Tag: Noida Police

  • जन शिकायतों पर जीरो टॉलरेंस : चर्चा में Gautam Buddha Nagar ADM Ajit Kumar Singh, जानिए कौन हैं यह अधिकारी

    जन शिकायतों पर जीरो टॉलरेंस : चर्चा में Gautam Buddha Nagar ADM Ajit Kumar Singh, जानिए कौन हैं यह अधिकारी

    Gautam Buddha Nagar ADM Ajit Kumar Singh। सरकारी दफ्तरों में शिकायत दर्ज कराने के बाद महीनों तक जवाब का इंतजार करने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। गौतमबुद्धनगर प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि अब जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायत का समाधान सिर्फ कागजों में नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि में भी दिखना चाहिए।

    ADM Ajit Kumar Singh का सख्त एक्शन

    इसी सोच के साथ अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) Ajit Kumar Singh ने कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हर शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए।

    Zero tolerance for public grievances: Gautam Buddha Nagar ADM Ajit Kumar Singh in the spotlight—find out who this official is.
    Zero tolerance for public grievances : Gautam Buddha Nagar ADM Ajit Kumar Singh in the spotlight—find out who this official is.

    बैठक का सबसे अहम फैसला यह रहा कि जुलाई माह में जिन विभागों का संतुष्ट फीडबैक 50 प्रतिशत से कम रहेगा, उनके विभागाध्यक्षों का वेतन तब तक जारी नहीं किया जाएगा, जब तक वे शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और शिकायतकर्ताओं से संवाद का प्रमाण प्रस्तुत नहीं करेंगे। प्रशासन के इस फैसले को जवाबदेही तय करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

    मौके पर जाकर शिकायतों की जांच करो –  ADM Ajit Kumar Singh

    समीक्षा के दौरान कृषि, श्रम, विद्युत, शिक्षा, समाज कल्याण विभाग और दनकौर नगर पंचायत सहित कई विभागों की प्रगति का मूल्यांकन किया गया। जिन विभागों का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिला, उन्हें लंबित और ‘सी’ श्रेणी की शिकायतों का विशेष अभियान चलाकर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

    ADM Ajit Kumar Singh ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल कार्यालय में बैठकर न किया जाए। जरूरत पड़ने पर शिकायतकर्ता की मौजूदगी में मौके पर जाकर जांच की जाए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आए और लोगों को सही मायने में राहत मिल सके। साथ ही सभी विभागों को प्रतिदिन आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं।

    प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि यदि शिकायतों का समाधान समय पर और निष्पक्ष तरीके से होगा, तो जनता का भरोसा शासन-प्रशासन पर और मजबूत होगा। यही कारण है कि गौतमबुद्धनगर प्रशासन अब केवल शिकायतों की संख्या नहीं, बल्कि उनके समाधान की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दे रहा है।

    Zero tolerance for public grievances: Gautam Buddha Nagar ADM Ajit Kumar Singh in the spotlight—find out who this official is.
    Zero tolerance for public grievances: Gautam Buddha Nagar ADM Ajit Kumar Singh in the spotlight—find out who this official is.

    Also Read This : Ram Mandir Chanda Chori विवाद पर Brij Bhushan Sharan Singh का बड़ा बयान: ‘पहले दिन से खेल चल रहा है’

    कौन हैं अजीत कुमार सिंह? (Who is Ajit Kumar Singh?)

    ADM Ajit Kumar Singh वर्तमान में गौतमबुद्धनगर के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के रूप में कार्यरत हैं। मूल रूप से बलिया के रहने वाले अजीत कुमार सिंह उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उन्हें शांत, अनुशासित और परिणाम आधारित कार्यशैली वाला अधिकारी माना जाता है। राजस्व प्रशासन, जन शिकायतों के प्रभावी निस्तारण और सरकारी व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करने पर उनका विशेष फोकस रहता है। गौतमबुद्धनगर में भी वे लगातार विभागों की नियमित समीक्षा कर कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता पर जोर दे रहे हैं

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by AVSPOST (@avspost)

  • Feel The Change Foundation की पहल : गौतम बुद्ध नगर में साइबर अपराध के खिलाफ बड़ा जागरूकता अभियान, पुलिस-प्रशासन के साथ मिलकर एक्शन

