Category: मूवीज

  • Jigra Movie : आलिया भट्ट की जिगरा बॉक्स ऑफिस पर चुनौती का सामना कर रही है

    Jigra Movie : आलिया भट्ट की जिगरा बॉक्स ऑफिस पर चुनौती का सामना कर रही है

    Jigra Movie Review :

    Jigra Movie : आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित फिल्म, जिगरा, जिसका निर्देशन वासन बाला ने किया है, हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है लेकिन इसे अन्य रिलीज से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। अपने पहले दिन, जिगरा ने लगभग ₹4.25 करोड़ की कमाई की, जो एक सम्मानजनक आंकड़ा है, लेकिन भट्ट की स्टार पावर से निर्धारित उच्च उम्मीदों को पूरा नहीं करता है​

    प्लॉट का सारांश (Jigra Movie Plot Overview ):

    जिगरा में आलिया भट्ट ने सत्या का किरदार निभाया है, जो अपने भाई को विदेशी जेल से बचाने के लिए यात्रा पर निकलती है। हालांकि इसकी कहानी दिलचस्प है और भट्ट की प्रदर्शन की प्रशंसा की गई है, लेकिन फिल्म की समीक्षा मिश्रित रही है। कुछ आलोचकों का मानना है कि इसकी प्रस्तुति व्यापक दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पा रही है​

    प्रतिस्पर्धात्मक फिल्में (Competing Films against Jigra Movie):

    इस फिल्म को विक्की विद्या का वो वाला वीडियो ( Vicky Vidya Ka Woh Wala Video), जिसमें राजकुमार राव हैं, से कड़ी प्रतिस्पर्धा मिल रही है, जिसने लगभग ₹5 करोड़ की ओपनिंग की। यह पारिवारिक कॉमेडी फिल्म दर्शकों के साथ अच्छा तालमेल बिठा रही है, खासकर दशहरा जैसे त्योहार के दौरान जब दर्शक हल्की-फुल्की और मनोरंजक फिल्मों को प्राथमिकता देते हैं​

    आलोचनात्मक प्रतिक्रिया और दर्शकों की प्रतिक्रिया (Critical Reception and Audience Reaction):

    आलिया भट्ट के प्रदर्शन की प्रशंसा के बावजूद, आलोचकों ने नोट किया है कि जिगरा दर्शकों के साथ जुड़ने में संघर्ष कर रही है, खासकर इसके प्रतिस्पर्धियों की तुलना में। फिल्म की गहरी थीम त्योहार के मौसम में दर्शकों की प्राथमिकताओं से मेल नहीं खा रही है​

    Read this also : Ratan Tata: देश में नाम आंखों से रतन टाटा जी को मुंबई में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

    भविष्य की संभावनाएं(Looking Ahead for Jigra Movie):

    दिवाली से पहले सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 जैसी प्रमुख रिलीज के साथ, आने वाले तीन हफ्ते जिगरा के लिए महत्वपूर्ण होंगे। सकारात्मक वर्ड-ऑफ-माउथ और सोशल मीडिया buzz फिल्म को गति प्रदान कर सकते हैं, क्योंकि यह व्यस्त छुट्टी के मौसम में अपनी पहचान बनाने की कोशिश करेगी​

    सारांश में, जबकि आलिया भट्ट की जिगरा ने बॉक्स ऑफिस पर एक मजबूत एंट्री की है, इसे कड़ी प्रतिस्पर्धा और मिश्रित समीक्षाओं का सामना करना पड़ रहा है। दर्शक और आलोचक दोनों यह देखेंगे कि क्या फिल्म आने वाले हफ्तों में गति पकड़ सकती है।

  • रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ का OTT रिलीज डेट और कलेक्शन का रिकॉर्ड

    रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ का OTT रिलीज डेट और कलेक्शन का रिकॉर्ड

    मुंबई, भारत: रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने पहले ही दिसंबर 2023 में बड़े पर्दे पर तहलका मचा दिया था और अब इस ब्लॉकबस्टर को लोग ओटीटी प्लेटफार्म पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘एनिमल’ नेटफ्लिक्स पर 26 जनवरी को स्ट्रीम होगी।

