सोमवार को US टेक्नोलॉजी शेयरों में भारी गिरावट देखी गई, जब चीनी AI स्टार्टअप DeepSeek ने अमेरिका के इसपे सवाल खड़े कर दिए। इस कारण Nvidia सहित कई चिप कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई। Nvidia के शेयर शुरुआती कारोबार में 15% से अधिक गिर गए, जिससे कंपनी को भारी नुकसान हुआ।
DeepSeek क्या है?
DeepSeek की स्थापना 2023 में Liang Wenfeng ने की थी, जो एक AI-Based क्वांट हेज फंड High-Flyer के प्रमुख हैं। DeepSeek एक ओपन-सोर्स AI मॉडल विकसित करता है, जिसका मतलब है कि कोई भी Developers इसके सॉफ़्टवेयर को देख, समझ और सुधार सकता है। इसका मोबाइल ऐप जनवरी की शुरुआत में लॉन्च होने के बाद iPhone डाउनलोड चार्ट में टॉप पर पहुंच गया। DeepSeek का AI मॉडल अन्य चैटबॉट्स (जैसे OpenAI के ChatGPT) से इस मामले में अलग है कि यह जवाब देने से पहले अपने लॉजिक को क्लीन तरीके से पेश करता है। कंपनी का दावा है कि इसका R1 मॉडल OpenAI के नवीनतम मॉडल के बराबर प्रदर्शन करता है, और उसने AI Developers को इस पर चैटबॉट बनाने की अनुमति भी दी है।
DeepSeek,
Nvidia के शेयरों में भारी गिरावट
Nvidia के शेयरों में सोमवार को 16.8% की गिरावट आई और यह $142.62 से घटकर $118.556 पर आ गया (1:23 PM EST तक)। बीते दो कारोबारी सत्रों में कंपनी के शेयरों में 21% की गिरावट आई, जिससे Nvidia का बाजार capitalization $1.5 ट्रिलियन तक कम हो गया। फ्रैंकफर्ट में Nvidia के शेयर 12.53% नीचे कारोबार कर रहे थे। बीते दो सालो में कंपनी के शेयर $20 से बढ़कर $140 से अधिक हो गए थे, लेकिन सोमवार को अचानक भारी गिरावट देखने को मिली।
DeepSeek के कारण Nvidia को झटका
DeepSeek, जो हाल ही में लॉन्च हुआ एक ओपन-सोर्स AI मॉडल है, को OpenAI और Meta Platforms के competitive के रूप में देखा जा रहा है। DeepSeek के नए मॉडल DeepSeek V3 को बनाने में सिर्फ $5.6 मिलियन का खर्च आया, जो अमेरिकी टेक कंपनियों की तुलना में बेहद कम है। इसका मोबाइल ऐप लॉन्च के बाद Apple Inc. के ऐप स्टोर में टॉप पर पहुंच गया। DeepSeek की खासियत यह है कि यह कम डेटा और कम लागत में काम करता है, जिससे यह Nvidia और अन्य अमेरिकी AI कंपनियों के लिए खतरा बन सकता है।
अमेरिकी स्टॉक मार्केट में गिरावट
सोमवार को वॉल स्ट्रीट के प्रमुख शेयरों में भारी गिरावट आई, जब चीन की DeepSeek ने अमेरिकी AI बाजार को चुनौती दी।
S&P 500 Index सुबह 1.6% नीचे था, जो एक महीने में सबसे खराब गिरावट रही।
Nasdaq कंपोजिट 4% गिरा, जिससे AI आधारित शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई।
Nvidia 17% गिर गया, जिससे Nasdaq को भारी नुकसान हुआ।
CBOE Volatility Index (VIX), जिसे “वॉल स्ट्रीट का डर गेज” कहा जाता है, 27% उछलकर 20 दिसंबर के बाद के हाई स्तर पर पहुंच गया।
CBOE Volatility Index (VIX)
हालांकि, AI से अलग अन्य इंड्रस्टीज के DeepSeek शेयरों पर ज्यादा असर नहीं पड़ा। Dow Jones Industrial Average सिर्फ 65 अंक (0.1%) नीचे था, क्योंकि इसमें टेक शेयरों की हिस्सेदारी कम है।
Nasdaq कंपोजिट सोमवार को 4% गिर गया, जिसमें मुख्य रूप से Nvidia के 17% गिरने का प्रभाव रहा। Microsoft , Meta और Apple इस सप्ताह अपने quarter financial नतीजे जारी करेंगे, जिससे बाजार की instability और बढ़ सकती है।
Investors के लिए चेतावनी
