Tag: Application Fee

  • CISF Constable Recruitment 2025 : 1161 पदों के लिए अधिसूचना जारी, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू।

    CISF Constable Recruitment 2025 : 1161 पदों के लिए अधिसूचना जारी, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू।

    केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल CISF Constable Recruitment 2025 पद के लिए भर्ती अभियान की घोषणा की है। कुल 1161 पदों के साथ, यह भर्ती पात्र कैंडिडेट्स को सुरक्षा बलों में शामिल होने का अवसर प्रदान करती है। आवेदन प्रक्रिया आज, 5 मार्च 2025 से शुरू हो रही है, और तैयार कैंडिडेट्स ऑफिसियल  वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    CISF Constable Recruitment 2025 Vacancy Detail

    कुल 1161 पदों में से 1048 पद डायरेक्ट भर्ती के माध्यम से और शेष 113 पद फॉर्मर सैनिकों (ESM) के लिए आरक्षित हैं।

    Eligibility Criteria

    Education Qualification 

    कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, जिस ट्रेड के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसमें प्रशिक्षण प्राप्त होना आवश्यक है।

    Physical Standard 

    • पुरुष उम्मीदवारों के लिए: न्यूनतम height  170 सेमी।
    • महिला उम्मीदवारों के लिए: न्यूनतम height 157 सेमी।
    • आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमों के अनुसार height में छूट प्रदान की जाएगी।

    Age Limit 

    • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
    • अधिकतम आयु: 23 वर्ष
    CISF Constable Recruitment 2025
    CISF Constable Recruitment 2025

    आवेदन शुल्क

    • सामान्य, OBC और EWS कैंडिडेट्स के लिए: ₹100
    • SC /ST , फॉर्मर सैनिक और महिला उम्मीदवारों के लिए: कोई शुल्क नहीं

    Salary Structure 

    चयनित कैंडिडेट्स को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के पे लेवल 3 में रखा जाएगा, जिसमें वेतन ₹21,700 से ₹69,100 प्रति माह होगा। इसके अतिरिक्त, सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और लाभ दिए जाएंगे।

    Selection Process 

    CISF कांस्टेबल/ट्रेड्समैन भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया कई चरणों में होगी:

    1. शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST): कैंडिडेट्स को निर्धारित शारीरिक मानकों को पूरा करना होगा और एफिशिएंसी परीक्षण पास करना होगा।
    2. दस्तावेज़ प्रूफ : डॉक्यूमेंट  की पुष्टि के लिए मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
    3. ट्रेड टेस्ट: संबंधित ट्रेड में उम्मीदवार की दक्षता का परीक्षण किया जाएगा।
    4. लिखित परीक्षा: सामान्य ज्ञान और योग्यता का मूल्यांकन करने के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
    5. चिकित्सा परीक्षण: कैंडिडेट्स को आवश्यक स्वास्थ्य मानकों को पूरा करने के लिए चिकित्सा परीक्षण पास करना होगा।

    केवल वे कैंडिडेट्स जो सभी स्टेप्स को सफलतापूर्वक पार करेंगे, उन्हें अंतिम मेरिट सूची में शामिल किया जाएगा।

    Also Read This: IKEA – डिज़ाइन, दक्षता और ग्लोबल विस्तार की कहानी

    CISF Constable Recruitment 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?

    कैंडिडेट्स  निम्न स्टेप्स  का पालन करके CISF Constable Recruitment 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं:

    Step 1: ऑफिसियल  वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाएं।
    Step 2: ” CISF Constable Recruitment 2025 ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें।
    Step 3: लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट करने के लिए एंटर बेसिक डिटेल फील करके रजिस्ट्रेशन करें।
    Step 4: सही विवरण के साथ आवेदन पत्र भरें।
    Step 5: आवश्यक डॉक्यूमेंट जैसे कि फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षिक प्रमाण पत्र की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें।
    Step 6: यदि लागू हो, तो दिए गए भुगतान गेटवे के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
    Step 7: फॉर्म सबमिट करें और फ्यूचर रेफ़्रेन्स के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।

  • RRB भर्ती 2025: 32,000 से अधिक पदों के लिए रजिस्ट्रेशन  शुरू

    RRB भर्ती 2025: 32,000 से अधिक पदों के लिए रजिस्ट्रेशन  शुरू

    RRB (रेलवे भर्ती बोर्ड) ने गुरुवार, 23 जनवरी 2025 से 7वें सीपीसी वेतन मैट्रिक्स के लेवल 1 में 32,000 से अधिक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन जमा कर सकते हैं।

    आवेदन की अंतिम तिथि: 22 फरवरी 2025

    इसके अलावा, आवेदन शुल्क का भुगतान 23 फरवरी से 24 फरवरी 2025 तक किया जा सकता है।

    संशोधन विंडो की तिथि और समय: 25 फरवरी से 6 मार्च 2025 तक

    उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के रूप में ₹500 का भुगतान करना होगा। इसमें से ₹400 की राशि बैंक शुल्क की कटौती के बाद सीबीटी परीक्षा में उपस्थित होने पर वापस कर दी जाएगी।

    इसी प्रकार, PwBD / महिला / ट्रांसजेंडर / पूर्व सैनिक और SC/ST/अल्पसंख्यक समुदायों/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EBC) के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क ₹250 निर्धारित किया गया है, जिसे बैंक शुल्क की कटौती के बाद वापस किया जाएगा।

    शुल्क का भुगतान इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, UPI आदि के माध्यम से किया जाना चाहिए।

    RRB registrations important date
    RRB registrations important date

    RRB भर्ती डिस्क्रिप्शन :

    आधिकारिक अधिसूचना CEN No. 08/2024 के अनुसार, इस भर्ती अभियान के तहत 7वें CPC वेतन मैट्रिक्स के लेवल 1 में कुल 32,438 विभिन्न पदों को भरा जाएगा।

    Also Read This: UPSC 2025 notification: details, highlights, important dates, criteria, pattern, syllabus and application process of the UPSC 2025 exam.

    Eligibility Criteria:

    इस भर्ती के योग्य होने के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2025 तक 18 से 36 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

    RRB भर्ती 2025: आवेदन करने की प्रक्रिया

    उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके RRB भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते हैं:

    1. RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
    2. होम पेज पर “CEN No. 08/2024 के तहत RRB भर्ती के लिए आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें।
    3. अपने क्रेडेंशियल्स दर्ज करके लॉगिन करें और सबमिट करें।
    4. आवेदन पत्र भरें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
    5. आवेदन जमा करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
    6. भविष्य के reference लिए कन्फोर्मशन पेज का प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।