Category: Loksabha Election 2024
-

Modi Cabinet 3.0: ना दबाव काम आया ना ही है किसी तरह का अभाव, ऐसा है मोदी का नया मंत्रिमंडल
Modi Cabinet 3.0:लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में बीजेपी ने उम्मीद से कम 240 सीटों पर जीत हासिल की, जिससे वह बहुमत के आंकड़े 272 से 32 सीटें पीछे रह गई। राजनीतिक विश्लेषकों ने अनुमान लगाया था कि इस स्थिति में सहयोगी दलों का प्रभाव बढ़ेगा और वे दबाव बनाएंगे। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व हमेशा से दबाव की राजनीति से परे रहा है। राष्ट्रपति भवन में रविवार को हुए शपथ ग्रहण समारोह में यह साफ दिखा कि मोदी के बिना यह मुमकिन नहीं था। प्रधानमंत्री मोदी के अलावा 71 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की, जिनमें से केवल 11 सहयोगी दलों से हैं। -

Loksabha Election Result 2024: नोएडा की लोकसभा सीट पर डॉ. महेश शर्मा ने रचा नया इतिहास
#Loksabha Election Result 2024नोएडा (गौतमबुद्धनगर): उत्तर प्रदेश की नोएडा लोकसभा (गौतमबुद्धनगर) सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए पांच लाख 55 हजार वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। यह जीत उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है।
अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया डॉ. महेश शर्मा ने डॉ. महेश शर्मा ने नोएडा की सीट पर जीत की हैट्रिक दर्ज की है, जिसमें उन्होंने अपने ही दो पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा है। 2014 में 2 लाख 80 हजार वोटों से और 2019 में 3 लाख 36 हजार 922 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। इस बार उनकी जीत का अंतर अब तक का सबसे बड़ा है।
नोएडा सीट का इतिहास वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में नोएडा (गौतमबुद्धनगर) सीट पहली बार अस्तित्व में आई थी। तब बसपा के सुरेन्द्र सिंह नागर 2 लाख 45 हजार 613 वोटों से जीते थे। 2009 से पहले यह सीट खुर्जा लोकसभा सीट के नाम से जानी जाती थी।
चुनावी विश्लेषण चुनावी विश्लेषकों के अनुसार, इस बार की जीत एकतरफा रही है। भाजपा के डॉ. महेश शर्मा को छोड़कर बाकी सभी 15 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है।
-

Loksabha Election 2024: एपी पाठक का चंपारण भ्रमण, एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क अभियान
Loksabha Election 2024: एपी पाठक, जो पहले एक वरिष्ठ नौकरशाह थे और अब भाजपा के नेता और बाबु धाम ट्रस्ट के संस्थापक हैं, इन दिनों चंपारण के दौरे पर हैं। उनके इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पश्चिम चंपारण और वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्रों के एनडीए प्रत्याशियों डॉ. संजय जायसवाल और सुनील कुमार के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाना है। 16 मई और 17 मई को वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के इंग्लिसियां, परसौनी और लॉरिया में तथा पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र के चनपटिया, सतवरिया, सवैया खजुरिया और जयंतियां, पोखरिया आदि क्षेत्रों में एपी पाठक ने जनता से मुलाकात की और उनसे एनडीए प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की।
मतदाताओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए विकास कार्यों को जोर-शोर से रखा
एपी पाठक के बाबु धाम ट्रस्ट के लगभग 30 हजार कार्यकर्ता भी इस जनसंपर्क अभियान में सक्रिय रूप से शामिल हैं। यह कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। एपी पाठक ने अपने बाबु धाम ट्रस्ट के माध्यम से ब्राह्मण मतदाताओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए विकास कार्यों को जोर-शोर से रखा। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने गरीब ब्राह्मणों को घर, शौचालय, पेंशन और गैस कनेक्शन जैसी सुविधाएं प्रदान की हैं। साथ ही, नौकरी और शिक्षा में आरक्षण देने का काम भी किया है।
गर्मी की परवाह किए बिना 25 मई को मतदान जरूर करें
एपी पाठक ने अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान जनता से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा, “गर्मी की परवाह किए बिना 25 मई को मतदान जरूर करें और एनडीए प्रत्याशियों को विजयी बनाएं।” उन्होंने जनता को बताया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने किस तरह से गरीबों और वंचितों के लिए काम किया है और उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। पश्चिम चंपारण और वाल्मीकिनगर के दौरे के दौरान एपी पाठक ने विभिन्न स्थानों पर जनसभाएं कीं और लोगों को एनडीए के विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एनडीए सरकार ने विकास के हर मोर्चे पर काम किया है, चाहे वह बुनियादी ढांचे का विकास हो, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं हो, या फिर रोजगार के अवसर बढ़ाने का काम हो।
बाबु धाम ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं की सक्रियता
पश्चिम चंपारण के दोनों लोकसभा क्षेत्रों में एपी पाठक के नेतृत्व में बाबु धाम ट्रस्ट के हजारों कार्यकर्ताओं ने एनडीए प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए मैदान में उतरकर प्रचार किया। इन कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को एनडीए सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया और उन्हें 25 मई को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।एपी पाठक के इस दौरे को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। विभिन्न गांवों और कस्बों में लोग बड़ी संख्या में उनकी सभाओं में शामिल हो रहे हैं और उनकी बातों को ध्यान से सुन रहे हैं। ब्राह्मण मतदाताओं ने भी मोदी सरकार के कार्यों की सराहना की और एनडीए प्रत्याशियों को समर्थन देने का आश्वासन दिया।

