Tag: noida news

  • पढ़ने और खेलने दोनों में ही अव्वल हैं स्कूल की बेटियांः डीपी यादव

    पढ़ने और खेलने दोनों में ही अव्वल हैं स्कूल की बेटियांः डीपी यादव

    नोएडा। नेपाल के काठमांडू में आयोजित एशियन बास्केट बॉल प्रतियोगिता में नोएडा के श्याम सिंह स्मारक कन्या विघालय की दो छात्राओं नेहा यादव और सोनिया यादव ने गोल्ड मैडल जीतकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। वहीं स्कूल की ही एक अन्य छात्रा अंशिका ने क्रिकेट प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीता है। साथ ही स्कूल की छात्रा पायल मंडल को दशवीं में अच्छे अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। साथ स्कूल के स्पोर्ट टीचर महावीर सिंह को भी सम्मानित किया गया।


    गुरूवार को छात्राओं के सम्मान में एक कार्यक्रम स्कूल में आयोजित किया गया। जिसमें स्कूल के अध्यक्ष पूर्व मंत्री डीपी यादव मुख्य अतिथि रहे। उन्होने छात्राओं को ट्राफी तथा नकद पुरूस्कार राशि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होने कहा हमारे समय में इस क्षेत्र में कोई सुविधाएं नहीं थीं। पैदल ही नदी पार कर पढने के लिए जाना पडता था, इन्हीं सब समस्याओं ध्यान में रखते हुए हमारे पिताजी महाशय तेजपाल यादव ने इस स्कूल की स्थापना की जहां क्षेत्र की बेटियों को पढने व आगे बढने में कोई परेशानी न हो। नोएडा के बसने से पहले ही स्कूल की स्थापना कर दी गई थी, जिस स्कूल की मैं देखरेख करता हूं वह स्कूल आज परीक्षा परिणामों के साथ साथ खेल प्रतियोगिताओं में भी अव्वल आ रहा है। जो मेरे तथा मेरे क्षेत्र व प्रदेश के लिए गर्व का पल है। उन्होने कहा की क्षेत्र की बेटियों के आगे बढने के रास्ते में जो भी अडचने आएंगी उनके लिए सरकार से मांग के साथ में अपने स्तर पर हमेशा तनम न धन से साथ खडा रहुंगा। इन बच्चीयों की जीत में इनके माता पिता तथा स्कूल के अध्यापकों की मेहनत भी लगातार साथ रही है। में सभी का धन्यवाद करता हूं। उन्होने कहा सर्फाबाद अकेला गांव है जिसकी एक इंच जमीन भी नोएडा प्राधिकरण ने अधिग्रहित नहीं की, जिसका लाभ ये हुआ यहां सभी ग्रामीण आज मजबूत हालात में हैं। मैने अपने क्षेत्र के अलावा भी कई जगह स्कूल कालेज बनवाए हैं, जहां ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों व होनहार बच्चों शिक्षा दी जाती है, हमने कभी शिक्षा को बिजनेस नहीं बनाया। श्री यादव ने कहा कि मुझे खुशी है कि स्कूल के माध्यम से मेरे माता पिता का सबको शिक्षा का सपना पूरा हो रहा है। इस दौरान कई स्कूलों के अध्यापक ग्रामीण व अन्य सामाजिक लोग मौजूद रहे।

  • नोएडा ग्रेटर-नोएडा एक्सप्रेस-वे से कालिंदी कुंज तक लगा पांच किमी लंबा जाम

    नोएडा ग्रेटर-नोएडा एक्सप्रेस-वे से कालिंदी कुंज तक लगा पांच किमी लंबा जाम

     

    नोएडा। नोएडा-दिल्ली कालिंदी कुंज मार्ग गुरुवार सुबह पांच किलोमीटर लंबा जाम रहा। नोएडा से दिल्ली आने-जाने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की समस्या नोएडा-दिल्ली कालिंदी कुंज मार्ग पर प्रवेश द्वारा के निर्माण कार्य के चलते बनी। सूचना पर पहुंची यातायात पुलिस ने किसी तरह जाम खत्म कराया।

    नोएडा प्राधिकरण की ओर से सेक्टर-95 ओखला बर्ड सेंचुरी मेट्रो स्टेशन के पास प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के चलते क्रेन को बीच सड़क खड़ी करके वेल्डिंग आदि का काम किया जाता है। इससे सड़क संकरी होती चली जाती है। व्यस्त समय में यहां से गुजरने वाले वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बृहस्पतिवार को भी निर्माण कार्य के चलते सेक्टर-125 एमिटी यूनिवर्सिटी के पास नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से लेकर कालिंदी कुंज पुल तक सुबह साढ़े आठ बजे से साढ़े 11 बजे तक यातायात का दबाव रहा। जाम से बचने के लिए वाहन चालकों ने डीएनडी व चिल्ला मार्ग का प्रयोग किया। इससे इन मार्गों पर भी जाम की समस्या रही। जाम में कई एंबुलेंस भी फंसी। जाम के कारण लोगों दफ्तर पहुंचने में भी देरी हुई। जाम में फंसे लोगों ने ट्विटर पर अपनी नाराजगी जताई।

    डीसीपी ट्रैफिक गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि कालिंदी कुंज के पास प्रवेश द्वार का निर्माण चल रहा है। सुबह के समय क्रेन को बीच सड़क खड़ा करके वेल्डिंग करने का काम किया जा रहा था। इससे व्यस्त समय में यातायात का दबाव रहा। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने निर्माण कार्य में जुटे अधिकारियों से वार्ता के बाद क्रेन को सड़क किनारे कराया और यातायात को सामान्य कराया। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से वार्ता करके निर्देश दिया है कि निर्माण कार्य के दौरान यातायात बाधित न हो, इसके लिए रात में काम पर जोर दिया जाए। व्यस्त समय में काम नहीं किया जाए। जिससे यहां से गुजरने वालों को परेशानी न हो। जाम से निपटने के लिए यातायात पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाई गई है।