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में तनाव फैल गया!

    कैसे भड़की झगड़े की चिंगारी?

    होली के दिन उत्तम नगर के JJ कॉलोनी में एक छोटी बच्ची के द्वारा पानी का गुब्बारा फेके जाने से शुरू हुआ मामला , पानी पड़ने पर एक महिला नाराज हुई और बात बढ़ गई! पहले बहस, फिर हाथापाई और अंत में तरुण की पीट पीट कर हत्या कर दी गई!

    पुलिस द्वारा बताया गया कि यह झगड़ा महज पानी के गुब्बारे से नहीं, बल्कि पिछले कई सालों से चली आ रही पारिवारिक और रंजिश जैसी लड़ाई की वजह से भड़क गया था !

    Delhi Uttamnagar Nagar Murdered Case
    CM Rekha Gupta : Delhi Uttamnagar Nagar Murdered Case

    Delhi Uttamnagar Nagar Murdered Case : जांच में सख़्ती – कई गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच को तेजी से जारी रखा और अभी तक कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है :

    अब तक कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, इनमें कुछ महिलाएं और दो नाबालिक शामिल है, जिन लोगों को पकड़ा गया है उनमें सायरा (उर्फ़ काली ) सरिफान, सलमा सहित कई पुरुष आरोपी शामिल हैं! इसमें पुलिस और कुछ वरिष्ठ नेताओं ने बयान दिया है कि किसी को भी कानून के अंतर्गत नहीं छोड़ा जाएगा,और दोषियो को सख्त सजा मिलेगी!

    इलाके में सुरक्षा स्थिति और माहौल

    Delhi Uttamnagar Nagar Murdered Case : दिल्ली के उत्तमनगर इलाके में हालत अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं, पुलिस ने पूरे इलाके में  सख्त सुरक्षा प्रबंध किये हैं! स्थानीय पुलिस ने गस्त तेज कर दी हैं! साथ ही,पुलिस और नगर निगम ने  अवैध निर्माणों पर बुलडोजर कार्रवाई भी की है, जिससे इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके!

    पुलिस ने हत्या के अलावा FIR  में गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, न्याययिक पूछताछ और साक्ष्य एकत्र करने के लिए पुलिस आरोपियों को विरासत में लेकर पूछताछ कर रही है!

    Delhi Uttamnagar Nagar Murdered Case
    Delhi Uttamnagar Nagar Murdered Case

    बुलडोजर और प्रशासनिक कार्रवाई

    • भारी पुलिस और RAF ( Rapid Action Force) की तैनाती के बीच बुलडोजर कारवाही की गई, दिल्ली नगर निगम ( MCD) ने आरोपी से जुड़े एक घर के “ अवैध हिस्से “को बुलडोजर से  ध्वस्त कर दिया गया!
    •  यह कारवाही उन घरों पर की गई हैं, जो सड़क, नालियों या फिर सार्वजनिक जगहों पर अवैध तरीके से बने थे!  स्थानीय लोगो और मीडिया कर्मियों के अनुसार, बुलडोजर से कई तीन -मंजिला और अर्धनिर्मित भवनो को हटाया गया!

    Also Read This : India IT Rules Social Media और Deepfake विवाद : लोकतंत्र बनाम इंटरनेट आज़ादी

    Delhi Uttamnagar Nagar Murdered Case : उत्तमनगर  हत्या मामले में प्रशासन और पुलिस द्वारा की गई बुलडोजर और अन्य कारवाही स्पष्ट रूप से यह सन्देश देती हैं की कानून का उलंघन बर्दास्त नहीं किया जाएगा! कुछ पड़ोसियों ने प्रशासन की  कार्यवाही का समर्थन किया और कहा की यह शांति बहाल करने और भविष्य में हिंसा रोकने के लिए जरूरी कदम हैं!

    Written by :- Tanya Singh 

  • India IT Rules Social Media और Deepfake विवाद : लोकतंत्र बनाम इंटरनेट आज़ादी

    India IT Rules Social Media और Deepfake विवाद : लोकतंत्र बनाम इंटरनेट आज़ादी

    India IT Rules Social Media : भारत में सोशल मीडिया और और कंटेंट को लेकर बड़ा राजनीतिक विवाद सामने आ रहा है, हाल ही में केंद्र सरकार के द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी नियमों में संशोधन प्रस्तावित किए गए हैं ! जिनका लक्ष्य डिजिटल प्लेटफार्म पर जवाबदेही और हार्मफुल कंटेंट पर नियंत्रण बढ़ाना है!

    India IT Rules Social Media : IT नियमों में प्रमुख बदलाव क्या है? 

