Tag: गौतमबुद्ध नगर

  • गौतमबुद्ध नगर: मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम का आयोजन

    गौतमबुद्ध नगर: मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम का आयोजन

    गौतमबुद्ध नगर: मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह की अध्यक्षता में आज कम्पोजिट विद्यालय इटहैड़ा ब्लॉक बिसरख में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें डाइट प्राचार्य राज सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार, ब्लाक अधिकारी मोहम्मद राशिद, चंद्रभूषण, नरेन्द्र सिंह श्रीवास्तव की उपस्थिति रही।
    जिला समन्वयक अर्चना शिरोमणि ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक से लगभग 100 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में विज्ञान मॉडल पर आधारित तथा अन्य विषयों पर बनाए गए मॉडल की प्रदर्शनी लगाई गई। उन्होंने बताया कि जनपद से 400 बच्चों को साइंस सेंटर दिल्ली में भ्रमण करने के लिए भी ले जाया जाएगा।
    इस अवसर पर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से इंदू गुर्जर ने मतदान जागरूकता पर कविता सुनाई और सभी लोगो ने मतदान जागरूकता की शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम का सफल संचालन रती गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महेश कुमार (दादरी), अर्चना शिरोमणि, धीरज कुमारी, बबीता यादव व ममता कुमारी की सहभागिता रही।

  • कैंडिडेट तो कई हैं लेकिन बीएन सिंह में खास क्या है, जानिए पूर्व डीएम को क्यों पसंद कर रही है गौतमबुद्ध नगर की जनता!

    कैंडिडेट तो कई हैं लेकिन बीएन सिंह में खास क्या है, जानिए पूर्व डीएम को क्यों पसंद कर रही है गौतमबुद्ध नगर की जनता!

    गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बदले जाने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है ऐसे में एक चर्चा बीएन सिंह के नाम को लेकर भी है।गौतमबुद्धनगर से बीजेपी के लिए अच्छे कैंडिडेट के रूप में बी एन सिंह की उम्मीदवारी को लेकर बहुत सारे कारण हैं। गौतमबुद्धनगर क्षेत्र में पांच भागों में समस्याओं को बांटा जा सकता है और बी एन सिंह इन समस्याओं का समाधान करने में सक्षम हैं।

    पहले कारण के रूप में, बी एन सिंह का इंडस्ट्री क्षेत्र में विशेष अनुभव है। उन्होंने ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी, कलेक्टर गौतमबुद्धनगर और औद्योगिक विकास विभाग में काम के साथ साथ डीडीए, एमसीडी में काम का १७ वर्षों का अनुभव है जो इंडस्ट्री के विकास में मदद करेगा।

    दूसरे कारण के रूप में, बी एन सिंह के पास ग्रामीण और किसानों के मुद्दों का अनुभव है। उन्होंने कलेक्टर के रूप में ३ वर्षों तक गौतमबुद्धनगर में काम किया है और ज़ेवर एयरपोर्ट के भूमि अधिग्रहण, पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के भूमि अभिग्रहण, डीएफ़सीसी, डीएमआईसी और किसानों की समस्याओं के निस्तारण में अनुभव से पर्याप्त मदद मिलेगी। उनके १३ वर्षों के कार्य के दौरान डीडीए और एमसीडी में रह रहे किसानों की समस्याओं में भी मदद मिलेगी। ज़ेवर एयरपोर्ट के प्रथम फेज का भूमि अधिग्रहण उनके नेतृत्व में हुआ है और इसे माननीय प्रधानमंत्री जी और माननीय मुख्यमंत्री जी ने भी प्रशंसा की है।

    तीसरे कारण के रूप में, बी एन सिंह के पास फ्लैटों और शहरी क्षेत्रों की समस्याओं का अनुभव है। उन्होंने ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी, कलेक्टर गौतमबुद्धनगर, औद्योगिक विकास विभाग, डीडीए, एमसीडी, एनडीएमसी में १७ वर्षों के कुल अनुभव से बिल्डर बायर समस्या से लेकर शहरी सिविक इशूज़ तक की समस्याओं के समाधान में तेज़ी आएगी।

    चौथे कारण के रूप में, बी एन सिंह के अनुभव से ग़रीब लोगों के घर की व्यवस्था में लाभ मिलेगा।पांचवे कारण के रूप में, बी एन सिंह ने नवयुवकों की शिक्षा, ट्रेनिंग, नौकरी, स्वास्थ्य, वनीकरण, ट्रैफिक आदि में उनके स्टैंड ज़िलाधिकारी रहते हुए ३ वर्षों में लिए गए निर्णयों से देखा जा सकता है।अंतिम कारण के रूप में, बी एन सिंह के विचार पूरे क्षेत्र में जनतांत्रिक मूल्यों को स्पष्ट रूप से प्रतिष्ठित किया गया है जिसके कारण सभी वर्गों का विश्वास उनके ऊपर है।

    बी एन सिंह गौतमबुद्धनगर से बीजेपी के लिए एक अच्छे कैंडिडेट के रूप में उपयुक्त हैं। एक ऐसा नेतृत्व जो सामाजिक समस्याओं, इंडस्ट्री विकास, ग्रामीण और किसानों के मुद्दों, शहरी क्षेत्रों के समस्याओं, और नवयुवकों के लिए कदम उठा सकता है।