Category: दिल्ली

  • Noida Cyber Fraud Busted : फर्जी लोन कॉल सेंटर से विदेशी नागरिकों से ठगी, 12 गिरफ्तार

    Noida Cyber Fraud Busted : फर्जी लोन कॉल सेंटर से विदेशी नागरिकों से ठगी, 12 गिरफ्तार

    Noida Cyber Fraud Busted : थाना एक्सप्रेस वे पुलिस द्वारा संगठित रूप में फर्जी कॉल सेन्टर चलाकर गूगल ऐप के माध्यम से विदेशी लोगो का डाटा खरीदने व उनको लोन देने के नाम पर टेलीग्राम व स्काईप ऐप के माध्यम से कॉल करके व गिफ्ट कार्ड भेजकर धोखाधडी से पैसा लेने वाले कुल 12 अभियुक्त (10 अभियुक्त और 02 अभियुक्ता) को किया गिरफ्तार, कब्जे से 10 लेपटॉप, 16 मोबाईल फोन, 09 लैपटॉप चार्जर, 09 हैड फोन, 05 की बोर्ड, 05 माउस, 01 इंटरनेट राउटर, 01 आई फोन चार्जर बरामद।

    Noida Cyber Fraud Busted : कार्यवाही का विवरण – 

    Cyber Fraud : थाना एक्सप्रेसवे पुलिस द्वारा दिनांक 15.07.2025 को जेपी कोसमोस बिल्डिंग के टावर केएम 7 के 17 वे तल के फ्लैट में 12 लोगों द्वारा ऑफिस चलाकर विदेशो में बैठे लोगो का गूगल ऐप के माध्यम से डाटा खरीदते है व विदेशी नागरिको को लोन देने के नाम पर टेलीग्राम व स्काईप ऐप के माध्यम से कॉल कर लोन देने के नाम पर व गिफ्ट कार्ड भेजकर ठगी(Cyber Fraud) करते है। पर्याप्त साक्ष्य व बरामदगी के आधार पर 10 अभियुक्तों – 02 अभियुक्ता सहित कुल 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

    अपराध करने का तरीका 

    Cyber Fraud  : पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि इनके द्वारा फर्जी कॉल सेंटर(Cyber Fraud) का जेपी कोसमोस बिल्डिंग के टावर केएम 7 के 17 वे तल के फ्लैट में संचालन किया जा रहा था, यह लोग गूगल ऐप के माध्यम से डाटा खरीदते है जिसका ये लोग पैमेन्ट यूएसडीटी में यू0एस0 के लोगो को करते है जो डिजिटल करंसी या गिफ्ट वाउचर में होता है। मैसेज में नाम व मोबाईल नं0 आवश्यकतानुसार चेंज करते है। जिस व्यक्ति को लोन की जरूरत होती है व या तो इनको यस का मैसेज भेजता है या इनके द्वारा दिये गये नम्बर पर कॉल करता है । फिर ये उससे लोन कराने के लिए 300(डालर) की मांग करते है। अगर उसके पास पैसा होता है तो ये लोग उससे पैसा एप्पल ई-बाई, वालमार्ट गिफ्टकार्ड के माध्यम से पैमन्ट प्राप्त कर लेते है। यदि उसके पास पैसा नही होता तो उसको ये लोग फर्जी चेक भेजते है और वह व्यक्ति उस चेक का फोटो लेकर अपने अकाउंट में लगा देता है यदि बैंक उसको पैसा पे करता है तो पेमेन्ट उसके अकाउंट में आ जाता है। जिस पैसे को हम गिफ्ट कार्ड के माध्यम से ले लेते है  

    गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

    1.मुस्तफा शेख पुत्र चाँद बादशाह निवासी धारावी लक्ष्मी चाल प्लाट न0- 217 मुम्बई, हालपता- के.एम 07 फ्लैट न0- 1703 जे.पी कोसमास सेक्टर 134 नोएडा उम्र- 25 वर्ष

    2.चिनेवे पुत्र निकीते निवासी ग्राम लोसामी जिला फेक राज्य नागालैण्ड हालपता- किशनगढ दिल्ली उम्र- 22 वर्ष 

    3.दिनेश पाण्डेय पुत्र रामचन्द्र पाण्डेय निवासी भगत सिंह सरणी पंजाबी पार्क थाना सिलीगुडी जिला दार्जीलिंग प0 बंगाल हालपता- के.एम 07 फ्लैट न0- 1703 जे.पी कोसमास सेक्टर 134 नोएडा उम्र- 49 वर्ष

    4.सोहिल अजमिल पुत्र गुलाम हुसैन निवासी प्लाट न0- 1079 सालवी पोल, थाना गैक्वाड हवेली रामखड जिला अहमदाबाद गुजरात , हालपता- के.एम 07 फ्लैट न0- 1703 जे.पी कोसमास सेक्टर 134 नोएडा उम्र- 27 वर्ष 

    5.उमर सम्सी पुत्र रहमान सम्सी निवासी- प्लाट न0- 119 महाडा मालवानी मलाड वेस्ट मुम्बई उम्र- 44 वर्ष 

    6.कल्पेस शर्मा पुत्र रामाशीश शर्मा निवासी- प्लाट न0- 15ए विशाल नगर थाना किशनपुर जिला अहमदाबाद गुजरात हालपता- के.एम 07 फ्लैट न0- 1703 जे.पी कोसमास सेक्टर 134 नोएडा उम्र- 34 वर्ष

    7.आफताब कुरैशी पुत्र शमशाद कुरैसी निवासी रुम न0- 10 शयान अवेन्यु अपोजित अकबर टावर थाना सरखेज जिला अहमादबाद गुजरात हालपता- के.एम 07 फ्लैट न0- 1703 जे.पी कोसमास सेक्टर 134 नोएडा उम्र- 34 वर्ष 

    8.विडोव पुत्र साइमन निवासी- कंगला तुम्बी थाना सिगमई जिला कंगपोपी मणिपुर हालपता- के.एम 07 फ्लैट न0- 1703 जे.पी कोसमास सेक्टर 134 नोएडा उम्र- 31 वर्ष

    9.राम सेवक पुत्र फूलचन्द निवासी ग्राम पथराही थाना लदनिया जिला मधुबनी बिहार उम्र- 27 वर्ष 

    10.सत्यनारायण मण्डल पुत्र वचन मण्डल निवासी- विधवास थाना लदनिया जिला मधुबनी बिहार हालपता के .एम 07 फ्लैट न0- 1703 जे.पी कोसमास सेक्टर 134 नोएडा उम्र- 35