    केंद्र सरकार ने IT(Intermediary Guidelines and Digital media ethics code) Rule 2021, मैं संशोधन का प्रस्ताव पेश किया है, अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जो भी फोटो वीडियो और ऑडियो बुद्धिमता की मदद से बनाया गया या बदल गया है उसे स्पष्ट रूप से लेवल करना अनिवार्य  होगा! यह कदम खास deepfake और misinformation के खिलाफ़ एक सुरक्षा उपाय माना जा रहा हैं!

    दूसरा बदलाव प्लेटफार्म की जवाबदेही (Accountability) और पारदर्शिता( Transparency) को लेकर है, नए प्लेटफार्म के तहत डिजिटल प्लेटफॉर्म को यह सुनिश्चित करना होगा की कोई भी हार्मफुल कंटेंट तुरंत रिपोर्ट होने पर 3 घंटे के अंदर हटाया जाए ! साथ ही प्लेटफार्म को हर महीने एक रिपोर्ट भी पेश करनी होगी, की उन्होंने कितनी शिकायतों को कैसे हल किया!

    India IT Rules Social Media
    India IT Rules Social Media

    तीसरा बदलाव यूजर डाटा और सुरक्षा से जुड़ा है, प्लेटफार्म को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि यूजर्स की निजी जानकारी सुरक्षित रहे और उनके डेटा का दुरुपयोग ना हो!

    चौथा बदलाव Digital Intermediaries  और न्यूज़ पब्लिशर्स के लिए बनाए गए नियम है , डिजिटल प्लेटफॉर्म को अब Local Grievance officer,nodal contact persson और compliance officer नियुक्त करना जरूरी होगा! यह पद सुनिश्चित करेंगे कि यूजर्स की शिकायते तुरंत अधिकारियों तक पहुंचे और नियम अनुसार कार्यवाही की जाए !

    संशोधन की आवश्यकता क्यों है?

    इन नियमों को संशोधित करने के पीछे कुछ मुख्य कारण है –

    •   AI और Deepfake के बढ़ते खतरे :

    डिजिटल दुनिया में AI की मदद से, बनाए गए फर्जी कंटेंट तेजी से फैल जाते हैं! जिससे पहचान सम्मान और राजनीति में गलत सूचना फैलाने के लिए उसका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है, इस पर नियंत्रण पाने के लिए लेबल और पहचान उपाय लागू किया जा रहे हैं!

    •       कंटेंट शिकायतों का तुरंत समाधान :

    पहले हार्मफुल कंटेंट को हटाने की प्रक्रिया काफी धीमी थी, यूजर्स को, न्याय पाने में मुश्किलें होती थी नए नियमों में 3 घंटे की समय सीमा इसे तेज बनाती हैं!

    •   बच्चों और संवेदनशील वर्गों की सुरक्षा :

    बच्चों और किशोरो को  cyberbullying और Harmful content से बचाना भी इसका प्रमुख कारण है! अब यह सुनिश्चित करना प्लेटफार्म की जिम्मेदारी होगी की आपके बच्चों और संवेदनशील वर्ग तक हिंसक और नुकसानदेही सामग्री ना पहुंचे |

    India IT Rules Social Media
    India IT Rules Social Media

     सरकार  क्या  कहती  हैं ?

    सरकार यह दावा करती है कि, डिजिटल दुनिया में तेजी से बढ़ती Misinformation, fake news  or AI Generated content  की वजह से नए IT नियमों की जरूरत अनिवार्य हो गई है!

    Also Read This : Mumbai – Ahmedabad bullet train : सपनों की रफ़्तार, भारत में दौड़गी बुलेट ट्रैन

    India IT Rules Social Media : Ministry of  Electronics  and Information  Technology ( Meity )  का कहना है कि यह कदम आज़ादी और नियंत्रण के बीच  संतुलन स्थापित करने की कोशिश हैं!  साथ है ( Meity) ने यह भी स्पष्ट किया है कि, नए नियम सिर्फ content moderation तक है सिमित नहीं हैं,इसका उदेश्य user protection, Data privacy और online accountbility को भी बढ़ाना हैं |

    Written by :- Tanya Singh 

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by AVSPOST (@avspost)

  • Mumbai – Ahmedabad bullet train : सपनों की रफ़्तार, भारत में दौड़गी बुलेट ट्रैन

    Mumbai – Ahmedabad bullet train : सपनों की रफ़्तार, भारत में दौड़गी बुलेट ट्रैन

    Mumbai – Ahmedabad bullet train प्रोजेक्ट अब तेजी से आगे बढ़ रहा हैं! इस प्रोजेक्ट का ख़ास उदेश्य देश में हाई स्पीड रेल नेटवक की शुरुआत करना हैं, सरकार के मुतािबक कई हिस्सो में ट्रेक और स्टेशन का निर्माण तेजी से चल रहा और आने वाले समय में यह भारत के परिवहन क्षेत्र में बड़ा बदलाव
    ला सकता हैं!

