Tag: Union Budget 2025

  • Union Budget 2025 : ₹12 लाख तक की आय पर कोई income tax नहीं

    Union Budget 2025 : ₹12 लाख तक की आय पर कोई income tax नहीं

    Union Budget 2025

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2025 पेश करते हुए घोषणा की, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अब ₹12 लाख तक की आय पर कोई आयकर नहीं लगेगा।”

     ₹12 लाख तक की आय पर कोई आयकर नहीं
    संशोधित कर स्लैब से मध्यम वर्ग को राहत
    बढ़ी हुई डिस्पोजेबल इनकम से उपभोग में वृद्धि की उम्मीद

     मिडिल क्लास के लिए बड़ी राहत

    शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम Budget 2025-26 पेश करते हुए मिडिल क्लास   के करदाताओं को बड़ी राहत दी। उन्होंने घोषणा की कि जो लोग सालाना ₹12 लाख तक कमाते हैं, उन्हें नई Tax व्यवस्था के तहत कोई आयकर नहीं देना होगा।

    उन्होंने लोकसभा में कहा, “ मिडिल क्लास हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उनके योगदान को स्वीकार करते हुए, हमने समय-समय पर Tax का बोझ कम किया है। अब मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि ₹12 लाख तक की आय पर कोई आयकर नहीं लगेगा।”

    Budget 2025 : नई Tax व्यवस्था के तहत संशोधित आयकर स्लैब

    आय सीमा (₹ में) कर दर (%)
    0 – 4 लाख शून्य (Nil)
    4 – 8 लाख 5%
    8 – 12 लाख 10%
    12 – 16 लाख 15%
    16 – 20 लाख 20%
    20 – 24 लाख 25%
    24 लाख से अधिक 30%

    आर्थिक प्रभाव और सरकार की रणनीति

    Union Budget 2025 इस बार के आयकर स्लैब में किए गए बदलावों से सलारिएद वर्ग पर फाइनेंसियल बोझ कम होगा। इससे लोगों के पास अधिक डिस्पोजेबल इनकम (खर्च करने योग्य आय) बचेगी, जिससे खपत और बाजार की मांग में वृद्धि होगी।

    सरकार के इस कर सुधार का मुख्य उद्देश्य लोगों की बाइंग शक्ति (purchasing power) बढ़ाना और आर्थिक विकास को गति देना है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बदलाव से बचत, निवेश और छोटे व्यवसायों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

    Also Read This: TATA motors share: The tata share price, Q3 results, performance in recent times and future of the company.

    यह फैसला हाल के वर्षों में आयकर दरों में सबसे बड़े बदलावों में से एक है और इसके दूरगामी आर्थिक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। 

  • Budget 2025 की तारीख और समय: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी अपना लगातार 8वां केंद्रीय बजट

    Budget 2025 की तारीख और समय: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी अपना लगातार 8वां केंद्रीय बजट

    Budget 2025 की तारीख और समय: केंद्रीय बजट 2025, जो मोदी 3.0 सरकार का दूसरा पूर्ण बजट होगा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। यह उनके द्वारा लगातार 8वीं बार केंद्रीय बजट पेश करने का अवसर होगा।
    इसके साथ ही, वह लगातार 8 बजट प्रस्तुत करने वाली पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी। इससे पहले यह रिकॉर्ड मोरारजी देसाई के नाम था, जिन्होंने लगातार 6 बजट पेश किए थे।

    केंद्रीय Budget 2025 की तारीख और समय

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2025 (शनिवार) को सुबह 11 बजे संसद में केंद्रीय Budget 2025 पेश करेंगी। केंद्र सरकार ने इसकी confirmation कर दी है।

    Budget 2025
    Budget 2025

    Budget 2025 की presentation कहां देखें

    बजट 2025 की प्रस्तुति संसद के आधिकारिक चैनलों, दूरदर्शन और संसद टीवी पर लाइव प्रसारित की जाएगी। इसे भारत सरकार के आधिकारिक You Tube चैनल और एक्स हैंडल पर भी स्ट्रीम किया जाएगा, साथ ही दूसरे समाचार चैनलों पर भी इसे देखा जा सकेगा।
    इसके अलावा, बजट दस्तावेजों को केंद्र सरकार की आधिकारिक वेब पोर्टल पर डिजिटल रूप से एक्सेस किया जा सकता है। सभी केंद्रीय बजट दस्तावेज, जिनमें वार्षिक वित्तीय विवरण (मुख्य बजट दस्तावेज), अनुदान की मांग (DG), वित्त विधेयक आदि शामिल हैं, ‘यूनियन बजट मोबाइल ऐप’ पर भी उपलब्ध होंगे।

    Also Read This: Income tax budget 2025: what will the new plan in budget, changes, Major announcement, Impact of budget, and digital economy.

    Budget 2025 की presentation के दौरान खुले रहेंगे बाजार

    हालांकि 1 फरवरी को शनिवार होगा, लेकिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने घोषणा की है कि बाजार खुले रहेंगे और सामान्य समय सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक ट्रेडिंग होगी।
    इससे पहले भी, जब 1 फरवरी 2020 और 28 फरवरी 2015 को शनिवार के दिन बजट पेश किए गए थे, तब भी बाजार खुले रहे थे।