छठ महापर्व: उप्र बस्ती जिले में सूर्य षष्ठी पर्व पर व्रती महिलाओं ने सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पुत्र और सुहाग के लिए मंगलकामना की। 36 घंटे का निर्जल व्रत रहकर महिलाओं ने उगते सूरज को अर्घ्य देकर छठ व्रत पूरा किया। कुआनो नदी के अमहट घाट और पुरानी बस्ती के निर्मली कुंड पर भोर में ही मंगल गीत गातीं व्रती महिलाओं का झुंड आना शुरू हो गया। इस दौरान पौ फटने से पहले घाटों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। घाट पर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए थे। ओस और हल्के कोहरे के बीच घाटों पर भगवान सूर्य की उपासना में जुटा महिलाओं का समूह अद्भुत दृश्य उपस्थित कर रहा था। व्रती घुटने भर पानी में खड़े होकर सूप में फल आदि सब लेकर सूर्यदेवता को अर्घ्य देने के लिए प्रस्तुत हुई तो उनके सहयोगी पति ने दूध और जलधार गिराकर अर्घ्य में सहयोग दिया।

रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद सोमवार को सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत पूरा किया। साेमवार को अल सुबह से ही अमहट घाट और अन्य स्थानों पर व्रती महिलाओें की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। व्रती महिलाओं ने पूजन स्थल पर वेदिका सजा दी। गन्ने के मंडप में गीत गाते हुए छट्ठी मैया की विधिवत पूजा की। इसके बाद महिलाएं पानी में खड़ी होकर भक्तिभाव से सूर्य की लालिमा फूटने का इंतजार करने लगीं। जैसे ही सूर्य की किरणें फूटीं व्रती महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य दिया। भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के बाद व्रती वापस वेदिका के सामने पहुंचीं। वेदी के सम्मुख कंद, मूल और फल के साथ ही पूजन के लिए तैयार पकवान रख महिलाओं ने आरती उतारी। प्रणाम कर मनवांछित फल मांगा। नगरपालिका प्रशासन के साथ जिला प्रशासन ने प्रकाश के साथ पेयजल का बंदोबस्त किया था। परंपरागत ढंग से सूर्य की उपासना के बाद छठ का व्रत तोड़ा। इस दौरान नदी के तटों और घाटों काफी भीड़ रही। महत्वपूर्ण पर्व माने जाने वाला सूर्य षष्ठी व्रत में इस बार महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
Category: ताजा खबर
-

Chhath Puja 2023: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ पूरा हुआ छठ महापर्व का व्रत
-

