Tag: Noida Cyber Crime

  • Noida Cyber Fraud Busted : फर्जी लोन कॉल सेंटर से विदेशी नागरिकों से ठगी, 12 गिरफ्तार

    Noida Cyber Fraud Busted : फर्जी लोन कॉल सेंटर से विदेशी नागरिकों से ठगी, 12 गिरफ्तार

    Noida Cyber Fraud Busted : थाना एक्सप्रेस वे पुलिस द्वारा संगठित रूप में फर्जी कॉल सेन्टर चलाकर गूगल ऐप के माध्यम से विदेशी लोगो का डाटा खरीदने व उनको लोन देने के नाम पर टेलीग्राम व स्काईप ऐप के माध्यम से कॉल करके व गिफ्ट कार्ड भेजकर धोखाधडी से पैसा लेने वाले कुल 12 अभियुक्त (10 अभियुक्त और 02 अभियुक्ता) को किया गिरफ्तार, कब्जे से 10 लेपटॉप, 16 मोबाईल फोन, 09 लैपटॉप चार्जर, 09 हैड फोन, 05 की बोर्ड, 05 माउस, 01 इंटरनेट राउटर, 01 आई फोन चार्जर बरामद।

    Noida Cyber Fraud Busted : कार्यवाही का विवरण – 

    Cyber Fraud : थाना एक्सप्रेसवे पुलिस द्वारा दिनांक 15.07.2025 को जेपी कोसमोस बिल्डिंग के टावर केएम 7 के 17 वे तल के फ्लैट में 12 लोगों द्वारा ऑफिस चलाकर विदेशो में बैठे लोगो का गूगल ऐप के माध्यम से डाटा खरीदते है व विदेशी नागरिको को लोन देने के नाम पर टेलीग्राम व स्काईप ऐप के माध्यम से कॉल कर लोन देने के नाम पर व गिफ्ट कार्ड भेजकर ठगी(Cyber Fraud) करते है। पर्याप्त साक्ष्य व बरामदगी के आधार पर 10 अभियुक्तों – 02 अभियुक्ता सहित कुल 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

    अपराध करने का तरीका 

    Cyber Fraud  : पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि इनके द्वारा फर्जी कॉल सेंटर(Cyber Fraud) का जेपी कोसमोस बिल्डिंग के टावर केएम 7 के 17 वे तल के फ्लैट में संचालन किया जा रहा था, यह लोग गूगल ऐप के माध्यम से डाटा खरीदते है जिसका ये लोग पैमेन्ट यूएसडीटी में यू0एस0 के लोगो को करते है जो डिजिटल करंसी या गिफ्ट वाउचर में होता है। मैसेज में नाम व मोबाईल नं0 आवश्यकतानुसार चेंज करते है। जिस व्यक्ति को लोन की जरूरत होती है व या तो इनको यस का मैसेज भेजता है या इनके द्वारा दिये गये नम्बर पर कॉल करता है । फिर ये उससे लोन कराने के लिए 300(डालर) की मांग करते है। अगर उसके पास पैसा होता है तो ये लोग उससे पैसा एप्पल ई-बाई, वालमार्ट गिफ्टकार्ड के माध्यम से पैमन्ट प्राप्त कर लेते है। यदि उसके पास पैसा नही होता तो उसको ये लोग फर्जी चेक भेजते है और वह व्यक्ति उस चेक का फोटो लेकर अपने अकाउंट में लगा देता है यदि बैंक उसको पैसा पे करता है तो पेमेन्ट उसके अकाउंट में आ जाता है। जिस पैसे को हम गिफ्ट कार्ड के माध्यम से ले लेते है  

    गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

    1.मुस्तफा शेख पुत्र चाँद बादशाह निवासी धारावी लक्ष्मी चाल प्लाट न0- 217 मुम्बई, हालपता- के.एम 07 फ्लैट न0- 1703 जे.पी कोसमास सेक्टर 134 नोएडा उम्र- 25 वर्ष

    2.चिनेवे पुत्र निकीते निवासी ग्राम लोसामी जिला फेक राज्य नागालैण्ड हालपता- किशनगढ दिल्ली उम्र- 22 वर्ष 

    3.दिनेश पाण्डेय पुत्र रामचन्द्र पाण्डेय निवासी भगत सिंह सरणी पंजाबी पार्क थाना सिलीगुडी जिला दार्जीलिंग प0 बंगाल हालपता- के.एम 07 फ्लैट न0- 1703 जे.पी कोसमास सेक्टर 134 नोएडा उम्र- 49 वर्ष

    4.सोहिल अजमिल पुत्र गुलाम हुसैन निवासी प्लाट न0- 1079 सालवी पोल, थाना गैक्वाड हवेली रामखड जिला अहमदाबाद गुजरात , हालपता- के.एम 07 फ्लैट न0- 1703 जे.पी कोसमास सेक्टर 134 नोएडा उम्र- 27 वर्ष 

    5.उमर सम्सी पुत्र रहमान सम्सी निवासी- प्लाट न0- 119 महाडा मालवानी मलाड वेस्ट मुम्बई उम्र- 44 वर्ष 