    जापान की आधुिनक तकनीक का इस्तेमाल

    इस बुलेट ट्रैन परयोजना को जापान के सहयोग से तैयार किया जा रहा हैं, इसमें जापान की प्रसद्ध “Shinkansen” तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा! जो कि दुनिया की सबसे सुरक्षित और तेज ट्रेनों में गिनी जाएगी! ट्रेन की अधिकतम रफ़्तार 320 km/h हो सकती है |

    Mumbai - Ahmedabad bullet train
    Mumbai – Ahmedabad bullet train

    Mumbai – Ahmedabad bullet train : आसान होगा मुं बई से अहमदाबाद का सफर

    मुंबई से अहमदाबाद के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा | जहाँ अभी दूरी तय करने में  7 से 8 घं टे लगते थे, वहीं अब बुलेट ट्रेन के जरए सफर करीब 2 से 3 घं टे में पूरा किया जा सके गा! इससे यात्रियों के समय की बचत होगी, और लं बी दूरी की यात्रा आरामदायक और तेज हो जाएगी! माना जा रहा हैं की बुलेट ट्रेन शुरू होने व्यापार,पयटन और रोजगार के अवसरों में भी बढ़ोतरी होगी, यही कारण है कि इस परयोजना को भारत के परवहन क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है!

    इंफ्रास्ट्रक्चर  और रोजगार में बढ़ोतरी

    इस परयोजना के निर्माण के दौरान हजारों इं जीिनयर तकनीशयन और मजदूरों को रोजगार मिलेगा एक्सपर्ट्स का मानना है की जब बुलेट ट्रेन पूरी तरह शुरू होगी, तो इसके आसपास के शहरों और क्षेत्र में व्यापार, पयटन और नई इंड्रस्टी के अवसर भी बढ़ेंगे! इसके अलावा हाई स्पीड रेल तकनीक के आने से भारत को नई तकनीक जानकारी और अनुभव भी मिलेगा ! इसके अलावा इस परयोजना से जुड़ी कई निर्माण कंपनियों मटेरियल सप्लायर और स्थानीय व्यवसाययों को भी काम मिल रहा है, जससे आर्थिक गतिविधिया भी तेज हो रही है!

    Mumbai - Ahmedabad bullet train
    Mumbai – Ahmedabad bullet train

    भारत के हाई स्पीड भिवष्य की शुरुआत

    Mumbai – Ahmedabad bullet train यह प्रोजेक्ट भारत और जापान दोनों देशों के सहयोग से पूरा किया जाएगा, इसमें जापान की आधुिनक तकनीक शकानसेन का इस्तेमाल किया जाएगा! साथ ही इस कॉरडोर की कुल लम्बाई  508 km  है , जब यह योजना पूरी हो जाएगी, भारत भी उन चुनदा देशों में शािमल हो जाएगा जहां बुलेट ट्रेन चलती है| आने वाले समय में भारत की रेल यात्रा पहले से कहीं ज्यादा आधुिनक और सुिवधाजनक होने वाली है | बुलेट ट्रेन के लए कल स्टेशनों का निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है, इसमें आधुिनक सुिवधाएं हाईटेक सस्टम शािमल होंगे|

    Also Read This : Maharashtra Budget 2026 : विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर, और रोजगार पर फोकस 

    Mumbai – Ahmedabad bullet train यह प्रोजेक्ट भारत के ट्रांसपोट सस्टम में एक बड़ी क्रांत माना जा रहा है| इस परयोजना को National high Speed Rail Cooperation Limited के द्वारा विकसित  किया जा रहा है | यह भारत के भिवष्य के लिए  एक महत्वपूण कदम माना जा रहा है |

    Written by :- Tanya Singh 

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by AVSPOST (@avspost)

  • Nari Shakti Mahotsav : फेलिक्स हॉस्पिटल के आयोजन में हजारों महिलाओं की भागीदारी

    Nari Shakti Mahotsav : फेलिक्स हॉस्पिटल के आयोजन में हजारों महिलाओं की भागीदारी

    Nari Shakti Mahotsav

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब,
    एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा,
    जागरूकता और सशक्तिकरण का दिया संदेश