    Feel The Change Foundation की पहल : गौतम बुद्ध नगर में साइबर अपराध के खिलाफ बड़ा जागरूकता अभियान, पुलिस-प्रशासन के साथ मिलकर एक्शन

    Feel The Change Foundation : गौतम बुद्ध नगर जिला, जिसमें नोएडा और ग्रेटर नोएडा शामिल हैं, अब साइबर अपराध के खिलाफ एक संगठित मुहिम की शुरुआत कर चुका है। ऑनलाइन फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी ठगी और फेक निवेश जैसे मामलों को देखते हुए Feel The Change Foundation ने व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने का फैसला किया है। यह अभियान Noida Police और जिला प्रशासन के सहयोग से पूरे जिले में चलाया जाएगा।

    हाल ही में फाउंडेशन के सचिव JP Mandal ने साइबर सेल के ACP Vivek Ranjan Rai से मुलाकात की। इस बैठक में तय हुआ कि अब साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ बड़े स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम भी होंगे। एसीपी विवेक रंजन राय ने आश्वासन दिया कि पुलिस अधिकारी खुद इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे और लोगों को सीधे बताएंगे कि साइबर ठगी से कैसे बचा जा सकता है।

    Feel The Change Foundation : Secretary JP Mandal and ACP Vivek Ranjan Rai
    Feel The Change Foundation : Secretary JP Mandal and ACP Vivek Ranjan Rai

    पुलिस, वकील और डिजिटल एक्सपर्ट एक मंच पर

    इस अभियान की खास बात यह है कि इसमें सिर्फ फाउंडेशन ही नहीं, बल्कि पुलिस अधिकारी, कानून की जानकारी रखने वाले वकील और डिजिटल एक्सपर्ट भी शामिल होंगे।

    पुलिस बताएगी कि शिकायत कैसे दर्ज करें और 1930 हेल्पलाइन का सही इस्तेमाल क्या है।

    वकील समझाएंगे कि साइबर अपराध में पीड़ित के कानूनी अधिकार क्या हैं।

    डिजिटल एक्सपर्ट बताएंगे कि मोबाइल और इंटरनेट को सुरक्षित कैसे रखें।

    लोगों को साफ शब्दों में समझाया जाएगा—ओटीपी किसी को न दें, अनजान लिंक पर क्लिक न करें, पब्लिक वाई-फाई पर बैंकिंग काम न करें और फ्री VPN से बचें।

    RWA और प्रशासन का सहयोग

    गौतम बुद्ध नगर की अलग-अलग सोसाइटी की RWA, बाजार संघ और स्थानीय प्रशासन का भी पूरा सहयोग लिया जाएगा। स्कूलों और कॉलेजों में खास सत्र होंगे। युवाओं को डिजिटल सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जाएगा ताकि वे अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी सतर्क कर सकें।

    “डिजिटल वॉरियर्स” तैयार करेगा फाउंडेशन

    फाउंडेशन की योजना है कि जिले में “डिजिटल वॉरियर्स” तैयार किए जाएं। ये वॉरियर्स अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को साइबर सुरक्षा की सही जानकारी देंगे और जरूरत पड़ने पर मदद का रास्ता बताएंगे।

    Feel The Change Foundation की गौतम बुद्ध नगर में साइबर अपराध के खिलाफ चल रही जागरूकता पहल की जानकारी बहुत महत्वपूर्ण और सराहनीय है।
    Feel The Change Foundation की गौतम बुद्ध नगर में साइबर अपराध के खिलाफ चल रही जागरूकता पहल की जानकारी बहुत महत्वपूर्ण और सराहनीय है।

    Feel The Change Foundation : डॉ. विकास राज तिवारी का बयान

    फाउंडेशन के अध्यक्ष Vikas Raj Tiwari ने कहा,

    “गौतम बुद्ध नगर तेजी से डिजिटल बन रहा है। ऐसे में समाज को भी उतना ही जागरूक होना जरूरी है। मेरा मानना है कि जानकारी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। पत्रकारिता और डिजिटल क्षेत्र में मेरे अंतरराष्ट्रीय अनुभव का फायदा समाज को मिले, यही हमारा प्रयास है। हम पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर लगातार काम करेंगे ताकि हर नागरिक सुरक्षित महसूस करे।”