    11.थिजनो लुटो पुत्री के विसीजा नि गाव रेमीसिंगो जिला सेमिगयू नागालैड उम्र करीब 20 वर्ष 

    12.निबूले अकामी पुत्री खुदो अकामी नि0 गांव खुवेमी जिला फेक नागालैंड हाल पता के.एम 07 फ्लैट न0- 1703 जे.पी कोसमास सेक्टर 134 नोएडा उम्र- 21 वर्ष

    Noida Cyber Fraud Busted
    Noida Cyber Fraud Busted

    अभियोग का विवरण-

    मु0अ0स0 88/2025 धारा 319(2)/318(4) बी.एन.एस/ 66 डी  IT act (Cyber Fraud) पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

    बरामदगी का विवरण –   

    1. 10  लेपटॉप भिन्न भिन्न कम्पनी के 
    2. 16  एंड्रॉइड फोन भिन्न भिन्न कम्पनी के 
    3. 09 लैपटॉप चार्जर, 
    4. 09 हेड फोन 
    5. 05 की बोर्ड व 05 माउस 
    6. 01 इंटरनेट राउटर 
    7. 01 आई फोन चार्जर 

    Also Read This : Shubhanshu Shukla ISS मिशन : 1984 के बाद भारत के दूसरे अंतरिक्ष यात्री की सफलता

  •  India 2047 vision : हाउस ऑफ लॉर्ड्स लंदन में विकसित भारत 2047 विषय पर आयोजित कार्यक्रम में फेलिक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. डी.के गुप्ता रहे गेस्ट ऑफ ऑनर

     India 2047 vision : हाउस ऑफ लॉर्ड्स लंदन में विकसित भारत 2047 विषय पर आयोजित कार्यक्रम में फेलिक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. डी.के गुप्ता रहे गेस्ट ऑफ ऑनर

     India 2047 vision – भारत और यूके की न्यायिक सहयोग पर केंद्रित रहा कार्यक्रम, डॉ. गुप्ता ने कहा कि न्याय, स्वास्थ्य और शिक्षा के बिना विकास अधूरा

    नोएडा। ब्रिटेन की संसद हाउस ऑफ लॉर्ड्स में सोमवार को एक अंतरराष्ट्रीय विचार-मंथन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें भारत और यूनाइटेड किंगडम की न्यायिक प्रणालियों के बीच सहयोग की संभावनाओं पर गहन चर्चा की गई। इस आयोजन का केंद्रबिंदु रहा विकसित  India 2047 vision की दिशा में मार्गदर्शन। इस मौके पर नोएडा स्थित फेलिक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. धर्मेन्द्र कुमार (डी.के.) गुप्ता को गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में आमंत्रित किया गया।

    डॉ. डी.के. गुप्ता ने बताया विकास का वास्तविक रास्ता

    डॉ. डी.के. गुप्ता ने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं इस ऐतिहासिक मंच का हिस्सा बना। जब हम विकसित भारत की बात करते हैं, तो हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि न्याय, स्वास्थ्य और शिक्षा के बिना कोई भी देश पूर्ण रूप से विकसित नहीं हो सकता। भारत ने बीते दशकों में प्रगति की है, लेकिन न्यायिक प्रक्रियाओं की गति, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और शिक्षा की गुणवत्ता में और सुधार की जरूरत है। अगर भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनना चाहता है तो उसे इन बुनियादी स्तंभों पर गहराई से काम करना होगा। 

    India 2047 vision : House of Lords London
    India 2047 vision : House of Lords London : Dr. D.K. Gupta

    ग्रामीण पहुंच और ग्लोबल साझेदारी: तकनीक से विकास की ओर

    तकनीक के बढ़ते उपयोग को सराहते हुए कहा कि टेलीमेडिसिन और डिजिटल हेल्थ के क्षेत्र में भारत ने बड़ी छलांग लगाई है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों तक इसकी समुचित पहुंच अब भी चुनौती है। भारत और यूके के बीच स्वास्थ्य और न्यायिक क्षेत्रों में अनुभव साझा करने को जरूरी बताया। भारत और ब्रिटेन दोनों ही लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं हैं और न्यायिक प्रणाली में सुधार, पारदर्शिता और आम आदमी की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए परस्पर सहयोग से बहुत कुछ सीखा और सिखाया जा सकता है। 

    India 2047 vision : भारत-UK प्रतिनिधियों का संवाद और सम्मान का समारोह

    कार्यक्रम के आयोजक लॉर्ड रामी रेंजर ने कहा कि यह आयोजन भारत की ग्लोबल छवि को मजबूती देने और नीतिगत चर्चाओं के लिए मंच प्रदान करने का एक प्रयास है। उन्होंने डॉ. डीके गुप्ता का आभार जताते हुए कहा कि उनका अनुभव और दृष्टिकोण इस चर्चा को और भी समृद्ध बना गया। कार्यक्रम के समापन पर एक औपचारिक रात्रिभोज आयोजित किया गया, जिसमें ब्रिटेन और भारत से आए प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, डॉक्टर्स और नीति-निर्माताओं ने आपसी सहयोग और विचारों का आदान-प्रदान किया। 

    Dr. D.K. Gupta
    India 2047 vision : Dr. D.K. Gupta

    हाउस ऑफ लॉर्ड्स में भारत-UK संबंधों की मजबूती पर जोर

    इस विशिष्ट आयोजन की मेजबानी लॉर्ड रामी रेंजर एफआरएसए ने की। कार्यक्रम लंदन के ऐतिहासिक चोलमोंडले रूम एंड टैरेस हाउस ऑफ लॉर्ड्स में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ब्रिटिश संसद के वरिष्ठ सदस्य एंड्रू रोसिंडल विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भारत-ब्रिटेन संबंधों की ऐतिहासिक गहराई और न्यायिक प्रणाली में सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।

    Also Read This : G7 Summit 2025 : Key Takeaways from Kananaskis

  • Dwarka, दिल्ली: एक आधुनिक उप-नगर की पूरी  जानकारी और लेटेस्ट अपडेट

    Dwarka, दिल्ली: एक आधुनिक उप-नगर की पूरी  जानकारी और लेटेस्ट अपडेट

    Dwarka, नई दिल्ली के South-western हिस्से में स्थित, एशिया के सबसे बड़े आवासीय उप-नगरों में से एक है, जिसे दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने एक सुनियोजित शहरी केंद्र के रूप में विकसित किया है। भगवान कृष्ण के पौराणिक Dwarka साम्राज्य के नाम पर बनी यह उप-नगर किफायती आवास, अच्छी कनेक्टिविटी और आधुनिक बुनियादी ढांचे के लिए जानी जाती है। 

