Tag: CM Yogi Adityanath

  • Noida International Airport Inauguration Highlights : पीएम मोदी ने किया प्रथम चरण का उद्घाटन

    Noida International Airport Inauguration Highlights : पीएम मोदी ने किया प्रथम चरण का उद्घाटन

    Noida International Airport Inauguration Highlights : विकसित उत्तर प्रदेश की ‘उड़ान’ का प्रतीक है नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण का भव्य शुभारंभ

    कार्गो टर्मिनल का लोकार्पण और 40 एकड़ में बनने वाली एमआरओ सुविधा का भी किया शिलान्यास

    पीएम ने कहा, पश्चिमी यूपी के किसानों, उद्योगों और युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by AVSPOST (@avspost)

    जेवर, 28 मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल का लोकार्पण करने के साथ ही 40 एकड़ क्षेत्र में विकसित होने वाली अत्याधुनिक एमआरओ (मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहॉल) सुविधा का शिलान्यास भी किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह एयरपोर्ट केवल एक बुनियादी ढांचा परियोजना नहीं, बल्कि “विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश” अभियान का नया अध्याय है। यह एयरपोर्ट उत्तर भारत के लिए लॉजिस्टिक गेटवे बनकर निवेश, व्यापार और निर्यात को नई गति देगा।

    पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास को मिलेगा बड़ा बूस्ट

    प्रधानमंत्री ने कहा कि यह एयरपोर्ट आगरा, मथुरा, अलीगढ़, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर सहित पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए विकास का नया द्वार खोलेगा। इससे किसानों, छोटे और लघु उद्योगों तथा युवाओं को व्यापक अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने विशेष रूप से स्थानीय किसानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी जमीन के योगदान से ही यह परियोजना साकार हो पाई है, जिससे अब कृषि उत्पाद वैश्विक बाजारों तक आसानी से पहुंच सकेंगे।

    Noida International Airport Inauguration Highlights
    Noida International Airport Inauguration Highlights
    Noida International Airport Inauguration Highlights
    Noida International Airport Inauguration Highlights

    मल्टी मोडल कनेक्टिविटी और कार्गो हब से बढ़ेगा निर्यात

    प्रधानमंत्री ने बताया कि जेवर एयरपोर्ट मल्टी मोडल कनेक्टिविटी का उत्कृष्ट उदाहरण है, जहां सड़क, रेल और हवाई परिवहन का निर्बाध एकीकरण होगा। एयरपोर्ट का कार्गो हब प्रारंभिक चरण में 2.5 लाख मीट्रिक टन वार्षिक क्षमता के साथ कार्य करेगा, जिसे भविष्य में 18 लाख मीट्रिक टन तक बढ़ाने की योजना है। इससे उत्तर प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजार में नई पहचान मिलेगी।

    एमआरओ सुविधा से आत्मनिर्भर बनेगा एविएशन सेक्टर
    प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में अब तक 85% विमान एमआरओ सेवाओं के लिए विदेश भेजे जाते थे, जिससे भारी खर्च होता था। जेवर में बनने वाली एमआरओ सुविधा देश को इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगी और हजारों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करेगी।

    Noida International Airport Inauguration Highlights
    Noida International Airport Inauguration Highlights

    यूपी बना एविएशन हब

    प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एयरपोर्ट नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ है और अब यह देश के सर्वाधिक एयरपोर्ट वाले राज्यों में शामिल हो गया है। जेवर एयरपोर्ट डबल इंजन सरकार की कार्यसंस्कृति का उदाहरण है। वर्ष 2003 में इस परियोजना को मंजूरी मिली थी, लेकिन वर्षों तक यह फाइलों में अटकी रही। केंद्र और राज्य में समन्वय बनने के बाद ही इस परियोजना ने गति पकड़ी और आज यह धरातल पर उतर सकी है।

    हर दो मिनट में एक विमान के उड़ान भरने की क्षमता

    पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज सबसे अधिक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों वाले राज्यों में शामिल हो गया है। जिस उत्तर प्रदेश ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना और सांसद बनाया, आज उसी प्रदेश की पहचान एक भव्य एयरपोर्ट के साथ जुड़ गई है। यहां से न केवल दुनिया के विभिन्न हिस्सों के लिए विमान उड़ान भरेंगे, बल्कि यह विकसित उत्तर प्रदेश की नई उड़ान का प्रतीक भी बनेगा। जेवर एयरपोर्ट पूरे उत्तर भारत को दुनिया से जोड़ने का कार्य करेगा। यह एक अत्याधुनिक एयरपोर्ट होगा, जहां हर दो मिनट में एक विमान के उड़ान भरने की क्षमता विकसित की जा रही है।

    Noida International Airport Inauguration Highlights
    Noida International Airport Inauguration Highlights
    Noida International Airport Inauguration Highlights
    Noida International Airport Inauguration Highlights