    उन्होंने कहा कि यह अभियान एक बार का कार्यक्रम नहीं, बल्कि लंबी अवधि तक चलने वाली पहल होगी।

    गौतम बुद्ध नगर में अब साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस, प्रशासन और समाज एक साथ खड़े हैं।

    Also Read This : Son kills father Lucknow : बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, शव के टुकड़े कर ड्रम में छिपाया

    सीधी और साफ बात—

    सतर्क रहें, सही जानकारी रखें और किसी भी ठगी की स्थिति में तुरंत शिकायत करें।

    अब साइबर ठगों के लिए यह जिला आसान निशाना नहीं रहने वाला।

    नोएडा से दीपू जैन की रिपोर्ट 

  • Noida Cyber Crime पुलिस को बड़ी सफलता: 16.49 लाख रुपये की धोखाधड़ी में दो साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी

    Noida Cyber Crime पुलिस को बड़ी सफलता: 16.49 लाख रुपये की धोखाधड़ी में दो साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी

    Noida Cyber Crime:- 5 नवंबर 2024 को Noida Cyber Crime, Noida Police  ने व्हाट्सएप के जरिए ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया।

    घटना का विवरण:-

    5 नवंबर 2024 को नोएडा साइबर क्राइम(Noida Cyber Crime) Noida Police  ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो ( Cyber Crime)साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। इन अपराधियों ने एक पीड़ित से व्हाट्सएप के माध्यम से 16.49 लाख रुपये की ठगी की थी। पुलिस ने गुप्त सूचना और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई की और आरोपियों को सेक्टर 35, नोएडा से गिरफ्तार किया। इन अपराधियों ने पीड़ित को “यू-ट्यूब वीडियो लाइक करने” के बदले पैसे कमाने का लालच दिया था।

    Cyber Crime सेक्टर 35, नोएडा
    Cyber Crime सेक्टर 35, नोएडा

    ठगी का विस्तृत विवरण: 19 सितंबर 2023 को एक पीड़ित ने नोएडा साइबर क्राइम(Noida Cyber Crime) पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि अज्ञात साइबर अपराधी ने व्हाट्सएप के जरिए संपर्क किया था। अपराधी ने पीड़ित को यू-ट्यूब वीडियो लाइक करने के बदले पैसे कमाने का आकर्षक प्रस्ताव दिया। इस प्रस्ताव पर विश्वास करते हुए, पीड़ित ने कुल 16.49 लाख रुपये अपराधियों के खातों में ट्रांसफर कर दिए। जांच के दौरान यह पाया गया कि राशि अपराधियों के

    खातों में ट्रांसफर की गई थी, और बाद में इसे एटीएम के जरिए निकाला गया था।
    जांच के बाद पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपियों को भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 120B के तहत गिरफ्तार किया गया। पुलिस की तत्परता के कारण अब तक 2.65 लाख रुपये पीड़ित को वापस किए जा चुके हैं।

    Noida Cyber Crime सुरक्षा के सुझाव:-

    वेबसाइट और ऐप की प्रामाणिकता की जांच करें:- किसी भी निवेश से पहले, हमेशा वेबसाइट या ऐप की प्रामाणिकता की जांच करें। सुनिश्चित करें कि वह विश्वसनीय और भरोसेमंद है।

    केवल नियामित बाजारों में निवेश करें:- हमेशा उन शेयर बाजारों में निवेश करें जो भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) द्वारा निगरानी किए जाते हैं और भारत सरकार द्वारा अधिकृत होते हैं।

    धोखाधड़ी वाले प्रस्तावों से सावधान रहें:- यू-ट्यूब, गूगल, फेसबुक और व्हाट्सएप पर वीडियो लाइक करके पैसे कमाने जैसे धोखाधड़ी वाले प्रस्तावों से सतर्क रहें। ये आमतौर पर साइबर(Cyber Crime) अपराधियों द्वारा लोगों को धोखा देने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली तकनीकें हैं।

    Noida Cyber Crime: गिरफ्तारी करने वाली टीम

    निरीक्षक विजय कुमार गौतम (प्रभारी)
    निरीक्षक विनोद कुमार यादव
    आरक्षी अरविंद सिंह
    आरक्षी धर्मदास तोमर