चंपारण का हर नागरिक खुशहाल और समृद्ध हो
एपी पाठक ने अपने संबोधनों में कहा, “हमारा उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं है, बल्कि क्षेत्र के विकास को गति देना है। हम चाहते हैं कि चंपारण का हर नागरिक खुशहाल और समृद्ध हो।” उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए सरकार ने जो विकास कार्य किए हैं, उन्हें जनता के सामने लाना और उनके समर्थन से ही इस विकास यात्रा को आगे बढ़ाना संभव है।
बाबु धाम ट्रस्ट के माध्यम से चंपारण के विकास के लिए कई योजनाएं बनाई हैं
एपी पाठक ने अपने बाबु धाम ट्रस्ट के माध्यम से चंपारण के विकास के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए प्रत्याशियों की जीत के बाद ये योजनाएं और तेजी से लागू होंगी। इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे।
चंपारण के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम
एपी पाठक का चंपारण भ्रमण और एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में चलाया जा रहा जनसंपर्क अभियान क्षेत्र में एक नई ऊर्जा का संचार कर रहा है। बाबु धाम ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं की मेहनत और एपी पाठक के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान ने जनता में विश्वास और उत्साह पैदा किया है। जनता के बीच एनडीए सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने और उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करने में एपी पाठक का यह प्रयास निश्चित रूप से महत्वपूर्ण साबित होगा।इस प्रकार, एपी पाठक का यह दौरा और जनसंपर्क अभियान न केवल चुनावी प्रचार का हिस्सा है, बल्कि चंपारण के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। जनता का समर्थन और विश्वास ही इस अभियान की सफलता की कुंजी है। एपी पाठक और उनके बाबु धाम ट्रस्ट के कार्यकर्ता इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी मेहनत और लगन के साथ काम कर रहे हैं।
-

Loksabha Election 2024: नोएडा में मतदान संपन्न, लोकसभा क्षेत्र में कुल 53.30 प्रतिशत वोटिंग
जनपद में सकुशल संपन्न हुआ लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 का मतदान।
13-गौतम बुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र में हुआ 53.30 प्रतिशत मतदान।
जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने पत्नी संग अपने मताधिकार का किया प्रयोग।
लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता कराई दर्ज।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन प्रक्रिया में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की की सराहना।
Loksabha Election 2024:भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत आज जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में मतदान सकुशल संपन्न हुआ। 13-गौतम बुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र में कुल 53.30 प्रतिशत मतदान हुआ।
लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर मतदाताओं में अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला। मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का बढ़-चढ़कर प्रयोग किया। साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने पत्नी संग कैंब्रिज पब्लिक स्कूल सेक्टर-27 नोएडा में पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर अन्य मतदाताओं को भी राष्ट्रीय हित में मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।