    ऐतिहासिक बैकग्राउंड और विकास

    Dwarka का आधुनिक विकास डीडीए के “शहरी विस्तार परियोजनाओं” के तहत शुरू हुआ, जिसने ऐतिहासिक रूप से पप्पनकला के हिस्सों को एक सुव्यवस्थित उप-नगर में बदल दिया। 5,648 हेक्टेयर में फैला द्वारका 29 सेक्टरों में विभाजित है और इसमें 1,718 आवासीय परिसर हैं, जहां लगभग 11 लाख लोग रहते हैं। इसे डीडीए की स्मार्ट सिटी मिशन के तहत “स्मार्ट उप-नगर” के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसमें टिकाऊ शहरी जीवन और उन्नत बुनियादी ढांचे पर जोर दिया गया है।

    Dwarka की रणनीतिक स्थिति, गुरुग्राम और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) के निकट होने के कारण, इसके विकास को गति मिली है। 2017 में, भारत सरकार ने द्वारका को चाणक्यपुरी के बाद दूसरा डिप्लोमैटिक एन्क्लेव घोषित किया, जिसमें 39 देशों के लिए 34 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई। इसके अलावा, 2016 में मंजूर एक अत्याधुनिक प्रदर्शनी-सह-सम्मेलन केंद्र का निर्माण कार्य चल रहा है, जो द्वारका की वैश्विक अपील को और बढ़ा रहा है।

    Dwarka, delhi
    Dwarka, delhi

    कनेक्टिविटी: द्वारका की प्रमुख ताकत

    द्वारका का मजबूत परिवहन नेटवर्क इसे दिल्ली के सबसे अच्छे जुड़े इलाकों में से एक बनाता है:

    • मेट्रो रेल: द्वारका में दिल्ली मेट्रो की आठ स्टेशन हैं, जो ब्लू लाइन (द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी), मैजेंटा लाइन (बॉटैनिकल गार्डन से जनकपुरी वेस्ट), और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (द्वारका सेक्टर 21 से नई दिल्ली) पर हैं। सेक्टर 21 स्टेशन IGI हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 से सीधा इंटरचेंज प्रदान करता है।
    • सड़कें: द्वारका रोड, अर्बन एक्सटेंशन रोड (यूईआर) II, नजफगढ़ रोड, और पंखा रोड जैसी प्रमुख सड़कें द्वारका को उत्तम नगर, विकास पुरी, और दिल्ली कैंट जैसे क्षेत्रों से जोड़ती हैं। मार्च 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटित 29 किमी लंबा, आठ-लेन वाला द्वारका एक्सप्रेसवे दिल्ली और गुरुग्राम के बीच यात्रा समय को काफी कम कर चुका है, जिससे दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर भीड़ कम हुई है।
    • आगामी बुनियादी ढांचा: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा द्वारका एक्सप्रेसवे को आईजीआई हवाई अड्डे और एनएच-48 से जोड़ने वाली 5.1 किमी की सुरंग का ट्रायल रन चल रहा है। शिव मूर्ति-महिपालपुर से नेल्सन मंडेला रोड तक 5 किमी की एक और सुरंग का निर्माण 2026 में शुरू होगा, जो दक्षिण दिल्ली और एनसीआर के लिए सिग्नल-मुक्त कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।
    dwarka expressway connectivity
    Dwarka expressway connectivity

    आवासीय और रियल एस्टेट बाजार

    Dwarka में मुख्य रूप से निम्न-उंचाई वाले अपार्टमेंट और सहकारी समूह आवास सोसायटी (सीजीएचएस) हैं, जिनमें ऊंची इमारतें सीमित हैं। सबसे आम कॉन्फिगरेशन 3 BHK और 4 बीएचके फ्लैट्स हैं, जिनमें जून 2025 तक 500 से अधिक बिक्री के लिए और 100 से अधिक किराए के लिए उपलब्ध हैं। संपत्तियों की कीमतों में लगातार वृद्धि हुई है, जिसमें 2020 से 2022 तक औसतन 5.78% की वृद्धि दर्ज की गई, और 2019 से मध्य-2024 तक द्वारका एक्सप्रेसवे के आसपास 79% की उछाल (5,359 रुपये से 9,600 रुपये प्रति वर्ग फीट) देखी गई।

    प्रमुख आवासीय परियोजनाओं में न्यू ज्योति अपार्टमेंट्स, दक्षिणायन अपार्टमेंट, मयंक अपार्टमेंट्स, और सनी वैली अपार्टमेंट्स शामिल हैं। द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ किफायती आवास योजनाएं मध्यम और उच्च वर्ग के खरीदारों को आकर्षित करती हैं, जिसमें टाटा हाउसिंग, इंडियाबुल्स, और एटीएस जैसे डेवलपर्स 140 से अधिक परियोजनाओं का नेतृत्व कर रहे हैं।

    Dwarka रियल एस्टेट बाजार
    Dwarka रियल एस्टेट बाजार

    हालांकि, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (SDMC) द्वारा अनियमित कचरा संग्रहण के कारण स्वच्छता संकट एक चुनौती है। दिल्ली उच्च न्यायालय 2014 से इस मुद्दे को संबोधित कर रहा है, डीडीए और एसडीएमसी से स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करने का आग्रह कर रहा है।

    Dwarka : जीवनशैली और सुविधाएं

    Dwarka आधुनिक सुविधाओं के साथ उच्च जीवन स्तर प्रदान करता है:

    • खरीदारी और भोजन: पैसिफिक मॉल, वेगस मॉल, और पिनकल मॉल जैसे लोकप्रिय मॉल प्रमुख ब्रांड्स, फूड कोर्ट, और मनोरंजन क्षेत्र प्रदान करते हैं। भोजन के विकल्पों में बारकोडर कैफे (यूरोपीय शैली और उत्तर भारतीय व्यंजन) और फिंगरलिकरज़ (द्वारका सेक्टर 11 मेट्रो स्टेशन के पास फास्ट फूड) शामिल हैं।
    • शिक्षा: माउंट कार्मेल, डीपीएस द्वारका, और जीडी गोएंका जैसे स्कूल, साथ ही नेटाजी सुभास यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी और राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय जैसे उच्च शिक्षण संस्थान, द्वारका को शैक्षिक केंद्र बनाते हैं।
    • स्वास्थ्य सेवाएं: मणिपाल हॉस्पिटल, महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल, और वेंकटेश्वर हॉस्पिटल प्रमुख अस्पताल हैं।
    • मनोरंजन: सेक्टर 11 में डीडीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स टेनिस, बैडमिंटन, क्रिकेट, और तैराकी की सुविधाएं प्रदान करता है। सेक्टर 24 में 18-होल गोल्फ कोर्स और सेक्टर 20 में भारत वंदना पार्क (220 एकड़) का विकास हो रहा है।
    • सांस्कृतिक आयोजन: द्वारका में इंडियन व्हीलचेयर प्रीमियर लीग (आईडब्ल्यूपीएल) जैसे सामुदायिक आयोजन होते हैं, जिसका छठा संस्करण 2025 में होगा। श्री राम लीला सोसाइटी द्वारा 2024 दशहरा के लिए 211 फीट का रावण पुतला भी बनाया गया।
    Dwarka, delhi
    Dwarka, delhi