    अतिरिक्त जानकारी:-

    यह गिरफ्तारी साइबर अपराध के खिलाफ एक महत्वपूर्ण जीत है। पुलिस की तेज और प्रभावी कार्रवाई ने न केवल ठगी गई राशि का एक हिस्सा वापस किया है, बल्कि यह संभावित साइबर अपराधियों के लिए चेतावनी भी है। यह घटना यह बताती है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म और डिजिटल सेवाओं का उपयोग करते समय सतर्क रहना कितना महत्वपूर्ण है। साइबर क्राइम (Noida Cyber Crime ) Noida Police नागरिकों से आग्रह करती है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्ट करें और ऑनलाइन अजनबी व्यक्तियों से संपर्क करते समय सतर्क रहें।

    Also Read This: Crime Noida(नोएडा): कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य

    Noida Cyber Crime, Noida Police  पुलिस की इन अपराधियों को पकड़ने और चोरी की गई राशि का एक हिस्सा वापस करने की कोशिशें आज के डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के महत्व को रेखांकित करती हैं। जैसे-जैसे ऑनलाइन धोखाधड़ी बढ़ रही है, यह जरूरी है कि लोग इसके जोखिमों के प्रति जागरूक हों और सावधानी बरतें। यह मामला यह याद दिलाता है कि साइबर अपराध किसी के साथ भी हो सकता है, लेकिन जागरूकता और सतर्कता के साथ इसे रोका जा सकता है।

  • Noida Police: शिव शक्ति धाम में महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा के गुर सिखाए गए

    Noida Police: शिव शक्ति धाम में महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा के गुर सिखाए गए

    Noida Police: सेक्टर 82 की एकता कुंज पॉकेट 12 सोसाइटी के शिव शक्ति धाम मंदिर में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे “मिशन शक्ति – सशक्त नारी, सशक्त प्रदेश” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन चौकी इंचार्ज कपिल कुमार पांडे और उनकी टीम ने किया।इस कार्यक्रम में RWA अध्यक्ष कुलदीप त्यागी जी और पॉकेट की महिला शक्ति के साथ कई निवासियों ने उपस्थिति दर्ज की।

    Noida Police:

    दरोगा कपिल पांडे ने स्कूल-कॉलेजों में बच्चियों और महिलाओं को ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि अगर कोई व्यक्ति छेड़खानी या परेशान करता है, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। इसके लिए उन्होंने टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 1076, 112, 1098, 102, 108 की जानकारी दी।

    पुलिस ने महिलाओं को सशक्त और जागरूक रहने का संदेश देते हुए कहा कि अपराध करने वालों को शुरुआत में ही सबक सिखाना जरूरी है। महिलाओं को अपनी बातें बिना किसी डर के अपने माता-पिता, शिक्षक, और अधिकारियों को बतानी चाहिए। दरोगा कपिल पांडे ने कहा कि समाज में बढ़ते अपराध के खिलाफ महिलाओं को अपनी आवाज बुलंद करनी होगी।

  • Noida Police ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी की अगुवाई में हुई कार्रवाई

    Noida Police ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी की अगुवाई में हुई कार्रवाई

    Noida Police: थाना फेस-2 नोएडा की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अनूप पुत्र बादाम सिंह के रूप में हुई है। वह गांव सराय दायमपुर, थाना छिबरामऊ, जिला कन्नौज का रहने वाला है और वर्तमान में नोएडा के नया गांव में रहता है।

    पुलिस के अनुसार, अनूप पर आरोप है कि उसने 15 जुलाई को एक नाबालिग लड़की के साथ मारपीट की और उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, उसने लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस मामले में थाना फेस-2 में मुकदमा संख्या 324/2024 दर्ज किया गया था।

    गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बी ब्लाक, हाजरी कम्पलेक्स, बस स्टैण्ड के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। इस कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी ने किया। उनके साथ उप निरीक्षक राधेश सक्सेना, उप निरीक्षक यूटी सर्वेश कुमार, कांस्टेबल श्री कपिल धामा और महिला कांस्टेबल विनिता भी शामिल थीं।

    थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी ने बताया कि पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इस मामले में भी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।

