Category: Police

  • Gautambuddh Nagar Police: ग्रेटर नोएडा को मिला सख्त और तेज-तर्रार DCP, डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने संभाली कमान

    Gautambuddh Nagar Police: ग्रेटर नोएडा को मिला सख्त और तेज-तर्रार DCP, डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने संभाली कमान

    Gautambuddh Nagar Police: कानून-व्यवस्था को धार देने के लिए बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया गया है। डॉ. प्रवीण रंजन सिंह को ग्रेटर नोएडा का नया डीसीपी नियुक्त किया गया है। गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में हुए इस फेरबदल को रणनीतिक कदम माना जा रहा है। संदेश साफ है—अपराध पर सख्ती, जनता को सुरक्षा। डॉ. प्रवीण रंजन सिंह की पहचान एक ऐसे अधिकारी की है जो सीधे और कड़े फैसलों के लिए जाने जाते हैं। नोएडा में डीसीपी ट्रैफिक रहते हुए उन्होंने नियम तोड़ने वालों पर लगातार कार्रवाई की। हेलमेट न पहनने वालों से लेकर ओवरस्पीडिंग तक—हर मोर्चे पर सख्त अभियान चलाए गए। उनकी कार्यशैली का मूल मंत्र रहा है—“कानून से कोई समझौता नहीं।”

    Dr Praveen Ranjan Singh
    Dr Praveen Ranjan Singh

    मैदान में उतरने वाले अफसर

    प्रवीण रंजन सिंह सिर्फ दफ्तर में बैठकर निर्देश देने वाले अधिकारी नहीं माने जाते। कई मौकों पर वे खुद मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लेते रहे हैं। ट्रैफिक जाम हो या कानून-व्यवस्था की स्थिति—वे सीधे टीम के साथ खड़े नजर आए हैं। अधिकारियों का कहना है कि उनकी प्राथमिकता “रिस्पॉन्स टाइम कम करना और पीड़ित को तुरंत राहत देना” रही है। डॉ. सिंह ने स्नातकोत्तर (M.A.) और एलएल.बी. की पढ़ाई की है। यही वजह है कि वे हर केस को कानूनी नजरिए से गहराई में जाकर समझते हैं। विभागीय सूत्र बताते हैं कि वे मामलों का विश्लेषण तथ्यों और वैज्ञानिक तरीके से करते हैं, जिससे फैसले मजबूत और टिकाऊ हों।

    Dr Praveen Ranjan Singh
    Dr Praveen Ranjan Singh

    समाज से सीधा जुड़ाव

    डॉ. सिंह सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में भी सक्रिय भागीदारी रखते हैं। वे स्थानीय लोगों से मिलते-जुलते रहते हैं और सामाजिक संगठनों के साथ संवाद बनाए रखते हैं। इससे उनकी छवि एक सख्त लेकिन संवेदनशील अधिकारी की बनी है। वरिष्ठ पत्रकार डॉ. विकास राज तिवारी बताते हैं “डॉ. प्रवीण रंजन सिंह का ट्रैक रिकॉर्ड शानदार है। हमने नोएडा में उनके काम को लंबे समय तक देखा है। वे हर मुद्दे को गंभीरता से लेते हैं, पीड़ित की मदद को प्राथमिकता देते हैं और वैज्ञानिक तरीके से केस का विश्लेषण कर न्याय दिलाने की कोशिश करते हैं। नए प्रभार के लिए उन्हें शुभकामनाएं।”

    ग्रेटर नोएडा में अगला कदम?

    ग्रेटर नोएडा आज तेजी से बढ़ता शहर है। इंडस्ट्रियल बेल्ट, बड़ी सोसायटी और बढ़ती आबादी के बीच अपराध नियंत्रण और ट्रैफिक प्रबंधन बड़ी चुनौती है। सूत्रों के मुताबिक, नए डीसीपी गश्त बढ़ाने, संवेदनशील इलाकों में निगरानी तेज करने और पुलिस-जनता संवाद मजबूत करने की तैयारी में हैं। संकेत साफ हैं—ग्रेटर नोएडा में अब पुलिसिंग का अंदाज और सख्त होने वाला है। डॉ. प्रवीण रंजन सिंह के नेतृत्व में अपराध पर लगाम और सुरक्षा व्यवस्था को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

    नोएडा से सत्यवीर सिंह के साथ दीपू जैन की रिपोर्ट

  • Team Shakti Mohan Awasthi के नेतृत्व में Noida Police ने किया शानदार काम: यूपी–बिहार से जुड़े अन्तर्राज्यीय मोबाइल चोरी गैंग का पर्दाफोड़, 821 मोबाइल बरामद

    Team Shakti Mohan Awasthi के नेतृत्व में Noida Police ने किया शानदार काम: यूपी–बिहार से जुड़े अन्तर्राज्यीय मोबाइल चोरी गैंग का पर्दाफोड़, 821 मोबाइल बरामद

    Noida Police News : डीसीपी नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी के प्रभावी नेतृत्व में नोएडा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना फेस-2 नोएडा पुलिस ने एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल फोन चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि 02 बाल अपचारियों को पुलिस संरक्षण में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के कुल 821 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 06 से 08 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