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेक्टर-137 स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में फेलिक्स हॉस्पिटल की ओर से आयोजित ‘नारी शक्ति महोत्सव उत्साह, ऊर्जा और महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ सम्पन्न हुआ। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को केंद्र में रखकर आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों महिलाओं, युवाओं और परिवारों ने भाग लिया। कार्यक्रम “मिशन शक्ति अभियान” के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें स्वास्थ्य जागरूकता, फिटनेस और प्रतिभा प्रदर्शन से जुड़ी कई गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह एथनिक वॉक से हुई, जो सेक्टर-137 स्थित फेलिक्स हॉस्पिटल से शुरू होकर बायोडायवर्सिटी पार्क तक पहुंची। गुलाबी एथनिक ड्रेस कोड में शामिल हज़ारो महिलाओं ने उत्साह के साथ इस वॉक में भाग लिया और महिला एकता तथा सशक्तिकरण का संदेश दिया।
    कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री अमित किशोर (IAS), माननीय रक्षा मंत्री के निजी सचिव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण आज के समय की सबसे महत्वपूर्ण सामाजिक जरूरत है। महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी क्षमता और नेतृत्व का परिचय दे रही हैं। ऐसे आयोजन न केवल महिलाओं को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच और समानता का संदेश भी देते हैं। जब समाज महिलाओं की प्रतिभा और अधिकारों को स्वीकार करता है, तभी सच्चे अर्थों में प्रगति संभव होती है। उन्होंने डॉ डीके गुप्ता, डॉ रश्मि गुप्ता एवं फेलिक्स हॉस्पिटल के सभी कर्मचारियों को इस सफल आयोजन की हार्दिक बधाई दी

    Nari Shakti Mahotsav
    Nari Shakti Mahotsav

    कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीमती वंदना त्रिपाठी (IAS), ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना किसी भी समाज का संतुलित विकास संभव नहीं है। आज महिलाएं प्रशासन, शिक्षा, विज्ञान, खेल और उद्यमिता सहित हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं और समाज में उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता को जोड़ना एक सराहनीय पहल है।
    कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि और गौतमबुद्ध नगर की एडिशनल डीसीपी व स्टाफ ऑफिसर श्रीमती ट्विंकल जैन (आईपीएस) ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना समाज और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी है। पुलिस विभाग महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार संवेदनशील और सक्रिय है। मिशन शक्ति जैसे अभियान महिलाओं को जागरूक और आत्मविश्वासी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। महिला अपनी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति सजग रहें तथा किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस से संपर्क करने में संकोच न करें।

    Nari Shakti Mahotsav
    Nari Shakti Mahotsav

    ऑपरेशन सिंदूर में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका और पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की जानकारी साझा करने वाली विशिष्ट अतिथि कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि महिलाएं केवल परिवार और समाज की शक्ति नहीं हैं, बल्कि देश की सुरक्षा और सम्मान की भी मजबूत आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि जब अवसर और विश्वास मिलता है, तो महिलाएं किसी भी चुनौती का सामना पूरी क्षमता और साहस के साथ कर सकती हैं। नारी सशक्तिकरण केवल एक विचार नहीं, बल्कि राष्ट्र की प्रगति का मार्ग है।
    इस अवसर पर समाज की विशिष्ट महिलाओं को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने शिक्षा, मीडिया और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपने महत्वपूर्ण योगदान से एक प्रेरणा प्रस्तुत की है। इनमें अंकिता राज , सीमा गुप्ता , स्नेहा राय , प्रमिला दीक्षित , सुचेरिता कुकरेती , एलीना दयाल , सुप्रिया द्विवेदी , नेहा रघुवंशी और डॉ. रचना राय सहित अन्य कई महिलाओं को सम्मानित किया गया।
    फेलिक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. डी.के. गुप्ता ने बताया कि अस्पताल का उद्देश्य केवल इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में स्वास्थ्य जागरूकता और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देना भी है। ‘नारी शक्ति महोत्सव’ के माध्यम से महिलाओं को स्वास्थ्य, फिटनेस और आत्मविश्वास के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी यह दर्शाती है कि समाज में महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता लगातार बढ़ रही है। वहीं फेलिक्स हॉस्पिटल की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. रश्मि गुप्ता ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को एक ऐसा मंच देना था, जहां वे अपनी प्रतिभा दिखा सकें और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सकें। कार्यक्रम में शहर की बड़ी संख्या में महिलाओं, परिवारों और युवाओं ने भाग लिया, जो इस बात का संकेत है कि समाज में महिला सशक्तिकरण को लेकर सकारात्मक सोच विकसित हो रही है। महिला दिवस के अवसर पर आयोजित ‘नारी शक्ति महोत्सने न केवल महिलाओं की प्रतिभा और ऊर्जा को मंच दिया, बल्कि स्वास्थ्य, फिटनेस और सामाजिक भागीदारी का मजबूत संदेश भी दिया। यह आयोजन शहर में महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता के लिए एक प्रेरणादायक पहल के रूप में याद किया जाएगा।