Noida Police और आर्मी वेटरन की शानदार पहल, अग्निपथ योजना पर युवाओं को दिया संदेश
Noida : देशभर में अग्नीपथ को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है। आज भारत बंद का ऐलान भी किया गया है। इन सबके बीच Noida Police और पूर्व सैनिकों ने एक अच्छी पहल की शुरुआत की है। नोएडा पुलिस और आर्मी वेटरन ने एक नोएडा मीडिया क्लब में संयुक्त प्रेस वार्ता कर अग्निपथ को लेकर फैली अफवाहों को दूर किया है और बताया कि अग्निपथ योजना कैसे लाभदायक है।नोएडा पुलिस आर्मी वेटरन ने द्वारा किए गए संयुक्त प्रेस वार्ता में नोएडा पुलिस से एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह मौजूद रहे। वहीं आर्मी बैटल कर्नल आईपी सिंह, कर्नल एसके वोहरा, कर्नल आरके भूषण, कर्नल एसके श्रीवास्तव, कर्नल शैलेन्द्र सिंह मौजूद रहे। इस दौरान कर्नल शैलेंद्र एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह और अन्य आर्मी वेटरन में अग्नीपथ के बारे में भ्रांतियों को दूर करने की कोशिश की।
भारत को यंग आर्मी की जरूरत
आर्मी वेटरन के कहा कि भारत को यंग आर्मी की जरूरत है। दुनियाभर के बड़े देशों में ऐसे सिस्टम चलते आ रहे है ऐसे में भारत मे भी इसकी जरूरत थी। इसके बाद आर्मी वेटरन ने बताया कि 25% जवानों को वापस रख लिया जाएगा। 75% को इतना ट्रेंड कर दिया जाएगा। ताकि आगे रिटायर होकर भी कई जगह जा सकते है। उनको कई सशस्त्र बल, PSU, बैंक में प्राथमिकता दी जाएगी।सिस्टम को खत्म करना जरूरी
आर्मी वेटरन ने आगे कहा कि पहले हाथ और तलवारों के साथ युद्ध लड़ा जाता था। अब जमाना टेक्निकल लड़ाई का है। फौज को जवान रखना बेहद जरूरी है 30 से 35 साल में 80% तक रिटायर हो जाते हैं ऐसे में इस सिस्टम को खत्म करना जरूरी था। उन्होंने कहा कि सरकार ने उम्र सीमा 17 साल से 21 साल के बजाए 23 साल कर दिया है। ऐसे में क्योंकि वह पहले ही फिजिकल या मेडिकल में पास हो चुके हैं तो दोबारा उन्हें पास होने में कोई दिक्कत नहीं होगी, बल्कि अब भर्तियों की संख्या बढ़ा दी गई है, जिससे उनके भर्ती होने के चांस और ज्यादा बढ़ जाएंगे।भारतीय सेना के लायक नहीं
वही अग्नीपथ को लेकर हो रही हिंसा के बारे में बात करते हुए आर्मी वेटरन ने कहा कि जो भी जवान भारतीय सेना में जाना चाहते हैं, वो इतने डिसिप्लिन होते हैं कि इस तरह की हरकत कर ही नहीं सकते, जो भी लोग इस तरह की हरकत कर रहे हैं। वह भारतीय सेना के लायक नहीं है। इसलिए अगर फौज में जाना है तो इस तरह के हिंसा में जाने से बचना चाहिए।युवाओं को हिंसा से बचना चाहिए : रणविजय
एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने कहा कि जो लोग भी हिंसा में शामिल हुए हैं पुलिस उनकी पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है। ऐसे में एक बार एफआईआर में नाम चढ़ने के बाद पुलिस वेरिफिकेशन के दौरान उन्हें कहीं भी नौकरी नहीं मिलेगी। इसलिए जो युवा हिंसा या विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें इससे बचना चाहिए।वही ट्रेनिंग पीरियड को 6 महीने करने से भारतीय आर्मी स्टैंडर्ड में कमी होने की आशंका पर आर्मी वेटरन ने कहा कि भारतीय आर्मी दुनिया की सबसे स्टैंडर्ड आर्मी में से एक है 6 महीने की ट्रेनिंग से आर्मी के स्टैंडर्ड में कोई कमी नहीं आएगी, जवान की ट्रेनिंग सिर्फ शुरुआत में नहीं होती बल्कि रिटायरमेंट तक जवान की ट्रेनिंग चालू रहती है। चीन के साथ हुए युद्ध के दौरान 3 महीने की ट्रेनिंग पर भी जवानों ने युद्ध लड़ी थी, तो इस बात को कहना कि ट्रेनिंग पीरियड कम होने से भारतीय सेना के स्टैंडर्ड में कमी होगी ठीक नही है।
-

क्रिकेट के ‘विराट’ ने दिया इस्तीफा,जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी!
क्रिकेट: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट टीम की टेस्ट कप्तानी छोड़ दी है। विराट ने टेस्ट की कप्तानी छोड़ दी है, लेकिन उन्होने संयास नहीं लिया है।
साउथ अफ्रीका में मिली सीरीज हार के बाद विराट कोहली ने बड़ा फैसला लिया है. शनिवार शाम को विराट कोहली ने टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ दी है.
विराट कोहली ने ट्वीट कर खबर की पुष्टि कर दी है।

विराट कोहली ने ट्विटर पर एक संदेश जारी कर इसका ऐलान किया. विराट कोहली ने अपने संदेश में लिखा कि पिछले सात साल से लगातार कड़ी मेहनत और हर रोज टीम को सही दिशा में पहुंचाने की कोशिश रही. मैंने अपना काम पूरी ईमानदारी से किया और कोई भी कसर नहीं छोड़ी. लेकिन हर सफर का एक अंत होता है, मेरे लिए टेस्ट की कप्तानी को खत्म करने का यही सही वक्त है.
जानकारी के लिए बता दें कि, भारतीय टीम साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज खेलने गई थी। यह सीरीज भारत ने 2-1 गंवा दी थी। अभी भारत को साउथ अफ्रीका से वनडे सीरीज खेलनी है। लेकिन उससे पहले विराट कोहली ने बड़ा फैसला लिया है।
विराट कोहली वनडे-टेस्ट और टी-20 फार्मेंट में खेलते हुए नजर आएंगे। विराट कोहली के फैंस के लिए चौंकाने वाली खबर हैं।
विराट के ट्वीट के बाद बीसीसीआई ने भी ट्वीट किया है। बीसीसीआई ने विराट को धन्यवाद करते हुए कहा आपने टीम को उंचाई तक पहुंचाया।बीसीसीआई का विराट को ट्वीट