    फिल्म के पहले हफ्ते में ही उसने भारत में 337.58 करोड़ का कलेक्शन कर लिया और दूसरे हफ्ते में 139.26 करोड़ के साथ इसने अब तक कुल 540.84 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। विश्वभर में इसने 882.40 करोड़ का कलेक्शन करके रणबीर कपूर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

    अब, इस महा-हिट को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने का समय आ गया है, जो नेटफ्लिक्स पर 26 जनवरी को होगा। फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं और यह उम्मीद कर रहे हैं कि यह फिल्म उनकी अपेक्षाएं पूरी करेगी और ओटीटी पर भी धूम मचाएगी।

    इस फिल्म के रिलीज होने के बाद, रणबीर कपूर अब भी करियर की सफलता की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहे हैं और ‘एनिमल’ ने उन्हें 900 करोड़ के क्लब की ओर बढ़ने की तैयारी में ला दिया है। इसमें रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल, और तृप्ति डिमरी का साथ है, जिनका कमालदार परफॉर्मेंस ने फिल्म को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

    एक से बढ़कर एक हिट गानों के साथ फिल्म की कहानी और नई तकनीकी के साथ ‘एनिमल’ का आगाज बड़े पर्दे पर हुआ था और अब यह तैयार है ओटीटी पर रिलीज होकर फैंस को एक नए एंटरटेनमेंट का अनुभव कराने के लिए।

  • BCR Global Iconic Award 2022 : कलाकार, पत्रकार और समाज में शानदार काम करने वालों का हुआ सम्मान, सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने दिया अवार्ड

    BCR Global Iconic Award 2022 : कलाकार, पत्रकार और समाज में शानदार काम करने वालों का हुआ सम्मान, सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने दिया अवार्ड

    नई दिल्ली। दिल्ली में आयोजित ‘११वां बीसीआर ग्लोबल आइकोनिक अवार्ड 2022’ सफलता पूर्वक संपन्न हुआ, अवार्ड समारोह में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद माननीय रामचन्द्र जांगड़ा ने दिल्ली सहित देश की अनेकों विशिष्ट विभूतियों को प्रमाणपत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर BCR Global Iconic Award 2022 से सम्मानित किया गया।

    आयोजक वरिष्ठ संपादक एवं फिल्म अभिनेता, निर्माता-निर्देशक अजय शास्त्री और मुख्य अतिथि सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने समारोह में बाल कलाकार रिदम, सिंगर व अभिनेता सिंकंदर राजा हसन, एंकर सुयश शर्मा, अभिनेता सलत गुलाबभाई, अभिनेत्री सिद्धि सोनी, अभिनेता देव गौर, अभिनेत्री अंजलि शास्त्री, अभिनेत्री गरिमा सिंह, अभिनेता मोहित कुमार, सिंगर रूबल कौर, यंगेस्ट फोटोग्राफर कृष गुप्ता, वूडन क्राफ्ट आर्टिसन आदिमूलम ईश्वराचारी, सुरेश थोमॉस, मनीष जांगड़ा अश्वनी जांगड़ा, डॉ. एमसी शर्मा, डॉ. सलोनी सिन्हा, फैशन डिज़ाइनर रचना शर्मा, डॉ. बीएस तोमर, सोशल वर्कर आरएस तुषीर, रीना गुप्ता, दीपक जैन, सुरवारपु कनकदुर्गा, लक्कोजू सुजाता, गोनुगुंतला सुब्बाराव, के. बंगारू बाबू (नेशनल प्रेजिडेंट ऑफ़ आर्टिसन डेवलपमेंट फाउंडेशन), डॉ. हेमसुन्दर कोलापुन्डी, जादूगर अमर सिंह, सीनियर जर्नलिस्ट दिनेश गौर, सतबीर पांचाल विश्वकर्मा, पत्रकार हाजी निसार मलिक, पत्रकार लखन सिंह, पत्रकार नय्यर अली जैदी, पत्रकार विपिन भदौरिया, संपादक अब्दुल सलाम, संपादक अखिलेश चौबे, संपादकआशा यादव, संपादक छोटेलाल शर्मा, संपादक संजय त्यागी, संपादक हरीश विश्वकर्मा, संपादक अशोक कौशिक, विनीत शर्मा, संपादक सुरेंद्र कुमार, संपादक प्रमोद यादव, मानवेन्द्र कुमार, विनय कुमार विश्वकर्मा, वेदप्रकाश शर्मा, फिल्म निर्माता अरविन्द राठौड़, कोरियोग्राफर ऋतुराज, सीनियर जर्नलिस्ट अमरेंद्र गुप्ता, संपादक विकास राज तिवारी, कैलाश आडवाणी, रवि शर्मा, पत्रकार अनुराग भदौरिया आदि को उल्लेखनीय सेवाओं के लिए विभूषित किया गया।

    राजयसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान करना समाज और सरकार का प्रमुख कर्तव्य है। माननीय सांसद ने कार्यक्रम के संयोजक अजय शास्त्री द्वारा किए जा रहे इस तरह के सहनीय कार्यों व प्रयासों को सराहनीय और समाज के लिए अनुकरणीय बताया। सांसद जी शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। आयोजक अजय शास्त्री ने सभी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया।

     

  • अंजली कुमारी का नया रोमांटिक गाना “भीगे भीगे जिस्म” के डांस मूव्स हुए वायरल

    अंजली कुमारी का नया रोमांटिक गाना “भीगे भीगे जिस्म” के डांस मूव्स हुए वायरल

    #Bheege Bheege Jism: गायक शाहिद मालिया द्वारा गाया हुआ रोमांटिक गीत “कतरा कतरा अगेन” में अपने बोल्ड अवतार से दर्शको का दिल जितने वाली छोटे शहर की लड़की अंजली कुमारी इन दिनों फिर चर्चो का कारण बनी। वीडियो को कुछ ही महीनों में पी जे म्यूजिक लेबल के यूट्यूब चैनल पर 2,500,000 हिट्स मिले। सफलता का दावा करते हुए, पूरी कास्ट और क्रू एक और रोमांटिक गीत “भीगे भीगे जिस्म” के साथ दर्शको का दिल जितने आए हैं ।

    अंजली कुमारी ने सह-कलाकार राघव वोहरा के साथ अपने हॉट और बोल्ड डांस मूव्स से अपने प्रशंसकों को फिर से खुश कर दिया है। लोकप्रिय गायक राजा हसन और खुशबू जैन द्वारा गाए गए इस खूबसूरत रोमांटिक गीत में दोनों को केमिस्ट्री साझा करते देखा जा सकता है। संगीत और गीत के आर वाही उर्फ करण वाही द्वारा रचित हैं। कुणाल जेना छायाकार हैं जबकि कोरियोग्राफर आमिर शेख ने कुछ अद्भुत कोरियोग्राफी बनाई हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल होना निश्चित है।

    पी जे म्यूजिक और पी जे फिल्म्स प्रोडक्शन के संस्थापक हरीश जायसवाल ने इस गाने का निर्माण और निर्देशन किया है। जब गीत पर उनकी राय पूछा गया तो वे बस कहते हैं- “भीगे भीगे जिस्म” प्यार के पहले पल के बारे में एक गीत है, जिसे मेरे कलाकारों, अंजली कुमारी और राघव वोहरा ने खूबसूरती से प्रस्तुत किया है। दर्शकों को यह पसंद आता है, जिसे हमारे पिछले हिट गानों, “कतरा कतरा अगेन” और “आ भी जा” में देखा जा सकता है। इस गाने के लिए राजा हसन और खुशबू जैन बेहतरीन आवाज हैं। मुझे सभी पर, मेरी क्रू टीम, गायकों और दर्शकों पर बहुत गर्व है – कड़ी मेहनत के बाद, हम आखिरकार एक अच्छी लय में आ रहे हैं और आगामी संगीत वीडियो पर लगातार काम कर रहे हैं। आइए इसे जारी रखें और इसे प्रशंसकों के लिए अब तक का सबसे अच्छा गाना बनाएं!”