    Nari Shakti Mahotsav
    Nari Shakti Mahotsav

    बड़ी संख्या में महिलाएं इस वॉक में शामिल हुईं, जिससे पूरा माहौल उत्साह से भर गया। इसके बाद पार्क में जुम्बा सेशन, हेल्थ टॉक, कपल वॉक, फन एक्टिविटीज और अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण टैलेंट हंट प्रतियोगिता रही, जिसमें महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जबकि प्रतिभागियों ने सिंगिंग, डांसिंग, शायरी, पुश-अप्स सहित कई रचनात्मक और फिटनेस आधारित प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बच्चों के साथ बड़ों ने अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाया। आयोजन स्थल पर प्रतिभागियों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई थी, जिससे सभी लोगों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।

    Also Read This : UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026 : 560 पदों पर सुनहरा मौका! आवेदन कैसे करें, योग्यता और पूरी जानकारी

  • Maharashtra Budget 2026 : विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर, और रोजगार पर फोकस 

    Maharashtra Budget 2026 : विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर, और रोजगार पर फोकस 

    Maharashtra Budget 2026 : हाल ही, में देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र का बजट 2026-27  को पेश किया हैं यह बजट काफ़ी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योकि इसमें राज्य के विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसरो पर खास ध्यान दिया गया हैं सरकार का लक्ष्य राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना और भविष्य में विकास की गति को तेज करना हैं

    Maharashtra Budget 2026 : इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर ख़ास ध्यान 

     नए एक्सप्रेसवे और बड़े सड़क प्रोजेक्ट्स  के लिए हजारों करोड़ रूपों का बजट रखा गया है जिससे कि राज्य में कनेक्टिविटी और विकास को बढ़ावा मिल सके! साथ ही नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेशवे और कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट्स पर जोर दिया गया हैं! जिससे बड़े शहरो के साथ साथ छोटे शहरो और गावों को भी बेहतर परिवहन सुविधा मिल सके!बेहतर सड़क और ट्रांसपोर्ट नेटवर्क से व्यापार, उद्योग और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद हैं, जिससे राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं| 

    Maharashtra Budget 2026
    Maharashtra Budget 2026

     2 लाख रूपये तक के कर्ज की माफ़ घोषणा 

    महाराष्ट्र सरकार ने किसानों का 2 लाख तक का कर्जा माफ़ करने का ऐलान किया हैं,जिससे लाखों किसानों को आर्थिक राहत मिल सके और खेती को फ़िर से मजबूत करने में मदद मिले!कर्ज माफ़ की इस योजना से किसानों को सीधा लाभ मिलने की आशा जताई जा रही हैं,सरकार का कहना हैं की इस कदम से कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने और किसानों की आय बढ़ाने में भी मदद मिल सकती हैं 

    “माझी लाडकी बहिन योजना” को जारी रखने का फैसला 

    महिलाओ को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार नें “माझी लाडकी बहिन योजना को जारी करने के घोषणा की हैं इस योजना के द्वारा महिलाओ को प्रत्येक माह आर्थिक सहायता दी जाएगी ख़ासतौर पर मध्यम वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओ के लिए यह योजना काफ़ी लाभदायक मानी जा रही हैं ! सरकार का मानना हैं की इस तरह की योजनाओं से महिलाओ को आर्थिक सुरक्षा मिलती हैं और समाज में उनकी भगादारी भी बढ़ती है | 

    Maharashtra Budget 2026
    Maharashtra Budget 2026

    विकसित महाराष्ट्र की दिशा में कदम 

    सरकार का उदेश्य राज्य को आर्थिक,सामाजिक औद्योगिक रूप से और अधिक मजबूत बनाना हैं! इस बजट के तहत कृषि, इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योग शिक्षा और महिलाओ के सशक्तिकरण जैसे जरुरी क्षेत्रो पर विशेष ध्यान दिया गया हैं!साथ ही सरकार का कहना हैं की इन योजनाओं के जरिये न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे! 

    Also Read This : The Dhurandhar 2 Trailer धमाल मचा रहा है! रणवीर सिंह का धमाकेदार एक्शन, 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में धमाल

    साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं को बेहतर बनाने और शहरी विकास को गति देने के लिए भी कई योजनाएं बनाई गई हैं! साथ है सरकार का लक्ष्य हैं कि महाराष्ट्र को आने वाले समय में एक ऐसा राज्य बनाया जाए जहाँ आर्थिक विकास के साथ – साथ  सामाजिक प्रगति भी सामान्य रूप से आगे बढे! यदि इन योजनाओं को सही तरीके से लागू किया जाता हैं, तो इससे राज्य में निवेश बढ़ेगा, रोजगार के अवसर पैदा होंगे और लोगो के जीवन स्तर में भी सुधार देखने को मिल सकता हैं! 