-

इस सीट से योगी लड़ेंगे चुनाव, जानिए अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने यूपी चुनान के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने पहले और दूसरे चरण के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की.पहले चरण के 58 में 57 सीटों के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई. दूसरे चरण के 55 में से 48 सीटों की घोषणा भी की गई।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि पहले और दूसरे चरण के लिए जारी प्रत्याशियों की लिस्ट में 21 प्रत्याशियों पहली बार चुनाव लड़ेंगे. 107 सीटों में से 21 विधायकों का टिकट काटा गया है. बता दें कि इससे पहले सपा 29, बसपा 53 और कांग्रेस 125 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर चुकी है। वहीं योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर से लड़ने पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने चुटकी ली है। अखिलेश ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि योगी जी को जनता घर वापस भेजती इसके पहले ही भाजपा ने उन्हें घर वापस भेज दिया है। उन्होंने कहा, ह्लमुझे खुशी है की पार्टी ने उन्हें सीधे उनके घर भेज दिया। पहले उन्हें अयोध्या फिर मथुरा से लड़वाने की बात कही गयी। योगी जी भाजपा के सदस्य नहीं हैं इसलिए उन्हें घर भेज दिया गया। इसके लिये हम भाजपा को धन्यवाद देते हैं।
प्रत्याशियों की सूची (BJP Candidate List for UP Election 2022) :
सीएम योगी गोरखपुर शहर से लड़ेंगे चुनाव
केशव मौर्या कौशाम्बी की सिराथू सीट से लड़ेंगे
सरगना- संगीत सोम
हस्तिनापुर- दिनेश खटीक
मेरठ केंट- अमित अग्रवाल
किठौर- कपिल शर्मा
छपरौली- सहेन्द्र रमल
बड़ौत – केपी मल्लिक
बागपत – केसी धामा
साहिबाबाद- सुनील शर्मा
गाजियाबाद- अतुल गर्ग


हापुड़- विजयपाल
गढ़मुक्तेश्वर- हरेंद्र चौधरी
नोएडा- पंकज सिंह
जेवर धीरेंद्र सिंह
सिकंदराबाद- लक्ष्मी नारायन चौधरी
सयाना- देवेंद्र लोधी
ढिभाई- सीपी सिंह
खुर्जा – मीनाक्षी सिंह
खैर – अनूप बाल्मीकि
अतरौली- कल्याण सिंह के नाती संदीप सिंह
मथुरा – श्रीकांत शर्मा
बलदेव-पुर्णप्रकाश जाटव
एतमाद पुर- डॉ धर्मपाल
आगरा कैंट- जिस धर्मेश
आगरा नार्थ- पुरुषोत्तम
आगरा ग्रामीण- बेबी रानी मौर्य


लखनऊ से हार्दिक गुप्ता की रिपोर्ट
-

Union Budget 2022: बजट में आम आदमी के लिए क्या हो सकता है खास?
नई दिल्ली: आने वाली 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना चौथा बजट पेश करेंगी। बजट की तैयारी जारी हैं। बजट 2022 पेश होने में अब सिर्फ 22 दिन रह गए हैं, बजट को लेकर चारों तरफ यही चर्चा शुरू हो चुकी है।
2021-22 के बजट में मोदी सरकार ने विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए आम आदमी के जीवन को सरल बनाने के लिए कई योजनाएं और नीतियां शुरू की थीं। आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना से लेकर वाहन स्क्रैपिंग नीति तक आम आदमी के लिए कई घोषणाएं की गईं थीं।
उम्मीद की जा रही है कि आने वाले बजट के साथ ही वित्त मंत्री आर्थिक सुधार को गति देने के लिए घोषणाएं कर सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सीतारमण देश में उद्यमिता (entrepreneurship) को बढ़ावा देने के लिए भी निर्णय ले सकती हैं।
पिछले बजट में, सरकार ने कर व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया था, जिसका अर्थ है कि करदाताओं के लिए कोई महत्वपूर्ण राहत की घोषणा नहीं की गई थी।
सीतारमण उम्मीद ये की जा रही हैं आने वाला बजट पिछले बजट के मुताबिक आप आदमी के लिए कुछ अलग हो सकता है। पिछले बजट में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की गई थी। नए नियम के अनुसार, 75 वर्ष से अधिक उम्र के करदाता और पेंशन और जमा से आय वाले करदाता आयकर रिटर्न से छूट के लिए आवेदन कर सकते हैं।