Loksabha Election 2024:लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जनपद में मतदाताओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए 1852 बूथ बनाए गए थे, जिनमें मतदाताओं की सुविधा हेतु भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ रखी गई। साथ ही सभी बूथों पर सीसीटीवी, वीडियोग्राफी एवं वेबकास्टिंग की भी व्यवस्था की गई थी, ताकि कोई भी निर्वाचन को प्रभावित न कर सके।

Loksabha Election 2024:जनपद में मतदान से सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के द्वारा आज प्रातः काल से ही संयुक्त रूप से जनपद की तीनों विधानसभाओं में बनाए गए विभिन्न बूथों पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण भी किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा जनपद में मतदान सकुशल संपन्न होने पर सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की।

-

Loksabha Election 2024: 13 राज्य 89 सीट पर वोटिंग, आपका वोट ही आपकी ताकत है जरूर करें मतदान, AVS POST की अपील
Loksabha Election 2024: 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण की वोटिंग होने जा रही है। इस चरण में 13 राज्यों में 89 सीटों के लिए मतदान होगा। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को हुई थी, जिसमें 102 सीटों के लिए मतदान हुआ था।
Loksabha Election 2024:लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के मतदान के लिए समय आ गया है, और देश के हर नागरिक का यह एक महत्वपूर्ण कर्तव्य है। हमारे वोट का महत्व समझकर हमें अपने लोकतंत्र में योगदान करना चाहिए। यह वह अवसर है जब हम अपनी आवाज़ को सुनाने का समय पाते हैं और अपने देश के भविष्य को समृद्ध बनाने में योगदान कर सकते हैं।
Loksabha Election 2024:लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में वोटिंग के लिए Voter Helpline App का इस्तेमाल करें। इस ऐप के माध्यम से आप अपने पोलिंग बूथ की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और अपना मतदान कर सकते हैं। यह ऐप हमें आसानी से अपने मतदान केंद्र की जानकारी प्राप्त करने में मदद करता है, जिससे हम बिना किसी परेशानी के अपना मतदान कर सकें।
Loksabha Election 2024:आपके वोट का महत्व बहुत अधिक है। यह न केवल एक व्यक्ति के अधिकार का प्रतीक है, बल्कि एक सशक्त समाज और एक मजबूत लोकतंत्र की नींव भी है। तो कृपया आपका योगदान दें, वोट करें और देश के भविष्य को समृद्ध बनाने में अपना हिस्सा बनाएं।
मालूम हो कि पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को हुई थी। पहले चरण में 102 सीटों के लिए 21 राज्यों में मतदान हुए। इस बार भी पिछली बार की तरह आम चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के लिए कुल 7 चरणों में वोटिंग होगी। इस साल के आम चुनाव की वोटिंग 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को रखी गई है। इसी के साथ 4 जून को वोट के रिजल्ट जारी होंगे। अगर आप भी दूसरे चरण में वोट डालने जा रहे हैं तो पोलिंग बूथ (Online Search Polling Booth) की जानकारी होना जरूरी है। Voter Helpline App का करें इस्तेमाल भारतीय नागरिकों की सहूलियल के लिए ही इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया (Election Commission Of India) ने Voter Helpline App की सुविधा पेश की है। इस ऐप (Voter Helpline App) के साथ आप अपने पोलिंग बूथ की जानकारी सेकेंडों में पा सकते हैं। इस आर्टिकल में Voter Helpline ऐप की मदद से पॉलिंग बूथ चेक करने का पूरा प्रॉसेस बता रहे हैं सबसे पहले अगर आपने Voter Helpline ऐप डाउनलोड नहीं किया है तो इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लें। अब ऐप का इस्तेमाल करने के लिए अकाउंट लॉग-इन करना होगा। अगर अकाउंट नहीं बनाया है तो साइन करें, इसके बाद मोबाइल नंबर और पासवर्ड एंटर कर अकाउंट लॉग-इन प्रॉसेस पर आना होगा। मोबाइल नंबर एंटर करने के साथ फोन पर एक OTP मिलता है। इसे एंटर करना होगा। अकाउंट लॉग-इन करने के बाद Voter Services पर टैप करना होगा। अब Know Your Polling Station Details पर टैप करना होगा। अब EPIC नंबर की जानकारी दर्ज करनी होगी। अब Search Polling Station पर टैप करना होगा। जैसे ही इस ऑप्शन पर टैप करते हैं स्क्रीन पर आपके पोलिंग बूथ की जानकारी नजर आएगी। -