    Noida International Airport Inauguration : जनता से कराया अनोखा उद्घाटन

    Noida International Airport Inauguration : अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने एक अनोखी पहल करते हुए उपस्थित लोगों से मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट जलाकर एयरपोर्ट का उद्घाटन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह एयरपोर्ट आपकी अमानत है, आपका भविष्य है, आपका पुरुषार्थ है, इसलिए इसका उद्घाटन भी आपके हाथों से होना चाहिए। इस पर पूरा परिसर “भारत माता की जय” के नारों और रोशनी से जगमगा उठा, जो इस ऐतिहासिक क्षण का प्रतीक बना।

    Also Read This : Ayodhya Ram Navami : रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य सूर्य तिलक

  • Karmayogi Course : सरकारी कर्मचारियों का नया युग – यूपी में क्यों हो रहा है यह अनिवार्य?

    Karmayogi Course : सरकारी कर्मचारियों का नया युग – यूपी में क्यों हो रहा है यह अनिवार्य?

    Karmayogi Course  : आज का समय डिजिटल और तेजी से बदलते भारत का है। जहां विकसित भारत@2047 का सपना देखा जा रहा है, वहां सरकारी मशीनरी को भी पुराने ढर्रे से निकलकर अधिक कुशल, नागरिक-केंद्रित और तकनीक-सक्षम बनाना जरूरी हो गया है। इसी उद्देश्य से भारत सरकार ने मिशन कर्मयोगी शुरू किया, और इसका मुख्य हिस्सा है Karmayogi Course , खासकर उत्तर प्रदेश में यह कोर्स अब अधिकारियों के लिए अनिवार्य हो चुका है। लेकिन आखिर कर्मयोगी कोर्स क्या है और यूपी के अफसरों के लिए यह इतना महत्वपूर्ण क्यों है? आइए विस्तार से समझते हैं।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by AVSPOST (@avspost)

    कर्मयोगी कोर्स क्या है? (What is Karmayogi Course)

    मिशन कर्मयोगी (Mission Karmayogi) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसे सितंबर 2020 में लॉन्च किया गया। इसका पूरा नाम नेशनल प्रोग्राम फॉर सिविल सर्विसेज कैपेसिटी बिल्डिंग (NPCSCB) है।

    इस मिशन का मूल मंत्र है – “कर्मचारी से कर्मयोगी” बनना। यानी सरकारी कर्मचारी सिर्फ नियमों का पालन करने वाला न रहे, बल्कि वह भविष्योन्मुखी, नागरिक-केंद्रित, कुशल और परिणाम-उन्मुख बने।

    इसके लिए बनाया गया है iGOT Karmayogi प्लेटफॉर्म – दुनिया का सबसे बड़ा सरकारी ई-लर्निंग पोर्टल। यहां हजारों फ्री ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध हैं, जैसे:

    • डिजिटल गवर्नेंस और AI
    • साइबर सिक्योरिटी
    • आपदा प्रबंधन
    • नेतृत्व विकास
    • नीति निर्माण
    • भूमिका-आधारित स्किल्स (Role-based training)

    ये कोर्स हिंदी, अंग्रेजी और अन्य भारतीय भाषाओं में उपलब्ध हैं। फोकस सिर्फ किताबी ज्ञान पर नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल स्किल्स, केस स्टडीज और वास्तविक चुनौतियों से निपटने पर है।

    Karmayogi Course
    Karmayogi Course

    Also Read This : Up Budget 2026 : किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए खुला खजाना!

    उत्तर प्रदेश में कर्मयोगी कोर्स की अनिवार्यता 

    Karmayogi Course : उत्तर प्रदेश मिशन कर्मयोगी के क्रियान्वयन में देश में सबसे आगे है। 2025 में यूपी ने सबसे ज्यादा यूजर्स ऑनबोर्ड किए और सबसे ज्यादा कोर्स कम्पलीट किए। लेकिन 2026 में यह और सख्त हो गया है।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनवरी 2026 में स्पष्ट निर्देश दिए

    • सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए 7-दिन का कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम अनिवार्य।
    • इसे प्रमोशन और ACR (Annual Confidential Report) से सीधे लिंक किया गया। बिना पूरा किए प्रमोशन रुक सकता है या ACR प्रभावित हो सकती है।
    • 31 मार्च 2026 तक लेटेस्ट 3 कोर्स (जिसमें AI, साइबर सिक्योरिटी आदि शामिल) पूरा करना जरूरी। रिपोर्ट iGOT पर अपलोड करनी होगी।
    • विभागों को निर्देश – जरूरत-आधारित कोर्स बनाकर प्लेटफॉर्म पर अपलोड करें।

    खासकर आपदा प्रबंधन कोर्स को बहुत महत्व दिया गया है। फरवरी 2026 में रिलीफ कमिश्नर के आदेश से डीएम, एसपी, एडीएम, सीडीओ, एसडीएम, एएसपी, तहसीलदार आदि जिलास्तरीय अधिकारियों के लिए यह अनिवार्य हो गया। नए पोस्टिंग पर 1 महीने के अंदर पूरा करना जरूरी।

    क्यों? क्योंकि यूपी में बाढ़, हीटवेव, वज्रपात जैसी आपदाएं आम हैं। बेहतर तैयारी से जन-धन का नुकसान कम हो सकता है।

    Also Read This : India Post GDS Recruitment 2026 : 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर – अभी आवेदन करें!