    सुनियोजित चेकिंग से मिली बड़ी सफलता

    पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 06 जनवरी 2026 को थाना फेस-2 क्षेत्र के ग्राम ककराला में नियमित चेकिंग के दौरान की गई। स्थानीय इनपुट और लगातार निगरानी के आधार पर संदिग्धों को रोका गया, जिसके बाद पूछताछ में मोबाइल चोरी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ। इस अभियान को थाना फेस-2 प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह द्वारा जमीनी स्तर पर प्रभावी तरीके से मॉनिटर किया जा रहा था, जिससे पुलिस टीम को सटीक कार्रवाई करने में सफलता मिली।

    भीड़भाड़ वाले बाजारों को बनाते थे निशाना

    जांच में सामने आया है कि यह गिरोह विशेष रूप से सब्जी मंडियों, फल मंडियों और साप्ताहिक बाजारों में सक्रिय रहता था। आरोपी सर्दियों के मौसम में लोगों की जैकेट और जेब से मोबाइल फोन बड़ी सफाई से चोरी कर लेते थे।
    गिरोह समूह में काम करता था—एक व्यक्ति चोरी करता, दूसरा निगरानी रखता और खतरे की स्थिति में मोबाइल तुरंत किसी अन्य साथी को सौंप दिया जाता था।

    झारखंड और बिहार तक फैला नेटवर्क

    पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि चोरी के मोबाइल फोन बड़ी संख्या में एकत्र होने के बाद आरोपी ट्रेन के जरिए झारखंड और बिहार पहुंचते थे, जहां इन्हें कम दामों में बेचकर आर्थिक लाभ कमाया जाता था। इस गिरोह से जुड़े कई आरोपी अनपढ़ हैं, जबकि कुछ ने 12वीं तक शिक्षा प्राप्त की है।

    पुलिस कमिश्नर ने दिया पुरस्कार

    इस बड़ी सफलता पर पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने गिरफ्तारी और भारी बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है। उन्होंने इसे नोएडा पुलिस की सतर्कता, समन्वय और मजबूत अपराध नियंत्रण रणनीति का परिणाम बताया।

    पुलिस का सख्त संदेश

    डीसीपी नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि अन्तर्राज्यीय अपराध गिरोहों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में अपने मोबाइल और कीमती सामान को लेकर सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। फिलहाल सभी अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है और बरामद मोबाइल फोन को उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने की प्रक्रिया भी तेज़ी से शुरू कर दी गई है।

    नोएडा से  पत्रकार दीपू जैन की रिपोर्ट

  • UP Police Constable Recruitment 2026 : 32,679 पदों पर सुनहरा अवसर – पूरी जानकारी यहाँ!

    UP Police Constable Recruitment 2026 : 32,679 पदों पर सुनहरा अवसर – पूरी जानकारी यहाँ!

    UP Police Constable Recruitment 2026 : नए साल 2026 की शुरुआत आपके लिए बेहद खास हो सकती है, खासकर अगर आप उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल बनने का सपना देख रहे हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 31 दिसंबर 2025 को आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 (जिसे आमतौर पर UP Police Constable Recruitment 2026 कहा जा रहा है) की डिटेल अधिसूचना जारी कर दी है।

    इस बार कुल 32,679 पदों पर भर्ती हो रही है – यह युवाओं के लिए वाकई एक बंपर अवसर है!

    UP Police Constable Recruitment 2026 : भर्ती की मुख्य विशेषताएं (Key Highlights)

    • कुल वैकंसी :- 32,679 पद
    • पदों के नाम :-
      • कांस्टेबल सिविल पुलिस (Constable Civil Police)
      • कांस्टेबल पीएसी/आर्म्ड पुलिस (PAC/Armed Police – पुरुष)
      • कांस्टेबल स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (SSF)
      • महिला कांस्टेबल (Women Battalion)
      • जेल वार्डर (Jail Warder – पुरुष एवं महिला)
      • रिजर्व माउंटेड पुलिस (Mounted Police)

    यह भर्ती 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सबसे बड़ा मौका है, जहां सम्मान, सुरक्षा और अच्छी सैलरी के साथ जीवन में स्थिरता मिल सकती है।

    UP Police Constable Recruitment 2026
    UP Police Constable Recruitment 2026

    महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

    क्रमांक विवरण तिथि
    1 अधिसूचना जारी होने की तारीख 31 दिसंबर 2025
    2 ऑनलाइन आवेदन शुरू 31 दिसंबर 2025
    3 आवेदन की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026
    4 आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in

    ध्यान दें : UP Police Constable Recruitment 2026 जल्दी से आवेदन कर लें, क्योंकि इतनी बड़ी संख्या में पद होने के बावजूद लास्ट डेट पर सर्वर डाउन होने की संभावना रहती है!

