Author: Nimmi Chaudhary

  • Iran charging ships Hormuz : स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर 18.7 करोड़ का टोल लगाने लगा ईरान 

    Iran charging ships Hormuz : स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर 18.7 करोड़ का टोल लगाने लगा ईरान 

    Iran charging ships Hormuz : दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण जलमार्ग स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में अब ईरान ने एक नया विवादास्पद कदम उठाया है। ईरान चार्जिंग शिप्स हॉर्मुज के तहत कुछ टैंकरों से 2 मिलियन डॉलर यानी लगभग 18.7 करोड़ रुपये का टोल वसूल रहा है। ईरानी सांसद अलाउद्दीन बोरूजर्दी ने राज्य मीडिया पर इसकी पुष्टि की है।

    क्या कहा ईरानी सांसद ने?

    ईरान की संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के सदस्य अलाउद्दीन बोरूजर्दी ने कहा,

    “अब क्योंकि युद्ध की लागत होती है, इसलिए स्वाभाविक रूप से हमें यह करना चाहिए और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से ट्रांजिट फीस लेनी चाहिए। 2 मिलियन डॉलर फीस वसूलना ईरान की ताकत को दर्शाता है।”

    उन्होंने इसे “नई संप्रभु व्यवस्था” (new sovereign regime) बताया और कहा कि 47 साल बाद हॉर्मुज पर ईरान का नियंत्रण अब और मजबूत हो गया है। कुछ जहाज पहले ही यह फीस चुका चुके हैं और सुरक्षित गुजर गए हैं।

    Iran charging ships Hormuz :Iran imposes ₹187 million toll on ships passing through the Strait of Hormuz
    Iran charging ships Hormuz :Iran imposes ₹18.7 million toll on ships passing through the Strait of Hormuz

    स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज क्यों इतना महत्वपूर्ण है?

    • दुनिया का 20% तेल और बड़ी मात्रा में LNG इसी जल मध्य से गुजरता है।
    • सऊदी अरब, UAE, कुवैत, इराक जैसे बड़े तेल उत्पादक देशों का तेल इसी रास्ते से निकलता है।
    • अगर यहां यातायात प्रभावित होता है तो ग्लोबल ऑयल प्राइस आसमान छू सकते हैं।

    Iran charging ships Hormuz की यह खबर ऐसे समय आई है जब अमेरिका और इजराइल के साथ तनाव चरम पर है। ईरान ने कुछ जहाजों के लिए “सेफ शिपिंग कॉरिडोर” बनाया है, जिसमें IRGC (इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर) जहाजों की जांच करता है और मंजूरी देने के बाद ही गुजरने देता है।

    ईरान के दावे vs वास्तविकता

    • कुछ शिपिंग कंपनियों ने रिपोर्ट किया है कि उन्होंने 2 मिलियन डॉलर (लगभग 18.7 करोड़ रुपये) का भुगतान करके अपने टैंकर सुरक्षित निकालवाए।
    • हालांकि, ईरान के भारत स्थित दूतावास ने इन रिपोर्ट्स को “बेबुनियाद” बताया है और कहा कि यह किसी एक व्यक्ति का बयान है, ईरानी सरकार की आधिकारिक नीति नहीं।

    फिर भी, शिपिंग इंडस्ट्री और अंतरराष्ट्रीय मीडिया (फॉक्स न्यूज, ट्रT वर्ल्ड, आदि) में इसकी चर्चा जोरों पर है। कई विशेषज्ञ इसे “टेहरान टोल बूथ” का नाम दे रहे हैं।

    Iran charging ships Hormuz :Iran imposes ₹187 million toll on ships passing through the Strait of Hormuz
    Iran charging ships Hormuz :Iran imposes ₹18.7 million toll on ships passing through the Strait of Hormuz

    Iran charging ships Hormuz : ग्लोबल प्रभाव क्या होगा?

    • तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं।
    • शिपिंग कंपनियां या तो ज्यादा फीस देकर गुजरेंगी या फिर लंबा रास्ता चुनेंगी, जिससे परिवहन लागत बढ़ेगी।
    • भारत जैसे देशों पर भी असर पड़ सकता है क्योंकि हमारा बड़ा हिस्सा तेल इसी रास्ते से आता है।

    Also Read This : Indian rupee record low ! डॉलर के मुकाबले 93.94 के ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंचा

    Iran charging ships Hormuz की यह घटना दिखाती है कि युद्ध के समय रणनीतिक जलमार्गों को हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। फिलहाल स्थिति फ्लूइड है और आगे क्या होता है, इस पर पूरी दुनिया की नजर है।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by AVSPOST (@avspost)

  • Indian rupee record low ! डॉलर के मुकाबले 93.94 के ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंचा

    Indian rupee record low ! डॉलर के मुकाबले 93.94 के ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंचा

    भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा झटका! आज सुबह इंटरबैंक फॉरेक्स मार्केट में Indian rupee record low पर पहुंच गया है। रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.94 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसल गया, जो अब तक का सबसे कमजोर स्तर है। पिछले शुक्रवार के बंद भाव से यह 41 पैसे की भारी गिरावट दर्शाता है।

    मुख्य कारण : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव

    Indian rupee record low की मुख्य वजह मिडिल ईस्ट में जारी ईरान-इजरायल संघर्ष है, जो अब चौथे हफ्ते में प्रवेश कर चुका है। इस युद्ध के कारण ग्लोबल क्रूड ऑयल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं और ऊर्जा आपूर्ति में लंबे समय तक व्यवधान की आशंका बनी हुई है। भारत दुनिया के सबसे बड़े तेल आयातकों में से एक है, इसलिए तेल की ऊंची कीमतें देश के आयात बिल को बढ़ा रही हैं और डॉलर की मांग में उछाल आ रहा है।

    • रुपया इंटरबैंक में 93.84 पर खुला और जल्द ही 93.94 तक लुढ़क गया।
    • एशियाई मुद्राओं में भी 0.1% से 0.8% तक की कमजोरी देखी गई।
    • ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें $114 प्रति बैरल के आसपास बनी हुई हैं, जो भारत के लिए महंगा साबित हो रहा है।
    Indian rupee record low of 93.94 against the US Dollar amid Middle East tensions.
    Indian rupee record low of 93.94 against the US Dollar amid Middle East tensions.