    यूपी के अधिकारियों के लिए क्यों इतना जरूरी?

    1. प्रमोशन और सेवा शर्तें: अब ट्रेनिंग सिर्फ वैकल्पिक नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस का हिस्सा है। खराब परफॉर्मेंस पर प्रमोशन रुक सकता है।
    2. डिजिटल और तकनीकी बदलाव: AI, साइबर सिक्योरिटी जैसे कोर्स अनिवार्य होने से अधिकारी आधुनिक चुनौतियों से निपट सकेंगे।
    3. नागरिक-केंद्रित शासन: मिशन का फोकस है – सेवाएं तेज, पारदर्शी और संवेदनशील हों।
    4. जमीनी स्तर पर प्रभाव: ANM, ASHA, पुलिस कांस्टेबल, पंचायती राज स्टाफ तक के लिए प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर जोर। यूपी में लाखों कर्मचारी पहले से जुड़े हैं, और करोड़ों कोर्स पूरे हो चुके हैं।
    5. राष्ट्रीय लक्ष्य में योगदान: केंद्र में 30 लाख+ और राज्यों में 2.2 करोड़+ कर्मचारियों को कवर करना है। यूपी इसका मॉडल राज्य बन रहा है।

    कर्मयोगी बनना अब मजबूरी नहीं, जरूरत है

    Karmayogi Course सिर्फ एक ऑनलाइन ट्रेनिंग नहीं है। यह सरकारी व्यवस्था को नए भारत के अनुरूप ढालने का माध्यम है। यूपी में जहां पहले से ही लाखों अधिकारी सक्रिय हैं, वहां अब प्रमोशन और ACR से जुड़ने के कारण हर अधिकारी को गंभीरता से इसे पूरा करना होगा।

    अगर आप सरकारी सेवा में हैं या किसी अधिकारी को जानते हैं, तो तुरंत iGOT Karmayogi पर रजिस्टर करें। यह न सिर्फ करियर के लिए फायदेमंद है, बल्कि देश की सेवा को और बेहतर बनाने का एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण कदम है।

    विकसित भारत की नींव मजबूत तभी बनेगी, जब हर कर्मचारी कर्मयोगी बनेगा।

  • UP Day 2026 (उत्तर प्रदेश दिवस) पर केंद्रीय गृह मंत्री व मुख्यमंत्री ने किया ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ (ओडीओसी) का शुभारंभ

    UP Day 2026 (उत्तर प्रदेश दिवस) पर केंद्रीय गृह मंत्री व मुख्यमंत्री ने किया ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ (ओडीओसी) का शुभारंभ

    UP Day 2026

    सम्मानित किए गए ‘यूपी के गौरव’

    ‘सरदार वल्लभभाई पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन’ योजना का भी किया शुभारंभ

    मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) के तहत बेहतर प्रदर्शन करने वाले पांच जनपदों के जिलाधिकारियों को गृह मंत्री ने किया सम्मानित

    लखनऊ, 24 जनवरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के हर जनपद के विशिष्ट व्यंजन को अलग पहचान दिला दी। यूपी के जनपदों की पहचान अब इन व्यंजनों से भी होगी। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश दिवस पर शनिवार को ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ (ओडीओसी) का शुभारंभ किया। मुख्य समारोह में इस पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई। ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ थीम पर आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाली पांच प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। पुरस्कार स्वरूप उन्हें 11 लाख रुपये, अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) के तहत बेहतर प्रदर्शन करने वाले पांच जनपदों के जिलाधिकारी भी सम्मानित किए गए। केंद्रीय गृह मंत्री ने ‘सरदार वल्लभभाई पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन’ योजना का भी शुभारंभ किया।

    UP Day 2026 : गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश दिवस का किया आगाज
    UP Day 2026 : गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश दिवस का किया आगाज

    गृह मंत्री के हाथों इन विभूतियों को मिला उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान 