Loksabha Election 2024: तीसरे चरण के लिए 12 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के 95 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 2963 नामांकन दाखिल
Loksabha Election 2024:लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में 12 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के 1351 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। इसमें मध्य प्रदेश के 29-बैतूल (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय क्षेत्र में स्थगित चुनाव के लिए लड़ रहे 8 उम्मीदवार शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, गुजरात के सूरत संसदीय क्षेत्र से एक उम्मीदवार को निर्विरोध चुना गया है। सभी 12 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के लिए नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल, 2024 थी।
Loksabha Election 2024 के तीसरे चरण के मतदान के लिए 12 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के 95 संसदीय क्षेत्रों (29-बैतूल सहित) के लिए कुल 2963 नामांकन दाखिल किए गए। सभी 12 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल 2024 थी। दाखिल सभी नामांकनों की जांच के बाद 1563 नामांकन वैध पाए गए।
तीसरे चरण में, गुजरात में 26 संसदीय क्षेत्रों से अधिकतम 658 नामांकन दाखिल किए गए थे, इसके बाद महाराष्ट्र में 11 संसदीय क्षेत्रों से 519 नामांकन थे। महाराष्ट्र में 40-उस्मानाबाद संसदीय क्षेत्र में अधिकतम 77 नामांकन प्राप्त हुए, इसके बाद छत्तीसगढ़ में 5-बिलासपुर संसदीय क्षेत्र में 68 नामांकन प्राप्त हुए।
Loksabha Election 2024 के तीसरे चरण के लिए राज्य/केन्द्र शासित प्रदेशवार विवरण:
राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश तीसरे चरण में निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या प्राप्त नामांकन जांच के बाद वैध नामांकन नाम वापस लेने के बाद,चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार असम 4 126 52 47 बिहार 5 141 54 54 छत्तीसगढ़ 7 319 187 168 दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव
2 28 13 12 गोवा 2 33 16 16 गुजरात 26 658 328 266 जम्मू और कश्मीर 1 28 21 20 कर्नाटक 14 503 272 227 मध्य प्रदेश 9 236 140 127 महाराष्ट्र 11 519 317 258 उत्तर प्रदेश 10 271 104 100 पश्चिम बंगाल 4 101 59 57 कुल 95 2963 1563 1352 -

Loksabha Election 2024: नोएडा में मतदान तैयारियों का चेक, जिला मजिस्ट्रेट ने हाईराइज सोसाइटी और सुपरकेप टाउन के बूथों का निरीक्षण किया
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी ने आज हाईराइज सोसाइटी एल्डिको आमंत्रण सेक्टर-116 एवं सुपरकेप टाउन सेक्टर-74 नोएडा में बनाए गए बूथों का किया निरीक्षण
बूथों का निरीक्षण कर वहां की गई व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सम्बन्धित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश
Loksabha Election 2024: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान के दिन बूथों पर सभी सुविधाएं व कानून व्यवस्था मानकों के अनुरूप बनाए रखने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी गौतमबुद्धनगर मनीष कुमार वर्मा द्वारा आज हाईराइज सोसाइटी एल्डिको आमंत्रण सेक्टर-119 एवं सुपरकेप टाउन सेक्टर-74 नोएडा में पहुंचकर बनाये गये मतदान बूथों का निरीक्षण किया गया।
#Loksabha Election 2024 जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम हाईराइज सोसाइटी एल्डिको आमंत्रण सेक्टर-119 में पहुंचकर एल्डिको आमंत्रण, गौर ग्रांडेयर, प्रतीक लॉरेल एवं आर डब्ल्यू ए के पदाधिकारीयों से वार्ता करते हुए सभी को मतदाता की शपथ दिलाई गई एवं 26 अप्रैल 2024 मतदान दिवस पर बढ़ चढ़कर मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके उपरांत जिलाधिकारी सुपरटेक केप टाउन सेक्टर-74 नोएडा में पहुंच कर बूथों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बीएलओ से बनाए गए बूथों से संबंधित मतदाता पर्ची के डोर-टू-डोर वितरण के उपरांत संबंधित हाउस पर स्टीकर चस्पा के संबंध में जानकारी ली।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि बूथों सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ रखी जाएं एवं आने जाने वाले रास्ते एवं बूथों के अंदर प्रकाश आदि की व्यवस्था को पूर्व में ही सुनिश्चित करा लें।
Loksabha Election 2024: #Loksabha Election 2024 जिलाधिकारी ने माननीय भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित की गयी सभी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जिन मतदान कार्मिकों की ड्यूटी मतदान केन्द्रों व बूथों पर लगाई जाएगी, उनके लिए भी बिजली, पानी आदि की समस्त सुविधाएं मुहैया कराई जाए। उन्होंने मतदान केन्द्रों व बूथों पर साइन बोर्ड, रैंप, बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिये, ताकि मतदान के दिन आने वाले मतदाताओं को कोई समस्या न हो।
इस अवसर पर डीसीपी नोएडा विद्या सागर मिश्र, उप जिलाधिकारी दादरी विवेकानंद मिश्र, हाईराइज सोसाइटी के समस्त पदाधिकारीगण, पुलिस एवं जिला प्रशासन के अधिकारी गण उपस्थित रहे। -