    यह गाना दर्शकों के बीच लोकप्रियता हासिल कर रहा है। उन्होंने इस गाने की तुलना कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार के ‘सूर्यवंशी’ के ‘टिप टिप बरसा पानी’ और ‘दे दना दन’ के ‘गले लग जा’ से की है। इस विषय पर पूछे जाने पर आर्टिस्ट अंजली कुमारी कहती है, “मुझे खुशी है कि मेरे प्रशंसकों ने इन मशहूर हिट गानों के साथ मेरे इस गाने की तुलना की है और मुझे पूरा विश्वास है कि वे अपने दिलों में ‘भीगे भीगे जिस्म’ के लिए भी एक खास जगह बनाएंगे।”

    रचनाकारों ने सभी सोशल मीडिया प्रभावितों को #BheegeBheegeJismReels का उपयोग करके गाने की हुक लाइन “तेरे भीगे भीगे जिस्म को चुम लू” और “तेरी बाहों में आ के मैं झूम लू” पर अपनी रचनात्मकता साझा करने के लिए आमंत्रित किया है।

    यह गीत सभी प्रमुख ऑडियो साइटों जैसे जिओसावन, गाना, एप्पल म्यूजिक, प्राइम म्यूजिक, स्पॉटीफाई और रेसो पर उपलब्ध है। आधिकारिक संगीत वीडियो पी जे म्यूजिक लेबल के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

     

     

     

  • Arbaz Khan की गर्लफ्रेंड किया ‘मदहोश’,  हॉटनेस से मचाई खलबली

    Arbaz Khan की गर्लफ्रेंड किया ‘मदहोश’, हॉटनेस से मचाई खलबली

    मुंबई: अरबाज खान  (Arbaaz Khan) की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) सोशल मीडिया पर अपने फैंस के दिलों में खलबली मचाती हैं. वह अक्सर अपनी हॉट तस्वीरों से बवाल मचाती रहती हैं. इस बार तो जॉर्जिया ने बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी हैं. उन्होंने अपनी ऐसे फोटो पोस्ट कर दी है जिसे देखकर फैंस मदहोश हो रहे हैं. देखें हॉट तस्वीरें

  • Atal Award: अभिनेत्री-प्रोड्यूसर पूनम झावर को मिला “अटल अवार्ड 2022”

    Atal Award: अभिनेत्री-प्रोड्यूसर पूनम झावर को मिला “अटल अवार्ड 2022”

    मुंबई: एक्ट्रेस पूनम झावर को हाल ही में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के हाथों मुंबई राजभवन में “अटल अवार्ड 2022” प्रदान किया गया है। यह सम्मान कला क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिस झावर को मिला। राज्यपाल महोदय ने कहा, कला अभिनय क्षेत्र में पूनम जी का योगदान उल्लेखनीय रहा है। राष्ट्रीय स्तर का यह अवार्ड पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में 2002 में आरम्भ किया गया था। पूनम सहित तीस लोगों को इस वर्ष यह Atal Award किया गया। कला, संस्कृति, समाजसेवा से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया। इस क्रम में अटल गौरव नेशनल अवार्ड पूनम झावर को दिया गया। अपने उद्बोधन में पूनम झावर ने कहा, मैं अर्से से अटल जी की पंक्तियों (कविताओं), उनके उद्धरण (कोट्स) से प्रेरित रही हूँ।


    “मोहरा” से हिन्दी फिल्म का आकर्षण बनी पूनम झावर को “ओएमजी – ओ माय गॉड” और “आर. राजकुमार” में भी खूब पसंद किया गया। दक्षिण की फिल्में भी आईं। पूनम के नौ दस म्यूजिक वीडियो भी आये और चर्चा में रहे। शीघ्र ही ओटीटी प्लेटफार्म पर उनका दो शो आने वाला है।

    पूनम अभी कुछ और प्रोजेक्ट्स के लिए अपनी भूमिका के चयन में व्यस्त हैं। आगे उनका नया रूप पिछली भूमिकाओं से बिल्कुल अलग होगा।

  • Atal Award: कवयित्री पूजाश्री को “अटल अवार्ड” से किया गया सम्मानित

    Atal Award: कवयित्री पूजाश्री को “अटल अवार्ड” से किया गया सम्मानित

    मुंबई: वरिष्ठ कवयित्री पूजाश्री को साहित्य क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए 2022 का Atal Award प्रदान किया गया। मुंबई राजभवन में महामहिम राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के हाथों लाइफटाइम अचीवमेंट श्रेणी में यह अवार्ड मिला। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा, “हिन्दी साहित्य में अटलजी की बड़ी रुचि थी। मुझे खुशी है कि इस वर्ष यह सम्मान इस वर्ष देश और बाहर के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को दिया जा रहा है।”