    विंग कमांडर शुभांशु शुक्ल – अंतरिक्ष यात्रा

    अलख पांडेय – शिक्षा, उद्यमिता व स्वावलंबन के क्षेत्र में 

    सुश्री रश्मि आर्य – शिक्षा एवं नवाचार

    डॉ. हरिओम पंवार – साहित्य 

    डॉ. सुधांशु सिंह – कृषि क्षेत्र

    सीएम युवा योजना के तहत बेहतर प्रदर्शन करने वाले इन जिलाधिकारियों का हुआ सम्मान 

    डॉ. दिनेश चंद्र – डीएम जौनपुर 

    रवींद्र कुमार – डीएम आजमगढ़ 

    अनुनय झा – डीएम हरदोई 

    अनुपम शुक्ल – डीएम अंबेडकरनगर 

    मृदुल चौधरी – डीएम झांसी 

    UP Day 2026 : राष्ट्र प्रेरणा स्थल के मंच पर उतरा ‘संपूर्ण उत्तर प्रदेश’ 

    यूपी दिवस (UP Day 2026) पर सबसे पहले वंदे मातरम् का गान हुआ। इसके उपरांत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान थीम सांग ‘उत्तर प्रदेश-उत्तम प्रदेश’ ने उत्तर प्रदेश की महिमा का वर्णन किया। इसके पश्चात राष्ट्र प्रेरणा स्थल के मंच पर ‘संपूर्ण उत्तर प्रदेश’ उतर पड़ा, जब ब्रज, बुंदेली, अवधी, भोजपुरी बोलियों के ‘सांस्कृतिक संगम’ में अतिथियों व दर्शकों ने आनंद की डुबकी लगाई। विभिन्न अंचलों से आए कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से हर किसी का दिल जीत लिया, दर्शकों ने भी तालियां बजाकर इन कलाकारों का उत्साहवर्धन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 

    ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ पर आधारित प्रदर्शनियों का किया उद्घाटन

    गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर तीनों महापुरुषों (श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय व अटल बिहारी वाजपेयी) की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने शिल्प मेला, ओडीओसी व्यंजन मेला व ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ पर आधारित प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।   

    UP Day 2026 : गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश दिवस का किया आगाज
    UP Day 2026 : गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश दिवस का किया आगाज

    ‘सरदार वल्लभभाई पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन’ योजना का किया शुभारंभ 

    गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश दिवस (UP Day 2026) के मंच पर ‘सरदार वल्लभभाई पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन’ योजना का भी शुभारंभ किया। युवाओं के लिए रोजगार व उद्योग को बढ़ावा देने वाली इस योजना पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई।

    Also Read This : Who Is New CEO of Noida Authority ? बिहार के रहने वाले , यूपी के सबसे तेज़-तर्रार IAS अफसरों में होती है गिनती

    मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट पर किया गृह मंत्री का स्वागत 

    UP Day 2026 : उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम में शामिल होने शनिवार सुबह राजधानी पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने लखनऊ एयरपोर्ट पर गृह मंत्री को पुष्पगुच्छ देकर प्रदेश की राजधानी में उनका स्वागत किया। वहीं यूपी दिवस के मुख्य मंच पर सीएम ने गृह मंत्री को स्मृति चिह्न प्रदान किया।

  • UP Transport Department ने 24×7 व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा शुरू की, नागरिकों को अब सेवाएं उनके दरवाज़े पर

    UP Transport Department ने 24×7 व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा शुरू की, नागरिकों को अब सेवाएं उनके दरवाज़े पर

    UP Transport Department

    लखनऊ, मई 2025:

    उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन विभाग ने नागरिकों की सुविधा और ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने के लिए एक अग्रणी डिजिटल पहल शुरू की है। इसके तहत व्हाट्सएप पर 8005441222 नंबर के साथ चैटबॉट सेवा लॉन्च की गई है। यह उपयोगकर्ता-अनुकूल सेवा 24×7 उपलब्ध है और जनता को परिवहन से जुड़ी जानकारी व सेवाएं सीधे उनके मोबाइल पर प्रदान करती है।

    यह पहल माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय परिवहन मंत्री के स्पष्ट निर्देशों के अनुरूप शुरू की गई है, जिन्होंने बार-बार इस बात पर जोर दिया है कि सरकारी सेवाएं नागरिकों के लिए सहज, पारदर्शी एवं उनके दरवाज़े तक सुलभ होनी चाहिए। यह व्हाट्सएप चैटबॉट इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो तकनीक के माध्यम से नागरिकों और सरकारी सेवाओं के बीच की दूरी को कम करता है।

    UP Transport Department
    UP Transport Department

    व्हाट्सएप चैटबॉट की प्रमुख विशेषताएं

    1.  व्हाट्सएप जैसे लोकप्रिय प्लेटफ़ॉर्म पर 24×7 आवश्यक सेवाओं की सुलभता।
    2. वाहन और सारथी सेवाओं का प्रत्यक्ष एकीकरण, जिनके माध्यम से –
    3. वाहन पंजीकरण से संबंधित जानकारी
    4. ड्राइविंग लाइसेंस सेवाएं
    5. आवेदन की स्थिति की ट्रैकिंग
    6. चालान से संबंधित जानकारी तत्काल प्राप्त करना, जैसे – कारण, भुगतान लिंक, और कानूनी प्रावधान।
    7. आम सवालों के लिए चरणबद्ध मार्गदर्शन –
    8. ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण
    9. स्वामित्व का हस्तांतरण
    10. रोड टैक्स भुगतान

