Tag: Box Office Success

  • Mera Husband Ki Biwi Day 2 : दूसरे दिन भी नहीं दिखा पाई दम 

    Mera Husband Ki Biwi Day 2 : दूसरे दिन भी नहीं दिखा पाई दम 

    शनिवार को भी एक जगह रुकी रही ‘Mera Husband Ki Biwi’
    ‘Mera Husband Ki Biwi’ की रिलीज़ के दूसरे दिन भी कोई उछाल नहीं देखा गया और यह बॉक्स ऑफिस पर स्थिर रही। रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह मेन रोल में हैं।

    फिल्म के कलेक्शन में नहीं आई कोई बढ़त

    फरवरी 2025 के तीसरे सप्ताह में रिलीज़ हुई ‘Mera Husband Ki Biwi’ फिल्म पूजा एंटरटेनमेंट ने बनाया है। फिल्म में अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह प्रमुख रोल में हैं। इस फिल्म की कहानी अंकुर चड्ढा के प्रेम जीवन के आस-पास घूमती है, जहां वह अपनी पहली पत्नी और प्रेमिका के बीच उलझा हुआ है।

    शनिवार को Mera Husband Ki Biwi के कलेक्शन में कोई उछाल देखने को नहीं मिला और यह बॉक्स ऑफिस पर एक जगह रुकी रही। अनुमान है कि दूसरे दिन फिल्म की कमाई ₹1.5 करोड़ से ₹2 करोड़ के बीच रह सकती है। फिल्म की ओपनिंग को टिकट ऑफर्स का फायदा मिला था, लेकिन अब वह ऑफर अवेलेबल नहीं है।

    ‘छावा’ से मिल रही कड़ी टक्कर

    ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ को बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ से कड़ी टक्कर मिल रही है। ‘छावा’ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और अन्य फिल्मों को मुकाबला करने का मौका भी नहीं मिल रहा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रविवार को अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ कैसा प्रदर्शन करती है।

    छावा
    छावा

    कहानी और स्टार कास्ट

    फिल्म में अर्जुन कपूर अंकुर चड्ढा की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक Real Estate बिजनेस से जुड़ा हुआ है। भूमि पेडनेकर पत्रकार प्रभलीन ढिल्लों की रोल में हैं, जबकि रकुल प्रीत सिंह अंतरा खन्ना का किरदार निभा रही हैं, जो उनकी कॉलेज क्रश होती है। फिल्म में शक्ति कपूर, डिनो मोरिया, आदित्य सील और हर्ष गुज्जर भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

    स्टार कास्ट
    स्टार कास्ट

    Also Read This: “Shah Rukh Khan: 9 Powerful Reasons He’s the King of Bollywood & Beyond”

    थिएटर में देखिए ‘Mera Husband Ki Biwi’

    ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ सिनेमाघरों में चल रही है। क्या आपने अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की इस फिल्म की टिकट बुक कर ली है?

  • Marco 2 का हुआ ऐलान, फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट

    Marco 2 का हुआ ऐलान, फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट

    Marco 2 कम बजट की सबसे वॉयलेंट फिल्म का सीक्वल हुआ कंफर्म
    आजकल बॉक्स ऑफिस पर महंगे बजट में बनी फिल्मों की भरमार है, जिनका प्रमोशन तो जोरों-शोरों से होता है, लेकिन कई फिल्में अपनी लागत वसूलने में भी नाकाम रह जाती हैं। हालांकि, दिसंबर 2024 में रिलीज़ हुई 30 करोड़ के लो बजट की फिल्म ‘Marco’ ने इस ट्रेंड को तोड़ते हुए न केवल 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया बल्कि इसे 2024 की सबसे वॉयलेंट फिल्म का खिताब भी मिला।

    फिल्म की जबरदस्त सफलता के चलते दर्शकों के बीच इसके दूसरे पार्ट की चर्चा जोरों पर थी। अब मेकर्स ने आधिकारिक रूप से ‘Marco 2’ की घोषणा कर दी है, जिससे फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

    Marco 2
    Marco 2

    Marco तीन भाषाओं में हुई थी रिलीज, अब होगी और भी ग्रैंड

    यह फिल्म Marco थी, जिसमें उन्नी मुकुंदन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। दिसंबर 2024 में रिलीज़ हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त इम्पैक्ट छोड़ा था। यह तेलुगू, हिंदी और तमिल भाषा में रिलीज़ हुई थी और इसके इंटेंस और वॉयलेंट सीन्स ने फैंस का दिल जीत लिया था। इसके चलते इसके रीमेक और सीक्वल को लेकर अफवाहें उड़ने लगी थीं। लेकिन अब यह कंफर्म हो चुका है कि मेकर्स ‘Marco  2’ पर तेजी से काम कर रहे हैं।

    सूत्रों के मुताबिक, इस बार सीक्वल को ओरिजिनल फिल्म से भी ज्यादा भव्य बनाने पर जोर दिया जा रहा है। ग्रैंड प्रोडक्शन और बड़े बजट के साथ ‘Marco 2’ को ब्लॉकबस्टर बनाने की पूरी तैयारी की जा रही है।

    मोहनलाल की एंट्री से बढ़ा एक्साइटमेंट

    इतना ही नहीं, हाल ही में मार्को एक्टर उन्नी मुकुंदन, मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल से मिले थे। इसके बाद से ही खबरें तेज़ हैं कि मोहनलाल ‘Marco 2’ का हिस्सा हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो यह सीक्वल मलयालम सिनेमा की सबसे बड़ी और मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक बन सकता है।

    Also Read This : Drop Servicing : कम लागत में अधिक मुनाफा कमाने का अल्टीमेट बिज़नेस मॉडल in 2025

    बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर चुकी है ‘Marco’

    गौरतलब है कि हनीफ अडेनी के निर्देशन में बनी ‘मार्को’ में उन्नी मुकुंदन लीड रोल में थे। फिल्म 30 करोड़ के बजट में बनी थी, लेकिन इसने 102.55 करोड़ की शानदार वर्ल्डवाइड कमाई की। भारत में भी फिल्म का कलेक्शन 60.27 करोड़ पहुंच चुका था।

    अब देखना होगा कि ‘मार्को2’ कितना बड़ा धमाका करता है और क्या यह अपने पहले पार्ट की सफलता को पीछे छोड़ पाएगा?