    हाल के अपडेट (जून 2025)

    • बुनियादी ढांचा विकास: मार्च 2024 से चालू द्वारका एक्सप्रेसवे के गुरुग्राम खंड ने कनेक्टिविटी को बढ़ाया है, लेकिन सर्विस रोड की कमी एक समस्या है, जिसके लिए एनएचएआई ने हरियाणा सरकार से आग्रह किया है। दौलताबाद चौक पर 44 दिनों तक विस्तार संयुक्त प्रतिस्थापन के लिए बंद होने से यातायात में व्यवधान हुआ, जिससे निवासियों ने बेहतर प्रबंधन की मांग की।
    • सुरक्षा चिंताएं: जून 2025 में एक आवासीय अपार्टमेंट में आग लगने की घटना में आठ दमकल गाड़ियां तैनात की गईं, कोई हताहत नहीं हुआ। 2024 में एक डुप्लेक्स अपार्टमेंट में लगी आग से तीन लोगों की मौत हो गई, जिसने आग से सुरक्षा में खामियों को उजागर किया, जैसे गैर-कार्यशील उपकरण और अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्रों की कमी।
    • **Crime and Security: जून 2024 में दिल्ली पुलिस ने 71 illegal immigrants को गिरफ्तार किया, जिनमें 47 Bangladeshi शामिल थे, जो बढ़ी हुई निगरानी को दर्शाता है।। अन्य घटनाओं में गोयला डेरी में होली उत्सव के दौरान हिंसा और 2021 में बीजेपी नेता सुरेंद्र मतियाला की हत्या शामिल है।।
    • शिक्षा विवाद: दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) द्वारका ने बकाया फीस के कारण छात्रों को पुस्तकालय में बंद करने के लिए आलोचना का सामना किया, जिसे जिसे जिसे दिल्ली उच्चे न्यालायल ने ने “मानसिक उत्पीड़न” कहा।। अपरेल 2024 में मनमाने फी वृद्धि के खिलाफ अभिभावकों ने विरोध किया।।
    • Political activity: द्वारका में 2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप, बीजेपी, और कॉन्ग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। आप ने पिछले दशक से सीट पर कब्जा किया हुआ है। 2024 लोक सभा और 2025 विधानसभा चुनावों से पहले पीएम मोदी की रैलियों ने इसके निर्वाचनी महत्व को रेखांकित किया।
    Chandni chowk to Dwarka
    Chandni chowk to Dwarka

    चुनौतियां और भविष्य की संभावनाएं

    Dwarka की कनेक्टिविटी और कनेक‍ विता इसे लोकप्रिय बनाती है, लेकिन स्वच्छता, आग से सुरक्षा, और बुनियादी ढांचे के मरम्मत के दौरान यातायात प्रबंधन जैसे मुद्दे बने हुए हैं। डीडीए की स्मार्ट सिटी पहल, आगामी सुरंगें, और डिप्लोमैटिक एन्क्लेव द्वारका को वैश्विक और आवासीय केंद्र के रूप में उन्नत करेंगे। द्वारका एक्सप्रेसवे पर रियल एस्टेट बाजार निवेशकों को आकर्षित करता है, जिसमें इंडियाबुल्स सेंट्रम पार्क और और अदानी ओयस्टर ग्रीन्स जैसे लग्जरी प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।।

    Also Read This : Israel Iran war : इज़राइल और ईरान में तनाव बढ़ा, हमले और जवाबी कार्रवाई से हड़कंप

    द्वारका, दिल्ली, आधुनिक शहरी नियोजन और सांस्कृतिक जीवंतता का मिश्रण है, जो निवासियों के लिए संतुलित जीवनशैली प्रदान करता है।। गुरुग्राम, आईजीआई हवाई अड्डे, और और प्रमुख वाणिज्यिक केंद्रों से निकटता, साथ ही चल रही बुनियादी ढांचा परियोजनाएं, इसे घर खरीददारों और और निवेशकों के लिए आकर्षक बनाती हैं।। हालांकि, सैंनटेशन, सुरक्षा और और नागरिक समस्याओं को संबोधित करना इसके विकास को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण होगा।। चाहे आप नया घर तलाश रहे हों या दिल्ली के उभरते उपनगरों को देख रहे हों, द्वारका एक गतिशील गंतव्य है जिसे देखना चाहिए।।

  • Missing Child : थाना फेस-2 पुलिस ने हरियाणा पुलिस की सहायता से वर्ष 2015 में गेझा मंदिर के पास से लापता/अपह्रत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।

    Missing Child : थाना फेस-2 पुलिस ने हरियाणा पुलिस की सहायता से वर्ष 2015 में गेझा मंदिर के पास से लापता/अपह्रत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।

    Missing Child : घटना का संक्षिप्त विवरण

    दिनांक 06 नवंबर 2015 को लगभग 07 वर्षीय बालक ग्राम गेझा, थाना फेस-2 क्षेत्र से खेलते समय लापता हो गया था। गुमशुदगी की सूचना 08 नवंबर 2015 को दी गई, जिसके आधार पर मुकदमा संख्या 723/2015, धारा 363 भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया। कई वर्षों तक प्रयास के बावजूद सुराग न मिलने पर 20 दिसंबर 2022 को अंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत की गई थी।

    Missing Child
    Missing Child

    Missing Child : बरामदगी की प्रक्रिया

    1- दिनांक 28 मई 2025 को थाना सूरजकुंड, फरीदाबाद (हरियाणा) में एक बालक के अपहरण(Missing Child) की एफआईआर दर्ज हुई।

    2- 02 जून 2025 को सूरजकुंड पुलिस द्वारा अभियुक्त मंगल कुमार के कब्जे से अपहृत बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया।

    3- पूछताछ में मंगल कुमार ने यह जानकारी दी कि उसके पास एक और बच्चा वर्षों से है, जिसे नोएडा से लाया गया था, परंतु उसका नाम अब बदल चुका है।

    4- सूरजकुंड पुलिस द्वारा उक्त जानकारी थाना फेस-2 पुलिस को दी गई, लेकिन बच्चे के बदले नाम के कारण पूर्व की किसी भी गुमशुदगी या अपहरण से उसका मिलान नहीं हो पाया।

    5- थाना फेस-2 पुलिस ने तत्परता से बच्चे को अपने थाने बुलाया और समझा-बुझाकर पूछताछ की गई।

    6- पूछताछ से स्पष्ट हुआ कि बालक का नाम बदला गया था, और मुकदमा किसी अन्य नाम से दर्ज है। बच्चे की वास्तविक पहचान जानने के लिए थाना फेस-2 पुलिस द्वारा 10 वर्षों के अपराध रजिस्टर, याददाश्त रजिस्टर व गुमशुदा रजिस्टर का अवलोकन किया गया।

    7- अभिलेखों का लगातार 6 घंटे तक गहन अध्ययन किया गया। परिणामस्वरूप यह तथ्य उजागर हुआ कि यह वही बच्चा है जिसकी गुमशुदगी मु0अ0सं0-723/2015 में दर्ज थी।

    Missing Child
    Missing Child

    8- बरामद बच्चे को अपने माता-पिता का नाम तो ज्ञात था परंतु पता इत्यादि की जानकारी नही थी, जिससे बालक के परिजनों से संपर्क किया जा सके।

    9- थानें पर पंजीकृत FIR में दर्ज मोबाइल नंबर बच्चे के पिता के मित्र का था, जो पहले नोएडा में रहते थे अब आगरा में रहते हैं।

    10- उक्त व्यक्ति से संपर्क कर माता-पिता के मूल निवास की जानकारी प्राप्त कर उन्हें बच्चे मिलनें की सूचना दी गई।

    11- अचानक 10 वर्षों बाद अपने बेटे के मिलने की सूचना से माता-पिता को विश्वास नहीं हुआ। उन्होंने बच्चे की शारीरिक पहचान पूछी, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके बेटे की दाहिने हाथ की एक ऊँगली कटी हुई है और बायीं आँख के नीचे चोट का निशान है।

    12- उक्त निशानों की पुष्टि होने पर परिजनों को विश्वास हुआ और उन्होंने बड़े बेटे, चाची और जीजा को थाना फेस-2 भेजा। परिजनों ने बच्चे को देखते ही पहचान लिया और भावुक होकर गले से लिपट गए।

    13- बरामद बालक ने भी इतने वर्षों बाद तुरंत अपने बड़े भाई को पहचान लिया।

    14- माता-पिता, जो अब मैनपुरी में निवास कर रहे हैं, को तत्काल सूचना देकर नोएडा बुलाया गया है।

    15- बालक को CWC (बाल कल्याण समिति) के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

    16- तत्पश्चात, बच्चे का बीएनएसएस की धारा 183 (पूर्ववर्ती धारा 164 सीआरपीसी) के अंतर्गत माननीय न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज कराया जाएगा।

    Missing Child
    Missing Child

    17- माननीय न्यायालय से विधिसम्मत अनुमति प्राप्त कर बालक एवं उसके पिता का डीएनए मिलान नियमानुसार कराया जाएगा।

    18- थाना फेस-2 पुलिस द्वारा खोए हुए बच्चे को 10 वर्षों बाद परिजनों से मिलवाने की इस सराहनीय कार्यवाही की जनता द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।

    Also Read This : Sonam and Raja Raghuvanshi हत्याकांड: हनीमून से हत्या तक की सनसनीखेज कहानी

    Missing Child : यह सफलता थाना फेस-2 पुलिस की सतर्कता, मानवीय दृष्टिकोण, और अदम्य संकल्प का प्रतिफल है।

    नोट- डीसीपी सेंट्रल नोएडा द्वारा बालक को सकुशल बरामद करने वाली टीम को 25000 रुपये के इनाम से पुरस्कृत किया गया है।

    मीडिया सेल

    पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।

  • Labor Registration नोएडा सेक्टर-93 में श्रमिक पंजीकरण अभियान का सफल समापन

    Labor Registration नोएडा सेक्टर-93 में श्रमिक पंजीकरण अभियान का सफल समापन

    Labor Registration : अभियान का आयोजन और उद्देश्य

    नोएडा, 4 जून 2025: सेक्टर-93 में स्थित एल्डिको यूटोपिया सोसाइटी में फील द चेंज फाउंडेशन ने उत्तर प्रदेश श्रम विभाग के सहयोग से एक महत्वपूर्ण Labor Registration अभियान का आयोजन किया। इस अभियान का प्राथमिक उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और उनके मूलभूत अधिकारों को सुनिश्चित करना था।

    Labor Registration by Feel The Change Foundation
    Labor Registration by Feel The Change Foundation

    Labor Registration : रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया और प्रभाव

    इस अभियान के दौरान 40 से अधिक श्रमिकों का सफलतापूर्वक पंजीकरण किया गया। पंजीकृत श्रमिकों को अब विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे स्वास्थ्य बीमा, पेंशन, और अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभों का अवसर प्राप्त होगा। यह प्रयास श्रमिकों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने और उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

    Labor Registration by Feel The Change Foundation
    Labor Registration by Feel The Change Foundation

    RWA और फाउंडेशन का योगदान

    एल्डिको यूटोपिया सोसाइटी की RWA अध्यक्ष लता अग्रवाल ने “Feel The Change Foundation” के इस सामाजिक प्रयास की प्रशंसा की और इसे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाला प्रेरणादायक कदम बताया। फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास राज तिवारी और सचिव जेपी मंडल ने इस मुहिम का कुशलतापूर्वक नेतृत्व किया, जिसे स्थानीय समुदाय और श्रमिकों ने व्यापक रूप से सराहा।

    Also Read This : Virushka का दिल छू लेने वाला पल :  RCB की IPL 2025 जीत के बाद चर्चा में 

    RWA और फाउंडेशन का योगदान
    RWA और फाउंडेशन का योगदान

    भविष्य की संभावनाएं और प्रभाव

    इस अभियान ने न केवल श्रमिकों के अधिकारों को मजबूती दी, बल्कि समाज में सामाजिक समावेशन और समानता को बढ़ावा देने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। फाउंडेशन की इस पहल से यह उम्मीद जगी है कि भविष्य में और अधिक श्रमिकों को उनके हक और सरकारी योजनाओं का पूर्ण लाभ प्राप्त होगा, जिससे उनका जीवन और अधिक सुरक्षित और समृद्ध बनेगा।