    आरोपी का विवरण:

    • नाम: अनूप
    • पिता का नाम: बादाम सिंह
    • निवास: गांव सराय दायमपुर, थाना छिबरामऊ, जिला कन्नौज (वर्तमान पता: नया गांव, सै0-87, थाना फेस-2 नोएडा)
    • उम्र: लगभग 30 वर्ष

    पंजीकृत मुकदमा:

    • मुकदमा संख्या: 324/2024
    • धाराएं: 75(2)/115(2)/351(3)/64 बीएनएस व 5एम/6 पाक्सो एक्ट
    • थाना: फेस-2, गौतमबुद्धनगर

    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

    • विंध्याचल तिवारी (प्रभारी निरीक्षक)
    • राधेश सक्सेना (उप निरीक्षक)
    • यूटी सर्वेश कुमार (उप निरीक्षक)
    • श्री कपिल धामा (कांस्टेबल)
    • विनिता (महिला कांस्टेबल)
  • Noida Police: प्रभारी निरीक्षक विन्ध्याचल तिवारी की टीम ने की कार्रवाई, मोबाइल फोन के पार्ट्स चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 02 अभियुक्त गिरफ्तार

    Noida Police: प्रभारी निरीक्षक विन्ध्याचल तिवारी की टीम ने की कार्रवाई, मोबाइल फोन के पार्ट्स चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 02 अभियुक्त गिरफ्तार

    Noida Police: थाना फेस-2 के द्वारा सैमसंग मोबाइल फोन के पार्ट्स चोरी मामले में 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी, 666 चोरी हुए पार्ट्स रियर कवर  बरामद

    Noida Police: दिनांक 02.05.2024 को थाना फेस-2 पुलिस टीम द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व लोकल इन्टेलिजेन्स की सहायता से सैमसंग मोबाईल फोन के पार्ट्स चोरी करने वाले अभियुक्त 1.करन पुत्र होरीलाल 2.अवनीश पुत्र शैतान सिंह को थाना क्षेत्र के एसएमसी कम्पनी सेक्टर-88 के पास खण्डहर से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 666 मोबाइल फोन पार्ट्स रियर कवर(कीमत लगभग 02 लाख रूपये) बरामद हुए है।

    अभियुक्तों का विवरणः

    1.करन पुत्र होरीलाल निवासी करतला, थाना बागवाला, जिला एटा उम्र 21 वर्ष।
    2.अवनीश पुत्र शैतान सिंह निवासी रामपुर, थाना बागवाला, जिला एटा उम्र 23 वर्ष।

    पंजीकृत अभियोग का विवरणः

    Noida Police: मु0अ0सं0 216/2024 धारा 408/411/120बी/34 भा0द0वि0 थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर।

    बरामदगी का विवरणः

    सैमसंग मोबाईल के रियर पार्टस कुल 106 ट्रे (666) जिसकी कुल कीमत लगभग 02 लाख रूपये।

    Noida Police: गिरफ्तारी करने वाली टीमः

    1.प्रभारी निरीक्षक विन्ध्याचल तिवारी, थाना फेस-2, नोएडा।
    2.उ0नि0 अमित कुमार पटेल, थाना फेस-2, नोएडा।
    3.उ0नि0 ब्रह्म कुमार, थाना फेस-2, नोएडा।
    4.है0का0 प्रमोद कुमार, थाना फेस-2, नोएडा।
    5.है0 का0 विकास राणा, थाना फेस-2, नोएडा।
    6.है0 का0 आशीष कुमार, थाना फेस-2, नोएडा।
    7.का0 कुशलपाल, थाना फेस-2, नोएडा।
    8.का0 भूदेव, थाना फेस-2, नोएडा।

     

  • Noida Police और आर्मी वेटरन की शानदार पहल, अग्निपथ योजना पर युवाओं को दिया  संदेश

