Tag: rumors

  • Smriti Mandhana-Palash Muchhal Controversy : धोखे के स्क्रीनशॉट्स ने मचाया हंगामा, शादी टूटी या पोस्टपोन?

    Smriti Mandhana-Palash Muchhal Controversy : धोखे के स्क्रीनशॉट्स ने मचाया हंगामा, शादी टूटी या पोस्टपोन?

    Smriti Mandhana-Palash Muchhal controversy : भारतीय महिला क्रिकेट की सुपरस्टार स्मृति मंधाना की पर्सनल जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। 23 नवंबर को होने वाली उनकी शादी को लेकर जो उत्साह था, वो अब चीटींग के आरोपों और वायरल चैट स्क्रीनशॉट्स से बदल गया है। स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की खराब तबीयत (हार्ट अटैक) के कारण शादी पोस्टपोन होने की खबर तो ऑफिसियल थी, लेकिन अब सोशल मीडिया पर पलाश मुच्छल पर किसी और महिला के साथ फ्लर्टी चैट्स का आरोप लग रहा है। क्या ये शादी का अंत है, या सिर्फ अफवाहें? आइए, इस पूरे मामले को समझते हैं।

    Smriti Mandhana-Palash Muchhal controversy : टाइमलाइन

    स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल का रिश्ता करीब 6 साल पुराना बताया जाता है। पलाश एक म्यूजिक कंपोजर और फिल्ममेकर हैं, जबकि स्मृति क्रिकेट के मैदान पर अपनी शानदार बल्लेबाजी से लाखों दिलों की धड़कन हैं। शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं, और सोशल मीडिया पर दोनों के फैंस उत्साहित थे। लेकिन 23 नवंबर को अचानक खबर आई कि स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ ख़राब हो गयी है, जिसके चलते शादी को कुछ दिनों के लिए टाल दिया गया।

    फिर क्या हुआ? अगले ही दिन, इंस्टाग्राम पर एक महिला ने पलाश के साथ अपनी कथित चैट्स के स्क्रीनशॉट शेयर कर दिए। ये चैट्स मई 2025 की बताई जा रही हैं, जिसमें पलाश उन्हें मिलने, स्विमिंग करने और यहां तक कि किस करने जैसे मैसेज भेजते नजर आ रहे हैं। जब महिला ने पूछा कि क्या पलाश स्मृति से प्यार करते हैं, तो जवाब टालते दिखे। ये स्क्रीनशॉट्स रेडिट, इंस्टाग्राम और X पर तेजी से वायरल हो गए।

    Smriti Mandhana-Palash Muchhal controversy
    Smriti Mandhana-Palash Muchhal controversy

    कौन हैं वो महिला? मैरी डी’कोस्टा का एंगल

    Smriti Mandhana-Palash Muchhal Controversy : वायरल स्क्रीनशॉट्स में नाम आया है मैरी डी’कोस्टा का, जो शादी की तैयारियों में कोरियोग्राफर के तौर पर जुड़ी हुई थीं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैरी ने खुद ये चैट्स शेयर किए, जो शादी की खबर आने के तुरंत बाद वायरल हो गए। X पर एक यूजर ने लिखा, “यहीं है वो जिसके लिए पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना को धोखा दिया?”

    हालांकि, मैरी का कोई ऑफिसियल बयान नहीं आया है। कुछ पोस्ट्स में दावा किया गया कि ये चैट्स पुराने हैं और शादी टूटने का असली कारण स्मृति के पिता की तबीयत ही है। लेकिन सवाल ये उठता है: स्मृति ने अपनी इंस्टाग्राम से इंगेजमेंट और शादी से जुड़े सभी पोस्ट क्यों डिलीट कर दिए?

    पलाश का पक्ष : अस्पताल में भर्ती या दिखावा?

    Smriti Mandhana-Palash Muchhal Controversy : विवाद के बीच पलाश मुच्छल को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया बताया जा रहा है। लेकिन X पर कई यूजर्स का कहना है कि ये सिर्फ एक नाटक था, ताकि शादी से बच सकें। एक पोस्ट में लिखा गया, “पलाश मुच्छल का अस्पताल में भर्ती होना सिर्फ़ एक दिखावा था!”

    पलाश ने सोशल मीडिया पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। न ही स्मृति या उनके परिवार ने चैट्स पर कोई कमेंट किया। स्मृति के परिवार ने सिर्फ पिता की तबीयत का हवाला देकर शादी पोस्टपोन करने की बात कही।

    सोशल मीडिया पर तूफान : फैंस स्मृति के साथ

    Smriti Mandhana-Palash Muchhal Controversy : ये विवाद X पर ट्रेंड कर रहा है। हजारों यूजर्स स्मृति के समर्थन में उतर आए हैं। लोग पलाश को “धोखेबाज” और “लल्लू लाल” जैसे नामों से पुकार रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “पलाश मुच्छल अब भारत का नंबर 1 पब्लिक एनीमी बन गया है। पूरा देश स्मृति के साथ है।”

    मीम्स भी वायरल हो रहे हैं – पुराने क्रिकेट मैचों के क्लिप्स के साथ स्मृति को “गॉड सेव स्मृति” बोलकर हौसला दिया जा रहा है। कुछ यूजर्स ने ब्रांड डील्स का जिक्र किया, कहते हुए कि ये विवाद स्मृति के करियर को प्रभावित न करे।

    रेडिट पर थ्रेड्स में डिस्कशन चल रहा है कि क्या ये चीटिंग ही शादी टूटने का असली कारण था। एक पोस्ट में कहा गया, “मंडप से हॉस्पिटल तक 24 घंटे में सब बदल गया।”

    Smriti Mandhana-Palash Muchhal controversy
    Smriti Mandhana-Palash Muchhal controversy

    सच्चाई क्या? अफवाहें या हकीकत?

    Smriti Mandhana-Palash Muchhal Controversy : ये सब अभी अनवेरिफाइड स्क्रीनशॉट्स और अफवाहों पर टिका है। न स्मृति ने और न पलाश ने कोई ऑफिसियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया। एक यूजर ने सही कहा, “सोशल मीडिया आक्रामक हो सकता है, लेकिन सच्चाई ऑफिसियल बयान से ही पता चलेगी।”

    फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही क्लैरिटी मिलेगी। तब तक, स्मृति के पिता के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। 

    Also Read This : Dharmendra life Story : 89 की उम्र में धर्मेंद्र का अंतिम सफर, बॉलीवुड के He-Man के करियर, प्रेम कहानी और अनसुनी बातें

    क्रिकेट स्टार की निजी जिंदगी पर नजर रखें

    Smriti Mandhana-Palash Muchhal controversy : स्मृति मंधाना मैदान पर जितनी मजबूत हैं, उतनी ही मजबूत ये विवाद से निकलेंगी। ये मामला हमें याद दिलाता है कि सेलिब्रिटी की जिंदगी कितनी पब्लिक होती है, लेकिन प्राइवेसी का सम्मान जरूरी। अगर कोई नया अपडेट आए, तो हम बताएंगे। आप क्या सोचते हैं – शादी टूट गई या सिर्फ पोस्टपोन? कमेंट्स में बताएं!

  • Govinda-Sunita Ahuja Divorce : अभिनेता देना चाहते हैं ‘दूसरा मौका’, लेकिन पत्नी नहीं हैं तैयार, मैनेजर ने किया कन्फर्म

    Govinda-Sunita Ahuja Divorce : अभिनेता देना चाहते हैं ‘दूसरा मौका’, लेकिन पत्नी नहीं हैं तैयार, मैनेजर ने किया कन्फर्म

    Govinda-Sunita Ahuja Divorce : क्या 37 साल की शादी के बाद अलग हो रहे हैं दोनों?

    Govinda-Sunita Ahuja Divorce: 90 के दशक के स्टार Govinda और उनकी पत्नी Sunita Ahuja के  तलाक की चर्चा जोरों पर है। यह खबर सबसे पहले रेडिट पर सामने आई और फिर धीरे-धीरे कई न्यूज़ पोर्टल्स पर छा गई। खबरों के मुताबिक, 37 साल की शादी के बाद यह जोड़ा अलग होने की कगार पर है।

    Govinda-Sunita Ahuja Divorce : अब तक जो जानकारी मिली है

     इस कपल की शादीशुदा जिंदगी में परेशानी चल रही है। Sunita, जो कुछ समय से अलग रह रही थीं, अब वो अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला कर लिया है। करीब 4 दशकों तक साथ रहने के बाद, अब उनके तलाक की खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि उनकी शादी में आए इस संकट की वजह बार-बार होने वाले झगड़े और उनके लाइफस्टाइल को लेकर मतभेद हैं। कुछ रिपोर्ट्स में किसी तीसरे व्यक्ति के शामिल होने की भी बात कही जा रही है।

    Divorce Remorse
    Divorce Remorse

    Govinda इस रिश्ते को एक और मौका देना चाहते हैं और चीजों को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, उनकी पत्नी Sunita दोबारा साथ आने को तैयार नहीं हैं।

    Govinda के मैनेजर ने क्या कहा?

    “कुछ पारिवारिक मेंबर्स द्वारा दिए गए बयानों के कारण इस कपल के बीच समस्याएं हुई हैं। इससे ज्यादा कुछ नहीं है। गोविंदा इस समय अपनी आने वाली फिल्म की तैयारियों में व्यस्त हैं, जिसके लिए कलाकार हमारे ऑफिस आ रहे हैं। हम इस मुद्दे को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।”

    इसी रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि सुनिता ने पहले गोविंदा को कानूनी रूप से अलग होने का नोटिस भेजा था, लेकिन इसके बाद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

    Govinda-Sunita Ahuja Divorce
    Govinda-Sunita Ahuja Divorce

    अलग घरों में रहते हैं गोविंदा और सुनिता?

    इस साल की शुरुआत में, सुनिता आहूजा ने यह कहकर सबको चौंका दिया था कि वह गोविंदा के साथ एक ही घर में नहीं रहती हैं। बताया गया कि गोविंदा अपने बंगले में रहते हैं, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे उसके सामने बने एक फ्लैट में रहते हैं।

    जब इस बयान से उनके अलगाव की अफवाहें तेज़ हुईं, तो सुनिता ने “शिरडी टुडे” को दिए एक इंटरव्यू में सफाई दी:
    “कोई हमें अलग नहीं कर सकता। मैं उनके साथ बहुत मजे में हूं। घर तोड़ने वाले बाहर वालों से ज्यादा अपने ही होते हैं। लेकिन मैं किसी को हमारा घर तोड़ने नहीं दूंगी। मैं जीतूंगी क्योंकि बाबा मेरे साथ हैं।”

    हाल ही में सुनिता ने यह भी खुलासा किया कि वह अपना जन्मदिन अकेले मनाती हैं, जिससे इन अटकलों को और भी बल मिला।

    Also Read This: What is USAID? History, Mission, and Challenges in 2025