#LoksabhaElection2024: निर्वाचन आयोग ने सभी राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों एवं केन्द्रीय एजेंसियों के प्रमुखों को शांतिपूर्ण और प्रलोभन मुक्त आम चुनाव 2024 सुनिश्चित करने का निर्देश दिया
#LoksabhaElection2024:निर्वाचन आयोग ने लोकसभा और राज्य के चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व प्रलोभन मुक्त कराने के लिए कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा तथा उसका आकलन करने, गैर-कानूनी गतिविधियों की रोकथाम, जब्ती और अंतर-राज्यीय और अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर कड़ी निगरानी के लिए आज सभी राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई। संयुक्त समीक्षा का उद्देश्य सीमाओं की रक्षा करने वाली केंद्रीय एजेंसियों के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के अधिकारियों के बीच बेरोकटोक समन्वय और सहयोग के लिए सभी संबंधित हितधारकों को एक ही मंच पर लाना था। आयोग ने प्रत्येक राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों की विस्तार से समीक्षा की।
मुख्य चुनाव आयुक्त श्री राजीव कुमार की अध्यक्षता में चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार और श्री सुखबीर सिंह संधू के साथ हुई बैठक में राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों एवं सीमाओं की रक्षा करने वाली केन्द्रीय एजेंसियों के शीर्ष अधिकारियों ने भाग लिया।

सीईसी राजीव कुमार ने अपनी प्रारंभिक टिप्पणी में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और प्रलोभन मुक्त चुनाव सुनिश्चित करने के लिए आयोग की प्रतिबद्धता व्यक्त की और सभी हितधारकों से चुनावी प्रक्रिया की अखंडता को बनाए रखने एवं समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि प्रत्येक मतदाता बिना किसी डर या भय के अपने मताधिकार का उपयोग कर सके। सीईसी श्री कुमार ने सभी राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों और एजेंसियों से स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भय-मुक्त चुनाव के लिए अपने ‘संकल्प’ को ठोस ‘कार्रवाई’ में बदलने का आह्वान किया।


इस बैठक के दौरान विचार किए गए प्रमुख मुद्दों में पड़ोसी राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता, सभी राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में पर्याप्त रूप से प्रदान की गई सीएपीएफ की सावधानीपूर्वक तैनाती; सीमावर्ती राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में सीएपीएफ कर्मियों की आवाजाही और परिवहन के लिए आवश्यक सहायता; सीमावर्ती क्षेत्रों में उन फ़्लैशपॉइंटों की पहचान और निगरानी करना जिनका चुनाव प्रक्रिया पर प्रभाव पड़ सकता है; पिछले अनुभवों के आधार पर सांप्रदायिक तनाव को दूर करने के लिए निवारक उपाय, और गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ खुली सीमाओं को सुरक्षित करने की अनिवार्यता।
आयोग ने अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के पार नशीले पदार्थों, शराब, हथियारों और विस्फोटकों सहित प्रतिबंधित वस्तुओं की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए कड़ी निगरानी के महत्व पर जोर किया। कुछ राज्यों में अवैध गांजे की खेती पर अंकुश लगाने, सीमाओं पर शराब और नकदी की आवाजाही के निकास व प्रवेश बिंदुओं की पहचान करने का निर्देश दिया गया।