    Written by :- Tanya Singh 

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by AVSPOST (@avspost)

  • The Dhurandhar 2 Trailer धमाल मचा रहा है! रणवीर सिंह का धमाकेदार एक्शन, 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में धमाल

    The Dhurandhar 2 Trailer धमाल मचा रहा है! रणवीर सिंह का धमाकेदार एक्शन, 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में धमाल

    ” धुरंधर कभी लड़ाई शुरु नही करता… लेकन जब करता है, तो दुश्मन का अंत तय होता है। ”

    The Dhurandhar 2 Trailer –  धुंरधर 2 का ऑफशल ट्रेलर लोगों के बीच छा गया है महज 3 मनट  25 सैंकड के इस ट्रैलर में एक्शन और रोमांच का शानदार मिश्रण देखने को मिला है। ट्रैलर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर उत्साह और प्रतिक्रियाओं का सैलाब आ गया है।

    The Dhurandhar 2 Trailer की कहानी और मुख्य हाइलाईटस

    ट्रेलर में कहानी एक खतरनाक मिशन की इर्द – गिर्द घूमती हुई नज़र आती है जो की देश की सुरक्षा से जुड़ी हुई हैं। मुख्य क़िरदार को एक साहसी व्यिक्त के रूप में दिखाया  गया है, जो बड़े-बड़े खतरों का सामना करने के लए हमेशा तैयार हैं| ट्रेलर मे कई एक्शन सीन,तेज रफ़्तार कार चेज और दमदार फाइट सीन देखने को मलते हैं|फिल्म के संवाद भी काफ़ी प्रभावी हैं जो कहानी की गंभीरता को दखाते हैं फिल्म में कई रहस्य और ट्विस्ट भी देखने को मिल सकते हैं, कुल मिलकर धुरंधर 2 का ट्रेलर एक्शन और रोमांच का संकेत देता हैं|

    फिल्म के बारे में महत्वपूण जानकारी

    • रलीज़ डेट 19 माच 2026 को पूरे देश के सनेमाघरों में रलीज़ होगी|
    • डायरेक्ट – आदित्य धर
    • प्रोडयसर – आदित्य धर, लोकेश धर, ज्योत देशपांडे
    • मुख्य कलाकार – रणवीर सिंह,आर. माधवन,अर्जुन रामपाल, संजय दत्त

    ट्रेलर की एक और खास बात इसकी तेज रफ़्तार कहानी हैं| कम समय में कई महत्वपूर्ण दृश्य को दिखाकर यह दर्शको में उत्साह बढ़ा देता हैं| इसके अलावा, ट्रेलर में दिखाए गए बड़े स्तर के एक्शन सीन और खतरनाक स्टंट यह भी बताते हैं की फिल्म का बजट और पैमाने का स्तर भी बेहद बढ़ा हैं|

    The Dhurandhar 2 Trailer
    The Dhurandhar 2 Trailer

    Also Read This : The Kerala Story 2 Trailer : ‘मैं अपना धर्म नहीं बदलूंगी…’ – रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी जो अब केरल से आगे बढ़ गई है

    धुरंधर 2 के ट्रेलर के लए दशकों की प्रतिक्रियायें 

    Dhurandhar 2 Trailer रलीज़ होते हीं सोशल मीडया पर खूब वायरल हो रहा हैं, लोगो को इसके एक्शन सीन, दमदार संवाद काफ़ी पसंद आ रहे हैं, ट्रेलर से यह साफ संकेत मिलता हैं की फिल्म में एक्शन का स्तर काफ़ी बढ़ा होने वाला हैं |इसी वजह से फिल्म की रलीज़ को लेकर लोगो में काफ़ी उत्सुकता बढ़ती जा रही हैं|

    Written by :- Tanya Singh 

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by AVSPOST (@avspost)

  • UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026 : 560 पदों पर सुनहरा मौका! आवेदन कैसे करें, योग्यता और पूरी जानकारी

    UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026 : 560 पदों पर सुनहरा मौका! आवेदन कैसे करें, योग्यता और पूरी जानकारी

    UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026 : आज हम बात करेंगे एक ऐसे अवसर की जो फार्मेसी बैकग्राउंड वाले हजारों युवाओं के लिए सपनों जैसा है। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए UPSSSC ने फार्मासिस्ट के 560 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। यह भर्ती सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि समाज सेवा का एक सुनहरा मौका है—जहाँ आप दवाइयों के माध्यम से लोगों की सेहत संभालेंगे और साथ ही स्थिर सरकारी करियर भी पाएंगे।

    चलिए, इस बार थोड़ा अलग अंदाज में, दिल से दिल तक बात करते हैं इस भर्ती के बारे में।

    UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026 : क्यों है यह भर्ती आपके लिए खास?