    विशेषज्ञों की राय और भविष्यवाणी

    BofA ग्लोबल रिसर्च के अनुसार, अगर यह संकट जारी रहा तो Indian rupee record low से आगे बढ़कर जून 2026 तक 94 के स्तर पर पहुंच सकता है। पहले यह अनुमान 89 का था, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है। विदेशी निवेशकों की निकासी (FII outflows) और मजबूत अमेरिकी डॉलर भी रुपए पर अतिरिक्त दबाव डाल रहे हैं।

    रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) बाजार में इंटरफेस कर रहा है ताकि गिरावट को नियंत्रित किया जा सके, लेकिन भू-राजनीतिक जोखिमों के कारण स्थिरता बनाए रखना चुनौतीपूर्ण है।

    अर्थव्यवस्था पर असर

    • महंगाई बढ़ने का खतरा : तेल महंगा होने से पेट्रोल-डीजल और अन्य वस्तुओं की कीमतें बढ़ सकती हैं।
    • शेयर बाजार पर दबाव : आज सुबह सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखी गई।
    • आयात महंगा : भारत के चालू खाते का घाटा (CAD) बढ़ सकता है।

    Also Read This : स्टेशन पर छूट जाता है एक पिता – दिल छू लेने वाली कविता हुई Viral

    यह Indian rupee record low न केवल मुद्रा बाजार बल्कि आम आदमी की जेब पर भी असर डाल सकता है। अगर मिडिल ईस्ट तनाव कम होता है तो रुपया स्थिर हो सकता है, लेकिन फिलहाल जोखिम बरकरार है। इन्वेस्टर्स को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by AVSPOST (@avspost)

  • Air Pollution in Uttar Pradesh : इससे निपटने के लिए बड़ा कदम, World Bank के साथ 300 मिलियन डॉलर का समझौता

    Air Pollution in Uttar Pradesh : इससे निपटने के लिए बड़ा कदम, World Bank के साथ 300 मिलियन डॉलर का समझौता

    Air Pollution in Uttar Pradesh : स्वच्छ हवा की दिशा में ख़ास कदम ( Clean air Inititative in Uttar Pradesh )

    भारत में बढ़ता वायु प्रदुषण (Air Pollution in India )एक ख़ास समस्या बन चुका हैं, खासकर बड़े और घने आबादी वाले राज्यों में! इस समस्या से निपटाने के लिए  Uttar Pradesh सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया हैं! राज्य ने world Bank  के साथ 300 मिलियन डॉलर ( लगभग 2500 करोड़)  रुपए का समझौता किया है! इस पहल का मुख्य उद्देश्य राज्य में सुधार करना और लोगों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है!

    क्या है समझौते का उद्देश्य ?(Objective of Air Pollution control Programm)

    इस समझौते  के तहत  Clean Air Managment Programm in Uttar Pradesh को लागू किया जाएगा! इसका फोकस उन शहरों पर ज्यादा होगा जहां प्रदूषण का स्तर ज्यादा बढ़ रहा है!

    Air Pollution in Uttar Pradesh : इस प्रोग्राम के मुख्य उद्देश्य 

    •  वायु प्रदूषण के स्तर को कम करना
    •  शहरों में एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम को मजबूत करना ( Air Quality Monitoring system )
    •  लोगों में जागरूकता फैलाना

    यह पहला राज्य को एक साफ  और स्वस्थ भविष्य की ओर ले जाने का एक प्रयास है!

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by AVSPOST (@avspost)

    किन क्षेत्रों में होगा सुधार ? ( Key areas of Improvement)

    इस प्रोग्राम के तहत कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर काम किया जाएगा –

    शहरी प्रदूषण नियंत्रण : ( Urban pollution control )

    शहरों में वाहनों और उद्योगों से निकलने वाले धुएं को नियंत्रित करने के लिए नई नीतियां लागू की जाएंगे!

    डेटा और मॉनिटरिंग सिस्टम : ( Real- Time Air quality monitoring )

    एयर क्वालिटी को मापने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा, जिसे रियल टाइम डेटा मिल सके!

    सार्वजनिक भागीदारी :

    लोगों को जागरूक करने और  उनकी भागीदारी भी बढ़ने पर जोर दिया जाएगा, ताकि प्रत्येक व्यक्ति इस मिशन का हिस्सा बन सके!

    सरकार और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की भूमिका (Role of government and International support

    World Bank  जैसे ग्लोबल संस्थान का सहयोग इस परियोजना को और मजबूत बनाता है!  इससे न केवल Financial support for air pollution control मिलेगा  बल्कि Modern technology और Global Expertise in  pollution control का भी लाभ मिलेगा! उत्तर प्रदेश सरकार इस योजना को सफल बनाने के लिए विभिन्न भागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर रही है!

    Air Pollution in Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश सरकार इस प्रोजेक्ट को जमीन पर उतरने में केंद्रीय भूमिका निभा रही है! राज्य सरकार विभिन्न भागों – जैसे पर्यावरण,परिवहन शहरी विकास और उद्योग के बीच समन्वय स्थापित कर रही है, ताकि योजना को प्रभावित तरीके से लागू किया जा सके!

    Air Pollution in Uttar Pradesh
    Air Pollution in Uttar Pradesh : इससे निपटने के लिए बड़ा कदम, World Bank के साथ 300 मिलियन डॉलर का समझौता

    Air Pollution in Uttar Pradesh: जनता को क्या होगा लाभ ?

    Air Pollution in Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश में शुरू किया जा रहे इस क्लीन और मैनेजमेंट प्रोग्राम सबसे बड़ा और सीधा लाभ आम जनता को मिलने वाला है!  वायु प्रदूषण सिर्फ एक पर्यावरण  समस्या ही नहीं है बल्कि यह लोगों के स्वास्थ्य  जीवन शैली और भविष्य से जुड़ा एक गंभीर मुद्दा भी है! ऐसे में इस योजना के लागू होने से समाज के हर वर्ग पर  सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा !

    सबसे बड़ा फायदा लोगों के स्वास्थ्य पर देखने को मिलेगा साफ और शुद्ध हवा मिलने से अस्थमा ( Asthma), ब्रोंकाइटिस ( Bronchitis )जैसी सांस की बीमारियां कम होगी! इससे बच्चों और बुजुर्गों को विशेष राहत मिलेगी, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समझते हैं कि कम होगी! आज के समय में प्रदूषण कई बीमारियों की जड़ बन चुका है, ऐसे में यह योजना स्वास्थ्य के स्तर को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएगी!

    Also Read This : Chaitra Navratri 2026 और हिन्दू नववर्ष की शुरुआत

    Air Pollution in Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा World Bank के साथ किया गया यह समझौता स्वच्छ और स्वस्थ  भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम है!  यदि यह योजना सही ढंग से लागू होती है, तो आने वाले समय में राज्य के लोगों को साफ हवा और बेहतर जीवन स्तर का अनुभव मिलेगा! यह पहले सिर्फ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देगी, बल्कि देश के अन्य राज्यों के लिए एक उदाहरण बन सकती हैं!

    Written by :- Tanya Singh 

  • Chaitra Navratri 2026 और हिन्दू नववर्ष की शुरुआत

    Chaitra Navratri 2026 और हिन्दू नववर्ष की शुरुआत

    आज से पूरे भारत में chaitra Navratri  2026 का पवित्र पर्व शुरू हो गया है! यह मात्र एक धार्मिक उत्सव नहीं बल्कि, भारतीय संस्कृति और परंपराओं में नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है ! आज से ही हिंदू नव वर्ष का प्रारंभ होता है, जो जीवन में नई उम्मीद, नई लक्ष्य और एक सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता!

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by AVSPOST (@avspost)

    चैत्र नवरात्रि का धार्मिक महत्व ( Importance of Chaitra Navratri)

    Chaitra Navratri साल में आने वाली चार नवरात्रियों में सबसे प्रमुख मानी जाती है! यह चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होती है और पूरे 9 दिनों तक चलती है! इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूरे विधि विधान से पूजा की जाती है!

    हर दिन देवी के एक अलग रूप को समर्पित होता है

    •       मां शैलपुत्री
    •       मां ब्रह्मचारिणी
    •       मां चंद्रघंटा
    •       मां कुष्मांडा
    •       माँ स्कंदमाता
    •       मां कात्यानी
    •       मां कालरात्रि
    •       मां महागौरी
    •       मां सिद्धिदात्री

    इन सभी रूप का अलग-अलग महत्व है और यह जीवन के विभिन्न पहलुओं —  शक्ति,ज्ञान,शांति और समृद्धि का प्रतिनिधित्व करते हैं!

    Chaitra Navratri 2026
    Chaitra Navratri 2026

     शुभ शुरुआत का प्रतीक

    Chaitra Navratri के पहले दिन की जाने वाली कलश स्थापना इस पूरे पर्व का सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र अनुष्ठान माना जाता है! क्योंकि इसी प्रक्रिया के माध्यम से भक्त अपने घर या मंदिर में Maa Durga का आह्वान करते हैं! इस अनुष्ठान के दौरान सबसे पहले एक साफ और पवित्र स्थान चुना जाता है, जहां मिट्टी रखकर उसमें जो (बाली) बोए जाते हैं! यह जौ आने वाले दिनों में अंकुरित होते हैं, जोकि Growth ,prosperity और  Positivity का प्रतीक माने जाते है!

    इसके बाद उस स्थान पर एक जल से भरा हुआ कलश स्थापित किया जाता है, जिसके ऊपर आम के पत्ते और नारियल रखे जाते हैं! धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह कलश ब्रह्मांड, जीवन और सृजन का प्रतीक होता है!

    कलश स्थापना के दौरान मंत्र उच्चारण, पूजा और विधि -विधान के साथ देवी का आह्वान किया जाता है! जिससे घर का वातावरण शुद्ध और सकारात्मक बनता है! अष्टमी व नवमी वाले दिन भक्त अपने घरों में कन्या पूजन व भोग लगाकर अपना व्रत पूर्ण करते हैं!

    हिन्दू नववर्ष : नई शुरुआत का सन्देश (Hindu New Year 2026 Significance)

    चैत्र नवरात्रि का पहला दिन हिंदू नववर्ष का भी आरंभ होता है! इसे भारत के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग नाम से मनाया जाता है  जैसे –

    Gudi Padwa  festival ( महाराष्ट्र )

    Ugadi  festival ( दक्षिण भारत )

    यह दिन New beginings,शुभ मुहूर्त,और life Goals setting के लिए अत्यंत शुभ माना जाता हैं, लोग अपने घरों की सफाई करते हैं सजावट करते हैं और नए संकल्प की शुरुआत लेते हैं!

    Chaitra Navratri 2026
    Chaitra Navratri 2026

    सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व (Cultural Importance of Navratri )

    Chaitra Navratri केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं,बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक रूपों में भी बहुत महत्वपूर्ण है! यह पर्व हमें यह सिखाता है कि  जीवन में चाहे कितनी भी कठिनाइयां क्यों ना आए सकारात्मक सोच और आस्था के साथ हम हर समस्या का सामना कर सकते हैं! आर्थिक दृष्टि से भी यह त्यौहार महत्वपूर्ण है! नवरात्रि के दौरान बाजार में रौनक बढ़ जाती हैं – कपड़े, सजावट की वस्तुएं,पूजा सामग्री और मिठाइयों की मांग बढ़ती है! जिस स्थानीय दुकानदारों को अच्छा लाभ होता है!

    इस पर्व से हमें यह संदेश मिलता है कि हर अंत के बाद एक नई शुरुआत होती है – chaitra Navratri 2026 और Hindu New Year हमें self – improvement, spritual Growth, और नई सम्भावनाओं की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करता हैं!