    Noida Police और आर्मी वेटरन की शानदार पहल, अग्निपथ योजना पर युवाओं को दिया संदेश

    Noida : देशभर में अग्नीपथ को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है। आज भारत बंद का ऐलान भी किया गया है। इन सबके बीच Noida Police और पूर्व सैनिकों ने एक अच्छी पहल की शुरुआत की है। नोएडा पुलिस और आर्मी वेटरन ने एक नोएडा मीडिया क्लब में संयुक्त प्रेस वार्ता कर अग्निपथ को लेकर फैली अफवाहों को दूर किया है और बताया कि अग्निपथ योजना कैसे लाभदायक है।नोएडा पुलिस आर्मी वेटरन ने द्वारा किए गए संयुक्त प्रेस वार्ता में नोएडा पुलिस से एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह मौजूद रहे। वहीं आर्मी बैटल कर्नल आईपी सिंह, कर्नल एसके वोहरा, कर्नल आरके भूषण, कर्नल एसके श्रीवास्तव, कर्नल शैलेन्द्र सिंह मौजूद रहे। इस दौरान कर्नल शैलेंद्र एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह और अन्य आर्मी वेटरन में अग्नीपथ के बारे में भ्रांतियों को दूर करने की कोशिश की।
    भारत को यंग आर्मी की जरूरत
    आर्मी वेटरन के कहा कि भारत को यंग आर्मी की जरूरत है। दुनियाभर के बड़े देशों में ऐसे सिस्टम चलते आ रहे है ऐसे में भारत मे भी इसकी जरूरत थी। इसके बाद आर्मी वेटरन ने बताया कि 25% जवानों को वापस रख लिया जाएगा। 75% को इतना ट्रेंड कर दिया जाएगा। ताकि आगे रिटायर होकर भी कई जगह जा सकते है। उनको कई सशस्त्र बल, PSU, बैंक में प्राथमिकता दी जाएगी।

    सिस्टम को खत्म करना जरूरी
    आर्मी वेटरन ने आगे कहा कि पहले हाथ और तलवारों के साथ युद्ध लड़ा जाता था। अब जमाना टेक्निकल लड़ाई का है। फौज को जवान रखना बेहद जरूरी है 30 से 35 साल में 80% तक रिटायर हो जाते हैं ऐसे में इस सिस्टम को खत्म करना जरूरी था। उन्होंने कहा कि सरकार ने उम्र सीमा 17 साल से 21 साल के बजाए 23 साल कर दिया है। ऐसे में क्योंकि वह पहले ही फिजिकल या मेडिकल में पास हो चुके हैं तो दोबारा उन्हें पास होने में कोई दिक्कत नहीं होगी, बल्कि अब भर्तियों की संख्या बढ़ा दी गई है, जिससे उनके भर्ती होने के चांस और ज्यादा बढ़ जाएंगे।

    भारतीय सेना के लायक नहीं
    वही अग्नीपथ को लेकर हो रही हिंसा के बारे में बात करते हुए आर्मी वेटरन ने कहा कि जो भी जवान भारतीय सेना में जाना चाहते हैं, वो इतने डिसिप्लिन होते हैं कि इस तरह की हरकत कर ही नहीं सकते, जो भी लोग इस तरह की हरकत कर रहे हैं। वह भारतीय सेना के लायक नहीं है। इसलिए अगर फौज में जाना है तो इस तरह के हिंसा में जाने से बचना चाहिए।

    युवाओं को हिंसा से बचना चाहिए : रणविजय
    एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने कहा कि जो लोग भी हिंसा में शामिल हुए हैं पुलिस उनकी पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है। ऐसे में एक बार एफआईआर में नाम चढ़ने के बाद पुलिस वेरिफिकेशन के दौरान उन्हें कहीं भी नौकरी नहीं मिलेगी। इसलिए जो युवा हिंसा या विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें इससे बचना चाहिए।

    वही ट्रेनिंग पीरियड को 6 महीने करने से भारतीय आर्मी स्टैंडर्ड में कमी होने की आशंका पर आर्मी वेटरन ने कहा कि भारतीय आर्मी दुनिया की सबसे स्टैंडर्ड आर्मी में से एक है 6 महीने की ट्रेनिंग से आर्मी के स्टैंडर्ड में कोई कमी नहीं आएगी, जवान की ट्रेनिंग सिर्फ शुरुआत में नहीं होती बल्कि रिटायरमेंट तक जवान की ट्रेनिंग चालू रहती है। चीन के साथ हुए युद्ध के दौरान 3 महीने की ट्रेनिंग पर भी जवानों ने युद्ध लड़ी थी, तो इस बात को कहना कि ट्रेनिंग पीरियड कम होने से भारतीय सेना के स्टैंडर्ड में कमी होगी ठीक नही है।