    योग्यता (Eligibility Criteria)

    • शैक्षणिक योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) पास
    • आयु सीमा (1 जुलाई 2025 के अनुसार):
      • न्यूनतम आयु – 18 वर्ष
      • अधिकतम आयु – 25 वर्ष (आरक्षित वर्गों को छूट नियम अनुसार)
    • शारीरिक मानक: पुरुष एवं महिला दोनों के लिए ऊंचाई, छाती एवं वजन के अलग-अलग मापदंड 

    चयन प्रक्रिया (Selection Process)

    1. लिखित परीक्षा (Written Exam) – 150 प्रश्न, 300 अंक
      • विषय : सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान, संख्यात्मक एवं मानसिक क्षमता, तर्कशक्ति
      • नई अपडेट : कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं!
    2. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
    3. शारीरिक मापदंड परीक्षा (PMT – Physical Measurement Test)
    4. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET – Physical Efficiency Test – दौड़ आदि)

    वेतनमान (Salary)

    • पे लेवल-3: बेसिक पे ₹21,700 – ₹69,100 + महंगाई भत्ता, हाउस रेंट, मेडिकल एवं अन्य भत्ते
    • कुल इन-हैंड सैलरी शुरुआत में लगभग ₹30,000–₹35,000 प्रतिमाह (शहर के अनुसार अलग-अलग)

    आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

    1. आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं
    2. One Time Registration (OTR) पहले से कर लें (अनिवार्य)
    3. आवेदन फॉर्म भरें, फोटो-हस्ताक्षर अपलोड करें
    4. आवेदन शुल्क जमा करें (सामान्य/OBC – ₹500, SC/ST – ₹400)
    5. फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट ले लें

    तैयारी के टिप्स (Preparation Tips)

    • रोजाना करंट अफेयर्स और सामान्य हिंदी पर फोकस करें
    • पिछले वर्षों के पेपर जरूर सॉल्व करें
    • PET/PST के लिए रोज दौड़, पुश-अप्स और व्यायाम शुरू कर दें
    • अच्छी किताबें : ल्यूसेंट GK, अरिहंत हिंदी, RS Aggarwal Reasoning

    Also Read This : एमनेस्टी स्कीम (Amnesty Scheme) क्या है? एक सरल और उपयोगी गाइड

    दोस्तों, यह UP Police Constable Recruitment 2026 आपके सपनों को हकीकत में बदलने का सुनहरा मौका है। अगर आप मेहनत करने को तैयार हैं, तो सफलता निश्चित है।

    अभी आवेदन करें, तैयारी शुरू करें और यूपी पुलिस की वर्दी पहनने का सपना पूरा करें!

  • Missing Child : थाना फेस-2 पुलिस ने हरियाणा पुलिस की सहायता से वर्ष 2015 में गेझा मंदिर के पास से लापता/अपह्रत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।

    Missing Child : थाना फेस-2 पुलिस ने हरियाणा पुलिस की सहायता से वर्ष 2015 में गेझा मंदिर के पास से लापता/अपह्रत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।

    Missing Child : घटना का संक्षिप्त विवरण

    दिनांक 06 नवंबर 2015 को लगभग 07 वर्षीय बालक ग्राम गेझा, थाना फेस-2 क्षेत्र से खेलते समय लापता हो गया था। गुमशुदगी की सूचना 08 नवंबर 2015 को दी गई, जिसके आधार पर मुकदमा संख्या 723/2015, धारा 363 भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया। कई वर्षों तक प्रयास के बावजूद सुराग न मिलने पर 20 दिसंबर 2022 को अंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत की गई थी।

    Missing Child
    Missing Child

    Missing Child : बरामदगी की प्रक्रिया

    1- दिनांक 28 मई 2025 को थाना सूरजकुंड, फरीदाबाद (हरियाणा) में एक बालक के अपहरण(Missing Child) की एफआईआर दर्ज हुई।

    2- 02 जून 2025 को सूरजकुंड पुलिस द्वारा अभियुक्त मंगल कुमार के कब्जे से अपहृत बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया।

    3- पूछताछ में मंगल कुमार ने यह जानकारी दी कि उसके पास एक और बच्चा वर्षों से है, जिसे नोएडा से लाया गया था, परंतु उसका नाम अब बदल चुका है।

    4- सूरजकुंड पुलिस द्वारा उक्त जानकारी थाना फेस-2 पुलिस को दी गई, लेकिन बच्चे के बदले नाम के कारण पूर्व की किसी भी गुमशुदगी या अपहरण से उसका मिलान नहीं हो पाया।

    5- थाना फेस-2 पुलिस ने तत्परता से बच्चे को अपने थाने बुलाया और समझा-बुझाकर पूछताछ की गई।

    6- पूछताछ से स्पष्ट हुआ कि बालक का नाम बदला गया था, और मुकदमा किसी अन्य नाम से दर्ज है। बच्चे की वास्तविक पहचान जानने के लिए थाना फेस-2 पुलिस द्वारा 10 वर्षों के अपराध रजिस्टर, याददाश्त रजिस्टर व गुमशुदा रजिस्टर का अवलोकन किया गया।