    कल्पना कीजिए—एक छोटे से जिले के अस्पताल में आपका काउंटर, जहाँ मरीज आपसे दवा लेते हैं, आप उन्हें सही तरीके से इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। कोई दादी जी आपको आशीर्वाद देती हैं, कोई बच्चा मुस्कुराकर “धन्यवाद अंकल/आंटी” कहता है। यह सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि जीवन बदलने का माध्यम है।

    और हाँ, सैलरी भी अच्छी है—पे लेवल-5 के तहत शुरूआती वेतन ₹29,200 से ऊपर + DA, HRA, मेडिकल सुविधा, पेंशन—सब कुछ सरकारी पैकेज में मिलेगा।

    महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

    • कुल पद : 560 (Pharmacist)
    • विभाग : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा निदेशालय, उत्तर प्रदेश
    • विज्ञापन संख्या : 01-परीक्षा/2026 (या Vigyan Sankhya-01-Pariksha/2026)
    • नोटिफिकेशन जारी : 28 फरवरी 2026
    • आवेदन शुरू : 9 मार्च 2026
    • आवेदन अंतिम तिथि : 29 मार्च 2026
    • आवेदन सुधार : संभावित 5 अप्रैल 2026 तक
    UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026
    UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026

    आरक्षण के अनुसार पदों का डिवीज़न 

    • अनारक्षित ≈ 224
    • OBC ≈ 151
    • SC ≈ 118
    • EWS ≈ 56
    • ST ≈ 11 (महिलाओं, दिव्यांगों, पूर्व सैनिकों के लिए अतिरिक्त आरक्षण नियम लागू)

    आप योग्य हैं या नहीं?

    • शिक्षा : 10+2 (साइंस) + D.Pharm (डिप्लोमा इन फार्मेसी) मान्यता प्राप्त संस्थान से
    • रजिस्ट्रेशन : उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल में वैध रजिस्ट्रेशन (या अन्य राज्य से हो तो ट्रांसफर करवाएं)
    • आयु : 1 जुलाई 2026 को 18 से 40 वर्ष (आरक्षित वर्गों को छूट मिलेगी)
    • जरूरी : UPSSSC PET 2025 में हिस्सा लिया हो और स्कोर वैलिड हो (शॉर्टलिस्टिंग इसी के आधार पर होगी)

    अगर ये सभी शर्तें मैच करती हैं, तो आप तैयार हैं!

    आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

    • upsssc.gov.in खोलें (सिर्फ ऑफिशियल साइट से ही काम करें, फेक साइट्स से बचें)
    • One Time Registration (OTR) पहले से हो तो लॉगिन, नहीं तो नया करें
    • Live Advertisements में Pharmacist Recruitment 2026 चुनें
    • फॉर्म भरें → फोटो, सिग्नेचर, दस्तावेज अपलोड करें
    • फीस जमा करें (OTR आधारित, नोटिफिकेशन में चेक करें)
    • सबमिट → प्रिंटआउट जरूर लें

    सावधानी : लास्ट डेट पर सर्वर हैंग हो सकता है, इसलिए 20-25 मार्च तक अप्लाई कर लें।

    चयन कैसे होगा?(How will the selection be done?)

    • पहले PET 2025 स्कोर से शॉर्टलिस्टिंग
    • फिर मुख्य लिखित परीक्षा (फार्मेसी सब्जेक्ट + GK + रीजनिंग)
    • दस्तावेज वेरिफिकेशन
    • मेडिकल फिटनेस (जरूरी)

    परीक्षा पैटर्न और सिलेबस ऑफिशियल नोटिफिकेशन में डिटेल में मिलेगा।

    तैयारी की सुपर टिप्स

    • फार्मेसी सब्जेक्ट पर फोकस: Pharmaceutics, Pharmacology, Pharmacognosy, Hospital Pharmacy
    • रोज 1-2 घंटे करंट अफेयर्स और UP GK
    • पिछले सालों के पेपर सॉल्व करें
    • मॉक टेस्ट दें—PET स्कोर जितना अच्छा, उतना फायदा
    • ग्रुप में डिस्कशन करें, लेकिन अफवाहों से दूर रहें

    UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026 : यह भर्ती सिर्फ कागज पर नहीं—यह उन लोगों के लिए है जो स्वास्थ्य सेवा में योगदान देना चाहते हैं। अगर आपमें वो जज्बा है, तो आज ही आवेदन शुरू करें।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by AVSPOST (@avspost)

    ऑफिसियल  नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड करने के लिए: upsssc.gov.in → All Notifications → Pharmacist Advt.