    Also Read This : Foreign Minister S. Jaishankar on Europe Visit : कई एहम बैठकों की तैयारी!

    अंततः chaitra Navratri और हिंदू नव वर्ष केवल परंपराओं का पालन नहीं है, बल्कि जीवन को बेहतर बनाने, नई दिशा देने और अपने भीतर छुपी संभावनाओं को पहचान का एक सुंदर अवसर है!

    Written by :- Tanya Singh 

  • Aaj ka rashifal 18 मार्च 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ रंग और उपाय

    Aaj ka rashifal 18 मार्च 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ रंग और उपाय

    Aaj ka rashifal : आज 18 मार्च 2026, बुधवार है। पंचांग के अनुसार चैत्र मास की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि सुबह तक रहेगी, उसके बाद अमावस्या शुरू हो जाएगी। चंद्रमा दिन भर कुंभ राशि में रहेगा और रात करीब 11:36 बजे मीन राशि में प्रवेश करेगा। नक्षत्र पूर्वभाद्रपदा है (रात तक), योग शुभ है। बुध ग्रह आज उदय हो रहा है, जो बुद्धि, व्यापार, संचार और शिक्षा के क्षेत्र में शुभ प्रभाव डालेगा। कुंभ में मंगल, बुध और राहु का योग सक्रियता बढ़ाएगा, जबकि मीन में सूर्य, शुक्र और शनि भावनात्मक गहराई और स्थिरता देंगे। कई राशियों के लिए धन लाभ, करियर में प्रोग्रेस और स्वास्थ्य सुधार के योग हैं, लेकिन अमावस्या के प्रभाव से कुछ राशियों को निर्णयों में सावधानी बरतनी होगी।

    सभी 12 राशियों का Aaj ka rashifal

    मेष (Aries)

    आर्थिक क्षेत्र में तेजी आएगी, इनकम बढ़ाने के अच्छे मौके मिलेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। बुध उदय से व्यापार और करियर में लाभ।

    सावधानी: अनावश्यक खर्च से बचें।

    शुभ रंग : लाल और हरा

    उपाय : हनुमान चालीसा का पाठ करें, लाल चंदन का तिलक लगाएं।

    वृषभ (Taurus)

    दिन बेहद शुभ रहेगा। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ेगी, पदोन्नति या सहयोग मिल सकता है। मालव्य राजयोग से स्थिरता और धन लाभ। सेहत ठीक रहेगी।

    शुभ रंग: सफेद और हरा

    उपाय: गौ माता को हरा चारा खिलाएं, “ॐ शुं शुक्राय नमः” का जाप करें।

    मिथुन (Gemini)

    रुके काम पूरे होंगे, डेली इनकम में वृद्धि। बुध उदय से बुद्धि तेज, मित्रों से लाभ। परिवार में खुशियां।

    शुभ रंग: हरा

    उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं, “ॐ बुं बुधाय नमः” 108 बार जपें।

    Aaj ka Rashifal
    Aaj ka Rashifal

    कर्क (Cancer)

    प्रॉफ़िट्स और नौकरी के योग मजबूत। पॉजिटिव बदलाव आएंगे। प्रेम जीवन में सुधार।

    शुभ रंग : सफेद और हल्का नीला

    उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं, मां दुर्गा की आराधना करें।

    सिंह (Leo)

    व्यापार और साझेदारी में उत्कृष्ट प्रदर्शन। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी, संबंध मजबूत होंगे। धन-संपत्ति के प्रयास सफल।

    शुभ रंग: सुनहरा और नारंगी

    उपाय : सूर्य को अर्घ्य दें, “ॐ घृणि सूर्याय नमः” का जाप।

    कन्या (Virgo)

    बेनिफिट्स के मजबूत योग। मेहनत का फल मिलेगा, नौकरी में अवसर।

    शुभ रंग: हरा और पीला

    उपाय: बुधवार व्रत रखें या हरी मूंग दान करें।

    Aaj ka Rashifal
    Aaj ka Rashifal

    तुला (Libra)

    मेहनत का अच्छा फायदा, नए प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। बुध उदय से करियर में उन्नति।

    शुभ रंग: सफेद और गुलाबी

    उपाय: लक्ष्मी जी की पूजा करें, सफेद फूल चढ़ाएं।

    वृश्चिक (Scorpio)

    फैसले सोच-समझकर लें, एक गलती नुकसान पहुंचा सकती है। स्वास्थ्य और निवेश पर ध्यान दें।

    शुभ रंग: लाल और काला

    उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं, “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” जपें।

    धनु (Sagittarius)

    प्रॉपर्टी डील या धन लाभ के योग। मानसिक तनाव कम होगा, नए अवसर।

    शुभ रंग: पीला

    उपाय: गुरुवार की तैयारी में गुरु मंत्र जपें, पीली वस्तु दान।

    Aaj ka Rashifal
    Aaj ka Rashifal

    मकर (Capricorn)

    आर्थिक स्थिति मजबूत, बचत बढ़ेगी। बैंकिंग कार्य सफल। सोच-समझकर फैसले लें।

    शुभ रंग: नीला और काला

    उपाय: शनि देव को तेल चढ़ाएं, “ॐ शं शनैश्चराय नमः” जपें।

    कुंभ (Aquarius)

    सेहत ठीक रहेगी। बुध उदय से लाभ, नेटवर्किंग अच्छी लेकिन ग्रुप वर्क में सावधानी।

    शुभ रंग: नीला और हरा

    उपाय: राहु-केतु शांति के लिए दुर्गा सप्तशती पाठ।

    मीन (Pisces)

    सेहत अच्छी रहेगी। अमावस्या और न्यू मून से भावनात्मक रीसेट, स्पिरिचुअल एक्टिविटी बढ़ेंगी।

    शुभ रंग: हल्का हरा और नीला

    उपाय : विष्णु सहस्रनाम का पाठ, तिल दान करें।

    Aaj ka Rashifal
    Aaj ka Rashifal

    Also Read This : Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results : NDA का क्लीन स्वीप, नीतीश कुमार सहित सभी 5 सीटें जीतीं

    Aaj ka Rashifal : सामान्य उपाय आज के लिए (अमावस्या और बुध उदय के कारण):

    • गणेश जी की पूजा अवश्य करें, मोदक चढ़ाएं।
    • काले तिल, काला कपड़ा या लोहे का दान करें।
    • “ॐ बुं बुधाय नमः” मंत्र का जाप 108 बार करें।
    • पीपल के पेड़ को जल दें।

    Aaj ka Rashifal याद रखें, राशिफल सामान्य ज्योतिषीय प्रभाव पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली, दशा और गोचर के अनुसार फल अलग हो सकता है। किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह लें। आपका दिन शुभ और सफल हो!