    7- अभिलेखों का लगातार 6 घंटे तक गहन अध्ययन किया गया। परिणामस्वरूप यह तथ्य उजागर हुआ कि यह वही बच्चा है जिसकी गुमशुदगी मु0अ0सं0-723/2015 में दर्ज थी।

    Missing Child
    Missing Child

    8- बरामद बच्चे को अपने माता-पिता का नाम तो ज्ञात था परंतु पता इत्यादि की जानकारी नही थी, जिससे बालक के परिजनों से संपर्क किया जा सके।

    9- थानें पर पंजीकृत FIR में दर्ज मोबाइल नंबर बच्चे के पिता के मित्र का था, जो पहले नोएडा में रहते थे अब आगरा में रहते हैं।

    10- उक्त व्यक्ति से संपर्क कर माता-पिता के मूल निवास की जानकारी प्राप्त कर उन्हें बच्चे मिलनें की सूचना दी गई।

    11- अचानक 10 वर्षों बाद अपने बेटे के मिलने की सूचना से माता-पिता को विश्वास नहीं हुआ। उन्होंने बच्चे की शारीरिक पहचान पूछी, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके बेटे की दाहिने हाथ की एक ऊँगली कटी हुई है और बायीं आँख के नीचे चोट का निशान है।

    12- उक्त निशानों की पुष्टि होने पर परिजनों को विश्वास हुआ और उन्होंने बड़े बेटे, चाची और जीजा को थाना फेस-2 भेजा। परिजनों ने बच्चे को देखते ही पहचान लिया और भावुक होकर गले से लिपट गए।

    13- बरामद बालक ने भी इतने वर्षों बाद तुरंत अपने बड़े भाई को पहचान लिया।

    14- माता-पिता, जो अब मैनपुरी में निवास कर रहे हैं, को तत्काल सूचना देकर नोएडा बुलाया गया है।

    15- बालक को CWC (बाल कल्याण समिति) के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

    16- तत्पश्चात, बच्चे का बीएनएसएस की धारा 183 (पूर्ववर्ती धारा 164 सीआरपीसी) के अंतर्गत माननीय न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज कराया जाएगा।

    Missing Child
    Missing Child

    17- माननीय न्यायालय से विधिसम्मत अनुमति प्राप्त कर बालक एवं उसके पिता का डीएनए मिलान नियमानुसार कराया जाएगा।

    18- थाना फेस-2 पुलिस द्वारा खोए हुए बच्चे को 10 वर्षों बाद परिजनों से मिलवाने की इस सराहनीय कार्यवाही की जनता द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।

    Also Read This : Sonam and Raja Raghuvanshi हत्याकांड: हनीमून से हत्या तक की सनसनीखेज कहानी

    Missing Child : यह सफलता थाना फेस-2 पुलिस की सतर्कता, मानवीय दृष्टिकोण, और अदम्य संकल्प का प्रतिफल है।

    नोट- डीसीपी सेंट्रल नोएडा द्वारा बालक को सकुशल बरामद करने वाली टीम को 25000 रुपये के इनाम से पुरस्कृत किया गया है।

    मीडिया सेल

    पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।

  • CISF Constable Recruitment 2025 : 1161 पदों के लिए अधिसूचना जारी, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू।

    CISF Constable Recruitment 2025 : 1161 पदों के लिए अधिसूचना जारी, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू।

    केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल CISF Constable Recruitment 2025 पद के लिए भर्ती अभियान की घोषणा की है। कुल 1161 पदों के साथ, यह भर्ती पात्र कैंडिडेट्स को सुरक्षा बलों में शामिल होने का अवसर प्रदान करती है। आवेदन प्रक्रिया आज, 5 मार्च 2025 से शुरू हो रही है, और तैयार कैंडिडेट्स ऑफिसियल  वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    CISF Constable Recruitment 2025 Vacancy Detail

    कुल 1161 पदों में से 1048 पद डायरेक्ट भर्ती के माध्यम से और शेष 113 पद फॉर्मर सैनिकों (ESM) के लिए आरक्षित हैं।

    Eligibility Criteria

    Education Qualification 

    कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, जिस ट्रेड के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसमें प्रशिक्षण प्राप्त होना आवश्यक है।

    Physical Standard 

    • पुरुष उम्मीदवारों के लिए: न्यूनतम height  170 सेमी।
    • महिला उम्मीदवारों के लिए: न्यूनतम height 157 सेमी।
    • आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमों के अनुसार height में छूट प्रदान की जाएगी।

    Age Limit 

    • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
    • अधिकतम आयु: 23 वर्ष
    CISF Constable Recruitment 2025
    CISF Constable Recruitment 2025

    आवेदन शुल्क

    • सामान्य, OBC और EWS कैंडिडेट्स के लिए: ₹100
    • SC /ST , फॉर्मर सैनिक और महिला उम्मीदवारों के लिए: कोई शुल्क नहीं

    Salary Structure 

    चयनित कैंडिडेट्स को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के पे लेवल 3 में रखा जाएगा, जिसमें वेतन ₹21,700 से ₹69,100 प्रति माह होगा। इसके अतिरिक्त, सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और लाभ दिए जाएंगे।

