Tag: NVIDIA

  • NVIDIA की ताजा खबरें: AI और टेक्नोलॉजी में क्रांति 

    NVIDIA की ताजा खबरें: AI और टेक्नोलॉजी में क्रांति 

    NVIDIA, जो कि ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट्स (जीपीयू) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक के क्षेत्र में आगे  है, हाल के महीनों में कई महत्वपूर्ण कदमों के साथ वैश्विक सुर्खियों में बनी हुई है। 

    NVIDIA : चीन के लिए नई AI  चिप

    NVIDIA ने सितंबर 2025 तक चीन के बाजार के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन की गई एक नई AI चिप लॉन्च करने की योजना की घोषणा की है। यह कदम अमेरिकी निर्यात प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि चीनी बाजार में कंपनी की उपस्थिति को और मजबूत किया जा सके। यह चिप चीनी डेटा सेंटरों और एआई अनुप्रयोगों की जरूरतों को पूरा करेगी।

    NVIDIA : AI Technology
    NVIDIA : AI chip

    मार्केट कैप में ऐतिहासिक उपलब्धि

    9 जुलाई 2025 को, एनवीडिया का मार्केट कैप 4 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया, जो भारत की पूरी जीडीपी के बराबर है। यह उपलब्धि एनवीडिया की वैश्विक तकनीकी नेतृत्व और निवेशकों के भरोसे को दर्शाती है। कंपनी की यह वृद्धि मुख्य रूप से एआई और डेटा सेंटर हार्डवेयर की बढ़ती मांग के कारण है।

     चीन में डेटा सेंटर विस्तार

    चीनी कंपनियां पश्चिमी रेगिस्तानों में 115,000 से अधिक एनवीडिया AI चिप्स का उपयोग करके 36 से ज्यादा डेटा सेंटर स्थापित करने की योजना बना रही हैं। यह परियोजना चीन में एआई तकनीक के विकास को गति देगी और एनवीडिया के हार्डवेयर की मांग को और बढ़ाएगी।

    इज़राइल में अनुसंधान और विकास केंद्र

    एनवीडिया ने इज़राइल में अपने 5,000 कर्मचारियों वाले अनुसंधान और विकास (आरएंडडी) केंद्र को और विस्तार देने के लिए एक नए बड़े कैंपस की घोषणा की है। यह निवेश इज़राइल को तकनीकी नवाचार के केंद्र के रूप में और मजबूत करेगा, और एनवीडिया की वैश्विक रणनीति में इस क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है।

    NVIDIA : AI Technology
    NVIDIA : AI chip

    जेन्सेन हुआंग का विजन: “एआई फैक्ट्रियां”

    एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग ने हाल ही में कहा कि उनकी कंपनी अमेरिका में “AI Facteries” के निर्माण के माध्यम से औद्योगिक पुनर्जनन में योगदान दे रही है। ये फैक्ट्रियां डेटा सेंटरों और AI-Powered टेक्नोलॉजी का आधार होंगी, जो भविष्य की अर्थव्यवस्था को आकार देंगी।

    भारत के लिए हिंदी AI मॉडल

    भारत में एनवीडिया ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नेमोट्रॉन-4-मिनी-हिंदी-4B नामक एक लाइटवेट AI मॉडल लॉन्च किया है। यह 4 बिलियन पैरामीटर वाला मॉडल हिंदी भाषा के लिए अनुकूलित है और भारतीय कंपनियों को अपने स्वयं के AI मॉडल विकसित करने में मदद करेगा। टेक महिंद्रा ने इस मॉडल का उपयोग करके इंडस 2.0 नामक एक कस्टम एआई मॉडल बनाया है, जो स्थानीय जरूरतों को पूरा करता है।

    शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव

    फरवरी 2025 में, चीनी AI स्टार्टअप डीपसीक के एक बयान के बाद, जिसमें उसने अमेरिकी नेतृत्व पर सवाल उठाए, एनवीडिया के शेयरों में प्री-मार्केट ट्रेडिंग में 12% से अधिक की गिरावट देखी गई। हालांकि, कंपनी ने जल्द ही अपनी स्थिति को स्थिर किया, जिससे निवेशकों का भरोसा बरकरार रहा।

    NVIDIA : AI Technology
    NVIDIA : AI chip

    भारत में रणनीतिक साझेदारी

    एनवीडिया ने भारत में रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा समूह जैसे बड़े समूहों के साथ साझेदारी की है ताकि देश में AI इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा सके। CEO जेन्सेन हुआंग ने भारत को भविष्य में एआई का सबसे बड़ा निर्यातक देश बताया, जो भारतीय तकनीकी क्षेत्र के लिए एक बड़ा अवसर है।