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by AVSPOST (@avspost)

  • Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results : NDA का क्लीन स्वीप, नीतीश कुमार सहित सभी 5 सीटें जीतीं

    Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results : NDA का क्लीन स्वीप, नीतीश कुमार सहित सभी 5 सीटें जीतीं

    Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results : 16 मार्च 2026 को बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए हुए चुनाव में NDA ने पूर्ण बहुमत के साथ क्लीन स्वीप हासिल किया है। मतगणना पूरी होने के बाद सभी 5 सीटें NDA के उम्मीदवारों के खाते में गईं, जबकि महागठबंधन को एक भी सीट नहीं मिल सकी। यह रिजल्ट बिहार विधानसभा में NDA की मजबूत स्थिति को दर्शाता है, जहां पिछले विधानसभा चुनावों में NDA की बड़ी जीत के बाद राज्यसभा में भी इसका असर साफ दिखा।

    चुनाव की पृष्ठभूमि और गणित

    बिहार विधानसभा में कुल 243 विधायक हैं। राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए लगभग 41 विधायकों का समर्थन जरूरी होता है (कोटा फॉर्मूला के अनुसार)। NDA (BJP, JDU और सहयोगी) के पास आरामदायक बहुमत था, जबकि महागठबंधन (RJD, Congress आदि) को क्रॉस वोटिंग और कुछ विधायकों के “गायब” होने की खबरों से झटका लगा।

    Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results
    Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results

    NDA उम्मीदवार और विजेता:

    • नीतीश कुमार (JDU) – बिहार के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने राज्यसभा में प्रवेश किया। यह उनके राजनीतिक करियर में एक नया अध्याय है।
    • नितिन नवीन (BJP) – बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी जीत दर्ज की।
    • राम नाथ ठाकुर (JDU) – पूर्व केंद्रीय मंत्री।
    • शिवेश कुमार (BJP)।
    • उपेंद्र कुशवाहा (RLM) – पांचवीं सीट पर सबसे रोचक मुकाबला था, लेकिन NDA की मजबूत एकजुटता से उन्होंने जीत हासिल की।

    महागठबंधन की ओर से अमरेंद्र धारी सिंह उम्मीदवार थे, लेकिन वे हार गए। कुछ रिपोर्टों में क्रॉस वोटिंग की बात आई, खासकर कांग्रेस और आरजेडी के कुछ विधायकों के फोन बंद होने या गायब होने की खबरों से विपक्ष को बड़ा नुकसान हुआ।

    Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results क्या रहा खास?

    • 12 साल बाद वोटिंग : बिहार में इतने लंबे समय बाद राज्यसभा चुनाव में वोटिंग हुई, क्योंकि पहले कई बार उम्मीदवार निर्विरोध चुने जाते थे।
    • नीतीश कुमार का राज्यसभा सफर : दशकों तक बिहार के मुख्यमंत्री रहने के बाद नीतीश कुमार ने राज्यसभा का रास्ता चुना। यह उनके “निरंतर” राजनीतिक सफर में एक बदलाव है।
    • एनडीए की मजबूती : बिहार में NDA की यह जीत केंद्र में उनकी स्थिति को और मजबूत करेगी। राज्यसभा में एनडीए की सीटें बढ़ने से महत्वपूर्ण विधेयकों पर आसानी होगी।
    • विपक्ष की चुनौती : आरजेडी और कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग से झटका लगा। तेजस्वी यादव ने पूरी कोशिश की, लेकिन संख्याबल के सामने वे नाकाम रहे।
    Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results
    Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results

    अन्य राज्यों का संक्षिप्त अपडेट

    बिहार के अलावा ओडिशा (4 सीटें) और हरियाणा (2 सीटें) में भी मतदान हुआ। ओडिशा में कुछ विवाद हुए, लेकिन कुल मिलाकर 37 सीटों में से 26 पहले ही निर्विरोध जीत चुके थे।

    Also Read This : Foreign Minister S. Jaishankar on Europe Visit : कई एहम बैठकों की तैयारी!

    Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results ने साफ कर दिया कि राज्य में एनडीए का दबदबा बरकरार है। यह जीत नीतीश कुमार और NDA के लिए बड़ी राजनीतिक सफलता है। आगे की राजनीति में इसका असर दिखेगा।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by AVSPOST (@avspost)

  • Foreign Minister S. Jaishankar on Europe Visit : कई एहम बैठकों की तैयारी!

    Foreign Minister S. Jaishankar on Europe Visit : कई एहम बैठकों की तैयारी!

    S. Jaishankar on Europe Visit ब्रुसेल्स में एहम बैठके

    भारत के विदेश मंत्री Subrahmanyam Jaishankar आज से दो दिन के लिए Brussles (Belgium) के दौरे पर है! इस यात्रा के दौरान वह यूरोपीय देशो के विदेश मंत्रियो और वरिष्ठ अधिकारियो के साथ कई जरूरी बैठकों में भाग लेंगे! इन बैठकों में India- EU realtions ,diplomatic realtions,Trade coopeartions ,Security partnership, strategic partnership, Global issues जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की सम्भावना हैं!