    UP Transport Department : नागरिकों के लिए लाभ

    1. आरटीओ कार्यालयों के अनावश्यक दौरे की आवश्यकता समाप्त।
    2. वास्तविक समय में प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध।
    3. बहुभाषी सुविधा, जिससे हर वर्ग के लिए उपयोग में आसान।
    4.  त्वरित उत्तर एवं समाधान, जिससे देरी और कागजी कार्यवाही में कमी।

    इस अवसर पर परिवहन आयुक्त ने कहा,

    “यह व्हाट्सएप चैटबॉट नागरिक कल्याण के लिए तकनीक के उपयोग को प्रदर्शित करता है। यह विभाग को जनता के निकट लाता है और पारदर्शी, कुशल व जवाबदेह शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

    UP Transport Department
    UP Transport Department

    उपयोग कैसे करें

    अपने फोन में 8005441222 नंबर सेव करें और व्हाट्सएप पर “Hi” लिखकर भेजें। सेवा तुरंत आरंभ हो जाएगी।

    यह चैटबॉट उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिटल परिवर्तन और घर-घर सेवाएं पहुंचाने की दिशा में निरंतर प्रयासों का प्रतीक है, जिससे हर नागरिक को स्मार्ट गवर्नेंस के माध्यम से सशक्त बनाया जा सके।

    Also Read This : वेबसाइट किसे कहते है ये क्या है (What is website in Hindi) और ये (Website) कितने प्रकार के होते हैं।

    जारीकर्ता

    कार्यालय, परिवहन आयुक्त

    उत्तर प्रदेश सरकार

    www.uptransport.upsdc.gov.in

  • 2 लाख युवाओं के लिए सुनहरा मौका: CM Yogi Adityanath की फायर सेफ्टी ट्रेनिंग योजना

    2 लाख युवाओं के लिए सुनहरा मौका: CM Yogi Adityanath की फायर सेफ्टी ट्रेनिंग योजना

    उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी, CM Yogi Adityanath की अगुवाई में उत्तर प्रदेश सरकार ने एक नई पहल की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य युवाओं को फायर सेफ्टी के क्षेत्र में ट्रेनिंग देकर उन्हें रोजगार के ओप्पेर्चुनिटीज़ अवलेबल कराना है।

    फायर सेफ्टी विभाग ने तैयार की योजना की फ्रेमवर्क

    CM Yogi Adityanath के निर्देश पर फायर सेफ्टी विभाग ने इस योजना की फ्रेमवर्क तैयार कर ली है। योजना के अंतर्गत युवाओं को ट्रेनिंग दिया जाएगा और उन्हें विभिन्न मॉल, हॉस्पिटल, स्कूल और अन्य व्यावसायिक एम्प्लॉई बिल्ड किया जाएगा।

    CM Yogi Adityanath to Train 2 Lakh Youth in Fire Safety
    CM Yogi Adityanath to Train 2 Lakh Youth in Fire Safety

    CM Yogi Adityanath : 2 लाख से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार

    इस योजना के तहत 2 लाख से अधिक युवाओं को ट्रेनिंग दे कर रोजगार अवेलबल कराया जाएगा। उन्हें फायर सेफ्टी ऑफिसर और फायर सेफ्टी स्टाफ के रूप में तैयार किया जाएगा।

    Also Read This : उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले में होगा UPPCB कार्यालय : Yogi Adityanath की नई पर्यावरण नीति

    देश में अपनी तरह की पहली पहल

    यह योजना देश में अपनी तरह की पहली अनोखी पहल होगी, जिसमें ट्रेनिंग युवाओं को निजी इंस्टीटूशन में नौकरियों से जोड़ा जाएगा। इससे जहां युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे, वहीं राज्य की सुरक्षा व्यवस्था भी पहले से अधिक मजबूत होगी।

  • उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले में होगा UPPCB कार्यालय : Yogi Adityanath की नई पर्यावरण नीति

    उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले में होगा UPPCB कार्यालय : Yogi Adityanath की नई पर्यावरण नीति

    CM Yogi Adityanath ने बुधवार को उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) की रिव्यु बैठक के दौरान कहा कि राज्य के सभी जिलों में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी, जबकि डिविशनल स्तर पर क्षेत्रीय कार्यालय होंगे।

    CM Yogi Adityanath ने अधिकारियों से कहा, “उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तहत ठोस, तरल, जैव-चिकित्सीय और खतरनाक अपशिष्ट प्रबंधन के लिए अलग-अलग सेल बनाए जाएं। पर्यावरण प्रदूषण की नई चुनौतियों के लिए बोर्ड को उन्नत किया जाए। खाली पदों को जल्द से जल्द भरा जाए।”