ऊपर दी गई जानकारी एनालिस्ट और ब्रोकिंग कंपनियों की राय पर आधारित है। हम investors को सलाह देते हैं कि वे invest करने से पहले certified expert से सलाह ले।
Stargate Project एक $500 बिलियन की AI इन्फ्रास्ट्रक्चर पहल है, जिसे OpenAI, SoftBank, Oracle और MGX ने मिलकर शुरू किया है, ताकि अमेरिका का AI में नेतृत्व मजबूत किया जा सके। इस project में $100 बिलियन की initial राशि निवेश की जाएगी, जो आधुनिक AI डेटा सेंटर बनाने, 100,000 से अधिक रोजगार उत्पन्न करने और राष्ट्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देने पर concentrated है। प्रमुख साझेदारों में Microsoft, NVIDIA और Arm शामिल हैं, जो advanced कंप्यूटिंग सिस्टम के विकास में मदद करेंगे। पहले चरण की शुरुआत टेक्सास से हो चुकी है, और अमेरिका भर में इसके विस्तार की योजना है, जिससे आर्थिक और तकनीकी विकास होगा।
NVIDIA
OpenAI ने Stargate Project की घोषणा की है
जो AI के क्षेत्र में अमेरिकी नेतृत्व को सुरक्षित करने के लिए एक विशाल निवेश पहल है। $500 बिलियन का निवेश, राष्ट्रीय सुरक्षा को बढ़ावा यह परियोजना अगले चार वर्षों में $500 बिलियन का निवेश करेगी, जिसमें प्रारंभिक विकास के लिए $100 बिलियन की त्वरित धनराशि जारी की जाएगी। यह पहल हजारों अमेरिकियों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेगी और अमेरिका के Re-industrialization में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही, यह अमेरिका और उसके सहयोगियों की राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक strategic क्षमता प्रदान करेगी।
Stargate Project
Stargate Project : Support of major companies
Stargate Project को SoftBank, OpenAI, Oracle और MGX जैसी दिग्गज कंपनियों का समर्थन प्राप्त है।
SoftBank और OpenAI प्रमुख भागीदार हैं, जहां SoftBank financial management देखेगा और OpenAI opration की जिम्मेदारी संभालेगा।
SoftBank के संस्थापक और CEO मासायोशी सोन इस परियोजना के चेयरमैन होंगे।
तकनीकी भागीदारों में Arm, Microsoft, NVIDIA, Oracle और OpenAI शामिल हैं।
Stargate Project
टेक्सास से शुरुआत, देशभर में विस्तार की योजना
Stargate Project का निर्माण कार्य टेक्सास में शुरू हो चुका है, और टीम अमेरिका में additional कैंपसों के लिए स्थानों का आकलन कर रही है।
मजबूत साझेदारियों का विस्तार
OpenAI और NVIDIA के बीच 2016 से चला आ रहा सहयोग इस project में और मजबूत होगा।
OpenAI और Oracle ने हाल ही में रणनीतिक साझेदारी की है, जिसके तहत Oracle, NVIDIA और OpenAI मिलकर स्टारगेट प्रोजेक्ट के लिए अत्याधुनिक कंप्यूटिंग सिस्टम विकसित करेंगे।
OpenAI, Microsoft के Azure प्लेटफॉर्म का उपयोग करके AI मॉडल ट्रेनिंग और उत्पाद विकास को तेज करेगा।
यह विशाल कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर OpenAI को और अधिक advanced और अभिनव AI समाधान प्रदान करने में सक्षम बनाएगा, जिससे अमेरिका की आर्थिक वृद्धि और तकनीकी प्रगति को बढ़ावा मिलेगा।
क्या आपको पता है वेबसाइट(Website) किसे कहते है ये क्या है (What is website in Hindi) और ये (Website) कितने प्रकार के होते हैं। आजकल ऐसे बहुत सारे सवाल हर किसी के मन में आते है। क्यूँ ना आज इस लेख में हम इसके बारे में विस्तार से चर्चा करें। यही नहीं बल्कि इस विषय से सम्बंधितऔर जितनी भी जानकारियां है उन सभी के बारे में हम चर्चा करेंगे ताकि आपके मन में कोई ओर सवाल ना आए।