    साथ- ही इस दौरे में Indian- European Union strategic partnership, Economic Cooperation International realtions और Global Diplomacy को मजबूत करने पर भी विचार – विमर्श होगा! !माना जा रहा है की इस यात्रा से भारत और यूरोप के बीच सहयोग के नए अवसर खुल सकते हैं और दोनों पक्षों के सम्बन्ध  और मजबूत हो सकते हैं!

    भारत – EU सम्बन्ध पर फोकस

    S. Jaishankar on Europe Visit इस यात्रा का ख़ास उदेश्य India -EU diplomatic Realtions,Economic Partnership और , Strategic cooperation को मजबूत करना हैं! पिछले कुछ सालों मे भारत और यूरोप संघ के बीच व्यापार, तकनीक, ऊर्जा,और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों मे सहयोग लगातार बढ़ा हैं, इसलिए यह दौरा दोनों  पक्षों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा हैं!

    Foreign Minister S. Jaishankar on Europe Visit
    Foreign Minister S. Jaishankar on Europe Visit

    इसके अलावा दोनों पक्ष Free Trade Agreement (FTA) को आगे बढ़ाने और व्यापारिक बाधाओं  को कम करने पर भी विचार कर सकते हैं, ताकि भारत और यूरोप के बीच व्यापार को और गति मिल सके!

    S. Jaishankar on Europe Visit  : वैश्विक  हालात पर चर्चा

    आज के समय में दुनिया कई चुनौतीयों का सामना कर रही हैं, Global Security Crisis, Economic  instability, Geopolitical, tensions और International, conflitics ऐसे में भारत और European Union के बीच इन मुद्दों पर सहयोग और संवाद को काफ़ी महत्वपूर्ण माना जा रहा हैं !

    बैठकों में ख़ास तौर पर West Asia situations Global energy supply, Maritime security, International peace और Global stability जैसे विषयों पर विचार विमर्श हो सकता हैं!इसके आलावा वैश्विक अर्थव्यवस्था पड़ रहे प्रभाव, सप्लाई चैन की स्थिरता और अंतरराष्ट्रीय व्यापार को सुचारु बनाये रखने जैसे मुद्दे भी चर्चा का भाग बन सकते हैं!

    विशेषज्ञों का मानना हैं की भारत और यूरोपीय देशो के बीच इस तरह की बातचीत से वेश्विक चुनौतीयों से निपटने के लिए  सामूहिक रणनीति बनाने में सहायता मिलेगी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहयोग को और मजबूत बनाया जा सकेगा!

    Also Read This : Gas Cylinder Booking में बड़ा परिवर्तन : अब बुकिंग के लिए 25 दिन  का इंतजार

    व्यापार और निवेश बढ़ाने पर जोर

    S. Jaishankar on Europe Visit : विदेश मंत्री  Subrahmanyam Jaishankar की यूरोप यात्रा के दौरान India- EU trade realtion,Foreign Investment, economic cooperation और Bussiness Partnership को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा! भारत और यूरोपीय संघ के बीच पहले से ही मजबूत Economic realtion और trade parternship हैं लेकिन दोनों पक्ष इन्हे और विस्तार देने की दिशा में काम कर रहे हैं!साथ ही भारत और यूरोप के बीच व्यापार को आसान बनाने, नई व्यापार नीतियों को प्रोत्साहन देने और आर्थिक सांझेदारी को आगे बढ़ाने के उपायों पर भी चर्चा की जा सकती हैं!विशेषज्ञों का मानना हैं की भारत और यूरोपीय देशो के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ने से वेश्विक सप्लाई चैन मजबूत होगी नई निवेश सम्भावनाए खुलेंगी और दोनों अर्थव्यवस्थाओ को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा! इसलिए इस दौरे को भारत – यूरोप आर्थिक सम्बन्धों के लिहाज से काफ़ी जरुरी माना जा रहा हैं!

    Written by :- Tanya Singh 

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by AVSPOST (@avspost)

  • Inflation Rate Increased In February : आम लोगो के खर्चो पर पड़ सकता हैं असर!

    Inflation Rate Increased In February : आम लोगो के खर्चो पर पड़ सकता हैं असर!

    Inflation Rate Increased In February : भारत में महंगाई को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है, सरकारी आंकड़ों के अनुसार फरवरी 2026 में महंगाई दर बढ़कर लगभग 3. 21% हो गई है, यह आंकड़ा पिछले महीने की तुलना में थोड़ा अधिक है! महंगाई दर बढ़ने का सीधा असर आम लोगों के रोजमर्रा के खर्चो पर पड़ता है, क्योंकि जब महंगाई बढ़ती है तो खाने पीने की चीजे, ईंधन और अन्य जरूरी सामानों की कीमतें बढ़ने लगती है!

    क्या होती हैं रिटेल महंगाई?(CPI)

    रिटेल महंगाई को Consumer Price Index(CPI) के आधार पर मापा जाता है! इसमें आम लोगों द्वारा खरीदे जाने वाले सामान और सेवाओं की कीमतों का हिसाब लगाया जाता है! इसमें खाद्य पदार्थ,कपड़े,ईंधन दवाइयां शिक्षा और अन्य आवश्यक चीज शामिल होती हैं!

    Inflation Rate Increased In February
    Inflation Rate Increased In February

    CPI  यह दिखाता है कि बाजार में जरूरी चीजे पहले की तुलना में कितनी महंगी या सस्ती हुई हैं, सरकार और आर्थिक संस्थान CPI के आंकड़ों का इस्तेमाल यह समझने के लिए करते हैं की आम लोगों की जीवन यापन लागत बढ़ रही है या फिर कम हो रही है! इसलिए इन आंकड़ों पर सरकार और Reserve Bank Of India दोनों की करीबी नजर रहती है, ताकि जरूरत पड़ने पर आर्थिक नीतियों में परिवर्तन किया जा सके!