  • नोएडा में चोरी करने आए हिस्ट्रीशीटर को लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला

    नोएडा। सेक्टर-63 कोतवाली क्षेत्र स्थित चोटपुर कालोनी में बुधवार की सुबह अपने साथियों के साथ चोरी करने पहुंचा हिस्ट्रीशीटर भागने के दौरान सीढ़ियों से फिसलकर नीचे गिर गया, शोर सुनकर जागे लोगों ने हिस्ट्रीशीटर को पकड़कर इस कदर पीटा की अस्पताल पहुंचने के पहले ही उसकी मौत हो गई। दो अन्य बदमाशों की तलाश की कोतवाली पुलिस अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही है। कोतवाली प्रभारी धमेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कालोनी के यादराम गली में राम अवतार मौर्य का मकान है और वह ठेकेदारी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बुधवार को सुबह पांच बजे के करीब जब पूरा परिवार सो रहा था तभी घर की सीढ़ियों से किसी के गिरने की आवाज सुनकर सभी उठ गए। परिवार के लोगों ने देखा कि सीढ़ियों के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में तमंचा लेकर खड़ा है। चोर को देखते ही राम अवतार ने शोर मचाना प्रारंभ कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और चोर को पीटने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोर को लोगों से छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया,जहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।

    डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि मृतक बदमाश की पहचान विशुनगढ़, कन्नौज निवासी पंकज दुबे के रूप में हुई। मृतक बदमाश के पास से एक तमंचा व चार कारतूस मिले हैं। पंकज कन्नौज के थाना विशुनगढ़ का हिस्ट्रीशीटर था और वहां के टॉप टेन बदमाशों में शामिल था। वह फिलहाल जिलाबदर चल रहा था। यही नहीं पंकज के खिलाफ अलग-अलग कोतवाली में लूट, हत्या और चोरी के आठ से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। मृतक के स्वजन को भी घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    बाइक पर गिरा था पंकज
    पंकज घर के बगल वाली गली से लकड़ी की सीढ़ी लगाकर घर के अंदर दाखिल हुआ। नकदी सहित अन्य सामान की चोरी करने के बाद जैसे ही वह सीढ़ियों पर चढ़ने लगा,इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और सीढ़ी के बगल में खड़ी मोटरसाइकिल पर गिरकर वह घायल हो गया।

    एक व्यक्ति को दांत से काट कर किया घायल

    जिस समय पंकज को परिवार के लोगों ने पकड़ा, उसने पीड़ित के भतीजे को दांत से काट लिया और फरार होने की कोशिश करने लगा। ज्यादा लोगों के आने से वह भागने में कामयाब नहीं हो सका। इस मामले में राम अवतार मौर्य की तहरीर पर कोतवाली सेक्टर-63 में रिपोर्ट दर्ज की गई है। राम अवतार व आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि घर में केवल मृतक बदमाश पंकज घुसा था। घर के बाहर दो और बदमाश थे।

    आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस

    घटना की जानकारी मिलने के आधा घंटे के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर पुलिस समय से पहुंच जाती तो हिस्ट्रीशीटर की जान बच सकती थी। हिस्ट्रीशीटर पिटाई के पहले ही गिरने से घायल हो चुका था।

  • जालसाजों ने लगाया डेढ़ लाख का चूना, तफ्तीश में जुटी नोएडा पुलिस

    जालसाजों ने लगाया डेढ़ लाख का चूना, तफ्तीश में जुटी नोएडा पुलिस

    नोएडा:  दिल्ली से सटे नोएडा में ऑनलाइन ठगी और फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ताजा मामला नोएडा सेक्टर 82 के पॉकेट 12 निवासी चंद्रकांत शर्मा से जुड़ा हुआ है। दरअसल चंद्रकांत शर्मा के इंडसइंड बैंक के क्रेडिट कार्ड केस जरिए करीब 1.40 लाख का फ्रॉड किया गया है जिसकी शिकायत उन्होंने नोएडा पुलिस समेत कई अन्य सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं को कर दी है। 