2022-23 के बजट में मोदी सरकार देश की शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए नई घोषणाएं भी कर सकती है। इसके अलावा सरकार आम आदमी की सुविधा के लिए नए राजमार्ग, रेलवे, हवाई मार्ग और जलमार्ग जैसे बुनियादी ढांचे से संबंधित घोषणाएं कर सकती हैं। -

नोएडा के पॉकेट 12 को सुंदर बनाने की मुहिम, सोसाइटी निवासियों को मिल रहा स्थानीय नेताओं का साथ

नोएडा। नोएडा को स्वच्छ और सुंदर बनाने को लेकर जमकर काम किया जा रहा है इस काम में नोएडा अथॉरिटी के साथ-साथ RWA के लोग भी लगे हुए हैं। सेक्टर -82 के पॉकेट 12 सोसायटी में बीते हफ्ते आरडब्ल्यूए ने लोगों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया। सोसायटी के लोगों ने पार्क का कचरा बाहर निकाला और पार्क को साफ-सुथरा रखने की शपथ ली। आरडब्ल्यूए का कहना है कि निगम की ओर से पार्कों में रेगुलर साफ-सफाई नहीं कराई जाती है। इससे सोसायटी के पार्क और अन्य जगहों पर गंदगी जमा हो जाती है। इसलिए हर माह स्थानीय लोगों की मदद से सोसायटी को साफ-सुथरा रखने के लिए अभियान चलाया जाता है। आरडब्ल्यूए ने स्वच्छता अभियान के तहत लोगों को सफाई के लिए अवेयर भी किया।

नोएडा सेक्टर 82 के पॉकेट 12 के साफ सफाई के कार्य में सोसाइटी के निवासी के साथ साथ कुछ समाजसेवी और स्थानीय नेताओं ने भी सहयोग देना शुरू कर दिया है। काफी दिनों से अधूरे पड़े मलवा और नाली की सफाई के काम में समाजवादी पार्टी के नेता सुनील चौधरी भी सहयोग कर रहे है। समाजवादी पार्टी के नेता राजीव श्रीवास्तव ने बताया की सोसाइटी को स्वच्छ बनाने के लिए उनकी तरफ से पूरी कोशिश की जा रही है। इस काम में नोएडा अथॉरिटी के प्रोजेक्ट इंजीनियर आर के शर्मा जी हेल्थ डिपार्टमेंट का सहयोग भी मिल रहा है। वहीं सोसाइटी निवासी जसवीर चौहान और मनोज तिवारी सोसाइटी को साफ रखने में सहयोग कर रहे हैं।
वहीं पॉकेट सोसायटी के एडवाइजर केमटी के उपाध्यक्ष सी के शर्मा के मुताबिक सोसायटी के लोगों ने साफ-सफाई की कमान खुद संभाली है यहीं नहीं, सोशल मीडिया aपर भी इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया, ताकि अन्य सोसायटी के लोग भी प्रेरित होकर साफ-सफाई पर ध्यान दें। सीके शर्मा ने बताया की सोसायटी में रहने वाले लोगों के लिए नोएडा अथॉरिटी की तरफ से बड़े पार्क में जिम की व्यवस्था भी शुरू कर दी गई है।

नोएडा को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए प्राधिकरण (Noida Authority) ने स्वच्छता रैंकिंग अवार्ड्स, 2021-22 कार्यक्रम फिर से शुरू किया है। आगामी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर विजेताओं के नामों की घोषणा की जाएगी। 15 सितंबर तक शहर के सभी एसोसिएशन, आरडब्ल्यूए, स्कूल, समेत अन्य कैटेगरी में इसमें इसमें रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 16 – 30 सितंबर के बीच प्राधिकरण के अफसर मौके पर जाकर स्वच्छता का जायजा लेंगे। उसके बाद रैंकिंग तय की जाएगी और की घोषणा की जाएगी। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ऋतु महेश्वरी शहर की सफाई को लेकर लगातार सक्रिय हैं। नए-नए अभियान के जरिए स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ा रही है।
-