आयोग ने अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र जैसे 11 राज्यों के चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में मतदान टीमों को पहुंचाने के लिए भारतीय वायु सेना और राज्य नागर विमानन विभाग के सहयोग की समीक्षा की। विशेष रूप से छत्तीसगढ़ और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में खतरे की आशंका के आधार पर राजनीतिक पदाधिकारियों व उम्मीदवारों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपायों के निर्देश दिए गए। मणिपुर में हाल की हिंसा और उथल-पुथल एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने की जटिलता पर भी गौर किया गया, साथ ही आयोग ने आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों की सहायता के लिए त्वरित कार्रवाई करने और चुनावी प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
निम्नलिखित सामान्य निर्देश दिए गए:
कानून एवं व्यवस्था संबंधी
- अंतर्राष्ट्रीय और अंतर-राज्यीय सीमाओं पर कड़ी निगरानी के लिए अनिवार्य जांच चौकियां
- सीमावर्ती जिलों के बीच अपराधियों और असामाजिक तत्वों के बारे में खुफिया जानकारी साझा करना
- आखिरी 48 घंटों के दौरान फर्जी मतदान रोकने के लिए अंतर-राज्यीय सीमाओं को सील करना
- सीमावर्ती जिलों की नियमित अंतर-राज्यीय समन्वय बैठकें
- राज्य पुलिस द्वारा अंतर-राज्यीय सीमावर्ती जिलों पर गश्त में तेजी लाई जाएगी
- सीमावर्ती राज्यों के समन्वय से रणनीतिक स्थानों पर अतिरिक्त नाके स्थापित किए जाएंगे
- मतदान के दिन अंतर-राज्यीय सीमा सील
- सीमावर्ती राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के उत्पाद शुल्क आयुक्त परमिट की प्रामाणिकता की जांच सुनिश्चित करें, विशेष रूप से सीमावर्ती जिलों में शराब की दुकानों की औचक जांच की जाए।
- लाइसेंसी हथियारों को समय पर जमा करना और गैर-जमानती वारंट का निष्पादन
- भगोड़ों, हिस्ट्रीशीटरों, चुनाव संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई
- खतरे की आशंका के आधार पर राजनीतिक पदाधिकारियों/उम्मीदवारों को पर्याप्त सुरक्षा कवर
खर्च की निगरानी:
- अंतर-राज्यीय और अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर अवैध शराब, नकदी, नशीले पदार्थों का प्रवाह रोकना।
- चेकपोस्टों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी को मजबूत करना।
- पुलिस, आबकारी, परिवहन, जीएसटी एवं वन विभाग द्वारा संयुक्त चेकिंग एवं अभियान ।
- हेलीपैड, हवाई अड्डों, बस स्टेशनों और रेलवे स्टेशनों पर कड़ी निगरानी।
- शराब और नशीले पदार्थों के सरगनाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई; देशी शराब के प्रवाह में कटौती; इसे प्रणालीगत तरीके से बंद करने के लिए फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज स्थापित करें।
- शराब, नकदी, नशीली दवाओं और मुफ्त उपहारों को लाने-ले जाने वाले संवेदनशील मार्गों का मानचित्रण।
केन्द्रीय एजेंसियों को दिशा-निर्देश
- भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स द्वारा कड़ी निगरानी; भारत नेपाल सीमा विशेष रूप से नेपाल के साथ खुली सीमा वाले क्षेत्रों में एसएसबी द्वारा निगरानी; भारत-बांग्लादेश सीमा और पश्चिमी सीमाओं पर बीएसएफ द्वारा; भारत-चीन सीमा पर आईटीबीपी द्वारा और तटीय क्षेत्र वाले राज्यों में भारतीय तटरक्षक बल द्वारा कड़ी निगरानी।
- असम राइफल्स राज्य पुलिस, सीएपीएफ आदि के साथ नियमित संयुक्त सुरक्षा समन्वय बैठकें आयोजित करेगी।
- एसएसबी किसी भी गैर-कानूनी गतिविधि के लिए नेपाल और बांग्लादेश के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखेगी, खासकर मतदान के 72 घंटे पहले।
- नागरिक प्रशासन के सहयोग से सीएपीएफ की नव नियुक्त कंपनियों के लिए क्षेत्र का परिचित होना सुनिश्चित करें।
- राज्य पुलिस के समन्वय से संयुक्त जांच चौकियां स्थापित करें।
समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव, डीजीपी, प्रमुख सचिव (गृह), प्रधान सचिव (आबकारी), मुख्य निर्वाचन अधिकारी और सभी राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के राज्य पुलिस नोडल अधिकारी, सीमाओं की सुरक्षा में शामिल केंद्रीय एजेंसियों के प्रमुख, अर्थात् सीमा सुरक्षा बल, असम राइफल्स, सशस्त्र सीमा बल, भारत तिब्बत सीमा पुलिस और तटरक्षक बल प्रमुख, सीआरपीएफ प्रमुख, केन्द्रीय सीएपीएफ नोडल अधिकारी, अपर सचिव गृह मंत्रालय और रक्षा तथा रेलवे मंत्रालय के प्रतिनिधि शामिल हुए।
-