    Selection Process 

    CISF कांस्टेबल/ट्रेड्समैन भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया कई चरणों में होगी:

    1. शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST): कैंडिडेट्स को निर्धारित शारीरिक मानकों को पूरा करना होगा और एफिशिएंसी परीक्षण पास करना होगा।
    2. दस्तावेज़ प्रूफ : डॉक्यूमेंट  की पुष्टि के लिए मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
    3. ट्रेड टेस्ट: संबंधित ट्रेड में उम्मीदवार की दक्षता का परीक्षण किया जाएगा।
    4. लिखित परीक्षा: सामान्य ज्ञान और योग्यता का मूल्यांकन करने के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
    5. चिकित्सा परीक्षण: कैंडिडेट्स को आवश्यक स्वास्थ्य मानकों को पूरा करने के लिए चिकित्सा परीक्षण पास करना होगा।

    केवल वे कैंडिडेट्स जो सभी स्टेप्स को सफलतापूर्वक पार करेंगे, उन्हें अंतिम मेरिट सूची में शामिल किया जाएगा।

    Also Read This: IKEA – डिज़ाइन, दक्षता और ग्लोबल विस्तार की कहानी

    CISF Constable Recruitment 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?

    कैंडिडेट्स  निम्न स्टेप्स  का पालन करके CISF Constable Recruitment 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं:

    Step 1: ऑफिसियल  वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाएं।
    Step 2: ” CISF Constable Recruitment 2025 ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें।
    Step 3: लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट करने के लिए एंटर बेसिक डिटेल फील करके रजिस्ट्रेशन करें।
    Step 4: सही विवरण के साथ आवेदन पत्र भरें।
    Step 5: आवश्यक डॉक्यूमेंट जैसे कि फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षिक प्रमाण पत्र की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें।
    Step 6: यदि लागू हो, तो दिए गए भुगतान गेटवे के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
    Step 7: फॉर्म सबमिट करें और फ्यूचर रेफ़्रेन्स के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।

  • जम्मू-कश्मीर(Jammu and Kashmir) के आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी सफलता

    जम्मू-कश्मीर(Jammu and Kashmir) के आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी सफलता

    जम्मू-कश्मीर(Jammu and Kashmir) में सुरक्षा बलों ने आतंकवाद के खिलाफ अपने अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलवामा जिले में विशेष अभियान के दौरान लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया। इस ऑपरेशन में हथियार, गोला-बारूद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई, जो क्षेत्र में संभावित आतंकी गतिविधियों की योजना को दर्शाती है।

    बारामूला में संदिग्ध हिरासत में लिया गया

    एक अन्य मामले में, बारामूला में एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि यह व्यक्ति घाटी में सक्रिय आतंकी समूहों से जुड़ा हो सकता है। अधिकारियों द्वारा संदिग्ध से पूछताछ जारी है, जिससे संभावित खतरों और सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

    जम्मू-कश्मीर(Jammu and Kashmir) में बढ़ी सतर्कता

    गिरफ्तारियां ऐसे समय में हुई हैं जब जम्मू-कश्मीर(Jammu and Kashmir) में सुरक्षा एजेंसियां संभावित आतंकी गतिविधियों को लेकर अलर्ट पर हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में तलाशी अभियान तेज कर दिए गए हैं ताकि निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

    Jammu and Kashmir
    Jammu and Kashmir

    आतंकवाद विरोधी प्रयासों के सकारात्मक परिणाम
    पिछले कुछ महीनों में, जम्मू-कश्मीर(Jammu and Kashmir) में सुरक्षा बलों ने कई सफल अभियानों को अंजाम दिया है, जिसमें खतरों को बेअसर किया गया और आतंकी नेटवर्क को नष्ट किया गया। ये अभियान शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए सेना और स्थानीय पुलिस की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

    जनता का समर्थन और सहयोग
    पुलवामा और बारामूला के निवासियों ने सुरक्षा बलों की तेज और प्रभावी कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया है। चल रहे आतंकवाद विरोधी प्रयासों ने स्थानीय लोगों के बीच सुरक्षा की भावना को मजबूत किया है और अधिकारियों में उनके विश्वास को बढ़ाया है।

    Also Read This: जम्मू-कश्मीर(Jammu and Kashmir) में आतंकवाद के खिलाफ सेना का बड़ा ऑपरेशन: बारामूला में शांति बहाली की कोशिश

    पुलवामा में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी की गिरफ्तारी और बारामूला में संदिग्ध की हिरासत जम्मू-कश्मीर(Jammu and Kashmir) में आतंकवाद को रोकने के लिए उठाए गए सक्रिय कदमों को दर्शाती है। ये कार्रवाइयां क्षेत्र की आतंकवाद के खिलाफ मजबूत इच्छाशक्ति का प्रतीक हैं।

  • Crime Noida(नोएडा): कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य

    Crime Noida(नोएडा): कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य

    Crime Noida(नोएडा)