मोदी सरकार के रडार पर आया देश का बड़ा मीडिया समूह, दैनिक भास्कर के कार्यालयों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
देश भर में दैनिक भास्कर समूह (Dainik Bhaskar Group) के कई कार्यालयों पर आयकर विभाग (Income Tax) द्वारा छापा मारे जाने की खबर है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है. अधिकारियों ने नई दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में दैनिक भास्कर के परिसरों की तलाशी ली है. देश के सबसे बड़े अखबार समूहों में से एक, दैनिक भास्कर कोविड की दूसरी लहर की तबाही पर रिपोर्टिंग करने में सबसे आगे था.
दैनिक भास्कर ने कोरोना महामारी के दौरान आधिकारिक दावों पर आलोचनात्मक रुख वाली रिपोर्टों की एक श्रृंखला प्रकाशित की थी. आयकर अधिकारियों ने PTI को बताया कि मीडिया समूह दैनिक भास्कर के भोपाल, जयपुर और अन्य स्थानों पर स्थित कई परिसरों में छापे मारे गए हैं.
सूत्रों ने बताया कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत इंदौर में भी अखबार के दफ्तरों पर छापे मारे जा रहे हैं. इनके अलावा आयकर विभाग के अधिकारी अखबार समूह के प्रमोटरों के आवास की भी तलाशी ले रहे हैं. आयकर विभाग के सूत्रों का कहना है कि समूह द्वारा कर चोरी की सूचना के बाद ये छापेमारी की जा रही है.
दैनिक भास्कर समूह देश के सबसे बड़े मीडिया समूह में से एक है, जिसके एक दर्जन से अधिक राज्यों में 60 से अधिक संस्करण अलग-अलग भाषाओं में प्रकाशित होते हैं. मध्य प्रदेश में इसका मुख्यालय है
-

क्या 4 श्रम संहिताओं के बदल जाएंगे नियम? नए श्रम मंत्री कर रहे रिव्यू
नई दिल्ली: उद्योग की कुछ चिंताओं को दूर करने के प्रयास में सरकार चार श्रम संहिताओं के तहत प्रस्तावित नियमों पर फिर से विचार कर रही है। सूत्रों ने बताया कि नए श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने प्रस्तावित नियमों की समीक्षा शुरू कर दी है कि क्या किसी बदलाव की जरूरत है। जल्द ही मंत्री द्वारा उद्योग निकायों और ट्रेड यूनियनों से परामर्श करने की संभावना है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के मुताबिक, अधिकारियों ने नए मंत्री को नियमों के बारे में एक प्रेजेंटेशन दिया है। इसमें कोई भी सुधार करना उनका विशेषाधिकार है।
चार संहिताओं में शामिल, वेतन संहिता और सामाजिक सुरक्षा संहिता का उद्योग के लिए रोजगार की लागत पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ने की उम्मीद है। सरकार ने भत्तों को वेतन के 50% पर सीमित कर दिया है, जिससे इंप्लॉयर्स द्वारा उच्च ग्रेच्युटी भुगतान की संभावना है।
इंप्लॉयर्स चाहते हैं ग्रेच्युटी पेमेंट में ‘ग्रैंडफादरिंग क्लॉज’
इंप्लॉयर्स का प्रतिनिधित्व करने वाली इंडस्ट्री बॉडीज ने सरकार से ग्रेच्युटी भुगतान के लिए एक ‘ग्रैंडफादरिंग क्लॉज’ पेश करने की मांग की है क्योंकि कोड्स के तहत ‘वेतन’ की नई परिभाषा से प्रति कर्मचारी लागत में काफी वृद्धि होगी। उन्होंने नई वेतन परिभाषा के तहत कुछ फ्लेक्सिबिलिटी की भी मांग की है, जिसने वेतन के 50% पर भत्ते को सीमित कर दिया है। -