    खाद्य पदार्थो की कीमतों पर बड़ा असर

    महंगाई दर बढ़ने के पीछे सबसे बड़ा कारण खाने पीने की चीजों में बदलाव माना जा रहा है! सब्जियां अनाज और अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतों में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है! जब इन चीजों की कीमतें पड़ती है तो इसका सीधा असर महंगाई दर पर पड़ता है, क्योंकि आम लोग इन चीजों का रोज इस्तेमाल करते हैं

    Inflation Rate Increased In February : अभी RBI के लक्ष्य के अंदर

    हालांकि महंगाई दर में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन यह अभी भी Reserve Bank Of India  के लक्ष्य के भीतर है!  RBI ने महंगाई को नियंत्रित रखने के लिए एक समय तय की हुई है!  अगर महंगाई बहुत ज्यादा बढ़ जाती है तो RBI  ब्याज दरों में परिवर्तन कर सकता है ताकि अर्थव्यवस्था को संतुलित रखा जा सके!

    Inflation Rate Increased In February
    Inflation Rate Increased In February

    भविष्य में महंगाई की स्थिति

    आर्थिक विशेषज्ञयो की माने तो आने वाले महंगाई दर कई महत्वपूर्ण कारकों पर निर्भर होंगे ! सबसे ज्यादा असर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों पर हो सकता है! अगर वैश्विक स्तर पर तेल के दाम बढ़ते हैं, तो इसका असर परिवहन लागत पर पड़ेगा और धीरे-धीरे खाद्य पदार्थ व अन्य जरूरी सामान की कीमते भी बढ़ने लगती है! इससे महंगाई दर में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है!

    इसके अलावा मौसम की स्थिति भी महंगाई को प्रभावित करती है, बारिश सामान्य रहती है और फसलों का उत्पादन अच्छा होता है, तो बाजार में खाद्य पदार्थों की आपूर्ति बढ़ती है और कीमतें स्थिर रहती है ! लेकिन यदि सूखा या बाढ़ जैसी प्राकृतिक स्थिति आती है तो फसल उत्पादन प्रभावित होता हैं खाद्य पदार्थों की कीमत बढ़ सकती है  और महंगाई दर ऊपर जा सकती!

    Also Read This : Gas Cylinder Booking में बड़ा परिवर्तन : अब बुकिंग के लिए 25 दिन  का इंतजार

    Reserve Bank Of India लगातार आर्थिक आंकड़ों पर नजर बनाए रखती है, ताकि जरूरत पड़ने पर समय रहते नीतियों में बदलाव करके महंगाई को नियंत्रित किया जा सके!

    Written by :- Tanya Singh 

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by AVSPOST (@avspost)

  • Maharashtra Legislative Assembly Building : को  बम से उड़ने  की  धमकी

    Maharashtra Legislative Assembly Building : को  बम से उड़ने  की  धमकी

    Maharashtra Legislative Assembly Building : मुंबई में स्थित महाराष्ट्र विधान भवन को ईमेल के जरिए बम से उड़ने की धमकी मिली , जिससे सुरक्षा एजेंसी में तुरंत हड़कंप मच गया! धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत मौके पर बुलाया गया और पूरे परिसर की मौके पर जांच शुरू कर दी गई!

    बजट सत्र के दौरान मिला धमकी वाला  E- mail

    यह धमकी तब मिली जब विधान भवन में महाराष्ट्र का बजट सत्र चल रहा था, ईमेल में इमारत में बम होने की बात कही जा रही थी! बजट सत्र के दौरान मिली इस धमकी ने प्रशासन और नेताओं के बीच चिंता बढ़ा दी हैं,क्योंकि इस समय विधान भवन में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कर्मचारी  मौजूद रहते हैं!

    फिलहाल पुलिस ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं की यह धमकी असली हैं या फिर किसी सरारती तत्व द्वारा फैलाई गई हैं!

    Maharashtra Legislative Assembly Building: Threat of bombing
    Maharashtra Legislative Assembly Building: Threat of bombing

    Maharashtra Legislative Assembly Building : पुलिस और बॉम्ब स्क्वॉड ने शुरू की जांच

    मुंबई पुलिस ने पूरे इलाके को घेर कर जांच शुरू कर दी हैं,मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया! जिन्होंने भवन परिसर के अंदर और आसपास के प्रत्येक हिस्सों में बारीकी से तलाशी शुरू कर दी हैं ! इसके साथ ही पुलिस ने उस ईमेल की तकनीकी जांच भी शुरू कर दी, जिसके जरिए यह धमकी दी गई थी! अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल एतिहाद के तौर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है जांच पूरी होने तक पूरे इलाके में कड़ी निगरानी रखी जाएगी

    फिलहाल कोई विस्फोटक नहीं मिला

    जांच के दौरान अब तक किसी भी प्रकार का बम या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है! परंतु उसके बाद भी सुरक्षा एजेंसी पूरी तरह से सतर्क है और किसी भी संभावित खतरे को नज़रअंदाज़ नहीं किया जाएगा! पुलिस अधिकारियो का कहना हैं की कि कई बार इस तरह की धमकियां शरारती तत्वों द्वारा अफवाह फैलाने के लिए दी जाती है लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच पूरी सावधानी के साथ की जाएगी! फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह मेल किसने भेजा और उसके पीछे उसका मकसद क्या था ! सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक महाराष्ट्र विधान भवन और उसके आसपास के पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक कड़ी रखी जाएगी!

    Maharashtra Legislative Assembly Building: Threat of bombing
    Maharashtra Legislative Assembly Building: Threat of bombing

    Also Read This : Uttar Pradesh land registration new rules : उत्तर प्रदेश में जमीन की रजिस्ट्री को लेकर बड़ा बदलाव, विवाद कम करने की तैयारी

    हर आने वाले पर कड़ी निगरानी

    Maharashtra Legislative Assembly Building : विधान भवन के मुख्य गेट,पार्किंग क्षेत्र और आसपास के सभी प्रवेश निकास मार्गों पर सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई हैं प्रसाशन ने यह भी साफ कर दिया हैं की जनता और नेताओं की सुरक्षा ही उनकी सबसे पहली प्राथमिकता हैं! इसलिए सुरक्षा एजेंसी हर पहलू से जांच शुरू कर रही है, और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही हैं! अगर जांच में धमकी देने वाले व्यक्ति का पता चलता हैं तो तुरंत उसके खिलाफ़ कारवाही की जाएगी!