    पर्यावरण प्रदूषण की नई चुनौतियों के लिए बोर्ड को उन्नत किया जाए
    पर्यावरण प्रदूषण की नई चुनौतियों के लिए बोर्ड को उन्नत किया जाए

    संरचना में बदलाव और सभी जिलों में कार्यालय

    आधिकारिक बयान के अनुसार, राज्य में प्रेजेंट समय  में 28 क्षेत्रीय कार्यालय हैं जिन्हें अब 18 डिविज़न्स में रओर्गनाइज़ किया जाएगा और सभी 75 जिलों में कम से कम एक UPPCB कार्यालय बनाये जाएंगे। जिन जिलों में औद्योगिक गतिविधियां अधिक हैं, वहाँ एक से अधिक कार्यालय भी हो सकते हैं।

    महाकुंभ-2025 के मद्देनज़र बैठक का विशेष महत्व

    यह बैठक प्रयागराज में हाल ही में आयोजित महाकुंभ-2025 मेले के संदर्भ में महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जहां गंगा और यमुना नदियों मेंअनट्रीटेड सीवेज के प्रवाह को लेकर चिंताएं व्यक्त की गई थीं। इस समस्या के समाधान के लिए अस्थायी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स (STPs) और उन्नत ऑक्सीकरण टेक्निक का प्रयोग किया गया, लेकिन कुछ STPs निर्धारित जल गुणवत्ता मानकों को पूरा नहीं कर पाए।

    Yogi Adityanath: Pollution Control Board Offices to Open in All 75 UP Districts
    Yogi Adityanath: Pollution Control Board Offices to Open in All 75 UP Districts

    Yogi Adityanath : NOC प्रक्रिया का समय घटाया जाएगा

    मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि रेड, ऑरेंज और ग्रीन केटेगरी के तहत NOC (CTO/CTE) आवेदनों के निपटारे का समय क्रमशः 120 दिनों से घटाकर 40, 25 और 10 दिन कर दिया जाए।

    लोगो की  शिकायत और रीसर्च  के लिए अलग सेल बनेगा

    UPPCB : मुख्यमंत्री ने कहा कि जन शिकायतों, रीसर्च  एवं विकास, जन जागरूकता, प्रकाशन औरआर्टिफीसियल इंटेलिजेंस  (AI) के लिए भी अलग सेल बनाए जाएं।

    Also Read This : पश्चिम बंगाल की CM Mamata Banerjee ने मुर्शिदाबाद हिंसा के पीछे साजिश का लगाया आरोप

    IIT और टेक्निकल इंस्टीटूशन के ग्रेजुएट्स को दिया जाए अवसर

    CM Yogi Adityanath ने कहा, “खाली पदों को जल्द भरा जाए। IIT और अन्य  टेक्निकल इंस्टीटूशन के ग्रेजुएट्स को अच्छे वेतन पैकेज के साथ अवसर दिया जाए। इसका फैसला बोर्ड को लेना चाहिए। साथ ही बोर्ड 2008 से अनचेंज NOC शुल्क पर भी दुबारा विचार  कर सकता है।”

  • Mahakumbh : माघ पूर्णिमा 2025, आस्था की लहरों में डुबकी का महापर्व

    Mahakumbh : माघ पूर्णिमा 2025, आस्था की लहरों में डुबकी का महापर्व

    Mahakumbh 2025 : माघ पूर्णिमा 

    उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया माघ पूर्णिमा स्नान की व्यवस्थाओं का इंस्पेक्शन 

    उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने कार्यालय से त्रिवेणी संगम पर हो रहे माघ पूर्णिमा ‘स्नान’ की निगरानी की। उन्होंने राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ मिलकर यह सुनिश्चित किया कि लाखों श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाएँ सुचारू रूप से ऑपरेट हो रही हैं।

    Mahakumbh : 10 लाख कल्पवासी आज से अपने प्रवास का समापन करेंगे

    सुबह से ही लाखों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। माघ पूर्णिमा स्नान के साथ ही 10 लाख से अधिक कल्पवासी अपनी एक महीने की आत्मिक यात्रा पूरी करेंगे। तीर्थयात्रियों की वापसी के लिए 1200 अतिरिक्त बसें, श्रद्धालुओं की सुगम वापसी के लिए प्रशासन ने 1200 और भी शटल बसों की व्यवस्था की है, जो हर 10 min  में उपलब्ध होंगी।

    प्रयागराज में No Vehicle zone लागू

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने प्रयागराज को ‘No Vehicle zone’ घोषित किया है। निजी और सार्वजनिक वाहनों को केवल स्पेसिफिक पार्किंग स्थलों में खड़ा करने की अनुमति होगी, जबकि केवल आवश्यक और इमरजेंसी  सेवाओं को प्रवेश दिया जाएगा।