    Also Read This : Animesh Kujur : भारत का सबसे तेज धावक और एथलेटिक्स की नई उम्मीद

    NVIDIA न केवल टेक्नोलॉजी नवाचार में अग्रणी है, बल्कि वैश्विक स्तर पर AI और डेटा सेंटर उद्योग को भी आकार दे रही है। भारत में हिंदी एआई मॉडल से लेकर चीन और इज़राइल में निवेश तक, कंपनी का प्रभाव हर जगह दिखाई देता है। जैसे-जैसे AI का भविष्य उज्ज्वल होता जा रहा है, एनवीडिया इस क्रांति के केंद्र में बनी रहेगी।

  • DeepSeek का असर: अमेरिकी AI Industry पर मंडरा रहा संकट ? शेयरों में सोमवार को 16.8% की गिरावट

    DeepSeek का असर: अमेरिकी AI Industry पर मंडरा रहा संकट ? शेयरों में सोमवार को 16.8% की गिरावट

    DeepSeek Shares

    सोमवार को US टेक्नोलॉजी  शेयरों में भारी गिरावट देखी गई, जब चीनी AI स्टार्टअप DeepSeek ने अमेरिका के इसपे सवाल खड़े कर दिए। इस कारण Nvidia सहित कई चिप कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई। Nvidia के शेयर शुरुआती कारोबार में 15% से अधिक गिर गए, जिससे कंपनी को भारी नुकसान हुआ।

    DeepSeek क्या है?

    DeepSeek की स्थापना 2023 में Liang Wenfeng ने की थी, जो एक AI-Based क्वांट हेज फंड High-Flyer के प्रमुख हैं।
    DeepSeek एक ओपन-सोर्स AI मॉडल विकसित करता है, जिसका मतलब है कि कोई भी Developers   इसके सॉफ़्टवेयर को देख, समझ और सुधार सकता है।
    इसका मोबाइल ऐप जनवरी की शुरुआत में लॉन्च होने के बाद iPhone डाउनलोड चार्ट में टॉप पर पहुंच गया।
    DeepSeek का AI मॉडल अन्य चैटबॉट्स (जैसे OpenAI के ChatGPT) से इस मामले में अलग है कि यह जवाब देने से पहले अपने लॉजिक को क्लीन तरीके  से पेश करता है।
    कंपनी का दावा है कि इसका R1 मॉडल OpenAI के नवीनतम मॉडल के बराबर प्रदर्शन करता है, और उसने AI Developers को इस पर चैटबॉट बनाने की अनुमति भी दी है।

    DeepSeek,
    DeepSeek,

    Nvidia के शेयरों में भारी गिरावट

    Nvidia के शेयरों में सोमवार को 16.8% की गिरावट आई और यह $142.62 से घटकर $118.556 पर आ गया (1:23 PM EST तक)। बीते दो कारोबारी सत्रों में कंपनी के शेयरों में 21% की गिरावट आई, जिससे Nvidia का बाजार capitalization $1.5 ट्रिलियन तक कम हो गया।
    फ्रैंकफर्ट में Nvidia के शेयर 12.53% नीचे कारोबार कर रहे थे। बीते दो सालो में कंपनी के शेयर $20 से बढ़कर $140 से अधिक हो गए थे, लेकिन सोमवार को अचानक भारी गिरावट देखने को मिली।

    DeepSeek के कारण Nvidia को झटका

    DeepSeek, जो हाल ही में लॉन्च हुआ एक ओपन-सोर्स AI मॉडल है, को OpenAI और Meta Platforms के competitive के रूप में देखा जा रहा है।
    DeepSeek के नए मॉडल DeepSeek V3 को बनाने में सिर्फ $5.6 मिलियन का खर्च आया, जो अमेरिकी टेक कंपनियों की तुलना में बेहद कम है।
    इसका मोबाइल ऐप लॉन्च के बाद Apple Inc. के ऐप स्टोर में टॉप पर पहुंच गया। DeepSeek की खासियत यह है कि यह कम डेटा और कम लागत में काम करता है, जिससे यह Nvidia और अन्य अमेरिकी AI कंपनियों के लिए खतरा बन सकता है।

    अमेरिकी स्टॉक मार्केट में गिरावट

    सोमवार को वॉल स्ट्रीट के प्रमुख शेयरों में भारी गिरावट आई, जब चीन की DeepSeek ने अमेरिकी AI बाजार को चुनौती दी।

    • S&P 500 Index सुबह 1.6% नीचे था, जो एक महीने में सबसे खराब गिरावट रही।
    • Nasdaq कंपोजिट 4% गिरा, जिससे AI आधारित शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई।
    • Nvidia 17% गिर गया, जिससे Nasdaq को भारी नुकसान हुआ।
    • CBOE Volatility Index (VIX), जिसे “वॉल स्ट्रीट का डर गेज” कहा जाता है, 27% उछलकर 20 दिसंबर के बाद के हाई स्तर पर पहुंच गया।
    CBOE Volatility Index (VIX)
    CBOE Volatility Index (VIX)