    प्रेस विज्ञप्ति

    कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य

    Crime Noida: थाना फेस-2 Crime Noida(नोएडा) पुलिस द्वारा भोले-भाले व्यक्तियों को लालच देकर छल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 04 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से स्कोडा कार व 06 मोबाइल फोन बरामद।

    थाना फेस-2 Crime Noida(नोएडा) पुलिस द्वारा भोले-भाले व्यक्तियों को लालच देकर छल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 04 अभियुक्त 1.अक्षय पुत्र विक्रम 2.शिवसागर पुत्र सीताराम 3.रोहित पुत्र महेन्द्र 4.प्रतीक पुत्र संन्दीप सिंह को ट्रान्सपोर्ट नगर कट सेक्टर-88 नोएडा के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 06 मोबाइल फोन (भिन्न-भिन्न कम्पनी के) व 01 स्कोडा कार रजि0नं0 आर जे 60 सीए 4650 बरामद की गई है।

    घटना का विवरणः

    Crime Noida(नोएडा) :अभियुक्तों द्वारा वादी को बहला-फुसलाकर छल से यह विश्वास दिलाया गया कि 5 करोड़ रूपये की रकम वादी के एकान्ट में ट्रान्सफर की जायेगी और वादी उसमे से 4.5 करोड़ रूपये कैश अभियुक्तों को वापस कर देगा जिससे 50 लाख रूपये का लाभ वादी को हो जायेगा। इस प्रकार छल करके वादी को अभियुक्तों द्वारा ठगने का प्रयास किया गया। अभियुक्तों द्वारा राजस्थान के एक प्रशासनिक अधिकारी का पहचान पत्र भी साथ में रखा जाता है तथा अपने टारगेट व शिकार को पहचान पत्र दिखाकर प्रभावित करने की कोशिश अभियुक्तों द्वारा की जाती है ताकी लोगो को यह यकीन हो जाये कि यह सही लोग है और यह हमे धोखा नही देगे। वादी के मोबाइल से अभियुक्तों द्वारा की गयी उपरोक्त वार्ता की वाइस रिकोर्डिग भी बरामद हुई है। ज्यादा पैसे का लालच दिखाकर वादी के साथ छल करने के सम्बन्ध में थाना फेस-2 गौतमबुद्धनगर पर मु0अ0सं0- 522/24 धारा 318(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।

    अभियुक्तों का विवरणः

    1.अक्षय पुत्र विक्रम निवासी भोड़ा, थाना नदौड़, जिला हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश उम्र 28 वर्ष शिक्षा 12जी प्लस होटल मैनजमेन्ट।
    2.शिवसागर पुत्र सीताराम निवासी ग्राम दांतली, थाना अन्डी, जसवा रामगढ़ जनपद जयपुर, राजस्थान उम्र 32 वर्ष, शिक्षा बीए बीएड, इंगलिश।
    3.रोहित पुत्र महेन्द्र निवासी माडल टाउन, मालवीय नगर, थाना ज्वाहार सर्किल, जयपुर, राजस्थान उम्र 30 वर्ष शिक्षा बीए, प्रचलित।
    4.प्रतीक पुत्र संन्दीप सिंह निवासी जगतपुर, थाना रामनगरीया, जयपुर, राजस्थान उम्र 30 वर्ष शिक्षा बीकाम।

    पंजीकृत अभियोग का विवरणः

    मु0अ0सं0-522/24 धारा 318(2) बीएनएस थाना फेस-2 गौतमबुद्धनगर।

    बरामदगी का विवरणः

    1. 06 मोबाइल फोन (भिन्न भिन्न कम्पनी के)
    2. 01 स्कोडा कार रजि0न0 आर0जे0 60 सीए 4650

    गिरफ्तार करने वाली थाना फेस-2 पुलिस टीमः

    1-प्रभारी निरीक्षक विन्ध्याचल तिवारी, थाना फेस-2 गौतमबुद्धनगर।
    2-उ0नि0 अमित कुमार पटेल थाना फेस-2 गौतमबुद्धनगर।
    3-उ0नि0 धर्मेन्द्र सिंह, थाना फेस-2 गौतमबुद्धनगर।
    4-उ0नि0यू0टी0 पुष्पांशु शुक्ला, थाना फेस-2 गौतमबुद्धनगर।
    5-है0का0 जुबैर रिजवी, थाना फेस-2 गौतमबुद्धनगर।
    6-का0 भूदेव, थाना फेस-2 गौतमबुद्धनगर।
    7-का0 संजय, थाना फेस-2 गौतमबुद्धनगर।

    मीडिया सेल
    पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।

    Read Also This: प्रेस विज्ञप्ति–ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) प्राधिकरण–22-अक्तूबर-2024

  • जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) में टारगेट Killing TRF की नई साजिश और पाकिस्तान का टेरर मैप

    जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) में टारगेट Killing TRF की नई साजिश और पाकिस्तान का टेरर मैप

    जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) में टारगेट किलिंग का दौर एक बार फिर से चर्चा में है हाल ही में बढ़ती घटनाओं ने सरकार और सुरक्षा एजेंसियों के सामने गंभीर चुनौतियां पेश की है, जो इस बार यह साजिश नहीं आतंकी रणनीति और पाकिस्तान के साथ जुड़े आतंकी संगठनों की गहरी योजनाओं का हिस्सा है।