    सुरक्षा और सुविधाओं की कड़ी व्यवस्था

    • कल्पवासियों के वाहनों पर प्रतिबंध: प्रशासन ने कल्पवासियों से अनुरोध किया है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और स्पेसिफिक पार्किंग स्थानों का ही यूज़  करें।
    • विशेष यातायात योजना: शहर में 5 फरवरी की शाम से लागू की गई यह योजना 12 फरवरी तक प्रभावी रहेगी।
    • रेलवे की विशेष तैयारी: रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने माघ पूर्णिमा के लिए 8 रेलवे स्टेशनों की व्यवस्थाओं की छान बिन की। रेलवे ने श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं।
    Mahakumbh प्रयागराज में No Vehicle zone लागू
    Mahakumbh प्रयागराज में No Vehicle zone लागू

    योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएँ

    उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने Mahakumbh  में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं, संतों और कल्पवासियों को माघी पूर्णिमा की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा से शुरू हुए  Mahakumbh में अब तक 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान कर चुके हैं।

    Also Read This: Mahakumbh : 1.42 करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया, पर लौटना हुआ मुश्किल

    शेष प्रमुख स्नान date 

    Mahakumbh, जो 13 जनवरी से शुरू हुआ था, 26 फरवरी तक जारी रहेगा। इसके शेष प्रमुख स्नान तिथियाँ इस प्रकार हैं:

    • 12 फरवरी – माघी पूर्णिमा
    • 26 फरवरी – महाशिवरात्रि

    छात्रों की सुविधा के लिए online classes

    माघ पूर्णिमा स्नान के दौरान होने वाली भीड़ को देखते हुए, प्रयागराज के सभी माध्यमिक विद्यालयों ने 7 फरवरी से 12 फरवरी तक online classes  करने का निर्णय लिया है।

    प्रशासन की अपील

    प्रशासन ने सभी कल्पवासियों और श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे नियमानुसार केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का यूज़  करें और सुरक्षित स्नान के  निर्देशों का पालन करें।

  • CM Yogi ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर अर्प‍ित की श्रद्धांजलि

    CM Yogi ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर अर्प‍ित की श्रद्धांजलि

    माननीय CM Yogi  गुरुवार को जीपीओ पार्क, लखनऊ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए।

    लखनऊ, 30 जनवरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जीपीओ स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बच्चों ने बापू की पुण्यतिथि पर स्वरांजलि दी। सीएम योगी भी बच्चों के साथ स्वरांजलि में हिस्सा लिया।

    CM Yogi
    CM Yogi

    बापू’ की शिक्षाएं और उनका त्यागमय जीवन विश्व शांति का मार्ग प्रशस्त करते हैं- CM Yogi

    इसी के साथ ही उन्होंने महात्मा गांधी को याद करते हुए अपने एक्स अकाउंट पर लिखा “स्वाधीनता आंदोलन के महानायक, ‘राष्ट्रपिता’ महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन! श्रद्धेय ‘बापू’ की शिक्षाएं और उनका त्यागमय जीवन विश्व शांति का मार्ग प्रशस्त करते हैं। आइए, ‘बापू’ के दिखाए सत्य, अहिंसा व स्वदेशी के मार्ग पर चलकर हम सभी ‘नए भारत-विकसित भारत’ के निर्माण हेतु संकल्पित हों।“

    CM Yogi
    CM Yogi

    CM Yogi ने बच्चों के साथ बापू को दी स्वरांजलि

    CM Yogi ने बच्चों के साथ स्वारांजलि में हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चों ‘रघुपति राघव राजाराम…’, वैष्णव जन तो तेने कहिये जे पीड़ परायी जाणे रे…’ जैसे गीतों को मधुर स्वर में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के बाद सीएम योगी ने बच्चों के साथ फोटो भी खिंचाई। इस दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक नीरज बोरा, राजेश्वर सिंह, अमरेश कुमार, विधान परिषद सदस्य लाल जी प्रसाद निर्मल आदि गणमान्य लोगों ने भी बापू को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की है

    CM Yogi
    CM Yogi

    Also Read This: Mahakumbh भगदड़: प्रयागराज में श्रद्धालुओं की सुरक्षित वापसी के लिए रेलवे की विशेष योजना

  • Mahakumbh 2025: प्रयागराज में 24×7 बिजली के लिए यूपी सरकार ने अलॉट किए ₹400 करोड़

    Mahakumbh 2025: प्रयागराज में 24×7 बिजली के लिए यूपी सरकार ने अलॉट किए ₹400 करोड़

    उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महाकुंभ(Mahakumbh) के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ₹400 करोड़ का बजट आवंटित किया है। यह बजट मजबूत बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए उपयोग किया जाएगा।