  • US submarine strike on Iran ship : 87 लोगों की मौत, भारतीय नौसेना अभ्यास के बाद हुआ हादसा

    US submarine strike on Iran ship : 87 लोगों की मौत, भारतीय नौसेना अभ्यास के बाद हुआ हादसा

    US submarine strike on Iran ship : हाल ही में हिंद महासागर में एक बड़ा naval घटनाक्रम सामने आया है, जहां अमेरिकी नौसेना की एक सबमरीन  ने ईरानी युद्धपोत IRIS Dena को टॉरपीडो से डुबो दिया। इस हमले में कम से कम 87 लोग मारे गए हैं। यह घटना अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का हिस्सा मानी जा रही है, जो मार्च 2026 में तेज हो गया है। ईरानी फ्रिगेट IRIS Dena भारत में हुए बहुपक्षीय नौसेना अभ्यास MILAN 2026 में हिस्सा लेने के बाद वापस लौट रहा था, जब यह हमला हुआ।

    US submarine strike on Iran ship : घटना का विवरण

    US submarine strike on Iran ship : ईरानी नौसेना का Moudge क्लास फ्रिगेट IRIS Dena (जिसे कभी-कभी IRIS Dena 75 भी कहा जाता है) भारत में MILAN 2026 एक्सरसाइज में शामिल हुआ था। यह एक्सरसाइज इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में interoperability, maritime domain awareness और collective response capabilities को मजबूत करने के लिए आयोजित किया गया था। एक्सरसाइज के harbor और sea phases में anti-submarine warfare, air defence, search and rescue जैसी जटिल ऑपरेशंस पर फोकस था।

    एक्सरसाइज खत्म होने के कुछ दिनों बाद, जहाज श्रीलंका के साउथ कोस्ट से लगभग 40 किमी दूर अंतरराष्ट्रीय जल में था, तभी अमेरिकी फास्ट-अटैक सबमरीन ने एक Mark 48 टॉरपीडो से हमला किया। पेंटागन ने इस हमले की पुष्टि की और एक ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो जारी किया, जिसमें पनडुब्बी के पेरिस्कोप से जहाज पर विस्फोट दिखाया गया। यह WWII के बाद अमेरिकी सबमरीन  द्वारा किसी दुश्मन जहाज को टॉरपीडो से डुबोने का पहला मामला है।

    US submarine strike on Iran ship
    US submarine strike on Iran ship

    अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “कल हिंद महासागर में एक अमेरिकी सबमरीन  ने ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया, जो सोचता था कि वह अंतरराष्ट्रीय जल में सुरक्षित है। इसके बजाय, इसे टॉरपीडो से ‘quiet death’ दी गई।” उन्होंने इसे WWII के बाद दुश्मन जहाज को टॉरपीडो से डुबोने का पहला मामला बताया और कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ युद्ध जीतने के लिए लड़ रहा है।

    हानि और बचाव कार्य

    श्रीलंका की नौसेना ने distress call मिलने पर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। उन्होंने 87 शव बरामद किए और 32 सर्वाइवर्स को बचाया। जहाज पर लगभग 180 लोग सवार थे, जिसमें से कई अभी भी लापता हैं। श्रीलंका पुलिस और नौसेना के अनुसार, तेल का रिसाव, लाइफ राफ्ट और कई शव पानी में मिले। यह घटना श्रीलंका के तट से दूर हुई, लेकिन रेस्क्यू में उनकी बड़ी भूमिका रही।

    रणनीतिक महत्व

    US submarine strike on Iran ship : यह हमला अमेरिका-इजराइल के ईरान के खिलाफ युद्ध (जिसे Operation Epic Fury कहा जा रहा है) का हिस्सा है, जिसका मुख्य उद्देश्य ईरानी नौसेना को खत्म करना है। विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिकी पनडुब्बी ने जहाज को भारत से ईरान की वापसी के दौरान ट्रैक किया हो सकता है, क्योंकि intelligence gathering के लिए ऐसी tracking आम है। IRIS Dena ईरान की आधुनिक warships में से एक था, जो heavy guns, surface-to-air missiles, anti-ship missiles और helicopter से लैस था।

    US submarine strike on Iran ship
    US submarine strike on Iran ship

    यह घटना भारत के पड़ोस में युद्ध के विस्तार को दिखाती है और क्षेत्रीय सुरक्षा पर सवाल उठाती है। भारत ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन MILAN अभ्यास में शामिल होने के कारण यह मुद्दा दिल्ली के लिए संवेदनशील है।

    Also Read This : Nitish Kumar : सुशासन बाबू से राज्यसभा तक का ऐतिहासिक सफर

    US submarine strike on Iran ship ने ग्लोबल स्तर पर तनाव बढ़ा दिया है। ईरान ने इसे ‘atrocity’ बताया है और बदला लेने की धमकी दी है। वहीं, अमेरिका इसे अपनी military superiority का प्रमाण बता रहा है। यह घटना दिखाती है कि आधुनिक युद्ध कितने silent और lethal हो सकते हैं, जहां पनडुब्बियां बिना पता चले हमला कर सकती हैं। स्थिति पर नजर रखना जरूरी है, क्योंकि यह Indo-Pacific क्षेत्र की stability को प्रभावित कर सकती है।