आज कल हर किसी के पास Mobile, Laptop और tablet हैं, और आपके पास भी इनमे से एक तो जरुर होगा। अगर आपके पास इनमे से एक नहीं होता तो आप मेरा ये लेख कहाँ से पढ़ पाते। इन गैजेट्स से हम बहुत सारे कार्य करते हैं, जैसे Game खेलना, गाना सुनना, Movie देखना आपको ये कार्य करने के लिए कोई Internet की आवश्यकता नहीं होती।
परंतु कुछ दुसरे ऐसे कार्य भी है जैसे किसी को email भेजना, online Shopping करना, Information search करना और Online Business करना, Online Movie Ticket, Train ticket, Hotel Book करना इन सभी कार्य के लिए Internet बहुत ही जरुरी है।
चलिए कुछ नया सीखने में देरी क्यूँ करते है , अब विस्तार से इस विषय पर चर्चा करते है और जानते है की आख़िर में वेबसाइट क्या होता है।
वेबसाइट क्या है – What is Website in Hindi:-
बहुत सारे Webpages के Collections को Website कहा जाता हैं। यह भी कह सकते हैं एक website या site एक एसा Location हैं जाहाँ बहुत सारे webpages को रखा जाता है। हर webpage में कुछ ना कुछ Information होती है. जैसे अभी आप एक website के एक पेज पे हैं जिस पेज पे “website क्या है” इसकी जानकारी है.
और यह webpage हमारी Website जिसका नाम है https://avspost.com/ का ही एक हिस्सा है. जब हमारे पेज के दुसरे पोस्ट के उपर आप क्लिक करेंगे तो एक नया पेज खुलेगा वो भी एक webpage ही है।
Website को Open करने के लिए हम एक application या software का इस्तमाल करते हैं. जिसको हम कहते हैं web Browser. EX- Google chrome, Operamini, UC Browser. अगर अभी बी आपको समझ में नहीं आया तो मेरा ये ex को पढ़ें-आपके सारे संदेह दूर कर देगा, जैसे की मैंने कहा https://avspost.com/ यह website है और इस site के Home page पे जब आप होंगे आपको बहुत सारे post देखने को मिलेंगे जो कुछ ओर नहीं वो अलग अलग webpage के address/link हैं.
एसे webpages हमारे साईट पे करीबन 300-400 होंगे. हर पेज में कुछ जानकारी होती है. अब इस वाक्य को पढ़ें “बहुत सारे WebPages के Collections को Website कहते हैं”. सायद आप समझ गए होंगे.
वेबसाइट(Website)की परिभाषा:-
आपको इन निचे दिए गए सब्दों के बारे में जानकारी होनी चाहिए आज के विषय को अच्छे से समझने के लिए।
Static Web Page
Static Web Page इसके नाम से ही आप समझ गए होंगे की ये एसा page है. जहाँ सारे कभी भी नहीं बदलते है page fixed रहते हैं. जिनको कोई भी इन्हें बदल नहीं सकता है. ये static web pages हर नए और पुराने user के लिए एक जैसे ही होते हैं. आप जब भी website open करते है देखे होंगे जिन pages के content कभी नहीं बदलते है. वो पेज हर किसी के लिए एक जैसे दिखाई देते हैं.
लेकिन कुछ site है, जैसे Facebook.com जिनके page के content हर वक्त बदलते रहते हैं और अलग अलग यूजर के लिए अलग webpage होते हैं.यहाँ कुछ static web page के कुछ उदहारण है. EX- about us page और Contact us page जीनके content कभी बी नहीं बदलते हैं. उमीद है अब आपको आसानी हो गई होगी static page को समझने में. अब जानते हैं dynamic webpage.
Dynamic Web Page
सायद आप static web page को समझ गए हैं तो इसे भी बड़ी आसानी समझ जाओगे. क्यूंकि Dynamic web page content हमेसा बदलते रहते हैं. यहाँ पे हर user मतलब आपके लिए जो पेज खुले हागा वो मेरे लिए कुछ और होगा. जैसे fb में जब मै login करता हूँ तो मेरा पेज आपके fb page से काफी अलग होगा.