    6.कल्पेस शर्मा पुत्र रामाशीश शर्मा निवासी- प्लाट न0- 15ए विशाल नगर थाना किशनपुर जिला अहमदाबाद गुजरात हालपता- के.एम 07 फ्लैट न0- 1703 जे.पी कोसमास सेक्टर 134 नोएडा उम्र- 34 वर्ष

    7.आफताब कुरैशी पुत्र शमशाद कुरैसी निवासी रुम न0- 10 शयान अवेन्यु अपोजित अकबर टावर थाना सरखेज जिला अहमादबाद गुजरात हालपता- के.एम 07 फ्लैट न0- 1703 जे.पी कोसमास सेक्टर 134 नोएडा उम्र- 34 वर्ष 

    8.विडोव पुत्र साइमन निवासी- कंगला तुम्बी थाना सिगमई जिला कंगपोपी मणिपुर हालपता- के.एम 07 फ्लैट न0- 1703 जे.पी कोसमास सेक्टर 134 नोएडा उम्र- 31 वर्ष

    9.राम सेवक पुत्र फूलचन्द निवासी ग्राम पथराही थाना लदनिया जिला मधुबनी बिहार उम्र- 27 वर्ष 

    10.सत्यनारायण मण्डल पुत्र वचन मण्डल निवासी- विधवास थाना लदनिया जिला मधुबनी बिहार हालपता के .एम 07 फ्लैट न0- 1703 जे.पी कोसमास सेक्टर 134 नोएडा उम्र- 35

    11.थिजनो लुटो पुत्री के विसीजा नि गाव रेमीसिंगो जिला सेमिगयू नागालैड उम्र करीब 20 वर्ष 

    12.निबूले अकामी पुत्री खुदो अकामी नि0 गांव खुवेमी जिला फेक नागालैंड हाल पता के.एम 07 फ्लैट न0- 1703 जे.पी कोसमास सेक्टर 134 नोएडा उम्र- 21 वर्ष

    Noida Cyber Fraud Busted
    Noida Cyber Fraud Busted

    अभियोग का विवरण-

    मु0अ0स0 88/2025 धारा 319(2)/318(4) बी.एन.एस/ 66 डी  IT act (Cyber Fraud) पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

    बरामदगी का विवरण –   

    1. 10  लेपटॉप भिन्न भिन्न कम्पनी के 
    2. 16  एंड्रॉइड फोन भिन्न भिन्न कम्पनी के 
    3. 09 लैपटॉप चार्जर, 
    4. 09 हेड फोन 
    5. 05 की बोर्ड व 05 माउस 
    6. 01 इंटरनेट राउटर 
    7. 01 आई फोन चार्जर 

    Also Read This : Shubhanshu Shukla ISS मिशन : 1984 के बाद भारत के दूसरे अंतरिक्ष यात्री की सफलता

  • Noida Cyber Crime पुलिस को बड़ी सफलता: 16.49 लाख रुपये की धोखाधड़ी में दो साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी

    Noida Cyber Crime पुलिस को बड़ी सफलता: 16.49 लाख रुपये की धोखाधड़ी में दो साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी

    Noida Cyber Crime:- 5 नवंबर 2024 को Noida Cyber Crime, Noida Police  ने व्हाट्सएप के जरिए ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया।

    घटना का विवरण:-

    5 नवंबर 2024 को नोएडा साइबर क्राइम(Noida Cyber Crime) Noida Police  ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो ( Cyber Crime)साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। इन अपराधियों ने एक पीड़ित से व्हाट्सएप के माध्यम से 16.49 लाख रुपये की ठगी की थी। पुलिस ने गुप्त सूचना और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई की और आरोपियों को सेक्टर 35, नोएडा से गिरफ्तार किया। इन अपराधियों ने पीड़ित को “यू-ट्यूब वीडियो लाइक करने” के बदले पैसे कमाने का लालच दिया था।

    Cyber Crime सेक्टर 35, नोएडा
    Cyber Crime सेक्टर 35, नोएडा

    ठगी का विस्तृत विवरण: 19 सितंबर 2023 को एक पीड़ित ने नोएडा साइबर क्राइम(Noida Cyber Crime) पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि अज्ञात साइबर अपराधी ने व्हाट्सएप के जरिए संपर्क किया था। अपराधी ने पीड़ित को यू-ट्यूब वीडियो लाइक करने के बदले पैसे कमाने का आकर्षक प्रस्ताव दिया। इस प्रस्ताव पर विश्वास करते हुए, पीड़ित ने कुल 16.49 लाख रुपये अपराधियों के खातों में ट्रांसफर कर दिए। जांच के दौरान यह पाया गया कि राशि अपराधियों के

    खातों में ट्रांसफर की गई थी, और बाद में इसे एटीएम के जरिए निकाला गया था।
    जांच के बाद पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपियों को भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 120B के तहत गिरफ्तार किया गया। पुलिस की तत्परता के कारण अब तक 2.65 लाख रुपये पीड़ित को वापस किए जा चुके हैं।