    टारगेट किलिंग जैसे सीधे तौर पर निर्दोष नागरिकों नेता और विशेष समुदायों को निशाना बनाकर अंजाम दिया जाता है, जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) में डर और स्थिरता फैलाने पर पुराना तरीका रहा है हाल ही में महीना में TRF (द रेजिडेंस फ्रंट) नामक आतंकी संगठन ने इस घटनाओं को अंजाम दिया है। टर्फ पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का ही एक नया चेहरा माना जाता है जिसका मुख्य उद्देश्य जम्मू कश्मीर(Jammu and Kashmir) के साथ इलाकों को अस्थिर करना है।

    Jammu and Kashmir:पाकिस्तान की साजिश और टेरर मैप 

    पाकिस्तान हमेशा से जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) में आतंकवाद को बढ़ावा देता है और टर्फ इसका एक नया हिस्सा है पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) के शांतिपुर इलाकों में आतंकवाद को फैलाने के लिए लगातार नई रणनीतियों पर काम कर रही है उनका उद्देश्य घाटी में शांति और विकास को रोकना है। 

    जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir)में सुरक्षा बलों की कार्रवाई और चुनौतियां 

    हालांकि भारतीय सुरक्षा बल और जम्मू कश्मीर(Jammu and Kashmir) पुलिस लगातार इन आतंकियों का मुकाबला कर रहे हैं हाल के ऑपरेशन में कई आतंकियों को ढेर किया गया है लेकिन टारगेट किलिंग की घटनाएं अभी भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है जो आतंकियों द्वारा इस्तेमाल किया जा रहे हैं नई तकनीक और नीतियों के कारण सुरक्षा एजेंसियों को भी अपनी रणनीति को अपडेट करना पड़ रहा है। 

    Jammu and Kashmir:आम जनता का प्रभाव 

    टारगेट किलिंग की घटनाओं का सबसे बड़ा प्रभाव आम जनता पर पड़ा है जो कश्मीर के लोगों में शांति और स्थिरता की उम्मीद में जी रहे हैं, लेकिन ऐसी घटना उनके सुरक्षा को खतरे में डालते हैं इससे क्षेत्र में विकास कार्य पर भी पूरा असर पड़ता है क्योंकि लोग अपनी जान की सुरक्षा के लिए बाहर निकलने से डरते हैं।

    Read Also This: जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) में कायराना आतंकी हमला 6 निर्माण श्रमिकों और डॉक्टर की दर्दनाक मौत

    जम्मू कश्मीर(Jammu and Kashmir) में आतंकियों ने एक बार फिर दहशत फैलाने की कोशिश की है हमले के दिन से लेकर इलाका एक सूची समझी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है जो रविवार को ही श्रीनगर में एक बार पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर की कश्मीरी मैराथन हुई है और देश म 20 किमी दूर गगनगिरी में पाकिस्तान समर्थ आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाकर मजदूरों को लहू लोहान कर दिया है फिलहाल टर्फ टारगेट किलिंग और पाकिस्तान का नया टेरर मैप सुरक्षा एजेंसी के लिए टेंशन बन गया है।

  • जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) में कायराना आतंकी हमला 6 निर्माण श्रमिकों और डॉक्टर की दर्दनाक मौत

    जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) में कायराना आतंकी हमला 6 निर्माण श्रमिकों और डॉक्टर की दर्दनाक मौत

    जम्मू कश्मीर(Jammu and Kashmir) में हाल ही में एक करना आतंकी हमले में ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है इस हमले में छह निर्माण श्रमिक और एक डॉक्टर के दुखहर मौत हो गई है। यह आतंकी हमला जम्मू कश्मीर(Jammu and Kashmir) के शांतिपूर्ण वातावरण को फिर से आसान करने की कोशिश का हिस्सा है जहां आतंकी तत्व निर्दोष लोगों का निशाना बना रहे हैं।

    जम्मू कश्मीर(Jammu and Kashmir) में आतंकवाद की चुनौती 

    जम्मू कश्मीर(Jammu and Kashmir) पिछले के दशकों से आतंक का शिकार रहा है, और वही यह हमला एक बार फिर से इस क्षेत्र में फैली अस्थिरता और हिंसा को दर्शाता है। इस प्रकार के हमले न केवल  निर्दोष नागरिकों के जीवन पर भारी पड़ते हैं बल्कि क्षेत्र के विकास और सुरक्षा पर बहुत ही गहरा असर डालते हैं।

    निर्माण श्रमिकों को बनाया निशाना 

    इस करतारपुर हमले में आतंकियों ने उन श्रमिकों का निशाना बनाया जो क्षेत्र के विकास के कार्यों में जूटे थे यह निर्माण श्रमिक जम्मू कश्मीर(Jammu and Kashmir) की उन्नति में अपना योगदान दे रहे थे लेकिन आतंकियों ने उन्हें बेरहमी से मार दिया यह हमला दिखता है कि आतंकवादी विकास और शांति के दुश्मन है। और वह जम्मू कश्मीर में अस्थिरता बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।