    चंद्रकांत शर्मा ने बताया की “जब वो 19 सितंबर को सुबह जगे तब मोबाइल में मैसेज देखा तब पता चला कि मेरे साथ रात को चीटिंग की गई है मैंने तुरंत अपने नजदीकी साइबर सेल नोएडा में जाकर शिकायत प्रार्थना पत्र दिया और शिकायत प्रार्थना पत्र की कॉपी प्राप्त की और आरबीआई ,इंडसइंड बैंक क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट, नो ब्रोकर रेंट पेमेंट और पेयू पेमेंट्स को मेल के द्वारा फ्रॉड ट्रांजिशन की कंप्लेंट की” 

    चंद्रकांत शर्मा फ्रॉड करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं साथ अपने पैसे क्रेडिट कार्ड में वापस आने का इंजतार भी कर रहे हैं। वहीं नोएडा पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

    गौतमबुद्ध नगर में वर्ष 2020 में साइबर अपराध के सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए। इसका खुलासा नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट में हुआ है। एनसीआरबी की रिपोर्ट के तहत संबंधित वर्ष में 1585 मामले नोएडा में दर्ज किए गए। साइबर अपराध के मामले में प्रदेश की राजधानी लखनऊ दूसरे नंबर पर रही। 

    मार्च 2020 में लॉकडाउन के दौरान अधिकतर लोगों ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए ही खरीदारी की। इसी बीच साइबर अपराधी भी सक्रिय हो गए। बीते वर्ष नोएडा में साइबर अपराध से जुड़े 1585 मामले दर्ज किए गए। यह पूरे प्रदेश में सबसे अधिक है। एनसीआरबी की रिपोर्ट के तहत लखनऊ में 1465, प्रयागराज में 1102, गाजियाबाद में 896 और वाराणसी में 564 केस दर्ज किए गए। रिपोर्ट दर्शाती है कि लॉकडाउन की वजह से अन्य अपराध का ग्राफ नीचे रहा क्योंकि लोग घर से बाहर नहीं निकल सके। 

    कम्प्यूटर हैकिंग की रिपोर्ट अधिक

    नोएडा में दर्ज 1585 केस में से 803 कम्प्यूटर हैकिंग से संबंधित थे। 307 मामले आईटी एक्ट, 51 रेनसमवेयर वायरस अटैक, 25 बैंकिंग फ्रॉड, नौ साइबर ब्लैकमेलिंग के 19 डेबिट-क्रेडिट कार्ड से संबंधित दर्ज किए गए। इसके अलावा ठगों ने कई तरह के झांसे देकर पीड़ितों से उनका ओटीपी पूछकर भी ठगी

    स्टाफ की कमी से नहीं सुलझते केस 

    अधिकतर मामलों के समय से ट्रेस न होने का कारण नोएडा साइबर सेल में इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों की कमी को भी बताया जाता रहा है। यहां पर करीब 16 सबइंस्पेक्टर और अन्य कांस्टेबल स्तर के कर्मचारी हैं। पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से मुख्यालय को पत्र लिखकर साइबर सेल में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग की गई है। इसके तहत एक एसीपी रैंक के अधिकारी सहित 150 कर्मचारियों की मांग की गई है।

    बचाव के तरीके

    – इंटरनेट बैंकिंग और ऑनलाइन लेन-देन का इस्तेमाल कभी भी सार्वजनिक स्थान जैसेकि साइबर कैफे, ऑफिस, पार्क, सार्वजनिक मीटिंग और किसी भीड़ वाले स्थान पर न करें।

    – इंटरनेट बैंकिंग या किसी भी जरूरी अकाउंट में लॉगिन करें तो काम खत्म कर अपने अकाउंट को लॉगआउट करना न भूलें। 

    – अपने पर्सनल कंप्यूटर के पासवर्ड को मजबूत रखिए जो आसानी से किसी को पता न चले।

    – किसी भी स्पैम ई-मेल का उत्तर न दें। अंजान ई-मेल में आए अटैचमेंट्स को कभी खोल कर न देखें या उस पर मौजूद लिंक पर क्लिक न करें।

    – आकर्षक गिफ्ट या इनाम के झांसे में आकर अपनी निजी जानकारी, बैंक अकाउंट नंबर या बैंक से संबंधित कोई भी जानकारी न दें।