COVID19 Home Test – घर बैठे कर पाएंगे कोरोना टेस्ट, ICMR ने कोविड टेस्टिंग किट को दी मंजूरी
ICMR ने रैपिड एंटीजन टेस्ट का उपयोग कर घरेलू टेस्ट के लिए एडवाइजरी जारी की है। अब कोरोना टेस्टिंग के लिए होम बेस्ड टेस्टिंग किट को मंजूरी मिल गई है। एंटीजन की रिपोर्ट जहां तुरंत मिल जाती है, वहीं आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट 24 घंटे में आती है। होम बेस्ड टेस्टिंग किट से जांच में तेजी आएगी ही, साथ ही लोग घर बैठे ही कोरोना की जांच कर सकते हैं।
ICMR ने कोविड के लिए होम बेस्ड टेस्टिंग किट को मंजूरी दे दी है। यह एक होम रैपिड एंटीजन टेस्टिंग (आरएटी) किट है। इसका प्रयोग कोरोना के हल्के लक्षण या संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हुए लोग कर सकते हैं। होम बेस्ड टेस्टिंग किट से ज्यादा टेस्ट की सलाह नहीं दी गई है।
ICMR के अलावा DGCI ने भी होम बेस्ड टेस्टिंग किट की बाजार में बिक्री की मंजूरी दे दी है। हालांकि, यह टेस्टिंग किट तुरंत बाजार में उपलब्ध नहीं होगी, इसे व्यापक रूप से उपलब्ध होने में कुछ समय लगेगा।
-

जर्मनी ने अपनी सेना को भारत की सहायता के लिए ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र भेजने के लिए दबाव डाला
संकट के इस समय में देश को अपनी सहायता के रूप में भारतीय तकनीशियनों को इसे स्थापित करने में मदद करने के लिए जर्मनी एक ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र और विशेषज्ञों की एक टीम भेज रहा है। जर्मन वेंटिलेटर का एक बैच भी शनिवार को दिल्ली पहुंचने वाला है।
महत्वपूर्ण बिंदु
- ऑक्सीजन प्लांट के साथ-साथ जर्मनी से विशेषज्ञों की एक टीम भी भारत आएगी।
- 120 वेंटिलेटर शनिवार को रात 9.30 बजे जर्मनी से दिल्ली आने वाले हैं।
- कोविद 19 भारत के दिल में महामारी: जर्मन विदेश मंत्री।
जर्मनी ने संकट के इस समय में भारत की सहायता के लिए अपनी सेना को कार्रवाई के लिए दबाओ बनाया है। चांसलर अंगेला मैर्केल ने पिछले सप्ताह एक बयान जारी कर भारत के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की थी।
एक विशेष बातचीत में, जर्मन कर्नल डॉ। थोरस्टेन वेबर ने कहा कि ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र भारत भेजा जा रहा है और जब तक इसकी आवश्यकता होगी तब तक यह देश में रहेगा।
कर्नल वेबर, जो जर्मन वायु सेना के प्रवक्ता भी हैं, उपकरण के साथ भारत में उड़ान भरेंगे। कर्नल वेबर ने कहा कि भारतीय तकनीशियनों को ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र स्थापित करने में मदद करने के लिए एक तकनीकी टीम भी भारत आएगी। इसके बाद टीम जर्मनी लौट जाएगी।

A German Air Force Airbus is due to land in India on Saturday woth 120 oxygen respirators (Picture Courtesy: Twitter @AmbLindnerIndia) 120 वेंटिलेटर / रेस्पिरेटर्स वाली जर्मन एयर फ़ोर्स एयरबस शनिवार को नई दिल्ली में लगभग 9.30 बजे उतरने वाली है।
भारत में जर्मनी के राजदूत वाल्टर लिंडनर ने कहा कि इन वेंटिलेटरों को बिना किसी देरी के वितरण के लिए सौंप दिया जाएगा। यह भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, विदेश मंत्रालय (एमईए) और कई अन्य दलों के साथ निकट सहयोग में किया जाएगा।
जर्मन विदेश मंत्री हेइको मास ने शनिवार को कहा कि जर्मनी भारत के साथ गहरी दोस्ती से बंधा है।
“Covid – 19 महामारी भारत के दिल पर हमला किया है। हम महामारी के खिलाफ अपनी लड़ाई में भारत का समर्थन करते हैं। जर्मनी रोगियों की देखभाल के लिए तत्काल आवश्यक सामान भेजेगा,” मास ने कहा।
जर्मनी से ऑक्सीजन सांद्रता की पहली खेप गुरुवार को नई दिल्ली पहुंची।