Loksabha Election 2024: बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पांचवीं उम्मीदवारों की सूची जारी की
3. पटना सा हि ब- रवि शंकर प्रसा द
4. मंडी – कंगना रनौ त
5. कुरूक्षेत्र – नवी न जिं दल.
6. दुमदु का – सी ता सो रेनरे
7. बेलगा म – जगदी श शेट्टा र
8. चि क्का बल्ला पुर- के सुधा करन
9. संबलपुर- धर्मेंद्र प्रधा न
10. बा ला सो र- प्रता प सा रंगीरं गी
11. पुरी – संबि त पा त्रा
12. मेरठ – अरुण गो वि ल
13. पी ली भी त-जि ति न प्रसा द
14. बर्धमा न-दुर्गादु र्गापुर – दि ली प घो ष
15. तमलुक- न्या यमूर्ति अभि जी त गंगो पा ध्या य
16. दा र्जि लिं ग – रा जू बि स्ता
17. सुल्ता नपुर – मेनका गां धी
18. सहा रनपुर – रा घव लखनपा ल
19. बदा यूं -दुर्विदुर्विजय शा क्य
20. हा थरस – अनूप वा ल्मि की
21. अली गढ़ – सती श गौ तम
22. गा जि या बा द – अतुल गर्ग
23. मुरा दा बा द – सर्वेश सिं ह
24. बरेलीरे ली – छत्रपा ल सिं ह गंगवा र
25. बहरा इच – अरविं द गों ड
26. बा रा बंकी – रा जरा नी रा वत
27. का नपुर – रमेश अवस्थी
28. केंद्रपा ड़ा – बैजयंत जय पां डा
29. हि सा र- रंजीरं जीत चौ टा ला
30. सो नी पत- अरविं द कुमा र शर्मा
31. रो हतक-मो हन ला ल बडो ली
32. टों क-सवा ई मा धो पुर – सुखबी र सिं ह जौ ना पुरि या
33. रा जसमंद-महि मा वि श्वेश्वर सिं ह
34. जयपुर- मंजू शर्मा
35. गंगा नगर- प्रि यंका बा लन
36. झुंझुनू – शुभकरण चौ धरी
37. जयपुर ग्रा मी ण स- रा व रा जेंद्र सिं ह
38. अजमेर – भा गी रथ चौ धरी
39. उजि या रपुर – नि त्या नंद रा य
40. आरा -आर के सिं ह
41. पा टलि पुत्र – रा मकृपा ल या दव
42. औरंगारं गाबा द- सुशी ल कुमा र सिं ह
43. नवा दा – वि वेक ठा कुर
44. पूर्वी चम्पा रण – रा धा मो हन सिं ह
45. पश्चि मी चम्पा रण- संजय जा यसवा ल
46. वा यना ड- के सुरेंद्ररेंन
47. रा जा मुंदरी से डी . पुरंदेरं देश्वरी
48. सि क्कि म से दि नेश चंद्र नेपा ल
49. कां गड़ा से रा जी व भा रद्वा ज
50. सा रण से रा जी व प्रता प रूडी
51. महरा जगंज से जना र्दन सिं ह सि ग्री वा ल
52. रा जमपेट से एन कि रण कुमा र रेड्डीरे ड्डी
53. अरा कु (एसटी ) – को था पल्ली गी ता
54. सा सा रा म (अ.जा .) – शि वेश रा म
55. बक्सर – मि थि लेश ति वा री ,बक्सर