    Noida Cyber Crime सुरक्षा के सुझाव:-

    वेबसाइट और ऐप की प्रामाणिकता की जांच करें:- किसी भी निवेश से पहले, हमेशा वेबसाइट या ऐप की प्रामाणिकता की जांच करें। सुनिश्चित करें कि वह विश्वसनीय और भरोसेमंद है।

    केवल नियामित बाजारों में निवेश करें:- हमेशा उन शेयर बाजारों में निवेश करें जो भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) द्वारा निगरानी किए जाते हैं और भारत सरकार द्वारा अधिकृत होते हैं।

    धोखाधड़ी वाले प्रस्तावों से सावधान रहें:- यू-ट्यूब, गूगल, फेसबुक और व्हाट्सएप पर वीडियो लाइक करके पैसे कमाने जैसे धोखाधड़ी वाले प्रस्तावों से सतर्क रहें। ये आमतौर पर साइबर(Cyber Crime) अपराधियों द्वारा लोगों को धोखा देने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली तकनीकें हैं।

    Noida Cyber Crime: गिरफ्तारी करने वाली टीम

    निरीक्षक विजय कुमार गौतम (प्रभारी)
    निरीक्षक विनोद कुमार यादव
    आरक्षी अरविंद सिंह
    आरक्षी धर्मदास तोमर

    अतिरिक्त जानकारी:-

    यह गिरफ्तारी साइबर अपराध के खिलाफ एक महत्वपूर्ण जीत है। पुलिस की तेज और प्रभावी कार्रवाई ने न केवल ठगी गई राशि का एक हिस्सा वापस किया है, बल्कि यह संभावित साइबर अपराधियों के लिए चेतावनी भी है। यह घटना यह बताती है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म और डिजिटल सेवाओं का उपयोग करते समय सतर्क रहना कितना महत्वपूर्ण है। साइबर क्राइम (Noida Cyber Crime ) Noida Police नागरिकों से आग्रह करती है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्ट करें और ऑनलाइन अजनबी व्यक्तियों से संपर्क करते समय सतर्क रहें।

    Also Read This: Crime Noida(नोएडा): कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य

    Noida Cyber Crime, Noida Police  पुलिस की इन अपराधियों को पकड़ने और चोरी की गई राशि का एक हिस्सा वापस करने की कोशिशें आज के डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के महत्व को रेखांकित करती हैं। जैसे-जैसे ऑनलाइन धोखाधड़ी बढ़ रही है, यह जरूरी है कि लोग इसके जोखिमों के प्रति जागरूक हों और सावधानी बरतें। यह मामला यह याद दिलाता है कि साइबर अपराध किसी के साथ भी हो सकता है, लेकिन जागरूकता और सतर्कता के साथ इसे रोका जा सकता है।

  • Noida Cyber Crime: धोखाधड़ी के 50 घंटे के अंदर पीड़ित को वापस कराए पीड़ित को ₹1.15 लाख, सेक्टर 49 थाना अध्यक्ष अनुज कुमार सैनी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

    Noida Cyber Crime: धोखाधड़ी के 50 घंटे के अंदर पीड़ित को वापस कराए पीड़ित को ₹1.15 लाख, सेक्टर 49 थाना अध्यक्ष अनुज कुमार सैनी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

    Noida Cyber Crime: साइबर फ्रॉड के मामले में नोएडा के सेक्टर 49 थाना की साइबर सेल टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पीड़ित अतुल गुप्ता के खाते से ठगी गई ₹1,15,000 की राशि को साइबर सेल ने वापस कराया है।

    इस मामले की जानकारी 10 मार्च 2023 को सामने आई थी, जब अतुल गुप्ता ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके खाते से बड़ी रकम  धोखाधड़ी से निकाल ली गई है। शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और विपक्षी के खाते में पैसे को होल्ड करवा दिया।

    साइबर सेल की इस सफलता का श्रेय थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सैनी को जाता है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले अनुज सैनी पहले भी कई साइबर अपराधों को सुलझा चुके हैं। उनके नेतृत्व में साइबर सेल ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए धनराशि को सुरक्षित तरीके से वापस कराया।

    Noida Cyber Crime

    अनुज सैनी ने बताया, “हमारी टीम ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई की और तकनीकी साधनों का उपयोग करके विपक्षी के खाते में पैसे को फ्रीज करवा दिया। इसके बाद पूरी जांच प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाते हुए हमने पीड़ित की राशि वापस करवाई।”

    साइबर सेल की टीम में निरीक्षक महेश सिंह राना, कम्प्यूटर ऑपरेटर धर्मेन्द्र कुमार सिंह, और महिला कांस्टेबल नीतू चौधरी शामिल थे। इन सभी ने मिलकर इस मामले को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई।

    नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में साइबर सेल की यह सफलता दिखाती है कि पुलिस विभाग साइबर अपराधों से निपटने के लिए पूरी तरह से सक्षम है और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

    अनुज सैनी ने अंत में जनता से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना बैंकिंग विवरण साझा न करें और अगर किसी तरह की धोखाधड़ी हो, तो तुरंत 1930 पर कॉल करें।