  • Pakistan airspace closure : भारत ने पाकिस्तानी विमानों के लिए 23 मई 2025 तक हवाई क्षेत्र किया बंद

    Pakistan airspace closure : भारत ने पाकिस्तानी विमानों के लिए 23 मई 2025 तक हवाई क्षेत्र किया बंद

    Pakistan airspace closure – भारत ने पाकिस्तानी विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र में प्रवेश पर पूरी तरह से  प्रतिबंध लगा दिया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होकर 23 मई 2025 तक प्रभावी रहेगा। यह कदम दोनों पड़ोसी देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है, जिसकी शुरुआत हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले और पाकिस्तान द्वारा भारतीय विमानों पर लगाए गए प्रतिबंधों के बाद हुई।

    हवाई क्षेत्र प्रतिबंध की घोषणा

    Pakistan airspace closure : भारत के नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने एक NOTAM (नोटिस टू एयरमेन) जारी कर स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी पाकिस्तान-पंजीकृत विमान, चाहे वह कमर्शियल हो, लीज़ पर हो, संचालित वाहक हो या सैन्य विमान, को भारतीय हवाई क्षेत्र से उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह निर्णय पाकिस्तान द्वारा पिछले सप्ताह भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने के जवाब में लिया गया है, जिससे 800 से अधिक साप्ताहिक उड़ानों पर असर पड़ा। भारत का यह कदम प्रतिशोधात्मक माना जा रहा है, जो दोनों देशों के बीच बढ़ते कूटनीतिक और आर्थिक तनाव को और गहरा करता है।

    Pakistan airspace closure
    Pakistan airspace closure

    पाकिस्तानी एयरलाइनों पर असर

    इस प्रतिबंध का सबसे अधिक असर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) और अन्य पाकिस्तानी एयरलाइनों पर पड़ेगा, जो कुआलालंपुर, सिंगापुर और थाईलैंड जैसे दक्षिण-पूर्व एशियाई गंतव्यों के लिए भारतीय हवाई क्षेत्र पर निर्भर रहती हैं। अब इन एयरलाइनों को चीन या श्रीलंका के ऊपर से घूमकर जाना पड़ेगा, जिससे ईंधन लागत बढ़ेगी, उड़ान का समय लंबा होगा और किरायों में वृद्धि की आशंका है। पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रही पाकिस्तानी एविएशन इंडस्ट्री के लिए यह एक और झटका है।

    Pakistan airspace closure
    Pakistan airspace closure

    पहलगाम हमले से उत्पन्न स्थिति

    यह हवाई क्षेत्र प्रतिबंध 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लगाया गया है, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले की ज़िम्मेदारी द रेज़िस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली, जिसे पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा का मोहरा माना जाता है। भारत ने पाकिस्तान पर सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देने का आरोप लगाया है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने स्पष्ट किया है कि जब तक पाकिस्तान “भरोसेमंद और अपरिवर्तनीय कदम” नहीं उठाता, तब तक ऐसे कड़े कदम जारी रहेंगे। भारत ने इंडस जल संधि को निलंबित करने और अटारी सीमा चौकी को बंद करने जैसे कई और जवाबी कदम भी उठाए हैं।

    Pakistan airspace closure
    Pakistan airspace closure

    भारतीय एयरलाइनों के लिए चुनौतियाँ

    पाकिस्तान द्वारा पहले से लगाए गए हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों का असर भारतीय एयरलाइनों पर भी पड़ा है। एयर इंडिया और इंडिगो जैसी बड़ी एयरलाइनों को अब अरब सागर के ऊपर से उड़ानें मोड़नी पड़ रही हैं, जिससे ईंधन लागत और यात्रा समय दोनों बढ़े हैं। अमेरिका जाने वाली कुछ लंबी दूरी की उड़ानों को अब यूरोप में तकनीकी स्टॉप लेना पड़ रहा है, जिससे यात्रियों को असुविधा हो रही है और किरायों में वृद्धि की संभावना है। सरकार इन परेशानियों को कम करने के लिए एयरलाइनों के साथ मिलकर काम कर रही है, लेकिन स्थिति अभी भी अस्थिर बनी हुई है।

    Pakistan airspace closure
    Pakistan airspace closure

    Also Read This: Best Food Lucknow : Iconic Dishes You Must Try in the City of Nawabs

    व्यापक कूटनीतिक तनाव

    यह हवाई क्षेत्र प्रतिबंध व्यापक कूटनीतिक तनाव का हिस्सा है। दोनों देशों ने अपने राजनयिक मिशनों को कम कर दिया है और पाकिस्तान ने भारत के साथ व्यापार को भी निलंबित कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय स्थिति पर करीबी नज़र बनाए हुए है, क्योंकि दोनों परमाणु संपन्न देश हाई अलर्ट पर हैं। इन सिलसिलेवार जवाबी कार्रवाइयों से आर्थिक नुकसान और क्षेत्रीय अस्थिरता की आशंका और भी बढ़ गई है।

  • Preeti Chauhan बनीं युवाओं की प्रेरणा, UPSC 2025 में 140वीं रैंक हासिल कर बनीं नोएडा की शान

    Preeti Chauhan बनीं युवाओं की प्रेरणा, UPSC 2025 में 140वीं रैंक हासिल कर बनीं नोएडा की शान

    Noida Sector-82 की बेटी Preeti Chauhan ने अपने न थकने वाले परिश्रम और समर्पण से UPSC 2025 परीक्षा में 140वीं रैंक हासिल कर पूरे Noida और Uttar Pradesh का मान बढ़ाया है। Pocket-12 में रहने वाली और श्री राजेंद्र कुमार सिंह की पुत्री प्रीती की इस सफलता पर पूरे एरिया में जश्न का माहौल है। उनकी ये सफलता उनके परिवार और प्रियजनों में देखी जा सकती है। 

    मजबूत इरादों से सपना सच किया: Preeti Chauhan

    प्रीती की यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि अगर इरादे मजबूत हों और मेहनत में कोई कसर न छोड़ी जाए, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। UPSC जैसी कठिन परीक्षा में सफलता पाना किसी सपने के सच होने जैसा होता है, और प्रीती ने यह सपना पूरे जज्बे के साथ पूरा किया है।

    Preeti Chauhan Achieves 140th Position in UPSC 2025
    Preeti Chauhan Achieves 140th Position in UPSC 2025

    संघर्ष से सफलता तक: प्रीती की उड़ान

    उनकी यह सफलता खास तौर पर उन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं। प्रीती ने दिखा दिया कि सिर्फ दिल्ली या बड़े कोचिंग संस्थानों तक ही सीमित नहीं है कामयाबी की राह — सच्ची लगन और अनुशासन से कोई भी ऊँचाई हासिल की जा सकती है।

    Also Read This: UPSC CSE Results 2024 :  जानिए कौन बना टॉपर और कितनी हैं कुल वैकेंसी

    Preeti Chauhan को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और उज्ज्वल भविष्य की ढेर सारी बधाइयाँ। नोएडा को आप पर गर्व है!