56. मुजफ़्फरपुर- रा ज भूषण नि षा द
57. दरभंगा – गो पा ल जी ठा कुर
58. अररि या – प्रदी प कुमा र सिं ह
59. मधुबनी – अशो क कुमा र या दव
60. पश्चि म चम्पा रण डॉ . संजय जयसवा ल
61. ति रूपति (एससी ) – वरप्रसा द रा व
62. नरसा पुरम- बुपति रा जू श्री नि वा स वर्मा
63. अना का पल्ले- सी .एम.रमेश
64. दक्षि ण गो वा – पल्लवी श्री नि वा स डेम्पो
65. उत्तर कन्नड- वि श्वेश्वर हेगड़े कगेरी
66. रा यचूर- रा जा अमरेश्वरे र ना यक
67. धनबा द- ढुलू महतो
68. चतरा – का ली चरण सिं ह
69. वडो दरा – हेमंग यो गेशचंद्र जो शी
70. अमरेलीरे ली- भरतभा ई मनुभा ई सुता रि या
71. जूना गढ़- रा जेशभा ई चुडा समा
72. सुरेंद्ररें नगर- चंदूभादू भाई छगनभा ई शि हो रा
73. सा बरकां ठा – शो भना बेन महेंद्रसिं ह
74. महेसा णा – हरि भा ई पटेल
75. आलत्तूर – टी एन सरा सू
76. मि जो रम- वनला लहमुअका
77. बा रगढ़- प्रदी प पुरो हि त
78. सुंदरगढ़- जुएल ओरा म
79. क्यों झर- अनंत ना यक
80. मयूरभंज- ना बा चरण मा झी
81. भद्रक- अभि मन्यु सेठी
82. ढेंकना ल- रूद्र ना रा यण पा णी
83. बलां गी र – संगी ता कुमा री सिं ह देव
84. का ला हां डी – मा लवि का केशरी देव
85. नबंरंगरं पुर- बलभद्र मा झी
86. जगतसिं हपुर – बि भू प्रसा द तरा ई
87. भुवनेश्वर- अपरा जि ता सा रंगीरं गी
88. अस्का – अनि ता शुभदर्शि नी
89. ब्रह्मपुर- प्रदी प कुमा र पा णि ग्रही
90. को रा पुट- का लेरा मा झी
91. वा रंगरं ल- अरूरी रमेश
92. खम्मम- तन्द्रा वि नो द रा व
93. जलपा ईगुड़ी – जयंत रॉ य
94. रा यगंज- का र्ति क पॉ ल
95. कृष्णा नगर- रा जमा ता अमृता रॉ य
96. बैरकपुर- अर्जुन सिं ह
97. दम दम – शि लभद्र दत्त
98. बा रा सा त- स्वपन मजूमदा र
99. मथुरा पुर- अशो क पुरकैत
00. को लका ता दक्षि ण- देबा श्री चौ धरी
01. को लका ता उत्तर- ता पस रॉ य
02. उलूबेरि या – अरुण उदय पॉ ल चौ धरी
03. श्री रा मपुर- कबी र शंकर बो स
04. आरा मबा ग- अरूप कां ति दी गर
05. बर्धमा न- अशी म कुमा र सरका र
06. मेदि नी पुर- अग्नि मि त्र पॉ ल
07. सो ला पुर- रा म सा तपुते
08. गढ़चि रौ ली चि मूर- अशो क महा देव रा व नेते
09. भंडा रा – गों दि या – सुनी ल बा बूरा व मेंढे
10. को ल्लम् – जी कृष्णकुमा र
111. एर्ना कुलम्- केएस रा धा कृष्णन



