Tag: stampede-like situation

  • Gorakhpur Mahotsav 2026 : पवन सिंह के जोश ने उड़ाए होश, भीड़ बेकाबू होने पर पुलिस को भांजनी पड़ी लाठियां

    Gorakhpur Mahotsav 2026 : पवन सिंह के जोश ने उड़ाए होश, भीड़ बेकाबू होने पर पुलिस को भांजनी पड़ी लाठियां

    Gorakhpur Mahotsav 2026 : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में चल रहे बहुचर्चित गोरखपुर महोत्सव के दूसरे दिन कुछ ऐसा हुआ जो सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय चर्चाओं तक छा गया। भोजपुरी सिनेमा के पावरहाउस पवन सिंह का लाइव शो देखने के लिए जुटी भीड़ इतनी उतावली हो गई कि मामला लाठीचार्ज तक पहुंच गया।

    चंपा देवी पार्क में आयोजित इस महोत्सव में रविवार की रात पवन सिंह का कार्यक्रम था। मंच पर उनके साथ भोजपुरी के एक और बड़े नाम, अभिनेता-सांसद रवि किशन भी मौजूद थे। पवन सिंह ने जैसे ही अपने सुपरहिट गानों की बौछार शुरू की, दर्शकों का जोश हद पार कर गया। इसी बीच उन्होंने मंच पर अपना जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया और केक काटा। यह दृश्य देखकर प्रशंसकों में और उत्साह भर गया।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by AVSPOST (@avspost)

    लेकिन यही उत्साह जल्द ही अफरा-तफरी में बदल गया। हजारों की संख्या में जुटे फैंस मंच के करीब पहुंचने के लिए बैरिकेड्स तोड़ने लगे। धक्का-मुक्की शुरू हुई, कुर्सियां उछलने लगीं और देखते-देखते दर्जनों कुर्सियां टूटकर बिखर गईं। भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

    स्थिति को काबू में करने के लिए मौके पर तैनात पुलिस को मजबूरन माइल्ड लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान कुछ लोग मामूली रूप से घायल हुए, हालांकि कोई बड़ा हादसा टल गया। प्रशासन ने फौरन अतिरिक्त बल लगाकर माहौल को शांत किया और कार्यक्रम को आगे बढ़ने दिया।

    Gorakhpur Mahotsav 2026 : सोशल मीडिया पर घटना की वायरल वीडियो 

    सोशल मीडिया पर इस घटना के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें पुलिस की लाठियां और भागती-दौड़ती भीड़ साफ दिख रही है। एक तरफ जहां पवन सिंह की फैन फॉलोइंग की ताकत साफ झलक रही है, वहीं दूसरी तरफ भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल भी उठ रहे हैं।

    आयोजकों का कहना है कि पवन सिंह की लोकप्रियता को देखते हुए इतनी बड़ी संख्या में लोगों का आना स्वाभाविक था, लेकिन आगे के कार्यक्रमों में सुरक्षा के इंतजाम और मजबूत किए जाएंगे। प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि उत्साह के साथ-साथ अनुशासन भी बनाए रखें।

    गोरखपुर में पवन सिंह का जलवा 

    Gorakhpur Mahotsav 2026 अभी कई दिनों तक चलेगा और इसमें कई बड़े कलाकार हिस्सा लेंगे। लेकिन पवन सिंह वाली यह रात शायद लंबे समय तक याद रहेगी – एक तरफ अपार जनसमर्थन की मिसाल और दूसरी तरफ भीड़ के जोश में खोई व्यवस्था की सीख।

    Gorakhpur Mahotsav 2026
    Gorakhpur Mahotsav 2026

    Gorakhpur Mahotsav 2026 : पवन सिंह की फैन फॉलोइंग का अंदाजा इसी से लगाइए कि टिकट होने या न होने से फर्क नहीं पड़ा – लोग बस अपने स्टार को करीब से देखने और सुनने के लिए पहुंच गए। भोजपुरी इंडस्ट्री में उनकी यह लोकप्रियता वाकई बेमिसाल है।

    Also Read This : First Digital Jangadna 2027 : भारत की ऐतिहासिक डिजिटल जनगणना की पूरी जानकारी

    आगे देखना यह होगा कि महोत्सव के बाकी दिन शांतिपूर्ण और यादगार रहते हैं या नहीं। फिलहाल, गोरखपुर की यह रात सोशल मीडिया की सुर्खियां बनी हुई है।

    दीपू जैन की रिपोर्ट