Tag: Mahatma gandhi

  • CM Yogi ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर अर्प‍ित की श्रद्धांजलि

    CM Yogi ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर अर्प‍ित की श्रद्धांजलि

    माननीय CM Yogi  गुरुवार को जीपीओ पार्क, लखनऊ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए।

    लखनऊ, 30 जनवरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जीपीओ स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बच्चों ने बापू की पुण्यतिथि पर स्वरांजलि दी। सीएम योगी भी बच्चों के साथ स्वरांजलि में हिस्सा लिया।

    CM Yogi
    CM Yogi

    बापू’ की शिक्षाएं और उनका त्यागमय जीवन विश्व शांति का मार्ग प्रशस्त करते हैं- CM Yogi

    इसी के साथ ही उन्होंने महात्मा गांधी को याद करते हुए अपने एक्स अकाउंट पर लिखा “स्वाधीनता आंदोलन के महानायक, ‘राष्ट्रपिता’ महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन! श्रद्धेय ‘बापू’ की शिक्षाएं और उनका त्यागमय जीवन विश्व शांति का मार्ग प्रशस्त करते हैं। आइए, ‘बापू’ के दिखाए सत्य, अहिंसा व स्वदेशी के मार्ग पर चलकर हम सभी ‘नए भारत-विकसित भारत’ के निर्माण हेतु संकल्पित हों।“

    CM Yogi
    CM Yogi

    CM Yogi ने बच्चों के साथ बापू को दी स्वरांजलि

    CM Yogi ने बच्चों के साथ स्वारांजलि में हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चों ‘रघुपति राघव राजाराम…’, वैष्णव जन तो तेने कहिये जे पीड़ परायी जाणे रे…’ जैसे गीतों को मधुर स्वर में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के बाद सीएम योगी ने बच्चों के साथ फोटो भी खिंचाई। इस दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक नीरज बोरा, राजेश्वर सिंह, अमरेश कुमार, विधान परिषद सदस्य लाल जी प्रसाद निर्मल आदि गणमान्य लोगों ने भी बापू को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की है

    CM Yogi
    CM Yogi

    Also Read This: Mahakumbh भगदड़: प्रयागराज में श्रद्धालुओं की सुरक्षित वापसी के लिए रेलवे की विशेष योजना