    पूजाश्री हिन्दी, राजस्थानी और उर्दू की वरिष्ठ व चर्चित कवयित्री एवं लेखिका हैं। लेकिन, वह हिन्दी के लिए समर्पित रही हैं। इनकी दो दर्जन से ऊपर पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए उनका चयन एकदम उपयुक्त था। गत् बीस वर्षों से संचालित यह कार्यक्रम ‘अटल बिहारी स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन’ द्वारा आयोजित था। पूजाश्री ने “आँच” फिल्म के लिए गाना भी लिखा था। वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं।

  • विनाश के ठीक पहले की प्रेम कहानी है  विपिन-लिज़ा की “लव इन यूक्रेन”

    विनाश के ठीक पहले की प्रेम कहानी है विपिन-लिज़ा की “लव इन यूक्रेन”

    नोएडा: आज यूक्रेन की जो स्थिति है, गत् 20 फरवरी, 2022 के एक दिन पहले तक कुछ अलग था। तब का यूक्रेन अलग था, वहाँ के नज़ारे जुदा जुदा थे। वहाँ युद्ध की विभीषिका न था, विध्वंसक रॉकेट लॉन्चर के तांडव नहीं होते थे। हर गाँव शहर इंद्रधनुषी प्रेम प्रलाप, प्रेम कथाओं का साक्षी था। और इन्हीं शहरों गाँवों में परवान चढ़ी प्रेम कहानियों में एक थी आरव (विपिन कौशिक) व लिज़ा (लिज़ाबेटा) की यूनिक लवस्टोरी। यह प्रेमकहानी आपको दिखाई पड़ेगी कमल एंटरटेनमेंट प्रा० लि० एवं नेओल फिल्म्स कृत हिन्दी फिल्म “लव इन यूक्रेन”। फिल्माये गए अधिकांश सुरम्य स्थल (लोकेशंस) रूस द्वारा दागे गए रॉकेट बमों की भेंट चढ़ चुके हैं। इसलिए “लव इन यूक्रेन” देखना इसलिए भी उत्सुकता का विषय रहेगा कि बस कुछ माह पूर्व तक ऐसा था खूबसूरत यूक्रेन। फिल्म का म्यूजिक व ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है और 27 मई, 2022 को थियेटर में प्रदर्शित होने जा रही है। नोएडा प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए फिल्म के लेखक – निर्देशक नितिन कुमार गुप्ता ने यह जानकारी दी।
    “लव इन यूक्रेन” का नायक आरव उच्च शिक्षा के लिए यूक्रेन गया हुआ है। वहीं पर एक यूक्रेनी युवती लिज़ा को तलवारबाजी का वह प्रशिक्षण भी देता है। इस तलवारबाजी की टंकार में दोनों एक दूसरे के कैसे हो जाते हैं, पता नहीं चल पाता ! ऊपर से तो कोई अड़चन नहीं दीखती, पर, यकायक सामने आ जाता है लिज़ा का भाई जो आरव मार डालना चाहता है क्योंकि लिज़ा की शादी का वचन एक माफिया परिवार के लड़के को बहुत पहले ही दिया जा चुका है। आगे का क्लाइमैक्स थियेटर में देख सकेंगे।


    “लव इन यूक्रेन” में इन्ट्रोड्यूस हो रहे हैं विपिन कौशिक। विपिन रंगमंच के एक परिपक्व अभिनेता रहे हैं और “लव इन यूक्रेन” से कर रहे हैं रजतपट पर पदार्पण। इनकी नायिका हैं यूक्रेनी तारिका लिज़ाबेटा। पूरी फिल्म यूक्रेन में ही फिल्मायी गई है। कहानी की पृष्ठभूमि यूक्रेन की है, सो, अधिकांश कलाकार भी यूक्रेन रूस के ही हैं। मुख्य सहयोगी कलाकार हैं – मिखाइल स्ट्रिगा, लोलिता ज़ुरालोव, रोमन बैट्रिन, रसलान सेफेरोव, कॉन्स्टेन्टिन शिर्येव, ब्लादिमीर डायेन्को, ओलिस ओमिट्रेंको, इर्मा बालन, सेर्जी सिनेसेनीय एवं एन.के.जी.। एसोसिएट प्रोड्यूसर विशाल ओमप्रकाश हैं। गीत शादाब अख्तर, संगीत नितिन कुमार गुप्ता, एक्शन यूरी डेरेवेंस्की व मिखाइल स्ट्रिगा तथा सिनेमैटोग्राफी अर्टेन कुपसियेंस्की एवं ऐंड्रे एरिमैंको के हैं।
    थियेटर प्रदर्शन तिथि – 27 मई, 2022.