    हालांकि, AI से अलग अन्य इंड्रस्टीज के DeepSeek शेयरों पर ज्यादा असर नहीं पड़ा। Dow Jones Industrial Average सिर्फ 65 अंक (0.1%) नीचे था, क्योंकि इसमें टेक शेयरों की हिस्सेदारी कम है।

    Also Read This: Budget 2025 की तारीख और समय: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी अपना लगातार 8वां केंद्रीय बजट

    Nasdaq पर टेक कंपनियों का दबाव

    Nasdaq कंपोजिट सोमवार को 4% गिर गया, जिसमें मुख्य रूप से Nvidia के 17% गिरने का प्रभाव रहा।
    Microsoft , Meta  और Apple  इस सप्ताह अपने quarter financial नतीजे जारी करेंगे, जिससे बाजार की instability और बढ़ सकती है।

    Investors  के लिए चेतावनी

    ऊपर दी गई जानकारी एनालिस्ट  और ब्रोकिंग कंपनियों की राय पर आधारित है।
    हम investors  को सलाह देते हैं कि वे invest  करने से पहले certified expert से सलाह ले।

  • Stargate Project : $500 बिलियन की मेगा पहल, AI में अमेरिका का दबदबा कायम!

    Stargate Project : $500 बिलियन की मेगा पहल, AI में अमेरिका का दबदबा कायम!

    Stargate Project एक $500 बिलियन की AI इन्फ्रास्ट्रक्चर पहल है, जिसे OpenAI, SoftBank, Oracle और MGX ने मिलकर शुरू किया है, ताकि अमेरिका का AI में नेतृत्व मजबूत किया जा सके। इस project में $100 बिलियन की initial राशि निवेश की जाएगी, जो आधुनिक AI डेटा सेंटर बनाने, 100,000 से अधिक रोजगार उत्पन्न करने और राष्ट्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देने पर concentrated है। प्रमुख साझेदारों में Microsoft, NVIDIA और Arm शामिल हैं, जो advanced कंप्यूटिंग सिस्टम के विकास में मदद करेंगे। पहले चरण की शुरुआत टेक्सास से हो चुकी है, और अमेरिका भर में इसके विस्तार की योजना है, जिससे आर्थिक और तकनीकी विकास होगा।

    NVIDIA
    NVIDIA

    OpenAI ने Stargate Project की घोषणा की है

     जो AI के क्षेत्र में अमेरिकी नेतृत्व को सुरक्षित करने के लिए एक विशाल निवेश पहल है। $500 बिलियन का निवेश, राष्ट्रीय सुरक्षा को बढ़ावा यह परियोजना अगले चार वर्षों में $500 बिलियन का निवेश करेगी, जिसमें प्रारंभिक विकास के लिए $100 बिलियन की त्वरित धनराशि जारी की जाएगी। यह पहल हजारों अमेरिकियों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेगी और अमेरिका के Re-industrialization में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही, यह अमेरिका और उसके सहयोगियों की राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक strategic क्षमता प्रदान करेगी।

    Stargate Project
    Stargate Project

    Stargate Project : Support of major companies

    Stargate Project को SoftBank, OpenAI, Oracle और MGX जैसी दिग्गज कंपनियों का समर्थन प्राप्त है।

    • SoftBank और OpenAI प्रमुख भागीदार हैं, जहां SoftBank financial management देखेगा और OpenAI opration की जिम्मेदारी संभालेगा।
    • SoftBank के संस्थापक और CEO मासायोशी सोन इस परियोजना के चेयरमैन होंगे।
    • तकनीकी भागीदारों में Arm, Microsoft, NVIDIA, Oracle और OpenAI शामिल हैं।
    Stargate Project
    Stargate Project

    टेक्सास से शुरुआत, देशभर में विस्तार की योजना

    Stargate Project का निर्माण कार्य टेक्सास में शुरू हो चुका है, और टीम अमेरिका में additional कैंपसों के लिए स्थानों का आकलन कर रही है।

    मजबूत साझेदारियों का विस्तार

    • OpenAI और NVIDIA के बीच 2016 से चला आ रहा सहयोग इस project में और मजबूत होगा।
    • OpenAI और Oracle ने हाल ही में रणनीतिक साझेदारी की है, जिसके तहत Oracle, NVIDIA और OpenAI मिलकर स्टारगेट प्रोजेक्ट के लिए अत्याधुनिक कंप्यूटिंग सिस्टम विकसित करेंगे।
    • OpenAI, Microsoft के Azure प्लेटफॉर्म का उपयोग करके AI मॉडल ट्रेनिंग और उत्पाद विकास को तेज करेगा।

    यह विशाल कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर OpenAI को और अधिक advanced और अभिनव AI समाधान प्रदान करने में सक्षम बनाएगा, जिससे अमेरिका की आर्थिक वृद्धि और तकनीकी प्रगति को बढ़ावा मिलेगा।

    Also Read This: A Game Changer by Elon Musk : X Users Can Now Access Grok AI Chatbot for Free