Dynamic का मतलब है, जो पेज बार बार बदलता रहता है. वैसे ही और एक example लेलो shopping sites के हर web pages भी हर user के लिए बदलते रहते हैं. क्यूंकि आप कुछ search करते होंगे लेकिन मै कुछ दूसरा page shopping करने के लिए पेज OPEN कर सकता हूँ. ये दोनों dynamic webpage के उदाहाण है. क्या आप अपनी वेबसाइट अपने पसंद की Design की बनाना चाहते हो तो आपको php सिखाना होगा चलिए अब इसके बारे में ही बात करेंगे.
Home Page
Website के पहले Page को Homepage कहते हैं. या जब कोई Website को Visit करते हैं तब जो Page खुलता है उसे ही Home Page कहते हैं. https://avspost.com/ इसमें click करने के बाद जो page खुलेगा उसे इस Site का Home Page कहते हैं. website के root Directory में ये Page रहता है. इस पेज में ये सारे Files भी रहते हैं index.html, index.htm, index.shtml, index.php, default.html और home.html
Search Engine
Search Engine एक प्रोग्राम है. या ये बोल सकते हो ये एक एसा web प्रोग्राम है जो Internet के असीमित database में से User जो Information या सवाल को Internet में search करता है. उसके संभंधि जो Information Search Engine (Google, Yahoo, Bing) को मिलती है उसको Search Result page में दिखता है. जैसे Google करता है. हर query (सवाल) को world wide web में सर्च किया जाता है.
Website Search Engine
Web Address/URL
URL का full form होता है Uniform Resource Locator. ये एक formatted text string है जिसे की Web Browser, email clients या किसी अन्य Software में इस्तमाल किया जाता है किसी Network Resource को ढूंडने के लिए. Network Resource कोई भी फाइल्स हो सकती हैं जैसे की Web Pages, Text Document, Graphics या Programs.
Domain
एक domain name ही आपके Website का नाम बताता है. इसके जरिये ही लोग Website तक लोग पहुँच पाते है, यह website की पहचान है. Letter और Number से ही Website का नाम लिखा जा सकता है. Domain name का इस्तमाल एक या एक से अधिक IP Address की की पहचान करने के लिए किया जाता है. जैसे Microsoft.com यह एक domain का नाम है सायद आप सभी इसे वाकिफ होंगे. एक निर्दिष्ट Webpage की पहचान करने के लिए Domain name को URL में लिखा जाता है.
आप देखे ही होंगे हर Blog/Website के अंत में एक नाम जुदा रहता है. जैसे .net, .com, .in, .org, ये सभी Top Level Domain को दर्शाते हैं. चलिए अब कुछ उदहारण समझते हैं.
.Gov- Government agencies .Edu – Educational institutions .Org – Organizations (nonprofit) .Mil – Military .Com – commercial business .Net – Network organizations .In – India .Ca – Canada .Th – Thailand
Website
वेबसाइट(Website) के प्रकार – Types of website in Hindi
हर रोज आप कुछ ना कुछ जानकारी हासिल करने के लिए Internet का इस्तमाल करते हैं और कई तरह तरह के Blogs या Website को Open करते हैं.
ये सभी वेबसाइट के अलग अलग प्रकार हैं. किंतु इन सभी प्रकार को अगर देखा जाए तब इन्हें हम दो हिस्सों में बाँट सकते हैं.
Static website
Dynamic website
तो चलिए लिए अब वेबसाइट के प्रकार के बारे में विस्तार से जानते हैं.
1. Static Website
Static website एक ऐसी वेबसाइट है जिसकी web pages को store किया जाता है एक ऐसी फ़ॉर्मैट में जिसे की भेजा जाता है एक client web browser को. आसान शब्दों में कहें तब Static website बहुत ही basic type की website होती है जिन्हें की आसानी से create किया जा सकता है।
इसके लिए आपको किसी प्रकार की कोई web programming और database design का ज्ञान होना ज़रूरी नहीं होती, बल्कि इसके बिना भी आप आसानी से एक static website बना सकते हैं. इसकी web pages को code किया गया होता है HTML में.
इसके codes fixed होती हैं प्रत्येक page के लिए जिससे की जो भी जानकारी महजूद होती है एक पेज में वो बदलती नहीं है और इसलिए ये ठीक एक printed page के तरह ही दिखते हैं.
