Noida Excise: अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, आबकारी विभाग का बड़ा अभियान, निरीक्षक शिखा ठाकुर की टीम ने दो तस्कर दबोचे

Noida Excise:

Noida Excise: गौतमबुद्ध नगर में अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज हो गया है। आबकारी आयुक्त के आदेश और जिलाधिकारी व पुलिस आयुक्त के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव की टीम लगातार प्रवर्तन कर रही है। 07 दिसंबर 2025 को आबकारी निरीक्षक शिखा ठाकुर की टीम ने थाना 135 एक्सप्रेस वे पुलिस के साथ संयुक्त दबिश देकर ग्राम नगली पुस्ता कट से दो अभियुक्त—रोहित अवाना और रूपेश कुमार—को गिरफ्तार किया।

Noida Excise:
Noida Excise:

मौके से गाड़ी संख्या DL1ZD0429 में संतरा मसालेदार देशी शराब (180 ml) के 131 पौव्वे बरामद किए गए। दोनों के खिलाफ थाना 135 एक्सप्रेस वे में मुकदमा दर्ज हुआ। निरीक्षक शिखा ठाकुर ने कहा, “अवैध शराब के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है। जहाँ भी अवैध बिक्री या परिवहन की सूचना मिलेगी, तत्काल कार्रवाई की जाएगी। किसी भी कीमत पर ऐसे नेटवर्क को पनपने नहीं दिया जाएगा।”

Noida Excise:
Noida Excise:

06 दिसंबर को, जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर जनपद की देशी-विदेशी शराब दुकानों, मॉडल शॉप, प्रीमियम रिटेल शॉप, बार और कैंटीन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। टीमों ने गोपनीय टेस्ट परचेज, CCTV की रियल टाइम मॉनिटरिंग, और POS से 100% बिक्री अनिवार्य कराई। आबकारी विभाग का कहना है कि अवैध शराब पर पूरी तरह नकेल कसने तक अभियान लगातार जारी रहेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *