Tag: Planetary Alignment

  • Planetary Alignment : 25 जनवरी 2025 6 ग्रहों की रेयर ग्रहीय परेड का अद्भुत नज़ारा”

    Planetary Alignment : 25 जनवरी 2025 6 ग्रहों की रेयर ग्रहीय परेड का अद्भुत नज़ारा”

    Planetary Alignment

    खगोल विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए 25 जनवरी 2025 एक खास खगोलीय घटना लेकर आ रहा है। इस महीने एक अद्भुत ग्प्लैनेट परेड होने जा रहा है। इस दौरान आप 6 ग्रहों को एक साथ देख सकते हैं।

    क्या होता है Planetary Alignment?

    जब रात्रि के समय आकाश में कई ग्रह एक साथ दिखाई देते हैं, तो इसे Planetary Alignment कहते हैं।

    • लघु संरेखण: जब 3-4 ग्रह एक साथ दिखाई देते हैं।
    • बृहद संरेखण: जब 4-6 ग्रह एक साथ नजर आते हैं।
    • बृहत्तर संरेखण: जब सौर मंडल के सभी ग्रह एक साथ दिखाई देते हैं। यह बहुत ही दुर्लभ घटना होती है, जो लगभग 396 अरब वर्षों में एक बार घटित होती है।
    Planetary Alignment
    Planetary Alignment

    कब और कितने ग्रह दिखाई देंगे?

    25 जनवरी 2025 को होने वाले इस ग्रहीय संरेखण(Planetary Alignment) में 6 ग्रह देखे जा सकते हैं:

    1. शुक्र (Venus)
    2. मंगल (Mars)
    3. बृहस्पति (Jupiter)
    4. शनि (Saturn)
    5. अरुण (Uranus)
    6. वरुण (Neptune)

    इनमें से पहले चार ग्रहों को आप अपनी साधारण आंखों से देख सकते हैं, जबकि अरुण और वरुण को देखने के लिए दूरबीन या बाइनाकुलर्स की आवश्यकता होगी।

    Also Read This: #SaveDaivik Urgent Plea to PM Modi: Save 4-Year-Old Fighting Rare Brain Tumor – Treatment Only Available Abroad

    Planetary Alignment को देखने का समय और दिशा

    • शुक्र और शनि ग्रह: सूर्यास्त के 45 मिनट बाद यानी लगभग शाम 7:30 बजे दक्षिण-पश्चिम(South-West) दिशा में देखे जा सकते हैं। कई स्थानों से यह रात 12 बजे तक भी दिखाई देंगे।
    • बृहस्पति ग्रह: दक्षिण-पूर्व(South-East) दिशा में नजर आएगा।
    • मंगल ग्रह: East दिशा में देखा जा सकेगा।
    • अरुण और वरुण ग्रह: वरुण ग्रह, शुक्र और शनि ग्रह के ठीक ऊपर होगा, जबकि अरुण ग्रह, बृहस्पति ग्रह के ऊपर नजर आएगा। इन दोनों ग्रहों को देखने के लिए दूरबीन की आवश्यकता होगी।

    कब तक देखा जा सकेगा यह Planetary Alignment?

    यह संरेखण 21 जनवरी 2025 से शुरू होकर 31 जनवरी 2025 तक साफ-साफ देखा जा सकता है। हालांकि, कुछ ग्रहों की स्थिति में बदलाव के कारण यह 13 फरवरी 2025 तक भी partial रूप से नजर आ सकता है। लेकिन इसके लिए मौसम साफ और प्रकाश प्रदूषण कम होना चाहिए ।

    Planetary Alignment
    Planetary Alignment

    प्लैनेट परेड क्या होती है?

    ग्रहीय संरेखण (Planetary Alignment) को प्लैनेट परेड (Planet Parade) भी कहा जाता है।

    • ग्रह वास्तव में एक सीधी रेखा में नहीं होते, बल्कि अपनी Elliptical कक्षा में सूर्य का Cruising करते हुए एक ओर होते हैं।
    • जब यह स्थिति पृथ्वी से देखी जाती है, तो ये ग्रह आकाश में एक लाइन में प्रतीत होते हैं।

    Alignment को देखने के लिए क्या करें?

    1. किसी कम रोशनी वाली जगह का चुनाव करें – शहर की रोशनी से दूर जाएं।
    2. खुले आसमान में जाएं – आकाश में बादल न हों।
    3. दूरबीन या टेलीस्कोप का उपयोग करें – अरुण और वरुण को देखने के लिए।
    4. समय का ध्यान रखें – शाम 7:30 बजे से 3 घंटे तक देखना सबसे अच्छा होगा।

    इस रेयर खगोलीय घटना को देखने के लिए तैयार रहें और अद्भुत नज़ारे का आनंद लें