Tag: Delhi Assembly Election Result

  • Eci Result :दिल्ली चुनाव 2025  BJP की बढ़त, AAP सत्ता विरोधी लहर से जूझती हुई

    Eci Result :दिल्ली चुनाव 2025  BJP की बढ़त, AAP सत्ता विरोधी लहर से जूझती हुई

    Eci result : Delhi Assembly Election Result

     BJP ने 70 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के आंकड़े को पार किया, मध्यम वर्ग और गरीबों के लिए प्रोत्साहनों ने निभाई अहम भूमिका

    चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (BJP) दिल्ली में सत्ता में वापसी कर सकती है। पार्टी 65 सीटों में से 38 पर बढ़त बनाए हुए है, जहां कम से कम एक राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। दिल्ली विधानसभा में कुल 70 सीटें हैं।

    Eci result अगर BJP जीतती है, तो यह पार्टी की 27 साल बाद दिल्ली में सत्ता में वापसी होगी। यह आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए सबसे बड़े झटकों में से एक होगा, जिसने 2013 में पहली बार दिल्ली की सत्ता में आकर राष्ट्रीय राजनीतिक लैंडस्केप को बदल दिया था।

    Eci result बीजेपी की नीतियों का असर

    बीजेपी ने आम आदमी पार्टी की कल्याणकारी योजनाओं को जारी रखने और अपनी कुछ नई योजनाओं को लागू करने का वादा किया था, जिसमें:
    महिलाओं को हर महीने ₹2,500 देने की योजना
    आयुष्मान भारत योजना को लागू करना – जिससे दिल्ली के निवासियों को ₹10 लाख का कुल बीमा कवरेज मिलेगा

    इन योजनाओं ने गरीब वर्ग को बीजेपी की ओर अट्रक्टेड करने में मदद की।

    वहीं, बजट भाषण में घोषित कर राहत ने मिडिल क्लास को प्रभावित किया, जिसमें ₹12 लाख सालाना आय तक के लोगों को टैक्स न देने की घोषणा की गई थी।

    Eci result : Delhi Assembly Election Result
    Eci result : Delhi Assembly Election Result

    आम आदमी पार्टी के सामने चुनौतियां

    नगर निगम चुनाव जीतकर भी मुश्किल में फंसी आप – 2022 में नगर निगम चुनाव में जीत के बावजूद, सदन में गतिरोध के कारण कोई परियोजना शुरू नहीं हो सकी।
    दिल्ली में गंदगी, टूटी सड़कों और अव्यवस्थित इलाकों ने आप की छवि को नुकसान पहुंचाया
    खराब जल आपूर्ति, जलजमाव और ओवरफ्लो सीवर ने जनता में असंतोष बढ़ाया
    उपराज्यपाल और दिल्ली सरकार के बीच संघर्ष के कारण आप कानूनी लड़ाइयों में उलझी रही

    BJP और AAP  के प्रमुख उम्मीदवारों की स्थिति

    Eci result : बीजेपी उम्मीदवारों की बढ़त

    🔹 कपिल मिश्रा (कापसहेड़ा नगर) – दूसरे राउंड के बाद 6,000 वोटों से आगे
    🔹 मोहन सिंह बिष्ट – पहले राउंड के बाद 5,700 वोटों की बढ़त
    🔹 तिलक राम गुप्ता (त्रि नगर सीट) – दूसरे राउंड के बाद 5,200 वोटों से आगे

    Eci result : AAP उम्मीदवारों की बढ़त

    🔹 गोपाल राय (बाबरपुर सीट) – दूसरे राउंड के बाद 5,600 वोटों की बढ़त
    🔹 राम सिंह नेताजी (बदरपुर सीट) – पहले राउंड के बाद 5,000 वोटों से आगे
    🔹 इमरान हुसैन (बल्लीमारान सीट) – दूसरे राउंड के बाद 476 वोटों से आगे

    Also Read This: Delhi Assembly Election 2025 : दिल्ली में चुनावी जंग शुरू सरकारी और निजी कर्मचारियों को अवकाश

    सबसे करीबी मुकाबला

    रोहिणी सीट पर कांटे की टक्कर – आप के प्रदीप मित्तल बीजेपी के वर्तमान विधायक विजेंद्र गुप्ता से मात्र 48 वोटों से आगे

    दिल्ली चुनावों में यह शुरुआती रुझान बीजेपी के लिए शुभ संकेत दे रहे हैं, जबकि आम आदमी पार्टी को सत्ता विरोधी लहर से जूझना मुश्किल हो रहा है।