Tag: cross-border terrorism

  • Pahalgam आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए

    Pahalgam आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए

    Pahalgam में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने तेज और निर्णायक कार्रवाई करते हुए सिंधु जल संधि, 1960 को निलंबित कर दिया है तथा अटारी चेक पोस्ट को इम्मीडिएट इफ़ेक्ट से बंद करने का फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निवास पर आयोजित कैबिनेट सुरक्षा समिति (CCS) की बैठक में समग्र सुरक्षा स्थिति की रिव्यु की गई और सभी सुरक्षा एजेंसियों को हाई सिक्योरिटी बनाए रखने का निर्देश दिया गया।

    पाकिस्तानी नागरिकों पर वीज़ा बैन

    विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि पाकिस्तान के नागरिक अब सार्क वीज़ा छूट योजना (SAARC Visa Exemption Scheme – SVES) के तहत भारत की यात्रा नहीं कर सकेंगे। पूर्व में जारी किए गए SVES वीज़ा अब अमान्य घोषित कर दिए गए हैं। भारत में पहले से SVES वीज़ा पर मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे केअंदर देश छोड़ने के आदेश दिए गए हैं।

     Foreign Secretary  shri vikram misri
    Foreign Secretary shri vikram misri

    राजनयिक स्टाफ में कटौती और निष्कासन

    विदेश सचिव ने बताया कि नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के रक्षा, नौसेना और वायुसेना सलाहकारों को “पर्सोना नॉन ग्राटा” घोषित कर एक सप्ताह में भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है। भारत ने भी इस्लामाबाद स्थित अपने उच्चायोग से इन्हीं विभागों के सलाहकारों को वापस बुलाने का फैसला लिया है। इनके साथ ही 5 सहायक कर्मचारियों को भी दोनों देशों के उच्चायोगों से हटाया जाएगा।

    हाई कमीशन की संख्या में कमी

    भारत और पाकिस्तान के उच्चायोगों की कर्मचारियों की संख्या को घटाकर 55 से 30 करने का निर्णय लिया गया है, जो 1 मई से लागू होगा। यह कदम भारत-पाक रिलेशन्स में तनाव को दर्शाता है और भारत की आतंकवाद के प्रति सख्त नीति को दिखते है।

    Condemnation and international support of Pahalgam terror attack
    Condemnation and international support of Pahalgam terror attack

     Pahalgam आतंकी हमले की निंदा और अंतरराष्ट्रीय समर्थन

    CCS को  Pahalgam में हुए आतंकी हमले और उसमें पाकिस्तानियो के हाथ होने की जानकारी दी गई। इस हमले को जम्मू-कश्मीर में हाल ही में शांतिपूर्ण चुनावों और राज्य के विकास की दिशा में हुई प्रगति के खिलाफ एक साजिश बताया गया। समिति ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की, शहीदों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

    Also Read This: Pahalgam terror attack : 28 की मौत, पर्यटकों और स्थानीयों को बनाया गया निशाना

    अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया

    दुनिया भर की सरकारों ने इस हमले की लोचना  करते हुए भारत के साथ एकता और समर्थन व्यक्त किया है। CCS ने इन प्रतिक्रियाओं की सराहना करते हुए इसे आतंकवाद के प्रति ग्लोबल “जीरो टॉलरेंस” की भावना का प्रतीक बताया।