    Mahakumbh : मेला मैदान को रोशन करने की योजना

    मेला मैदान को रोशन करने के लिए 40,000 से अधिक रिचार्जेबल बल्ब लगाए जाएंगे। यह पहल लाखों श्रद्धालुओं और विज़िटर के लिए एक सुरक्षित और अच्छी तरह से रोशनी वाला वातावरण प्रदान करने का लक्ष्य रखती है।

    Mahakumbh 2025
    Mahakumbh 2025

    Mahakumbh 2025  : 45 दिनों का भव्य आयोजन

    महाकुम्भ 13 जनवरी से 26 फरवरी तक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित किया जाएगा। 45 दिनों तक चलने वाला यह धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन विश्वभर से लाखों तीर्थयात्रियों को आकर्षित करेगा। इस आयोजन के लिए बिजली और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    आधुनिक बुनियादी ढांचा

    अलॉट धनराशि का उपयोग उन्नत बिजली सिस्टम्स को इनस्टॉल करने में किया जाएगा, जो 24/7 बिजली सप्लाई पूरा करेंगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य तीर्थयात्रियों को एक सहज और स्पिरिचुअल अनुभव प्रदान करना है।

    Also Read This: डिजिटल महाकुंभ (Digital Mahakumbh): महाकुंभ में बिछड़ने वालों को अपनों से मिलाएंगे AI कैमरे, फेसबुक और ‘X’ भी करेंगे मदद

    यह पहल महाकुम्भ 2025 को एक सुरक्षित, आरामदायक और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध आयोजन बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की कमिटमेंट को दर्शाती है।

  • इलाहाबाद उच्च न्यायालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi Adityanath) को हटाने की मांग वाली जनहित याचिका दायर

    इलाहाबाद उच्च न्यायालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi Adityanath) को हटाने की मांग वाली जनहित याचिका दायर

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi Adityanath) को उनके पद से हटाने की मांग करते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है। यह याचिका उत्तर प्रदेश शाखा की पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज (PUCL) द्वारा दायर की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि मुख्यमंत्री(CM Yogi Adityanath) ने एक मौजूदा न्यायाधीश द्वारा की गई विवादास्पद टिप्पणियों का खुला समर्थन कर अपने पद की शपथ का उल्लंघन किया है।

    CM Yogi Adityanath : आरोप

    यह विवाद तब शुरू हुआ जब इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव ने 8 दिसंबर 2024 को विश्व हिंदू परिषद के विधि प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ टिप्पणी की। इन टिप्पणियों की व्यापक आलोचना हुई, और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi Adityanath) द्वारा उनका समर्थन उनकी संवैधानिक शपथ का उल्लंघन माना जा रहा है।

    याचिका में उठाए गए बिंदु

    PUCL ने याचिका में निम्नलिखित तर्क दिए हैं:

    1. शपथ का उल्लंघन

    मुख्यमंत्री(CM Yogi Adityanath) ने न्यायाधीश की टिप्पणियों का समर्थन कर अपनी शपथ का उल्लंघन किया है, जिसमें संविधान की रक्षा और सभी समुदायों के प्रति निष्पक्ष सेवा का वादा शामिल है।

    1. जन विश्वास का ह्रास

    याचिका में कहा गया है कि इस तरह की कार्रवाई देश की धर्मनिरपेक्ष संरचना को कमजोर करती है और मुख्यमंत्री कार्यालय में जनता के विश्वास को हिलाती है।

    1. जवाबदेही की मांग

    याचिका में सार्वजनिक पदाधिकारियों से जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है, विशेष रूप से निष्पक्षता और संवैधानिक मूल्यों के पालन के संदर्भ में।

    विवादास्पद टिप्पणियां

    न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव ने कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम समुदाय पर कथित तौर पर आपत्तिजनक और विभाजनकारी टिप्पणियां की थीं। PUCL ने इन टिप्पणियों को संविधान में निहित समानता और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांतों का उल्लंघन बताया है।

    कानूनी प्रभाव

    यह याचिका सार्वजनिक पदाधिकारियों की निष्पक्षता और संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने की जिम्मेदारी पर महत्वपूर्ण सवाल उठाती है। यदि अदालत इस मामले को गंभीरता से लेती है, तो यह निर्वाचित अधिकारियों की जवाबदेही के लिए एक महत्वपूर्ण मिसाल स्थापित कर सकती है।

    Also Read This: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi Adityanath) का सामूहिक विवाह कार्यक्रम: 1200 जोड़े विवाह बंधन में बंधे, 7 वर्षों में 3.84 लाख शादियाँ

    यह मामला भारत में संवैधानिक पदों की धर्मनिरपेक्षता और निष्पक्षता बनाए रखने के महत्व को उजागर करता है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय का इस याचिका पर निर्णय व्यापक प्रभाव डाल सकता है, जो राज्य में शासन और जनता के विश्वास को प्रभावित करेगा।