Tag: Gautam Buddha Nagar

  • District Magistrate ने गौतमबुद्धनगर में राजस्व वसूली की समीक्षा की, दिए सख्त निर्देश

    District Magistrate ने गौतमबुद्धनगर में राजस्व वसूली की समीक्षा की, दिए सख्त निर्देश

    गौतमबुद्धनगर, 15 जुलाई 2026 – राजस्व वसूली को गति देने के लिए District Magistrate की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से विभिन्न विभागों के लंबित राजस्व देयों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

    कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस बैठक में परिवहन, श्रम, स्टांप, विद्युत, रेरा, बैंक समेत विभिन्न विभागों के बकाया राशि की वसूली की स्थिति पर चर्चा की गई।

    The District Magistrate reviewed revenue collection in Gautam Buddha Nagar and issued strict instructions.
    The District Magistrate reviewed revenue collection in Gautam Buddha Nagar and issued strict instructions.

    District Magistrate के सख्त निर्देश

    District Magistrate ने बैठक के दौरान राजस्व अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभागों के बड़े बकायदारों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर लंबित देयों की शीघ्र वसूली सुनिश्चित की जाए। उन्होंने साफ कहा कि राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    District Magistrate ने कहा, “सभी निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। वसूली कार्य में तेजी लाई जाए।”

    उन्होंने उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अमीनों का रोस्टर तैयार किया जाए और इसके अनुसार नियमित रूप से वसूली अभियान चलाया जाए। साथ ही लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर बड़े बकायदारों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

    The District Magistrate reviewed revenue collection in Gautam Buddha Nagar and issued strict instructions.
    The District Magistrate reviewed revenue collection in Gautam Buddha Nagar and issued strict instructions.

    रेरा वसूली पर विशेष जोर

    District Magistrate ने रेरा विभाग के लंबित मांग पत्रों पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने संबंधित उपजिलाधिकारी और तहसीलदारों को निर्देश दिया कि ठोस कार्ययोजना बनाकर अभियान चलाएं और रेरा के सभी लंबित मांग पत्रों में शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करें।

    बैठक में उपस्थित अधिकारी

    बैठक में मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, तहसीलदार जेवर प्रतीक सिंह, तहसीलदार सदर पूजा चौधरी, तहसीलदार दादरी कृष्ण कुमार चौरसिया सहित संबंधित राजस्व अधिकारी मौजूद रहे।

    Also Read This : Vriksharopan Maha Abhiyan 2026 : नोएडा विकास प्राधिकरण ने लगाए 2.94 लाख पौधे, चेयरमैन, सीईओ,  नेता समेत बड़े समाजसेवी हुए शामिल

    District Magistrate द्वारा की गई इस समीक्षा बैठक से जिले में राजस्व वसूली की प्रक्रिया को नई गति मिलने की उम्मीद है।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by AVSPOST (@avspost)

  • जन शिकायतों पर जीरो टॉलरेंस : चर्चा में Gautam Buddha Nagar ADM Ajit Kumar Singh, जानिए कौन हैं यह अधिकारी

    जन शिकायतों पर जीरो टॉलरेंस : चर्चा में Gautam Buddha Nagar ADM Ajit Kumar Singh, जानिए कौन हैं यह अधिकारी

    Gautam Buddha Nagar ADM Ajit Kumar Singh। सरकारी दफ्तरों में शिकायत दर्ज कराने के बाद महीनों तक जवाब का इंतजार करने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। गौतमबुद्धनगर प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि अब जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायत का समाधान सिर्फ कागजों में नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि में भी दिखना चाहिए।

    ADM Ajit Kumar Singh का सख्त एक्शन

    इसी सोच के साथ अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) Ajit Kumar Singh ने कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हर शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए।

    Zero tolerance for public grievances: Gautam Buddha Nagar ADM Ajit Kumar Singh in the spotlight—find out who this official is.
    Zero tolerance for public grievances : Gautam Buddha Nagar ADM Ajit Kumar Singh in the spotlight—find out who this official is.

    बैठक का सबसे अहम फैसला यह रहा कि जुलाई माह में जिन विभागों का संतुष्ट फीडबैक 50 प्रतिशत से कम रहेगा, उनके विभागाध्यक्षों का वेतन तब तक जारी नहीं किया जाएगा, जब तक वे शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और शिकायतकर्ताओं से संवाद का प्रमाण प्रस्तुत नहीं करेंगे। प्रशासन के इस फैसले को जवाबदेही तय करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

    मौके पर जाकर शिकायतों की जांच करो –  ADM Ajit Kumar Singh

    समीक्षा के दौरान कृषि, श्रम, विद्युत, शिक्षा, समाज कल्याण विभाग और दनकौर नगर पंचायत सहित कई विभागों की प्रगति का मूल्यांकन किया गया। जिन विभागों का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिला, उन्हें लंबित और ‘सी’ श्रेणी की शिकायतों का विशेष अभियान चलाकर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

    ADM Ajit Kumar Singh ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल कार्यालय में बैठकर न किया जाए। जरूरत पड़ने पर शिकायतकर्ता की मौजूदगी में मौके पर जाकर जांच की जाए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आए और लोगों को सही मायने में राहत मिल सके। साथ ही सभी विभागों को प्रतिदिन आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं।

    प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि यदि शिकायतों का समाधान समय पर और निष्पक्ष तरीके से होगा, तो जनता का भरोसा शासन-प्रशासन पर और मजबूत होगा। यही कारण है कि गौतमबुद्धनगर प्रशासन अब केवल शिकायतों की संख्या नहीं, बल्कि उनके समाधान की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दे रहा है।

    Zero tolerance for public grievances: Gautam Buddha Nagar ADM Ajit Kumar Singh in the spotlight—find out who this official is.
    Zero tolerance for public grievances: Gautam Buddha Nagar ADM Ajit Kumar Singh in the spotlight—find out who this official is.

    Also Read This : Ram Mandir Chanda Chori विवाद पर Brij Bhushan Sharan Singh का बड़ा बयान: ‘पहले दिन से खेल चल रहा है’

    कौन हैं अजीत कुमार सिंह? (Who is Ajit Kumar Singh?)

    ADM Ajit Kumar Singh वर्तमान में गौतमबुद्धनगर के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के रूप में कार्यरत हैं। मूल रूप से बलिया के रहने वाले अजीत कुमार सिंह उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उन्हें शांत, अनुशासित और परिणाम आधारित कार्यशैली वाला अधिकारी माना जाता है। राजस्व प्रशासन, जन शिकायतों के प्रभावी निस्तारण और सरकारी व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करने पर उनका विशेष फोकस रहता है। गौतमबुद्धनगर में भी वे लगातार विभागों की नियमित समीक्षा कर कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता पर जोर दे रहे हैं

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by AVSPOST (@avspost)