    सरकार की प्रतिक्रिया 

    जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) के निर्वाचित मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ऐसे “गैर स्थानीय मजदूरों पर कायरतापूर्ण और कायरतापूर्ण हमला” कहा। श्री अब्दुल्ला ने कहा यह लोग क्षेत्र में एक प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजना पर काम कर रहे थे, इस आतंकवादी हमले में दो लोग मारे गए हैं और दो तीन अन्य घायल हो गए हैं मैं निहत निर्दोष लोगों पर इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं और उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।

    जम्मू कश्मीर(Jammu and Kashmir) प्रशासना केंद्र सरकार ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है सुरक्षा बलों को अलर्ट कर रखा है और क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है सरकार ने इस हमले को मानवता के खिलाफ अपराध करार दिया है।

    जम्मू कश्मीर(Jammu and Kashmir) में शांति और विकास की आवश्यकता

    जम्मू कश्मीर(Jammu and Kashmir) को विकास और शांति की बेहद जरूरत है ताकि वह वहां के लोग एक सुरक्षित और खुशहाल जीवन जी सके और आतंकवादी हमले इस दिशा में बड़ी बाधा है लेकिन सरकार और स्थानीय लोग इस चुनौती का डटकर सामना कर रहे हैं।

    Also Read This: Jammu and Kashmir(जम्मू-कश्मीर): कुपवाड़ा में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने 2आतंकियों का सफाया किया

    जम्मू कश्मीर(Jammu and Kashmir) में इस तरह के करना आतंकी हमले में शांति और विकास को रोकने की कोशिश की जा रही है लेकिन सुरक्षा बलों और सरकार की मुस्तैदी से आतंकियों की यह साजिश नाकाम होगी देश की जनता के दिल में जम्मू कश्मीर(Jammu and Kashmir) के लोग लोगों के लिए सम्मान और सहानुभूति है और हर कोई इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़ा है।

  • Noida में कॉलेज एडमिशन फर्जीवाड़ा: Noida में फर्जी फॉर्म और एग्जाम के जरिए ठगी का खुलासा हुए 2 गिरफ्तार 

    Noida में कॉलेज एडमिशन फर्जीवाड़ा: Noida में फर्जी फॉर्म और एग्जाम के जरिए ठगी का खुलासा हुए 2 गिरफ्तार 

    Noida मैं कॉलेज एडमिशन के नाम पर एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है जिसमें फर्जी फॉर्म और एंट्रेंस एग्जाम के जरिए छात्रों को ठगा जा रहा था और इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया जो इस घोटाले में शामिल थे और इन आरोपियों ने छात्रों को धोखा देकर उनसे मोटी रकम वसूल की थी और फर्जी बड़े का जाल फैला कर उन्हें एडमिशन के नाम पर ठग रहे थे। 

    इस फर्जी वाले में शामिल आरोपी छात्रों से कॉलेज में प्रवेश दिलाने का झूठा वादा कर रहे थे और वे छात्रों से फर्जी फॉर्म भरवाते थे और उनकी नकली प्रवेश परीक्षा में बताते परीक्षा के बाद छात्रों का यह यकीन दिलाया जाता था कि उनका चयन हो जाएगा, और उनके बाद उनसे ऐडमिशन फी के रूप में धनराशि वसूली जाती थी जो छात्रों और उनके माता-पिता को यकीन दिलाने के लिए आरोपी नकली प्रवेश परीक्षा का प्रमाण पत्र भी जारी करते थे।

    Noida

    यह घोटाला तब सामने आया जब कुछ छात्र ने उनके परिजनों के संदिग्ध गतिविधियों को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और इस जांच के बाद पुलिस ने बताया कि संगीत गृह है जो छात्रों से झूठे वादे करके उनसे पैसे कमाने का काम कर रहे हैं पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और, दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है पुलिस का मानना है कि इन  गिरोह  और भी लोग शामिल है जो जल्द ही पकड़े जाएंगे। 

    इस घटना ने छात्रों और उनके अभिभावकों को सतर्क कर दिया है कि यह दिखाया जाए की एडमिशन के नाम पर किस तरह से कुछ लोग भोले भाले छात्रों को निशाना बना रहे हैं कॉलेज में प्रवेश के लिए सभी सही और मान्य प्रक्रियाओं का पालन करें बेहद जरूरी है और किसी भी तरह की संदेह जनक प्रस्ताव से बचना चाहिए इसके अलावा छात्रों को हमेशा विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी प्राप्त करनी चाहिए और इसी तरह के फर्जीवाड़ा बचने के लिए सतर्क रहना चाहिए। 

    Also Read This: India-Canada विवाद : India और कनाडा कूटनीतिक संकट

    इस मामले में यह भी स्पष्ट है कि फर्जीवाड़े को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाने कि जरूरत है ताकि भविष्य में और कोई छात्र धोखाधड़ी का शिकार ना हो।