Static Website and Dynamic Website
2. Dynamic Website
Dynamic website एक ऐसी वेबसाइट होती है जो की खुद को बदलती है या customize करती है बहुत बार और वो भी automatically. आसान शब्दों में बताया जाए तब Dynamic website एक ऐसी collection होती है dynamic web pages की जिसके content dynamically बदलते रहते हैं.
ये वेबसाइट अपने कांटेंट access करती हैं एक database या Content Management System (CMS) से. ऐसे में जब आप किसी भी प्रकार का बदलाव करते हैं database के कांटेंट में, तब वेबसाइट के content भी अपने आप भी बदल जाते हैं या अप्डेट हो जाते हैं।
Dynamic website में client-side scripting या server-side scripting, या दोनों का इस्तमाल होता है dynamic content generate करने के लिए.
Webpage, Website, Web Server और Search Engine में क्या अंतर होता है ?
प्राय लोगों को इन चारों Technical terms के विषय में ज्यादा पता नहीं होता है क्यूंकि ये बहुत ही confusing होते हैं. इसलिए चलिए इनके विषय में जानते हैं और उनके बीच स्तिथ अंतर को भी जानते हैं.
Web page
ये documents होते हैं जिन्हें की एक web browser में display किया जा सकता है. Web Browsers जैसे की Firefox, Google Chrome, Opera, Microsoft Internet Explorer, या Apple’s Safari. इन documents को “pages” भी कहा जाता है.
Website
ये एक collection होता है web pages का जिन्हें की एक साथ group किया जाता है और usually ये connected होते हैं एक दुसरे के साथ. अक्सर एक a “web site” को simply एक “site” भी कहा जाता है.
Web Server
यह एक computer होता है जो की एक website को host करता है Internet में.
Search Engine
यह एक ऐसा website होता है जो की users को मदद करता है दुसरे web pages को ढूंडने के लिए, उदाहरण के लिए Google, Bing, या Yahoo.
ऊपर बताये गए चीज़ों को समझने के लिए चलिए एक simple analogy का इस्तमाल करते हैं — एक public library. हम एक
Library में जो कुछ भी करते हैं चलिए उसे समझते हैं : 1. सबसे पहले search index को खोजें और फिर उस book का title खोजें जिसे आप चाहते हैं. 2. Book का catalog number का एक note करें. 3. फिर उस particular section को जाएँ जिसमें की आपको वह book होगी, फिर सही catalog number को खोजें, और इससे आप अपना book सकते हैं.
चलिए अब इस Library को एक Web Server के साथ compare करते हैं : • एक library एक web server के जैसे होता है. इसमें बहुत से sections होते हैं, जो की similar होते हैं एक web server के समान जिसमें multiple websites host किया जाता है.
search
Library की अलग अलग sections होते हैं जैसे की science, math, history, इत्यादि. ये sections websites के समान होते हैं. प्रत्येक section एक unique website के तरह होते हैं (जैसे दो sections में समान books नहीं होते हैं).
Sections में मेह्जुद books Webpages के तरह होते हैं. एक website के बहुत सारे webpages होते हैं, जैसे की Science section (जो की एक website है) उसमें किताबें अलग अलग विषय के हो सकते हैं जैसे heat, sound, thermodynamics, statics, इत्यादि. (इन्हें आप webpages कह सकते हैं).
इसमें वो search index एक search engine के समान होता है. प्रत्येक book की एक unique location होती है library में (जैसे दो books को एक स्थान या एक जगह में नहीं रह सकते हैं) और जिन्हें एक catalog number से specify किया जाता है.
वहीँ webpages के भी unique addresses होते हैं. इन unique addresses का इस्तमाल होता है एक webpage को retrieve करने के लिए एक web server से. इसके लिए बस address को web browser के address bar में type करना होता है.
कैसा लगा मेरा ये लेख मुझे तभी पता चलेगा जब आप निचे कमेंट करेंगे. तो आज हम क्या सीखे ये फिर से देख लेते हैं. आपने आज सीखा वेबसाइट क्या है और इसके प्रकार (What is Website in Hindi). हम इसके सम्बन्धी जानकारी के बारे में भी विस्तार से चर्चा किए हैं.
यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए तब इसके लिए आप नीचे comments लिख सकते हैं.