  • Actor-Singer Amogh का पहला ऑफिसियल म्यूजिक वीडियो “खुदा” लॉन्च, ‘यंगिस्तान’ को पसंद आया , पहले दिन Views पहुंचा 1 मिलियन के पार

    Actor-Singer Amogh का पहला ऑफिसियल म्यूजिक वीडियो “खुदा” लॉन्च, ‘यंगिस्तान’ को पसंद आया , पहले दिन Views पहुंचा 1 मिलियन के पार

    नोएडा: नोएडा के रहने वाले अमोघ अपने सॉन्ग से धूम मचा रहे हैं। उनका पहला उनका पहला पंजाबी-हिंदी गाना  “खुदा” लॉन्च होते ही ऑडियंस की जुबां पर चढ़ने लगा है। अभी तक केवल यूटयूब उनके गाने को 10 लाख से ऊपर व्यूज मिल चुके हैं।  अमोघ बचपन से ही काफी टैलेंटेड हैं “खुदा” उनका पहला पंजाबी-हिंदी गाना है जिसको पंजाब के नामी चैनल जस रिकार्ड्स  वर्ल्डवाइड के द्वारा दुनियाभर में रिलीज किया गया है और गाना यूट्यूब के अलावा सभी ओ टी टी प्लेटफॉर्म्स जैसे-गाना, विंक,spotify,आई ट्यून्स, जिओ सावन और अमेज़न म्यूजिक पर भी उपलब्ध है। इस गाने में अमोघ एक्टर और सिंगर दोनो भूमिकाओं में नज़र आ रहे हैं।

    अमोघ ने अपना पहला गाना चंदा चमके चम चम (मूवी फनाह) ढाई साल की उम्र में 800 लोगों की ऑडियंस के सामने गाया था और और पूरी सभा ने उन्हें स्टैंडिंग ओबेशन दिया था। अमोघ ने शैक्षिक उपलब्धियों के अलावा विभिन्न सह पाठ्यक्रमों में भी ढेरों पुरस्कार जीते हैं। अमोघ  राज्य स्तरीय बैंडमिंटन खिलाड़ी भी है और अपने स्कूल जेपी पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा के लिए कई प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

    इस गाने की तैयारी अमोघ और उनके परिवार के लिए किसी प्रोजेक्ट से कम नहीं थी 2 सालो की रिसर्च, घंटों की रिहर्सल और कड़ी मेहनत के बाद आप सब के लिए अमोघ अपना पहला गाना प्रस्तुत कर पाए। इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर- Rox-A , वीडियो डायरेक्टर Reg-D, लिरिसिस्ट-Farman और फीमेल लीड-Charvi Dutta हैं।

  • इस दिन रिलीज होगी Akshay Kumar की ‘बच्चन पांडे’, खूंखार लुक के साथ पर्दे पर नजर आएंगे अक्षय कुमार

    इस दिन रिलीज होगी Akshay Kumar की ‘बच्चन पांडे’, खूंखार लुक के साथ पर्दे पर नजर आएंगे अक्षय कुमार

    बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर फिल्म बच्चन पांडे से अपना एक नया फर्स्ट लुक शेयर कर लिखा, ‘उसकी सिर्फ एक ही झलक काफी है। बच्चन पांडे 26 जनवरी 2020 को रिलीज हो रही है।’

    अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग के एक शिड्यूल को उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में पूरा किया था। जिसे लेकर बीते दिनों खासा बज रहा। अब खिलाड़ी कुमार ने एक और धांसू ऐलान कर अपने फैंस को खुश होने का मौका दे दिया है।

    अक्षय कुमार में कृति सेनॉन लीड रोल में नजर आने वाली हैं। जबकि फिल्म में पहली बार अक्षय कुमार, अरशद वारसी के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। अक्षय कुमार की ओर से शेयर किया गया फिल्म का नया फर्स्ट लुक आप यहां देख सकते हैं।