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by AVSPOST (@avspost)

  • Harish Rana Euthanasia : 13 साल की कोमा के बाद सुप्रीम कोर्ट ने दी पैसिव यूथेनेशिया की अनुमति

    Harish Rana Euthanasia : 13 साल की कोमा के बाद सुप्रीम कोर्ट ने दी पैसिव यूथेनेशिया की अनुमति

    Harish Rana Euthanasia : 11 मार्च 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया, जिसमें 32 वर्षीय हरिश राणा (गाजियाबाद/कानपुर क्षेत्र) को Passive Euthanasia (निष्क्रिय इच्छामृत्यु) की अनुमति दी गई। यह भारत में पहली बार किसी व्यक्ति के लिए कोर्ट द्वारा मंजूर पैसिव यूथेनेशिया का मामला है।

    निष्क्रिय इच्छामृत्यु क्या होता है? (What is passive euthanasia?)

    इच्छामृत्यु (Euthanasia) का मतलब है – किसी गंभीर बीमारी या पीड़ा से जूझ रहे व्यक्ति की जान को जानबूझकर समाप्त करना, ताकि उसकी पीड़ा खत्म हो सके। लेकिन भारत में यह दो तरह से बाँटा जाता है:

    • Active Euthanasia  (सक्रिय इच्छामृत्यु) : इसमें डॉक्टर कोई दवा या इंजेक्शन देकर सीधे मौत का कारण बनते हैं। यह भारत में गैरकानूनी है और हत्या माना जाता है।
    • Passive Euthanasia (निष्क्रिय इच्छामृत्यु) : इसमें डॉक्टर कुछ नहीं करते – यानी जीवन को अस्वाभाविक रूप से लंबा खींचने वाले उपचार (जैसे वेंटिलेटर, फीडिंग ट्यूब, ट्रेकियोस्टॉमी या न्यूट्रिशन ट्यूब) को हटा दिया जाता है या रोक दिया जाता है। फिर व्यक्ति को प्रकृति के भरोसे छोड़ दिया जाता है, ताकि वह प्राकृतिक मौत मर सके। यह किसी को मारना नहीं, बल्कि अनावश्यक अस्वाभाविक जीवन को रोकना है।
    Harish Rana Euthanasia
    Harish Rana Euthanasia

    यह तभी अनुमति मिलती है जब:-

    • मरीज की हालत पूरी तरह कठिन हो (कोई रिकवरी की उम्मीद न हो)।
    • वह पर्सिस्टेंट वेजिटेटिव स्टेट (PVS) या कोमा जैसी स्थिति में हो।
    • मेडिकल बोर्ड (प्राइमरी और सेकेंडरी) एकमत से कहें कि रिकवरी असंभव है।
    • परिवार की सहमति हो और अदालत मंजूरी दे।
    • यह गरिमा के साथ मरने का अधिकार (Article 21 के तहत) मान्य है।
    Harish Rana Euthanasia
    Harish Rana Euthanasia

    Harish Rana Euthanasia : हरिश राणा का मामला क्या है?

    Harish Rana Euthanasia 32 वर्ष, गाजियाबाद/कानपुर क्षेत्र से 2013 में पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में बी.टेक छात्र थे। रक्षाबंधन के दिन वे चौथी मंजिल से गिर गए, जिससे गंभीर ब्रेन इंजरी हुई। वे 100% क्वाड्रिप्लेजिक (चारों अंग लकवाग्रस्त) और पर्सिस्टेंट वेजिटेटिव स्टेट में चले गए।

    13 साल से वे बिस्तर पर हैं – बोल नहीं सकते, हिल नहीं सकते, कोई प्रतिक्रिया नहीं देते। उन्हें ट्रेकियोस्टॉमी (सांस के लिए) और PEG फीडिंग ट्यूब (पोषण के लिए) से रखा जा रहा था।

    उनके परिवार खासकर पिता अशोक राणा ने अदालत में याचिका दायर की कि बिना किसी उम्मीद के यह अस्वाभाविक  जीवन सिर्फ पीड़ा बढ़ा रहा है। वे चाहते थे कि उपचार हटाकर उन्हें गरिमा के साथ प्राकृतिक मौत मिले।

    Harish Rana Euthanasia
    Harish Rana Euthanasia
    • पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने मना किया था क्योंकि फीडिंग ट्यूब को कुछ गाइडलाइंस में शामिल नहीं माना गया।
    • सुप्रीम कोर्ट ने केस लिया, मेडिकल बोर्ड बनाए (AIIMS आदि से)।
    • 11 मार्च 2026 को जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और के.वी. विश्वनाथन की बेंच ने ऐतिहासिक फैसला दिया – पहली बार भारत में किसी व्यक्ति को पैसिव यूथेनेशिया की अनुमति दी गई (2018 के Common Cause केस के बाद)।
    • कोर्ट ने कहा: फीडिंग ट्यूब भी मेडिकल ट्रीटमेंट है, इसे हटाया जा सकता है।
    • हरीश को AIIMS दिल्ली के पैलिएटिव केयर में भर्ती कराकर सुपरवाइज्ड तरीके से उपचार हटाया जाएगा।
    • जज पारदीवाला फैसला सुनाते हुए भावुक हो गए, परिवार की भक्ति की सराहना की और शेक्सपियर का “To be or not to be” उद्धृत किया।
    • कोर्ट ने सरकार से कहा कि एंड-ऑफ-लाइफ केयर के लिए कानून बनाएँ।

    Also Read this : UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026 : 560 पदों पर सुनहरा मौका! आवेदन कैसे करें, योग्यता और पूरी जानकारी

    यह फैसला अरुणा शानबाग (2011) और Common Cause (2018) के बाद एक बड़ा कदम है। अब भारत में पैसिव यूथेनेशिया सख्त शर्तों के साथ संभव है, लेकिन एक्टिव अभी भी गैरकानूनी है।