Tag: JEE Main 2025

  • JEE Main 2025 सेशन 2: अपना अलॉटेड  परीक्षा शहर यहां देखें!

    JEE Main 2025 सेशन 2: अपना अलॉटेड परीक्षा शहर यहां देखें!

    National Testing Agency (NTA) ने 20 मार्च को JEE Main 2025 सेशन 2 के लिए शहर सूचना स्लिप जारी कर दी है। Joint Entrance Examination (JEE) मेन 2025 सत्र 2 में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपनी अलॉटेड परीक्षा शहर की जानकारी official वेबसाइट  पर देख सकते हैं।

    JEE Main 2025  सेशन 2 परीक्षा डेट और समय-सारणी

    ऑफिसियल कार्यक्रम के अनुसार, JEE Main सत्र 2 परीक्षाएं 2, 3, 4, 7, 8 और 9 अप्रैल को आयोजित की जाएंगी।

    BE /Btech  परीक्षा:

    परीक्षा 2, 3, 4, 7 और 8 अप्रैल को आयोजित होगी, जिसमें पहले चार दिनों में दो शिफ्ट होंगी:

    • पहली शिफ्ट: सुबह 9 बजे – दोपहर 12 बजे
    • दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे – शाम 6 बजे

    8 अप्रैल को परीक्षा केवल दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक एक ही शिफ्ट में होगी।

    B Arch  (पेपर 2A):

    • 9 अप्रैल को सुबह 9 बजे – दोपहर 12 बजे तक।

    B.Arch और B.Planning (पेपर 2A और 2B):

    • 9 अप्रैल को सुबह 9 बजे – दोपहर 12:30 बजे तक।
    JEE Main 2025
    JEE Main 2025

    JEE Main 2025 सत्र 2 शहर सूचना स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

    उम्मीदवार निम्न स्टेप्स का पालन करके अपनी परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं:

    • ऑफिसियल  JEE Main वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
    • होमपेज पर “JEE Mains 2025 Session 2 City Intimation Slip” के लिंक पर क्लिक करें।
    • आवश्यक लॉगिन इनफार्मेशन  दर्ज करें और सबमिट करें।
    • स्क्रीन पर शहर सूचना स्लिप दिख जाएगी।
    • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट लें।

    यदि शहर स्लिप  डाउनलोड करने में कोई समस्या हो तो उम्मीदवार jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।

    Also Read This: UPPSC RO ARO Exam Date : Exam Date Announced, Exam to be Held on This Day

    शहर सूचना स्लिप और एडमिट कार्ड में अंतर

    उम्मीदवारों को यह समझना आवश्यक है कि शहर सूचना स्लिप और एडमिट कार्ड में क्या अंतर है।

    शहर सूचना स्लिप : उम्मीदवार को किस शहर में परीक्षा देनी है, यह जानकारी देती है।
    एडमिट कार्ड : इसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट का समय, रोल नंबर औरपूरी केटेगरी की जानकारी रहती है।

    परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है, इसके बिना प्रवेश नहीं मिलेगा।

  • JEE Main 2025 admit card जारी, ऐसे करें डाउनलोड

    JEE Main 2025 admit card जारी, ऐसे करें डाउनलोड

    JEE Main 2025 admit card

    राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2025 सत्र 1 के लिए 22, 23 और 24 जनवरी को होने वाली परीक्षाओं के admit card जारी कर दिए हैं। पंजीकृत उम्मीदवार jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके admit card डाउनलोड कर सकते हैं।

    परीक्षा के लिए admit card अनिवार्य

    उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन अपने JEE Main 2025 admit card साथ ले जाना अनिवार्य है। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का विवरण, परीक्षा शेड्यूल, फोटो और signature जैसी important जानकारी होती है।
    इसके अलावा, परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को एक पहचान पत्र (ID) भी लाना आवश्यक होगा।

    JEE Main 2025 परीक्षा विवरण

    • पेपर 1 की तारीखें: 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी 2025
    • पेपर 2 की तारीख: 30 जनवरी 2025
    • परीक्षा केंद्र: भारत के विभिन्न शहरों और विदेश के 15 शहरों में
    • पेपर 1 की शिफ्टिंग:
      • पहली शिफ्ट: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
      • दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
    • पेपर 2 की शिफ्टिंग:
      • एकल शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक

    JEE Main 2025 परीक्षा पैटर्न में बदलाव

    इस वर्ष से जेईई मेन परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया गया है। अब से पेपर 1 और पेपर 2 के सेक्शन B में Optional Questions नहीं होंगे। सभी पाँच सेक्शन B प्रश्नों को हल करना अनिवार्य होगा।

    How to download the JEE Main admit card?

    1. आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
    2. ‘लेटेस्ट न्यूज़’ सेक्शन में जाकर अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड से लॉगिन करें।
    3. एडमिट कार्ड को ध्यानपूर्वक जांचें, डाउनलोड करें और यदि आवश्यक हो तो प्रिंट आउट लें।

    JEE Main admit card release date

    जेईई मेन 2025 सत्र 1 के एडमिट कार्ड 22, 23 और 24 जनवरी की परीक्षाओं के लिए 18 जनवरी (शनिवार) को जारी किए गए थे। एनटीए आमतौर पर परीक्षा से तीन दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करता है। केवल पंजीकृत उम्मीदवार ही इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

    Also Read This: 8th Pay Commission की मंजूरी: करोड़ों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी!

    जेईई मेन 2025 परीक्षा शहर स्लिप

    जेईई मेन 2025 सत्र 1 के परीक्षा शहर की सूचना (City Intimation Slip) इस महीने की शुरुआत में जारी की गई थी। उम्मीदवार अपनी शहर सूचना स्लिप के माध्यम से सटीक परीक्षा तिथि देख सकते हैं और शिफ्टिंग समय की जानकारी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद प्राप्त कर सकते हैं।