  • HPV vaccine से सर्वाइकल कैंसर पर प्रहार: बेटियों को मिला सुरक्षा कवच: राज्यपाल 

    HPV vaccine से सर्वाइकल कैंसर पर प्रहार: बेटियों को मिला सुरक्षा कवच: राज्यपाल 

    -विभिन्न सरकारी स्कूलों की  छात्राओं का हुआ (HPV vaccine) टीकाकरण 

    नोएडा। सेक्टर 91 के पंचशील बालक इंटर कॉलेज में बुधवार को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के तहत बच्चियों को गर्डासिल वैक्सीन लगाई गई।यह अभियान आकांक्षा समिति गौतम बुद्ध नगर, रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली ओखला सिटी, फेलिक्स हॉस्पिटल और खूबसूरत डी, जिला प्रशासन  और  पुलिस प्रशासन  के सहयोग से हुआ। इसका उद्देश्य बेटियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना है।इस अभियान के तहत 9 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की  500 से अधिक बालिकाओं को नि:शुल्क HPV vaccine लगाई गई । 

    HPV vaccine पर राज्यपाल की अपील

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद मा० श्रीमती आनंदीबेन  पटेल राज्यपाल (उत्तर प्रदेश) ने दो साल पहले की स्मृति साझा करते हुए कहा जब मुझे HPV vaccine के बारे में जानकारी मिली तो इसकी कीमत 2500 रुपए थी। लेकिन सरकार की पहल के चलते अब यह 1500 रुपए में उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन जीवन रक्षक है और इंडस्ट्री को भी अपने सीएसआर फंड का एक हिस्सा बेटियों के टीकाकरण पर खर्च करना चाहिए। 

    श्रीमती आनंदीबेन  पटेल राज्यपाल
    श्रीमती आनंदीबेन  पटेल राज्यपाल

    राज्यपाल ने कानपुर, गोरखपुर और नोएडा में हुए प्रयासों की सराहना की और कहा कि बच्चियों को गोद लेकर टीकाकरण कराना भी पुण्य का काम है। उन्होंने कहा कि अगर आप मंदिर नहीं जाते तो कोई बात नहीं। अपने बच्चों को स्वस्थ रखिए, क्योंकि बच्चे ही असली भगवान हैं। इस अवसर पर फेलिक्स अस्पताल के चेयरमैन डॉ. डी.के. गुप्ता ने जानकारी दी कि HPV vaccine सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करता है, जो महिलाओं में पाया जाने वाला एक खतरनाक कैंसर है। हर साल लगभग 1.20 लाख महिलाएं सर्वाइकल कैंसर की शिकार होती हैं। जिनमें से करीब 70 हजार की मौत हो जाती है। उन्होंने बताया कि वैक्सीन दो डोज में दी जाती है। दूसरी डोज पहली डोज के छह महीने बाद। 15 साल से अधिक आयु की बालिकाओं को तीन डोज लेना अनिवार्य है। 

    बेटियों की ढाल : HPV  टीकाकरण

    सर्वाइकल कैंसर से लड़ाई में HPV vaccine एक बड़ा हथियार है। यह न केवल एक वैक्सीन है, बल्कि बेटियों को स्वस्थ जीवन और बेहतर भविष्य की सौगात भी है। समाज, सरकार, संस्थाएं और माता-पिता यदि मिलकर काम करें, तो वह दिन दूर नहीं जब कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां भारत की बेटियों को छू भी नहीं सकेंगी।

    सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में तेजी से बढ़ने वाली बीमारियों में से एक है, लेकिन समय पर जागरूकता और HPV vaccine से इसे पूरी तरह से रोका जा सकता है। किशोरियों को समय पर यह टीका लगवाना न केवल उनके भविष्य को सुरक्षित करता है बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदारी का भी उदाहरण प्रस्तुत करता है। 

    HPV vaccine
    HPV vaccine : UP Governor

    एक टीका, कई ज़िंदगियों की सुरक्षा

    आकांक्षा समिति की जिलाध्यक्ष अंकिता राज ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि बेटियों को समय रहते इस बीमारी से सुरक्षित करें। वह खास तौर पर डॉ. अजय राणा का आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने उनकी आठ साल की बेटी को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बेटा-बेटी भेदभाव की मानसिकता को जड़ से समाप्त करने की अपील भी की। यह टीकाकरण अभियान न केवल किशोरियों को सुरक्षित करने की दिशा में एक प्रयास है, बल्कि पूरे समाज में एक सकारात्मक स्वास्थ्य चेतना विकसित करने का माध्यम भी है। इस कार्यक्रम में  सरकारी इंटर कॉलेजों की 500 से अधिक छात्राओं को टीका लगाया गया।

     मंच संचालन कक्षा आठवीं की छात्रा हैप्पी खुशी ने किया। जिन्होंने खुद भी टीका लगवाया और अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है। वह बिल्कुल सामान्य महसूस कर रही है। कार्यक्रम का आयोजन आकांक्षा समिति, रोटरी क्लब और फेलिक्स अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। 

    Also Read This: What is PCOD? : Causes, Symptoms, Treatment. What Happens and How to Manage It.

    टीकाकरण अभियान को मिला सामूहिक समर्थन

    इस मौके पर सांसद डॉ. महेश शर्मा, नोएडा विधायक पंकज सिंह, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह, डीएम मनीष कुमार वर्मा, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधि, उद्यमी, फोनरवा, शिक्षाविद उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में HPV vaccine को बेटियों के जीवन की सुरक्षा के लिए जरूरी बताया और इसे जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। टीकाकरण अभियान में रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली ओखला सिटी और फेलिक्स हॉस्पिटल के साथ-साथ खूबसूरत डी जैसे संस्थानों का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

  • बदलने वाली है Delhi की सवारी ! CNG ऑटो हटेंगे, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स आएंगे

    बदलने वाली है Delhi की सवारी ! CNG ऑटो हटेंगे, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स आएंगे

    Delhi की सड़कों पर आम लोगों के सफर को आसान बनाने वाले हरे-पीले रंग के CNG ऑटो जल्द ही इतिहास बन सकते हैं। इनकी जगह पर जल्द ही नीले और सफेद रंग के इलेक्ट्रिक ऑटो दौड़ते नजर आ सकते हैं। दिल्ली सरकार इस संबंध में एक बड़ा और अहम फैसला लेने की तैयारी में है, जिससे शहर की परिवहन व्यवस्था में बड़ा बदलाव आ सकता है।

    New Delhi इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2.0

    Delhi Government अगले महीने ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2.0’ जारी कर सकती है। इस नई नीति के तहत राजधानी में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ाने की महत्वाकांक्षी योजना बनाई जा रही है। सरकार का उद्देश्य प्रदूषण कम करना और अधिक eco friendly transportation साधनों को बढ़ावा देना है।

    CNG ऑटो को फेज्ड तरीके से हटाने की योजना

    नई नीति के तहत सरकार 10 साल से ज्यादा पुराने सभी CNG ऑटो रिक्शा, टैक्सी और लाइट कमर्शियल व्हीकल (LCVs) को धीरे-धीरे सड़कों से हटाने का निर्णय ले सकती है। सरकार का मानना है कि यह कदम दिल्ली की हवा को साफ़ और स्वच्छ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और लोगों को आधुनिक परिवहन ऑप्शन अवलेबल कराएगा।

    इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की रणनीति
    इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की रणनीति

    इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की रणनीति

    CNG वाहनों की जगह पर इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा, इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर्स, लाइट कमर्शियल व्हीकल, इलेक्ट्रिक बस और ट्रक को शामिल करने की व्यापक योजना बनाई जा रही है। सरकार चाहती है कि अधिक से अधिक लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाएं, ताकि दिल्ली को प्रदूषण मुक्त और टिकाऊ शहर बनाया जा सके।

    इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर आकर्षक इंसेंटिव

    सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष सब्सिडी और इंसेंटिव भी ऑफर कर सकती है। इससे लोग अधिक संख्या में इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने के लिए प्रेरित होंगे। इसके अलावा, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूत किया जाएगा, ताकि इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग सुगम और सुविधाजनक हो।

    Also Read This: DC IPL Schedule 2025: Complete Schedule, Venues & Match Details

    क्या होगा इस फैसले का असर?

    Delhi Government के इस बड़े फैसले से राजधानी की परिवहन व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिल सकता है। एक ओर जहां प्रदूषण को कम करने में यह पहल मददगार साबित होगी, वहीं दूसरी ओर इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते चलन से आधुनिक और पर्यावरण अडाप्टिव ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम  विकसित हो सकेगी। अब देखना होगा कि सरकार कब और कैसे इस योजना को लागू करती है, और इससे आम जनता को कितनी सुविधाएं मिलती हैं।

  • Delhi CM Rekha Gupta : छात्र नेता से दिल्ली की पहली भाजपा महिला CM तक का सफर 2025

    Delhi CM Rekha Gupta : छात्र नेता से दिल्ली की पहली भाजपा महिला CM तक का सफर 2025

    Delhi CM Rekha Gupta का जन्म 19 जुलाई 1974 को जुलाना, हरियाणा में हुआ था। वह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से संबद्ध एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। 2025 तक, उनकी उम्र 50 वर्ष है।

    पारिवारिक बैकग्राउंड और व्यक्तिगत जीवन

    Delhi CM Rekha Gupta का जन्म जय भगवान जिंदल और उर्मिला जिंदल के घर हुआ था। उनके पिता भारतीय स्टेट बैंक में शाखा मैनेजर थे और उनकी मां एक गृहिणी हैं। वह 5  भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं, जिनमें 1 भाई और 4 बहनें शामिल हैं। 28 जून 1998 को उन्होंने मनीष गुप्ता से विवाह किया, जो एक व्यवसायी हैं और जिनका परिवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ा रहा है। इस दंपति के 2 बच्चे हैं – बेटी हर्षिता, जिनका जन्म 22 अप्रैल 1999 को हुआ, और बेटा निखुंज, जिनका जन्म 24 अगस्त 2004 को हुआ।

    Delhi CM : रेखा गुप्ता
    Delhi CM : रेखा गुप्ता

    Delhi CM Rekha Gupta की शिक्षा

    Delhi CM Rekha Gupta ने अपनी प्राइमरी शिक्षा मनेंदर शक्ति विद्यालय, केशवपुरम और सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अशोक विहार से प्राप्त की। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से Commerce (B.Com ) में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से कला में पोस्ट ग्रेजुएशन (M.A.) और बिजिनेस मैनजमेंट (MBA) की पढ़ाई की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ से LLB की डिग्री प्राप्त की।

    Delhi CM Rekha Gupta & family
    Delhi CM Rekha Gupta & family

    राजनीतिक करियर

    Delhi CM Rekha Gupta का राजनीतिक सफर 1992 में शुरू हुआ, जब उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़कर सक्रिय राजनीति में कदम रखा। 1995-96 में उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की सचिव के रूप में कार्य किया और 1996-97 में अध्यक्ष बनीं। 2007 में, वह उत्तरी पीतमपुरा (वार्ड 54) से पार्षद चुनी गईं और 2012 में फिर से निर्वाचित हुईं। अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने 2007 से 2009 तक महिला कल्याण और बाल विकास समिति की अध्यक्षता की। इसके अलावा, उन्होंने दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा की महासचिव और BJP की राष्ट्रीय एग्जीक्यूटिव समिति की सदस्य के रूप में भी कार्य किया।

    2025 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में, रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक (MLA) चुनी गईं। BJP  ने 70 में से 48 सीटें जीतकर ऐतिहासिक विजय हासिल की। 19 फरवरी 2025 को उन्हें दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया। उनके नेतृत्व में, दिल्ली में वायु और नदी प्रदूषण जैसी प्रमुख समस्याओं के समाधान और बुनियादी ढांचे के सुधार पर विशेष ध्यान देने की उम्मीद है।

    Delhi CM
    Delhi CM

    Also Read This: Delhi CM की घोषणा : रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री 2025

    जाति और सामाजिक दृष्टिकोण

    Delhi CM Rekha Gupta की जाति के बारे में पब्लिक रूप से कोई विशेष जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि, उनका राजनीतिक करियर और जनसेवा समावेशिता और विकास पर केंद्रित रही है, जो जातिगत सीमाओं से परे जाकर समाज की बेहतरी पर जोर देती है।

    रेखा गुप्ता का सफर एक छात्र नेता से लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने तक उनके जनता सेवा के प्रति समर्पण और अपने इलेक्शन क्षेत्र की आवश्यकताओं को पूरा करने की कमिटमेंट को दर्शाता है।